Ratlam News: रतलाम में 20 वर्षीय युवती गर्भवती मिली, मां ने जताई दुष्कर्म की आशंका; अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज

Ratlam News: रतलाम के नामली क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के गर्भवती होने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक स्थिति से परेशान 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के कई महीनों से पीरियड नहीं आने और पेट बढ़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद युवती की मां ने नामली थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती से प्रारंभिक पूछताछ में उसने श्मशान क्षेत्र की ओर घटना होने की बात बताई है। अब पुलिस घटनास्थल और युवती द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कई बार घर से अकेली निकल जाती थी युवती शिकायत के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका इलाज भी कराया जा चुका है। परिवार में मां के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। युवती कभी-कभी सामान्य बातचीत करती है, लेकिन कई बार बिना बताए घर से बाहर चली जाती थी। परिजनों ने बताया कि वह कभी श्मशान की ओर तो कभी जंगल की तरफ चली जाती थी। परिवार के सदस्य उसे तलाशकर वापस घर लेकर आते थे। करीब चार से पांच महीने पहले भी युवती घर से चली गई थी। परिजन उसे रात के समय एक गांव से तलाश कर वापस लाए थे। पीरियड नहीं आने और पेट बढ़ने पर हुआ संदेह मां ने पुलिस को बताया कि युवती के घर लौटने के बाद करीब तीन से चार महीने तक उसका पीरियड नहीं आया। कुछ समय बाद पेट बढ़ा हुआ दिखाई देने पर परिवार को संदेह हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। 16 सितंबर को परिजन युवती को नामली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। अस्पताल की ओर से पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद युवती की मां उसे लेकर नामली थाने पहुंचीं और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने श्मशान की ओर घटना होने की बात बताई पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान युवती ने श्मशान की ओर उसके साथ घटना होने की बात बताई है। मां ने अपनी शिकायत में अज्ञात व्यक्ति पर गलत काम करने की आशंका जताई है। पुलिस अब युवती के बयान, घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित स्थानों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ratlam News: नामली में कहासुनी के बाद चाकूबाजी, युवक की पीठ पर चाकू से हमला; दो नामजद समेत अन्य पर केस

Ratlam News: रतलाम के नामली में दो गुटों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। युवक चेतन राठौड़ की पीठ पर चाकू लगने से तीन टांके आए। पुलिस ने केस दर्ज किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नामली में गुरुवार दोपहर आपसी कहासुनी के बाद युवाओं के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में नामली निवासी चेतन राठौड़ की पीठ पर चाकू लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक को पहले नामली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी पीठ पर तीन टांके लगाए गए। घटना नामली के फोरलेन स्थित सांवलिया ढाबा के पास गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है। बीच-बचाव के दौरान हुआ चाकू से हमला जानकारी के अनुसार चेतन राठौड़ और कुलदीप तंवर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों के अन्य युवक भी आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। इसी दौरान चेतन राठौड़ की पीठ पर चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुई चाकूबाजी के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले चाकू मारने वाले युवक वहां से फरार हो चुके थे। दो नामजद आरोपियों समेत अन्य पर केस दर्ज नामली थाना पुलिस ने घायल चेतन राठौड़ की शिकायत और उपलब्ध जानकारी के आधार पर कुलदीप तंवर निवासी नामली, किशोर मालवीय निवासी हसनपालिया, जावरा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। वर्चस्व की चर्चा, पुलिस ने किया इनकार घटना के बाद दोनों गुटों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं। बताया जा रहा है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस इन गुटों के साथ बैठक करने की तैयारी में थी। हालांकि, नामली थाना पुलिस ने वर्चस्व की लड़ाई की बात से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक होटल से बाहर निकलते समय रास्ता देने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी मामूली विवाद ने बाद में मारपीट और चाकूबाजी का रूप ले लिया। आरोपी और घायल युवक पहले से परिचित नामली थाना प्रभारी अमित कोरी ने बताया कि घायल युवक और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते-पहचानते हैं। प्रारंभिक जांच में होटल से बाहर निकलते समय रास्ता देने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी के अनुसार विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। कुलदीप तंवर, किशोर मालवीय समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी नामली पुलिस ने घटना के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के पीछे वास्तविक कारण और विवाद की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच जारी है।

