Ratlam News: नए साल की रात रतलाम में चाकूबाजी, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए वर्ष के जश्न के कुछ ही देर बाद रतलाम में बाइक से कट लगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और वहां तस्दीगी कराई, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। WATCH VIDEO  बाइक से कट लगने पर भड़का विवाद 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे स्टेशन के पास बाइक से कट लगने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दिलबहार चौराहे पर पैदल जा रहे एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला किया। घटना के समय पुलिस गश्त जारी थी, बावजूद इसके वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़े: आरोपी को मौके पर ले जाकर कराई तस्दीग घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी बाबू डामोर (18) पिता श्याम डामोर, निवासी जावरा फाटक को रात में ही पकड़कर स्टेशन रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी को पैदल शर्मा रेस्टोरेंट के पास घटना स्थल तक लेकर गया। इसके बाद आरोपी को दिलबहार चौराहा घुमाया गया और फिर पुलिस वाहन से कोर्ट ले जाया गया। तीन युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर चाकूबाजी की घटना में घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कालू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपी पर दर्ज हुआ मामला स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चेतन रेशमिया की रिपोर्ट पर आरोपी बाबू डामोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 109(1), 351(3) और 25के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे।

Ratlam News: एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी से दहशत, कार का शीशा टूटा; बड़ा हादसा टला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगरा रोड पर पशु आहार खली की दुकान संचालित करने वाले सरफराज खान के साथ एक्सप्रेस-वे पर एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। सरफराज खान ने बताया कि वे परिवार के एक सदस्य का इलाज करवाने बड़ौदा गए थे और लौटते समय रात करीब 9.30 बजे थांदला क्रॉस करने के बाद रावटी आने से पहले अचानक उनकी कार के आगे वाले शीशे पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंका गया। WATCH VIDEO पत्थर लगते ही कार का अगला कांच चकनाचूर हो गया, जिसके टुकड़े सरफराज खान के चेहरे तक जा पहुंचे। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। सरफराज ने बताया कि यदि पत्थर लगने से वाहन का संतुलन बिगड़ जाता, तो एक बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। घटना के बाद सरफराज खान ने टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी तथा पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर इस तरह की पत्थरबाजी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि एक्सप्रेस-वे पर गश्त बढ़ाई जाए और पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Ratlam News: रतलाम में साल के आख़िरी दिन चाकूबाजी से सनसनी, स्टेशन रोड पर 4 घायल; थाने से 100 मीटर दूर वारदात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए साल से ठीक पहले रतलाम शहर की कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र स्टेशन रोड पर सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने अलग–अलग स्थानों पर चाकू से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से जीआरपी थाना महज 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी आरोपी ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। WATCH VIDEO घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरा फाटक निवासी 18 वर्षीय बाबू पिता श्याम डामोर ने पहले रेलवे स्टेशन स्थित शर्मा रेस्टोरेंट के सामने चाकूबाजी की और इसके बाद जावरा फाटक क्षेत्र में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। हमले में कालू पिता नानूराम निनामा (35), निवासी पाटली शिवगढ़, हनीसिंह पिता रूपसिंह सिंघाड़ (19), निवासी बोराली पेटलावद, चेतन रेशमिया (21), निवासी डोसीगांव मल्टी और मनीष पिता रतनलाल परमार (26), निवासी बांगरोद घायल हुए हैं। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कालू की हालत गंभीरबताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे स्टेशन रोड क्षेत्र की दुकानें बंद करवाईं और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपी के पास से खटकेदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस अब चाकूबाजी के पीछे के कारणों और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। नए साल से पहले सख्ती के दावे, फिर भी बड़ी वारदातगौरतलब है कि नए साल से पहले सोमवार को आईजी उमेश जोगा ने पुलिस समीक्षा बैठक में गंभीर अपराध रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। डीआईजी निमिष अग्रवाल और एसपी अमित कुमार को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत शहर में विशेष चेकिंग अभियान, रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बातें कही गई थीं। इन तमाम दावों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद स्टेशन रोड जैसे अति संवेदनशील इलाके में चाकूबाजी की घटना ने पुलिस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नए साल से पहले हुई इस वारदात से शहरवासियों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Ratlam News: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: रतलाम पुलिस ने 1.34 करोड़ की अंतरराज्यीय ठगी का किया पर्दाफाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जा रही साइबर ठगी के एक बड़े और संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में आरोपियों ने फरियादी को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर डरा-धमकाकर 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। WATCH VIDEO कैसे दिया गया डिजिटल अरेस्ट ठगी को अंजाम दिनांक 15 नवंबर 2025 को फरियादी के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि फरियादी के नाम से जारी सिम का उपयोग एक बड़े फ्रॉड में हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि मुंबई स्थित केनरा बैंक में 247 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है, जिसमें फरियादी के आधार कार्ड और दस्तावेज लगे हुए हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी वारंट और तत्काल गिरफ्तारी का भय दिखाकर फरियादी को मानसिक दबाव में लिया। व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए न्यायालय जैसा सेटअप दिखाया गया, जिसमें जज, वकील और गवाह नजर आए। फरियादी को तथाकथित रूप से “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर उससे आधार कार्ड और अन्य निजी दस्तावेज हासिल किए गए तथा मोबाइल में Signal App इंस्टॉल करवाया गया। 1.34 करोड़ की ठगी डर और ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपियों ने 15 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच फरियादी से कुल 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपयेविभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही रतलाम पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 308, 111 BNS तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में SIT का गठन किया गया। सायबर सेल की त्वरित कार्रवाई से 11 लाख 40 हजार रुपये की राशि फ्रीज करवाई गई। अंतरराज्यीय गिरफ्तारियां अन्य राज्यों में तलाश जारी बिहार और गुजरात में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सराहनीय भूमिका इस जटिल साइबर अपराध के खुलासे में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह बड़ा नेटवर्क उजागर हो सका। पुलिस की अपील रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को पुलिस, CBI, ED या क्राइम ब्रांच बताकर फोन पर डराए, तो तुरंत सतर्क रहें और नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

Ratlam News: आलोट में ट्रैक्टर चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, देसी कट्टा व मोबाइल जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम अरवलिया सोलंकी में बीती रात ट्रैक्टर चोरी के एक बड़े प्रयास को ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए नाकाम कर दिया। ग्रामीणों ने एक आरोपी को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के पास से देसी कट्टा और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। WATCH VIDEO प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी पूर सिंह पिता बालू सिंह सोलंकी का ट्रैक्टर (क्रमांक MP 43 Z 7093) रात में घर के बाहर खड़ा था। देर रात करीब 1 बजे छह अज्ञात बदमाशों ने ट्रैक्टर को करीब 500 मीटर तक धक्का देकर ले गए और बाद में उसे स्टार्ट कर फरार होने लगे। यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। ट्रैक्टर ले जाते समय ग्रामीणों की नजर पड़ने पर उन्होंने पीछा किया। करीब दो किलोमीटर दूर आनंदगढ़ क्षेत्र में दानू सिंह के घर के बाहर रोड पर ट्रैक्टर रोके जाने के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद तीन आरोपी भाग निकले, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम ईश्वर सिंह पिता गंगाराम सोंधिया राजपूत निवासी लाकाखेड़ी, उमट थाना गंगाधर (राजस्थान) बताया। सूचना मिलते ही ताल और आलोट पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर प्रमोद राठौड़ ने बताया कि आरोपी को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर सहित पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। घटना के दौरान आरोपी ट्रैक्टर के नीचे आने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह ग्रामीण थाने पहुंचे, जहां प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Ratlam