Ratlam News: ऑन-ड्यूटी आरक्षक की मृत्यु पर परिजनों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के थाना बड़ावदा अंतर्गत हाटपीपल्या चौकी में पदस्थ आरक्षक राकेश मोरी की 7 अक्टूबर 2024 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई थी।   पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार ने इस दुखद घटना के बाद पीएसपी योजना के तहत क्लेम स्वीकृति के लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा को निर्देशित किया था।   आज, 23 जनवरी 2025 को, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की पीएसपी योजना के माध्यम से आरक्षक राकेश मोरी की पत्नी बुलबुल मोरी, पुत्र लक्षित मोरी एवं अन्य परिजनों को 1 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया।   इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर रवि पाटीदार, आरएमओ शरद गोयल, डेस्क ऑफिसर अर्पित भटवाल, मुख्य लिपिक उप निरीक्षक (अ) अर्चना अमेरिया, सहायक उप निरीक्षक (अ) जाकिर मंसूरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।   पीएसपी योजना की सहायता   पुलिस परिवार सुरक्षा योजना (पीएसपी योजना) के तहत यह सहायता उन पुलिसकर्मियों के परिजनों को दी जाती है, जो ड्यूटी के दौरान दुर्घटना या किसी अन्य कारण से अपने प्राण गंवा देते हैं। इस योजना का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त करना है।   समाज के लिए प्रेरणा   पुलिस विभाग द्वारा परिजनों को समय पर सहायता प्रदान करना न केवल एक संवेदनशील कदम है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है। इससे पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ावा मिलता है और यह दिखाता है कि विभाग अपने कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है।  

MP News: मालवा मीडिया फेस्ट 2025; कल से शुरु होगा परंपरा, संस्कृति और नवाचार का भव्य संगम

