Ratlam News: रतलाम जिले में गुजराती लोहार समाज की बैठक संपन्न, जितेंद्र परमार बने युवा संगठन के नए अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता, नेस डेस्क। Ratlam News: गुजराती लोहार समाज की युवा संगठन जिला रतलाम की बैठक श्री राम मंदिर, लोहार रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री अभिषेक चौहान (दलौदा) एवं प्रदेश महामंत्री गणेश चौहान (रतलाम) ने की। इस दौरान जिला युवा संगठन अध्यक्ष कुलदीप गेहलोत ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया, वहीं कोषाध्यक्ष जगदीश पंवार ने तीन वर्षों के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।   बैठक में सर्वसम्मति से जितेंद्र परमार (राडीखेड़ा), सुपुत्र स्व. शिवनारायण परमार को रतलाम जिला युवा संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपने पहले कार्य के रूप में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया। साथ ही, उन्होंने जल्द ही संगठन की अगली बैठक बुलाकर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने की बात कही।   इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन एवं युवा संगठन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

MP News: शिवलिंग का अपमान करने वाले गुंडे इमरान सुक्का को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने पिटा, हिंदू संगठनों में आक्रोश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाले इमरान उर्फ सुक्का नाम के हिस्ट्रीशीटर गुंडे की जनता ने जमकर पिटाई कर दी। इमरान पर आरोप है कि उसने शिवलिंग पर पैर रखकर एक आपत्तिजनक रील बनाई थी, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस घटना के सामने आते ही हिंदू धर्म के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।   कोर्ट पेशी के बाद मेडिकल के दौरान हुई पिटाई गुरुवार को पुलिस ने इमरान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही पुलिस आरोपी को अस्पताल परिसर में लेकर पहुंची, वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने इमरान पर अचानक हमला कर दिया और लात-घूंसे बरसाने लगे। इस चंद सेकंड के अप्रत्याशित हमले से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर इमरान को भीड़ से बचाया और अस्पताल चौकी के एक कमरे में बंद कर दिया।   शिवलिंग पर पैर रखकर बनाई थी रील, हुआ विरोध जानकारी के मुताबिक, इमरान ने शिवलिंग पर पैर रखकर एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। डीडीनगर निवासी महावीर बामनिया ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरान को बुधवार रात ही गिरफ्तार कर लिया।   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इमरान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने इमरान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की चेतावनी दी है। एसपी ने उसके खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी कर ली है।

Ratlam News: जिला चिकित्सालय को कायाकल्प, एन-क्वास और मुस्कान पुरस्कार, कलेक्टर ने दी बधाई

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज डेस्क। Ratlam News: जिला चिकित्सालय रतलाम को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कायाकल्प, एन-क्वास और मुस्कान पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इन पुरस्कारों के तहत अस्पताल को कुल 53.89 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। कलेक्टर राजेश बाथम ने इस उपलब्धि पर चिकित्सालय प्रशासन को बधाई दी और निर्देश दिए कि यह राशि मरीजों की सुविधाओं में सुधार के लिए उपयोग की जाए।    रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले   कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. एम. एस. सागर, सीएमएचओ डॉ. आनंद चंदेलकर, आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   बैठक में निम्नलिखित अहम निर्णय लिए गए:   – पुरस्कार राशि का उपयोग मरीजों की सुविधाओं में सुधार के लिए किया जाएगा।   – नर्सिंग कॉलेज भवन का उपयोग वर्तमान में खाली पड़े भवन का चिकित्सालय की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।   – थैलेसीमिया मरीजों के लिए सुविधा हेतु 3 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर फिजियोथेरेपी सेंटर की स्थापना की जाएगी।   – 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने और अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए ऑपरेटर तैनात किए जाएंगे।   – मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में मरीजों के आवागमन में बाधा पहुंचाने वाले अनुपयोगी गोल चक्र को हटाया जाएगा।   – अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को शिशु जन्म के समय ही जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी, जिससे आमजन को परेशानी न हो।    अस्पताल में निरीक्षण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा   बैठक के बाद कलेक्टर राजेश बाथम ने जिला चिकित्सालय का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थैलेसीमिया वार्ड, नर्सिंग कॉलेज, स्टोर रूम, जनरेटर, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।   थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों की स्थिति – जिले में थैलेसीमिया के 183 मरीज हैं, जिनमें से 179 मरीजों को जिला चिकित्सालय में नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सुविधा दी जा रही है।   – जिले में सिकल सेल के 29 मरीज हैं, जिनमें से 23 मरीजों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।   वीरयाखेड़ी वृद्ध आश्रम का दौरा   कलेक्टर राजेश बाथम ने वीरयाखेड़ी वृद्ध आश्रम का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे वृद्धजनों से बातचीत की। वृद्धजनों ने भोजन, ठहरने और अन्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने रेड क्रॉस एंबुलेंस का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

