Ratlam News: रतलाम में रॉयल कॉलेज के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया लोकार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल कॉलेज, रतलाम में आज विद्यार्थियों के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई जब कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर जिले की प्रमुख हस्तियाँ और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस उद्घाटन समारोह के विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा एवं समाजसेवी सुशील अजमेरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की। कॉम्प्लेक्स में इन खेलों की मिलेगी सुविधारॉयल कॉलेज के इस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, स्नूकर जैसे अनेक खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यह कॉम्प्लेक्स जिले के विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा। मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप ने क्या कहासमारोह को संबोधित करते हुए काश्यप ने कहा कि रॉयल कॉलेज संभवतः जिले का एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है जहाँ आउटडोर के साथ-साथ इंडोर खेलों की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। रॉयल ग्रुप की सराहनाकाश्यप ने चेयरमैन प्रमोद गुगालिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रॉयल ग्रुप न केवल शिक्षा बल्कि खेल, रोजगार, औद्योगिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहा है। चेयरमैन प्रमोद गुगालिया का उद्बोधनअपने स्वागत भाषण में प्रमोद गुगालिया ने कहा कि रॉयल कॉलेज वर्ष 1996 से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों में भी अवसर प्रदान कर रहा है। अब इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकेंगे। अन्य अतिथियों के विचारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रॉयल कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को सभी मूलभूत संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जो किसी भी उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान की पहचान है। सम्मान और आभारसमारोह में फार्मेसी, नर्सिंग, मैनेजमेंट, शिक्षा और विज्ञान विभागों के प्राचार्यों एवं फैकल्टी सदस्यों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। अंत में रॉयल ग्रुप के डायरेक्टर उबेद अफज़ल ने आभार व्यक्त किया।

Ratlam News: सैलाना पुलिस ने 25 किलो डोडाचूरा के साथ युवक को किया गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका जब्त

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, मादक पदार्थों के खिलाफ रतलाम पुलिस की सख्ती जारी रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई के तहत सैलाना थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सैलाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 किलो डोडाचूरा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सहित कुल 1 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है। यह कार्रवाई 4 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया व उनकी विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: जब्त माल (मश्रूका): आरोपी के खिलाफ थाना सैलाना में अपराध क्रमांक 193/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में विशेष भूमिका निभाने वाले अधिकारी:निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया (थाना प्रभारी सैलाना), उप निरीक्षक आनंद बागवान, सहायक उप निरीक्षक शिवजी यादव, प्रधान आरक्षक अनिरुद्ध सिंह, महेन्द्र सिंह, हेमन्त जाट, संदीप शेगोकर, संदीप सिंह भदोरिया, मुकेश मेघवाल, दिनेश पाटीदार, यशपाल धनगर, विजय, तुफान भुरिया और अर्जुन मकवाना।

NEET 2025: 4 मई को आयोजित परीक्षा में फिजिक्स सबसे कठिन, बायोलॉजी रही आसान – रतलाम, मंदसौर, नीमच के 5000+ छात्रों ने दी परीक्षा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। NEET 2025: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2025 रविवार, 4 मई को पूरे भारत में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस वर्ष 23 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया, जिससे इसकी प्रतिस्पर्धा पहले से भी अधिक तीव्र रही। यह परीक्षा MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS जैसे चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है और AIIMS व JIPMER जैसे शीर्ष संस्थानों में भी यही एंट्रेंस एग्जाम मान्य है। रतलाम रेंज (रतलाम, मंदसौर, नीमच) के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। इनमें रतलाम के केंद्रीय विद्यालय, रेलवे स्कूल, जवाहर गवर्नमेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स PG कॉलेज, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, MLB स्कूल सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। लगभग 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। पेपर एनालिसिस: NEET 2025 में फिजिक्स सबसे कठिन सेक्शन अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत के अनुसार NEET 2025 का पेपर छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ: परीक्षा केंद्रों से बाहर आते हुए विद्यार्थियों के चेहरों पर तनाव और थकावट झलक रही थी, जो पेपर की जटिलता को दर्शाता है। NEET 2025 संभावित कटऑफ (अनुमान) डॉ. कुमावत ने संभावित कटऑफ को लेकर अनुमान लगाया कि इस बार परीक्षा की कठिनता के कारण कटऑफ में गिरावट संभव है: NEET 2025 के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए?

Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब की पहली कार्यसमिति बैठक संपन्न, पत्रकारों का होगा सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। प्रेस क्लब भवन, पॉवर हाउस रोड पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वैदिक आचार्य महर्षि संजय शिव शंकर दवे ने पूजन सम्पन्न करवाया। क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा ने पूजा कर कार्यकाल की शुरुआत की। पदभार ग्रहण के पश्चात क्लब की पहली कार्यसमिति बैठक अध्यक्ष गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी छह माह की कार्ययोजना पर चर्चा कर उसे मूर्त रूप देने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी सदस्यों को तिलक कर नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं: बैठक में कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला, उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, दिलजीत सिंह मान, सह सचिव नीरज बरमेचा, हेमंत भट्ट सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य – दिनेश दवे, प्रदीप नागौरा, चंद्रशेखर सोलंकी, सिकंदर पटेल, शुभ दशोत्तर, किशोर जोशी, नीलेश बाफना, विनोद वाधवा, मानस व्यास, चेतन शर्मा और धरम वर्मा उपस्थित रहे। प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों, पत्रकारिता और समाज के हित में सतत कार्य करते रहना है।

Ratlam News: निर्मल मेहता बने जैन सोशल ग्रुप रतलाम ज़ोन के ज़ोन कोऑर्डिनेटर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन (JSGIF) की रतलाम ज़ोन इकाई को नया ज़ोन कोऑर्डिनेटर मिल गया है। जैन सोशल ग्रुप मध्यप्रदेश रिजन के अध्यक्ष राहुल चपड़ोद ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं JSG रतलाम सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष निर्मल मेहता को रतलाम ज़ोन का ज़ोन कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया है। यह मनोनयन JSGIF के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेन्द्र कोठारी, रिजन उपाध्यक्ष ललित कांठेड़ और कोषाध्यक्ष अमित कोठारी की अनुशंसा पर किया गया। निर्मल मेहता के इस मनोनयन पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम सेंट्रल के वर्तमान अध्यक्ष आशीष लुनिया, पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गाडिया, मनोज कटारिया, राजेन्द्र गुणावत, प्रफुल्ल लोढ़ा, दीपक दोशी, जयंतीलाल डांगी, अभय सकलेचा, उपाध्यक्ष दिनेश बरमेचा, विरेंद्र सकलेचा, सचिव अभय कोठारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र दिया, प्रचार सचिव मनोज लोढ़ा सहित सेंट्रल ग्रुप के अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश रिजन के पूर्व अध्यक्ष प्रितेश गाडिया, रतलाम प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सहसचिव नीरज बरमेचा, उपाध्यक्ष सौरभ कोठारी एवं JSG रतलाम से जुड़े सभी ग्रुप के अध्यक्षों जैसे अजय सिसोदिया, संदीप चोरडिया, राहुल नवलखा, राहुल छाजेड़, अभय मूणत, नीलेश कोठारी, रितेश मांडोत, सचिन छाजेड़, पुनीत चौरडिया तथा JSG संगिनी उमंग की रेनु लुनिया एवं संगिनी ग्रेटर की सारिका मेहता ने निर्मल मेहता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। निर्मल मेहता का सामाजिक क्षेत्र में वर्षों का अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना को देखते हुए यह दायित्व उन्हें सौंपा गया है। उनके नेतृत्व में रतलाम ज़ोन के कार्य और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी होंगे, ऐसी सभी को आशा है।