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। MP News: मालवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, और नवाचार को एक साथ लाने वाला मालवा मीडिया फेस्ट 2025 का दूसरा संस्करण होटल बालाजी सेंट्रल, रतलाम में पूरे उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है। इस दो दिवसीय भव्य आयोजन का उद्देश्य मालवा की परंपराओं और आधुनिकता को एक मंच पर लाना है, जिससे क्षेत्रीय प्रतिभाओं को न केवल प्रेरणा मिले, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिले। यह बात फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर बताई। प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा बताया की 24 से 25 जनवरी तक आयोजित इस फेस्ट में साहित्य, कला, थिएटर, डिजिटल मीडिया, और सामयिक मुद्दों पर आधारित सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रख्यात व्यक्तित्वों की उपस्थिति इसे और भी खास बना रही है।  मालवा अलंकरण पुरस्कार: परंपरा का सम्मान इस वर्ष से फेस्ट में मालवा अलंकरण पुरस्कार की शुरुआत हो रही है, जिसके माध्यम से उन व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाज और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस वर्ष यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रो. अजहर हाशमी, जो मालवा के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार हैं, और सीएम राइज स्कूल विनोबा, रतलाम को प्रदान किया जाएगा। प्रो. अजहर हाशमी का साहित्य और समाज के प्रति योगदान अमूल्य है। उनकी कविताएं और साहित्यिक कृतियां मालवा की परंपराओं को संरक्षित करने का अद्वितीय उदाहरण हैं। वहीं, सीएम राइज स्कूल विनोबा ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए रतलाम को गौरवान्वित किया है। फेस्ट के मुख्य आकर्षण 1. सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियां: फेस्ट का उद्देश्य न केवल मालवा की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करना है, बल्कि इसे नई पीढ़ी के बीच प्रचारित करना भी है। रील मेकिंग प्रतियोगिता: युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर। निबंध लेखन प्रतियोगिता: “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर” पर केंद्रित, जो छात्रों को इतिहास और परंपराओं से जुड़ने का मौका देगा। 2. विशेष सत्र और कार्यशालाएं: डिजिटल कंटेंट निर्माण और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वर्कशॉप: इस सत्र में युवाओं को डिजिटल युग में प्रभावी कंटेंट निर्माण के गुर सिखाए जाएंगे। थिएटर वर्कशॉप: इसमें प्रतिभागियों को अभिनय और मंचन की बारीकियां सिखाई जाएंगी। 3. प्रेरणादायक सत्र: “एक राष्ट्र, एक चुनाव”: डॉ. निवेदिता शर्मा (मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य) इस सामयिक विषय पर अपने विचार साझा करेंगी। “नस्लवाद और समानता”: ऑक्सफोर्ड स्टूडेंट यूनियन की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष, रश्मि सामंत, अपने वैश्विक अनुभव साझा करेंगी। “जासूसी और सुरक्षा का रोमांच”: लक्की बिष्ट (पूर्व NSG कमांडो और फिल्म निर्माता) अपने साहसिक अनुभव साझा करेंगे। “अभिनय के संघर्ष और सफलता”: दुर्गेश कुमार (प्रसिद्ध अभिनेता, “पंचायत” वेब सीरीज) युवाओं को प्रेरित करेंगे। “बॉलीवुड में महिला सशक्तिकरण”: सौम्या पांडे (अभिनेत्री और निर्माता) सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका पर चर्चा करेंगी। 4. प्रदर्शनियां और नाट्य मंचन: जवाहर व्यायामशाला द्वारा मलखंब प्रदर्शन: रतलाम की पारंपरिक मलखंब कला का प्रदर्शन। “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर” पर नाट्य मंचन: नंदकिशोर पंत और उनकी टीम (मुंबई) द्वारा भव्य प्रस्तुति। कार्यक्रम की समय-सारणी पहला दिन (24 जनवरी 2025): 11:00 AM: वैदिक ऋचा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ (प्रो. अजहर हाशमी)। 11:30 AM: रील मेकिंग प्रतियोगिता। 12:30 PM: निबंध लेखन प्रतियोगिता। 2:00 PM: डिजिटल कंटेंट वर्कशॉप। 3:00 PM: “एक राष्ट्र, एक चुनाव” (स्पीकर: डॉ. निवेदिता शर्मा)। 4:00 PM: मलखंब प्रदर्शन। दूसरा दिन (25 जनवरी 2025): 10:30 AM: “नस्लवाद और समानता” (स्पीकर: रश्मि सामंत)। 12:00 PM: “जासूसी और सुरक्षा का रोमांच” (स्पीकर: लक्की बिष्ट)। 2:30 PM: “अभिनय के संघर्ष और सफलता” (स्पीकर: दुर्गेश कुमार)। 4:00 PM: “बॉलीवुड में महिला सशक्तिकरण” (स्पीकर: सौम्या पांडे)। 7:00 PM: “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर” पर नाट्य मंचन। 8:15 PM: पुरस्कार वितरण और समापन समारोह। फेस्ट का उद्देश्य मालवा मीडिया फेस्ट न केवल एक कार्यक्रम है, बल्कि यह मालवा की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह आयोजन युवाओं और समाज को जोड़ते हुए उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। — अधिक जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 📞 +91 9582051780 📧 sakshamsanchar@gmail.com 🌐 www.sakshamsanchar.org मालवा मीडिया फेस्ट 2025 का यह संस्करण रचनात्मकता, ज्ञान और संस्कृति का संगम साबित हो रहा है, जो रतलाम और मालवा को गौरवांवित करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन बन गया है।

