Ratlam news: रतलाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 102 गुमशुदा बच्चों को खोजकर लौटाई परिजनों की मुस्कान  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सायबर सेल और जेएबी शाखा के सहयोग से गुमशुदा और अपहृत बच्चों की खोजबीन कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया।   अभियान में 102 बच्चों को खोजने में मिली सफलता   रतलाम पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से कुल 9 बालकों एवं 93 बालिकाओं सहित कुल 102 बच्चों को दस्तयाब किया गया। इन बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।   लंबे समय से लापता बच्चों को भी खोजा गया   2022 से लापता दो बालिकाओं को थाना स्टेशन रोड एवं थाना बिलपांक पुलिस ने खोज निकाला।   2023 से गुमशुदा 8 बालक बालिकाओं को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली।   2024 में लापता हुए 60 बच्चों को भी पुलिस ने उनके परिजनों तक पहुंचाया।   जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियां   एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में   थाना बाजना पुलिस थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में 21 बालिकाएं दस्तयाब।   थाना रावटी पुलिस थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में 12 बच्चे दस्तयाब।   थाना सरवन पुलिस थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में 10 बच्चे दस्तयाब।   थाना सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में 6 बच्चे दस्तयाब।   सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घांघरिया के मार्गदर्शन में   थाना डीडी नगर पुलिस ने 12 बच्चे दस्तयाब किए।   थाना आईए रतलाम पुलिस ने 6 बच्चे दस्तयाब किए।   एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में   थाना बिलपांक पुलिस ने 9 बच्चे दस्तयाब किए।   थाना शिवगढ़ पुलिस ने 7 बच्चे दस्तयाब किए।   ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से परिजनों में खुशी   रतलाम पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से कई परिवारों की मुस्कान लौट आई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और अभियान से जुड़ी टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में आगे भी गुमशुदा बच्चों की खोजबीन जारी रहेगी।  

MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ड्रोन से होगी निगरानी, पत्थरबाजों पर रतलाम पुलिस का हाईटेक प्लान  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ती पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए रतलाम पुलिस ने हाईटेक प्लान तैयार किया है। अब नाइट विजन ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी और बदमाशों को ट्रैक कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।   पत्थरबाजों पर कसेगा शिकंजा   रतलाम-झाबुआ इलाके में 8 लेन पर राहगीरों और वाहनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। कई मामलों में अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग जाते थे, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता था। इसे रोकने के लिए पुलिस ने पहले कैंप लगाकर स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा और रेंडम पेट्रोलिंग भी की, लेकिन हाल ही में फिर से घटनाएं बढ़ गईं।   अब पुलिस ने नई रणनीति अपनाई है। एसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक्सप्रेसवे के संवेदनशील इलाकों में नाइट विजन ड्रोन का परीक्षण किया गया। इसके अलावा, पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और 90 किलोमीटर के इस हिस्से में पुलिस चौकियां खोलने का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।   नाइट विजन ड्रोन से बदमाशों पर नजर   एनएचएआई के सहयोग से पुलिस अब हाई-रिजॉल्यूशन नाइट विजन ड्रोन तैनात कर रही है। ये ड्रोन अंधेरे में भी पत्थरबाजों की पहचान कर सकते हैं, जिससे अपराधियों को पकड़ना आसान होगा। इसके साथ ही चोरी और तोड़फोड़ की घटनाओं पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।   सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस का बड़ा कदम   रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पुलिस चौकियां खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर ऐसे असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।   रतलाम पुलिस की इस हाईटेक पहल से अब दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। नाइट विजन ड्रोन और बढ़ी हुई पेट्रोलिंग के चलते पत्थरबाजों और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

MP News: अनियमितताओं के आरोपों में घिरे जामथून के सरपंच, गवानी पड़ गई सरपंची

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत जामथून के सरपंच कचरू डाबी को विभिन्न अनियमितताओं के चलते उनके पद से हटा दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शृंगार श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत यह कार्रवाई की है।   6 वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध   इस आदेश के तहत, कचरू डाबी अब किसी भी पंचायत के सदस्य नहीं रहेंगे और अगले 6 वर्षों तक किसी भी पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।   शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई   आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरपंच कचरू डाबी अपने पद के दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे थे। उन पर अनियमितताओं, लापरवाही, स्वच्छंदचारिता और उदासीनता का आरोप लगा था। इन मामलों को लेकर कई शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं, जिनकी जांच के बाद यह निर्णय लिया गया।   सरपंच पद से हटाने का कानूनी आधार   मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के अनुसार, यदि कोई सरपंच या जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही करता है या अनियमितता बरतता है, तो उसे पद से हटाया जा सकता है।  

