Ratlam News: रतलाम स्थापना महोत्सव: 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति करेंगी शस्त्रकला का प्रदर्शन

2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में ऐतिहासिक आयोजन, नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण पर होगा जोर रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम स्थापना महोत्सव 2025 के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति का शस्त्रकला प्रदर्शन, जो 2 फरवरी 2025 को नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन नारी सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक होगा।   इस अनोखे और ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए रतलाम की महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं अलग-अलग स्थानों पर शस्त्रकला का प्रशिक्षण ले रही हैं। आयोजन समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन के लिए शहर के विभिन्न केंद्रों पर नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहती हैं, वे अपने नजदीकी प्रशिक्षण केंद्रों पर शामिल हो सकती हैं।   प्रशिक्षण केंद्रों पर तैयारी जोरों पर शस्त्रकला के प्रशिक्षण के लिए रतलाम के कई स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें शामिल हैं:   – जवाहर व्यायाम शाला – गढ़ कैलाश – ब्राह्मणों का वास स्थित शंकरजी का मंदिर – हनुमान बाग   – डोंगरेनगर के दो स्थान – कालिका माता मंदिर परिसर – अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल – दिलीप नगर और शिवनगर प्रशिक्षणकर्ता इन केंद्रों पर प्रतिदिन महिलाओं को शस्त्रकला में दक्ष बना रहे हैं। आयोजन समिति ने महिलाओं से आग्रह किया है कि वे प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लें। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी और संपर्क के लिए रामबाबू शर्मा, जनक नागल, गोपाल शर्मा, और नरेंद्र श्रेष्ठ से संपर्क किया जा सकता है।   तीन दिवसीय महोत्सव की प्रमुख झलकियां महोत्सव समिति के सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 1 फरवरी 2025 को शाम 7 बजे रत्नेश्वर महादेव मंदिर में महाआरती और प्रसादी वितरण के साथ होगी।   – 2 फरवरी 2025: नेहरू स्टेडियम में दोपहर 2 बजे 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति का शस्त्रकला प्रदर्शन। यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और शस्त्रकला के महत्व को प्रदर्शित करेगा।   – 3 फरवरी 2025: रतलाम स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम तिराहे पर महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, मिठाई वितरण, और भव्य आतिशबाजी के साथ उत्सव का समापन होगा।   महिलाओं और बालिकाओं के लिए प्रेरणादायक आयोजन यह आयोजन न केवल रतलाम बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जो महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के महत्व को बढ़ावा देगा। आयोजकों ने महिलाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। 

Ratlam News: सदैव प्रेरणादायी रहेंगे स्वर्गीय चत्तर कुवर जी के कार्य

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ग्राम सेजावता में 106 वर्षीय स्वर्गीय चत्तर कुवर जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, वृक्षारोपण और गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और परिवारजनों ने उनके प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।   स्वर्गीय चत्तर कुवर जी का सहज, सरल और सत्यनिष्ठ व्यक्तित्व आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा से ही समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। इस अवसर पर परिवारजनों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।   चत्तर कुवर जी सेजावता के ठाकुर स्वर्गीय बालू सिंह जी की धर्मपत्नी थीं। वे पूर्व सांसद प्रतिनिधि टीकम सिंह सेजावता की माताजी और एनएसयूआई अध्यक्ष देवेंद्र सिंह की दादी थीं।   वृक्षारोपण और सेवा कार्य पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल डाबी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही, गरीबों को कंबल वितरित कर उनके प्रति सेवा और सहानुभूति प्रकट की गई।   कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल डाबी, जसवंत गिरी गोस्वामी, चरण सिंह, ओमप्रकाश, हराराम धाकड़, सन्नू कुशवाह, दुर्गा शंकर देवड़ा, गुलाब सिंह, बलवंत सिंह, अजय सिंह, महेश शर्मा, दिनेश धाकड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।   इस आयोजन ने न केवल स्वर्गीय चत्तर कुवर जी के कार्यों को याद किया, बल्कि समाज में सेवा और सद्भावना का संदेश भी दिया। 