Ratlam News: बसंत पंचमी पर मनाया जाएगा मां सरस्वती अवतरण और रतलाम स्थापना दिवस, मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया होंगे शामिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई बसंत पंचमी के पावन अवसर पर मां सरस्वती का अवतरण दिवस और रतलाम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इस भव्य आयोजन में मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री दर्जा प्राप्त) पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।    बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय   इस संबंध में जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे के टीआईटी रोड स्थित निवास पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बसंत पंचमी का पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।    यहां होगा आयोजन, ये होंगे मुख्य अतिथि   समारोह 2 फरवरी (रविवार), 2025 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक स्थानीय डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के मुख्य अतिथि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री दर्जा प्राप्त) पं. विष्णु राजोरिया होंगे, जबकि अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी करेंगी।   संस्कारों और संस्कृति से जुड़ेगा समाज   जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने बताया कि बसंत पंचमी को मां सरस्वती का अवतरण दिवस माना जाता है, इसलिए इस अवसर पर मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला बसंत पंचमी के धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालेंगे।   इसके अलावा, बसंत पंचमी के दिन महाराजा रतनसिंह राठौर द्वारा रतलाम राज्य की स्थापना किए जाने के ऐतिहासिक प्रसंग को भी विशेष रूप से रेखांकित किया जाएगा। इस संदर्भ में रंगकर्मी और एडवोकेट कैलाश व्यास रतलाम राज्य के इतिहास, उपलब्धियों और विशिष्टताओं पर अपने विचार साझा करेंगे।   सामाजिक समरसता और एकता का संदेश   लोखंडे ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सर्व ब्राह्मण समाज और समस्त सनातन समाज को संगठित करना है। साथ ही, इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक संगठनों की भी भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश देगा।   बैठक में ये लोग रहे उपस्थित   इस बैठक में सत्येंद्र जोशी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राकेश देसाई, लगन शर्मा, श्याम ललवानी, महेंद्र भंडारी, अशोक पांडेय, वीरेंद्र वाफगांवकर, मनमीत कटारिया, नीरज कुमार शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  

