Ratlam News: रतलाम में अतिक्रमण हटाने पर बवाल: शिवगढ़ रोड पर चक्काजाम, बोले- जंगल में त्रिपाल लगाकर कैसे रहें?

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के मेगा इंडस्ट्रियल पार्क (निवेश क्षेत्र) की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को सोमवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जिन रहवासियों के मकान तोड़े जाने हैं, उन्होंने रतलाम-शिवगढ़ रोड पर चक्काजाम कर सड़क पर धरना दे दिया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे WATCH VIDEO प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे इस क्षेत्र में पिछले 30 से 40 वर्षों से रह रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि वे पहले रतलाम शहर में अमृत सागर तालाब के किनारे रहते थे, जहां से प्रशासन ने उन्हें हटाकर बिबड़ौद क्षेत्र में बसाया था। अब एक बार फिर उन्हें उजाड़ा जा रहा है। ‘जंगल में सिर्फ त्रिपाल तान दी, परिवार कैसे रहे?’ रहवासियों ने प्रशासन द्वारा दी जा रही नई जगह लखनगढ़ को लेकर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि वहां उन्हें जंगल की जमीन पर भेजा जा रहा है, जहां न तो पक्के मकान हैं और न ही बुनियादी सुविधाएं।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन ने वहां सिर्फ त्रिपाल लगाकर छोड़ दिया, ऐसे में छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के साथ जंगल में रहना संभव नहीं है। आज हटाए जाने हैं 30 मकान और 30 ईंट-भट्ठे प्रशासन की ओर से बताया गया कि सोमवार को मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की 13 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। इस दौरान करीब 30 मकान और 30 ईंट-भट्ठों को हटाया जाना प्रस्तावित है। प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को लगभग 8 किलोमीटर दूर लखनगढ़ में शिफ्ट करने की योजना बनाई है। भारी पुलिस बल तैनात, हालात तनावपूर्ण चक्काजाम और विरोध को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारियों का कहना है कि प्रभावितों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Ratlam News: सेमलिया रोड जमीन विवाद में हिंसा, पिता-पुत्र से मारपीट; जान से मारने की धमकी का आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेमलिया रोड क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO सेमलिया रोड निवासी सत्यनारायण राठौड़ ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह कृषि कार्य करता है और उसकी करीब साढ़े सत्रह बीघा भूमि उसके पिता गणपतलाल के नाम पर दर्ज है। इसी भूमि से सटी बाबुलाल राठौड़ की जमीन है, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सत्यनारायण और उसके पिता गणपतलाल घर के सामने खड़े थे। तभी आरोपित राहुल राठौड़ और बाबुलाल राठौड़ वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि राहुल राठौड़ ने सत्यनारायण के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई और खून निकलने लगा। वहीं बाबुलाल राठौड़ ने गणपतलाल के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के दौरान अशोक राठौड़ और अनिल कुमावत ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि आगे खेत पर दिखाई दिए तो उन्हें खत्म कर देंगे। घटना के बाद सत्यनारायण अपने पिता गणपतलाल को लेकर थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़: आरोपी बाइक सवार CCTV में कैद, स्टूडेंट्स ने थाने का घेराव किया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम में छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब 7:50 बजे एक बाइक सवार नकाबपोश युवक कॉलेज कैंपस में घुस आया और इवनिंग वॉक कर रही दो छात्राओं को पीछे से छूकर व धक्का देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। WATCH VIDEO आरोपी CCTV कैमरे में कैद, लेकिन चेहरा ढका हुआ डीन डॉ. अनिता मूथा ने बताया कि युवक की तस्वीर कैंपस के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। उसने काली जैकेट पहन रखी थी और चेहरा कपड़े से ढका हुआ था, जिससे उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। डीन के अनुसार, आरोपी संभवतः बाहरी युवक था। लगातार छेड़छाड़ की तीन घटनाएं, छात्रों में बढ़ा गुस्सा पहली घटना के बाद गुरुवार दोपहर एक और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत सामने आई है। हालांकि पीड़ित छात्रा ने फिलहाल इस पर बोलने से इनकार किया है।इन घटनाओं के बाद स्टूडेंट्स का गुस्सा बढ़ गया और गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे बड़ी संख्या में छात्र औद्योगिक थाना पहुंचकर घेराव किया। 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग स्टूडेंट्स ने थाना प्रभारी सत्येंद्र घनघोरिया को ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे में आरोपी को पकड़ने, पुलिस सुरक्षा बढ़ाने और कैंपस में कड़ी एंट्री व्यवस्था लागू करने की मांग की। 2020 बैच के इंटर्न डॉ. प्रथम शर्मा ने कहा— “हम जिस कैंपस में रहते हैं, वही हमारा घर है। अगर यहां ही सुरक्षित नहीं हैं तो कहां जाएंगे? आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।” सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी होगी डीन ने बताया कि— पुलिस जांच जारी, महिला अधिकारी लेंगी बयान थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने कहा कि छात्राओं के बयान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा लिए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है और आरोपी की पहचान जल्द की जाएगी।

