Today Gold Rate: सोना 1 लाख के पार: 24 कैरेट गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें आगे क्या रहेगा भाव?

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Today Gold Rate: सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। 22 अप्रैल, सोमवार को 24 कैरेट सोने का दाम जीएसटी सहित 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को पार कर गया। एमसीएक्स (MCX) पर आज सुबह 11:03 बजे तक सोना 98,753 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। टैक्स जोड़ने पर इसकी कीमत 1,01,715 रुपये तक पहुंच रही है। इससे पहले 24 कैरेट गोल्ड ने 99,012 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का उच्चतम स्तर भी छू लिया है। सिर्फ बीते एक दिन में ही सोने की कीमत में 2000 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल देखा गया है। 26% का सालाना उछालपीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर 2023 से अब तक सोने की कीमत में 20,850 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी करीब 26% का इजाफा हुआ है। क्या आगे भी बढ़ेगा सोने का भाव?विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता ट्रेड वॉर, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सतर्कता सोने की कीमतों को और ऊंचा ले जा सकती है। ऐसे हालातों में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर गोल्ड को चुन रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ पर रोक की घोषणा और शेयर बाजार में आई हल्की रिकवरी के चलते थोड़ी स्थिरता भी देखी जा सकती है। लेकिन अगर वैश्विक तनाव और बढ़ता है, तो सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

Construction and Demolition Waste Management Rules: मलबे पर अब सख्त कानून: निर्माण से पहले बताना होगा – मलबा कहां जाएगा?

नई दिल्ली- पब्लिक  वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Construction and Demolition Waste Management Rules: अब बात सिर्फ इमारतें खड़ी करने की नहीं, उन्हें गिराने के बाद बचने वाले मलबे की भी होगी — और इस बार सरकार ने इसे कानूनी रूप दे दिया है। Construction and Demolition Waste Management Rules, 2024 अब औपचारिक रूप से अधिसूचित हो चुके हैं, जो 1 अप्रैल 2026 से पूरे देश में लागू होंगे। ये नियम 2016 वाले पुराने कानून की जगह लेंगे, लेकिन इस बार ज्यादा सख्ती, ज्यादा जवाबदेही और पूरी पारदर्शिता के साथ। नए नियमों की प्रमुख बातें क्या हैं? ऊर्जा क्षेत्र पर क्या असर पड़ेगा? नए नियम सिर्फ रियल एस्टेट तक सीमित नहीं हैं। अब पावर सेक्टर से जुड़े सभी निर्माण कार्य भी इन नियमों के तहत आएंगे — चाहे वह थर्मल पावर प्लांट हो, सोलर पार्क हो या फिर ग्रीन एनर्जी के बड़े EPC प्रोजेक्ट्स। इसका मतलब यह है कि अब ऊर्जा उत्पादन से पहले निर्माण प्रक्रिया में पर्यावरणीय जवाबदेही भी सुनिश्चित करनी होगी। EPC कंपनियों, पावर डेवलपर्स और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एजेंसियों को अपने मौजूदा टेंडर डॉक्युमेंट्स, वर्कफ़्लो और ऑन-ग्राउंड प्रथाओं की नए सिरे से समीक्षा करनी होगी।