Ratlam News: नानी बाई का मायरा: भगवान राम के अयोध्या पाठोत्सव में भक्तों ने लिया आशीर्वाद, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कस्तूरबा नगर, गली नंबर 6 स्थित बगीचे में मनीषा मनोज शर्मा मित्र मंडल द्वारा आयोजित नानी बाई का मायरा महोत्सव भक्तिमय वातावरण में मनाया जा रहा है। तीसरे दिन के आयोजन में सहस्त्र ओदिच्य ब्राह्मण समाज, श्रीमाली ब्राह्मण समाज, नागर ब्राह्मण समाज, प्रभु प्रेमी संघ, गोपाल गौशाला, साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट, गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास, नमो ग्रुप, वैष्णव बैरागी समाज, रिद्धि-सिद्धि गणेश उत्सव समिति, रामेश्वर महादेव मंदिर समिति, सनातन सुरक्षा दल और विश्व हिंदू महासंघ समेत भाजपा पार्षद दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।   आयोजन का शुभारंभ पोथी पूजन और आयोजक मनीषा शर्मा एवं मनोज शर्मा के सम्मान के साथ हुआ। सभी समाज के अध्यक्षों और सचिवों ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।   भगवान राम का अयोध्या पाठोत्सव और भक्ति का महत्व   तीसरे दिन की कथा में अनिरुद्ध मुरारी ने भगवान राम के अयोध्या पाठोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान राम की मूर्ति की स्थापना को एक वर्ष पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में तीन का विशेष महत्व है। तीन देव (ब्रह्मा, विष्णु, महेश), तीन लोक (आकाश, पाताल, पृथ्वी), और तीन काल (भूत, भविष्य, वर्तमान) हमारी संस्कृति के मूल स्तंभ हैं।   मुरारी ने गीता में बताए गए तीन मार्गों—कर्म मार्ग, ज्ञान मार्ग और भक्ति मार्ग का महत्व भी समझाया। उन्होंने भक्ति मार्ग को सबसे श्रेष्ठ बताते हुए कहा, “भक्ति मार्ग में भगवान स्वयं अपने भक्तों के आगे-पीछे नृत्य करते हैं।”   भजन, नृत्य और आरती   कथा के दौरान मुरारी ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम का समापन भक्तिमय आरती के साथ हुआ, जिसमें निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा, भाजपा पार्षद दल और अन्य भक्तगण शामिल रहे।   कथा का समय और अनुरोध   कथा संयोजक मनीषा मनोज शर्मा ने बताया कि नानी बाई का मायरा की कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हो रही है। धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करने और धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया गया।  

Ratlam News: स्वर्गीय पुलकित शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया जोश

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। Ratlam News: रतलाम के ब्लड बैंक में कुरुक्षेत्र ग्रुप द्वारा हिंदुत्व प्रहरी स्व. पुलकित शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रुप के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं के अद्भुत उत्साह और उमंग ने शिविर को विशेष बना दिया। शिविर के दौरान 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा। गौरतलब है की पुलकित शर्मा युवा अवधी से ही हिंदू समाज के कार्यों में जुट गए थे। उन्होंने हिंदू संगठनों में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को भी निभाया। गौसेवा के लिए पुलकित सदैव अग्रणी रहा करते थे। अनुचित समय पर ह्रदयघात के चलते उनका निधन हो गया था। जिसके बाद से उनका परिवार व मित्र मिलकर उनके जन्मदिवस पर लोकहित के कार्यों को करते आ रहे है।  इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को कुरुक्षेत्र ग्रुप और ब्लड बैंक समिति द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि स्व. पुलकित शर्मा की स्मृति में हर साल इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जो समाज सेवा के प्रति उनकी प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा कार्य बताते हुए सभी युवाओं और दानदाताओं का धन्यवाद किया।

Ratlam News: साई श्री एकेडमी रतलाम के 33 छात्रों ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय यूसीमास प्रतियोगिता में जीते 33 ट्रॉफियां  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: 20 वर्षों के इतिहास को दोहराते हुए, साई एकेडमी के 33 छात्रों ने इस बार भी अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने 30 देशों के बीच आयोजित यूसीमास अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में 5 से 13 वर्ष की आयु के बच्चों ने भाग लिया और मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।   इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत में किया गया, जिसकी मेजबानी दिल्ली ने की। प्रतियोगिता में 30 देशों के लगभग 7000 छात्रों ने हिस्सा लिया। साई एकेडमी रतलाम के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से टॉप 3 में स्थान बनाते हुए 33 ट्रॉफियां अपने नाम कीं।   संस्थान के डायरेक्टर एवं सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. श्वेता विनचुरकर, निदेशक राकेश देसाई और विनीता देसाई ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।   स्कूल के चैंपियंस   प्रथम विजेता   – तनीश नितिन नंदेचा   – अमय आकाश माली   – इरा मनोज सक्सेना   – तौफीक रईस खान   प्रथम उपविजेता   – आदेश दिनेश जैन   – आरुष मंजीनाम त्यागी   – काव्या अशोक गुप्ता   – मान्यता राकेश पांचाल   – निहारिका गोवर्धन मालवीय   – सुर्वी मनोहर धाकड़   – वंशिका अभिषेक धूत   – युवराज विजय सिंह चौहान   द्वितीय उपविजेता   – आद्याश्री प्रवीण कुमार धाकड़   – तिष्ठा वीरेंद्र सोनगरा   – स्वरांशी रितेश सोनी   – शौर्यवीर रोहित सहरावत   – ऋषिता हनराज मीना   – कृष कमल महावर   – अथर्व अजीत सिंह राठौड़   – आदित्य योगेंद्र हरगौड़   – सिद्धवर्धन नृपेंद्र सिंह   तृतीय उपविजेता   – शिवांश सतीश रायकवार   – शेरोन अनीश अब्राहम   – प्रजेश महेश मदारिया   – नितिन रमेश सागित्रा   – लव्या महेश पाटीदार   – कुशल महेंद्र शर्मा   – भाविका महेंद्र भाटी   – अर्चित सौरभ चतुर्वेदी   – आरोन अनीश अब्राहम   – आदिश दिनेश जैन   – भवी राहुल पोखरना   – मनित अंतिम आर्य   इस सफलता पर साई एकेडमी के पूरे परिवार ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि ने न केवल रतलाम बल्कि पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा किया है।  

