Ratlam News: कल हनुमान जन्मोत्सव पर 1 लाख 11 हजार 111 हनुमान चालीसा पाठ का सामूहिक आयोजन, तैयारियां पूरी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क । Ratlam News: शहर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। सेवावीर सामाजिक कल्याण समिति द्वारा चलाए जा रहे हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अभियान ने 185 मंगलवार पूरे कर एक नया अध्याय रच दिया है। इस बार समिति ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 1,11,111 हनुमान चालीसा पाठ का ऐतिहासिक संकल्प लिया है, जो न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज को एकजुट करने का सशक्त माध्यम भी बन रहा है। पिछले वर्ष 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस बार लक्ष्य तीन गुना बड़ा पिछले वर्ष सेवावीर परिवार ने 51,000 पाठों का लक्ष्य लेकर यह अभियान शुरू किया था, जिसके साथ रतलाम ने दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस वर्ष संख्या लगभग तीन गुनी कर दी गई है, जो इस बात का संकेत है कि अभियान ने जन-जन में उत्साह और श्रद्धा की नई लहर पैदा की है। व्यापक प्रचार-प्रसार से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सेवावीर समिति ने विभिन्न प्रचार माध्यमों का सहारा लिया है। शहर भर में ऑटो, बस, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस पवित्र मुहिम को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। समाज के प्रबुद्धजनों से मिल रहा समर्थन समिति ने समाज के प्रमुख व्यक्तियों, संत-महात्माओं और बुद्धिजीवियों से भी आग्रह किया है कि वे वीडियो संदेश के माध्यम से लोगों को इस अभियान से जोड़ें। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकों का आयोजन कर सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों का सहयोग भी लिया जा रहा है। ऐतिहासिक आयोजन में समाज की भागीदारी शहर का हर वर्ग इस ऐतिहासिक संकल्प को सफल बनाने के लिए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभा रहा है। युवाओं से लेकर वरिष्ठजनों तक में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। सेवावीर समिति का मानना है कि सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक संकल्प एक प्रेरणास्पद इतिहास रचेगा। सेवावीर परिवार का भावनात्मक आव्हान समिति ने समस्त समाजजनों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध करते हुए कहा है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का अवसर है। आइए, हम सभी मिलकर 1,11,111 हनुमान चालीसा पाठों के इस महान संकल्प को पूर्ण करें और रतलाम को अध्यात्म व एकता की नई पहचान दिलाएं।

Ratlam News: रतलाम में ऑटो और लोडिंग वाहन की भिड़ंत, चार गंभीर घायल; मेडिकल कॉलेज रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़  डेस्क। Ratlam News: शहर के व्यस्त दो बत्ती चौराहे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया गया। लोडिंग वाहन पलटने से सड़क पर सब्जियां बिखरीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह दो बत्ती चौराहे पर पहुंचा, सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन पलट गया और पास खड़ी ठेला गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के चलते सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। घटना में घायल हुए लोग हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है: घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस कर रही जांच स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह से सुबह का ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसे थोड़ी देर बाद सामान्य कर दिया गया।

