रतलाम में गुड़ी पड़वा पर सामूहिक सामायिक, शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। जैन सोशल ग्रुप संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर विश्व शांति की कामना के साथ सामूहिक सामायिक का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में ग्रुप व समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लेकर धर्म आराधना का लाभ लिया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक पाठशाला में शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर रंजीता जी कोठारी, सरिता जी श्री श्रीमाल, संगीता जी कोठारी, पविना जी मूणत, मनीषा जी कोठारी, श्वेता जी वोहरा, विमला जी गादिया, सरोज जी कासवा सहित कुल 10 शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। सम्मान ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य रमिला जी सकलेचा, संगीता जी कांठेड़, रेनू लूनिया व अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। सामूहिक सामायिक के दौरान प्रभावना आभा नागौरी द्वारा की गई, जिससे कार्यक्रम का धार्मिक माहौल और अधिक भक्तिमय हो गया। इसके अलावा, हाल ही में JSG इंटरनेशनल फेडरेशन में JSG एमपी रीजन व JSG संगिनी उमंग रतलाम का नाम गौरवान्वित करने वाली सरोज जी जैन चतर का भी विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रमिला अभय जी सकलेचा, संगीता ललित जी कांठेड़, अमित जी कोठारी, रेनू राजेंद्र लूनिया, बिंदु अनिल जी कटारिया, अनीता शरद जी कोठारी, विजया जवाहर जी लूनिया, अरुणा महेंद्र जी नाहर, ममता भंडारी, सुनीता सुनील जी डांगी सहित कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समूह की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी निर्मला संजय जी पटवा द्वारा दी गई।

Ratlam News: रतलाम में फोरलेन निर्माण के लिए चला बुलडोजर: लक्कड़पीठा रोड से बाजना बस स्टैंड तक 27 मकान-दुकानों का अतिक्रमण हटाया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में फोरलेन सड़क निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। लक्कड़पीठा रोड से पुराने बाजना बस स्टैंड तक बनने वाले फोरलेन के बीच आ रहे 27 मकान और दुकानों के हिस्सों को बुलडोजर और जेसीबी की मदद से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने इसे मास्टर प्लान के तहत की गई नियमानुसार कार्रवाई बताया। वीडियो देखे जानकारी के अनुसार चांदनी चौक से लगे लक्कड़पीठा रोड को 18 मीटर चौड़ा फोरलेन बनाया जा रहा है, जो पुराने बाजना बस स्टैंड तक जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर करीब 6.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण इस परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा था। नगर निगम द्वारा पहले ही क्षेत्र के मकान और दुकान मालिकों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अक्टूबर-नवंबर में हुई नपती में 192 मकानों में 2 से 4 मीटर तक अतिक्रमण पाया गया था। इसके बाद कई लोगों ने स्वेच्छा से अपने निर्माण हटा लिए थे, जबकि कुछ लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। हाल ही में महापौर प्रहलाद पटेल ने अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसी के तहत सोमवार को नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना ने बताया कि सभी संबंधित लोगों को दो महीने पहले नोटिस जारी किए गए थे और 9 मार्च तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया गया था। इसके बावजूद जिन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम के अनुसार फोरलेन बनने से इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर बनेगी।

Ratlam News: रतलाम में एक्टिवा खड़ी करने पर खूनी विवाद: 8-10 बदमाशों ने घर पर तलवार-लाठियों से किया हमला, 3 घायल; CCTV आया सामने

रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर एक्टिवा खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद 8-10 युवकों ने परिवार पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर हथियार जब्त किए हैं। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि 8-10 युवकों ने एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया और तलवार, बेसबॉल बैट व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो देखे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश मोहल्ले में खुलेआम तलवारें और लट्ठ लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद घायल दिलीप वसुनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। घर के सामने सड़क पर उसकी एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान ईश्वर नगर निवासी अजय नायक और सुनील नायक बाइक से वहां पहुंचे और एक्टिवा सड़क पर खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दिलीप ने उन्हें गाली देने से मना किया और एक्टिवा हटाने की बात कही, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अजय ने तलवार के पिछले हिस्से से दिलीप के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। फोन कर साथियों को बुलाया, परिवार पर किया हमला विवाद बढ़ता देख दिलीप की मां लीलाबाई, भाई प्रेम और बहन कांता बीच-बचाव के लिए आए। इस दौरान अजय और सुनील ने फोन कर अपने अन्य साथियों कुंदन, दिनेश, अक्षय समेत कई लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में 8-10 युवक तलवार, बेसबॉल बैट और लाठियों के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। CCTV में दिखी बदमाशों की दहशत घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर तलवारें और लाठियां लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। फरियादी के अनुसार जाते-जाते आरोपी धमकी देकर गए कि अगर भविष्य में उनके समाज की होली पार्टी में दखल दिया, तो परिवार को जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि वाहन खड़ा करने और आपसी कहासुनी के कारण यह विवाद हुआ। पुलिस ने अजय नायक, सुनील नायक, दिनेश नायक, कुंदन नायक, अक्षय नायक सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और उनके पास से तलवार भी जब्त की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Ratlam News: रतलाम में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 1 आरोपी व 3 बाल अपचारी गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक संगठित बाइक चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 मुख्य आरोपी और 03 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 09 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। वीडियो देखे लगातार हो रही थीं बाइक चोरी की घटनाएं शहर के संत नगर और ईदगाह रोड क्षेत्रों में पिछले दिनों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में थाना माणकचौक में अलग-अलग अपराध दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के नेतृत्व में शहर के थानों और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध युवक मिले। दस्तावेज नहीं दिखा पाने और पूछताछ में विरोधाभास मिलने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करना कबूल किया। ये आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने विकास पिता लालु मचार (25), निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा तीन बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया है। 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद आरोपियों के कब्जे से कुल 09 मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं, जिनमें माणकचौक, स्टेशन रोड और डीडी नगर क्षेत्रों से चोरी हुई बाइकें शामिल हैं। साथ ही दो मोटरसाइकिलें वारदात में इस्तेमाल की गई थीं, जिन्हें भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे सहित थाना माणकचौक, स्टेशन रोड, डीडी नगर एवं साइबर सेल की टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए शहर में अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Ratlam News: रतलाम में पान दुकान में चोरी, CCTV में कैद चोर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र में रविवार तड़के एक चोरी की घटना सामने आई है। दो बत्ती चौराहे स्थित विनायक पान भंडार को निशाना बनाते हुए एक चोर बीड़ी-सिगरेट और नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। CCTV देखे दुकान संचालक सतीश चौरसिया ने बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर नरीमन पाइंट चले गए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला और बाहर एक खाली खाद का कट्टा रखा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति शटर उचकाकर दुकान के अंदर घुसता दिखाई दे रहा है। वह अपने साथ टॉर्च लेकर आया था और कपड़े में बीड़ी-सिगरेट के पैकेट भरकर ले गया। फुटेज में आरोपी करीब 10 मिनट तक दुकान के अंदर रहा और जाते समय शटर को फिर से गिरा दिया। आरोपी ने गल्ले में रखे 10 और 20 रुपये के नोटों सहित चिल्लर पर भी हाथ साफ किया। दुकानदार के अनुसार करीब 10 हजार रुपये नकद और लगभग 20 हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। घटना की लिखित शिकायत पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में बर्थडे पार्टी पर बवाल: तलवारें चलीं, 7 घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में गुरुवार देर रात जन्मदिन की पार्टी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के रत्नेश्वर रोड पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तलवारबाजी और पत्थरबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए। घायलों में एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। घटना का वीडियो देखिए क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक एक पक्ष ने घर के बाहर जन्मदिन मनाते हुए तेज शोर किया, जिस पर पड़ोसियों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, लट्ठ और पत्थरों से हमला किया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटना का वीडियो भी सामने आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किए हैं। पहले से चल रहा था विवाद पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद भी चल रहा था। कुछ दिन पहले भी इनके बीच झगड़ा हुआ था और नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं। आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं केस पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी शंकरसिंह के खिलाफ पहले से 13 केस दर्ज हैं और उस पर बाउंड ओवर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। वहीं सागरसिंह के खिलाफ भी 10 मामले दर्ज हैं और प्रकरण एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस ने क्या किया? घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष का इलाज जिला अस्पताल में और दूसरे पक्ष का मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में बारात पर हमला: दूल्हे को घोड़ी से गिराया, तलवार से मां घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के ग्राम मथुरी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बारात के दौरान गांव के कुछ युवकों ने दूल्हे को घोड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हे की मां समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो देखिए डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार फरियादी राधाबाई पत्नी स्वर्गीय गिरधारीलाल पारगी ने बताया कि बुधवार को उनकी पुत्री रानू की बारात धराड़ के पास स्थित भैरूपाड़ा से आई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वर निकासी के दौरान गांव के आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी और ध्रुव वहां पहुंचे और डीजे नहीं लगाने को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने बारातियों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। दूल्हे की मां पर तलवार से वार विवाद के दौरान आरोपितों ने बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा भी वहां आ गए और हंगामा करने लगे। जब दूल्हे की मां संतोषबाई बीच-बचाव करने पहुंचीं तो अंकित ने तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट आई। कई बाराती घायल, थाने पहुंची बारात हमले में दूल्हे के भाई अमृत, सिताराम और अन्य बाराती भी घायल हुए। घटना के बाद दूल्हे कन्हैयालाल सहित बाराती सीधे थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपितों को लिया हिरासत में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मामले में आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव, राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने राहुल और अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रतलाम जिले के जावरा और ताल क्षेत्र सहित आगर-मालवा व राजगढ़ जिलों में सक्रिय था। WATCH VIDEO लगातार वारदातों से दहशत पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को जावरा, 6 फरवरी को ताल, आलोट व बड़ोद (जिला आगर) और 7 फरवरी को सुसनेर (जिला आगर) व जीरापुर (जिला राजगढ़) में महिलाओं से मंगलसूत्र, पर्स और मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आई थीं। आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर वारदातों को अंजाम देते थे। इन मामलों में ताल थाने पर अपराध क्रमांक 75/26 और जावरा शहर थाने पर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देशन में बनी विशेष टीम घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी, साइबर सेल और सीसीटीवी विशेषज्ञ शामिल किए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने भोपाल निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है— आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर पुलिस के अनुसार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है— इनके खिलाफ जमानत निरस्तीकरण के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बरामदगी आरोपियों से पुलिस ने पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान पूरे मामले के खुलासे में ताल, जावरा, बड़ावदा, आलोट थानों की टीम, साइबर सेल और कई पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Ratlam News: वलारुण्डी लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया माल व बाइक बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वलारुण्डी में हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। WATCH VIDEO पुलिस के अनुसार, 05 जनवरी 2026 को 8 लेन रोड से निकलने वाले कट वलारुण्डी के पास फरियादी राकेश पिता प्रभुलाल मईड़ा एवं उनकी पत्नी संगीताबाई के साथ अज्ञात बदमाशों ने रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दंपती से 23,900 रुपये नकद, ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और दो चांदी की चूड़ियां लूट ली थीं। मामला दर्ज कर बनाई गई विशेष टीम फरियादी की रिपोर्ट पर थाना शिवगढ़ में अपराध क्रमांक 005/2026 धारा 309(4), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से खुलासा विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के माध्यम से लगातार पतारसी की। मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया। विवेचना के दौरान मामला डकैती का पाए जाने पर प्रकरण में धारा 310(2) बीएनएस भी जोड़ी गई। यह मशरूका किया गया बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से — बरामद किया।कुल बरामद मशरूका की कीमत लगभग ₹87,250 बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रतलाम और राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के निवासी शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय सैलाना में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरे मामले के सफल खुलासे में शिवगढ़, बिलपांक, कालुखेड़ा, नामली, जावरा सहित विभिन्न थानों के अधिकारियों-कर्मचारियों और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है।