Ratlam News: JSG संगिनी उमंग रतलाम को चित्रकला प्रतियोगिता में एमपी रीजन में प्रथम स्थान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: JSG एमपी रीजन द्वारा आयोजित नवंबर माह की गतिविधियों के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन JSG उमंग नीमच ग्रुप द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की कई टीमों ने सहभागिता की, जिनमें JSG संगिनी उमंग रतलाम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमपी रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय प्राकृतिक संपदा एवं ऑपरेशन सिंदूर रखा गया था, जिसके अंतर्गत रतलाम टीम की सदस्याओं ने आकर्षक और प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किए।  रतलाम टीम की प्रतिभागी सदस्याएँ इन सभी कलाकारों ने अपनी सृजनात्मकता और कौशल के दम पर रतलाम का नाम गर्व से ऊँचा किया। इस उपलब्धि पर ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया ने सभी प्रतियोगियों और उमंग परिवार को बधाई दी तथा आयोजन कराने वाले नीमच JSG उमंग ग्रुपऔर निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी ग्रुप सचिव निर्मला पटवा एवं अनिता कोठारी द्वारा साझा की गई।

Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक स्कूल रतलाम के 6 खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर चयनित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुरु रामदास पब्लिक स्कूल रतलाम के छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में एक बार फिर अपना दमखम दिखाते हुए शहर का नाम रोशन किया है। सत्र 2025-26 में आयोजित शाला खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के 21 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 4 खिलाड़ी राज्य स्तरीय तथा 2 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी स्कूल में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग, जिला रतलाम द्वारा सभी 21 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट (टी-शर्ट, नेकर, जूते, मोजे) प्रदान की गई, जिन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों को वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय लोक शिक्षा विकास समिति के सदस्यगण, प्राचार्य श्रीमती सुनीता राठौर, तथा समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में ड्रामा: प्रेमिका को उज्जैन भेजने पर युवक बेहोश, परिवार का विरोध

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर उस समय नाटकीय माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका को उज्जैन आश्रय स्थल भेजे जाने का विरोध करने लगा। युवती को गाड़ी में ले जाते समय युवक पीछे-पीछे दौड़ा और देखते ही देखते बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। WATCH VIDEO  प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, साथ रहने का एग्रीमेंट भी बनाया जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे।दोनों ने 2 दिसंबर को स्टांप पर साथ रहने का एग्रीमेंट भी किया था।4 दिसंबर को युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया। थाने में युवती ने माता-पिता के साथ रहने से इनकार किया थाने में युवती ने बयान दिया कि वह युवक के साथ रहना चाहती है और माता-पिता के पास नहीं जाएगी।लेकिन युवक की उम्र 21 साल से कम (20 वर्ष) होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने का निर्णय लिया। कलेक्ट्रेट में भावुक दृश्य – दोनों रोए, परिवार ने विरोध किया मंगलवार को युवती को उज्जैन आश्रय स्थल भेजने का आदेश दिया गया।युवती को ले जाते समय: परिजन भी भावुक हो गए और उसे अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप – जबरन भेजा जा रहा, कोर्ट मैरिज का दावा युवक की मां और बहन ने आरोप लगाया: प्रशासन की सफाई – नियम के तहत कार्रवाई वन स्टॉप सेंटर प्रशासक नीता परिहार ने बताया: अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा: “युवती ने अपने बयान में युवक के साथ तत्काल जाने की इच्छा स्पष्ट रूप से नहीं जताई। इसलिए नियमानुसार उसे आश्रय स्थल भेजा गया है।”