Ratlam News: रतलाम में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव: भजन संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव और श्री आदिनाथ सीमंधर जिन मंदिर में भगवान 1008 श्री नेमिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मंगलवार को अजमेरा परिवार द्वारा अमृत कुंज हनुमान रुंडी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया।   भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र जैन (ग्वालियर) और दिव्यांश जैन (जयपुर) ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। दिव्यांश जैन ने “पंचकल्याणक आए सुहाने…” और देवेंद्र जैन ने “परम गुरु बरसत ज्ञान झरी…” जैसे भक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहीं अमेरिका से विशेष रूप से आए अभिराज अजमेरा और आरती अजमेरा ने भी भक्ति गीतों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।   इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य रजनी भाई दोशी (हिम्मतनगर), संजय जेवर (कोटा), अजीत जैन (अलवर), और पं. अश्विन नानावटी (नोगामा) का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ।   भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर जमकर झूमे। कार्यक्रम में श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमार्थिक समिति के अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, सचिन जिनेंद्र पाटनी, सह सचिव अंकित पाटनी, कोषाध्यक्ष मुकेश मोठिया, और अन्य पदाधिकारियों के साथ महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, और कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।   महोत्सव की शुरुआत जिनवाणी स्थापना से हुई, जिसके बाद भजन संध्या ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन ने श्रद्धालुओं के बीच अपार उत्साह का संचार किया और पंचकल्याणक महोत्सव को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया।  

MP News: पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में सैलेरी के पड़े लाले, 126 कर्मचारी कर रहे विरोध की तैयारी

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। MP News: प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान विद्यालय (PM College of excellence) के कर्मचारियों को माह दिसंबर 2024 का वेतन अभी तक नहीं मिला है, जिसके कारण मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कर्मचारियों को तत्काल वेतन देने की मांग की गई है। संघ के संरक्षक मुनीर खान ने बताया कि यदि सात दिन के भीतर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाता है, तो संगठन आंदोलन की राह अपनाएगा। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय संघ के कोषाध्यक्ष शांतिलाल चौहान, जिला सचिव गोविंद सोनगरा, राधेश्याम मालाकार, विभागीय संयोजक प्रकाश खींची, वीरेंद्र सिंह तंवर के साथ महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शासकीय तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा जनभागीदारी कर्मचारी भी मौजूद थे। लोन की किस्तें चूके, लगी पेनल्टी सचिव गोविंद सोनगरा के अनुसार 126 कर्मचारियों को दिसंबर 2024 का वेतन आज, 7 जनवरी 2025 तक नहीं मिला है। कर्मचारियों को वेतन न मिलने के कारण उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन कर्मचारियों को, जिनके बैंक में लोन हैं, जिनकी वजह से उन्हें पेनल्टी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कर्मचारियों की साख (सिविल) पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है। महाविद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में देरी से उनके परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ा है। इस संबंध में म.प्र. लघुवेतन कर्मचारी संघ, रतलाम के जिला सचिव गोविंद सोनगरा ने महाविद्यालय प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सात दिनों के भीतर वेतन का भुगतान नहीं होता है, तो संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगा। इस मामले की पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

Ratlam News: शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा बजरंग दल का शौर्य संचलन

