Ratlam News: जावरा की भविष्यवाणी 2026: तेज गर्मी में जुटे किसान, मौसम से लेकर देश-दुनिया तक के बड़े संकेत

रतलाम के जावरा स्थित गोठड़ा गांव में चैत्र नवरात्रि पर हुई पारंपरिक भविष्यवाणी में 2026 के मौसम, फसल, बीमारी, भूकंप और देश-दुनिया की स्थिति को लेकर बड़े संकेत दिए गए। जानें पूरी खबर। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: चैत्र नवरात्रि की नवमी पर जावरा के ग्राम गोठड़ा स्थित मलेनी नदी किनारे बने महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भविष्यवाणी का आयोजन हुआ। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण यहां घंटों बैठे रहे और पूरे ध्यान से भविष्यवाणी सुनी। पंडित नागूलाल धनगर द्वारा की गई इस भविष्यवाणी को स्थानीय किसान बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं और इसी के आधार पर बुवाई समेत कृषि कार्यों की योजना बनाते हैं। इस वर्ष की भविष्यवाणी में मौसम, खेती-किसानी, देश-दुनिया, बीमारी, प्राकृतिक आपदाओं और राजनीति को लेकर कई बड़े संकेत दिए गए हैं। वीडियो देखे मौसम और वर्षा का अनुमान बुवाई और खेती के संकेत फसल और बाजार भाव आपदाएं और प्राकृतिक घटनाएं बीमारी और संक्रमण का खतरा देश-दुनिया और राजनीति लोगों के लिए चेतावनी और सलाह विशेष चेतावनी

कल होगा शुभारंभ: सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति की नई पहल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क | समाज सेवा की सनातन परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति (रजिस्टर्ड) अपने स्वर्णिम सफर की शुरुआत करने जा रही है। समिति का शुभारंभ कल आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम के साथ किया जाएगा, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है। समिति के संस्थापक अरविंद सेवनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यस्तताओं के कारण वे सभी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आमंत्रण नहीं दे सके, जिसका उन्हें खेद है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि सभी आमंत्रितजन इस आत्मीय निमंत्रण को स्वीकार कर अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के इस नए प्रयास में लोगों का सहयोग और आशीर्वाद ही सबसे बड़ी ताकत होगा। समिति का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना और सेवा की परंपरा को मजबूत करना है। कार्यक्रम में उपस्थित होकर अतिथि न केवल इस पहल का समर्थन करेंगे, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएंगे। आयोजकों का मानना है कि यह पहल आने वाले समय में जनसेवा का एक मजबूत माध्यम बनेगी।

MP Board Result 2026: अप्रैल के पहले हफ्ते में आ सकता है 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026 अप्रैल के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है। जानें रिजल्ट डेट, पासिंग मार्क्स और चेक करने का तरीका। भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जल्द घोषित किए जा सकते हैं। ताजा अपडेट के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग 90% पूरा हो चुका है, जिससे उम्मीद है कि रिजल्ट अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।  इतने छात्रों ने दी परीक्षा इस साल एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल 16.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं परीक्षा तिथियां: यहां चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे: ऐसे करें रिजल्ट चेक पास होने के लिए जरूरी अंक एमपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी हैं। पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट? पिछले वर्षों में कब आया रिजल्ट ट्रेंड को देखते हुए इस साल रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में आने की संभावना मजबूत मानी जा रही है।

MP Board 5th 8th Result 2026: 25 मार्च तक रिजल्ट संभव, ऐसे करें चेक

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Board 5th 8th Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, MP Board 5th-8th Result 2026 मार्च के आखिरी सप्ताह यानी 25 मार्च 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है। इतने छात्रों ने दी परीक्षा इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में करीब 25 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। कहां देखें रिजल्ट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना परिणाम देख सकेंगे: ऐसे चेक करें MP Board 5th-8th Result 2026 वेबसाइट स्लो हो तो क्या करें? रिजल्ट जारी होते समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण स्लो या डाउन हो सकती है। ऐसे में छात्र धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें। टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी रिजल्ट के साथ ही बोर्ड द्वारा टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जा सकती है, जिसमें सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम शामिल होंगे। पास होने के लिए जरूरी नियम मार्कशीट में क्या होगा रिजल्ट में छात्रों की मार्कशीट पर ये जानकारी होगी: महत्वपूर्ण सलाह छात्र अपना रोल नंबर और लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें।