Ratlam News: रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट: विजेता को 1 लाख रुपये, मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगा ई-स्कूटर  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: नवयुवक मंडल अक्षय संघवी मित्र मंडल द्वारा आयोजित रतलाम ट्रॉफी रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर 29 जनवरी 2025 बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में टूर्नामेंट की तिथि, पुरस्कार राशि और अन्य आकर्षक घोषणाओं पर चर्चा की गई।   4 फरवरी से 16 फरवरी तक होगा टूर्नामेंट   इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन 4 फरवरी 2025 से 16 फरवरी 2025 तक किया जाएगा। इसमें रतलाम की 32 शीर्ष टीमें भाग लेंगी।   विजेता व उपविजेता को आकर्षक पुरस्कार   -विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी।   -उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।   अन्य आकर्षक इनाम भी रहेंगे   -प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच को एलईडी टीवी दिया जाएगा।   -फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच को कूलर प्रदान किया जाएगा।   -मैन ऑफ द सीरीज को ई-स्कूटर से सम्मानित किया जाएगा।   -दर्शक दीर्घा में कैच पकड़ने पर भी नगद पुरस्कार दिया जाएगा।   टीम चयन व विशेष नियम   टूर्नामेंट में रतलाम की 32 टीमें भाग लेंगी।   क्वार्टर फाइनल के बाद प्रत्येक टीम में बाहर के दो स्टार खिलाड़ी खेल सकेंगे।   इस बैठक में समिति अध्यक्ष अक्षय संघवी, हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, नितिन राठौड़, सुमित सकलेचा, वसीम खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।   हितेश बरमेचा ने इस संबंध में जानकारी साझा की।   लेटेस्ट अपडेट्स और क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का भव्य विदाई समारोह अरविंद मार्ग स्थित खालसा सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सीएल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उनके साथ समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री और प्रधान अध्यापिका सुनीता तोमर भी मौजूद रहीं।      दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना से हुआ शुभारंभ   कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। अतिथियों का स्वागत गुरनाम सिंह डंग, हरजीत चावला, अजीत छाबड़ा, देवेंद्र वाधवा, हरजीत सलूजा, सुरेंद्र सिंह भामरा, सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र सिंह गुरुदत्ता, डॉ रेखा शास्त्री और सुनीता तोमर ने किया।      विद्यार्थियों के लिए सुनहरे भविष्य की सीख   समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के बाद जीवन का नया अध्याय शुरू होता है, जहां करियर निर्माण की नींव रखी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की अपील की।   मुख्य अतिथि डॉ सीएल शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा, लिबास से महकना कोई बड़ी बात नहीं, मजा तो तब है जब किरदार से खुशबू आए। उन्होंने विद्यार्थियों को याद दिलाया कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ सफल करियर बनाना नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान बनना भी है।    प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया गया सम्मानित   इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को स्कूल समिति द्वारा सम्मानित किया गया।   – मिस्टर एसजीटीबीए हमजा काजी   – मिस एसजीटीबीए अवनी पोरवाल   – बेस्ट रैंप वॉक वंशिका बोरासी, सार्थक जैन   – बेस्ट लीडर आदर्श सिंह सिसोदिया, अंशिका गौर   – वेल ड्रेस्ड अगम्य अग्निहोत्री, सृष्टि पोरवाल   – सराहनीय कार्य हरसिमरन सिंह, यशस्विनी राठौर      कार्यक्रम का सफल आयोजन   विदाई समारोह का संचालन सीमा भाटी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अजीत छाबड़ा ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर यादगार पल साझा किए।  

Ratlam News: IDFC FIRST Bank और आनन्दा फाउंडेशन के सहयोग से रतलाम में श्वेतधारा कार्यक्रम और जोविता मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी का उद्घाटन

रतलाम– पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के पांच जिलों में संचालित श्वेतधारा कार्यक्रम और जोविता मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी का उद्घाटन रतलाम जिले के बोरखेडा गांव में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य डेयरी किसानों और ग्राम सखियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।   कार्यक्रम में IDFC FIRST Bank की सीएसआर प्रमुख रचना अय्यर, CSR मैनेजर ललित वेदुला और आनन्दा फाउंडेशन के संस्थापक आर. एस. दीक्षित ने किसानों को जोविता द्वारा दी जाने वाली सेवाओं जैसे पशु आहार, मिनरल मिक्सचर और कपासिया खली के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जोविता रथ का उद्घाटन भी किया गया, जो जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।   इस दौरान जोविता मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी के सदस्य किसान महिलाओं को शेयर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कंपनी का उद्देश्य महिला किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देना है।    विशिष्ट अतिथि   इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने हिस्सा लिया:   – IDFC FIRST Bank (CSR टीम): रचना अय्यर, ललित वेदुला, नितीश आर्य   – आनन्दा फाउंडेशन: आर. एस. दीक्षित (संस्थापक), रज़ीउल हसन (कार्यकारी निदेशक), नितिन कुमार (प्रबंधक)   – जोविता मिल्क प्रोड्यूसर्स कंपनी: विनीता नायर (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (रम्भा, रानी कटारिया)   – श्वेतधारा प्रोजेक्ट टीम: संजय शर्मा (प्रोजेक्ट मैनेजर), अंकुर शर्मा (सेल्स मैनेजर), और पांच पशु विकास केंद्र अधिकारी   मुख्य उद्देश्य   – किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराना   – ग्राम सखियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना   – पशुपालन के क्षेत्र में नई तकनीकों और संसाधनों का प्रचार-प्रसार करना   कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने इन सेवाओं की सराहना की और भविष्य में अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जोविता और IDFC FIRST Bank के साथ जुड़ने की इच्छा व्यक्त की।   किसानों के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम।  