Ratlam News: रतलाम में स्कूल वैन खाई में गिरी, 6 बच्चे घायल, पेरेंट्स का हंगामा, जांच शुरू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बड़ावदा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की मैजिक वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई, वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे। हादसे में 6 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। WATCH VIDEO दुर्घटना बड़ावदा से वीरपुरा के बीच सड़क मार्ग पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, बड़ावदा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया घायल बच्चों को तुरंत डायल 112 की मदद से बड़ावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।कुछ बच्चों को स्थिति गंभीर होने पर जावरा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर जेसीबी की मदद से मैजिक को खाई से निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हादसे की खबर मिलते हीएएसपी विवेक कुमार,एसडीएम सुनील जायसवालऔर अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एएसपी विवेक कुमार ने बताया —6 बच्चे और ड्राइवर भर्ती हैंहादसे के कारण की जांच जारी है घायल बच्चों की स्थिति घायल बच्चों के नाम और चोटें: छात्रा मनीषा का बयान छात्रा मनीषा ने बताया – “मैजिक में करीब 25 बच्चे थे।ड्राइवर सही चला रहे थे।अचानक क्या हुआ समझ नहीं आया।” पेरेंट्स ने किया स्कूल का घेराव हादसे के बाद घायल बच्चों के परिवार स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया।लोगों का आरोप है कि: स्कूल वैन की सुरक्षा ठीक नहीं थीओवरलोडिंग के कारण हादसा हुआ स्कूल का नाम डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल बताया गया।

Ratlam News: जावरा इंडस्ट्रियल एरिया में क्लोरीन गैस रिसाव, 10 फैक्ट्रियों में काम बंद; 5 लोग बीमार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। फेरिक सल्फेट बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक गैस लीक होने पर फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गैस फैलते ही कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर भागने लगे। WATCH VIDEO फायरकर्मी भी चपेट में आए, 5 लोगों की हालत बिगड़ी घटना के समय फैक्ट्री में मौजूद तीन कर्मचारी गैस रिसाव को नियंत्रित नहीं कर सके। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर कंट्रोल करने का प्रयास किया। इस दौरान तीन दमकलकर्मी – पुष्कर देवरिया, बालाराम गेहलोत और कुलदीप गेहलोत गैस की चपेट में आ गए। इसके अलावा पास की फैक्ट्री के दो कर्मचारी भी प्रभावित हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है। सावधानी के तहत 10 फैक्ट्रियों में छुट्टी गैस फैलाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास की करीब 10 फैक्ट्रियों में काम बंद करवाया और कर्मचारियों को घर भेज दिया।  रेडक्रॉस और सिविल अस्पताल की एंबुलेंस तैनातप्रभावितों को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और उल्टी की शिकायत टेक्निकल टीम ने रात तक रिसाव पर काबू पाया गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही रतलाम की इप्का फैक्ट्री और नागदा से विशेषज्ञ टीम जावरा पहुंची। टीम ने रात करीब 9:45 बजे गैस सिलेंडर के रिसाव पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। रिसाव कर रहे सिलेंडर को पानी में डुबोया गयाछोटा क्लोरीन टैंक ब्लॉकेज कर दिया गया विधायक, कलेक्टर और एसपी मौके पर घटना की सूचना मिलते ही जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर मिशा सिंह और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मास्क लगाकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। विधायक ने बताया —“स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।” पुराना सिलेंडर बना हादसे का कारण प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्लांट में रखा पुराना क्लोरीन सिलेंडर रिसाव का कारण बना। प्रशासन की राजस्व टीम ने घटना का पंचनामा तैयार करना शुरू कर दिया है।