Ratlam News: तीर्थंकर नेमीनाथ भगवान को गिरनार पर्वत से मोक्ष की प्राप्ति  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: माघ कृष्ण द्वितीया के पावन दिन पर 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ को गिरनार पर्वत से मोक्ष की प्राप्ति हुई। इस अवसर पर समस्त जैन समाज ने मोक्षकल्याणक की विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धा और आस्था व्यक्त की। सौधर्म इंद्र-इंद्राणी के साथ अन्य पात्रगणों ने इस शुभ अवसर को मनाया और मोक्षकल्याणक की पूजा संपन्न की।   गुरुदेव श्री के प्रवचनों और निर्वाणकांड का वाचन कर मोक्ष के महत्व को समझा गया। इसके बाद शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में समाजजनों ने निर्वाण लड्डू चढ़ाकर मंगलकामनाएं व्यक्त की।   जिनेन्द्र शोभायात्रा ने बढ़ाया आयोजन का आकर्षण   पंचकल्याणक महोत्सव के समापन पर सुंदर जिनेन्द्र शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य यात्रा में रजत विमान में भगवान श्रीजी को विराजमान कर रतलाम नगर का भ्रमण कराया गया। मंगलगान के साथ शोभायात्रा जिन मंदिर तक पहुंची, जहां भक्तों ने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।   मंगल महोत्सव के अंतर्गत नवीन जिन मंदिर में मानस्तंभ में मनोहारी प्रतिमाएं विराजमान की गईं। शोभायात्रा के उपरांत ध्वजारोहण और मंदिर उद्घाटन की विधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में अरिहंत कैपिटल के अशोक जैन और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।   मुख्य आयोजक परिवारों का योगदान   इस आयोजन में कई सौभाग्यशाली परिवारों ने प्रतिमाएं और मानस्तंभ विराजित करने में योगदान दिया।   – मानस्तंभ भेंटकर्ता शांतिकुमार सरावगी परिवार, कोलकाता   – नेमिनाथ भगवान प्रतिमा संजयकुमार गोधा परिवार, रतलाम   – आदिनाथ भगवान प्रतिमा हीरालाल बड़जात्या परिवार, रतलाम   – मंदिर शिखर स्वर्ण कलश झमकलाल बड़जात्या परिवार, रतलाम   अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा ने बताया कि इस छह दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में सभी समाजजनों और मीडिया का विशेष सहयोग रहा। महोत्सव के समापन पर सभी ने एकता और शांति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।  

Ratlam News: सिया के राम समूह ने मकर संक्रांति पर महापुरुषों को दी श्रद्धांजलि, शहर में बढ़ा सकारात्मक माहौल  

