Rent Agreement Rules 2025: अब किराएदारों को मिलेगी राहत, सरकार ने किए बड़े बदलाव

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Rent Agreement Rules 2025: भारत सरकार ने किराएदारों को मकान मालिकों की मनमानी से बचाने के लिए Rent Agreement Rules 2025 लागू कर दिए हैं। मुंबई, दिल्ली समेत बड़े शहरों में किराए पर रहने वालों की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने इन नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं। नए रूल्स का उद्देश्य मकान मालिक और किराएदार के बीच विवाद को कम करना और दोनों पक्षों को कानूनी सुरक्षा देना है। क्या है नया Rent Agreement Rules 2025? सरकार के नए नियमों के तहत मकान मालिक मनमाने ढंग से किराया बढ़ाने, सिक्योरिटी डिपॉजिट अधिक लेने या किराएदार को परेशान करने जैसी गतिविधियाँ नहीं कर पाएंगे। अगर कोई मकान मालिक ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई संभव होगी। नए Rent Agreement Rules 2025 के प्रमुख नियम 1. डिजिटल रेंट एग्रीमेंट अनिवार्य 2. सिक्योरिटी डिपॉजिट की लिमिट 3. किराया बढ़ाने के नियम 4. मरम्मत को लेकर नया प्रावधान 5. बिना नोटिस घर में प्रवेश नहीं 6. किराएदार को निकालने का नियम 7. पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य 8. जबरदस्ती निकालने पर सजा क्यों जरूरी थे नए नियम? बढ़ती शिकायतों में यह पाया गया कि कई मकान मालिक मनमाने नियम लागू करते थे—जैसे अचानक किराया बढ़ाना, सिक्योरिटी की गलत मांग, या बिना कारण घर खाली करवाना।Rent Agreement Rules 2025 इन समस्याओं को खत्म करने और किराएदारों को सुरक्षित माहौल देने के लिए तैयार किए गए हैं।

Rules Change: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: आधार, यूपीआई, LPG, पेंशन और इनकम टैक्स—जानें क्या होगा आपके लिए ज़रूरी 

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। New Rules: देश में 1 दिसंबर 2025 से कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। इनमें आधार कार्ड, यूपीआई, पेंशन, बैंकिंग सर्विस, आयकर नियम और LPG सिलेंडर की कीमतें शामिल हैं। नवंबर समाप्त होने से पहले इन बदलावों को जानना बहुत ज़रूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। आधार कार्ड के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव यूआईडीएआई आधार कार्ड का नया सिक्योर फॉर्मेट लाने की तैयारी कर रहा है। यूपीआई नियमों में बड़ा अपडेट 31 दिसंबर 2025 से नए यूपीआई नियम लागू होंगे। SBI ग्राहकों के लिए अहम बदलाव – MCash सर्विस बंद 1 दिसंबर 2025 से SBI की M-Cash सुविधा बंद हो जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आखिरी तारीख यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है। पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी मौका 30 नवंबर 2025 के बाद पेंशनभोगी लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाएंगे। आयकर नियमों में बड़े बदलाव 30 नवंबर 2025 तक इन कामों को पूरा करना ज़रूरी है— LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हर महीने की तरह 1 दिसंबर 2025 को भी LPG की नई कीमतें जारी होंगी। विमान ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्ष 1 दिसंबर 2025 को ATF की नई कीमतें भी जारी होंगी।

Aadhar Update: आधार कार्ड में बड़ा बदलाव: अब सिर्फ फोटो और QR कोड, नाम-पता नहीं छपेगा, दिसंबर 2025 से नए डिजाइन पर फैसला

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Aadhar Update: देशभर में इस्तेमाल हो रहे आधार कार्ड के स्वरूप में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। UIDAI जल्द ही ऐसा नया आधार कार्ड पेश कर सकता है जिसमें न नाम होगा, न पता, न जन्म तिथि—सिर्फ एक बड़ी फोटो और सिक्योर QR कोड दिखाई देगा। यह बदलाव डेटा सुरक्षा को मजबूत करने और पहचान चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है। नया कार्ड दिसंबर 2025 के बाद जारी होना शुरू हो सकता है। वर्तमान आधार कार्ड में मौजूद जानकारी अभी जारी कार्ड में ये विवरण छपे होते हैं: नए आधार कार्ड में क्या होगा? UIDAI की नई डिजाइन में सिर्फ दो चीजें होंगी— कार्ड पर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी प्रिंट नहीं होगी। घोषणा किसने की? UIDAI के CEO भवनेश कुमार ने 18 नवंबर 2025 को एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए कहा— “आधार को कभी भी दस्तावेज की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। इसे केवल आधार नंबर या QR कोड के जरिए सत्यापित किया जाना चाहिए।” उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील जानकारी प्रिंट होने से डेटा के दुरुपयोग की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। बदलाव क्यों जरूरी है? फोटोकॉपी से डेटा चोरी होटल, जिम, इवेंट ऑर्गनाइजर, डिलीवरी सेवाएं आदि अक्सर आधार की फोटोकॉपी मांगते हैं, जिससे निजी जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ जाता है। कानून का उल्लंघन आधार अधिनियम के अनुसार किसी भी संस्था को आधार की फिजिकल फोटोकॉपी रखने का अधिकार नहीं है। डिजिटल प्राइवेसी नया डिजाइन डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के अनुरूप होगा। फर्जी आधार पर रोक एन्क्रिप्टेड QR कोड से नकली आधार बनाना लगभग असंभव होगा। नया वेरिफिकेशन तरीका नई आधार ऐप आने वाली है UIDAI अब mAadhaar की जगह एक नई ऐप लॉन्च करेगा। इसमें होंगे: नया आधार कब से मिलेगा? आम नागरिकों के लिए फायदे संभावित चुनौतियाँ अभी आपको क्या करना चाहिए? महत्वपूर्ण तथ्य

