Ratlam News: नामली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर कार्रवाई, 31 सिलेंडर जब्त

रतलाम जिले के नामली में प्रशासन ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 सिलेंडर जब्त किए। महू रोड स्थित घर पर छापे में 22 भरे और 9 खाली सिलेंडर मिले। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  रतलाम जिले के नामली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के मामले में प्रशासन ने बुधवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए। यह कार्रवाई महू रोड स्थित शहजाद मंसूरी के घर पर की गई, जहां लंबे समय से अवैध रूप से सिलेंडरों का भंडारण किए जाने की शिकायत मिल रही थी। वीडियो देखे जानकारी के अनुसार गोपनीय सूचना मिलने के बाद ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शाम करीब 7:30 बजे मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर के पिछले हिस्से में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे पाए गए। कार्रवाई के दौरान पटवारी टीकमसिंह चौहान, सहायक आपूर्ति अधिकारी मुकेश चौहान, थाना प्रभारी गायत्री सोनी सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। विभिन्न कंपनियों के सिलेंडर बरामद छापेमारी के दौरान मौके से कुल 31 सिलेंडर बरामद किए गए। इनमें भारत गैस के 21, एचपी गैस के 4, इंडेन के 5 और रिलायंस कंपनी का 1 सिलेंडर शामिल है। प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर स्थानीय गैस एजेंसी के गोदाम में जमा करवा दिया है। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई स्थानीय रहवासियों के अनुसार शहजाद मंसूरी लंबे समय से गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसके घर के सामने ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर संचालित होता है, जबकि घर के पिछले हिस्से में गैस सिलेंडर रखे जाते थे। कोरोना काल के दौरान भी यहां इसी तरह की कार्रवाई हो चुकी है। महंगे दामों पर बेचे जा रहे थे सिलेंडर नामली के गैस डीलर राजेश भंसाली ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लगभग 990 रुपये में उपलब्ध कराया जाता है, जबकि यहां अवैध रूप से 1200 से 1300 रुपये तक में सिलेंडर बेचे जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद दर्ज होगा प्रकरण थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने बताया कि संबंधित विभाग की रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग और भंडारण किया जा रहा है। जांच में मौके से 22 भरे हुए और 9 खाली सिलेंडर बरामद हुए हैं।

Ratlam News: नामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1706 बल्क लीटर अवैध शराब व 15 लाख की स्कार्पियो जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशों पर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नामली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार, 27 नवंबर 2025 को पुलिस ने एक ब्लैक स्कार्पियो वाहन से 1706 बल्क लीटर अवैध शराबबरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा और एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नामली निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कैसे हुई कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ब्लैक स्कार्पियो एमपी 43 सीबी 1123 को रोककर चेक किया। जांच में वाहन से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी, देशी प्लेन और मसाला शराब मिली, जिसके दस्तावेज चालक प्रस्तुत नहीं कर सका।वाहन चालक ने अपना नाम गणेश पिता राजेन्द्र नाथ चौहान (उम्र 30 वर्ष), निवासी मुढ़का, थाना बीएनपी देवास बताया। कुल जब्ती कुल जब्ती की कीमत: ₹16,43,680 आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाकर कहां ले जाई जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल है। कार्रवाई में शामिल टीम थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक कन्हैया अवास्या, सहायक उप निरीक्षक जुगलकिशोर रावत, प्रधान आरक्षक कांतिलाल, गोपाल खराड़ी, नारायणसिंह जादौन, आरक्षक अंतिम चौहान, माखनसिंह, सादिक मंसूरी, कुणाल रावत और बुआरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: नमली थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कुख्यात चोर संतोष कंजर गिरफ़्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना नामली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर संतोष कंजर निवासी राजाखेड़ी और उसके साथी प्रभूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की चार भैंसें, एक फोर्स तूफान वाहन और घटना में उपयोग की गई मारुति सुजुकी सुपर कैरी (MP43L4320) बरामद की है। कैसे हुई चोरी? जानकारी के अनुसार 9 नवंबर 2025 की रात, फरियादी के डेयरी फार्म पर नवरत्न होटल के पास हाईवे स्थित धौसवास में 11 भैंसें बंधी थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने फार्म से दो भैंसें चोरी कर ले गए।फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 478/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। सीसीटीवी ने खोला राज घटना के बाद एसआईटी ने आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि चोर मारुति सुजुकी सुपर कैरी में भैंसों को लादकर जावरा की ओर भागे।वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक प्रभूलाल चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी संतोष कंजर का नाम उगल दिया। 30 से अधिक मामले और पूर्व में सजा पुलिस जांच में सामने आया कि संतोष कंजर पर करीब 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह खूंखार अपराधी है।इंगोरिया थाना, उज्जैन के मामले (धारा 457, 380) में उसे तीन वर्ष की सजा हो चुकी थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा पूछताछ में आरोपी ने नामली क्षेत्र के ग्राम उसरगार से दो भैंसें और ग्राम सेमलिया से एक तूफान वाहन चोरी करना भी कबूल किया।पुलिस ने इन सभी चोरी की गई संपत्तियों को बरामद कर लिया है। बरामद मशरूका टीम की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्य नेतृत्व: सराहनीय योगदान:प्र.आर. गोपाल खराड़ी, प्र.आर. कांतिलाल औहरिया, आर. कुनाल रावत, आर. शांतिलाल राठौर, आर. सोनिया हिरवे, आर. हरिओम अकोदिया, आर. सादिक मंसूरी तथा सायबर सेल के प्र.आर. हिम्मत सिंह और आर. राहुल पाटीदार।

