Ratlam News: रतलाम में एक्टिवा खड़ी करने पर खूनी विवाद: 8-10 बदमाशों ने घर पर तलवार-लाठियों से किया हमला, 3 घायल; CCTV आया सामने

रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर एक्टिवा खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद 8-10 युवकों ने परिवार पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर हथियार जब्त किए हैं। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि 8-10 युवकों ने एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया और तलवार, बेसबॉल बैट व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो देखे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश मोहल्ले में खुलेआम तलवारें और लट्ठ लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद घायल दिलीप वसुनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। घर के सामने सड़क पर उसकी एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान ईश्वर नगर निवासी अजय नायक और सुनील नायक बाइक से वहां पहुंचे और एक्टिवा सड़क पर खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दिलीप ने उन्हें गाली देने से मना किया और एक्टिवा हटाने की बात कही, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अजय ने तलवार के पिछले हिस्से से दिलीप के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। फोन कर साथियों को बुलाया, परिवार पर किया हमला विवाद बढ़ता देख दिलीप की मां लीलाबाई, भाई प्रेम और बहन कांता बीच-बचाव के लिए आए। इस दौरान अजय और सुनील ने फोन कर अपने अन्य साथियों कुंदन, दिनेश, अक्षय समेत कई लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में 8-10 युवक तलवार, बेसबॉल बैट और लाठियों के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। CCTV में दिखी बदमाशों की दहशत घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर तलवारें और लाठियां लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। फरियादी के अनुसार जाते-जाते आरोपी धमकी देकर गए कि अगर भविष्य में उनके समाज की होली पार्टी में दखल दिया, तो परिवार को जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि वाहन खड़ा करने और आपसी कहासुनी के कारण यह विवाद हुआ। पुलिस ने अजय नायक, सुनील नायक, दिनेश नायक, कुंदन नायक, अक्षय नायक सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और उनके पास से तलवार भी जब्त की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Ratlam News: रतलाम में करंट लगने से गाय की मौत, हिंदू संगठनों का चक्काजाम; बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के संत रविदास चौक स्थित फूल मंडी के पास बुधवार रात करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और बिजली कंपनी की लापरवाही के विरोध में चक्काजाम कर दिया। वीडियो देखे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण गाय की करंट लगने से मौत हो गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी गाय के शव को ठेला गाड़ी पर रखकर बीच सड़क पर बैठ गए और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “गौ माता के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कंपनी के साथ ही नगर निगम के खिलाफ भी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि प्रदर्शनकारी बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। इसके बाद गाय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

iPhone 17e लॉन्च: A19 चिप, MagSafe और 48MP कैमरा के साथ भारत में 64,900 रुपये से शुरू

Apple ने भारत में iPhone 17e लॉन्च किया। जानें A19 चिप, 48MP कैमरा, MagSafe सपोर्ट, 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, स्टोरेज वेरिएंट और पूरी कीमत की डिटेल… नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। टेक दिग्गज Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e भारत में लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल पिछले साल आए iPhone 16e की जगह लेगा। कंपनी ने इस बार iPhone 17e को कई बड़े अपग्रेड्स के साथ पेश किया है, जिसमें लेटेस्ट A19 चिप, MagSafe सपोर्ट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन शामिल हैं। iPhone 17e की कीमत और वेरिएंट भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 रखी गई है। यह कीमत 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹84,900 है।यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन — ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट — में उपलब्ध होगा। iPhone 17e के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स डिस्प्ले और डिजाइन iPhone 17e में 6.1 इंच का Super Retina XDR (OLED) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,170×2,532 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। प्रोसेसर और परफॉर्मेंस फोन में लेटेस्ट A19 चिप दी गई है, जिसमें 6-कोर CPU, 4-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine शामिल है। डिवाइस 8GB रैम के साथ आता है और 256GB व 512GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।यह स्मार्टफोन iOS 26 पर काम करेगा और इसमें Apple Intelligence फीचर्स के साथ एक्शन बटन भी दिया गया है। कैमरा सेटअप फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e में 48MP का रियर कैमरा मिलता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि इसमें 2x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम की सुविधा भी दी गई है।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का TrueDepth फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि, इसमें Action Mode और Cinematic Video जैसे फीचर्स उपलब्ध नहीं हैं। बैटरी और चार्जिंग iPhone 17e में 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही 7.5W MagSafe वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जो इस सेगमेंट में बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। कनेक्टिविटी फोन डुअल सिम (नैनो + eSIM) सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और NavIC शामिल हैं। क्या iPhone 17e है वैल्यू फॉर मनी? A19 चिप, 48MP कैमरा, MagSafe सपोर्ट और प्रीमियम डिजाइन के साथ iPhone 17e को कंपनी ने मिड-रेंज प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है। अगर आप लेटेस्ट iPhone अनुभव चाहते हैं लेकिन Pro मॉडल पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो iPhone 17e एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

