Ratlam News: गुर्जर समाज ने किया छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन, भक्तों ने पाई प्रसादी

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: गुर्जर समाज रतलाम नगर द्वारा धभाई जी का वास स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर पर भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के आराध्य भगवान श्री देवनारायण जी के साथ माता साडु, वीर सवाई भोज महाराज, रानी पीपल देव और भुणा जी महाराज की महाआरती की गई।  छप्पन भोग कार्यक्रम के अंतर्गत भगवान को विभिन्न प्रकार की मिठाइयां, नमकीन, व्यंजन और माखन मिश्री का भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान को हार-फूल एवं धूप-दीप अर्पित कर की गई। इसके बाद समाजजनों ने मिलकर महाआरती की। महाआरती के बाद 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और प्रसादी का वितरण किया गया।  महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर कार्यक्रम में भक्ति भाव का माहौल बनाया। कार्यक्रम का समापन खीर प्रसादी वितरण के साथ हुआ।  इस आयोजन में मुरलीधर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, सुरेशभीमा गुर्जर, सूरज गुर्जर, मन्नालाल गुर्जर, सत्यनारायण गुर्जर, कैलाश गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह धभाई, राजेंद्र गुर्जर, राजवीर गुर्जर, बाबूलाल धभाई, मांगीलाल गुर्जर सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

Ratlam News: खेल चेतना मेला में मुख्यमंत्री यादव ने कहा; सेव, सोना और साड़ी के बाद खेलों में भी रतलाम को मिली नई पहचान

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन और क्रीड़ा भारती के सहयोग से आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेहरू स्टेडियम में किया। इस अवसर पर उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए रतलाम को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की सराहना की।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, “रतलाम पहले सेव, सोना और साड़ी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब खेलों में भी यह अग्रणी बन गया है। 25 वर्षों तक लगातार इस आयोजन को चलाना एक बड़ी उपलब्धि है।”  कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा, “खेलों को गांव-गांव तक पहुंचाने और हर बच्चे को खेल मैदान तक लाने के उद्देश्य से खेल चेतना मेले की शुरुआत की गई थी। आज यह प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित किया जा रहा है।”  मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएंमंत्री चेतन्य काश्यप की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:  – एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड: रतलाम में ओलंपिक मानक का एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान बनाया जाएगा।  – कार्डियोलॉजी यूनिट: रतलाम मेडिकल कॉलेज में हार्ट ऑपरेशन की सुविधा के लिए कार्डियोलॉजी यूनिट स्थापित होगी।  – साड़ी क्लस्टर: साड़ी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए रेडीमेड साड़ी क्लस्टर और महिलाओं के लिए रोजगार सृजन की इकाई स्थापित की जाएगी।  इसके अलावा, उन्होंने 15 करोड़ की लागत से बन रहे इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, मलखंब जैसे खेलों के लिए इनडोर सुविधाएं होंगी।  रैली और झांकियों से सजी शुरुआतखेल मेला शुभारंभ से पहले शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्कूलों के 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों पर आधारित झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  खिलाड़ियों और सहयोगियों का सम्मानमुख्यमंत्री ने खेल चेतना मेला से जुड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इनमें बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा और मोहित जोगचंद, तैराक अब्दुल कादिर शामिल रहे। साथ ही, 25 वर्षों से खेल चेतना मेला के आयोजन में योगदान देने वाले व्यक्तियों और खेल प्रशिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया।  खेल नीति से मिलेगी नई ऊंचाईमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में पहली बार खेल को शिक्षा का हिस्सा बनाया गया है। उन्होंने कहा, “खेल नीति और नई शिक्षा नीति के चलते खेल अब सिर्फ एक्टिविटी नहीं बल्कि कोर्स का अभिन्न हिस्सा बन गया है।”  कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया और आभार आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन ने व्यक्त किया।  खेल चेतना मेला ने रतलाम को खेल जगत में एक नई पहचान दिलाई है। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए एक मंच है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का भी माध्यम बन चुका है।

Ratlam News: शहर की शराब दुकान में गुंडागर्दी; नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन पर हमला कर लूटी शराब और रुपए, आरोपियों की हुई पहचान