रतलाम- पब्लिक वार्ता,   न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सिया के राम समूह ने अपने समर्पण और सेवा का परिचय देते हुए रतलाम शहर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर दीप जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।   इस अवसर पर समूह के सभी सदस्यों ने अपनी निजी आर्थिक सहायता से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के बीच एकता, कृतज्ञता और प्रेरणा का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम में विकास पांचाल, राहुल टाक, राज डामर, शिवम् श्रीवास्तव, दक्ष, अभय टाक, दिव्यांश मित्तल, मनीष डामर, प्रियंश सोनी, अधिराज सोलंकी, दिव्यांश वर्मा, रौनक भाधार, वरुण राठौर, प्रिंस सोनी और अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।   कार्यक्रम के प्रमुख अंशु टाक ने बताया,   “हर साल मकर संक्रांति पर हम इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। यह हमारे लिए समाज और महापुरुषों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मकता और एकता का संदेश फैलाना है।”   इसके अलावा, समूह ने बताया कि वे हर वर्ष सीता नवमी पर भी एक भव्य आयोजन करते हैं, जो समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास है।   आज के आयोजन से शहरवासियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ और सकारात्मक माहौल बना। सिया के राम समूह की इस पहल की पूरे रतलाम शहर में जमकर सराहना हो रही है।

Ratlam News: सनातन सोशल ग्रुप ने स्थापना दिवस पर वितरित किए कंबल, निराश्रितों को मिली राहत  

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित हुआ सेवा कार्यक्रम   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मकर संक्रांति के अवसर पर सनातन सोशल ग्रुप रतलाम ने अपने स्थापना दिवस को सेवा भाव के साथ मनाया। मंगलवार को चांदनी चौक क्षेत्र में शीतलहर से बचाव के लिए 500 निराश्रित भाई-बहनों को कंबल वितरित किए गए। इसके साथ ही गुड़ और तिल से बने मिष्ठान का भी वितरण किया गया।   कार्यक्रम का आयोजन 14 जनवरी 2025 को सुबह 8:30 बजे चांदनी चौक चौराहे (एपी बुलियन) पर हुआ। इस अवसर पर ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित और सचिव रवि पंवार ने बताया कि यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।   इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष और ग्रुप संरक्षक प्रदीप उपाध्याय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य उपस्थित सदस्यों में शैलेन्द्र डागा, प्रभु राठौड़, राजेश दवे, राजेश माहेश्वरी, अशोक पण्डया, प्रवीण सोनी, दिनेश पोरवाल, निमिष व्यास, जितेंद्र जाट, पप्पू माहेश्वरी, विशाल जायसवाल, वीरेंद्र अग्रवाल और अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।   कार्यक्रम में महिला नेत्री भारती पाटीदार और बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ग्रुप ने सेवा कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया है।   कंबल वितरण: सेवा भाव की मिसाल   इस कार्यक्रम ने न केवल शीतलहर में गरीब और निराश्रितों को राहत पहुंचाई बल्कि समाज में सेवा और समर्पण की भावना को भी प्रोत्साहित किया। सनातन सोशल ग्रुप रतलाम का यह प्रयास समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।  