Ratlam News: रतलाम में पेड़ की टहनी गिरने से घायल मिस्त्री की अहमदाबाद में मौत, परिजनों ने मांगी 25 लाख की सहायता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के जेल रोड पर तीन दिन पहले पेड़ की टहनी गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए मिस्त्री मोहम्मद इसराइल (45) की सोमवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल, फिर दाहोद और अंत में अहमदाबाद रेफर किया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। मोहम्मद इसराइल हाट रोड स्थित मदीना मस्जिद के पास रहते थे। शुक्रवार दोपहर वे दिलीप नगर से काम कर लौट रहे थे, तभी जेल के सामने अचानक पेड़ की भारी टहनी टूटकर उन पर गिर गई। इस हादसे में उन्हें सिर, कंधे, कलाई, पैर और अंदरूनी अंगों में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान अहमदाबाद में उनकी हालत बिगड़ती गई और सोमवार को उनका निधन हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को देर शाम रतलाम लाया गया। मौत की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक और नाराजगी का माहौल बन गया। परिजनों और समाजजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। उनका कहना था कि यदि समय पर पेड़ की छंटाई की जाती, तो यह हादसा नहीं होता। सोमवार रात को शव के अंतिम संस्कार से पहले परिजन और समाजजन हाट रोड स्थित पुलिस चौकी पहुंचे और चक्काजाम किया। सूचना पर तहसीलदार ऋषभ ठाकुर और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया मौके पर पहुंचे और समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद रात 10 बजे शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मोहम्मद इसराइल के पिता का सात माह पहले निधन हो चुका है। उनके परिवार में 70 वर्षीय मां फिरोजा बी, पत्नी खेरुन्निसा, एक 15 वर्षीय बेटी, 13 वर्षीय बेटा और दो विवाहित बेटियां हैं। इसराइल परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में कई जगह पुराने पेड़ों की देखरेख नहीं की जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Cyber Fraud: चारधाम यात्रा के नाम पर साइबर फ्रॉड से रहें सतर्क, फर्जी वेबसाइटों और स्कैम कॉल्स से बढ़ा खतरा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Cyber Fraud: जैसे-जैसे चारधाम यात्रा का सीजन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे साइबर अपराधियों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम सेल रतलाम द्वारा आमजन को साइबर ठगी से बचाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों साइबर अपराधी चारधाम यात्रा बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया प्रोफाइलों और व्हाट्सऐप नंबरों के जरिए लोगों से ठगी कर रहे हैं। खासकर केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल, गेस्ट हाउस, टैक्सी सेवा और धार्मिक टूर पैकेज जैसी सुविधाओं के नाम पर लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करवा कर फर्जी टिकट भेज दिए जाते हैं या फिर पैसे मिलने के बाद संपर्क ही तोड़ दिया जाता है। ऐसे करते हैं फ्रॉड: खुद को साइबर ठगी से बचाने के लिए रखें ये सावधानियां: यदि ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें: साइबर सेल रतलाम की अपील है कि लोग सजग रहें और किसी भी अनजान लिंक या ऑफर के झांसे में न आएं। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

Ratlam News: रतलाम में शादी से लौट रहे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार; पिता ने बताया मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा मामला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के न्यू काजीपुरा, लालजी के बाग इलाके का है, जहां रविवार रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक की पहचान शाहबाज उर्फ शाहरुख (28 वर्ष) पिता शकील खान के रूप में हुई है, जो दानीपुरा, जयभारत नगर का निवासी है। वह एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी तीन युवकों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल शाहबाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों—अलफेज खान पिता नासिर खान, फरीद और शाहरुख (तीनों भाई)—को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर शाहबाज के पिता शरीफ खान ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में कुछ युवक अवैध रूप से मादक पदार्थ (MD) बेचते हैं और उनका बेटा इस कार्य में शामिल होने से मना करता था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला) के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी फरीद हाल ही में NDPS एक्ट के मामले में जेल से छूटकर बाहर आया है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस क्षेत्र में बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से कार्रवाई करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

MP News: 12 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर चलाया, बिजली पोल से टकराकर पलटा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

