Ratlam News: रतलाम में स्पा सेंटरों पर पुलिस की आकस्मिक रेड, संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने शहर के स्पा सेंटरों पर आकस्मिक जांच कर अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाई। होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच अभियान लगातार जारी है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रतलाम पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया जा रहा है। वीडियो देखे बीते दिन 31 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर और क्रिस्टल स्पा सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर में कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। साथ ही, कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई और मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ डिटेल्स व विजिटर रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए, रजिस्टर का नियमित रूप से संधारण किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रतलाम पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, 3 महीने से स्टाइपेंड लंबित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रतलाम के रेजिडेंट चिकित्सकों ने पिछले तीन महीनों से लंबित स्टाइपेंड के विरोध में आज से सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो देखे रेजिडेंट चिकित्सकों के अनुसार, स्टाइपेंड उनके जीवन-यापन का मुख्य साधन है और लगातार देरी के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन से चर्चा की गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं, वार्ड ड्यूटी और अन्य नियमित कार्य प्रभावित रहेंगे, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों की देखभाल में कोई बाधा न आए। रेजिडेंट चिकित्सकों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक लंबित स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। यह हड़ताल स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल सकती है, ऐसे में प्रशासन के लिए जल्द समाधान निकालना जरूरी हो गया है।

रतलाम में श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव की तैयारियां तेज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहर के सागोद रोड स्थित श्री नित्यानंद आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान के महानिर्वाण शताब्दी वर्ष को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आगामी 13 अप्रैल 2026 (एकादशी) को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 24 मार्च से संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सानिध्य में अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का शुभारंभ किया गया है, जो पूरे आयोजन का आध्यात्मिक आधार बना हुआ है। समाज प्रमुखों की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय दिनांक 29 मार्च 2026 को आश्रम परिसर में प्रथम चरण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों ने सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। युवा समाजसेवी मदन सोनी ने सुझाव दिया कि आगामी चरण में अन्य समाजों और धार्मिक संस्थाओं को भी आमंत्रित कर आयोजन को और व्यापक बनाया जाए। इन समाजों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित बैठक में सनातन धर्मसभा, गुर्जर समाज, सारस्वत समाज, विभिन्न ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, पांचाल समाज, माहेश्वरी समाज, रविदास समाज, माली समाज, कायस्थ समाज सहित अनेक समाजों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनेगा और पूरे रतलाम शहर के लिए गौरव का विषय रहेगा। संचालन और आभार बैठक का संचालन राजेश सक्सेना ने किया, जबकि आभार बसंतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया। आयोजन से जुड़ी जानकारी भक्त मंडल के गोवर्धन लाल सिर्वी पटेल द्वारा दी गई। क्या खास रहेगा इस महोत्सव में?

Ratlam News: रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय सरगना समेत 4 गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एमडी (MD/MDMA) ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सरगना “जमशेद लाला” सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में केमिकल, उपकरण और तैयार ड्रग्स बरामद किए हैं। वीडियो देखे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थाना पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। पोल्ट्री फार्म में चल रही थी ड्रग फैक्ट्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरखेड़ा गांव के एक पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सायबर सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीम गठित कर देर रात दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए, जो भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रईस खान, युसूफ खान, सलीम उर्फ राजू और जमशेद खान उर्फ सेठ बताए। 20 लाख की एमडी ड्रग और भारी मात्रा में केमिकल जब्त पुलिस ने मौके से करीब 200 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद की है। इसके अलावा एमडी बनाने में उपयोग होने वाले खतरनाक केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें शामिल हैं: अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा गिरफ्तार मुख्य आरोपी जमशेद खान उर्फ “जमशेद लाला” एक अंतरराज्यीय स्तर का सक्रिय ड्रग निर्माता है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दबिश से एक दिन पहले ही करीब 3 किलो एमडी ड्रग की सप्लाई की गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पिपलोदा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रमेश कोली, सायबर सेल प्रभारी अमित कोरी सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: 6.84 लाख की शराब-वाहन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के कालूखेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 480 बल्क लीटर अवैध शराब, क्रेटा कार और बाइक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक क्रेटा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई: क्रेटा कार से 16 पेटी शराब बरामद मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक हुंडई क्रेटा कार (GJ01RP7449) को रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 16 पेटी अवैध देशी मसाला शराब (800 क्वार्टर / 144 बल्क लीटर) बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने दोनों निवासी भाटखेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और वाहन सहित कुल 5.56 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई: घास में छुपाकर रखी थी शराब एक अन्य सूचना पर पुलिस टीम ने कंसेर क्षेत्र में छापा मारकर घास में छुपाकर रखी गई देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से 236.64 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इस दौरान पुलिस ने को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 1.28 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ। कुल जब्ती: 6.84 लाख रुपये का माल बरामद दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल: जब्त की। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 6,84,650 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना कालूखेड़ा प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक प्रियंका चौहान, शिवनाथ सिंह राठौर, मनीष शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस जल्द ही रिमांड लेकर मामले की गहन जांच करेगी।