Ratlam News: थाना बाजना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 4 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बाजना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमति नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में गठित टीम ने अपहृत हुई चार नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया।   घटनाओं का संक्षिप्त विवरण   1. अपराध क्रमांक 25/2024   धारा 363 भादवि   रिपोर्ट दिनांक 29.01.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी दिलीप पिता गज्जा भाभर, निवासी ग्राम कण्जीया, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान   2. अपराध क्रमांक 447/2024   धारा 137(2) बीएनएस   रिपोर्ट दिनांक 06.09.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी जितेन्द्र पिता पुना जी पारगी, निवासी ग्राम कुपडाछत्री, थाना बाजना   3. अपराध क्रमांक 660/2024   धारा 137(2) बीएनएस   रिपोर्ट दिनांक 14.02.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी जग्गु पिता धिरिया चारेल, निवासी ग्राम कुपडाछत्री   4. अपराध क्रमांक 663/2024   धारा 137(2) बीएनएस   रिपोर्ट दिनांक 17.12.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी राकेश पिता रामा भगौरा, निवासी ग्राम राजाखोरा माताजी, थाना शिवगढ़   थाना बाजना पुलिस की सराहनीय भूमिका   बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में निरीक्षक रणजीत सिंगार (थाना प्रभारी बाजना), निरीक्षक पार्वती गौड (रक्षित केंद्र), उनि देवालाल गुर्जर, उनि कान्तिलाल सोनार्थी, सउनि काशीराम अलावे, सउनि योगेश निनामा, आर 1165 दरबार जमरा, आर 1136 किशन मचार, आर 832 सन्नी मईडा, आर 954 प्रेमसिंह निनामा, आर 842 दीपक बैरावत, म आर 1023 सुनीता भूरिया, म आर 1077 सपना पारगी एवं सायबर सेल के प्रआर मनमोहन शर्मा, आर मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया की अहम भूमिका रही।   पुलिस की इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। थाना बाजना पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता के चलते बालिकाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

Ratlam News: त्योहार पर विशेष चेकिंग: समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ, रेहान उर्फ बाल छुर्रा के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।   समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।   रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा   इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।   रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: त्योहार पर विशेष चेकिंग: समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ, रेहान उर्फ बाल छुर्रा के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।   समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।   रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा   इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।   रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: डॉल्फिन स्वीमिंग पूल और होटल प्रिंस प्लाजा को कोर्ट से झटका, स्टे हुआ खारिज

हॉस्टल की अनुमति पर बना होटल, बिना अनुमति संचालित हो रहा स्वीमिंग पूल, गार्डन और स्पॉ सेंटर   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर निगम के शासकीय बगीचे की जमीन पर डॉल्फिन स्वीमिंग पूल और होटल प्रिंस प्लाजा के अवैध कब्जे को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने होटल और स्वीमिंग पूल संचालकों द्वारा नगर निगम के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही इन पर लगे स्टे को भी कोर्ट ने हटा दिया है।   हॉस्टल की अनुमति लेकर बनाया होटल   नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, होटल प्रिंस प्लाजा की मालिक स्नेहलता पति सुभाष सिंह ने भवन निर्माण के लिए हॉस्टल की अनुमति ली थी। लेकिन बाद में इस भवन को कमर्शियल रूप देकर होटल में बदल दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण वर्षों तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, होटल के लिए बिजली की डीपी भी सरकारी जमीन पर नियमों के खिलाफ स्थापित कराई गई थी।   बिना अनुमति संचालित हो रहा डॉल्फिन स्वीमिंग पूल, गार्डन और स्पॉ सेंटर   नगर निगम के अधिवक्ता वीरेंद्र पाटीदार ने न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि डॉल्फिन स्वीमिंग पूल वर्ष 2010 से संचालित है, लेकिन इसकी कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई।   डॉल्फिन स्वीमिंग पूल में अब तक दो बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है, एक घटना 22 अप्रैल 2015 और दूसरी 19 मई 2024 को हुई थी। इसके बावजूद पूल का संचालन जारी रहा।   इसके अलावा, डॉल्फिन स्वीमिंग पूल के पास शुभ-लग्न गार्डन और एक स्पॉ सेंटर भी बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था।   नगर निगम की कार्रवाई पर कोर्ट की मुहर   नगर निगम ने जब सरकारी बगीचे की जमीन का अधिग्रहण कर वहां बगीचे का निर्माण शुरू किया, तब डॉल्फिन स्वीमिंग पूल संचालक विजयशंकर पांडे और होटल प्रिंस प्लाजा की मालिक स्नेहलता सिंह ने न्यायालय में याचिका दायर कर स्टे की मांग की थी।   हालांकि, न्यायालय ने सुनवाई के बाद स्टे को खारिज कर दिया और नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। अब नगर निगम इस अवैध कब्जे पर आगे की कार्रवाई कर सकता है।  