News: 64 लाख की हुंडी दलाली ठगी का भंडाफोड़: माणकचौक पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में हुंडी दलाली के नाम पर की गई 64 लाख रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए माणकचौक थाना पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने फरार आरोपी को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और परिवार सहित छिपकर रह रहा था। WATCH VIDEO क्या है पूरा मामला? फरियादी रूपेश चपरोट निवासी तेजानगर, रतलाम (पेशा—मकान ठेकेदारी) ने थाना माणकचौक में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह करीब 10 वर्षों से विजय कुमार लोढ़ा निवासी शुभम रेसिडेंसी, रतलाम को जानता था। आरोपी ने स्वयं को हुंडी दलाली का कारोबारी बताते हुए साढ़े सात पैसे हुंडी दलाली और 1 प्रतिशत ब्याज पर राशि मार्केट में लगाने का लालच दिया। विश्वास में आकर— कुल ₹11 लाख की राशि 1 दिसंबर 2025 तक ब्याज सहित लौटाने का वादा किया गया, लेकिन तय तारीख के बाद आरोपी परिवार सहित रतलाम से फरार हो गया। अन्य पीड़ित भी आए सामने जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने इसी तरीके से कई व्यापारियों से रकम ली— इस प्रकार कुल ₹64 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। सभी पीड़ितों ने बैंक ट्रांजेक्शन, चेक और दस्तावेज पुलिस को सौंपे। कानूनी कार्रवाई आरोपी के विरुद्ध थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 632/2025 धारा 316(2) BNS एवं अनियमित जमा योजना प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। कैसे हुई गिरफ्तारी? पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र घनघोरियाके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र, तकनीकी विश्लेषण और साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की लोकेशन उदयपुर (राजस्थान) में ट्रेस की गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को किराए के फ्लैट से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जांच अभी जारी पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों से इसी तरह धोखाधड़ी की है। ठगी की रकम की बरामदगी और अन्य पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं। इनकी रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में— की सराहनीय भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में पंचायत कार्यालय में आगजनी, योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीण ने पेट्रोल डालकर लगाई आग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम मांगरोल में शुक्रवार को पंचायत कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आक्रोशित ग्रामीण ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गोपाल डामोर नामक ग्रामीण पंचायत कार्यालय पहुंचा। वह प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोपाल नशे की हालत में था और गाली-गलौज करते हुए पंचायत कार्यालय में हंगामा करने लगा। आरोप है कि गोपाल ने पानी की बोतल में भरे पेट्रोल को पंचायत कार्यालय की टेबल पर डाल दिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया और दरवाजा बंद कर दिया, लेकिन वह नहीं माना। कुछ ही देर में उसने दरवाजा खोलकर जलती हुई माचिस की तीली टेबल पर फेंक दी, जिससे टेबल में आग लग गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पानी डालकर आग पर काबू पाया और आरोपी गोपाल डामोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में पंचायत कार्यालय का फर्नीचर आंशिक रूप से जल गया, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी गोपाल ने बताया कि उसे लंबे समय से शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। आर्थिक तंगी के चलते उसका नाबालिग बेटा हम्माली का काम करने को मजबूर है। इसी मानसिक तनाव और हताशा में उसने यह कदम उठा लिया। सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जेसी यादव ने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि आरोपी नशे की हालत में था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है। (की-वर्ड्स: रतलाम आगजनी, पंचायत कार्यालय में आग, रतलाम पंचायत समाचार, शासकीय योजनाओं का लाभ, गोपाल डामोर, सालाखेड़ी चौकी)

Ratlam News: रतलाम में मटर से भरा मिनी ट्रक पलटा, बाइक सवार बोरियों के नीचे दबे; CCTV VIDEO आया सामने