New Labour Law: जॉयनिंग लेटर, समय पर सैलरी, रिटायरमेंट सिक्योरिटी के साथ 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। New Labour Law: भारत में चार नए श्रम कानून आधिकारिक रूप से नोटिफाई कर दिए गए हैं, जो पुराने 29 लेबर लॉ की जगह लेंगे।नए नियम सैलरी, पेंशन, ग्रेच्युटी, PF, मिनिमम वेतन और हेल्थ कवर जैसे फायदे लेकर आए हैं। इन बदलावों का मकसद काम को अधिक पारदर्शी बनाना और कर्मचारियों को मजबूत सामाजिक सुरक्षा देना है। 1. गिग वर्कर्स को पहली बार कानूनी मान्यता देश में पहली बार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स – जैसे डिलीवरी एजेंट, कैब ड्राइवर, ऐप बेस्ड वर्कर्स – को श्रम कानूनों में शामिल किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम डिजिटल और क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। 2. सभी सेक्टर में न्यूनतम वेतन और समय पर पेमेंट नए कोड के तहत: सभी वर्कर्स को जॉइनिंग लेटर आवश्यकमिनिमम वेतन अनिवार्य समय पर सैलरी का भुगतान जरूरी इससे अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों की मंथली इनकम स्थिर होगी। अब किसी भी कैटेगरी में देरी से पेमेंट या कम पेमेंट की समस्या पर रोक लगेगी। 3. हेल्थ कवर और सालाना मेडिकल टेस्ट नियमों में ESI कवरेज का विस्तार किया गया है।साथ ही फ्री सालाना हेल्थ चेकअप की सुविधा भी मिलेगी। 4. महिलाओं को बेहतर सुरक्षा और अधिक अवसर अब महिलाएं: अलग-अलग सेगमेंट मेंनाइट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी शर्त है कि नियोक्ता सुरक्षा व्यवस्था और सहमति सुनिश्चित करें। यह बदलाव लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स में महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। 5. एग्रीगेटर्स से सामाजिक सुरक्षा फंड गिग वर्कर्स के लिए नया वेलफेयर मॉडल भी लागू होगा। यह फंड लाखों प्लेटफॉर्म-बेस्ड वर्कर्स के भविष्य को सुरक्षित करेगा।

Sanchar Saathi App: संचार साथी ऐप का प्री-इंस्टॉलेशन नियम खत्म: सरकार ने कहा—यूजर्स की बढ़ती स्वीकार्यता से लिया फैसला

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Sanchar Saathi App: केंद्र सरकार ने Sanchar Saathi App को लेकर जारी विवादों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्टफोन्स में इसके प्री-इंस्टॉलेशन की अनिवार्यता को वापस ले लिया है। दूरसंचार मंत्रालय ने एक्स पोस्ट के जरिए यह जानकारी देते हुए साफ किया कि ऐप का उद्देश्य केवल साइबर सुरक्षा बढ़ाना है और अब उपयोगकर्ता अपनी इच्छा से इसे डाउनलोड व अनइंस्टॉल कर सकते हैं। सरकार बोली—ऐप की स्वीकार्यता बढ़ रही, इसलिए हटाई अनिवार्यता मंत्रालय ने कहा कि संचार साथी ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और इसका मकसद लोगों को फ्रॉड कॉल, स्कैम और ऑनलाइन अपराधों से बचाना है। सरकार के अनुसार, ऐप की बढ़ती लोकप्रियता को देखने के बाद इसे प्री-इंस्टॉल करने की बाध्यता हटाने का निर्णय लिया गया। एपल ने जताई थी आपत्ति 28 नवंबर को जारी निर्देशों के बाद Apple ने सरकार के आदेश का पालन करने से इनकार किया था।कंपनी ने कहा था कि ऐप का प्री-इंस्टॉलेशन iPhone यूजर्स की प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है। Apple ने रॉयटर्स से कहा था कि वे अपनी चिंताएं सरकार के सामने रखेंगे। सरकार ने विपक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद प्री-इंस्टॉलेशन के आदेश के बाद संसद में राजनीतिक घमासान मच गया था। दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में कहा कि संचार साथी ऐप से किसी भी तरह की जासूसी संभव नहीं है। यह ऐप सिर्फ जन सुरक्षा के लिए बनाया गया है। 1.4 करोड़ लोगों ने ऐप किया डाउनलोड सरकार के मुताबिक: यह ऐप के प्रति बढ़ते भरोसे और जागरूकता को दर्शाता है। संचार साथी ऐप क्यों है चर्चा में?