Ratlam News: डिस्पोजल उपयोग करने पर रतलाम में 4 चाय दुकानदारों पर जुर्माना  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वच्छ रतलाम अभियान के तहत नगर निगम द्वारा अमानक पॉलीथीन और डिस्पोजल के उपयोग पर सख्ती जारी है। महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार, प्रतिबंध के बावजूद डिस्पोजल का उपयोग करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार, 20 फरवरी को नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर चार चाय दुकानदारों पर जुर्माना लगाया और डिस्पोजल जब्त किए।   स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अमृत तुल्य 80 फीट रोड पर 2000 रुपये, जेएमडी रेस्टोरेंट साक्षी पेट्रोल पंप के सामने पर 1000 रुपये, राजभोग रेस्टोरेंट साक्षी पेट्रोल पंप के सामने पर 250 रुपये और जय महाकाली टी स्टॉल फैशन मार्केट पर 250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।   नगर निगम की इस कार्रवाई में झोन प्रभारी रविन्द्र ठक्कर, पर्वत हाड़े, तरूण राठौड़ और आशीष चौहान शामिल रहे। नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथीन और डिस्पोजल का उपयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने 47 दोपहिया वाहन जप्त किए, चोरी की आशंका में कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर चोरी तथा अन्य मामलों में 47 दोपहिया वाहन जप्त किए गए हैं।   अभियान के दौरान जप्त वाहन   पुलिस के अनुसार, विभिन्न प्रकरणों में आरोपियों से बरामद वाहनों की जांच के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिससे उनकी चोरी की आशंका हुई। इसके चलते पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत वाहन जप्त किए हैं।   1. एसडीओपी जावरा अनुभाग      – थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा – धारा 303(2) BNS के तहत 17 दोपहिया वाहन      – थाना बड़ावदा – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन   2. एसडीओपी आलोट अनुभाग      – थाना आलोट – धारा 35 (1)ई, 106 BNSS, 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना ताल – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन   3. एसडीओपी रतलाम ग्रामीण अनुभाग      – थाना बिलपांक – धारा 303(2) BNS के तहत 10 दोपहिया वाहन      – थाना नामली – धारा 331(4), 305(ऐ) BNS एवं धारा 35(1)ई, 106 BNSS के तहत 04 दोपहिया वाहन   4. सीएसपी जावरा अनुभाग      – थाना जावरा शहर – धारा 331, 305 BNS एवं 303(2) BNS के तहत 02 दोपहिया वाहन      – थाना कालूखेड़ा – धारा 303(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना रिंगनोद – 01 दोपहिया वाहन जप्त   5. नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम      – थाना माणकचौक – धारा 302(2) BNS के तहत 01 दोपहिया वाहन      – थाना स्टेशन रोड – चोरी की आशंका में 02 दोपहिया वाहन      – थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम – धारा 106 BNSS के तहत 06 दोपहिया वाहन   पुलिस की अपील   रतलाम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का वाहन चोरी हुआ है या लापता है, तो वे संबंधित थाने में संपर्क कर सकते हैं। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों की पहचान की जा सकती है।

MP News: शिवलिंग का अपमान करने वाले गुंडे इमरान सुक्का को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने पिटा, हिंदू संगठनों में आक्रोश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने वाले इमरान उर्फ सुक्का नाम के हिस्ट्रीशीटर गुंडे की जनता ने जमकर पिटाई कर दी। इमरान पर आरोप है कि उसने शिवलिंग पर पैर रखकर एक आपत्तिजनक रील बनाई थी, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इस घटना के सामने आते ही हिंदू धर्म के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।   कोर्ट पेशी के बाद मेडिकल के दौरान हुई पिटाई गुरुवार को पुलिस ने इमरान को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही पुलिस आरोपी को अस्पताल परिसर में लेकर पहुंची, वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने इमरान पर अचानक हमला कर दिया और लात-घूंसे बरसाने लगे। इस चंद सेकंड के अप्रत्याशित हमले से पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। किसी तरह पुलिस ने बीच-बचाव कर इमरान को भीड़ से बचाया और अस्पताल चौकी के एक कमरे में बंद कर दिया।   शिवलिंग पर पैर रखकर बनाई थी रील, हुआ विरोध जानकारी के मुताबिक, इमरान ने शिवलिंग पर पैर रखकर एक वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। डीडीनगर निवासी महावीर बामनिया ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इमरान को बुधवार रात ही गिरफ्तार कर लिया।   सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो इमरान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी पुलिस ने इमरान के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की चेतावनी दी है। एसपी ने उसके खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी कर ली है।

0%