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना अंतर्गत स्थित शराब दुकान में रविवार की शाम करीब 7:20 बजे चार से पांच नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। डीआरएम कार्यालय के सामने स्थित इस वाइन शॉप में बदमाशों ने सेल्समैन पप्पू दुबे और शंकर जायसवाल के साथ मारपीट कर गल्ले से नकदी लूट ली। साथ ही शराब की बोतलें भी उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, और थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित सेल्समैन पप्पू दुबे व शंकर ने स्टेशन रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराधियों की पहचान हो चुकी है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है। इनमें एक मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ है, जो बालिग बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। फेंके पत्थर और उठाई बोतलेंघटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें बदमाश पहले दुकान के बाहर खड़े दिखाई दिए। अंदर मौजूद सेल्समैन ने जब उन्हें कुछ कहा, तो वे पत्थर, लोहे की रॉड, लाठी और शराब की बोतल लेकर गेट खोलकर अंदर घुस आए। उन्होंने दुकान के कर्मचारियों पर हमला करना शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी अपनी जान बचाकर अंदर की ओर भागे। एक बदमाश गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गया। घटना के समय दुकान पर शराब खरीदने आए ग्राहक भी बदमाशों की हरकतों से दहशत में आ गए। बदमाशों के हमले से दुकान व आसपास क्षेत्र का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

Ratlam News: रजत जयंती वर्ष में भव्य होगा खेल चेतना मेला, तैयारियों का लिया जा रहा जायजा

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्रीड़ा भारती और चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 25वें खेल चेतना मेला की तैयारियां तेज़ी से जारी हैं। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष आयोजन को भव्य बनाने के लिए शहर के विभिन्न खेल मैदानों को तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन और खेल संयोजकों ने मैदानों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।  आयोजन समिति ने दिया निर्देशआयोजन समिति और खेल संयोजकों ने नेहरू स्टेडियम, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, और शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदानों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर.सी. तिवारी, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, जितेंद्र धुलिया, और दुर्गाशंकर मोयल भी उपस्थित रहे। समिति ने मैदानों पर अब तक हुई तैयारियों का मूल्यांकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  18 खेलों में हिस्सा लेंगे 10,000 से अधिक विद्यार्थीआयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि यह खेल मेला 20 से 23 दिसंबर के बीच आयोजित होगा, जिसमें 18 खेलों में 10,000 से अधिक स्कूली बच्चे भाग लेंगे। अब तक 90 से अधिक स्कूलों की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी हैं और अन्य स्कूलों की एंट्री भी आ रही है।  खेल प्रतियोगिताओं के लिए स्थानों का निर्धारण– नेहरू स्टेडियम: क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, और टेबल टेनिस।  – शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर: एथलेटिक्स और हॉकी।  – कालिका माता सत्संग हॉल: शरीर सौष्ठव।  – संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र: योग, मल्लखंभ और स्केटिंग।  – रेलवे ग्राउंड: फुटबॉल।  – डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब: तैराकी।  – सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन।  – विधि महाविद्यालय: शतरंज।  – सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड: शूटिंग।  भव्य आयोजन की तैयारीरजत जयंती वर्ष के इस खेल चेतना मेला को लेकर सभी मैदानों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति इस बार मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रयासरत है।

MP News: सिल्वर जुबली मनाने जा रहा है खेलों का महाकुंभ; सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे खेल चेतना मेला का शुभारंभ

10 हजार से अधिक खिलाड़ी 18 खेलों में दिखाएंगे अपना कौशल, सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25वां खेल चेतना मेला रजत जयंती वर्ष के भव्य स्वरूप में शनिवार, 21 दिसंबर को नेहरू स्टेडियम में आरंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे, जो प्रातः 10.30 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेकर मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि और हजारों की संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने किया आमजन को आमंत्रितचेतन्य काश्यप फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों और आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है। 18 खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिताआयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि इस रजत जयंती वर्ष में खेल चेतना मेला का आयोजन बेहद भव्य स्वरूप में हो रहा है। 18 विभिन्न खेलों में 10,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। अब तक 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। मुख्य आयोजन स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं• नेहरू स्टेडियम: क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस।• शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय: एथलेटिक्स और हॉकी।• कालिका माता सत्संग हॉल: शरीर सौष्ठव।• संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र: योग, मलखंभ और स्केटिंग।• रेलवे ग्राउंड: फुटबॉल।• डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब: तैराकी।• सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन।• विधि महाविद्यालय: शतरंज।• स्टेशन रोड: शूटिंग प्रतियोगिता। खेल मैदानों का सौंदर्यकरण पूराआयोजन से पहले शहर के सभी खेल मैदानों को व्यवस्थित और सजाया गया है। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। खेल चेतना मेला का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

