Ratlam News: नामली में बजरंग दल का शौर्य संचलन, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड नामली द्वारा नगर में भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। संचलन आशर्मा मैरिज गार्डन, सेमलिया रोड से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुआ। संचलन के माध्यम से अनुशासन, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। संचलन के प्रारंभ में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मंगलेश सोनी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बजरंग दल देश के युवाओं को सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का कार्य कर रहा है, वहीं बाहरी ताकतें हिंदू युवाओं को नशे और धर्मांतरण के माध्यम से कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणवेश पहनकर हाथों में लाठी लेकर नगर में निकलना किसी प्रकार का शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक एकता का संदेश है। उन्होंने कहा कि आज बजरंग दल पूरे देश में राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ सजगता से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर देश के लिए जीने, मरने और संघर्ष करने को प्रत्येक कार्यकर्ता तैयार है। संचलन के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन संत गणेश दास महाराज (बाबाजी की कुटिया), प्रखंड पालक पवन देवड़ा, प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़, मंत्री लखन सिंह कछावा तथा संयोजक हरीश पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभाग संयोजक विनोद शर्मा, सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक मुन्नू कुशवाह, आशु टांक, गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा, प्रसार-प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल सहित नामली प्रखंड के कमल सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रोनक, लखन सिंह सोलंकी, पप्पू प्रजापत, आशीष, जितेंद्र, कमलेश, प्रेम, ईश्वर, पुखराज, अभिषेक, राजपाल, राजकुमार सहित खंड एवं ग्राम समितियों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रखंड मंत्री लखन सिंह कछावा ने व्यक्त किया।यह जानकारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: हुण्डी दलाली के नाम पर 64 लाख की ठगी, ठेकेदार सहित चार व्यापारियों से अमानत में खयानत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर में हुण्डी की दलाली और साहूकारी ब्याज के नाम पर बड़ी ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ठेकेदार सहित चार व्यापारियों से करीब 64 लाख रुपये की अमानत में खयानत कर आरोपी परिवार सहित फरार हो गया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी निवासी तेजानगर, रतलाम, जो पेशे से मकान ठेकेदार है, ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान विजय कुमार पिता मदनलाल लोढ़ा निवासी शुभम रेसिडेंसी, रतलाम से करीब 10 वर्षों से थी। आरोपी हुण्डी की दलाली का काम करता था और विश्वास में लेकर फरियादी से निवेश के नाम पर रुपए लिए। पीड़ित के अनुसार 03 मार्च 2025 को उसके एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 8 लाख रुपये आरोपी के एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा 30 जून 2025 को उसकी पत्नी मोनिका के खाते से 3 लाख रुपये चेक के जरिए दिए गए। इस प्रकार कुल 11 लाख रुपये हुण्डी की दलाली के लिए दिए गए थे। समझौते के अनुसार तय तारीख 01 दिसंबर 2025 को रकम साहूकारी ब्याज सहित लौटानी थी, लेकिन इससे पहले ही आरोपी विजय कुमार लोढ़ा अपने परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी सामने आई कि आरोपी ने अन्य व्यापारियों से भी इसी तरह धोखाधड़ी की है। चारों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और बताया कि अलग-अलग माध्यमों से आरोपी को कुल 64 लाख रुपये दिए गए थे। पीड़ितों ने बैंक ट्रांजेक्शन, चेक, आवेदन पत्र सहित सभी दस्तावेज पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस ने अमानत में खयानत और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ितों ने प्रशासन से आरोपी की जल्द गि

Ratlam News: फोरलेन जाम केस: धौंसवास में अतिक्रमण हटाने के बाद हंगामा, 7 नामजद सहित कई अज्ञात पर एफआईआर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: धौंसवास गांव में गुरुवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद फोरलेन पर चक्काजाम करने वाले लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 7 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस बना है। WATCH VIDEO टेहकिकात के अनुसार, प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बन रही मालवीय समाज की धर्मशाला का निर्माण हटाया था। कार्रवाई के विरोध में समाज के लोग मंदसौर–इंदौर फोरलेन पर करीब दो घंटे बैठे रहे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की जा रही है, जिससे आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। किसके खिलाफ केस दर्ज हुआ? पटवारी भरत राठौड़ की शिकायत पर नामली थाना पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है: इन सबके अलावा अज्ञात प्रदर्शनकारियों को भी आरोपी बनाया गया है। कौन-कौन से आरोप लगे? पुलिस की अगली कार्रवाई

Ratlam News: रतलाम में युवक का शव स्कूल की रेलिंग पर लटका मिला, मोबाइल स्विच ऑफ; सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मंगलवार सुबह रतलाम जिले के रावटी में बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर (निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। WATCH VIDEO मोबाइल स्विच ऑफ मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस की प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। शव पूरी तरह अकड़ चुका था, जिससे अनुमान है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई होगी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मिला है, पर वह स्विच ऑफअवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी। तीन भाइयों में सबसे छोटा था भानूप्रताप परिजनों के अनुसार, भानूप्रताप अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाइयों के नाम अमित और लक्की हैं। घर में मां रहती हैं, पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार घटना से सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एम.आई. खान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर सकती है।

