MP News: बीमार थीं प्रोफेसर, चपरासी ने जांची यूनिवर्सिटी एग्जाम की कॉपियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

नर्मदापुरम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी यूनिवर्सिटी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परीक्षा की कॉपियों की जांच किसी योग्य प्रोफेसर ने नहीं, बल्कि एक चपरासी ने कर दी। बताया जा रहा है कि संबंधित प्रोफेसर बीमार थीं, ऐसे में उन्होंने यह जिम्मेदारी गैरशैक्षणिक कर्मचारी यानी एक चपरासी को सौंप दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में चपरासी को कॉपियों की जांच करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसके बदले चपरासी को 5000 रुपये का भुगतान भी किया गया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के इस मामले ने उच्च शिक्षा विभाग को भी चौकन्ना कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालसोशल मीडिया पर लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा?

Health Tips : वजन कम करना या बढ़ाना हैं? सिर्फ जिम नहीं, सही डाइट और प्रोटीन भी जरूरी है; जानिए प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत और फिट रहने के आसान टिप्स

भोपाल – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Health Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई फिट और हेल्दी रहना चाहता है। लोग इंटरनेट पर खोजते हैं – “वजन कैसे घटाएं?”, “मसल्स कैसे बनाएं?” लेकिन सही जानकारी के बिना कई बार शरीर को नुकसान भी पहुँच सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे सही डाइट और प्रोटीन आपकी फिटनेस जर्नी को आसान बना सकता है। क्या आप सही डाइट ले रहे हैं?हैल्थ टिप्स के लिए हमने रतलाम की हैल्थ वेलनसे कोच निशा चौहान से जब बात की तो उन्होंने कई बिंदुओं को विस्तार से बताया। निशा के अनुसार जिम जाना या वेट लिफ्टिंग करना तब ही प्रभावी होता है जब आपका खानपान संतुलित हो। यदि शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलेगा तो कमजोरी, थकान और मसल्स लॉस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है की निम्न बातों का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा यूट्यूब या इंटरनेट के भरोसे डाइट प्लान ना बनाए, ये खतरनाक हो सकता है। अपने नजदीकी डॉक्टर या हैल्थ कोच की मदद से डाइट प्लान फॉलो करें। कितनी मात्रा में प्रोटीन जरूरी है?प्रोटीन की मात्रा आपके वजन पर निर्भर करती है:• 60 किलोग्राम वज़न = 60 ग्राम प्रोटीन• 70 किलोग्राम वज़न = 105 ग्राम प्रोटीन (अगर मसल्स बनानी हैं)• 40 किलोग्राम वज़न = 60 ग्राम प्रोटीनप्रोटीन शरीर की मरम्मत करता है और मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। प्रोटीन के अच्छे स्रोत (Vegetarian & Non-Vegetarian):शाकाहारी स्रोत:• दूध और दही• पनीर• सोयाबीन• मूँगफली• अंकुरित अनाज (स्प्राउट्स)मांसाहारी स्रोत:• अंडा• चिकन• मछली हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के लिए जरूरी टिप्स• वर्कआउट से 40 मिनट पहले एक हल्का स्नैक + बॉटल में इलेक्ट्रोलाइट रखें।• प्रोटीन युक्त डाइट ज़रूर शामिल करें।• रात का भोजन हल्का और समय पर लें।• रात 10 बजे तक भोजन पूरा कर लें, 8 बजे तक खाना आदर्श है।• भोजन में पर्याप्त पानी और फाइबर शामिल करें।• बाजार में प्रोटीन के सप्लीमेंट्स भी मौजूद है, जिन्हें तय मात्रा व समय पर ले सकते है। लेकिन इसके लिए डॉक्टर या वेलनेस कोच की सलाह बेहद जरूरी है। जिससे आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव ना पड़े। सही डाइट और पर्याप्त प्रोटीन के साथ आप ना सिर्फ वजन घटा सकते हैं बल्कि हेल्दी और एक्टिव जीवन भी जी सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें – फिटनेस सिर्फ जिम जाने से नहीं, बल्कि सही खानपान और अनुशासित जीवनशैली से आती है। “स्वस्थ रहें, स्मार्ट बनें – आज से डाइट पर ध्यान दें!” आप भी निशा चौहान से जुड़कर अपने हैल्थ रिलेटेड समस्याओं का समाधान जान सकते है। यहां उनकी सॉशल मीडिया लिंक दी गई है। https://www.instagram.com/nisi_1008?igsh=NXkxNTFlc2t0N25v नोट: यह लेख लेखक के निजी अनुभव और विचारों पर आधारित है। Public Varta News Network किसी प्रकार की स्वास्थ्य या फिटनेस सलाह की पुष्टि नहीं करता। कृपया कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