KUMBH MELA 2025 : मध्यप्रदेश के इन शहरों से महाकुंभ में जाने के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, 21 दिसंबर से बुकिंग होगी शुरू

इंदौर – पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। KUMBH MELA 2025: जनवरी 2025 में प्रयागराज में शुरू होने वाले महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगर और बलिया के बीच कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (09371/09372) चलाने की घोषणा की है। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी।  ट्रेन का समय और मार्गगाड़ी संख्या 09371 डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया कुंभ स्पेशल 22 और 25 जनवरी, 2025 तथा 8 और 22 फरवरी, 2025 को दोपहर 1:45 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के इंदौर (2:30/2:40), उज्जैन (3:55/4:05), और शुजालपुर (5:58/6:00) समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन शाम 7:15 बजे बलिया पहुंचेगी।  वापसी में गाड़ी संख्या 09372 बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 और 26 जनवरी, 2025 तथा 9 और 23 फरवरी, 2025 को रात 11:45 बजे बलिया से चलेगी। यह शुजालपुर (1:27/1:29), उज्जैन (3:40/3:50), और इंदौर (4:50/5:00) होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी।  स्टेशनों पर ठहराव और कोच की संरचनायह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी।  इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकेंड क्लास कोच की सुविधा होगी।  बुकिंग की शुरुआतट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग 21 दिसंबर, 2024 से सभी पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।  यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।  महाकुंभ मेले के लिए यह विशेष ट्रेन यात्रा को सरल और सुविधाजनक बनाने का प्रयास है। श्रद्धालु समय पर अपनी बुकिंग कर योजना बना सकते हैं।

Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम 29 दिसंबर को उज्जैन में

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी 29 दिसंबर को उज्जैन में विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत के 28 जिलों की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर रतलाम जिले की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मालवा प्रांत संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  संगम का विशेष महत्व  संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने बताया कि इस वर्ष देवी अहिल्या माता त्रिजन्म वर्ष और रानी दुर्गावती पंचजन्म जयंती वर्ष के निमित्त दुर्गा वाहिनी ने पूरे प्रांत में 110 जागरण यात्राओं का आयोजन किया। ये यात्राएं नारी शक्ति के स्वाभिमान और जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गईं। इन यात्राओं के समापन स्वरूप यह शक्ति संगम आयोजित किया जा रहा है।  महाकाल नगरी में हजारों बहनों का मिलनशक्ति संगम में हजारों बहनें बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एकत्र होंगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका और संस्थापिका परम पूज्य साध्वी ऋतंभरा दीदी मां का सान्निध्य प्राप्त होगा। रतलाम जिले से 700 बहनों की उपस्थिति रहेगी।  बैठक में विशेष उपस्थिति  बैठक में विश्व हिंदू परिषद विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल, मातृशक्ति जिला उपाध्यक्ष मीणा दीदी भावसार, जिला मंत्री गौरव शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका सरिता दीदी, बजरंग दल जिला सह संयोजक राजा राम ओहरी, राहुल हाड़ा, दिव्या शर्मा, भूमि जाटव, पूनम बोरीवाल, ज्योति शर्मा, कल्पना प्रजापत, श्वेता शर्मा, आरती प्रजापत, सिवनी बोरासी, शर्मिला सालवी, रवीना निनामा, सीमा गेहलोत, सुगना भूरिया और प्रांजल पंचाल सहित प्रखंड स्तर की अनेक बहनों ने सहभागिता की। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। 

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में नई शुरुआत; मिलेगा कमर, गर्दन जैसे दर्द का निःशुल्क इलाज