Ratlam News: रतलाम जिले का थाना रिंगनोद भी बना ISO प्रमाणित थाना, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के प्रयासों को मिला परिणाम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के थानों और पुलिस कार्यालयों को सुव्यवस्थित और मानकीकृत करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। रतलाम जिले का थाना रिंगनोद अब ISO प्रमाणित थाना बन गया है। यह सफलता पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में सम्भव हो सकी है। दिनांक 01 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा की उपस्थिति में थाना प्रभारी रिंगनोद श्री विक्रम अहिरवार (प्रशिक्षु IPS) को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने श्री अहिरवार एवं उनकी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत व लगन की सराहना की। इस समारोह के दौरान सीएसपी जावरा श्री दुर्गेश आर्मो, एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय, एसडीओपी आलोट श्रीमती शाबेरा अंसारी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भार्रावत, सूबेदार मानिक ठाकुर, थाना रिंगनोद स्टाफ सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित लाइन का स्टाफ मौजूद रहा। गौरतलब है कि इससे पूर्व जिले के थाना डीडी नगर रतलाम, थाना यातायात रतलाम, थाना जावरा शहर, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा एवं सीएसपी कार्यालय जावरा को भी ISO प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। रतलाम पुलिस की यह पहल न केवल प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

Ratlam News: रतलाम में पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह: जीजा की चाकू मारकर हत्या, तीन नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में एक पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। घरेलू झगड़े को सुलझाने आए जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। हत्या का कारण एक मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इंदौर के करालिया माचल निवासी माया पति रामसिंह अपनी बेटी उर्मिला पति विशाल मालवीय की घरेलू समस्याओं को सुलझाने रतलाम आई थीं। उर्मिला का ससुराल रतलाम के मानव नगर में है। बेटी को ससुराल में प्रताड़ना की शिकायत मिलने पर माया अपने बड़े दामाद महेश राठौड़ और अन्य परिजनों के साथ गुरुवार रात रतलाम पहुंची थीं। रात करीब 8:30 बजे, जब वे उर्मिला के घर के पास पहुंचे, तभी कुछ युवकों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महेश राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। इस घटना में माया और उर्मिला की ननद ज्योति (34) भी घायल हुईं। पुलिस ने महेश राठौड़ का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा, लेकिन इस दौरान पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के बजाय मृतक के रिश्तेदारों को थाने ले जाकर समय गंवाया। इस लापरवाही को लेकर परिजन एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की। एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के अनुसार, डीडी नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिग आरोपी जितेंद्र (28) पिता भारत राठौड़ निवासी महेश नगर, नयागांव है, जबकि तीन अन्य नाबालिग हैं। एक नाबालिग के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ है, जिस पर आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ी गई है। मामले की जांच जारी है, वहीं घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ratlam News: रतलाम में घरेलू विवाद बना हत्या का कारण: ससुर ने दामाद की गला दबाकर की हत्या, छह लोग नामजद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।   Ratlam News: रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र स्थित लुखीपाड़ा गांव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पत्नी से विवाद के बाद ससुर और उसके साथ आए अन्य परिजनों ने मिलकर दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान ईश्वर (25) पिता कचरू मईड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की भाभी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना का पूरा विवरण:पुलिस के अनुसार, ईश्वर का कुछ दिनों से पत्नी भूरी बाई से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके चंद्रगढ़ चली गई थी। करीब पांच-छह दिन पहले ईश्वर अपने बड़े भाई और अन्य परिजनों के साथ ससुराल गया और बातचीत कर पत्नी को वापस घर ले आया। गुरुवार रात ईश्वर शराब के नशे में घर आया, जिससे फिर पत्नी से झगड़ा हुआ। इस दौरान भूरी बाई ने अपने भाई को फोन कर झगड़े की जानकारी दी। भाई बाहर मजदूरी पर था, उसने पिता गलिया को जानकारी दी। गलिया अपने अन्य पांच साथियों के साथ तीन बाइक पर सवार होकर लुखीपाड़ा स्थित बेटी के ससुराल पहुंचा। करीब रात 8.30 बजे उन्होंने ईश्वर को घर से बाहर बुलाया और कहासुनी के बाद मारपीट की। साथ आए लोगों ने ईश्वर के हाथ-पैर पकड़े और ससुर गलिया ने गला दबा दिया। ईश्वर बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। शव को पीएम के लिए बाजना स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया और शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कार्रवाई:पुलिस ने मृतक की भाभी रामीबाई की शिकायत पर आरोपी ससुर गलिया और उसके पांच साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1), 296, 190 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक के पीछे छूटे दो मासूम बच्चे:ईश्वर की मौत से परिवार में शोक की लहर है। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जो अब पिता की छाया से वंचित हो गए हैं।