Ratlam News: युवराज नेमीकुमार को हुआ वैराग्य, वन गमन कर लिया दिगंबर दीक्षा  

आज मनाया जाएगा ज्ञानकल्याणक महोत्सव   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: स्वर्ण नगरी रतलाम में श्री नेमीनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत चौथे दिन तपकल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सागोद रोड स्थित ऋषभधाम शौरीपुर नगरी में प्रातःकाल सामूहिक पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान इंद्रसभा और राज्यसभा में आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।   नेमीकुमार को मिला वैराग्य   प्रश्नोत्तरी के बाद प्रतिष्ठाचार्य रजनीभाई दोशी के मार्गदर्शन में युवराज नेमीकुमार के वस्त्राभूषण परिवर्तन की विधि संपन्न हुई। इसी बीच राजसभा में युवराज नेमीकुमार के विवाह की चर्चा हुई और उनका विवाह जूनागढ़ की राजकुमारी राजुल से तय किया गया। बारात बड़े धूमधाम से शौरीपुर से जूनागढ़ के लिए प्रस्थान कर चुकी थी कि रास्ते में पशुओं के क्रंदन को सुनकर युवराज नेमीकुमार को वैराग्य हो गया। इसके बाद उन्होंने सांसारिक मोह त्यागकर दिगंबर दीक्षा ग्रहण करने का संकल्प लिया और गिरनार वन की ओर प्रस्थान किया।   दीक्षा की भव्य विधि   गिरनार वन में दीक्षा से पहले देवताओं और मनुष्यों के बीच पालकी उठाने को लेकर संवाद हुआ। अंततः संयम के पक्ष में निर्णय हुआ, और देवताओं ने प्रथम पांच कदम पालकी उठाई। इसके बाद राजाओं ने बारह भावना पाठ के साथ पालकी उठाई। दीक्षा विधि के दौरान युवराज नेमीकुमार के केशों का क्षेपण कर जयघोष किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी नन्हे भैया सागर, डॉ. मनीष शास्त्री मेरठ और डॉ. मनोज जैन जबलपुर के वैराग्यमय प्रवचनों का भी लाभ समाजजनों ने लिया।   सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र   संध्या के समय सकल समाज ने श्री जिनेंद्र भक्ति का लाभ लिया और विद्वानों के प्रवचन सुने। तत्पश्चात, तत्व लहर महिला मंडल रतलाम द्वारा नाटक चंद्रगुप्त और अहमदाबाद की सुश्री मान्या मेहता द्वारा भरत का अंतर्द्वंद्व नाटिका की सुंदर प्रस्तुति दी गई।   आज मनाया जाएगा ज्ञानकल्याणक महोत्सव   महोत्सव के मीडिया प्रभारी राकेश पोरवाल और दीपक राज जैन ने बताया कि मंगलवार, माघ कृष्ण एकम को ज्ञानकल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः 6:30 बजे शांति जाप के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद श्री जिनेंद्र पूजन, मंगल प्रवचन और मुनिराज नेमीनाथजी की आहार दान विधि होगी। दोपहर 2 बजे प्रतिष्ठाचार्य प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। 3:15 बजे से समवशरण रचना, दिव्य ध्वनि का स्तवन और केवल ज्ञान कल्याणक की पूजन होगी।   संध्या 6 बजे जिनेंद्र भक्ति, 7 बजे प्रवचन और रात्रि 9:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें सकल जैन समाज को आमंत्रित किया गया है।  

Ratlam News: बसंत पंचमी पर मनाया जाएगा रतलाम स्थापना समिति का स्थापना दिवस, 2100 मातृशक्तियां करेंगी शस्त्र कला प्रदर्शन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम स्थापना समिति द्वारा 2 फरवरी, बसंत पंचमी के अवसर पर स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम में समिति के संस्थापक मुन्नालाल शर्मा, संरक्षक प्रदीप उपाध्याय, सचिव मंगल लोढा की प्रमुख भूमिका रहेगी।   कार्यक्रम की सबसे खास बात 2100 मातृशक्तियों द्वारा तलवार के साथ शस्त्र कला का भव्य प्रदर्शन होगा। इस आयोजन के लिए प्रशिक्षण की जिम्मेदारी रामबाबू शर्मा को सौंपी गई है।   शहर के विभिन्न स्थानों पर चल रहा प्रशिक्षण शस्त्र कला के इस विशेष प्रशिक्षण के लिए रतलाम के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 80 फीट रोड, कम्युनिटी हॉल, इंदिरा नगर, हनुमान बाग, गढ़ कैलाश, वेदव्यास कॉलोनी, बुद्धेश्वर मंदिर, गोपाल गौशाला बगीचा, कालिका माता, डोशी गांव, बजरंग नगर, लक्ष्मी नगर, जवाहर व्यायाम शाला और अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं।   प्रशिक्षण देने वाली निपुण महिलाएं शस्त्र कला के इस विशेष प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षक दल में सुनीता छाजेड़, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, भावना गुर्जर, मंजुला महेश्वरी, राखी व्यास, पूजा वोरा, आयुषी सांखला, चित्रांशी यादव, और कई अन्य मातृशक्तियां शामिल हैं। ये महिलाएं पिछले 7 दिनों से लगातार प्रशिक्षण देकर कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हैं।   रतलाम में बढ़ेगा गौरव रतलाम स्थापना समिति के इस प्रयास से न केवल मातृशक्ति की शक्ति और समर्पण का प्रदर्शन होगा, बल्कि शहर का गौरव भी बढ़ेगा। आयोजन के माध्यम से सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने का यह प्रयास सराहनीय है।   कार्यक्रम में शहरवासियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

↑
0%