Ratlam News: रतलाम में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त

रतलाम के रिंगनोद थाना पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से बाइक समेत करीब 1.5 लाख रुपए का माल जब्त किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को कलालिया फंटा, महू-नीमच फोरलेन रोड ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक हीरो पैशन प्रो बाइक (कीमत करीब 50 हजार रुपए) भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी गुल उर्फ भय्यु (36) निवासी बरगुण्डापुरा, जावरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में दरिंदगी: 5 साल की मासूम से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी खुद दो बच्चों का पिता है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना रविवार शाम की है। जावरा तहसील के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला शाकीर (42) वहां पहुंचा और बच्ची को किसी बहाने से फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया। आरोपी ने घर के भीतर मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। मेडिकल जांच में हुई रेप की पुष्टि परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल परीक्षण के लिए जावरा जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। दो बच्चों का पिता है आरोपी शाकीर पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शाकीर दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह जावरा क्षेत्र का ही रहने वाला है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। रविवार देर रात ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शाकीर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 चोरी की बाइक बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं और एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी तक पहुंचा गया। कैसे खुला मामला? 18 मार्च 2026 को फरियादी प्रियांशु राठौर की बाइक कोर्ट गेट के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना स्टेशन रोड पर अपराध क्रमांक 179/2026 के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध को चिन्हित किया। आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने झाबुआ जिले के छोटी संगत निवासी 20 वर्षीय धुलिया उर्फ सुनील डामर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग क्षेत्रों से बाइक चोरी करना कबूल किया। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। बरामद वाहन पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुल 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं— पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड की पूरी टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें उप निरीक्षक विजय बामनिया, एएसआई मुरली मकवाना सहित कई पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस द्वारा आरोपी से आगे भी पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में 90 लाख ठगी केस: कारोबारी सैय्यद अख्तर अली परिवार सहित फरार, 5-5 हजार इनाम घोषित

रतलाम में SMO Ferro Alloys Pvt Ltd के मालिक सैय्यद अख्तर अली सहित परिवार पर 90 लाख की धोखाधड़ी का केस, पुलिस ने घोषित किया फरार, गिरफ्तारी पर इनाम। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में बड़े ग्रेन और माइनिंग कारोबारी सैय्यद अख्तर अली और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 90 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अब इन पर इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस ने घोषित किया फरार, इनाम घोषित रतलाम पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी सैय्यद अख्तर अली (60), उनके भाई सैय्यद मोहब्बत अली (51), सैय्यद अफसर अली (49) और बहनें अलताफ बी (55) व फिरोजा बी (56) को फरार घोषित किया गया है।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले 25 मार्च 2026 को प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संजीव कटारे ने सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कई ठिकानों पर दबिश, फिर भी गिरफ्तारी नहीं पुलिस टीम अब तक आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे चुकी है।तलाश के दौरान पुलिस मेघनगर स्थित कंपनी मुख्यालय तक पहुंची, जहां कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। 2 मार्च को दर्ज हुई थी FIR यह मामला 2 मार्च 2026 को स्टेशन रोड थाना में दर्ज किया गया था।फरियादी ऑटोमोबाइल व्यवसायी विजय कटारिया ने आरोप लगाया कि जमीन के सौदे में उनसे 90 लाख रुपए एडवांस लेकर धोखाधड़ी की गई। 2.70 करोड़ में हुआ था जमीन सौदा फरियादी के अनुसार, वर्ष 2021 में 2.2350 हेक्टेयर की दो जमीनों का सौदा 2 करोड़ 70 लाख रुपए में तय हुआ था।इसमें 90 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे, जबकि शेष राशि रजिस्ट्री के समय देनी थी। लेकिन आरोप है कि पांच साल तक आरोपी रजिस्ट्री टालते रहे और बहाने बनाते रहे। बेटे के नाम कर दी जमीन, बैंक से लिया लोन पुलिस जांच में सामने आया कि विवादित जमीन पहले से बैंक में गिरवी थी।आरोपियों ने लोन चुकाने के बाद जमीन अपने नाम करवाई और बाद में मुख्य आरोपी ने इसे अपने बेटे मुर्तजा अली के नाम ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसी जमीन को HDFC Bank में गिरवी रखकर फिर से लोन ले लिया गया। बैंक भी कर रहे कार्रवाई की  मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपियों पर सरकारी और निजी बैंकों से धोखाधड़ी के आरोप हैं।कुछ बैंक अब बकाया राशि वसूली के लिए कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर चुके हैं। पुलिस की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Ratlam News: रतलाम में दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारी में आई बहनों के साथ गैंगरेप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के नामली क्षेत्र में एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां दो चचेरी बहनों के साथ कथित रूप से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िताओं में एक 15 वर्षीय नाबालिग और दूसरी 18 वर्षीय युवती शामिल है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बहला-फुसलाकर गोडाउन ले गए आरोपी पीड़िता के अनुसार, दोनों बहनें रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसी दौरान एक युवक उन्हें बहला-फुसलाकर बाइक से एक गोडाउन में ले गया। वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों ने बाहर से गेट बंद कर दिया और दोनों के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान तीनों आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। घर ले जाकर फिर किया दुष्कर्म घटना यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि बाद में एक आरोपी दोनों को अपने घर ले गया, जहां फिर से उनके साथ दुष्कर्म किया गया। डर और सदमे के कारण पीड़िताएं तुरंत अपने परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे पाईं। दो दिन बाद दर्ज कराई FIR घटना 25 मार्च की रात की बताई जा रही है, जबकि 27 मार्च को पीड़िताओं ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे, जहां एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। गोडाउन संचालक की भूमिका भी जांच के दायरे में जिस गोडाउन में वारदात हुई, वह नामली के नौगांव-पल्टूना रोड पर स्थित बताया जा रहा है। पुलिस अब गोडाउन संचालक की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह सवाल उठ रहा है कि आरोपियों के पास गोडाउन की चाबी कैसे पहुंची। पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी एसडीओपी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं और पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। समाज में आक्रोश, सुरक्षा पर उठे सवाल इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

↑
0%