खेत पर खड़ा ट्रैक्टर चालू कर चलाया, बैलेंस बिगड़ा तो हो गया हादसा जावरा- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।MP News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के गोठड़ा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मासूम बलराम पिता गोविंदसिंह ने खेत में खड़े ट्रैक्टर की चाबी बॉक्स से निकालकर ट्रैक्टर चालू कर लिया। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर एक बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का विवरण:घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की है। मृतक बालक बलराम का पिता खेत में ट्रैक्टर खड़ा कर किसी कार्य से गया था। ट्रैक्टर की चाबी बॉक्स में ही रखी थी, जिसे निकालकर बालक ने ट्रैक्टर चालू कर दिया। वह रिंगनोद की ओर से गांव गोठड़ा की दिशा में जा रहा था, तभी सड़क किनारे ट्रैक्टर असंतुलित हो गया। ट्रैक्टर बिजली पोल से टकराकर ट्रॉली सहित खेत में पलट गया, जिससे बलराम उसके नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने की मदद, लेकिन नहीं बची जान:हादसा होते देख आसपास खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर मौके पर दौड़े और बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जावरा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस कर रही जांच:एसआई रघुनाथसिंह मईड़ा ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ratlam News: रतलाम के आदिनाथ सीमंधर जिनालय मंदिर पर ध्वजा चढ़ाकर हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं में उत्साह

रतलाम- पब्लिक  वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राम मोहल्ला स्थित आदिनाथ सीमंधर जिनालय मंदिर में धूमधाम से ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर के शिखर पर प्रथम ध्वजा चढ़ाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए। हिम्मतनगर से पधारे पंडित रजनी भाई दोषी एवं उज्जैन से पधारे पंडित अशोक जैन, पंडित जम्बु कुमार पाटोदी तथा पंडित शशांक जैन के नेतृत्व में ध्वजा चढ़ाने की विधि संपन्न हुई। कार्यक्रम में धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजा शुद्धिकरण कर पूजन विधान किया गया। प्रथम ध्वजा चढ़ाने का लाभ रतलाम के हीरालाल झमकलाल बड़जात्या परिवार, पारसमल सारसमल झांझरी परिवार, डॉ सुरेंद्र जैन परिवार, माणकलाल पवन गोधा परिवार एवं भीलवाड़ा निवासी विमलनयन मनीष अजमेरा परिवार ने प्राप्त किया। सुबह 7:30 बजे जिनेंद्र भगवान का सामूहिक अभिषेक किया गया। इसके पश्चात मधुर संगीत के साथ पूजन विधान संपन्न हुआ। इस धार्मिक अवसर पर तत्त्व लहर महिला मंडल की अध्यक्षा दीपा जैन, सचिव मेघना बड़जात्या, ललिता पाटोदी, श्वेता पाटनी, आभा अजमेरा सहित संस्था के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, चंद्र प्रकाश मोठिया, मानमल गर्ग, नरेंद्र पाटनी, संजय गोधा, संदीप बड़जात्या, कमल पाटनी, राजेश विनायका, अनिल गोधा, महेंद्र अजमेरा, शगुन बड़जात्या आदि समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ratlam News: हाट रोड पर मकान की छत से संचालित हो रहा था जुएं का अड्डा, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर के हाट रोड इलाके में मकान की छत से चल रहे जुएं के अड्डे पर डीडी नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात पुलिस ने छापा मारते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी असलम उर्फ अस्सु छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 14,040 रुपये नकद और 102 ताश की गड्डियां जब्त की हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाट रोड पर असलम उर्फ अस्सु के घर की छत पर ताश के पत्तों से जुएं का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रवींद्र डंडोतिया व हाट चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 10 में से 9 आरोपियों को मौके से पकड़ा, जबकि असलम छत से छलांग लगाकर फरार हो गया। गिरफ्तार जुआरियों की सूची छानबीन जारीपुलिस अब फरार आरोपी असलम की तलाश में जुटी है और यह जांच भी की जा रही है कि छत पर जुएं का यह अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसमें और कौन-कौन शामिल है। टीम का तालमेल रहा शानदारइस कार्रवाई में थाना प्रभारी रवींद्र डंडोतिया, चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया, प्रधान आरक्षक हेमेंद्र सिंह, आरक्षक नारायण जादौन, संजय कुशवाह, सूर्यप्रसाद व सोनू सूर्यवंशी ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Ratlam News: हल्दीघाटी एक्सप्रेस में चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से नाबालिग बच्ची को बचाया गया, RPF को सौंपी गई जिम्मेदारी