Ratlam News: रतलाम स्पा सेंटर कांड: थाई युवतियों ने कबूला देह व्यापार, वाटर पार्क संचालक समेत 4 पर केस दर्ज

रतलाम के तुलसी वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा। थाई युवतियों ने देह व्यापार स्वीकार किया, 4 आरोपियों पर केस दर्ज, मानव तस्करी एंगल से भी जांच शुरू। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान थाईलैंड की तीन युवतियों ने मोबाइल ट्रांसलेटर के जरिए पूछताछ में स्वीकार किया कि वे स्पा सेंटर की आड़ में रुपये लेकर देह व्यापार कर रही थीं। मामले में पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें एक अभी फरार है। वीडियो देखे स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार शुक्रवार शाम पुलिस ने तुलसी वाटर पार्क स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारकर थाईलैंड निवासी तीन युवतियों को बरामद किया था। जांच में सामने आया कि युवतियां टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं, लेकिन स्पा सेंटर में काम कर रही थीं। एफआईआर के अनुसार पूछताछ में युवतियों ने बताया कि स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से मनचाही रकम लेकर देह व्यापार किया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में स्पा संचालक और प्रबंधन से जुड़े लोग उनकी मदद करते थे। इन आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला पुलिस ने नामली निवासी वाटर पार्क मैनेजर दिलीप सिंह ठाकुर, राजस्थान के पाली निवासी स्पा संचालक नरेश चौहान और जोधपुर निवासी मैनेजर भरत मेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वाटर पार्क संचालक रतलाम निवासी योगेश सिंह डाबी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। चारों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, आप्रवास एवं विदेशियों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। कमरों से मिले कंडोम, मोबाइल जब्त तलाशी के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर के कमरों से उपयोग किए हुए और नए कंडोम के कई पैकेट मिले। इसके अलावा आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। मानव तस्करी एंगल से भी होगी जांच जांच में जयपुर कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस को संदेह है कि युवतियों को संगठित नेटवर्क के जरिए राजस्थान से रतलाम लाया गया था। इसी कारण अब मामले की जांच मानव तस्करी के एंगल से भी की जाएगी। एसपी अमित कुमार ने कहा कि उन स्थानीय लोगों की तलाश की जाएगी जिन्होंने युवतियों को रतलाम तक पहुंचाने, ठहराने और सिम कार्ड उपलब्ध कराने में मदद की। मामले में थाईलैंड दूतावास से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों को नोटिस, कई स्पा सेंटर बंद कार्रवाई के बाद जिले में संचालित कई स्पा सेंटर शनिवार को बंद नजर आए। वहीं एसपी अमित कुमार ने नामली थाना प्रभारी रमेश कोली और संबंधित बीट इंचार्ज को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Ratlam News: रतलाम वाटर पार्क में स्पा सेंटर पर पुलिस का बड़ा छापा, थाईलैंड की 3 युवतियां और कई युवक हिरासत में