अयोध्या के बाद काशी व मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर: खगेंद्र भार्गव रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल द्वारा शहर में भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत कॉलेज ग्राउंड से हुई, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता हाथों में तलवार और दंड लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मालवा प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव थे। कार्यक्रम से पहले मंचासीन अतिथियों ने भारत माता और श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।   मंच पर पंचायती निरंजन अखाड़ा अन्नपूर्णा शक्ति पीठ हरिद्वार के संत श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी मधुसुधानंद गिरी जी महाराज, आरएसएस विभाग संघचालक तेजराम मंगरोदा, विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रावल और जिला संयोजक मुकेश व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।   काशी मथुरा में भी जल्द बनेगा मंदिर – खगेंद्र भार्गव प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “जय श्रीराम”का नारा दैवीय नारा है। कुछ लोग इसे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह नारा हमारी प्रेरणा है। इसी नारे के उदघोष से बजरंग दल की स्थापना हुई। हजारों कारसेवकों ने अपनी आहुति राम मंदिर निर्माण में दी। जय श्री राम का नारा हमारा आधार है हमारी शक्तियों का भंडार है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद काशी और मथुरा में भी जल्द ही मंदिर बनाने का हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा, “मुगलों ने हिंदू धर्मस्थलों को नष्ट कर हमारी आस्था पर प्रहार किया। आज खुदाई में शिव, दुर्गा और हनुमान के प्रमाण मिल रहे हैं। हिंदू समाज अपनी शक्ति से सब कुछ हासिल कर रहा है।” संबल, धार भोजशाला इसके जीवंत प्रमाण है। उन्होंने बजरंग दल के साहसिक कार्यों को सराहा और कहा कि यह संगठन धर्म रक्षा, गाय की तस्करी रोकने, बहनों की सुरक्षा और मठ-मंदिरों की रक्षा के लिए हर समय तत्पर रहता है। भार्गव ने धर्मनिरपेक्षता की आलोचना करते हुए कहा कि इससे आतंकवाद को बढ़ावा मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधर्मियों को उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा, जिसमें उन्हें समझ आए।   इन मार्गों से निकली शौर्य यात्रा खगेंद्र भार्गव के उद्बोधन के बाद शौर्य यात्रा महलवाड़ा, घास बाजार, चांदनी चौक, तोपखाना, शहर सराय, सैलाना बस स्टैंड और जेल रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। जगह-जगह शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।   कार्यक्रम में विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे, विभाग सेवा प्रमुख राघव त्रिवेदी, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख राहुल सोनी, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला कोषाध्यक्ष शंकर सिंह सोलंकी, जिला सुरक्षा प्रमुख सोम कटारिया, जिला विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: बाबूस टीम ने जीता माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का फाइनल, ₹1 लाख की इनामी राशि हासिल की  

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्व. कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में आयोजित माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का शानदार समापन हुआ। इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ₹1,00,000 की इनामी राशि के लिए बाबूस 11 और रिलायबल टीम आमने-सामने रहीं।   फाइनल मैच में रिलायबल टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि, टीम का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और पूरी टीम 77 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में, बाबूस 11 ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में जीत दर्ज कर ₹1,00,000 की इनामी राशि और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। वहीं, उपविजेता रिलायबल टीम को ₹50,000 की नगद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।   मुख्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं   इस मौके पर फाइनल मैच के मुख्य अतिथि रतलाम-झाबुआ संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर रहे। उनके साथ राजेंद्र पाटीदार, जवाहर व्यायाम शाला के संचालक गौरव जाट, वैभव जाट, पूर्व पार्षद सूरज सिंह जाट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष राहुल राका, और मदन सोनी भी उपस्थित रहे।   स्पर्धा संरक्षक के रूप में श्रीनिवास राव जाधव और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।   आयोजन समिति और निर्णायक मंडल   फाइनल मैच के दौरान गोविंद मालवीय ने कॉमेंट्री की, जबकि विशाल हिरवे ने स्कोरिंग का कार्यभार संभाला। मैच का संचालन अंपायर ईश्वर राठौर और अखिलेश राव ने किया।   इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, नोमान अली, आशीष सुमित, लखन राणा, पंकज भाऊ, राहुल सुमित, शेखर, और आदित्य भी मौजूद रहे।   फाइनल मैच की मुख्य झलकियां   – विजेता टीम: बाबूस 11 – ₹1,00,000 और ट्रॉफी   – उपविजेता टीम: रिलायबल – ₹50,000 और ट्रॉफी   – रिलायबल का स्कोर: 77 रन (ऑलआउट)   – बाबूस 11 का प्रदर्शन: आखिरी ओवर में शानदार जीत    खेल प्रेमियों में उत्साह   इस टूर्नामेंट ने न केवल खिलाड़ियों बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी काफी उत्साह पैदा किया। आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागी टीमों और समिति सदस्यों को बधाई दी गई। माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी ने रतलाम जिले के खेल आयोजनों में एक नई ऊर्जा का संचार किया।  