Delhi Blast Update: पुलवामा का डॉ. उमर मोहम्मद निकला लाल किला धमाके का मास्टरमाइंड, CCTV में कैद हुआ चेहरा, जैश से कनेक्शन उजागर

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Delhi Blast Update: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके ने पूरे देश को दहला दिया है। अब इस ब्लास्ट से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के हाथ मुख्य संदिग्ध की पहली तस्वीर और CCTV वीडियो लगे हैं, जिसमें सफेद Hyundai i20 कार चलाते हुए एक शख्स नजर आ रहा है। जांच में सामने आया है कि यह शख्स डॉ. उमर मोहम्मद है — जो पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) का रहने वाला और पेशे से MBBS डॉक्टर बताया जा रहा है। CCTV में दिखा ब्लास्ट से पहले का हर पल जांच एजेंसियों (दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, NIA और NSG) के मुताबिक, 10 नवंबर 2025 की शाम करीब 6:52 बजे यह धमाका हुआ।CCTV फुटेज में दिखा है कि सफेद कार सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में दोपहर से खड़ी थी और शाम 6:48 बजे उसे बाहर निकाला गया। कुछ ही मिनट बाद, जब ट्रैफिक पीक पर था, कार रेड लाइट पर पहुंची और 6:51 बजे जोरदार विस्फोट हुआ।फुटेज में कार चलाने वाला व्यक्ति काले मास्क में दिखा, जिसे पुलिस ने डॉक्टर उमर मोहम्मद बताया है। अब DNA टेस्ट से पुष्टि की जा रही है कि क्या विस्फोट में मरा व्यक्ति वही था। कौन है डॉक्टर उमर मोहम्मद? NIA और NSG की संयुक्त कार्रवाई जारी विस्फोट स्थल से कई अहम सबूत जुटाए गए हैं।NIA और NSG की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, ब्लास्ट में इस्तेमाल विस्फोटक RDX और PETN का मिश्रण हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि कार फरीदाबाद से दिल्ली लाई गई थी और नंबर प्लेट फर्जी थी। आतंकी मॉड्यूल पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस ब्लास्ट के पीछे एक बड़ा आतंकी नेटवर्क काम कर रहा है, जिसका कनेक्शन कश्मीर, दिल्ली और हरियाणातक फैला है।एजेंसियां अब दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में भीषण धमाका, 10 की मौत, 24 घायल; NIA-NSG मौके पर, दिल्ली में हाई अलर्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Delhi Blast: देश की राजधानी सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठी। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास खड़ी एक कार में शाम करीब 6:52 बजे जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें अब तक 10 लोगों की मौत और 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। WATCH FULL VIDEO धमाके के बाद दिल्ली पुलिस, एनआईए (NIA), एनएसजी (NSG) और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि धमाके के कारणों और संभावित साजिश का पता लगाया जा सके। दिल्ली में हाई अलर्ट, जांच के कई एंगल धमाके के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को सभी संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि “धमाका कार के अंदर हुआ और इसकी वजह का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सभी एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं ताकि किसी भी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।” फरीदाबाद में मिला 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट, जुड़ सकता है लिंक इस धमाके से पहले ही सोमवार दोपहर फरीदाबाद में 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था — वही केमिकल जो विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होता है। हालांकि जांच एजेंसियों का कहना है कि अभी इन दोनों घटनाओं को जोड़ना जल्दबाजी होगी, लेकिन दोनों मामलों की समानांतर जांच की जा रही है। अमित शाह ने घायलों से की मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार रात LNJP अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त और अन्य अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट ली। इसके बाद शाह ने धमाके की जगह का दौरा किया और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुरक्षा अलर्ट कई राज्यों में धमाके के बाद न सिर्फ दिल्ली, बल्कि हरियाणा और महाराष्ट्र में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में विशेष चौकसी बरतने के आदेश जारी किए हैं।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपात बैठक की और राज्यभर में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जांच जारी फिलहाल किसी भी संगठन ने इस दिल्ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। NIA, NSG और दिल्ली पुलिस की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और हर कोण से जांच जारी है। शुरुआती जांच में विस्फोटक सामग्री या IED के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