रतलाम के तुलसी वाटर पार्क में संचालित स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। छापे के दौरान थाईलैंड की 3 युवतियां, कई युवक और स्टाफ हिरासत में लिए गए। अवैध गतिविधियों की जांच जारी है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में संचालित एक स्पा सेंटर पर शुक्रवार शाम पुलिस ने फिल्मी अंदाज में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को मौके से थाईलैंड की तीन युवतियां, कई युवक और स्पा सेंटर का स्टाफ संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कार्रवाई के बाद सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वीडियो देखे शिकायतों के बाद बनी विशेष टीम जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि वाटर पार्क की आड़ में स्पा सेंटर में अवैध और अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों में स्थानीय थाना पुलिस की मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार दोपहर एक विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई की गोपनीयता बनाए रखने के लिए संबंधित थाना पुलिस को भी पहले से सूचना नहीं दी गई। टीम में शामिल अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन भी एक स्थान पर रखवा दिए गए थे। ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी, फिर मारा छापा पुलिस टीम दोपहर करीब तीन बजे तुलसी वाटर पार्क पहुंची। कुछ पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया, जबकि अन्य अधिकारी बाहर से गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई में एसडीओपी किशोर पाटनवाला, एसडीओपी नीलम बघेल और डीएसपी अनिशा जैन सहित कई अधिकारी शामिल रहे। छह कमरों में चल रहा था स्पा सेंटर पुलिस जांच में सामने आया कि वाटर पार्क के पीछे बने छह कमरों में स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा था। छापे के दौरान तीन अलग-अलग कमरों में थाईलैंड की तीन युवतियां अलग-अलग युवकों के साथ मिलीं। तलाशी के दौरान एक कमरे की डस्टबिन से बड़ी संख्या में उपयोग किए हुए कंडोम भी बरामद हुए, जिससे संदेह और गहरा गया। दस्तावेज नहीं दिखा सके संचालक पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर के संचालन से जुड़े आवश्यक दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। वाटर पार्क का संचालन रतलाम के बड़बड़ निवासी योगेशसिंह पुत्र भंवरसिंह द्वारा किया जाता है। कार्रवाई के दौरान मैनेजर दिलीप ठाकुर समेत स्टाफ को भी पूछताछ के लिए नामली थाने ले जाया गया। क्या बोले एएसपी विवेक कुमार? एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि सभी संदिग्ध युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि विदेशी युवतियों की स्थानीय थाने में नियमानुसार सूचना दी गई थी या नहीं। साथ ही वाटर पार्क और स्पा सेंटर से जुड़े दस्तावेजों की भी विस्तृत जांच की जाएगी।

Ratlam News: नामली फोरलेन हादसा: शव रख 12 घंटे तक प्रदर्शन, आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

नामली फोरलेन हादसे में मौत के बाद ग्रामीणों ने 12 घंटे तक शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के आश्वासन पर धरना खत्म, 13वीं सड़क पर करने की चेतावनी। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नामली फोरलेन पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घायल मुकेश कुमावत की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर 12 घंटे तक प्रदर्शन किया। आखिरकार प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ, लेकिन चेतावनी अभी भी बरकरार है। वीडियो देखे नामली फोरलेन हादसा: क्या हुआ था उस रात? गुरुवार रात करीब 9 बजे नामली के पल्टूना फंटे के पास 50 वर्षीय मुकेश कुमावत अपने परिजन के साथ स्कूटी से फोरलेन पार कर रहे थे। इसी दौरान रतलाम की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार पर ‘मप्र पुलिस’ लिखा था, जिससे मामला और गंभीर हो गया। घायल मुकेश को पहले रतलाम मेडिकल कॉलेज और बाद में इंदौर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। 12 घंटे तक चला प्रदर्शन, शव रखकर किया विरोध मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने फोरलेन पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि ग्रामीणों ने सड़क पर ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर ली थी। लकड़ियां और कंडे तक मौके पर ला दिए गए थे। करीब 12 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन और MPRDC अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी। लिखित आश्वासन के बाद माने ग्रामीण स्थिति बिगड़ती देख MPRDC के सहायक महाप्रबंधक अमित भूरिया ने ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया। इसमें सड़क सुरक्षा सुधार और अन्य मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद सुबह करीब 11:30 बजे धरना समाप्त हुआ और परिजन शव लेकर रवाना हुए। 12 बिंदुओं का मांग पत्र: क्या हैं प्रमुख मांगें? ग्रामीणों ने प्रशासन को 12 बिंदुओं का मांग पत्र सौंपा, जिसमें शामिल हैं: साथ ही, मृतक परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की गई है। चेतावनी: “मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क पर ही 13वीं” ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 12 दिनों के भीतर मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे फोरलेन पर ही 13वीं का कार्यक्रम करेंगे और बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। पुलिस जांच और आरोपी जांच में सामने आया कि हादसे में शामिल कार धार जिले के धामनोद थाने में पदस्थ एएसआई दुर्गा प्रसाद वैष्णव की थी, जो खुद वाहन चला रहे थे। हादसे के बाद वे थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया और कार जब्त कर ली। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि: इसी वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी उठाए सवाल जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गांवों के रास्तों की जानकारी देने के बावजूद अनदेखी की गई, जिससे यह स्थिति बनी।