Ratlam News: रतलाम एक्सप्रेस-वे पर पथराव: स्कार्पियो पर हमला, बैंक मैनेजर ने PM मोदी और गडकरी से मांगी सुरक्षा

रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर स्कार्पियो कार पर पथराव, परिवार बाल-बाल बचा। बैंक मैनेजर ने पीएम नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी को टैग कर सुरक्षा पर उठाए सवाल। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात एक गंभीर सुरक्षा चूक सामने आई। इंदौर के बैंक मैनेजर अमिताभ शर्मा और उनके परिवार की स्कार्पियो कार पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद बदमाशों ने बाइक से कार का पीछा भी किया, जिससे परिवार दहशत में आ गया। घटना का वीडियो देखे घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब अमिताभ शर्मा अपने परिवार के साथ झाबुआ जिले के थांदला से रतलाम लौट रहे थे। कार में उनके पिता आरएन शर्मा, पत्नी शालिनी शर्मा, भाई अजिताभ शर्मा और भांजे कुणाल शर्मा मौजूद थे। कार कुणाल चला रहे थे। रेस्ट एरिया के पास हुआ हमला बताया जा रहा है कि 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर रेस्ट रूम से करीब 100 मीटर पहले अज्ञात हमलावरों ने अचानक कार पर पत्थर फेंके। पत्थर कार के पीछे के हिस्से में लगा। गनीमत रही कि कांच नहीं टूटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बदमाशों ने किया पीछा पथराव के बाद दो बाइक सवार बदमाशों ने कार का पीछा भी किया। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर कुणाल ने गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी और किसी तरह परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। धामनोद टोल पर रुकी कार घटना के बाद परिवार ने सीधे धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर राहत की सांस ली। यहां टोलकर्मियों और NHAI अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। अमिताभ शर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन सुनसान इलाका होने के कारण मौके पर रुकना सुरक्षित नहीं समझा। दूसरी कार भी बनी शिकार पीड़ित ने बताया कि उनके पीछे आ रही एक अन्य कार पर भी पथराव हुआ, जिसमें ज्यादा नुकसान हुआ। हालांकि वह कार घटनास्थल पर ही रुक गई थी। PM और गडकरी को किया टैग मामले को गंभीरता से लेते हुए अमिताभ शर्मा ने ई-एफआईआर दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को टैग कर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल शर्मा ने आरोप लगाया कि एक्सप्रेस-वे पर भारी टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि कई जगह रैलिंग टूटी हुई है और अवैध रूप से गुमटियां लगी हुई हैं। प्रतिबंध के बावजूद टू-व्हीलर वाहन भी एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे हैं। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी पथराव और असामाजिक गतिविधियों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बना हुआ है।