Ratlam News: रतलाम के धौंसवास में किस्त मांगने पर हमला: फाइनेंस कर्मचारी को चाकू मारा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के धौंसवास गांव में सोमवार सुबह बड़ा विवाद हो गया। बाइक की बकाया किस्त मांगने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजुक्युटिव पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र सिंह सोलंकी घायल हो गया। घटना सुबह करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। WATCH VIDEO हमले की जानकारी लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। कैसे हुआ विवाद? घायल कर्मचारी वीरेंद्र सिंह सोलंकी और उनका साथी वीरेंद्र सिंह तंवर किस्त कलेक्शन के लिए जावरा जा रहे थे। धौंसवास गांव में वे रुके हुए थे तभी जावरा की दिशा से आ रही एक बाइक (एमपी 43 ZG 6649) को अपनी कस्टमर लिस्ट में देखकर रोक लिया और किस्त जमा कराने को कहा। इस पर दोनों बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बात हाथापाई तक पहुंची और एक युवक ने चाकू निकालकर वीरेंद्र के गले पर वार कर दिया। दूसरे युवक के हाथ में भी चाकू था। घायल कर्मचारी ने किसी तरह बचाव किया। ग्रामीणों ने हमलावरों को पकड़कर पीटा चाकूबाजी देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। दोनों हमलावरों को पकड़कर पहले पीटा और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। हालात बिगड़ते देख रतलाम से एएसपी राकेश खाखा भी मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाया। पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर नामली थाना ले आई। वहीं घायल फाइनेंस कर्मचारी को रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गांव में हंगामा, थाने पहुंची भीड़ घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में नामली थाना पहुंच गए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके चलते कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बाद में थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने दोनों युवकों पर जानलेवा हमला (IPC 307) का केस दर्ज करने की बात कही, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। क्या था असल विवाद? घायल कर्मचारी के अनुसार—बाइक मालिक जावरा निवासी आसिफ खान पर 6 किस्तें बाकी थीं। वे किस्त लेने उसके पास जा रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों को रोककर पूछा तो विवाद शुरू हो गया। घायल ने बताया कि बाइक मालिक ने बाइक इन दोनों युवकों में से एक को 30 हजार रुपए में गिरवी रखी थी, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। पुलिस का बयान एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि“फाइनेंस की बाइक को लेकर आपसी विवाद था। विवाद बढ़ा और चाकूबाजी हुई। दोनों हमलावरों को अभिरक्षा में लेकर केस दर्ज कर लिया है।”

Ratlam News: रतलाम में बोधि इंटरनेशनल स्कूल का तीन घंटे घेराव: प्रिंसिपल-टीचर पर केस की मांग, छात्र अहमदाबाद रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र के कूदने की घटना शनिवार को बड़ा विवाद बन गई। आदिवासी छात्र संगठनों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक स्कूल का घेराव किया। प्रदर्शनकारी स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने समेत स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग कर रहे थे। WATCH VIDEO प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर लगाया जाम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ विरोध लगभग 3 बजे तक चला।परिजन व भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारी छात्र के स्केटिंग में मिले मेडल लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता बढ़ी जब प्रदर्शनकारियों ने स्कूल गेट पर ताला लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और भीड़ को समझाया। परिजनों का आरोप: मानसिक दबाव बनाकर बच्चे को डराया गया परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रिंसिपल और टीचर छात्र को धमकाते हुए नजर आए।परिजनों के अनुसार – दादी ने कहा कि “अगर मैडम का बच्चा गिरता तो उन्हें समझ आता कि दर्द क्या होता है। बच्चा कई मेडल जीतकर लाया, पर स्कूल से कभी सराहना नहीं मिली।” डीईओ ने जांच समिति गठित की; परिजन FIR की मांग पर अड़े जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि— लेकिन विरोध कर रहे लोग तत्काल FIR दर्ज कराने की मांग पर डटे रहे। पुलिस का आश्वासन: होगी वैधानिक कार्रवाई सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।पुलिस ने कहा –“पूरा मामला जिला प्रशासन की जानकारी में है। जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी।” पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित हुआ। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी कि अगर FIR नहीं हुई, तो सोमवार को स्कूल खोलने नहीं दिया जाएगा। छात्र को गंभीर स्थिति में अहमदाबाद रेफर घटना के बाद परिजन छात्र को बेहतर इलाज के लिए शनिवार सुबह अहमदाबाद ले गए।परिजनों ने कहा कि बच्चा मानसिक रूप से परेशान था और स्कूल स्टाफ ने उसे डरा-धमकाकर तनाव में डाल दिया।

Ratlam News: संपत्ति विवाद में मामा ने भांजे को पत्थर से मारा, मौके पर मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के धतरावदा गांव में संपत्ति विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। मामा-भांजे के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जब 30 वर्षीय अमृतराम पुत्र कालूराम पाटीदार अपने मामा समरथलाल पुत्र बालाराम पाटीदार से खेत से लौटते समय भिड़ गया। शुरुआती जांच के अनुसार अमृतराम ने पीछे से मामा पर पत्थर से हमला किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई बढ़ गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि समरथलाल ने पत्थर से अमृतराम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल समरथलाल को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जो अदालत में विचाराधीन था। कुछ दिन पहले समरथलाल के पक्ष में फैसला आया था, जिसके बाद से तनाव बढ़ा हुआ था। थाना प्रभारी आनंदसिंह आज़ाद के अनुसार, मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

Ratlam News: रात भर की घेराबंदी में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 200 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी ढोढर थाना रिंगनोद क्षेत्र में 200 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत ₹12,24,000 आँकी गई है। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जारी सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।  रात में मिली मुखबिर सूचना, बरखेड़ी फंटा पर घेराबंदी दिनांक 28 नवंबर 2025 की देर रात टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बरखेड़ी फंटा, ढोढर के पास एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र रघुवीर सिंह नरुका और नदीम शकील अहमद अंसारीको गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वाहन से200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL) — बाजार मूल्य लगभग ₹6,24,000महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292 — कीमत ₹6,00,000जप्त की गई। तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 455/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जप्त मशरूका गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Ratlam News: तीन लोगों पर जानलेवा हमला: आरोपी अभय पितलिया को तीन अलग-अलग मामलों में 6-6 वर्ष की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नाहरपुरा क्षेत्र में तीन व्यक्तियों पर जानलेवा हमला करने के आरोपित अभय उर्फ अब्बू पितलिया को न्यायालय ने गंभीर धाराओं में दोषी पाते हुए तीन अलग-अलग काउंट में 6-6 वर्ष के सश्रम कारावास, कुल ₹9000 अर्थदंड, तथा आयुध अधिनियम की धारा 25(1B) के तहत अतिरिक्त 2 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹1000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला अष्टम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री निर्मल मंडोरिया द्वारा सुनाया गया। प्रकरण में पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने की। घटना का विवरण फरियादी हरीश ने 25 मार्च 2019 की शाम 6 बजे सिविल हॉस्पिटल रतलाम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी के अनुसार— थाना माणक चौक ने धारा 307, 294 भादवि के तहत मामला दर्ज किया। क्रॉस केस भी दर्ज हुआ था इसी विवाद में आरोपी अभय की रिपोर्ट परगोवर्धन चौहान, हरीश चौहान और विमल चौहान के विरुद्धधारा 323, 294 भादवि के तहत क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया। दोनों मामलों का विचारण एक साथ अष्टम जिला एवं सत्र न्यायालय में हुआ। न्यायालय का फैसला मुख्य आरोपित अभय उर्फ अब्बू पितलिया को— क्रॉस केस में गोवर्धन, हरीश व विमल चौहान को— पैरवी पूरे प्रकरण में सफल पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान द्वारा की गई।

Ratlam News: रतलाम में पशु क्रूरता का मामला: अदालत ने आरोपी को दो साल कैद सुनाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  फूल मंडी क्षेत्र में गाय और एक छोटे केड़े के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दो वर्ष के सश्रम कारावास और ₹5,000 अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव की अदालत द्वारा पारित किया गया। आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही जेल में निरुद्ध है। WATCH VIDEO अतिरिक्त लोक अभियोजक संजिव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 25–26 मई 2024 की रात करीब 2:35 बजे की है। फरियादी आशीष सोनी, निवासी अमलतास कॉलोनी, अपने मित्र विजय सोनी के साथ दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल जा रहा था। जब दोनों फूल मंडी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तब टीन शेड के नीचे एक संदिग्ध हरकत करने वाले दाढ़ी वाले व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी। यह खबर भी पढ़े मोटरसाइकिल की हेडलाइट डालने पर देखा गया कि आरोपी पहले एक छोटे केड़े के मुंह में अपना जननांग डाल रहा था और बाद में वही कृत्य पास खड़ी गाय के साथ कर रहा था। विजय द्वारा आवाज लगाने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसी दौरान वहां से पुलिस वाहन गुजर रहा था। फरियादी ने उन्हें रुकवाकर घटना की जानकारी दी। वाहन में मौजूद उपनिरीक्षक ए.पी. सिंह और आरक्षक मुकेश कुमावत ने आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खोजेंमा पिता नजमुद्दीन, निवासी बोहरा बाखल रतलामबताया। माणक चौक थाने ले जाकर फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 377 व 506 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को फूल मंडी स्थित विष्णु माली की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से दर्ज थी। पुलिस ने अनुसंधान पूर्णकर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया। विचारण के दौरान अभियोजन ने सभी साक्ष्य प्रस्तुत किए और अदालत में सीसीटीवी फुटेज भी चलाकर देखा गया। मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को धारा 377 भादवि के तहत दोषी ठहराते हुए दो वर्ष का सश्रम कारावास तथा ₹5,000 का अर्थदंड लगाया। इस प्रकरण की पैरवी अतिरिक्त लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता संजिव सिंह चौहान द्वारा की गई।

↑
0%