Ratlam News: नामली के बड़ौदा गांव में शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी आग, ग्रामीणों ने पाया काबू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ौदा में रविवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और किसानों को भारी नुकसान की आशंका पैदा हो गई। घटना का वीडियो देखे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली तारों में स्पार्किंग हुई, जिसके चलते सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग से कुछ हिस्से में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा किसानों को सतर्क रहने और बिजली तारों के नीचे फसल होने पर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Ratlam News: 12वीं में कम नंबर आए, साइंस की छात्रा ने खा ली सल्फास की गोली: BJP नेता की बेटी की इलाज के दौरान मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,  न्यूज डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के पंचेड़ गांव में 19 वर्षीय छात्रा ने कम नंबर आने की वजह से सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पूजा चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के नामली मंडल अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की बेटी थी। छात्रा कक्षा 12वीं में साइंस-बायो की स्टूडेंट थी और हाल ही में आए रिजल्ट में कम अंक आने से मानसिक रूप से परेशान थी। गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच पूजा ने गेहूं में रखी सल्फास की गोली खा ली। गोली खाने के कुछ समय बाद घबराहट शुरू हुई, तो उसने खुद ही मां को बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन उसे तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। नामली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सब-इंस्पेक्टर केके सिंह पटेल ने बताया कि परिजनों के बयान लिए गए हैं, जिनमें छात्रा के मानसिक तनाव और दो-तीन साल से इलाज चलने की जानकारी सामने आई है। छात्रा के परिवार में माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। यह घटना फिर से सामने लाती है कि परीक्षा परिणाम के मानसिक दबाव को लेकर छात्रों और परिजनों को जागरूकता की सख्त जरूरत है।

Ratlam News: खेत मालिक ने जेसीबी चालक पर किया दरांता से हमला, गले में आए 10 टांके

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां सड़क पर गड्ढे भरने का काम कर रहे जेसीबी चालक पर खेत मालिक ने धारदार दरांता से गले पर हमला कर दिया। हमले में जेसीबी चालक का गला बुरी तरह कट गया और उसे 10 टांके आए हैं। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। घटना सुबह करीब 10:30 बजे कांडरवासा और बड़ौदा गांव के बीच की है। जेसीबी चालक शैलेंद्र पिता राधेश्याम मईड़ा (30), निवासी बड़ौदा, क्षेत्र में सड़क किनारे गड्ढों में मुर्रम डालने का कार्य कर रहा था। वह पल्टूना निवासी मनोज धाकड़ की जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा था। स्थानीय किसान मिलकर रास्ते को ठीक करवा रहे थे। इसी दौरान पास के खेत का मालिक लोकेंद्रसिंह पिता रामसिंह (निवासी कांडरवासा) वहां पहुंचा और जेसीबी चालक से खेत के पास रास्ता बनाने को लेकर विवाद करने लगा। गाली-गलौज करते हुए उसने अचानक दरांता निकाला और चालक के गले पर जानलेवा वार कर दिया। दरांता गर्दन के केंद्र से थोड़ा हटकर लगा, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन गले में करीब डेढ़ इंच गहरा घाव हो गया। डॉक्टरों ने घायल को 10 टांके लगाए हैं। घायल को घटनास्थल से कांडरवासा निवासी जीवन जायसवाल बाइक पर बैठाकर नामली स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नामली थाना पुलिस ने आरोपी लोकेंद्रसिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर केके सिंह पटेल के अनुसार, यह रोड सार्वजनिक थी और गड्ढों की मरम्मत का कार्य हो रहा था। आरोपी ने बेवजह हमला किया, मामले की जांच जारी है।