MP News: गोठड़ा माताजी भविष्यवाणी: नहीं बदलेगा राजा, पर राजनीति में खींचतान रहेगी, बारिश-फसल-आगहानी पर भी जताई आशंका, देखिए लाइव वीडियो

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: जावरा तहसील के मेलनी नदी किनारे स्थित प्रसिद्ध गोठड़ा माताजी मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी नवमी पर हजारों भक्तों की मौजूदगी में भविष्यवाणी हुई। मंदिर परिसर में माताजी के दर्शन और पंडाजी की भविष्यवाणी सुनने के लिए मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। माताजी के अनन्य भक्त और सात पीढ़ियों से इस परंपरा को निभा रहे पंडा श्री नागुलालजी धनगर ने इस वर्ष की भविष्यवाणी में देश-दुनिया, राजनीति, मौसम, फसल और बाजार के हालातों का पूर्वानुमान दिया।  उन्होंने कहा,इस साल राजा नहीं बदलेगा, लेकिन आपसी खींचतान बहुत रहेगी। राजनीति में उठा-पटक देखने को मिलेगी, दंगे-फसाद की भी आशंका है। दुर्घटनाएं बढ़ेंगी, इसलिए सतर्क रहें। मौसम को लेकर चेतावनीपंडाजी के अनुसार, इस वर्ष गर्मी अत्यधिक पड़ेगी, जिससे कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं होंगी, यहां तक कि वाहनों में भी आग लग सकती है। बैसाख माह में हवा के साथ बारिश होगी जबकि आषाढ़ में आंधी-तूफान से जन-धन की भारी हानि हो सकती है। फसल और भाव का पूर्वानुमान पंडाजी ने कहा कि आने वाले साल में ओले गिरेंगे, मावठे की बारिश भी होगी। हालांकि बारिश समय से पहले आ सकती है, लेकिन शुरुआती बारिश में बोवनी न करने की सलाह दी गई है। इस साल खंड वर्षा के चलते दो बार बोवनी करनी पड़ सकती है। फसलें अच्छी होंगी, लेकिन धैर्य जरूरी होगा। * लहसुन-प्याज के भाव अच्छे रहेंगे * सोयाबीन में इल्ली का प्रकोप रहेगा * मटर, टमाटर, चना, मिर्च सहित अन्य फसलों के दाम बढ़िया रहेंगे * सोना-चांदी का भाव मिडियम रहेगा रोगों के फैलाव की संभावनापंडाजी ने यह भी कहा कि इस साल बीमारियां अधिक फैलेंगी। इसलिए यज्ञ, हवन और कुलदेवताओं की पूजा करनी चाहिए, जिससे संकट टाला जा सके। लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी इस भविष्यवाणी को सुनने के लिए न केवल आमजन बल्कि सांसद, विधायक, अधिकारी और उद्योगपति तक पहुंचते हैं। अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी में भी हजारों की भीड़ यह भविष्यवाणी सुनने के लिए उमड़ती है। सदियों पुरानी परंपरापंडाजी की सात पीढ़ियों से माताजी के धाम पर यह भविष्यवाणी की परंपरा चली आ रही है, जिसे आस्था का विषय माना जाता है। गोठड़ा माताजी मंदिर का यह आयोजन न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक रूप से भी अत्यंत महत्व रखता है।

MP Board Result 2025: समय पर आएं 10वीं और 12वीं के नतीजे, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