MP News: MPESB आबकारी आरक्षक भर्ती 2024 में बड़ा फर्जीवाड़ा: रतलाम सेंटर से 12 संदिग्ध टॉपर पर FIR

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2024 में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। रतलाम परीक्षा केंद्र से 12 अभ्यर्थियों ने 30 मिनट में 100 सवाल हल कर 100 पर्सेंटाइल हासिल किया, अब FIR दर्ज। भोपाल/रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB/ESB) की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा-2024 में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। मंडल ने रतलाम के एक परीक्षा केंद्र से जुड़े 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि इन अभ्यर्थियों ने 2 घंटे की ऑनलाइन परीक्षा में महज 30 से 45 मिनट के भीतर 100 प्रश्न हल कर 100 पर्सेंटाइल हासिल कर लिया, जबकि बाकी समय वे डेस्क पर निष्क्रिय बैठे रहे। ऐसे खुला ‘जादुई रफ्तार’ का राज मंडल ने 5 फरवरी को रिजल्ट जारी करने से पहले हाई पर्सेंटाइल पाने वाले अभ्यर्थियों का डेटा एनालिसिस किया। जांच में सामने आया कि ये 12 अभ्यर्थी पूर्व की पुलिस व अन्य भर्तियों में 50 अंक भी पार नहीं कर पाए थे, लेकिन आबकारी भर्ती में अचानक 90+ अंक लेकर टॉप पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज और परीक्षा डेस्क लॉग-डेटा से संकेत मिला कि सभी को केंद्र पर मौजूद एक ही बाहरी व्यक्ति द्वारा गाइड किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि ये अभ्यर्थी अलग-अलग तारीख और शिफ्ट में परीक्षा दे रहे थे, फिर भी मददगार एक ही था। इससे संगठित गिरोह (ऑर्गेनाइज्ड सिंडिकेट) की आशंका जताई जा रही है। पहली बार बना केंद्र, वहीं से निकले 12 ‘सस्पेक्टेड टॉपर’ मंडल ने पहली बार ‘रतलाम पब्लिक स्कूल’ को परीक्षा केंद्र बनाया था। इसी सेंटर से 12 संदिग्ध टॉपर सामने आए। अब यह भी जांच का विषय है कि इस स्कूल को सेंटर बनाने की सिफारिश किसने की और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय है। परीक्षा का विवरण लॉग-बुक से सामने आया पैटर्न जांच में सामने आया कि कई अभ्यर्थियों ने: कुछ मामलों में 15 मिनट में पूरे प्रश्न पढ़े गए और अंतिम 30 मिनट में सभी हल कर दिए गए। किसी ने शुरुआत के 15 मिनट स्क्रीन नहीं छुई, फिर आधे घंटे में पूरा पेपर खत्म कर दिया। मंडल का कहना है कि अब फाइनल रिजल्ट से पहले हाई पर्सेंटाइल अभ्यर्थियों की गतिविधियों की विशेष जांच की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत इन 12 अभ्यर्थियों के खिलाफ नकल प्रकरण दर्ज कर एफआईआर कराई गई। आगे क्या? मामले को संगठित अपराध की दिशा में जांचा जा रहा है। यदि सिंडिकेट की पुष्टि होती है तो सेंटर चयन से लेकर तकनीकी स्टाफ तक की भूमिका की पड़ताल होगी।