हत्या पर आक्रोश: गिरफ्तारी के बाद परिजनों की मकान तोड़ने की मांग, एएसपी को बैठना पड़ा सीढ़ियों पर

मामला गज्जू – केशव दोहरे हत्याकांड का, फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। रतलाम में हुए दो दोस्तों के3 जघन्य हत्याकांड के खुलासे के बाद अब परिजन आरोपियों के घर तोड़ने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आक्रोशित परिजन व मृतक के साथी बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। परिजनों की मांग थी की आरोपियों की अवैध संपत्ति की जांच कर अवैध निर्माण तोड़ा जाए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने आए लोग व परिजन कलेक्टर राजेश बाथम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। लेकिन कलेक्टर नहीं आए। करीब 1 घंटे बाद में एएसपी राकेश खाखा ने सीढ़ियों पर बैठकर परिजनों की बात सुनकर उन्हें समझाईश दी। तब जाकर वे माने और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, सीएसपी अभिनव वारंगे मौजूद रहे। मृतक गजेंद्र के भाई राकेश ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अवैध संपत्ति व अवैध निर्माण तोड़ा जाए। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। आर्थिक सहायता की भी मांग की है। अधिकारियों से आश्वासन मिला है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि केस दर्ज किया जा चुका है। 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे है। सभी तथ्यों पर पुलिस अमल कर कार्रवाई करेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया जा रहा है। यह है मामला21 व 22 मार्च की दरमियानी रात रतलाम फोरलेन पर गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को कांडरवासा फंटे के पास केशव (29) पिता विष्णु गुर्जर निवासी ग्राम सेमलिया, गजेंद्र उर्फ गज्जू (30) पिता पूनमचंद्र डोडिया निवासी ग्राम अमलेटा मृत मिले थे। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। वहीं शवों से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली थी। पहले माना गया कि दोनो युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई। लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए 22 मार्च को शवों को घर ले जाते समय फोरलेन अमलेटा फंटे पर जाम लगा दिया था। मामले की जांच की बात कही थी। तब जाकर पुलिस तह तक गई और आरोपियों और मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। जिन पर परिजन और ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं, उन्हीं ने इस डबल हत्याकांड को अंजाम दिया। आपसी गैंगवार के चलते दोनों की हत्या की गई। जिसका खुलासा एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने मंगलवार को किया। डबल मर्डर मामले में अभी तक 21 आरोपी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। जिसमे  7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूर्यपालसिंह (29) पिता मदनसिंह पडियार निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल (30) पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम रामगढ़ ( थाना सैलाना), बबलू (31) पिता अमृतलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिबड़ोद (थाना दीनदयाल नगर थाना), शैलेंद्र उर्फ शेलू (28) पिता रमेश डिंडोर निवासी पीपली चौक (नामली), अंकित (28) पिता मुकेश कुमावत निवासी नामली, योगेश (23) भंवरलाल राठौर निवासी नामली, अभिषेक (20) पिता रणछोड़ जाट निवासी ग्राम धमोत्तर (थाना नामली) को गिरफ्तार किया है। वहीं 14 आरोपी अभी भी फरार हैं।

