Mumbai News: मुंबई में यूट्यूबर ने 20 बच्चों को बनाया बंधक, पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत, आरए स्टूडियो में मचा हड़कंप

मुंबई- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Mumbai News: मुंबई में गुरुवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां यूट्यूबर रोहित आर्य ने आर ए स्टूडियो में करीब 15 से 20 बच्चों को बंधक बना लिया। स्टूडियो में उस समय बच्चों का ऑडिशन चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी सावधानी से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई फायरिंग में आरोपी रोहित आर्य को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कैसे हुई जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोहित आर्य पिछले चार-पांच दिनों से बच्चों के ऑडिशन ले रहा था। गुरुवार को उसने शुरुआत में करीब 80 बच्चों को जाने दिया, लेकिन 17 बच्चों को अंदर कमरे में बंद कर लिया। जब बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते दिखे तो बाहर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा — “मेरी कुछ नैतिक मांगें हैं” पुलिस से घिरने से पहले रोहित आर्य ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि वह सुसाइड की जगह यह कदम उठा रहा है। उसकी कुछ नैतिक और सरल मांगें हैं और वह कुछ लोगों से बात करना चाहता है। उसने यह भी कहा कि वह पैसे की कोई मांग नहीं कर रहा, लेकिन अगर उसे उकसाया गया तो नुकसान हो सकता है। पुलिस की योजना और एक्शन डीसीपी दत्ता नलवडे के मुताबिक, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर हाई अलर्ट घोषित किया। टीम ने बाथरूम के रास्ते से अंदर प्रवेश कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। इस दौरान रोहित ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। मौके से पुलिस को एयर गन और कुछ केमिकल पदार्थ मिले हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे एक वेब सीरीज के ऑडिशन के लिए स्टूडियो पहुंचे थे और घटना के समय रोहित अकेला था।

Ratlam News: खेत के कुएं में मिली महिला की लाश, 10 दिन से थी लापता; पैरों की चांदी की कड़ियां गायब, लूट या हत्या की आशंका

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के करमदी गांव में गुरुवार सुबह खेत में बने एक कुएं से महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय सीता बाई के रूप में हुई है, जो पिछले 10 दिनों से घर से लापता थीं। महिला के पैरों में पहनी गई चांदी की कड़ियां गायब होने से पुलिस अब लूट के साथ हत्या की आशंका पर भी जांच कर रही है। सुबह करीब 8:30 बजे चौकीदार के भाई मुकेश भूरिया जब अपने खेत में पहुंचे तो उन्होंने कुएं में तैरता शव देखा और तुरंत ग्रामीणों व माणकचौक थाने को सूचना दी। लगातार तीन दिन से बारिश के चलते ग्रामीण खेतों में नहीं जा पा रहे थे, जिसके कारण शव देर से नजर आया। बेटी ने शव की की पहचान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की पहचान मांगरोल निवासी शांति बाई ने अपनी मां सीता बाई के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनकी मां घर से बिना बताए निकली थीं और परिजन गुमशुदगी दर्ज नहीं करा पाए थे। मृतका का बेटा रमेश निनामा पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग गांवों में मां की तलाश कर रहा था। लूट की जांच में जुटी पुलिस बेटी शांति बाई ने बताया कि उनकी मां के पैरों में करीब एक किलो चांदी की कड़ियां थीं, जो अब गायब हैं। यह बात पुलिस के लिए शक का विषय बन गई है। कुआं मुख्य मार्ग से करीब 200 फीट अंदर खेतों के बीच स्थित है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव यहां फेंका हो। पुलिस और एफएसएल की जांच माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि शव काफी हद तक डिकंपोज हो चुका है। उन्होंने कहा कि “पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हर एंगल से जांच की जाएगी। हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या—तीनों संभावनाओं पर तफ्तीश जारी है।”घटनास्थल पर एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल की टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं।