Ratlam News: रतलाम में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का खुलासा, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम में ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे के भीतर 7 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार। न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी उपचाररत होने के कारण अभी गिरफ्तारी शेष है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी चिन्हित किया गया है। वीडियो देखे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना बिलपांक पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। क्या है पूरा मामला? 19 मार्च 2026 को जीएमसी रतलाम के आईसीयू में भर्ती घायल ट्रक चालक के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार, दो सगे ट्रक चालक भाई अपने-अपने ट्रकों से यात्रा कर रहे थे। रात के समय बिलपांक फंटे के पास चाय होटल के सामने कुछ युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी और लात-घूंसों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज जारी है। 12 घंटे में पुलिस का एक्शन घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना बिलपांक में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1), 191(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने ग्राम चिकलिया निवासी 6 आरोपियों सहित एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। एक आरोपी अभी फरार मामले में भरत नामक आरोपी घायल होने के कारण उपचाररत है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। क्या-क्या बरामद हुआ? पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई 3 मोटरसाइकिल, 2 लोहे की टामी और एक तार वाला लठ जब्त किया है। पुलिस टीम की अहम भूमिका इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अय्युब खान सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में पानी के छींटों पर बवाल: ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या, 7 आरोपी हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पानी के छींटों को लेकर हुए झगड़े में ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना मध्यप्रदेश के बिलपांक थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई। घटना का वीडियो देखे जानकारी के अनुसार, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के छोटी सादड़ी निवासी दो सगे भाई उदयसिंह तंवर (42) और भगवानसिंह तंवर (39) अलग-अलग ट्रकों में महाराष्ट्र से माल लेकर अपने गृह राज्य लौट रहे थे। उदयसिंह पपीते से भरा ट्रक लेकर पुष्कर जा रहे थे, जबकि भगवानसिंह कपास लेकर भीलवाड़ा जा रहे थे। पानी के छींटों को समझा थूक रतलाम के पास फोरलेन पर चलते समय आगे चल रहे ट्रक से उड़े पानी के छींटे पीछे आ रहे बाइक सवारों पर गिर गए। बाइक सवारों ने इसे थूक समझ लिया और ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका। होटल पर रोककर बेरहमी से पीटा कुछ दूरी पर चिकलिया टोल नाके के पास एक होटल पर ट्रक रुका, जहां बाइक सवार भी पहुंच गए। यहां विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और टॉमी से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मौत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान भगवानसिंह की मौत हो गई, जबकि उदयसिंह का इलाज जारी है। 8 आरोपियों पर हत्या का केस पुलिस ने मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से 7 को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि एक आरोपी को इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मृतक भगवानसिंह अपने पीछे पत्नी बीना कुंवर और तीन मासूम बेटियां (7, 4 और 2 वर्ष) छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन रतलाम पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को राजस्थान ले जाया गया। पुलिस जांच जारी पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RSS मालवा प्रांत: 100% गांवों तक पहुंच, 90% घरों में संपर्क

इंदौर– पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के बाद मालवा प्रांत के प्रांत संघचालक द्वारा इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन के शताब्दी वर्ष के दौरान हुए व्यापक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। हाल ही में हरियाणा के समालखा (पानीपत) में 13 से 15 मार्च तक आयोजित प्रतिनिधि सभा में देशभर से 1438 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संघ के कार्य विस्तार, संगठन मजबूती और शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मालवा प्रांत में बड़ा विस्तार संघ ने दावा किया कि शताब्दी वर्ष के दौरान मालवा प्रांत में संगठन ने 100% गांवों और सभी मोहल्लों तक पहुंच बनाई, वहीं करीब 90% घरों तक संपर्क स्थापित किया गया। गृह संपर्क अभियान में बड़ी भागीदारी गृह संपर्क अभियान के तहत मालवा प्रांत में: इस दौरान शहरी क्षेत्रों में साहित्य वितरण और ग्रामीण क्षेत्रों में भारत माता के चित्रों का वितरण किया गया। युवा और समाज कार्यक्रमों में रिकॉर्ड भागीदारी महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। प्रशिक्षण और संगठन मजबूती सामाजिक समरसता और विशेष संपर्क संघ द्वारा सामाजिक सद्भाव और समरसता को बढ़ावा देने के लिए: संघ ने स्पष्ट किया कि सहमत और असहमत सभी वर्गों के लोगों से संवाद जारी रहेगा। बड़ा संगठनात्मक बदलाव 2027 से संघ की संरचना में बड़ा बदलाव करते हुए:  देशभर में सामाजिक अभियान संघ और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा: आगामी कार्यक्रम

Ratlam News: रतलाम के खारवा कला में दिनदहाड़े चोरी, ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के लूनी क्षेत्र के पास स्थित ग्राम खारवा कला में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खारवा कला निवासी आनंद पांचाल सोमवार रात करीब 11 बजे अपने घर पर ताला लगाकर दूसरे मकान में सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह वे अपने परिवार के साथ होरी हनुमान मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। दोपहर करीब 1 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से करीब 250 ग्राम चांदी के पायजब, 250 ग्राम का कंदोरा, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान के झुमके और लगभग 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर सुराग जुटाने में लगी हुई है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस का एक्शन, ₹85 हजार की अफीम जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 381 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹85,000 आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक जावरा के मार्गदर्शन में थाना जावरा शहर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। कैसे हुई कार्रवाई पुलिस को 16 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध अफीम लेकर जावरा के नयामालीपुरा क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने श्मशान घाट नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से 381 ग्राम अफीम और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जावरा शहर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी दोनों आरोपी मंदसौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। क्या-क्या हुआ जब्त कुल जब्त मशरूका: ₹85,000 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना जावरा शहर के पुलिस अधिकारी एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है।

↑
0%