Ratlam News: 2624वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव सकल जैन श्रीसंघ रतलाम के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः चैमुखीपुल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पश्चात जैन स्कूल परिसर में धर्मसभा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वामी वात्सल्य के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान आचार्य प्रवर प्रसन्न चंद्र मसा, साध्वी कीर्तिप्रभा, स्मितदर्शा, सौरभप्रभा, सुयशप्रभा, प्रबलयशा, साध्वी डॉ. कुमुदलता, पद्मकीर्ती व अन्य संतों की निश्रा में मंगलाचरण के साथ आयोजन की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी और कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे। इस अवसर पर कोठारी ने कहा, “भगवान महावीर का ‘जियो और जीने दो’ का संदेश आज की दुनिया की सबसे बड़ी ज़रूरत है। अगर इसे अपनाया जाए तो सारी समस्याओं का हल संभव है।” चेतन्य काश्यप ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांत—अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत—आज भी पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम में सकल जैन श्रीसंघ के ललित कोठारी, राजेन्द्र खाबिया, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, जयंत बोहरा, महेन्द्र चाणोदिया, सुशील छाजेड़, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल, राजेश सुराना सहित प्रमुख पदाधिकारी मंचासीन रहे। संचालन प्रकाश मूणत और आभार प्रदर्शन महेन्द्र चाणोदिया ने किया। आचार्य प्रसन्न चंद्र ने अपने प्रवचन में कहा कि, “देव, धर्म और गुरु की असाधना, परमात्मा की असाधना के समान है। हमें इस दुर्लभ मानव जीवन को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए।” महासती कुमुदलता ने सभी जैन संघों के एक साथ जन्म कल्याणक मनाने को सौभाग्य बताया। साध्वी प्रबलयशा ने कहा कि महावीर के सिद्धांतों को मंदिरों से निकालकर मन में उतारना होगा, तभी जीवन सार्थक होगा। इस अवसर पर देवसुर तपागच्छ, साधुमार्गी जैन संघ, धर्मदास संघ, वर्धमान स्थानकवासी संघ, तेरापंथ महासभा, त्रिस्तुतिक संघ, खरतरगच्छ, ज्ञानगच्छ, शांत कांत संघ, पाश्र्वनाथ मित्र मंडल, सज्जन मिल क्षेत्र संघ, आदिनाथ कुन्दकुन्द कहान दिगम्बर समिति, दिगम्बर साठ घर गोठ, दिगम्बर स्टेशन संघ, हुम्मड समाज, दिगम्बर नरसिंहपुरा संघ, सुधर्मा सेवा संघ के पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ratlam News: बिना अनुमति पेड़ काटने पर घिरा सेंट जोसेफ कान्वेंट, अभाविप ने किया चक्काजाम, महापौर ने दी कड़ी चेतावनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम स्थित सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल एक बार फिर विवादों में आ गया है। पर्यावरण संरक्षण कानूनों की धज्जियाँ उड़ाते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर में लगे हरे-भरे पेड़ों को बिना अनुमति कटवा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुँचे महापौर प्रहलाद पटेल ने स्कूल प्राचार्य को जमकर फटकार लगाई और दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह स्कूल परिसर में बरगद जैसे घने वृक्षों को काटने का कार्य शुरू हुआ, जिसकी भनक लगते ही अभाविप कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्र सड़क पर बैठ गए और पेड़ काटने को पर्यावरण के खिलाफ अपराध बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग की। घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और यातायात सुचारु कराने की कोशिश की। वहीं, जब रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल को इस मामले की जानकारी मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुँचे। स्कूल परिसर के पास कटे हुए हरे-भरे बरगद के पेड़ों को देखकर वे बेहद नाराज़ हो गए। उन्होंने स्कूल प्राचार्य को फटकारते हुए कहा कि रतलाम देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल है, और ऐसे समय में पेड़ों की कटाई सरासर अपराध है। महापौर ने स्कूल प्रबंधन पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए और इस मामले में आपराधिक केस दर्ज करने को कहा। साथ ही, पेड़ों की कटाई को लेकर मौके पर पंचनामा तैयार करने के भी आदेश दिए गए। वाहनों की अव्यवस्था पर भी जताई नाराज़गी महापौर पटेल ने स्कूल द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर वाहनों को खड़ा करने पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आगे से स्कूल के सभी वाहन परिसर के भीतर ही खड़े किए जाएँ, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून से ऊपर मानता है खुद को स्कूल प्रबंधन स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल खुद को नियम-कानूनों से ऊपर समझता है। वर्षों से इस स्कूल द्वारा नियमों की अनदेखी की जाती रही है, लेकिन प्रभावशाली लोगों के संरक्षण के चलते प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हो पाती थी। यही कारण है कि इस बार भी स्कूल ने बिना किसी अनुमति के पेड़ कटवा दिए।

Ratlam News: श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में विदुषी अंजली जोशी ने बताया भगवान नाम स्मरण का महत्व