The Family Man: श्रीकांत तिवारी बने देश के ‘मोस्ट वॉन्टेड’, जानिए रिलीज डेट, कहानी और धमाकेदार ट्विस्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। The Family Man: अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिल रहा है—मनोज बाजपेयी यानी श्रीकांत तिवारी अब शिकारी नहीं, बल्कि खुद मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल बन चुके हैं। राज और डीके के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर सीरीज का तीसरा सीजन 21 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। ट्रेलर में दिखाया गया है कि श्रीकांत इस बार न सिर्फ देश के खिलाफ साजिश में फंसे हैं, बल्कि उनका परिवार भी बड़े खतरे में है। इस बार कहानी और भी इमोशनल, तीव्र और दमदार लग रही है। जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे नए किरदार सीरीज में और रोमांच जोड़ रहे हैं। सीरीज की स्टारकास्टइस सीजन में मनोज बाजपेयी, प्रियमणि, शारिब हाशमी, जयदीप अहलावत, निमरत कौर, श्रेया धनवंतरि, गुल पनाग, आशलेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। राज और डीके ने क्या कहा?निर्देशकों राज और डीके ने कहा, “इस बार श्रीकांत तिवारी की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में तूफान आने वाला है। उसे एक तरफ नए विलेन रुक्मा और मीरा से भिड़ना होगा, तो दूसरी तरफ अपने परिवार को भी बचाना होगा।” मनोज बाजपेयी का बयानमनोज बाजपेयी ने कहा, “पिछले चार सालों से हर कोई मुझसे पूछ रहा था कि श्रीकांत तिवारी कब लौटेंगे। अब जवाब मिल गया है — ‘द फैमिली मैन 3’ के साथ, जो पहले से बड़ा, दमदार और ज़्यादा मजेदार होने वाला है।”

Chat Gpt: अब एक साल तक फ्री में लें ChatGPT Go! जानिए पूरा आसान तरीका

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Chat Gpt: अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। OpenAI ने ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन अब सभी यूजर्स के लिए एक साल तक बिल्कुल फ्री कर दिया है। पहले इस प्लान की कीमत ₹399 प्रति माह यानी करीब ₹4,788 सालाना थी, लेकिन अब इसे बिना किसी चार्ज के एक्टिवेट किया जा सकता है। ChatGPT Go फ्री में कैसे एक्टिवेट करें? (Step-by-Step गाइड) 1. अपने मोबाइल/लैपटॉप में ChatGPT की वेबसाइट या ऐप ओपन करें। 2. ChatGPT अकाउंट में लॉगिन करें (Google ID से भी कर सकते हैं)। 3. ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। 4. Upgrade your plan  ऑप्शन को सेलेक्ट करें। 5. अब ChatGPT Go प्लान चुनकर एक्टिवेट करें। 6. स्क्रीन पर दिख रहे इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करें। 7. बस! आपका ChatGPT Go प्लान एक साल तक फ्री के लिए ऑन हो जाएगा। ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन से क्या फायदे मिलेंगे? * GPT-5 मॉडल का एक्सटेंडेड एक्सेस  जिससे बेहतर और एडवांस जवाब मिलते हैं। * लंबे प्रॉम्प्ट्स और बड़े रिस्पॉन्सेस टाइप करने की सुविधा। * इमेज जनरेशन और फाइल एनालिसिस  जैसे खास क्रिएटिव टूल्स का इस्तेमाल। * Python-बेस्ड डेटा एनालिसिस टूल्स, जो प्रोफेशनल और एडवांस यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी हैं। * पर्सनलाइज्ड मेमोरी फीचर, जो आपकी चैट हिस्ट्री याद रखकर बेहतर जवाब देता है। * सबसे बड़ी बात – ये सब फिलहाल पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है।

EPFO Rules: EPFO ने बदले निकासी नियम: अब मिलेगा 100% पैसा, जानें नई शर्तें और फायदे

