Ratlam News: रतलाम में पुलिस अधीक्षक का देर रात औचक निरीक्षण, स्टेशन रोड थाना व रात्रि गश्त व्यवस्था की परखी हकीकत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार ने 16–17 दिसंबर की दरमियानी रात थाना स्टेशन रोड का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रात्रिकालीन गश्त, ड्यूटी व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की गई। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन से थाने में तैनात पुलिस बल, रात्रि ड्यूटी चार्ट, गश्ती दलों एवं चेकिंग प्वाइंट्स की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहते हुए नियमित गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर स्थित हवालात, शस्त्रागार एवं मालखाना भी देखा गया। हवालात में बंद बंदियों की सुरक्षा, स्वच्छता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं भोजन व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक शहर में रात्रिकालीन गश्त व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों का भ्रमण कर मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों से संवाद किया। अधिकारियों को लगातार पेट्रोलिंग, प्रभावी चेकिंग एवं अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र पहनने एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा, जिससे आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Ratlam News: रतलाम चांदनी चौक में कार धोने को लेकर बवाल, व्यापारी के सिर पर ईंट से हमला, एक गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के चांदनी चौक क्षेत्र में कार धोने के दौरान पानी के छींटे लगने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि व्यापारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक ज्वेलरी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। माणकचौक पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। WATCH VIDEO प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांदनी चौक स्थित श्रीनाथ ज्वेलर्स के संचालक चिराग शर्मा रविवार सुबह अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पड़ोस की दुकान एनसी ज्वेलर्स के मुनीम द्वारा कार धोते समय पानी के छींटे चिराग शर्मा पर पड़ गए। आपत्ति जताने पर मुनीम अभय गेहलोद ने गाली-गलौज की और अगले दिन दुकान पर आकर देखने की धमकी दी। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे अमन गेहलोद, अभय गेहलोद सहित 8 से 10 लोग चिराग शर्मा की दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान अमन गेहलोद ने ईंट उठाकर चिराग शर्मा के सिर पर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। कुछ आरोपितों द्वारा चाकू निकालने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी और लोग एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर माणकचौक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल चिराग शर्मा को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चिराग शर्मा की शिकायत पर यश छाजेड़, देवराज राजपूत, चंचल कोठारी, तिलकराज राजपूत, कान्हा जाट, अमन गेहलोद, अभय गेहलोद, यश बैरागी सहित अन्य अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी 22 वर्षीय अमन गेहलोद को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद चांदनी चौक क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Ratlam News: बॉडी वॉर्न कैमरों से लैस हुई रतलाम यातायात पुलिस, पारदर्शी और निष्पक्ष चालानी कार्रवाई शुरू

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: यातायात नियमों के सख्त और निष्पक्ष पालन को सुनिश्चित करने के लिए रतलाम यातायात पुलिस ने तकनीक का सहारा लिया है। अब जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे का उपयोग कर रहे हैं। इससे न केवल चालानी कार्रवाई पारदर्शी होगी, बल्कि आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत होगा। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राकेश खाखा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी के मार्गदर्शन में यह नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत यातायात पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग की पूरी प्रक्रिया वीडियो रिकॉर्ड की जा रही है। बॉडी वॉर्न कैमरे से होंगे ये फायदे: यातायात पुलिस का मानना है कि इस तकनीक से न केवल नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित होगा, बल्कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली भी और अधिक जवाबदेह व निष्पक्ष बनेगी। साथ ही, मानवीय व्यवहार के साथ कानूनसम्मत कार्रवाई से नागरिकों का सहयोग भी बढ़ेगा। नागरिकों से अपील:रतलाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और पुलिस की कार्यवाही में सहयोग प्रदान करें।यह पहल सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ratlam News: डायल 112 की तत्परता से बची जान: डेलनपुर चौकी के पास सड़क हादसे में घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत डेलनपुर चौकी के पास एक अज्ञात कार द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद डायल 112 एफआरवी स्टाफ की तत्परता से घायल की जान बचाई जा सकी। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले की एफआरबी क्रमांक RTM-04 थाना औद्योगिक क्षेत्र की टीम अपने एक नोडल प्वाइंट से दूसरे नोडल प्वाइंट की ओर जा रही थी। इसी दौरान डेलनपुर चौकी के पास उन्होंने देखा कि एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हरिओम पाटीदार (उम्र 37 वर्ष), निवासी धामनोद के रूप में हुई। एफआरवी स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायल की हालत गंभीर थी और मौके पर मौजूद भीड़ एंबुलेंस का इंतजार कर रही थी, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण समय नष्ट हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 स्टाफ ने बिना देरी किए घायल को अपनी एफआरवी में बैठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रतलाम पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचाने और त्वरित इलाज मिलने से घायल हरिओम पाटीदार की जान बचाई जा सकी। पुलिस की इस संवेदनशीलता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की है। सराहनीय भूमिका: डायल 112 पुलिस स्टाफ का यह मानवीय और जिम्मेदार कदम एक बार फिर यह साबित करता है कि आपात स्थिति में त्वरित निर्णय और समय पर कार्रवाई कितनी अहम होती है।

Ratlam News: रतलाम में स्कूटर सवार किशोरी से मोबाइल स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश बदमाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में मोबाइल स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार शाम स्कूटर से जा रही किशोरी के हाथ से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। WATCH VIDEO कस्तूरबा नगर निवासी जूली सोनी पुत्री पवन सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 4:20 बजे अपनी छोटी बहन को कोचिंग छोड़ने के लिए ई-स्कूटर से 80 फीट रोड होते हुए अलकापुरी जा रही थी। स्कूटर की पीछे वाली सीट पर बैठी छोटी बहन के हाथ में मोबाइल फोन था। जीडी अस्पताल के सामने पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने चलते वाहन के पास आकर किशोरी के हाथ से मोबाइल छीन लिया और हनुमान ताल की ओर भाग निकले। अचानक हुई घटना से दोनों बहनें घबरा गईं और स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हैं। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी और दोनों बदमाशों ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था। पुलिस कर रही जांच थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार बढ़ रही स्नैचिंग की घटनाओं से शहरवासियों में दहशत का माहौल है, खासकर महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Ratlam News: आवारा मवेशी अभियान में बाधा: निगम टीम पर हमला, जबरन छुड़वाई गईं गायें

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में आवारा मवेशियों को पकड़ने निकली नगर निगम की टीम अब खुद असुरक्षित होती नजर आ रही है। बीते दो-तीन दिनों से लगातार पशुपालकों द्वारा निगम टीम पर हमला कर गायों को जबरन छुड़ाने के मामले सामने आ रहे हैं। हालात ऐसे बन गए हैं कि निगम कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियां तक दी जा रही हैं। WATCH VIDEO नगर निगम टीम प्रभारी विराट मेहरा ने थाना माणकचौक और स्टेशन रोड में बसंत कॉलोनी निवासी सुरेश राठौड़ एवं उसके भांजे ध्रुव राठौड़ के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपित निगम टीम से विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। वाहन से जबरन उतारी गईं गायें, की गई हाथापाई पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया कि गुरुवार रात पुलिस लाइन क्षेत्र से पकड़ी गई गायों को सुरेश राठौड़ और ध्रुव राठौड़ अपना बताकर छुड़वाने पहुंचे। निगम टीम द्वारा मना करने पर दोनों ने वाहन से जबरन गायों को उतार लिया और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई की। इसके बाद निगम की टीम जब करमदी रोड स्थित संत रविदास चौक पहुंची, तो वहां भी दोनों आरोपित पहुंच गए और अभद्र व्यवहार करते हुए पशु वाहन से गाय उतार ली। इस दौरान सुरेश राठौड़ ने खुलेआम धमकी दी कि उसे निगम, पुलिस या प्रशासन का कोई डर नहीं है। पहले भी हो चुकी है कार्रवाई में ढिलाई नगर निगम ने 15 सितंबर को पुलिस की मौजूदगी में अवैध तबेलों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान बसंत कॉलोनी स्थित सुरेश राठौड़ के तबेले पर टीम पहुंची जरूर, लेकिन टीन शेड और पक्के निर्माण को हटाए बिना ही लौट गई। टीम के सामने ही बंधी गायों को छोड़कर खेतों की ओर भगा दिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बसंत कॉलोनी स्थित तबेले में करीब 150 से अधिक गायें, जबकि ओझाखाली क्षेत्र में भाई राजेश राठौड़ के तबेले में 200 से अधिक गायें हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पहले भी कर चुके हैं हमला सुरेश और ध्रुव राठौड़ के अलावा अर्जुन गुर्जर, राहुल गुर्जर, सचिन गुर्जर, राहुल यादव, चेतन टांक सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी पूर्व में निगम टीम पर हमला कर गाय छुड़वाने की शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस का बयान इस मामले में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने कहा कि निगम द्वारा जब सुरक्षा की मांग की जाती है, तो पुलिस बल उपलब्ध कराया जाता है। आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: सेमलिया रोड जमीन विवाद में हिंसा, पिता-पुत्र से मारपीट; जान से मारने की धमकी का आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेमलिया रोड क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO सेमलिया रोड निवासी सत्यनारायण राठौड़ ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह कृषि कार्य करता है और उसकी करीब साढ़े सत्रह बीघा भूमि उसके पिता गणपतलाल के नाम पर दर्ज है। इसी भूमि से सटी बाबुलाल राठौड़ की जमीन है, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सत्यनारायण और उसके पिता गणपतलाल घर के सामने खड़े थे। तभी आरोपित राहुल राठौड़ और बाबुलाल राठौड़ वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि राहुल राठौड़ ने सत्यनारायण के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई और खून निकलने लगा। वहीं बाबुलाल राठौड़ ने गणपतलाल के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के दौरान अशोक राठौड़ और अनिल कुमावत ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि आगे खेत पर दिखाई दिए तो उन्हें खत्म कर देंगे। घटना के बाद सत्यनारायण अपने पिता गणपतलाल को लेकर थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में घर में सेंधमारी: कुख्यात चोर गिरफ्तार, 1 लाख के आभूषण बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फरियादी फरजाना बी पति रईस कुरैशी, निवासी शैरानीपुरा हरिजन बस्ती, ने दिनांक 08 नवंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। WATCH VIDEO घर में रखे सोने के कान के टॉप्स, लटकन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चेन, पायल, बच्चों के गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये और बी.सी. के नगदी रुपए चोरी हो गए थे। कुल चोरी का माल करीब 1 लाख रुपये कीमत का था। इस पर थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अपराध क्रमांक 896/25, धारा 331(4), 305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की तत्पर कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन द्वारा सउनि देवेन्द्र सिंह सेंगर को जांच सौंपी गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड (28 वर्ष), निवासी हाथीखाना बाई जी का वास, रतलाम को गिरफ्तार किया।आरोपी की निशानदेही पर फरियादी के घर से चोरी गया सामान जप्त किया गया। जप्त सामान आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी मोईन उर्फ मोनु जुगाड के विरुद्ध पहले से ही 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमेंभादवि की धारा 379, 380, 457,आर्म्स एक्ट,NDPS एक्ट,आबकारी एक्ट आदि के मामले शामिल हैं। आरोपी पर लगातार चोरी, हथियार और मारपीट के मामले दर्ज होते रहे हैं। सराहनीय भूमिका थाना स्टेशन रोड की टीम की सक्रियता से चोरी का खुलासा हुआ। इनकी भूमिका सराहनीय रही:

Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में ड्रामा: प्रेमिका को उज्जैन भेजने पर युवक बेहोश, परिवार का विरोध

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर उस समय नाटकीय माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी प्रेमिका को उज्जैन आश्रय स्थल भेजे जाने का विरोध करने लगा। युवती को गाड़ी में ले जाते समय युवक पीछे-पीछे दौड़ा और देखते ही देखते बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। WATCH VIDEO  प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला, साथ रहने का एग्रीमेंट भी बनाया जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती कुछ दिन पहले घर से भाग गए थे।दोनों ने 2 दिसंबर को स्टांप पर साथ रहने का एग्रीमेंट भी किया था।4 दिसंबर को युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया। थाने में युवती ने माता-पिता के साथ रहने से इनकार किया थाने में युवती ने बयान दिया कि वह युवक के साथ रहना चाहती है और माता-पिता के पास नहीं जाएगी।लेकिन युवक की उम्र 21 साल से कम (20 वर्ष) होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार उसे वन स्टॉप सेंटर भेजने का निर्णय लिया। कलेक्ट्रेट में भावुक दृश्य – दोनों रोए, परिवार ने विरोध किया मंगलवार को युवती को उज्जैन आश्रय स्थल भेजने का आदेश दिया गया।युवती को ले जाते समय: परिजन भी भावुक हो गए और उसे अस्पताल ले जाया गया। परिवार का आरोप – जबरन भेजा जा रहा, कोर्ट मैरिज का दावा युवक की मां और बहन ने आरोप लगाया: प्रशासन की सफाई – नियम के तहत कार्रवाई वन स्टॉप सेंटर प्रशासक नीता परिहार ने बताया: अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कहा: “युवती ने अपने बयान में युवक के साथ तत्काल जाने की इच्छा स्पष्ट रूप से नहीं जताई। इसलिए नियमानुसार उसे आश्रय स्थल भेजा गया है।”

Ratlam News: रतलाम में स्कूल वैन खाई में गिरी, 6 बच्चे घायल, पेरेंट्स का हंगामा, जांच शुरू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बड़ावदा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की मैजिक वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई, वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे। हादसे में 6 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। WATCH VIDEO दुर्घटना बड़ावदा से वीरपुरा के बीच सड़क मार्ग पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, बड़ावदा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया घायल बच्चों को तुरंत डायल 112 की मदद से बड़ावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।कुछ बच्चों को स्थिति गंभीर होने पर जावरा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर जेसीबी की मदद से मैजिक को खाई से निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हादसे की खबर मिलते हीएएसपी विवेक कुमार,एसडीएम सुनील जायसवालऔर अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एएसपी विवेक कुमार ने बताया —6 बच्चे और ड्राइवर भर्ती हैंहादसे के कारण की जांच जारी है घायल बच्चों की स्थिति घायल बच्चों के नाम और चोटें: छात्रा मनीषा का बयान छात्रा मनीषा ने बताया – “मैजिक में करीब 25 बच्चे थे।ड्राइवर सही चला रहे थे।अचानक क्या हुआ समझ नहीं आया।” पेरेंट्स ने किया स्कूल का घेराव हादसे के बाद घायल बच्चों के परिवार स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया।लोगों का आरोप है कि: स्कूल वैन की सुरक्षा ठीक नहीं थीओवरलोडिंग के कारण हादसा हुआ स्कूल का नाम डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल बताया गया।