शिक्षा, पोषण और चिकित्सा को प्राथमिकता, तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ा बजट भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Board Result 2025: रिजल्ट को समय पर घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने शिक्षा बजट में इस साल 3000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। अन्य राज्यों के शिक्षा मॉडल का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को नैतिक शिक्षा और पारिवारिक मूल्य सिखाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए विद्या भारती, गायत्री परिवार और आर्ट ऑफ लिविंग जैसी संस्थाओं को स्कूलों से जोड़ा जाएगा। दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, मिलेगा दूसरा मौका NEP के तहत अब बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इससे असफल छात्रों को साल खराब किए बिना दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। साल के अंत में अंतिम परीक्षा की अंकसूची दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी इस वर्ष 266 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं ताकि नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। स्कूलों की अधोसंरचना और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान सीएम ने कहा कि जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, CSR फंड और पूर्व छात्रों से सहयोग लिया जाए। विधानसभावार सूची बनाकर अधोसंरचना विकास किया जाएगा। शिक्षा से जुड़े सभी विभागों की एक संयुक्त समिति बनाकर शैक्षिक सुधार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सांदीपनि स्कूल बनें राष्ट्रीय आदर्श मॉडल सीएम मोहन यादव ने कहा कि सांदीपनि स्कूल को ऐसा आदर्श मॉडल बनाया जाए जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला-संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का समुचित प्रशिक्षण मिले। स्कूल बस संचालन में सुरक्षा नियमों का पालन हो और ड्राइवर-कंडक्टर के व्यवहार पर विशेष निगरानी रखी जाए। सरकारी स्कूलों में भी शुरू हो नर्सरी मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कम होने का कारण पूछा, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि नर्सरी की सुविधा न होने से बच्चे प्राइवेट स्कूलों में शिफ्ट हो जाते हैं। इस पर सीएम ने सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी कक्षा शुरू करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता जरूरी सीएम ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति और तबादलों में पारदर्शिता रखी जाए। लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उज्जैन में संयुक्त संचालक का पद शीघ्र भरने के आदेश भी दिए गए।

MP News: रतलाम को स्वर्ण नगरी की पहचान देने वाले डीपी ज्वेलर्स की नई सौगात, 6 अप्रैल को होगा भव्य अनावरण

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह कल करेगी ग्रेंड ज्वेलरी शो में शिरकत रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: आभूषण प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के प्रमुख आभूषण ब्रांड डी. पी. ज्वेलर्स अपना दूसरा और सबसे बड़ा शोरूम रतलाम में खोलने जा रहा है। 6 अप्रैल को सागोद रोड, जैन स्कूल के सामने स्थित इस भव्य शोरूम का उद्घाटन मशहूर फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह, सम्माननीय अतिथियों, ज्वेलरी जगत के दिग्गजों और डी. पी. परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। 85 वर्षों की विरासत, 11वां शोरूम 1940 में स्थापित डी. पी. ज्वेलर्स ने शुद्धता और विश्वसनीयता के दम पर ग्राहकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह नया शोरूम 85 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। 12000 वर्गफीट में फैला यह अत्याधुनिक शोरूम ग्राहकों को अधिक स्पेस, एक्सक्लूसिव वेडिंग लाउंज, गोल्ड और डायमंड कलेक्शन, ज्वेलरी एक्सचेंज सेक्शन और एक्सपर्ट एडवाइस जैसी शानदार सुविधाएँ प्रदान करेगा। 5 अप्रैल को होगा डी. पी. ज्वेलरी शोकेस फैशन शो शोरूम के शुभारंभ से एक दिन पहले, 5 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स डी. पी. ज्वेलरी शोकेस का आयोजन करेगा। यह रतलाम का पहला भव्य ज्वेलरी फैशन शो होगा, जिसमें बॉलीवुड अदाकारा चित्रांगदा सिंह शो स्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करेंगी। इस खास मौके पर डी. पी. ज्वेलर्स अपने नए ब्रांड अमौरा का लॉन्च भी करेगा। यह इवेंट अमृत गार्डन, सैलाना रोड पर शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रवेश केवल विशेष निमंत्रण पत्र द्वारा होगा। डी. पी. ज्वेलर्स भरोसे का नाम डी. पी. ज्वेलर्स का विस्तार रतलाम, इंदौर, भोपाल, उज्जैन, उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, अजमेर और नीमच सहित 10 शहरों में हो चुका है और अब 11वां शोरूम रतलाम में लॉन्च किया जा रहा है। यह ब्रांड बीएसई और एनएसई में लिस्टेड कंपनी होने के साथ-साथ अपने बीआईएस, एचयूआईडी और आईजीआई प्रमाणित आभूषणों, कस्टमर-फ्रेंडली बायबैक पॉलिसी और न्यूनतम मेकिंग चार्ज के कारण ग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। 6 अप्रैल को डी. पी. ज्वेलर्स के भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें।