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। EPFO Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों के लिए निकासी नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्मचारी अपने EPF खाते से विशेष परिस्थितियों में 100% तक राशि निकाल सकते हैं। हालांकि, सेवानिवृत्ति निधि को सुरक्षित रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी तय की गई हैं। अब कब निकाल सकते हैं पूरी राशि? 25% राशि खाते में रखना होगा अनिवार्य अब सदस्य बिना लोन लिए अपने बच्चों की पढ़ाई या शादी के खर्च को आसानी से पूरा कर सकेंगे। बेरोजगारी में भी बड़ी राहत नए नियमों के फायदे आकस्मिक परिस्थितियों में पूरा पैसा निकालने की सुविधाब्याज के साथ 25% राशि सुरक्षित रहेगीपढ़ाई, शादी और घर बनाने में आर्थिक सहाराबेरोजगारी के समय तुरंत राहतप्रक्रिया हुई आसान और कम दस्तावेजों की जरूरत अगर आप EPF सदस्य हैं, तो यह अपडेट आपकी आर्थिक योजना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपने EPF पोर्टल या उमंग ऐप पर जाकर नई जानकारी जरूर चेक करें।

New Rules: 1 नवंबर से बदल जाएंगे आधार कार्ड अपडेट के नियम, घर बैठे करें बदलाव, जानें नई प्रक्रिया और शुल्क

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। New Rules: 1 नवंबर 2025 से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी सुविधा देने जा रहा है। अब आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी घर बैठे ऑनलाइन अपडेट की जा सकेगी। इस बदलाव के बाद नागरिकों को एनरोलमेंट सेंटर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। UIDAI का यह नया डिजिटल सिस्टम पहले से अधिक तेज, सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली होगा। साथ ही, अब आधार कार्ड होल्डर्स के डाटा का सीधा मिलान सरकारी डेटाबेस जैसे PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र से किया जाएगा। इससे गलतियों की संभावना बेहद कम होगी। आधार अपडेट में नया क्या है? अपडेट की नई फीस संरचना (1 नवंबर से लागू) प्रकार और शुल्क डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल, ईमेल)- ₹75 बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आइरिस, फोटो)- ₹125 दस्तावेज अपडेट / आधार रीप्रिंट- ₹75 (केंद्र पर), ₹40 (ऑनलाइन) 5 से 7 साल और 15 से 17 साल की उम्र में होने वाला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूरी तरह मुफ्त रहेगा। क्यों है यह बदलाव खास? UIDAI का यह कदम देश में डिजिटल गवर्नेंस और डेटा सटीकता को और मजबूत करेगा। अब आधार कार्ड धारकों को लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और सभी जरूरी बदलाव घर बैठे कुछ क्लिक में किए जा सकेंगे।

Rule Change From 1 November 2025: 1 नवंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: बैंक ग्राहकों, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स पर सीधा असर

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Rule Change From 1 November 2025: नवंबर 2025 की शुरुआत के साथ ही आम जनता, बैंक खाताधारकों, क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर आपकी जेब और सुविधाओं दोनों पर पड़ेगा। इनमें बैंक खातों में मल्टीपल नॉमिनी की सुविधा, एसबीआई कार्ड की नई फीस संरचना, पीएनबी लॉकर किराए में राहत, जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया, और एनपीएस से यूपीएस में स्विच की अंतिम तिथि जैसे अहम बदलाव शामिल हैं। आइए जानते हैं 1 नवंबर से कौन-कौन से नियम बदल रहे हैं 1. बैंक खातों में अब चार नॉमिनी बनाने की सुविधा 1 नवंबर 2025 से बैंकिंग लॉ (संशोधन) अधिनियम, 2025 के तहत खाताधारक अब एक की जगह चार नॉमिनी तक जोड़ सकेंगे। ग्राहक चाहें तो सभी चारों को समान हिस्सेदारी दे सकते हैं या उत्तराधिकार का क्रम तय कर सकते हैं।इससे बैंक खातों में मृत्यु या किसी आकस्मिक स्थिति में धन के दावे को लेकर विवादों में कमी आएगी। 2. SBI कार्ड शुल्क ढांचे में बड़ा बदलाव एसबीआई कार्ड ने अपने शुल्क ढांचे में बदलाव किया है, जो 1 नवंबर से लागू होंगे। 3. PNB ने घटाई लॉकर किराए की दरें पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए लॉकर किराए में कमी की है।नई दरें नवंबर मध्य से लागू होंगी और सभी क्षेत्रों व आकारों पर लागू होंगी। इससे ग्राहकों को वित्तीय राहत मिलेगी। 4. पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू 1 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक सभी पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) जमा करना अनिवार्य है।80 वर्ष या उससे अधिक आयु के पेंशनर्स यह प्रमाणपत्र 1 अक्टूबर से पहले ही जमा कर सकते हैं।यह प्रमाणपत्र सुनिश्चित करता है कि पेंशन का भुगतान जारी रह सके।  5. NPS से UPS में स्विच की अंतिम तिथि बढ़ी सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में स्थानांतरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तक बढ़ा दी है।यह सुविधा वर्तमान कर्मचारियों, सेवानिवृत्तों और मृत कर्मियों के कानूनी जीवनसाथियों पर भी लागू होगी।

0%