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम स्थित कालिका माता मंदिर परिसर के सत्संग हॉल में गोयल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन विदुषी अंजली जोशी (बेटमा) ने श्रद्धालुओं को भगवान नाम स्मरण की महिमा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रतलाम की पवित्र सरस्वती नदी के तट पर वेदव्यास जी ने नारद जी की प्रेरणा से भगवान के नाम की महिमा को जानकर भगवान श्रीगणेश की सहायता से 18 हजार श्लोकों की श्रीमद्भागवत महापुराण की रचना की थी। विदुषी जोशी ने श्रद्धालुओं से कहा कि सच्चे मन से भगवान का नाम लेने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। जब भक्त भावपूर्वक भगवान को अपने जीवन में स्थान देता है और उनसे मन की बात करता है, तब भगवान भी अपने भाव प्रकट करने लगते हैं। उन्होंने श्रीनाथ जी के अष्टसखाओं में से एक भक्त कुम्भनदास जी की कथा सुनाई, जिसमें बताया कि कैसे ठाकुरजी स्वयं उनसे बात करते थे और उनकी इच्छाएं पूरी करते थे। एक प्रसंग में श्रीनाथजी ने लीला करते हुए कुम्भनदास जी के कंधे पर चढ़कर एक गोपी के घर से माखन चुराया था। कथा में उन्होंने महाभारत के प्रसंगों का वर्णन करते हुए परीक्षित महाराज के जन्म, कलियुग के आगमन और शुकदेव मुनि द्वारा भागवत कथा श्रवण की कथा भी विस्तार से समझाई। वामन अवतार का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह भगवान विष्णु का पांचवां अवतार था, जो त्रेता युग में हुआ था। जब असुर राजा बलि ने देवताओं को पराजित कर स्वर्ग लोक पर अधिकार कर लिया, तब भगवान विष्णु ने देवमाता अदिति के गर्भ से वामन रूप में अवतार लिया। वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन का प्राकट्य उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि समय को कोई रोक नहीं सकता, समय के साथ चलना ही सफलता की कुंजी है। यदि कोई व्यक्ति स्वर्ण या धातु का आभूषण खरीदता है, तो उसे पहले भगवान को अर्पण करना चाहिए ताकि उसमें जो भी दोष हों, वे समाप्त हो जाएं। इंद्रियों व सांसों पर नियंत्रण रखने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है। कथा का शुभारंभ प्रदीप गोयल, दिलीप गोयल, सत्यनारायण तथा कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट द्वारा पोथी पूजन से हुआ। अंत में आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। आज विशेष प्रवचनट्रस्ट उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट ने बताया कि 10 अप्रैल, गुरुवार की शाम महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती जी का रतलाम आगमन होगा। सायं 6 से 7 बजे तक कालिका माता सत्संग हॉल में स्वामी जी के विशेष प्रवचन होंगे। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Ratlam news: सेजावता में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता, सेक्टर बैठक व श्रमदान कार्यक्रम संपन्न

श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किया आयोजन रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा ग्राम सेजावता में सेक्टर स्तरीय बैठक एवं श्रमदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। बैठक में विकासखंड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने समिति सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति समाज में चेतना फैलाना है। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसके संरक्षण में समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान को निरंतर गति देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नवांकुर संस्था के सचिव नरेंद्र श्रेष्ठ ने किया। उन्होंने जल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से जल संकट पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। बैठक के बाद ग्राम की प्राचीन बावड़ी पर समिति सदस्यों द्वारा श्रमदान किया गया। इस दौरान बावड़ी की सफाई कर ग्रामवासियों को जल संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच गोपाल डाबी, उपसरपंच गणेश मालवीय, पंचायत सचिव व सहायक सचिव, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कृष्णेन्द्र सिंह, कालूपुरी गोस्वामी, युवराज, सुनील, करण सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाता राजेश सोलंकी, धनपाल शर्मा व सुनील बैरागी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम ने ग्रामवासियों में जल संरक्षण को लेकर नई चेतना जागृत की। सभी ने मिलकर भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को सतत रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Ratlam News: भीषण गर्मी के चलते रतलाम जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। रतलाम जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के लिए नया समय तय कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने एवं स्वास्थ्यगत जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न स्तरों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। प्रशासन ने जनसंपर्क अधिकारी को आदेशित किया है कि इस निर्णय की जानकारी जिले के समस्त समाचार पत्रों के माध्यम से आमजन तक पहुँचाई जाए। साथ ही, सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