Ratlam News: रतलाम में लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, स्टेशन रोड थाने में चाकूबाजी से मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब मामला स्टेशन रोड थाना परिसर तक पहुंच गया। यहां दो पक्षों के बीच पहले से चल रहा विवाद फिर से भड़क उठा और थाने के भीतर ही चाकूबाजी की घटना हो गई, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। WATCH VIDEO घटना शनिवार देर रात करीब 2 से 2.30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शेरानीपुरा निवासी अरशद खान पिता अतर खान और नदीम खान पिता अनवर खान, दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने स्टेशन रोड थाने पहुंचे। थाने में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव कम नहीं हुआ और पुलिस के सामने ही दोबारा विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान अरशद खान ने दूसरे पक्ष पर हमला करने की नीयत से जेब से चाकू निकाल लिया। झूमाझटकी के दौरान बीच-बचाव करने आए अरशद के भाई आशीफ को चाकू लग गया। इस दौरान अरशद के हाथ में भी चोट आई, जिससे दोनों के हाथों से खून बहने लगा। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। थाना परिसर के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक खून के धब्बे फैल गए, जो रविवार दोपहर तक फर्श पर दिखाई देते रहे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाने के भीतर दो पक्षों के भिड़ने और चाकूबाजी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था। रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान आपस में झूमाझटकी हो गई। एक पक्ष का अरशद अपनी जेब में सब्जी काटने का छोटा चाकू लेकर आया था। उसे रोकने के दौरान उसी के परिवार के सदस्य को चोट लगी। दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

↑
0%