Ratlam News: उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन के फेरे 4-4 बार और बढ़े, यात्रियों को राहत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा उदयपुर सिटी-फारबिसगंज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09623/09624) के फेरे विस्तारित कर दिए गए हैं। यह ट्रेन अब दोनों दिशाओं में चार-चार अतिरिक्त फेरे और चलाएगी। गाड़ी संख्या 09623 उदयपुर सिटी-फारबिसगंज स्पेशल ट्रेन, जो पहले 29 अप्रैल 2025 को अंतिम बार चलने वाली थी, अब 27 मई 2025 तक संचालित की जाएगी। वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09624 फारबिसगंज-उदयपुर सिटी स्पेशल, जो 01 मई 2025 को अंतिम फेरा पूरा करने वाली थी, अब 29 मई 2025 तक चलेगी। यह ट्रेन चंदेरिया रेलवे स्टेशन पर ठहराव के साथ चलाई जा रही है, जिससे रतलाम मंडल के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य जाएं।

MP News: रतलाम की हेमलता धाकड़ ने साइकलिंग में रचा इतिहास, अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के छोटे से गांव अंबोदिया की बेटी हेमलता धाकड़ ने साइकलिंग में इतिहास रचते हुए देशभर में जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। बीकानेर में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय साइकिलिंग चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हेमलता ने 30 किलोमीटर महिला टीम टाइम ट्रायल इवेंट में 47 मिनट 59 सेकंड 52 माइक्रोसेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया और किसान नेता डीपी धाकड़ समेत ग्रामीणों ने उन्हें, उनके कोच किशन कुमार पुरोहित और परिवार को सम्मानित किया। टीवी से प्रेरणा लेकर यूट्यूब से सीखी साइकलिंगहेमलता ने बताया कि 2016 में दूरदर्शन पर ओलंपिक खेलों का प्रसारण देखते हुए उन्हें पहली बार साइकलिंग रेस देखने का मौका मिला। यहीं से उनके मन में ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने का सपना जन्मा। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य होने के बावजूद पिता गोपाल धाकड़ ने मजदूरी कर बेटी को स्पेशल साइकल दिलाई। सरकारी स्तर पर मदद न मिलने के बावजूद हेमलता ने यूट्यूब से वीडियो देखकर गांव की सड़कों और पगडंडियों पर अकेले साइकलिंग की प्रैक्टिस शुरू की। स्थानीय स्कूल की महिला शिक्षिकाओं और परिवार के समर्थन से उन्होंने धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया। राष्ट्रीय और माउंटेन रेस में भी दर्जनभर मेडलहेमलता अब तक कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग और उत्तराखंड में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में भी पदक जीते हैं। माउंटेन साइकलिंग जैसी चुनौतीपूर्ण स्पर्धाओं में भी वह अपना लोहा मनवा चुकी हैं। हेमलता का अगला लक्ष्य – ओलंपिक मेडलहेमलता का सपना अब ओलंपिक खेलों में भारत के लिए मेडल जीतना है। उनका कहना है कि यदि उन्हें सरकारी मदद और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का अवसर मिले, तो वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का परचम लहराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

0%