Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, 3 महीने से स्टाइपेंड लंबित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रतलाम के रेजिडेंट चिकित्सकों ने पिछले तीन महीनों से लंबित स्टाइपेंड के विरोध में आज से सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो देखे रेजिडेंट चिकित्सकों के अनुसार, स्टाइपेंड उनके जीवन-यापन का मुख्य साधन है और लगातार देरी के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन से चर्चा की गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं, वार्ड ड्यूटी और अन्य नियमित कार्य प्रभावित रहेंगे, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों की देखभाल में कोई बाधा न आए। रेजिडेंट चिकित्सकों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक लंबित स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। यह हड़ताल स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल सकती है, ऐसे में प्रशासन के लिए जल्द समाधान निकालना जरूरी हो गया है।

CCTV ban India: अप्रैल से CCTV कैमरों पर सख्ती! TP-Link, Hikvision समेत कई ब्रांड पर बैन की तैयारी

CCTV ban India भारत सरकार CCTV कैमरों की सुरक्षा को लेकर सख्त, Hikvision, TP-Link और Dahua जैसे ब्रांड्स पर बैन की तैयारी। जानिए नए नियम, असर और क्या करें। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। CCTV ban India: देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार CCTV कैमरों को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल से Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के कुछ CCTV कैमरों की बिक्री पर रोक लगाई जा सकती है। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देशभर में लगे CCTV कैमरों की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कई कैमरे तय साइबर सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते, जिससे डेटा लीक और हैकिंग का खतरा बढ़ जाता है। क्यों लिया जा रहा है ये बड़ा फैसला? दरअसल, हाल ही में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि भारत के कुछ रेलवे स्टेशनों पर लगे CCTV कैमरों की फीड विदेशी एजेंसियों तक पहुंच रही थी। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सरकार ने तुरंत सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए। सरकार अब ऐसे सभी कैमरों पर रोक लगाने की तैयारी में है जो: कैसे खतरा बन रहे हैं CCTV कैमरे? आजकल ज्यादातर CCTV कैमरे इंटरनेट से जुड़े होते हैं। ये सिर्फ मोबाइल ऐप ही नहीं, बल्कि कंपनी के सर्वर से भी कनेक्ट रहते हैं। अगर: तो आपकी निजी वीडियो फीड आसानी से हैक हो सकती है। नए नियम क्या होंगे? सरकार के नए नियमों के तहत: बाजार पर क्या असर पड़ेगा? इस फैसले से बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है: पहले से लगे कैमरों का क्या होगा? देश में पहले से करोड़ों CCTV कैमरे लगे हुए हैं। इनमें से कई: ऐसे कैमरे सबसे ज्यादा खतरे में हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार को इन सभी कैमरों का ऑडिट कराना होगा। जंग और साइबर अटैक में CCTV बन सकते हैं हथियार हाल के अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में यह देखा गया है कि हैकर्स CCTV कैमरों को टारगेट करके लोगों की लोकेशन और मूवमेंट ट्रैक करते हैं। ऐसे में कमजोर सिक्योरिटी वाले कैमरे देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। यूजर्स क्या करें? (जरूरी टिप्स)

रतलाम में श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव की तैयारियां तेज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहर के सागोद रोड स्थित श्री नित्यानंद आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान के महानिर्वाण शताब्दी वर्ष को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आगामी 13 अप्रैल 2026 (एकादशी) को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 24 मार्च से संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सानिध्य में अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का शुभारंभ किया गया है, जो पूरे आयोजन का आध्यात्मिक आधार बना हुआ है। समाज प्रमुखों की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय दिनांक 29 मार्च 2026 को आश्रम परिसर में प्रथम चरण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों ने सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। युवा समाजसेवी मदन सोनी ने सुझाव दिया कि आगामी चरण में अन्य समाजों और धार्मिक संस्थाओं को भी आमंत्रित कर आयोजन को और व्यापक बनाया जाए। इन समाजों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित बैठक में सनातन धर्मसभा, गुर्जर समाज, सारस्वत समाज, विभिन्न ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, पांचाल समाज, माहेश्वरी समाज, रविदास समाज, माली समाज, कायस्थ समाज सहित अनेक समाजों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनेगा और पूरे रतलाम शहर के लिए गौरव का विषय रहेगा। संचालन और आभार बैठक का संचालन राजेश सक्सेना ने किया, जबकि आभार बसंतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया। आयोजन से जुड़ी जानकारी भक्त मंडल के गोवर्धन लाल सिर्वी पटेल द्वारा दी गई। क्या खास रहेगा इस महोत्सव में?