Ratlam News: परीक्षा पे चर्चा’ पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 23 जनवरी को शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली के तत्वावधान में ‘परीक्षा पे चर्चा’ विषय पर जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए प्रेरणादायक अभियान का हिस्सा है।   प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, एकलव्य आवासीय विद्यालय और सीबीएसई से संबद्ध 16 माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।   विजेता प्रतिभागी: – आध्या उपाध्याय (गुरु तेग बहादुर एकेडमी)   – वेदांत सिंह (सेंट जोसेफ)   – अक्षय भारती (जेएनवी कालूखेड़ा)   – इशा कलवाडिया (जेएनवी आलोट)   – लोरी कुंवर (साईं श्री इंटरनेशनल एकेडमी)   – आहना हीरे (केंद्रीय विद्यालय रतलाम)   निर्णायक मंडल में प्रीति लांबा (एकलव्य आवासीय विद्यालय), गणेश लालसिंह (जेएनवी कालूखेड़ा), हर्ष माथुर और तृप्ति पटेल (जेएनवी आलोट) शामिल रहे।   कार्यक्रम की विशेषताएं: प्रतियोगिता का समन्वयन कार्यक्रम प्रभारी संघमित्रा सोनी (कला शिक्षिका, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रतलाम) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्मित ‘भारत हैं हम’ सीरीज के चयनित एपिसोड प्रदर्शित किए गए। इसके बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी ज्ञान और तर्कशक्ति का प्रदर्शन किया।   पुरस्कार और सम्मान: विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार, प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एक्जाम वॉरियर्स’ और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।   विद्यालय के प्राचार्य राम दयाल चंदेल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें तनावमुक्त होकर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।  

Ratlam News: महापौर ने स्वास्थ्य अमले पर लगाया जुर्माना, प्रतिबंधित पॉलीथीन उपयोग पर सख्ती

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के अभियान के तहत महापौर प्रहलाद पटेल ने नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 45 में प्रतिबंधित डिस्पोजल और पॉलीथीन का उपयोग पाए जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिंह, झोन प्रभारी तरुण राठौड़ और वार्ड प्रभारी सुनील गौरन पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।   महापौर ने जानकारी दी कि 16 जनवरी को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी क्षेत्र में प्रतिबंधित डिस्पोजल या पॉलीथीन का निर्माण या उपयोग पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। निर्देश के बावजूद निरीक्षण के दौरान वार्ड 45 में इस नियम का उल्लंघन पाया गया, जिसके परिणामस्वरूप जुर्माना लगाया गया।   अमानक पॉलीथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों पर भी जुर्माना महापौर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने उंकाला रोड, दिलीप नगर और अशोक नगर में छापेमारी की। इस दौरान 5 दुकानदारों से 8 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई।   कार्रवाई के तहत भारत और चिलीज रेस्टोरेंट पर 500-500 रुपये, जबकि शिवा, बादल और लखन नामक दुकानदारों पर 250-250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।   इस अभियान में दल प्रभारी राजेंद्रसिंह पवार, राकेश शर्मा, कृष्णा बैरागी और सुनील बैरागी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। महापौर ने नगरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और प्रतिबंधित पॉलीथीन का उपयोग न करें।  

Ratlam News: ऑन-ड्यूटी आरक्षक की मृत्यु पर परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के थाना बड़ावदा अंतर्गत हाटपीपल्या चौकी में पदस्थ आरक्षक राकेश मोरी की 7 अक्टूबर 2024 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई थी।   पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने इस दुखद घटना के बाद पीएसपी योजना के तहत क्लेम स्वीकृति के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा को निर्देशित किया था।   आज, 23 जनवरी 2025 को, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीएसपी योजना के माध्यम से आरक्षक राकेश मोरी की पत्नी बुलबुल मोरी, पुत्र लक्षित मोरी एवं अन्य परिजनों को 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया।   इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रवि पाटीदार, आरएमओ शरद गोयल, डेस्क ऑफिसर अर्पित भटवाल, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) अर्चना अमेरिया, सहायक उप निरीक्षक (अ) जाकिर मंसूरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।   पीएसपी योजना की सहायता   पुलिस परिवार सुरक्षा योजना (पीएसपी योजना) के तहत यह सहायता उन पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जाती है, जो ड्यूटी के दौरान दुर्घटना या किसी अन्य कारण से अपने प्राण गंवा देते हैं। इस योजना का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करना है।   समाज के लिए प्रेरणा   पुलिस विभाग द्वारा परिजनों को समय पर सहायता प्रदान करना न केवल एक संवेदनशील कदम है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है। इससे पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ावा मिलता है और यह दिखाता है कि विभाग अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है।  

0%