Ratlam News: भगवान नेमीनाथ जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 10 से 15 जनवरी तक, तैयारियां जोरों पर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री आदिनाथ कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन पारमार्थिक समिति के तत्वावधान में श्री तत्व लहर महिला मंडल व सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा 10 से 15 जनवरी तक भगवान नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से समाजजन शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।   प्रमुख अतिथि और विद्वानों का होगा आगमन आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय बड़जात्या (इंदौर), उपाध्यक्ष कीर्ति बड़जात्या, कोषाध्यक्ष मुकेश मोठिया, सचिव जिनेंद्र पाटनी, सहसचिव अंकित पाटनी ने बताया कि महोत्सव में शामिल होने के लिए कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।   महोत्सव में ख्याति प्राप्त विद्वान जैसे पंडित राजेंद्र कुमार जैन (जबलपुर), पंडित राजकुमार शास्त्री (उदयपुर), डॉ. मनीष जैन शास्त्री (मेरठ), पंडित विपिन शास्त्री (नागपुर), पंडित विवेक जैन (छिंदवाड़ा) और डॉ. सौरभ शास्त्री (इंदौर) उपस्थित रहेंगे। साथ ही, सुप्रसिद्ध हस्तियां सुशील कुमार जैन चक्रेश (कोलकाता) और श्री पदमकुमार पहाड़िया (इंदौर) भी शिरकत करेंगी।   महोत्सव का छह दिवसीय कार्यक्रम भगवान नेमीनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां होंगी:   – 10 जनवरी: भगवान के जन्म से छह माह पूर्व की पूर्व क्रिया।   – 11 जनवरी: गर्भ कल्याणक।   – 12 जनवरी: जन्म कल्याणक।   – 13 जनवरी: तप कल्याणक।   – 14 जनवरी: ज्ञान कल्याणक।   – 15 जनवरी: मोक्ष कल्याणक।   महोत्सव का आयोजन ऋषभ धाम सागोद में होगा।   राम मोहल्ला में मंदिर निर्माण पूर्ण, सागोद में मान स्तंभ तैयार   शहर के राम मोहल्ला में श्री आदिनाथ सीमंधर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें भगवान आदिनाथ की 61 इंची प्रतिमा सहित सीमंधर स्वामी, पार्श्वनाथ स्वामी और नेमीनाथ स्वामी की प्रतिमाएं प्रतिष्ठित की जाएंगी।   सागोद स्थित ऋषभ धाम पर 36 फीट ऊंचे मान स्तंभ का निर्माण भी पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण में पंडित विवेक जैन (छिंदवाड़ा) और इंजीनियर विनोद निरखे (मलकापुर) का योगदान सराहनीय रहा।   प्रतिष्ठा विधि का संचालन प्रतिष्ठाचार्य पंडित रजनी भाई दोशी करेंगे   महोत्सव की प्रतिष्ठा विधियां प्रतिष्ठाचार्य पंडित रजनी भाई दोशी (हिम्मतनगर) की अगुवाई में होंगी। निर्देशन पंडित विराग शास्त्री (जबलपुर) करेंगे। सह प्रतिष्ठाचार्य के रूप में पंडित संजय शास्त्री (कोटा), डॉ. मनोज जैन और श्रेणिक जैन (जबलपुर) उपस्थित रहेंगे।   भगवान नेमीनाथ के पंच कल्याणक महोत्सव में समाजजन के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों की अनूठी प्रस्तुति होगी।

Ratlam News: रतलाम स्थापना महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, मातृशक्ति करेगी शस्त्र कला का प्रदर्शन