चित्तौड़गढ़ मुख्यालय के टिकट निरीक्षक की सूझबूझ से बच्ची परिवार से बिछड़ने से बची रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रेल यात्राओं के दौरान सतर्क चेकिंग स्टाफ न केवल टिकट जांच में माहिर होते हैं, बल्कि संवेदनशील परिस्थितियों में भी जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हल्दीघाटी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19817) में, जहां उप-मुख्य टिकट चेकिंग निरीक्षक शंकरलाल राठौर की सतर्कता से एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची को सही समय पर बचाया जा सका। जावरा स्टेशन से चढ़ी बच्ची अकेली मिली18 अप्रैल को ट्रेन जावरा स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद एस-1 कोच में एक नाबालिग लड़की अकेली बैठी मिली। जब टिकट की पूछताछ की गई, तो बच्ची ने बताया कि उसके पापा ने उसे बैठाया है और वे भी ट्रेन में चढ़ने वाले हैं। ट्रेन पहले ही जावरा से निकल चुकी थी, ऐसे में उप-निरीक्षक राठौर को बच्ची की बातों और उसके हावभाव में असामान्यता महसूस हुई। पूछताछ में सामने आया बड़ा संकेतबच्ची को अपनी सीट के पास बैठाकर श्री राठौर ने दोबारा बातचीत की, जिसमें उसने यह स्वीकारा कि वह अपने माता-पिता के पास नहीं जाना चाहती और किसी भी परिजन का संपर्क नंबर भी देने से इनकार कर दिया। इससे स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत वाणिज्य नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। मंदसौर स्टेशन पर RPF को सौंपी गई बच्चीट्रेन के मंदसौर पहुंचने पर बच्ची को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सौंप दिया गया, जिससे आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। चेकिंग स्टाफ की तत्परता और मानवीय समझदारी के चलते बच्ची को किसी भी संभावित खतरे से बचा लिया गया। टिकट निरीक्षकों की भूमिका सिर्फ जांच तक सीमित नहींयह घटना एक बार फिर साबित करती है कि रेलवे का चेकिंग स्टाफ केवल टिकट जांच तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी पूरी तरह सजग और सतर्क है। ऐसी घटनाएं रेलवे में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती हैं।

Ratlam News: 228वां निर्वाण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया, रामद्वारा रतलाम में हुआ आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के ब्रह्मलीन प्रथम आचार्य 1008 रामचरण महाराज का 228वां निर्वाण दिवस श्रद्धा, भक्ति और सेवा के भाव के साथ मनाया गया। रतलाम के त्रिपोलिया गेट स्थित रामद्वारा पर विजयवर्गीय वैश्य समाज द्वारा इस अवसर पर विशेष आरती, पूजन, संकीर्तन, राम नाम जाप और जीवदया हेतु पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए गए। गुरुदेव की साधना भूमि पर भावपूर्ण आयोजनमुख्य अतिथि संत रामरतन राम महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैशाख कृष्ण पक्ष पंचमी के दिन महाप्रभु रामचरण महाराज ने अपना पावन शरीर त्यागा था। यही स्थान आगे चलकर रामनिवास धाम के रूप में स्थापित हुआ और जहाँ उनकी समाधि ‘स्तंभ जी’ के नाम से जानी जाती है। उन्होंने कहा कि रामचरण महाराज ने जीवनभर निर्गुण राम की उपासना का सरल, सुगम मार्ग बताया और असंख्य लोगों का उद्धार किया। राम नाम जाप में है मुक्ति का मार्गसंत रामरतन राम ने बताया कि राम नाम जाप से आत्मबल बढ़ता है और जीवन की कठिनतम समस्याओं से भी पार पाया जा सकता है। रामस्नेही संप्रदाय की यह शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और जनमानस को मार्गदर्शन देती हैं। समाज का सहयोग रहा सराहनीयइस अवसर पर विजयवर्गीय वैश्य समाज के अध्यक्ष रत्नेश विजयवर्गीय, महिला मंडल अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तनुज विजयवर्गीय, रामजस विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष कमल राजौरिया सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।