Ratlam News: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और छोटे बच्चों के अवकाश की मांग तेज, भाजयुमो अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अप्रैल की शुरुआत से ही रतलाम में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन और छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने रतलाम कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है। विप्लव जैन ने अपने पत्र में लिखा है कि अप्रैल माह में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है और कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे विद्यार्थियों विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। भाजयुमो अध्यक्ष ने पत्र में आग्रह किया है कि जिले के सभी स्कूलों का संचालन समय दोपहर 12:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों के लिए गर्मी को देखते हुए विशेष अवकाश घोषित करने की भी मांग की है। बढ़ती गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए जैन ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Ratlam News: आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा शहर क्षेत्र में बीती रात 8 अप्रैल को लगभग 10:20 बजे अचानक गैस रिसाव की घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस कॉलोनी, खारीवाल कॉलोनी और आसपास के रहवासी इलाकों में लोगों को तेज गंध के कारण आंखों में जलन, आंसू आना, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं होने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही जावरा शहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फोर्स के साथ आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। जांच में पता चला कि अंटीया चौराहा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में पोरवाल आइस फैक्ट्री एंड कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो रहा है। मौके पर पुलिस ने तुरंत मास्क और अन्य सुरक्षात्मक इंतजामों के साथ फैक्ट्री मालिक सानिध्य पोरवाल (पुत्र लालचंद पोरवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी लाल गली जावरा) की मदद से गैस रिसाव को बंद करवाया। साथ ही फायर ब्रिगेड द्वारा पूरे क्षेत्र में पानी का छिड़काव करवाया गया ताकि गैस का प्रभाव कम हो सके। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि जैसे ही गैस से संबंधित लक्षण दिखाई देने लगे, उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन द्वारा तत्क्षण एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस बल और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम स्वयं मौके पर पहुंचे और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Kedarnath Yatra: अब केदारनाथ जाना हुआ और भी आसान, हेलीकॉप्टर सेवा से सीधे बाबा केदार के दरबार, जानिए रूट्स, किराया और बुकिंग प्रक्रिया

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड)- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Kedarnath Yatra: केदारनाथ धाम यात्रा 2025 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। अब 16 किलोमीटर की कठिन पैदल चढ़ाई से बचकर सीधे हेलीकॉप्टर से बाबा केदार के दर्शन किए जा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार ने हेलीकॉप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग वेबसाइट पर टिकट उपलब्ध करा दिए हैं। तीन हेलीपैड से चलेंगी उड़ानें श्रद्धालुओं के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर उड़ानें चलाई जा रही हैं। उड़ान का समय करीब 8 से 10 मिनट का होगा। सेवा सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। वापसी की आखिरी उड़ान दोपहर 3 बजे तक होगी। हेलीकॉप्टर बुकिंग कैसे करें उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट heliservices.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। जरूरी दस्तावेज: राउंड ट्रिप किराया: वन-वे और ग्रुप बुकिंग विकल्प भी उपलब्ध हैं। लगेज से जुड़ी गाइडलाइंस प्रत्येक यात्री के लिए अधिकतम वजन सीमा 80 किलो (व्यक्ति सहित सामान) निर्धारित है। केवल 2 से 5 किलो का छोटा बैग ले जाने की अनुमति है। बड़े बैग, ट्रॉली या सूटकेस ले जाना मना है। हेलिपैड पर रिपोर्टिंग यात्रियों को उड़ान समय से कम से कम डेढ़ घंटा पहले हेलीपैड पर पहुंचना जरूरी है। यात्रा से पहले यह रखें ध्यान: हेलीकॉप्टर यात्रा के फायदे इस सेवा से समय की बचत होती है और एक ही दिन में केदारनाथ के दर्शन संभव हैं। बुजुर्गों और अस्वस्थ यात्रियों के लिए यह यात्रा काफी आरामदायक है। साथ ही बर्फ से ढकी चोटियों और मंदाकिनी घाटी का अद्भुत एरियल व्यू मिलता है। चार्टर हेलीकॉप्टर विकल्प देहरादून से प्राइवेट चार्टर सेवा भी उपलब्ध है। इसमें वीआईपी सेवा, दर्शन में सहायता और भोजन की सुविधा शामिल होती है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख से चार लाख रुपये तक हो सकती है। यात्रियों के लिए जरूरी सुझाव अब केदारनाथ यात्रा पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुलभ हो गई है। कुछ ही मिनटों में बाबा के दर्शन संभव हैं। इस बार की यात्रा को बनाएं सुरक्षित, सुगम और अविस्मरणीय।

0%