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना दिवस हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए रतलाम स्थापना महोत्सव समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हजारों की संख्या में मातृशक्ति शस्त्र कला का प्रदर्शन करने जा रही है। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। हाथीखाना स्थित राजपूत धर्मशाला में आयोजन समिति ने मातृशक्ति की बैठक आयोजित की। बैठक में बतौर अतिथि मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, संयोजक मुन्नालाल शर्मा, राजपूत समाज से राजेंद्र गोयल सहित समिति सचिव मंगल लोढ़ा उपस्थित थे।  नगर सहकार्यवाह शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने बैठक में कहा समाज को सही दिशा देने का काम सनातन धर्म ही करता है। बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति द्वारा तीन दिवसीय आयोजनों में नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति से शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन का जो निर्णय लिया है, वह सराहनीय है। वर्तमान के दौर में नारी अबला नहीं बल्कि सबला है। प्रत्येक महिला को अपनी बच्ची और पड़ोसी की बालिका को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्र कला में निपूर्ण करवाने का संकल्प आज इस मंच के माध्यम से लेना होगा। बैठक में मंच पर मौजूद अतिथियों और विभिन्न धर्मों की महिलाओं को अपनी-अपनी बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शस्त्रज्ञान में निपूर्ण कराने का संकल्प दिलाया गया। समिति अध्यक्ष ने बैठक के शुरुआत में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।  मां दुर्गा का रूप है नारी – प्रदीप उपाध्याय भाजपा जिलाध्यक्ष एवं रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संरक्षक प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नारी को सनातन समाज मां दुर्गा के रूप में पूजता है। 2 फरवरी को होने वाले ऐतिहासिक कार्यक्रम में रतलाम की मातृशक्ति बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी ऐसी उन्हें आशा नहीं बल्कि अपेक्षा है। नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए मातृशक्ति को अधिक से अधिक संख्या में शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रशिक्षण स्थलों पर मौजूद होकर शस्त्रज्ञान में निपूर्ण होकर अपना कौशल प्रदर्शन करने का आह्वान किया। संयोजक ने डाला कार्यक्रम पर प्रकाश राजपूत धर्मशाला में आयोजित बैठक में रतलाम स्थापना महोत्सव समिति के संयोजक मुन्नालाल शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा के साथ रतलाम स्थापना महोत्सव के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति से आह्वान किया कि वह 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम से पूर्व रतलाम में विभिन्न अखाड़ों के अलावा स्थानों पर प्रशिक्षण के लिए माताएं और बहनें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शस्त्रज्ञान में माहरत हासिल करें। इससे वह स्वयं आत्मनिर्भर होने के साथ 2 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में अपने-अपने कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगी।   तीन दिवसीय कार्यक्रम पर नजर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति सचिव मंगल लोढ़ा ने बताया महोत्सव की शुरूआत 1 फरवरी 2025 को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे पोलोग्राउंड नेहरु स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर नगर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक में राजेंद्र अग्रवाल, रामबाबू शर्मा, राजेंद्र सिंह गोयल, गोपाल शर्मा के अलावा नारी शक्ति में श्रीमती अनीता कटारिया, पार्षद अनीता कटारा, दिव्या शर्मा, सपना त्रिपाठी, संगीता सोनी, राखी व्यास, सोनू नेका, वीणा सोनी, आशा दुबे, अमृता सोलंकी, मनस्वी चौहान, आशा उपाध्याय, ममता सोलंकी, राजकुमारी पंवार, सीमा देवड़ा, प्रीति सोलंकी, पुष्पा चौहान, भारती पाटीदार, रीना टांक, अनीता पाहूजा, श्रीमती ममता देवड़ा, शीतल चौहान, आशा भाटी, रंजना चौहान, पिंकी सिसोदिया, पुष्पेंद्र कुंवर सिसौदिया, साधना गेहलोत, मुस्कान कुंवर, राजश्री राठौर, अमृता राठौर, काजल कुंवर, शीतल पांचाल, ज्योति कुमावत, लक्ष्मी सोनगरा, प्रीति तोमर, वैशाली राणा, आशा बैरागी, भारती शर्मा, इंदुबाला, रेखा लाखन, रेखा जोशी, रजनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां मौजूद थी। इसके अलावा समिति के गौरव त्रिपाठी, जनक नागल, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, गौरव मूणत, नरेंद्र श्रेष्ठ, राकेश पीपाड़ा, कृष्णा सोनी, धर्मेंद्र व्यास, रमेश पांचाल, रामचंदर डोई, भरत जैन, ईश्वर रजवाडिय़ा, मुरलीधर गुर्जर सहित सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Ratlam News: जी.एन.एम. पाठ्यक्रम सत्र 2024-25 में प्रवेश शुरू, राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग में सीटें उपलब्ध