MP News: आतंकी फिरोज को रतलाम से भोपाल शिफ्ट किया गया, पनाह देने वालों से अब तक नहीं हुई पूछताछ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जयपुर में हुए सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल एनआईए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज 48 को रतलाम जेल से भोपाल सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से गुरुवार रात ही पुलिस और जेल प्रशासन उसे कड़ी निगरानी में भोपाल ले गए। अब तक पनाह देने वालों से नहीं हुई पूछताछ आतंकी फिरोज रतलाम में अपनी बहन रेहाना के घर में छिपकर रह रहा था। हालांकि उसे पनाह देने वालों से अब तक रतलाम पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया है इसलिए जांच की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के भाई के घर से पकड़ा गया था बता दें कि फिरोज को बुधवार तड़के 4:30 बजे पुलिस ने आनंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। उसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार के घर से पकड़ा गया था। मसरूफ फिरोज का जीजा है और पुलिस का कहना है कि वह अपनी बहन रेहाना के घर पर छिपा था। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय फिरोज ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की। इस वजह से उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया और रात में सुरक्षा कारणों से भोपाल शिफ्ट कर दिया गया। एनआईए ने तेज की जांच प्रोडक्शन वारंट लेकर ले जा सकती है अपने साथ तीन साल से फरार फिरोज राजस्थान के बांसवाड़ा और रतलाम जिले के आसपास छिपकर रह रहा था। इस दौरान वह बांसवाड़ा में मस्जिदों में नमाज भी पढ़ता रहा लेकिन पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एनआईए की टीम भी रतलाम पहुंच चुकी है और वह जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेकर फिरोज को अपने साथ ले जा सकती है। घर में मिला बिखरा सामान पुलिस जुटा रही इनपुट आनंद कॉलोनी में जहां फिरोज छिपा था वह 18 कमरों का दो मंजिला आलीशान मकान है। पुलिस अधिकारियों की टीम जब वहां पहुंची तो कमरे में बिस्तर पलंग पेटी और अलमारी समेत पूरा सामान बिखरा मिला। एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने मौके का निरीक्षण किया और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को निर्देश दिए कि घर के सभी सदस्यों की जानकारी जुटाई जाए। जीजा की आय और संपत्ति की होगी जांच एसपी अमित कुमार ने बताया कि घर में रहने वाले लोगों और फिरोज को पनाह देने वालों की भूमिका की जांच एनआईए करेगी। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी जानकारी जुटा रही है। फिरोज के जीजा मसरूफ की आय के स्रोतों की जांच की जाएगी और अगर कोई अवैध संपत्ति मिली तो उसे नियमानुसार अटैच किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें

Ratlam News: रामनवमी और महावीर जयंती पर मांस विक्रय रहेगा प्रतिबंधित नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार और महावीर जयंती 10 अप्रैल, गुरुवार के अवसर पर नगर सीमा के भीतर सभी पशु वधगृह और मांस विक्रय की दुकानों पर पशु वध और मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने स्वच्छता निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इन दिनों में यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

MP News: रतलाम में बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था आतंकी: जयपुर सीरियल ब्लास्ट का आरोपी फिरोज गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी था