Ratlam News: रतलाम में एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, अंतरराज्यीय सरगना समेत 4 गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एमडी (MD/MDMA) ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में मुख्य सरगना “जमशेद लाला” सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में केमिकल, उपकरण और तैयार ड्रग्स बरामद किए हैं। वीडियो देखे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने थाना पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर दबिश दी। पोल्ट्री फार्म में चल रही थी ड्रग फैक्ट्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरखेड़ा गांव के एक पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से सिंथेटिक ड्रग्स बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर सायबर सेल और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीम गठित कर देर रात दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार आरोपी मौके से गिरफ्तार किए गए, जो भागने की कोशिश कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रईस खान, युसूफ खान, सलीम उर्फ राजू और जमशेद खान उर्फ सेठ बताए। 20 लाख की एमडी ड्रग और भारी मात्रा में केमिकल जब्त पुलिस ने मौके से करीब 200 ग्राम एमडी ड्रग (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) बरामद की है। इसके अलावा एमडी बनाने में उपयोग होने वाले खतरनाक केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें शामिल हैं: अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा गिरफ्तार मुख्य आरोपी जमशेद खान उर्फ “जमशेद लाला” एक अंतरराज्यीय स्तर का सक्रिय ड्रग निर्माता है। उसके खिलाफ राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में पहले से कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दबिश से एक दिन पहले ही करीब 3 किलो एमडी ड्रग की सप्लाई की गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पिपलोदा में धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में एसडीओपी संदीप मालवीय, थाना प्रभारी पिपलोदा निरीक्षक रमेश कोली, सायबर सेल प्रभारी अमित कोरी सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: 6.84 लाख की शराब-वाहन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के कालूखेड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 480 बल्क लीटर अवैध शराब, क्रेटा कार और बाइक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कालूखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक क्रेटा कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पहली कार्रवाई: क्रेटा कार से 16 पेटी शराब बरामद मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक हुंडई क्रेटा कार (GJ01RP7449) को रोका। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 16 पेटी अवैध देशी मसाला शराब (800 क्वार्टर / 144 बल्क लीटर) बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने दोनों निवासी भाटखेड़ी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और वाहन सहित कुल 5.56 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई: घास में छुपाकर रखी थी शराब एक अन्य सूचना पर पुलिस टीम ने कंसेर क्षेत्र में छापा मारकर घास में छुपाकर रखी गई देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की। मौके से 236.64 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इस दौरान पुलिस ने को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस कार्रवाई में कुल 1.28 लाख रुपये का मशरूका जब्त हुआ। कुल जब्ती: 6.84 लाख रुपये का माल बरामद दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल: जब्त की। कुल जब्त मशरूका की कीमत करीब 6,84,650 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना कालूखेड़ा प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम में उप निरीक्षक प्रियंका चौहान, शिवनाथ सिंह राठौर, मनीष शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा। आगे की कार्रवाई जारी पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है। पुलिस जल्द ही रिमांड लेकर मामले की गहन जांच करेगी।

Ratlam News: रतलाम में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 1.5 लाख का माल जब्त

रतलाम के रिंगनोद थाना पुलिस ने 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से बाइक समेत करीब 1.5 लाख रुपए का माल जब्त किया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 29 मार्च 2026 को कलालिया फंटा, महू-नीमच फोरलेन रोड ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही एक हीरो पैशन प्रो बाइक (कीमत करीब 50 हजार रुपए) भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी गुल उर्फ भय्यु (36) निवासी बरगुण्डापुरा, जावरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से ब्राउन शुगर के स्रोत और नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 गुम मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई

रतलाम के सरवन थाना पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 8 गुम एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए। जानें पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार बढ़ती घटनाओं के बीच सरवन थाना पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 8 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को लौटाया है। बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 लाख 38 हजार रुपयेबताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। आमजन को मोबाइल गुम होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किए गए CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम/खोए मोबाइल की तलाश की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक अर्जुन सेमलियाऔर उनकी टीम ने साइबर सेल रतलाम के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर रतलाम जिले के साथ-साथ बांसवाड़ा (राजस्थान) क्षेत्र से भी मोबाइल बरामद किए। इसके बाद सभी मोबाइल संबंधित धारकों को विधिवत लौटा दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया के साथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में SP का नाइट पेट्रोलिंग पर सख्त एक्शन, लापरवाह अधिकारी पर जुर्माना, मुस्तैद टीम को सराहना