Ratlam News: रतलाम में गुंडों की परेड: पुलिस ने 26 बदमाशों का निकाला जुलूस, कोर्ट में पेश, 5 से ज्यादा केस दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने शहर में गुंडा तत्वों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार दोपहर 26 आरोपितों की परेड कराई। सभी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इनका शहर में पैदल जुलूस भी निकाला, जिससे लोग दंग रह गए। जुलूस के दौरान आरोपी अपने चेहरे छिपाते नजर आए। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुंडा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए स्टेशन रोड थाना के 5, डीडी नगर थाना के 8, माणकचौक थाना के 7, और औद्योगिक क्षेत्र थाना के 6 गुंडों को पकड़कर एक साथ स्टेशन रोड थाने में एकत्र किया। इन सभी बदमाशों के खिलाफ पहले से 5 या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ बांड ओवर और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इस कार्रवाई में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, तथा चारों थानों के टीआई — जितेंद्रसिंह जादौन, पातीराम डावरे, अनुराग यादव और सत्येंद्र रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडा तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिन बदमाशों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में योगा क्लास को लेकर बवाल, मुस्लिम टीचर पर हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने का आरोप

बुरहानपुर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के देवारी गांव के एक सरकारी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल में योगासन की क्लास के दौरान मुस्लिम शिक्षक पर हिंदू बच्चों को नमाज सिखाने का आरोप लगा है। अभिभावकों के अनुसार, शिक्षक बच्चों को झुकने और हाथ उठाने की क्रियाएं सिखा रहे थे, जो नमाज जैसी दिख रही थीं। जानकारी के अनुसार, दिवाली की छुट्टियों के दौरान कुछ बच्चों ने घर पर वही आसन दोहराए, जिससे परिजनों को शक हुआ। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि यह क्रियाएं उन्हें स्कूल में सिखाई गई थीं। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और करीब दो दर्जन अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षक जबूर अहमद तड़वी पर धार्मिक शिक्षा देने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी स्कूल पहुंचे और मौके पर ही बच्चों व अभिभावकों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है और अगर आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षक जबूर अहमद तड़वी ने सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि वे केवल बच्चों को शारीरिक व्यायाम और अनुशासन सिखा रहे थे, जिसे कुछ लोगों ने गलत तरीके से नमाज बताकर राजनीतिक रंग दे दिया। उन्होंने कहा कि वे कई वर्षों से इस स्कूल में कार्यरत हैं और आज तक कभी कोई शिकायत नहीं आई थी।

Ratlam News: 11वीं के छात्र पर चाकू से हमला, स्कूल गेट तक दौड़कर बचाई जान, पुराना विवाद बना वजह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के शास्त्री नगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल छात्र जान बचाने के लिए स्कूल की ओर दौड़ा और वहां वॉचमैन को पूरी घटना बताई। उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो टांके आए हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के अनुसार, घायल छात्र अमान पिता समीर खान (16 वर्ष) निवासी नाहरपुरा, शास्त्री नगर में स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। करीब एक माह पहले अमान का उसी स्कूल के एक अन्य छात्र से सीढ़ियों से उतरते समय धक्कामुक्की और विवाद हुआ था। तब स्कूल प्रबंधन ने दोनों को समझाकर मामला शांत कर दिया था। मंगलवार दोपहर 12:45 बजे छुट्टी के बाद अमान अपनी टू-व्हीलर के पास पहुंचा ही था कि पुराना विवाद रखने वाला छात्र अपने दो बाहरी दोस्तों के साथ वहां खड़ा मिला। उन्होंने अमान से बातचीत के बहाने उसे कुछ दूर ले जाकर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र अमान का बयान: “मैंने कहा कि झगड़ा नहीं करना चाहता, बस बात कर लो। तभी उन्होंने गाली दी और मुझ पर चाकू से वार कर दिया। मैं दौड़कर स्कूल की तरफ भागा, उन्होंने पीछा किया लेकिन मैं स्कूल में घुस गया और वॉचमैन को बताया। स्कूल के टीचर ने तुरंत गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।” अमान के पिता समीर खान ने बताया कि, “पहले भी स्कूल में झगड़ा हुआ था लेकिन हमें नहीं बुलाया गया। आज उन्हीं बच्चों ने बाहर से दो गुंडा तत्व बुलाकर बेटे पर हमला किया।” पुलिस ने दर्ज किया केसथाना स्टेशन रोड प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी है। एक माह पहले दोनों छात्रों में झगड़ा हुआ था। मंगलवार को उसी विवाद को लेकर हमला किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों (एक छात्र और दो बाहरी युवकों) के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Ratlam News: जनसुनवाई में उठी आमजन की आवाज: 59 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर हुआ निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए। वीडियो देखे जनसुनवाई में विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं — वेतन भुगतान, विद्यालय प्रमाणपत्र जारी करने में देरी और फसल क्षति जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। ग्राम मावता की निवासी श्रीमती कैलाशी बाई पति मांगीलाल भडभुजा ने बताया कि वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दैनिक वेतन भोगी के रूप में वर्ष 2004 से कार्यरत हैं, लेकिन पिछले 9 महीनों से नियमित वेतन नहीं मिल रहा, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए। वहीं, ममता बंदोडिया निवासी इंदिरा नगर रतलाम ने बताया कि उनका पुत्र नितेश सेंट स्टीफन स्कूल, गांधी नगर में अध्ययनरत था। फीस नियमित जमा करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन द्वारा कक्षा 8वीं, 9वीं और 10वीं की अंकसूची व टीसी प्रदान नहीं की जा रही। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम नयापुरा, जावरा के जाकिर पिता जहांगीर खां ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि उनकी सोयाबीन की फसल अत्यधिक बारिश और पीला मोजेक रोग से नष्ट हो गई है। शासन द्वारा मुआवजा योजना चल रही है, लेकिन उन्हें अब तक राशि नहीं मिली। इस पर तहसीलदार जावरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन ने कहा कि जनता की हर शिकायत पर पारदर्शी व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Ratlam News: निराला नगर चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 17 हजार का माल बरामद, मास्टरमाइंड की तलाश जारी

रतलाम – पब्लिक वार्ता,  न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के निराला नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तारकरते हुए उनके कब्जे से करीब ₹17 हजार का चोरी गया सामान बरामद किया है। वहीं, एक आरोपित के पास से चोरी की बाइक भी जब्त की गई है।इस मामले का मास्टरमाइंड और दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस जारी रखे हुए है। पारिवारिक कार्यक्रम में गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला ताला जानकारी के मुताबिक, निराला नगर निवासी हरदीपसिंह खनूजा के घर में यह चोरी हुई थी। खनूजा परिवार शनिवार शाम को देवास में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रविवार शाम करीब चार बजे जब परिवार लौटा तो घर का ताला टूटा मिला और चोरी का पता चला। सीसीटीवी में पकड़े गए आरोपी, दो गिरफ्तार चोरी की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपित एक ऑटो में घर में घुसते नजर आए।पुलिस ने ऑटो चालक समीर पिता फकीर मोहम्मद (27 वर्ष) और उसके साथी मोइन पिता रफीक (26 वर्ष), दोनों निवासी उंकाला रोड को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों गोलू उर्फ इमरान और प्रिंस (दोनों निवासी रतलाम) के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। मास्टरमाइंड ने बनाई थी चोरी की पूरी योजना जांच में खुलासा हुआ कि वारदात का मास्टरमाइंड प्रिंस था, जो निराला नगर क्षेत्र में मजदूरी करता था।उसने देखा कि खनूजा के घर पर ताला लगा है, तो उसने गोलू उर्फ इमरान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई।बाद में मोइन और समीर को शामिल कर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस प्रिंस और गोलू की तलाश में जुटी है। अभी बाकी है बरामदगी का हिस्सा प्रारंभिक जांच में घर से ₹6 लाख नगद, सोने-चांदी के जेवर, दो लैपटॉप और अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी।हालांकि पुलिस को कुछ नकदी घर के अंदर ही मिल गई। अब तक गिरफ्तार आरोपितों से ₹17 हजार का माल बरामद किया गया है।बाकी लैपटॉप और जेवर की बरामदगी फरार आरोपितों से होना बाकी है। पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका इस खुलासे में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, आईए थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक हिमाल सिंह, ध्यान सिंह सोलंकी, राजा तिवारी, नारायण सिंह जादौन, दिलीप रावत, रवि चंदेल, माखन सिंह, अभिषेक पाठक, विपुल भावसार, शांतिलाल डिंडोर, पारस चावला एवं शिव कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

Ratlam News: रतलाम में चौंकाने वाली वारदात: शराब के पैसे मांगने पर नाबालिग पर चाकू से हमला, ICU में भर्ती

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में रविवार देर रात शराब के रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल युवराजसिंह राठौर (17), निवासी जवाहर नगर सी कॉलोनी, रविवार रात करीब 11 बजे अपने मुंहबोले चाचा के लड़के रवि रेहनीवाल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पीएनटी कॉलोनी निवासी नेपाली उर्फ जफर बदमाश, विनोबा नगर निवासी गट्टू और उनके साथी पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर आरोपितों ने गालियां दीं और विवाद के दौरान गट्टू ने चाकू से दोनों जांघों पर हमला किया, जबकि नेपाली उर्फ जफर ने पीठ के दाहिनी ओर वार किया, जिससे पसली में गंभीर चोट आई। घायल को फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में पानी भर गया है, और सर्जरी के बाद उसे ICU में रखा गया है। घटना के दौरान दुकान संचालक रवि और उसके पिता हृदयाल ने बीचबचाव किया, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने जफर, गट्टू और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में शराब दुकान पर चोर का आतंक: 11 मिनट में 40 हजार पार, कैमरे के सामने की अश्लील हरकतें

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत बरबड़ रोड पर स्थित शराब दुकान में रविवार देर रात एक चोर ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दे दिया। महज 11 मिनट में आरोपी ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया, इतना ही नहीं, कैमरे की तरफ देखकर अश्लील हरकतें भी कीं। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो देखे सुबह खुलासा होने पर मचा हड़कंपसोमवार सुबह जब कर्मचारी दुकान पहुंचे और रात में गिनकर रखी गई रकम नहीं मिली, तो चोरी का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी रात करीब 2:48 बजे दुकान में घुसा और 2:59 बजे बाहर निकला। यानी महज 11 मिनट में वारदात पूरी कर ली। पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारीपुलिस ने लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रघुवीर सिंह निवासी बाजेड़ा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। टीआई सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को भेजा गया है। दिन में की थी रैकी, रात में तोड़ दिया शटरजांच में सामने आया कि आरोपी युवक दिन में ही दुकान के आसपास दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। रात में जैसे ही सेल्समैन दुकान बंद कर गया, चोर ने मौके का फायदा उठाया। उसने लोहे की चद्दर दबाकर अंदर घुसते हुए खोखों में रखी नकदी और सिक्के तक समेट लिए। जाते-जाते कैमरे की ओर देखकर भद्दी हरकतें भी कीं, जो रिकॉर्ड हो गईं। निराला नगर चोरी मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग निराला नगर में रविवार को हुई बड़ी चोरी की वारदात में भी पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। एसपी अमित कुमार के निर्देशन में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और टीआई सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में तीन टीमों ने रातभर सर्च अभियान चलाया। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 10 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने चारों चोरों की पहचान कर ली है, जिनकी तलाश में टीमें रवाना हो चुकी हैं। शनिवार-रविवार की रात को हरदीप सिंह खनूजा के सूने मकान से करीब 6 लाख रुपये नकद, दो लैपटॉप और सोने-चांदी के जेवर चोरी हुए थे।

MP News: मध्य प्रदेश में हैरान करने वाला मामला: तीन टुकड़ों में कटने के बाद भी सांप ने युवती को डसा, मौत

मुरैना- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाऊडांडा गांव में 18 वर्षीय युवती को उस समय सांप ने डस लिया जब वह खुद तीन टुकड़ों में कट चुका था। इस विचित्र और भयावह घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार, होरीलाल कुशवाह की बेटी भारती घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। दराते से चारे के साथ ही एक जहरीला सांप भी कट गया और उसके तीन टुकड़े हो गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही सांप का मुंह वाला हिस्सा जमीन पर गिरा, उसने मौके पर मौजूद भारती को डस लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिवारजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक करवाने लगे। काफी देर तक देसी इलाज चलता रहा, लेकिन हालत और बिगड़ गई। जब भारती को सबलगढ़ अस्पताल ले जाया गया, तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि सांप का शरीर कट जाने के बाद भी उसका सिर कुछ समय तक सक्रिय रह सकता है और डसने में सक्षम होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं में तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट ही जीवन बचा सकता है, झाड़-फूंक नहीं।

0%