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में गुरुवार शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला। गीता मंदिर रोड पर मटर की फलियों से भरा एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक टर्न लेते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में लदी भारी बोरियां सड़क पर जा रहे बाइक सवारों पर गिर गईं, जिससे वे बोरियों के नीचे दब गए। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। WATCH VIDEO टर्न लेते समय बिगड़ा संतुलन, डिवाइडर से टकराकर रुका ट्रक हादसा गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे का बताया जा रहा है। मिनी ट्रक (MP-43 ZM 4556) लोकेंद्र भवन रोड से होते हुए कॉन्वेंट स्कूल तिराहे की ओर जा रहा था। गीता मंदिर रोड की तरफ मुड़ते समय ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक लहराते हुए पलट गया और डिवाइडर से टिककर रुक गया। गनीमत रही कि ट्रक पूरी तरह सड़क पर नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बोरियों के नीचे दबे बाइक सवार, मची अफरा-तफरी ट्रक के पलटते ही उसमें भरी मटर की भारी बोरियां सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो से तीन बाइक सवार इसकी चपेट में आ गए और बोरियों के नीचे दब गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोरियां हटाईं और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में दो से तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। महाराष्ट्र जा रहा था ट्रक, यातायात भी हुआ प्रभावित जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक रतलाम से मटर लोड कर महाराष्ट्र जा रहा था। हादसे के बाद सड़क पर मटर की बोरियां बिखर जाने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में दूसरे वाहन में माल लोड कर रास्ता सुचारु किया गया। तेज रफ्तार पर कार्रवाई, 3 हजार का चालान ट्रैफिक डीएसपी आनंदस्वरूप सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक गोपाल जाट (निवासी धोंसवास) की लापरवाही सामने आई है। तेज रफ्तार में वाहन चलाने पर चालक और वाहन मालिक के खिलाफ 3 हजार रुपए का चालान काटा गया है।

Ratlam News: रतलाम में बड़ा स्कूल हादसा: स्टीयरिंग फेल होने से पलटी स्कूल वैन, 15 बच्चे घायल; ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के ढोढर क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चिकलाना से ढोढर की ओर जा रही एक निजी स्कूल की वैन (मैजिक) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त वैन में करीब 15 स्कूली बच्चे सवार थे। वाहन पलटते ही बच्चे एक-दूसरे पर गिर पड़े और मौके पर चीख-पुकार मच गई। WATCH VIDEO शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने वैन के दरवाजे खोले, कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और पलटी हुई वैन को सीधा किया। सभी बच्चे घायल, 7 की हालत गंभीर हादसे में सभी बच्चों को चोटें आई हैं, जबकि करीब 7 बच्चों को गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। घायलों में स्कूल की शिक्षिका सरिता बग्गड भी शामिल हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पहले ढोढर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कुछ बच्चों को जावरा रेफर किया है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। घायल छात्रों के नाम आए सामने प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में घायल छात्रों में जयवर्धन सिंह, अंकिता धाकड़, अभिनव धाकड़, यशस्वी सूर्यवंशी, तेसीम मंसूरी और रेहाना मंसूरी शामिल हैं। सूचना मिलते ही भड़के परिजन घटना की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। अपने बच्चों को घायल अवस्था में देख परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वाहन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। जिन बच्चों को मामूली चोटें थीं, उन्हें इलाज के बाद परिजन अपने साथ घर ले गए। स्टीयरिंग फेल होने की आशंका हादसे के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में वाहन का स्टीयरिंग फेल होना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना एक बार फिर स्कूल वाहनों की सुरक्षा और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Ratlam News: रतलाम में बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: ढोढर चौकी पुलिस ने 150 ग्राम एमडी ड्रग्स व बाइक के साथ दो आरोपी पकड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम एमडी (एम्फेटामिन) ड्रग्स और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार एवं अनुविभागीय अधिकारी (जावरा) संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर, थाना रिंगनोद से निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई दिनांक 21-22 दिसंबर की रात मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरखेड़ी फंटा, ढोढर क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 150 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स और एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 481/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्त मशरूका इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक आनंद आजाद, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, प्रधान आरक्षक 914 राहुल उपाध्याय, आरक्षक 923 जितेंद्र व्यास, 279 मुकेश, 111 नरेंद्र जगावत एवं 291 कृष्णपाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0%