रतलाम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रात्रि गश्त का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, जबकि मुस्तैद अधिकारियों को प्रोत्साहित किया गया। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने रात्रि गश्त व्यवस्था पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बीती रात शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। वीडियो देखे निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चारों थाना क्षेत्रों में तैनात गश्ती अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति, सतर्कता और कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग करें, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते रहें। इसके साथ ही बेवजह घूमने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने और रात के समय शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश भी दिए गए। औचक निरीक्षण के दौरान थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में गश्त के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित गश्ती अधिकारी पर 2000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, थाना प्रभारी स्टेशन रोड से इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। दूसरी ओर, रेडियो शाखा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश पाराशर द्वारा गार्ड चेकिंग के दौरान बेहतर कार्य और मुस्तैदी दिखाने पर उनकी सेवापुस्तिका में प्रशंसा दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। रतलाम पुलिस द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की औचक जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम में दरिंदगी: 5 साल की मासूम से घर में घुसकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी खुद दो बच्चों का पिता है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया आरोपी जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना रविवार शाम की है। जावरा तहसील के औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला शाकीर (42) वहां पहुंचा और बच्ची को किसी बहाने से फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया। आरोपी ने घर के भीतर मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब मामले का खुलासा हुआ। मेडिकल जांच में हुई रेप की पुष्टि परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल परीक्षण के लिए जावरा जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। दो बच्चों का पिता है आरोपी शाकीर पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी शाकीर दो बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। वह जावरा क्षेत्र का ही रहने वाला है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। रविवार देर रात ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी शाकीर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RBI new rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेंगे डिजिटल पेमेंट नियम: हर ट्रांजैक्शन में अब 2FA जरूरी, जानें पूरी डिटेल

RBI new rules 2026: 1 अप्रैल 2026 से RBI के नए डिजिटल पेमेंट नियम लागू—अब हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए 2FA अनिवार्य। जानें UPI, कार्ड और वॉलेट यूजर्स पर क्या होगा असर और कैसे रहें सुरक्षित। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। RBI new rules 2026: Reserve Bank of India (RBI) ने डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 1 अप्रैल 2026 से देशभर में ऑनलाइन पेमेंट के नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों के तहत अब हर डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य कर दिया गया है। क्या है नया नियम? अब तक कई मामलों में सिर्फ OTP डालकर पेमेंट पूरा हो जाता था, लेकिन नए नियम लागू होने के बाद ऐसा संभव नहीं होगा। अब हर ट्रांजैक्शन के लिए दो स्तर की सुरक्षा जरूरी होगी। उदाहरण के तौर पर: यानी अब पेमेंट के दौरान एक अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जोड़ी जाएगी। क्यों जरूरी हुआ ये बदलाव? पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जैसे तरीकों से ठग OTP हासिल कर लेते हैं। ऐसे में सिर्फ OTP आधारित सुरक्षा अब पर्याप्त नहीं मानी जा रही थी। इसी को देखते हुए RBI ने यह सख्त कदम उठाया है। रोजमर्रा के पेमेंट पर क्या असर पड़ेगा? इन नए नियमों का असर आम लोगों के रोजमर्रा के लेन-देन पर भी देखने को मिलेगा। पेमेंट में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता हैहर ट्रांजैक्शन में एक अतिरिक्त स्टेप होगानए डिवाइस या बड़ी रकम पर ज्यादा सिक्योरिटी चेक्स होंगे हालांकि, इससे यूजर्स को पहले से ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। बैंकों की जिम्मेदारी भी बढ़ी RBI के नए निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी तकनीकी खामी के कारण फ्रॉड होता है, तो बैंक और पेमेंट प्लेटफॉर्म को ग्राहक को मुआवजा देना पड़ सकता है। इससे यूजर्स का भरोसा और मजबूत होगा। इंटरनेशनल पेमेंट पर भी लागू होंगे नियम RBI ने साफ किया है कि ये सुरक्षा नियम सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन पर भी लागू किए जाएंगे। अक्टूबर 2026 तक विदेशी पेमेंट्स में भी 2FA अनिवार्य कर दिया जाएगा। क्या करें यूजर्स?

↑
0%