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन कौंसिल द्वारा सत्र 2024-25 के लिए जी.एन.एम. (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। जिन विद्यार्थियों ने प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट (PNST & GNMTST) में भाग लिया है और न्यूनतम क्वालिफिकेशन अंक प्राप्त किए हैं, वे दिनांक 05 जनवरी 2025 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीयन करा सकते हैं।   राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग में 40 सीटों की मान्यता राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य जगदीश डूके ने जानकारी दी कि सत्र 2024-25 के लिए संस्थान को जी.एन.एम. पाठ्यक्रम की 40 सीटों की मान्यता प्राप्त हुई है। इच्छुक विद्यार्थी काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।   काउंसलिंग प्रक्रिया के प्रमुख चरण: 1. पंजीयन: 05 जनवरी 2025 तक।   2. कॉलेज चॉइस फीलिंग: 06 जनवरी से 08 जनवरी 2025 तक।   हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राॅयल इंस्टीट्युट ऑफ नर्सिंग ने होटल गोल्डन टावर के सामने, महू रोड पर सिटी ऑफिस में हेल्प डेस्क स्थापित किया है। यहां विद्यार्थियों को काउंसलिंग प्रक्रिया और प्रवेश से जुड़ी सभी जानकारी व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।   संपर्क करें: अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी मो.नं. 9685082727 पर संपर्क कर सकते हैं या सिटी ऑफिस पर विजिट कर सकते हैं।  

Ratlam News: आईटीआई ग्राउंड में कल होगा माधव राव कॉमरेड ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वर्गीय कन्हैया लाल जी गोमे की स्मृति में इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित माधव राव जी कॉमरेड ट्रॉफी का 26वां संस्करण आईटीआई ग्राउंड में जोरों-शोरों से जारी है। आज टूर्नामेंट के दसवें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए।   पहले मुकाबले में रिलायबल और SK11 आमने-सामने हुए, जिसमें रिलायबल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में यंग ब्लड जावरा ने रतलाम ग्रामीण को हराकर अपनी जगह पक्की की।   इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला बाबू S11 और यंग ब्लड जावरा के बीच खेला गया, जो दर्शकों के बीच खासा रोमांचक रहा।   मुख्य अतिथियों की उपस्थिति आज के पहले मैच के मुख्य अतिथि आरोग्यं हॉस्पिटल के ओनर गौरव जी मूणत रहे। दूसरे मैच में यातायात डीएसपी अनिल कुमार रायकर और क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती आशा राजीव जी रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इसके अलावा, समाजसेवी प्रेम वासन जी ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।   समर्पित आयोजन समिति स्पर्धा संरक्षक श्रीनिवास राव जी जाधव पहलवान और संयोजक भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री अजय गोमे ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के कॉमेंटेटर गोविंद मालवीय और स्कोर टीम में विशाल हिरवे, मोहन जटा, राहुल मेघवाल, सोनू बटला, ईश्वर सिंह राठौड़, अखिलेश राव, अशफाक अली और आशीष राहुल की सक्रिय भागीदारी रही।   कल होगा फाइनल मुकाबला विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला कल आईटीआई ग्राउंड में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।   खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें।