Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी चमके, 24 कैरेट सोना ₹1.63 लाख के पार

Gold Rate Today 7 March 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी, जानें 24K, 22K और 18K गोल्ड का ताजा भाव और बड़े शहरों में आज का सराफा रेट। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Gold Rate Today: सराफा बाजार में कई दिनों की गिरावट के बाद शनिवार (7 मार्च 2026) को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों का रुझान फिर से सुरक्षित निवेश यानी सोने और चांदी की ओर बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और लगातार हो रही जवाबी कार्रवाइयों के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई है। ऐसे माहौल में निवेशक जोखिम वाले बाजारों से पैसा निकालकर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों में लगा रहे हैं, जिससे इनके दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 कैरेट सोने का ताजा भाव सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 163800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले इसकी कीमत 161280 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी एक ही दिन में सोना करीब 2520 रुपये महंगा हो गया है। 22 कैरेट सोने का रेट आज 22 कैरेट सोना 150150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।जबकि शुक्रवार को इसका भाव 147850 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह इसमें भी करीब 2300 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 18 कैरेट सोने का भाव 18 कैरेट सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।आज इसका भाव 122880 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि एक दिन पहले यह 121000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट क्यों बढ़ रही हैं सोने-चांदी की कीमतें? विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सैन्य तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित संपत्तियों की ओर रुख कर रहे हैं। सोना पारंपरिक रूप से एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए ऐसे हालात में इसकी मांग बढ़ जाती है और कीमतों में तेजी आ जाती है।

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, मध्यप्रदेश में 900 रुपए के पार पहुंचे दाम

LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू सिलेंडर 60 रुपए lPऔर कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए बढ़ा। मध्यप्रदेश के भोपाल और इंदौर में कीमत 900 रुपए के पार पहुंची। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। LPG Price Hike: देशभर में रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी ने आम लोगों के बजट पर असर डाल दिया है। 7 मार्च 2026 से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गई है। वहीं मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल और इंदौर में भी सिलेंडर की कीमत 900 रुपए के पार पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 के बाद पहली बार की गई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट प्रभावित होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण बढ़े दाम बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण हुई है। विशेष रूप से इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है। इस स्थिति का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों पर पड़ा है, जिसके चलते तेल कंपनियों को गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पड़े। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं है और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य बनी हुई है। एमपी में भी बढ़े गैस सिलेंडर के दाम मध्यप्रदेश में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ा है। भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 900 रुपए से ज्यादा हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में गैस सिलेंडर के दाम और बढ़ सकते हैं। कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और फूड बिजनेस पर पड़ सकता है। इंदौर के सराफा बाजार और छप्पन दुकान जैसे फूड हब में काम करने वाले कारोबारियों के लिए यह बढ़ोतरी लागत बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। बड़े शहरों में घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमतें FAQ एलपीजी सिलेंडर के दाम क्यों बढ़े? एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और इजरायल-ईरान संघर्ष माना जा रहा है, जिससे कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। मध्यप्रदेश में सिलेंडर की नई कीमत क्या है? मध्यप्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा हो गया है और भोपाल-इंदौर में इसकी कीमत 900 रुपए से ऊपर पहुंच गई है। कमर्शियल सिलेंडर कितना महंगा हुआ? कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई हैLPG Price Hike:

Ratlam News: रतलाम में आवारा गाय पकड़ने पर विवाद: नगर निगम कर्मचारी से मारपीट, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में आवारा गाय पकड़ने के दौरान नगर निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की है। घटना का वीडियो देखे पुलिस के अनुसार फरियादी गंगा राम मईड़ा (निवासी ग्राम काजलिया) नगर निगम रतलाम में पिछले करीब दो वर्षों से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में पशु वाहन (ट्रैक्टर) चलाते हैं। 5 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे वे अपने साथी प्रभु भाभर और अनिल भाभर के साथ नगर निगम के आदेश पर आवारा गाय पकड़ने के लिए निकले थे। टीम ने नाहरपुरा क्षेत्र से दो आवारा गायों को पकड़कर सागोद रोड स्थित गोशाला ले जाने के लिए ट्रैक्टर (MP 43 AD 0618) में रखा। इसी दौरान गाय का मालिक बताए जा रहे सुनिल गुर्जर और उसका साथी गुरु राठौर पशु वाहन के पीछे-पीछे आ गए और गाय छोड़ने को लेकर विवाद करने लगे। फरियादी के मुताबिक, करीब सुबह 11 बजे चम्पा विहार सागोद रोड के पास दोनों आरोपियों ने ट्रैक्टर के आगे बाइक खड़ी कर दी और जातिसूचक गालियां देते हुए विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने शर्ट का कॉलर पकड़कर हाथ मरोड़ दिया और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने आए कर्मचारियों प्रभु और अनिल के साथ भी आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैक्टर का डाला खोलकर दोनों गायों को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। घटना के बाद फरियादी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी राजेंद्र सिंह पंवार को फोन पर जानकारी दी और साथियों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(A), 115(2), 351(3), 3(5) के साथ-साथ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: रतलाम में होली पर उत्पात मचाने वाले 14 बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस

रतलाम में धुलेंडी की रात मारपीट और चाकूबाजी करने वाले 14 बदमाशों का पुलिस ने जुलूस निकाला। आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी, वहीं पीड़ितों ने मोहल्ले में जुलूस निकालने की मांग की। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: होली (धुलेंडी) की रात शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्पात मचाने और मारपीट-चाकूबाजी करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। शुक्रवार शाम पुलिस ने ऐसे 14 आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला। इस दौरान सभी बदमाश कान पकड़कर कहते नजर आए कि वे आगे से अपराध नहीं करेंगे। वीडियो देखे पुलिस ने इन सभी आरोपियों को पहले स्टेशन रोड थाने पर एकत्र किया, जिसके बाद पुलिस बल की मौजूदगी में उन्हें पैदल जुलूस के रूप में शहर में घुमाया गया। धुलेंडी के दिन शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए विवादों और हमलों के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। तीन थाना क्षेत्रों के आरोपी शामिल जानकारी के अनुसार, धुलेंडी के दिन शहर के चारों थानों में विवाद, मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा निकाले गए जुलूस में डीडी नगर थाना और औद्योगिक थाना क्षेत्र के 6-6 आरोपी तथा माणकचौक थाना क्षेत्र के 2 आरोपीशामिल थे। इन पर मामूली विवाद के बाद मारपीट, चाकूबाजी और तलवार से हमला कर लोगों को धमकाने के आरोप हैं। हालांकि स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। एक्टिवा हटाने की बात पर हुआ था हमला डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात घर के बाहर खड़ी एक्टिवा हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद 8 से 10 युवकों ने एक घर पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया था। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो जुलूस में शामिल थे। पीड़ितों ने की मोहल्ले में जुलूस निकालने की मांग जुलूस के दौरान घायल पक्ष के लोग भी सीएसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव से कहा कि आरोपियों का इलाके में काफी आतंक है। पीड़ितों ने मांग की कि बदमाशों का जुलूस मुख्य सड़क के बजाय उनके मोहल्ले में निकाला जाए, ताकि लोगों में उनका डर खत्म हो सके। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी कुछ समय बाद छूटकर फिर से उत्पात मचाने लगेंगे। इस पर सीएसपी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Ratlam News: रतलाम में फटाकेदार साइलेंसर पर पुलिस का एक्शन, 6 बाइक के साइलेंसर जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए रतलाम पुलिस ने अमानक (फटाकेदार) साइलेंसर वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 6 दोपहिया वाहनों से फटाकेदार साइलेंसर जब्त किए और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की। वीडियो देखे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी के निर्देश पर शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार और यातायात पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान 6 दोपहिया वाहनों में अमानक और तेज आवाज करने वाले फटाकेदार साइलेंसर लगे पाए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन साइलेंसर को जब्त कर लिया और संबंधित वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया। रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में केवल मानक साइलेंसर का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IND vs ENG Semi Final: T20 विश्व कप 2026: भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह

T20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि इंग्लैंड के जैकब बेथल ने शतक लगाया। नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। IND vs ENG Semi Final: टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, लेकिन टीम 22 रन ही बना सकी और भारत ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। संजू सैमसन की तूफानी पारी, शतक से चूके भारत की ओर से संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 89 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। सैमसन शतक से सिर्फ 11 रन दूर रह गए। उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों में दो छक्के लगाकर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स और आदिल राशिद ने 2-2 विकेट लिए। ईशान किशन और सैमसन के बीच 97 रन की साझेदारी भारत की पारी में दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और संजू सैमसन के बीच 45 गेंद में 97 रन की तेज साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने भारत को मजबूत स्कोर की ओर बढ़ाया। इंग्लैंड की खराब शुरुआत 254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद जैकब बेथल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन की शतकीय पारी खेली और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। आखिरी ओवर में बढ़ा रोमांच मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक बना रहा। इंग्लैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 22 रन बना दिए, लेकिन टीम लक्ष्य से 7 रन दूर रह गई और भारत ने मुकाबला जीत लिया। भारत की प्लेइंग XI अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की प्लेइंग XI फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Ratlam News: रतलाम में एक्टिवा खड़ी करने पर खूनी विवाद: 8-10 बदमाशों ने घर पर तलवार-लाठियों से किया हमला, 3 घायल; CCTV आया सामने

रतलाम के डीडी नगर थाना क्षेत्र में सड़क पर एक्टिवा खड़ी करने को लेकर विवाद के बाद 8-10 युवकों ने परिवार पर तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर हथियार जब्त किए हैं। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि 8-10 युवकों ने एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया और तलवार, बेसबॉल बैट व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो देखे घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश मोहल्ले में खुलेआम तलवारें और लट्ठ लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एक्टिवा खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद घायल दिलीप वसुनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। घर के सामने सड़क पर उसकी एक्टिवा खड़ी थी। इसी दौरान ईश्वर नगर निवासी अजय नायक और सुनील नायक बाइक से वहां पहुंचे और एक्टिवा सड़क पर खड़ी करने को लेकर गाली-गलौज करने लगे। दिलीप ने उन्हें गाली देने से मना किया और एक्टिवा हटाने की बात कही, लेकिन इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अजय ने तलवार के पिछले हिस्से से दिलीप के दाहिने हाथ पर हमला कर दिया। फोन कर साथियों को बुलाया, परिवार पर किया हमला विवाद बढ़ता देख दिलीप की मां लीलाबाई, भाई प्रेम और बहन कांता बीच-बचाव के लिए आए। इस दौरान अजय और सुनील ने फोन कर अपने अन्य साथियों कुंदन, दिनेश, अक्षय समेत कई लोगों को बुला लिया। कुछ ही देर में 8-10 युवक तलवार, बेसबॉल बैट और लाठियों के साथ मौके पर पहुंच गए और परिवार पर हमला कर दिया। CCTV में दिखी बदमाशों की दहशत घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें हमलावर तलवारें और लाठियां लहराते हुए मोहल्ले में दहशत फैलाते नजर आ रहे हैं। फरियादी के अनुसार जाते-जाते आरोपी धमकी देकर गए कि अगर भविष्य में उनके समाज की होली पार्टी में दखल दिया, तो परिवार को जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि वाहन खड़ा करने और आपसी कहासुनी के कारण यह विवाद हुआ। पुलिस ने अजय नायक, सुनील नायक, दिनेश नायक, कुंदन नायक, अक्षय नायक सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और उनके पास से तलवार भी जब्त की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली विवाद: 4 पीजी स्टूडेंट पर FIR, कार से कुचलने की कोशिश के आरोप

रतलाम मेडिकल कॉलेज में होली खेलने के दौरान पीजी स्टूडेंट्स के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने 4 छात्रों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जबकि दूसरे पक्ष ने कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगाया है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज में होली खेलने के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने चार पीजी स्टूडेंट्स के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई पीजी स्टूडेंट डॉ. रजत अली की शिकायत पर की गई है। वहीं आरोपी पक्ष ने भी डॉ. रजत अली पर कार से छात्रों को कुचलने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का वीडियो देखे होली खेलने के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर में थर्ड ईयर फिजियोलॉजी के छात्र होली खेल रहे थे। इसी दौरान राजस्थान के झुंझुनूं निवासी पीजी स्टूडेंट डॉ. रजत अली अपने साथियों के साथ कार में वहां पहुंचे। होली खेल रहे छात्रों ने उन्हें दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा, जिसके बाद कार रोकने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई और मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। चार छात्रों के खिलाफ केस दर्ज डॉ. रजत अली की शिकायत पर पुलिस ने पीजी स्टूडेंट डॉ. पंकज चौहान, डॉ. प्रशांत, डॉ. आशीष और डॉ. गौतम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कार चालक के सिर में चोट आई है और उसे टांके भी लगे हैं। वहीं कुछ अन्य स्टूडेंट्स भी घायल हुए हैं। कार से कुचलने की कोशिश का आरोप आरोपी पक्ष का आरोप है कि बहस के बाद डॉ. रजत अली अपनी कार में बैठकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ गए। होली खेल रहे छात्रों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके और छात्रों को कुचलने की कोशिश की। CCTV में दिखी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में डॉ. रजत अली कार को घुमाकर वापस लाते हुए दिखाई दे रहे हैं। छात्रों ने फिर कार रोकने की कोशिश की, लेकिन जब कार नहीं रुकी तो कुछ छात्रों ने पत्थर मारकर उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद कार वहां से निकल गई। पीछा करने के बाद हुई हाथापाई कार के जाने के बाद कुछ पीजी स्टूडेंट्स ने उनका पीछा किया। इस दौरान डॉ. रजत अली और उनके साथ आए अन्य छात्रों के बीच हाथापाई हो गई और मामला मारपीट में बदल गया। आरोपी पक्ष ने लगाए ये आरोप आरोपी पक्ष का कहना है कि डॉ. रजत अली ने जानबूझकर होली के कार्यक्रम में बाधा डाली और हमला करने की कोशिश की। उनका यह भी कहना है कि कार से कुचलने की कोशिश के कारण उनके तीन साथी घायल हुए हैं, जिनमें एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। डॉ. रजत अली ने क्या कहा डॉ. रजत अली का कहना है कि वह कॉलेज में होली खेलने के बाद इमरजेंसी रूम के बाहर अपनी कार में बैठे हुए थे और एक साथी डॉक्टर का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र आए और उनकी कार से टूल्स निकालकर उनके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि उनके सिर में चार से पांच टांके लगे हैं। हालांकि कार से कुचलने की कोशिश के आरोप पर उन्होंने स्पष्ट कुछ नहीं कहा। पुलिस कर रही जांच फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार पीजी स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ratlam News: रतलाम में करंट लगने से गाय की मौत, हिंदू संगठनों का चक्काजाम; बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के संत रविदास चौक स्थित फूल मंडी के पास बुधवार रात करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और बिजली कंपनी की लापरवाही के विरोध में चक्काजाम कर दिया। वीडियो देखे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली के तार काफी नीचे लटक रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी लापरवाही के कारण गाय की करंट लगने से मौत हो गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी गाय के शव को ठेला गाड़ी पर रखकर बीच सड़क पर बैठ गए और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय श्रीराम”, “भारत माता की जय” और “गौ माता के हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली कंपनी के साथ ही नगर निगम के खिलाफ भी नाराजगी जताई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। हालांकि प्रदर्शनकारी बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसडीओपी किशोर पाटनवाला भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम समाप्त किया गया। इसके बाद गाय के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

Ratlam News: चलती ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, मोबाइल लोकेशन से जावरा में रुकवाई ट्रेन

रतलाम के जावरा में चलती ट्रेन के वॉशरूम में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी उषा चौहान मृत मिलीं। मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने ट्रेन रुकवाई। डॉक्टरों ने साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में चलती ट्रेन के वॉशरूम में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव वॉशरूम में मिला, जिसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। जीआरपी के अनुसार राजस्थान के निंबाहेड़ा में पदस्थ अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ 4 मार्च को कांचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17606) से यात्रा कर रहे थे। दोनों का अलग-अलग कोच में आरक्षण था। दंपती सोयत स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे और निंबाहेड़ा जा रहे थे। वॉशरूम जाने के बाद नहीं लौटीं निंबाहेड़ा पहुंचने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने फोन कर अपने पति को बताया कि वह वॉशरूम जा रही हैं। ट्रेन जब निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंची तो राजकुमार चौहान उतर गए, लेकिन उषा चौहान नहीं उतरीं। स्टेशन पर काफी देर तक तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन महिला को ट्रेन से उतरते हुए नहीं देखा गया। इससे संदेह हुआ कि वह अभी भी ट्रेन के भीतर ही हो सकती हैं। मोबाइल लोकेशन से ट्रेन का पता चला जीआरपी ने उषा चौहान के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो ट्रेन के अंदर ही मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने पहले मंदसौर में ट्रेन रुकवाई, लेकिन वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुल पाया। इसके बाद ट्रेन को रतलाम जिले के जावरा रेलवे स्टेशन पर रुकवाया गया। यहां संबंधित कोच की तलाशी ली गई तो वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, जहां उषा चौहान अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित महिला को तुरंत जावरा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। नीमच जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी के अनुसार डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में महिला को साइलेंट हार्ट अटैक आने की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर परिजन भी जावरा पहुंच गए थे। बाद में परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ ले लिया। उषा चौहान की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। उनका अंतिम संस्कार जोधपुर में किया जाएगा।

0%