Indore News: बच्चों के अश्लील वीडियो शेयर करने वाला कमल लोबानिया गिरफ्तार, अब खा रहा जेल की हवा!

इंदौर- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Indore News: अमेरिका की Meta Inc. (Facebook/Instagram) से मिली साइबर टिपलाइन सूचना के आधार पर इंदौर निवासी कमल लोबानिया को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर सेंट्रल जेल इंदौर भेजा गया है। आरोपी सोशल मीडिया पर बालक-बालिकाओं के अश्लील वीडियो (CSEAM: Child Sexual Exploitative and Abuse Material) डाउनलोड कर उन्हें विभिन्न ग्रुपों में शेयर करता था। मेटा ने दी थी आरोपी की जानकारी अमेरिका की मेटा कंपनी ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार को सूचना दी थी कि इंदौर का एक व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाबालिग बच्चों से जुड़े अश्लील वीडियो शेयर कर रहा है। यह शिकायत Cyber Tipline (USA) के माध्यम से राज्य सायबर सेल, इंदौर को प्राप्त हुई थी। साइबर सेल की कार्रवाई राज्य सायबर पुलिस जोन इंदौर द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नयन” के तहत निरीक्षक अंजू पटेल, सउनि रामप्रकाश बाजपेई और आरक्षक रमेश भिड़े की टीम ने आरोपी का तकनीकी विश्लेषण कर लोकेशन ट्रेस की। आरोपी कमल लोबानिया (उम्र 31 वर्ष, निवासी इंदौर) को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि उसने Facebook/Instagram ग्रुपों से बाल अश्लील सामग्री डाउनलोड कर WhatsApp पर अन्य लोगों को शेयर किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड जप्त किया है।मामले में आईटी एक्ट की धारा 67, 67A, 67B के तहत अपराध क्रमांक 168/25 दर्ज किया गया है। सराहनीय भूमिका साइबर सेल ने दी चेतावनी राज्य साइबर सेल ने नागरिकों से अपील की है कि—

Ratlam News: राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलॉन्ग एसआईटी ने रतलाम में की छानबीन, पिस्टल और लैपटॉप की तलाश जारी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शिलॉन्ग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी ने ब्रोकर कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार दोपहर टीम ने रतलाम स्थित उसके ससुराल में दबिश दी। इस दौरान शिलोम की पत्नी और साली भी मौजूद थीं। छानबीन के दौरान पुलिस ने एक बैग जब्त किया है, जिसमें लैपटॉप होने की संभावना जताई जा रही है। शिलोम के ससुराल में एक घंटे तक तलाशी शिलॉन्ग पुलिस दो गाड़ियों में सवार होकर दोपहर 3 बजे रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंची। यह मकान शिलोम के ससुर मनोज गुप्ता का है, जो म्यूचुअल फंड का काम करते हैं। बताया गया कि पिछले 10 से 15 दिनों से यह मकान बंद पड़ा था। टीम ने करीब एक घंटे तक तलाशी ली और फिर शिलोम को अपने साथ लेकर इंदौर रवाना हो गई। हालांकि, उसकी पत्नी और साली को साथ नहीं ले जाया गया। इंदौर में भी रातभर चली जांच शनिवार देर रात एसआईटी की टीम इंदौर पहुंची थी। यहां महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम के घर की इंदौर क्राइम ब्रांच के सहयोग से तलाशी ली गई। करीब आधे घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई दस्तावेजों की जांच की गई। एसआईटी को शक है कि सोनम के काले बैग से गायब आभूषण शिलोम ने ही छिपा रखे हैं। इन्हीं की तलाश में पहले इंदौर और फिर रतलाम में छानबीन की गई। लोकेंद्र समेत तीनों आरोपित 6 दिन की रिमांड पर इससे पहले गुरुवार को एसआईटी ने बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, ब्रोकर शिलोम जेम्स और चौकीदार बलवीर अहिरवार को इंदौर से हिरासत में लेकर शिलॉन्ग पहुंचाया। कोर्ट में पेश करने के बाद तीनों को 6 दिन की रिमांड पर लिया गया है। सबूत मिटाने और छेड़छाड़ के आरोप हत्या के बाद सोनम इंदौर में जिस फ्लैट में रुकी थी, वह फ्लैट लोकेंद्र तोमर की बिल्डिंग में था। शिलोम ने ही यह बिल्डिंग लीज पर ली थी और फ्लैट विशाल चौहान को किराए पर दिया गया था। शिलोम को जब इस बात का पता चला कि सोनम वही रुकी थी, तो उसने लोकेंद्र को सूचित किया। लोकेंद्र ने फ्लैट से बैग हटाने और उसमें रखे रुपये व पिस्टल लेकर वापस लौटने की बात मानी है। शिलोम ने बाद में सोनम का बैग जलाने की बात भी स्वीकार की है। नाले से बरामद हुई पिस्टल एसआईटी की पूछताछ में शिलोम ने पहले दावा किया था कि पिस्टल लोकेंद्र के पास है, लेकिन बाद में उसने बताया कि पिस्टल और लैपटॉप को उसने इंडस्ट्री हाउस के पास नाले में फेंक दिया था। बाद में तलाशी के दौरान पुलिस को थैली में बंद पिस्टल बरामद हुई। एफएसएल टीम को घटनास्थल से जली हुई सिम और अन्य जरूरी सामान भी मिले हैं। अब शिलोम और अन्य आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है।

गुमशुदा की तलाश : रतलाम की महिला इंदौर में हुई लापता, अपनी बड़ी बहन के साथ निकली थी घर से

पब्लिक वार्ता – इंदौर/रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर के नागरवास में रहने वाली महिला की इंदौर में गुमशुदा होने की खबर सामने आई है। लापता हुई महिला का मायका इंदौर शहर में स्थित है। 6-7 दिन पहले वह इंदौर अपने मायके पहुंची थी। महिला के गुम हो जाने की सूचना मिलते ही रतलाम से महिला का पति व अन्य परिजन इंदौर पहुंचे। लापता हुई महिला के 4 व 8 साल के 2 छोटे बेटे है और पति मोबाइल शॉप का संचालन करता है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है की इंदौर में लगातार गुमशुदगी के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। इंदौर के विष्णु विहार कॉलोनी में रहने वाली रेखा पति मुकेश भंडारी ने पुलिस को बताया की उसकी छोटी बहन रिंकी जैन पति अनूप जैन उम्र 29 साल निवासी नागर वास, रतलाम अपने मायके इंदौर आई थी। अपनी सहेली के घर पर गई हुई थी, जिसके बाद से वो अब तक घर नहीं पहुंची। 12 जून बुधवार को सुबह 11:30 के करीब मैंने अपनी बहन रिंकी जैन को सहेली के घर जाने के लिए इंदौर स्थित रेडिसन चौराहा शनि मंदिर के पास छोड़ा था, जो अभी तक घर वापस नहीं आई है। मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। जिसके बाद अपनी बहन की तलाश आसपास और उसके ससुराल में की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शूर कर दी है। परिजन भी महिला की तलाश में जुट गए है।