Post Office: ₹3 लाख निवेश पर 5 साल में ₹1.23 लाख ब्याज, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Post Office: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तय और बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की Senior Citizens Savings Scheme (SCSS) आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई यह स्कीम मौजूदा समय में 8.2% सालाना ब्याज दे रही है। ₹3 लाख जमा पर कितना मिलेगा रिटर्न? कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में ₹3,00,000 का एकमुश्त निवेश करता है, तो 5 साल की अवधि में उसे करीब ₹1,23,000 ब्याज मिलेगा। यानी मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग ₹4,23,000 हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है और अगर हर तिमाही ब्याज क्लेम नहीं किया जाता, तो उस पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलता। कौन खोल सकता है खाता? निवेश सीमा और नियम मैच्योरिटी और एक्सटेंशन नियम अगर खाता बंद कर दिया जाता है तो निवेशक कुल अधिकतम सीमा ₹30 लाख के भीतर नया खाता फिर से खोल सकता है। TDS और टैक्स नियम अगर एक वित्तीय वर्ष में SCSS सहित सभी खातों से मिलने वाला कुल ब्याज तय सीमा से अधिक हो जाता है तो TDS लागू होगा। हालांकि, पात्र निवेशक Form 15G/15H जमा कर TDS से राहत पा सकते हैं। क्यों है यह स्कीम खास? ऐसे में अगर आप रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित और नियमित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना एक मजबूत विकल्प साबित हो सकती है।

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 का चंद्र ग्रहण: समय, सूतक काल और धार्मिक महत्व