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम पुलिस ने जयपुर सीरियल ब्लास्ट के फरार आतंकी फिरोज खान (48) को गिरफ्तार कर लिया है। वह आनंद कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर में छिपा था। यह घर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार का है। पुलिस के अनुसार, फिरोज किसी बड़ी आतंकी वारदात की योजना बना रहा था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। ईद मनाने बहन के घर आया था आतंकी फिरोज खान रतलाम में अपनी बहन के घर ईद मनाने के लिए आया था। पुलिस को उसकी लोकेशन का इनपुट मिला था, जिसके बाद बुधवार सुबह 4:30 बजे आनंद कॉलोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिरोज बीते तीन साल से फरार था और एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी था। उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 10 बार हुई थी सर्चिंग, अब हुआ गिरफ्तार रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एनआईए और एटीएस की टीमें 10 बार फिरोज की तलाश में रतलाम आईं, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाईं। अब पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आतंकी को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था फिरोज जिस मकान से आतंकी फिरोज को गिरफ्तार किया गया, वह मसरूफ जमादार का है, जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार का भाई है। मसरूफ की पत्नी रेहाना, फिरोज की बहन है। यह मकान काफी बड़ा है और इसमें तीन भाइयों के परिवार रहते हैं। मसरूफ मकान के पिछले हिस्से में रहता है, वहीं से फिरोज को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी नेता मंसूर जमादार ने कहा, “मैं मकान के आगे के हिस्से में रहता हूं और मेरे भाई मसरूफ पीछे रहते हैं। मुझे फिरोज के वहां होने की जानकारी नहीं थी।” जयपुर ब्लास्ट का 11वां आरोपी था फिरोज 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में 12 किलो आरडीएक्स के साथ जयपुर ब्लास्ट की साजिश में शामिल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने साजिश में शामिल 11 आतंकियों के नाम बताए थे, जिनमें से 10 जयपुर के थे और एक महाराष्ट्र का। एनआईए पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फिरोज फरार था। अब एनआईए की टीम जयपुर से रतलाम के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। स्लीपर सेल सूफा से जुड़ा था फिरोज एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को पुणे से आतंकी इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी को गिरफ्तार किया था। ये सभी आतंकी संगठन सूफा के स्लीपर सेल से जुड़े हुए थे। जयपुर ब्लास्ट की साजिश का मास्टरमाइंड माहन नगर का इमरान खान था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने शहर में लगाए थे पोस्टर फिरोज की गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने रतलाम में इनाम वाले पोस्टर तक लगवा दिए थे। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह इतनी आसानी से पुलिस की नजरों से कैसे बचता रहा और क्या वह किसी नई आतंकी साजिश में शामिल था।

MP News: मध्यप्रदेश में 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद, नई आबकारी नीति लागू

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक अप्रैल 2025 से लागू हुई नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब की 47 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इन क्षेत्रों में अब बार भी संचालित नहीं किए जा सकेंगे, और भविष्य में यहां शराब के नए लाइसेंस भी जारी नहीं होंगे। किन क्षेत्रों में बंद हुई शराब की दुकानें राज्य सरकार द्वारा जिन 19 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया है, वे इस प्रकार हैं इन क्षेत्रों में स्थित सभी शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भी बंद हुई शराब की दुकान उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु भगवान को शराब का भोग लगाते हैं। इसी परंपरा को देखते हुए मंदिर के भीतर ही एक शराब की दुकान संचालित की जा रही थी। लेकिन अब सरकार के नए फैसले के तहत यह दुकान भी बंद कर दी गई है। श्रद्धालुओं को अब बाहर से शराब लानी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई आबकारी नीति 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई आबकारी नीति 2025 को लागू कर दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि इन 19 धार्मिक क्षेत्रों में भविष्य में भी किसी प्रकार की शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शराब दुकानदारों को नहीं मिलेगा पुनर्वास विकल्प सरकार के इस फैसले से शराब कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्हें अपनी दुकानें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की अनुमति भी नहीं दी गई है। इससे प्रभावित दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। नई नीति का असर

MP News: मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार: जयपुर में धमाके की साजिश रचने वाला 5 लाख का इनामी रतलाम से पकड़ा गया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उसकी लंबे समय से तलाश थी। फिरोज पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। स्पेशल ऑपरेशन के तहत उसे रतलाम में उसकी बहन के घर से पकड़ा गया। कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। बीती रात 2 बजे पुलिस टीम ने आतंकी फिरोज को उसके ठिकाने से धर दबोचा। जयपुर को दहलाने की थी साजिश यह मामला राजस्थान के निंबाहेड़ा के पास से पकड़े गए विस्फोटकों से जुड़ा है। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि फिरोज इस साजिश में शामिल था और जयपुर को दहलाने की फिराक में था। NIA को लंबे समय से थी तलाश जयपुर ब्लास्ट की साजिश के बाद से फिरोज फरार था। NIA की टीम ने उसकी तलाश में कई जगह पोस्टर और फोटो जारी किए थे। आतंकी को पकड़वाने वाले के लिए 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। अब आगे क्या फिरोज की गिरफ्तारी के बाद अब NIA और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उसके और भी साथियों के नाम सामने आ सकते हैं। लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें

↑
0%