हत्या का पर्दाफाश: गज्जू और केशव को मारकर फेंका था हाईवे पर, मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

मामला चार दिन पहले मिली दो दोस्तों की लाश का, पुलिस ने किया खुलासा पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। जिले के नामली थाना क्षेत्र के ग्राम कांडरवासा फंटे पर चार दिन पहले दो दोस्तों के शव मिले थे। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे दुर्घटना मान रही थी, लेकिन परिजनों ने जब हंगामा किया तो पुलिस सतर्क हुई और जांच में जुटी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटना वाली रात क्षेत्र में एक्टिव मोबाइल की जानकारी जुटाई। दुर्घटना ग्रस्त कार के मालिक से पूछताछ की। जिसमें एक बाद एक इस मर्डर की कड़ियां खुलती गई। पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों दोस्तों को 10 से अधिक हमलावरों ने लाठियों, हॉकियों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। कांडरवासा फंटे पर गुरुवार की रात को गजेंद्र उर्फ राहुल (गज्जू) उम्र 25 वर्ष पिता पूनमचंद डोडिया निवासी अमलेटा और केशव उम्र 29 वर्ष पिता विष्णुलाल गुर्जर निवासी सेमलिया के शव मिले थे। पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन मृतकों के परिजन ने हत्या की आंशका जताते हुए इप्का फैक्टरी के यहां जाम लगाया था। इसके बाद एएसपी मौके पर पहुंचे और मौजूद लोगों को प्रकरण में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। मंगलवार को एसपी राहुल कुमार लोढा ने प्रेस वार्ता करते हुए हत्या के इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 14 आरोपी फरार है। आरोपियों में सूर्यपाल पिता मदनसिंह पडियार निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम रामगढ़ सैलाना, बबलू पिता अमृतलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिबड़ोद, शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता रमेश डिंडोर निवासी नामली, अंकित पिता मुकेश कुमावत निवासी नामली, योगेश पिता भवरलाल राठौर निवासी नामली, अभिषेक पिता रणछोड़ जाट निवासी ग्राम धमोत्तर नामली शामिल है। पुलिस फरार 14 आरोपियों की तलाश कर रही है। ऐसे रची गई थी साजिशएसपी राहुल लोढा ने बताया की मुख्य आरोपी सूर्यपालसिंह व साथियों ने योजना बनाकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया। मृतक केशव व गज्जू बांगरोद में अपने दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गए थे। वहां से आने के दौरान आरोपियों ने ब्लेक क्रेटा कार से बांगरोद से नेगड़दा के बीच मृतकों की बाइक को टक्कर मारी। जिसके बाद हॉकी, फावड़े व गेती से उनके साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों के शव कार में रखकर हाईवे पर फेंक दिए जिससे यह हत्या एक्सीडेंट लगे और वहां से भाग निकले। पुलिस जांच के दौरान सामने आया की आरोपियों का मृतकों से पुराना विवाद था। और बदला लेने की नीयत से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सायबर व अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिस रिमांड में है इनसे और भी पूछताछ जारी है। इनके द्वारा आपराधिक गतिविधियों को कारित करने के लिए केसरिया ग्रुप व विश्वास ग्रुप की भी बाते सामने आ रही है। जिन पर भी पुलिस जांच कर रही है। फरार आरोपीकान्हा जाट निवासी नेगडदा, दीपक जाट निवासी नेगडदा, प्रदीप जोशी निवासी नेगडदा, समरथ चौधरी निवासी ग्राम नेगड़दा, रोहित कुमावत निवासी नामली, दीपक गेहलोत निवासी नामली, विजय मेट निवासी नामली, सौरभ गेहलोत निवासी नामली, सौरभ मराठा रोंगे जाति मराठा निवासी मिडटाऊन कालोनी रतलाम, राजाराम चौधरी जाति गायरी निवासी जड़वासा कला, दीपक गुर्जर निवासी बिबडोद थाना डीडीनगर रतलाम, चरणसिंह जाट निवासी नेगड़दा, ध्रुव जाट निवासी नामली, भवानसिंह निवासी ग्रामबड़ोदिया।