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे आम तौर पर ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है। यह फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पड़ रहा है, जिस दिन होलिका दहन का पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में इस ग्रहण का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक रहेगा। वहीं सूतक काल ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले, यानी सुबह 6:20 बजे से प्रभावी माना जाएगा। इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते। चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें? (Do’s) ग्रहण काल को आध्यात्मिक दृष्टि से खास माना जाता है। इस समय कुछ सकारात्मक कार्य करना शुभ माना गया है— चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें? (Don’ts) धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में कुछ कार्यों से बचना जरूरी बताया गया है— वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण 3 मार्च 2026 का यह चंद्र ग्रहण खगोलीय घटना होने के साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। जहां वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक घटना मानते हैं, वहीं धार्मिक मान्यताओं में इसे आध्यात्मिक शुद्धि और सावधानी का समय माना जाता है। इस दिन सूतक काल के नियमों का पालन करते हुए सकारात्मक कार्यों पर ध्यान देना, मन को शांत रखना और पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक आस्थाओं और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Ratlam News: रतलाम में जमीन सौदे में 90 लाख की ठगी, ओवैस मेटल ग्रुप से जुड़े सैय्यद अख्तर व परिवार के खिलाफ केस दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में जमीन के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रतलाम के स्टेशन रोड थाने में ओवैस मेटल ग्रुप से जुड़े सैय्यद अख्तर अली समेत पांच आरोपितों के खिलाफ 90 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन का विक्रय अनुबंध करने के बाद आरोपितों ने न तो रजिस्ट्री कराई और न ही बैंक ऋण का निपटारा किया। शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट पुलिस के अनुसार 64 वर्षीय विजय पुत्र मांगीलाल कटारिया, निवासी पैलेस रोड ने अपने भाइयों सुरेश कटारिया और विनोद कटारिया के साथ मिलकर आरोपित सैय्यद अख्तर अली, सैय्यद अफसर अली, सैय्यद मोहब्बत अली, अल्ताफ बी और फिरोजा बी (सभी निवासी रतलाम) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 2.70 करोड़ में हुआ था जमीन का सौदा शिकायतकर्ता के मुताबिक रिंग रोड और पुराने बायपास रोड स्थित कृषि भूमि (सर्वे नंबर 221/1 और 221/2) का कुल सौदा 2 करोड़ 70 लाख रुपये में तय हुआ था। 9 मार्च 2021 को उप पंजीयक कार्यालय में इसका रजिस्टर्ड विक्रय अनुबंध भी कराया गया था। चेक से लिए 90 लाख रुपये बेचाननामे के बाद आरोपितों ने अलग-अलग चेक के माध्यम से कुल 90 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। समझौते के अनुसार 7 मार्च 2023 तक शेष राशि लेकर रजिस्ट्री कराना और जमीन पर लिए गए बैंक ऋण का निपटारा कर एनओसी देना तय हुआ था। टालमटोल के बाद दान पत्र कर दिया समय आने पर रजिस्ट्री की मांग करने पर आरोपितों ने व्यक्तिगत कारण बताकर एक साल का अतिरिक्त समय मांगा। 9 फरवरी 2023 को पंजीयन अवधि बढ़ाने का अनुबंध भी किया गया, लेकिन इसके बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने जमीन का दान पत्र सैय्यद मुर्तुजा अली के नाम कर दिया और उसी जमीन के आधार पर HDFC Bank से लाखों रुपये का लोन भी ले लिया। 90 लाख रुपये हड़पने का आरोप शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपितों ने धोखाधड़ी कर 90 लाख रुपये हड़प लिए। मामले में पुलिस ने भादवि की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोने की खदान का लाइसेंस भी हो चुका निरस्त जानकारी के अनुसार सैय्यद अख्तर अली Owais Metal and Mineral Processing Limited के संचालकों में शामिल हैं। कंपनी ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र के भूकिया-जगपुरा में सोने की खदान के लिए 65.30% की सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन बाद में दस्तावेजों, संपत्ति और आयकर रिटर्न में विसंगतियों के चलते खनन विभाग ने यह नीलामी निरस्त कर दी थी। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार इस प्रोजेक्ट में रतलाम सहित आसपास के कई लोगों का निवेश फंसा हुआ है और बैंकों की करोड़ों रुपये की वसूली प्रक्रिया अभी जारी है।

Ratlam News: रतलाम में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 1 आरोपी व 3 बाल अपचारी गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 मुख्य आरोपी और 03 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 09 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। वीडियो देखे लगातार हो रही थीं बाइक चोरी की घटनाएं शहर के संत नगर और ईदगाह रोड क्षेत्रों में पिछले दिनों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में थाना माणकचौक में अलग-अलग अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर के थानों और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध युवक मिले। दस्तावेज नहीं दिखा पाने और पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करना कबूल किया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने विकास पिता लालु मचार (25), निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है। 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद आरोपियों के कब्जे से कुल 09 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनमें माणकचौक, स्टेशन रोड और डीडी नगर क्षेत्रों से चोरी हुई बाइकें शामिल हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिलें वारदात में इस्तेमाल की गई थीं, जिन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे सहित थाना माणकचौक, स्टेशन रोड, डीडी नगर एवं साइबर सेल की टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए शहर में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