Ratlam News: रतलाम: जमीन विवाद में लाठी-डंडे चले, सिर फोड़ा, कोर्ट ने 5 को सुनाई 5-5 साल की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नामली थाना क्षेत्र के सेमलिया रोड पर जमीन के सीमांकन के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए 5-5 साल के सश्रम कारावास और 2-2 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना आशापुरा ने सुनाया। जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि घटना 1 जून 2022 को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। फरियादी भंवरलाल अपने खेत पर स्थित नवज्योति विद्यापीठ की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य देख रहे थे, तभी यह विवाद हुआ। आरोपियों ने मिलकर किया हमला घटना के दौरान आरोपी प्रेमा बाई ने सीमांकन को हटाने की कोशिश की, जिसका फरियादी के बेटों ने विरोध किया। इसके बाद महेश, गोविंद और पंकज लाठी लेकर मौके पर पहुंचे। 14 गवाह और 40 दस्तावेजी साक्ष्य पेश पुलिस ने विवेचना के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों के बयान और 40 दस्तावेजी साक्ष्य कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किए। वैज्ञानिक एवं प्रत्यक्ष साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।

हत्या पर आक्रोश: गिरफ्तारी के बाद परिजनों की मकान तोड़ने की मांग, एएसपी को बैठना पड़ा सीढ़ियों पर

मामला गज्जू – केशव दोहरे हत्याकांड का, फरार आरोपियों पर घोषित होगा इनाम! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। रतलाम में हुए दो दोस्तों के3 जघन्य हत्याकांड के खुलासे के बाद अब परिजन आरोपियों के घर तोड़ने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। आक्रोशित परिजन व मृतक के साथी बुधवार दोपहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। परिजनों की मांग थी की आरोपियों की अवैध संपत्ति की जांच कर अवैध निर्माण तोड़ा जाए। इसके अलावा मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देने आए लोग व परिजन कलेक्टर राजेश बाथम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। लेकिन कलेक्टर नहीं आए। करीब 1 घंटे बाद में एएसपी राकेश खाखा ने सीढ़ियों पर बैठकर परिजनों की बात सुनकर उन्हें समझाईश दी। तब जाकर वे माने और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई, सीएसपी अभिनव वारंगे मौजूद रहे। मृतक गजेंद्र के भाई राकेश ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अवैध संपत्ति व अवैध निर्माण तोड़ा जाए। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। आर्थिक सहायता की भी मांग की है। अधिकारियों से आश्वासन मिला है। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि केस दर्ज किया जा चुका है। 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे है। सभी तथ्यों पर पुलिस अमल कर कार्रवाई करेगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम भी घोषित किया जा रहा है। यह है मामला21 व 22 मार्च की दरमियानी रात रतलाम फोरलेन पर गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को कांडरवासा फंटे के पास केशव (29) पिता विष्णु गुर्जर निवासी ग्राम सेमलिया, गजेंद्र उर्फ गज्जू (30) पिता पूनमचंद्र डोडिया निवासी ग्राम अमलेटा मृत मिले थे। उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए थे। वहीं शवों से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त मिली थी। पहले माना गया कि दोनो युवकों की मौत सड़क हादसे में हुई। लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए 22 मार्च को शवों को घर ले जाते समय फोरलेन अमलेटा फंटे पर जाम लगा दिया था। मामले की जांच की बात कही थी। तब जाकर पुलिस तह तक गई और आरोपियों और मृतकों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली। जिन पर परिजन और ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं, उन्हीं ने इस डबल हत्याकांड को अंजाम दिया। आपसी गैंगवार के चलते दोनों की हत्या की गई। जिसका खुलासा एसपी राहुलकुमार लोढ़ा ने मंगलवार को किया। डबल मर्डर मामले में अभी तक 21 आरोपी के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। जिसमे  7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूर्यपालसिंह (29) पिता मदनसिंह पडियार निवासी ग्राम बड़ोदिया, राहुल (30) पिता शंकरलाल जाट निवासी ग्राम रामगढ़ ( थाना सैलाना), बबलू (31) पिता अमृतलाल गुर्जर निवासी ग्राम बिबड़ोद (थाना दीनदयाल नगर थाना), शैलेंद्र उर्फ शेलू (28) पिता रमेश डिंडोर निवासी पीपली चौक (नामली), अंकित (28) पिता मुकेश कुमावत निवासी नामली, योगेश (23) भंवरलाल राठौर निवासी नामली, अभिषेक (20) पिता रणछोड़ जाट निवासी ग्राम धमोत्तर (थाना नामली) को गिरफ्तार किया है। वहीं 14 आरोपी अभी भी फरार हैं।

↑
0%