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे मेडिकल कॉलेज रतलाम (GMC Ratlam) ने विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (PMR) विभाग के तहत फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी और ऑर्थोटिक्स-प्रोस्थेटिक्स जैसी अत्याधुनिक सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के माध्यम से अब मरीजों को कमर दर्द, गर्दन दर्द, बच्चों में विकार और कृत्रिम अंग एवं पट्टे जैसी समस्याओं का नि:शुल्क इलाज मिलेगा।  विश्व विकलांगता दिवस का महत्वहर साल 3 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस दिव्यांगों के अधिकारों और उनके प्रति करुणा एवं सम्मान का संदेश देता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में PMR विभाग ने अत्याधुनिक मशीनों और सेवाओं के माध्यम से मरीजों के इलाज में नए आयाम जोड़े।  PMR विभाग में निम्नलिखित आधुनिक मशीनें और सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं:  – लेजर थेरेपी– ट्रैक्शन मशीन– आईएफटी मशीन– हीटिंग थेरेपी इन सेवाओं का लाभ अस्पताल में भर्ती मरीज (IPD) और बाहरी मरीज (OPD) दोनों उठा सकते हैं।  सफल इलाज के प्रेरणादायक मामले  केस 1:12 महीने की बच्ची, जिसे न्म से दाहिने कूल्हे में दर्द और पैर सीधा न रखने की समस्या थी, PMR विभाग में नियमित थेरेपी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है। बच्ची अब चलने लगी है और किसी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ी।  केस 2:दीपक पाटीदार, 35 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें लकवे की शिकायत थी, ने PMR विभाग में फिजियोथेरेपी करवाकर अपनी दैनिक गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं।  फिजियोथेरेपी के लाभ– मांसपेशियों और जोड़ों की लचक बनाए रखता है।  – वजन नियंत्रण और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार।  – हृदय, फेफड़े और शारीरिक क्षमता में वृद्धि।  – मानसिक तनाव कम करके सकारात्मकता बढ़ाता है।  ये रखे सावधानियां:– उच्च रक्तचाप, सांस फूलने, अस्थिभंग (फ्रैक्चर) की स्थिति में सावधानी बरतें।  – इंटरनेट से देखी गई एक्सरसाइज से बचें।  – केंसर के शुरुआती स्टेज में 2000 से अधिक मरीज लाभान्वितअब तक 2000 से अधिक मरीज (OPD और IPD) इस विभाग की सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं।  PMR विभाग के विशेषज्ञों ने कहा कि यह पहल न केवल दिव्यांग मरीजों के लिए सहायक सिद्ध होगी, बल्कि उनके जीवन में आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का नया अध्याय जोड़ेगी।

Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां पूरी, प्रदेश के तीन मंत्री करेंगे शिरकत

स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री विजय शाह व एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप होंगे शामिल रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा 1 दिसंबर, रविवार को आयोजित होने वाला प्रतिभा सम्मान समारोह अब अंतिम चरण में है। इस समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप भी उपस्थित रहेंगे।समारोह में सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह विधायक सभागृह, बरबड़ में 1 दिसंबर को प्रातः 11ः15 बजे से शुरू होगा।समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, जो सीबीएसई और एमपी बोर्ड की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हो। कार्यक्रम में कुल 10 काउंटर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों का सम्मान होगा। विद्यार्थियों को कूपन और अभिभावकों को आमंत्रण पत्र समस्त स्कूलों के माध्यम से भेज दिए गए हैं। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु समारोह में अधिक से अधिक उपस्थिति दर्ज कराएं।आयोजन समिति के सलाहकार पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल लुनिया, समिति के सदस्य महेंद्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी और आनंद जैन ने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अभिभावकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।

Ratlam News: श्री देव गुर्जर समाज सामुहिक विवाह समिति चुनाव संपन्न, विक्रम धभाई चुने गए अध्यक्ष

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री देव गुर्जर सामुहिक विवाह समिति के चुनाव ग्राम तीतरी में संपन्न हुए। इस अवसर पर गुर्जर समाज द्वारा आगामी 21वे सामूहिक विवाह सम्मेलन 2 फरवरी 2025 बसंत पंचमी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समाज के मीडिया प्रभारी जयदीप गुर्जर ने बताया की सामुहिक विवाह के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें सम्मेलन के पिछले आय – व्यय पर सार्वजनिक चर्चा की गई। बैठक में आगामी सामुहिक विवाह सम्मेलन की दिनांक व तैयारीयों पर चर्चा की गई। समाज के सभी वरिष्ठजनों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से विक्रम धभाई (तितरी) को सामुहिक विवाह समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र मावई (उंडवा) को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में रतलाम, कनेरी, सेमलिया, बिबड़ोद, तितरी, लालगुजरी, उंडवा, सागोद, कलमोडा आदि गांव से गुर्जर समाज के प्रमुखजनों ने हिस्सा लिया और सम्मेलन की सफलता के लिए अपने सुझाव दिए। गुर्जर समाज ने सम्मेलन को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों से सहयोग की अपील की है।