मिडिल ईस्ट तनाव का बाजार पर बड़ा असर, सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, खासकर मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात के चलते निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा और बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। ओपनिंग के दौरान सेंसेक्स में 2700 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जबकि निफ्टी 50 500 अंकों से अधिक टूट गया। इस भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति को तगड़ा झटका लगा है और करीब 17.50 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। 11 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा बाजार कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 3.30 फीसदी यानी 2,743.46 अंक गिरकर 78,543.73 पर खुला, जो करीब 11 महीने का निचला स्तर है। सुबह के सत्र में हल्की रिकवरी के बाद भी सेंसेक्स 80,500 के आसपास ही कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 50 भी 533 अंकों की गिरावट के साथ 24,645 के स्तर तक लुढ़क गया। यह स्तर भी पिछले कई महीनों का लोअर लेवल माना जा रहा है। इन सेक्टर्स और शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट गिरावट का असर लगभग हर सेक्टर पर दिखा। खासकर रियल्टी, ऑटो, आईटी, बैंकिंग और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हावी रही। टॉप लूजर शेयरों में शामिल रहे: वहीं बढ़ते जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच डिफेंस सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में हल्की तेजी दर्ज की गई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष से बढ़ी चिंता मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद क्षेत्र में संघर्ष और तेज हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की है, जिससे पूरे वेस्ट एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो इसका असर लंबे समय तक वैश्विक बाजारों पर देखने को मिल सकता है। कच्चे तेल में उछाल, भारत के लिए बढ़ी चिंता मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड 6% बढ़कर 77 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी 5.5% की तेजी के साथ 70 डॉलर के करीब पहुंच गया। होर्मुज जलडमरूमध्य से दुनिया का 20% से ज्यादा तेल गुजरता है और इस क्षेत्र में बढ़ते हमलों के कारण सप्लाई बाधित होने का खतरा बढ़ गया है। इससे भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है। 17.50 लाख करोड़ का निवेशकों को झटका शुक्रवार को बीएसई का कुल मार्केट कैप 4.63 लाख करोड़ रुपए था, जो सोमवार को गिरकर 4.45 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। यानी महज कुछ घंटों में निवेशकों के 17.50 लाख करोड़ रुपए डूब गए। आगे क्या रहेगा बाजार का रुख? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि: फिलहाल बाजार में अस्थिरता का दौर जारी रहने की संभावना है और निवेशकों की नजर अब पूरी तरह मिडिल ईस्ट के घटनाक्रम और वैश्विक संकेतों पर टिकी हुई है।

ईरान-इजरायल युद्ध से तेल संकट! क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

डिजिटल डेस्क- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। इसके जवाब में ईरान ने दुनिया की सबसे अहम समुद्री तेल सप्लाई लाइन होर्मुज की खाड़ी को बंद कर दिया है, जिससे वैश्विक बाजार में खलबली मच गई है। कच्चा तेल 110 डॉलर पार जाने का खतरा विशेषज्ञों के मुताबिक, होर्मुज मार्ग से दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल गुजरता है। ऐसे में अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ही तेल कीमतों में तेजी देखी जा चुकी है, जो आने वाले दिनों में बड़े आर्थिक संकट का संकेत है। क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में हर बदलाव का असर देश पर पड़ता है। हालांकि फिलहाल राहत की बात यह है कि सरकारी तेल कंपनियां छोटे उतार-चढ़ाव का सीधा बोझ आम जनता पर नहीं डालतीं। लेकिन अगर कच्चा तेल लंबे समय तक महंगा बना रहता है, तो: यानी सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर पड़ने की आशंका बनी रहेगी। भारत का मास्टर प्लान: सप्लाई नहीं होगी बंद इस संभावित संकट से निपटने के लिए भारत ने पहले से ही बैकअप प्लान तैयार कर लिया है: 1. वैकल्पिक समुद्री रास्ते:भारतीय तेल कंपनियां अब सऊदी अरब और यूएई के उन बंदरगाहों का उपयोग करेंगी जो युद्ध प्रभावित क्षेत्र से दूर हैं। 2. नए देशों से तेल खरीद:भारत अब खाड़ी देशों के अलावा अन्य देशों से भी कच्चा तेल खरीदने की रणनीति पर काम कर रहा है। 3. रिफाइनरी की कंटिंजेंसी योजना:देश की रिफाइनरी कंपनियों ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए विशेष इमरजेंसी प्लान तैयार किया है, ताकि किसी भी हालत में पेट्रोल-डीजल की कमी न हो। भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या होगा असर? अगर युद्ध लंबा खिंचता है तो: हालांकि सरकार और तेल कंपनियों की तैयारियों को देखते हुए फिलहाल तत्काल संकट की संभावना कम मानी जा रही है।

0%