Ratlam News: रतलाम में हनुमान भक्ति के साथ मकर संक्रांति उत्सव, 228वां हनुमान चालीसा पाठ व संत समागम संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवावीर परिवार द्वारा प्रति मंगलवार आयोजित की जा रही हनुमान चालीसा पाठ श्रृंखला के अंतर्गत 228वां हनुमान चालीसा पाठ हाट की चौकी स्थित भाम्भी मोहल्ला के श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मकर संक्रांति पर्व को भी परंपरागत रूप से आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के पूजन एवं आरती से हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को तिल-गुड़ का वितरण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। आयोजन में हनुमान भक्ति के साथ समाज में समरसता, सेवा और संस्कारों का संदेश भी दिया गया। मकर संक्रांति उत्सव को विशेष गरिमा संत महापुरुषों की उपस्थिति से प्राप्त हुई। कार्यक्रम में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज, अड़वानिया से स्वामी आनंदगिरि जी महाराज, नरसिंहगढ़ से स्वामी नरेंद्रगिरि जी महाराज, उज्जैन से स्वामी सेवानंद जी महाराज एवं महर्षि संजय दवे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संतों के आशीर्वचनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर संत आनंदगिरि जी महाराज के सानिध्य में आगामी 19 जनवरी से रतलाम नगर में प्रारंभ होने वाले 51 कुंडीय शिवशक्ति यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान समाजजनों से किया गया। कार्यक्रम में सेवावीर परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की। आयोजन ने धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता के भाव को और अधिक मजबूत किया, साथ ही युवा पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया।

Ratlam News: ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को लेकर रतलाम के बिबडोद में गुर्जर समाज की बड़ी बैठक, 30 जनवरी को भोपाल चलने का आह्वान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ओबीसी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर 30 जनवरी को भोपाल में प्रस्तावित ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा रतलाम जिले के ग्राम बिबडोद में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भव्य गुर्जर समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के रतलाम जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में रतलाम जिले के लगभग हर गांव से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर रतलाम गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह गुर्जर ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ओबीसी समाज के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह गुर्जर, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, झाबुआ जिला अध्यक्ष विपुल सिंह गुर्जर सहित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में 30 जनवरी को भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Ratlam News: रतलाम में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई नागरिकों की दुखद मौत और इस मुद्दे पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के साथ किए गए कथित अमर्यादित व्यवहार के विरोध में रतलाम जिला युवा कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री एवं इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन शहीद चौक चौराहे पर घंटा-घड़ियाल बजाकर किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की, साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 निर्दोष नागरिकों की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के प्रति मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैय्यद वुसद, रतलाम जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, राजीव रावत, हितेश पेमाल, इमरान मोयल, नदीम मिर्जा, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पडया, विजय खदेड़ा, कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी, सौरभ छिपानी, हिम्मत जेथवारसहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ratlam News: जन अभियान परिषद का लक्ष्य स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन : रतलाम में परामर्शदाताओं व नवांकुर संस्थाओं की समीक्षा बैठक संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला रतलाम द्वारा संवाद योजनांतर्गत परामर्शदाताओं एवं नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागृह रतलाम में किया गया। बैठक का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता संभाग उज्जैन के संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय ने की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड ने कहा कि जन अभियान परिषद का मूल उद्देश्य समाज में स्वैच्छिकता, सामूहिकता और स्वावलंबन का वातावरण निर्मित करना है। परिषद स्वैच्छिक संगठनों के माध्यम से विकास में समाज की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है, ताकि वे मध्यप्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बन सकें। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने “ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान” की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्षों की उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वदेशी व स्वावलंबन, जैविक कृषि, गौ-संरक्षण, शिक्षा, सामाजिक समरसता, नागरिक सेवा भाव तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। संभाग समन्वयक श्री शिवप्रसाद मालवीय ने कहा कि परिषद के कार्यों का प्रभाव ग्राम स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने आदर्श गांवों में बेसलाइन सर्वे, दस्तावेजीकरण, सूचना बोर्ड, नर्सरी विकास जैसे विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में सभी उपस्थित परामर्शदाताओं एवं नवांकुर संस्थाओं से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय ने स्वागत भाषण देते हुए आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। सीएमसीएलडीपी कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर रतलाम जिले के गोल्डन जिला बनने पर सभी परामर्शदाताओं को नवांकुर संस्थाओं की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान कर कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड द्वारा सम्मानित किया गया। बैठक में समस्त विकासखंड समन्वयक, परामर्शदाता एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम में ABVP का तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन, सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मालवा प्रांत का 58वां तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन इस बार ऐतिहासिक रूप से पहली बार रतलाममें आयोजित होने जा रहा है। यह अधिवेशन 28 से 30 दिसंबर तक शहर के रुद्र पैलेस में संपन्न होगा। अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र 28 दिसंबर को दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 22 संगठनात्मक जिलों से 750 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल तीन दिवसीय अधिवेशन में मालवा प्रांत के 22 संगठनात्मक जिलों से आने वाले 750 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षाविद शामिल होंगे। अधिवेशन स्थल सभागार का नाम अभाविप के शिल्पकार प्रो. यशवंतराव केलकर के नाम पर रखा गया है। शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मुद्दों पर मंथन अधिवेशन के दौरान शिक्षा, समाज, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा और कई प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।मुख्य सत्रों में “शिक्षा की भारतीय संकल्पना एवं वर्तमान परिदृश्य” और “वंदे मातरम – राष्ट्रभक्ति की अमर पुकार” जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। AI ChatGPT और संविधान पर भी होंगे विशेष सत्र अधिवेशन की खास बात यह है कि इसमें AI ChatGPT, भारत का स्वबोध और संविधान परिचय जैसे समसामयिक विषयों पर समानांतर सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जो युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मामा बालेश्वर दयाल प्रदर्शनी मंडप बनेगा आकर्षण अभाविप मालवा प्रांत मंत्री दर्शन कहार ने बताया कि अधिवेशन के अंतर्गत एक भव्य प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसे जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित मामा बालेश्वर दयाल प्रदर्शनी मंडप नाम दिया गया है। इस प्रदर्शनी में अभाविप की वर्षभर की गतिविधियों के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा, संविधान लेखन, संघ शताब्दी वर्ष, वंदे मातरम के 150 वर्ष, रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर एवं रतलाम रेलवे के 100 वर्ष जैसे विषयों पर आधारित चित्र और जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 दिसंबर को शाम 5 बजे होगा। 29 दिसंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा अधिवेशन के दौरान कुल 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे।29 दिसंबर को समस्त छात्र शक्ति की सहभागिता से साइंस कॉलेज से धान मंडी तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अधिवेशन की स्वागत समिति के सचिव राजमल सूर्या ने बताया कि प्रांत से आने वाली समस्त छात्र शक्ति के स्वागत के लिए रतलाम नगर पूरी तरह तैयार और उत्साहित है।

Ratlam News: बांग्लादेश में दीपू दास पर अत्याचार के विरोध में रतलाम में आक्रोश, सर्व हिंदू समाज ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बांग्लादेश में दीपू दास के साथ हुई निर्मम एवं अमानवीय घटना के विरोध में रतलाम जिले में सर्व हिंदू समाज द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान भारत सरकार के हस्तक्षेप की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर महोदय को सौंपा गया। WATCH VIDEO ज्ञापन के माध्यम से सर्व हिंदू समाज ने मांग की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को गंभीरता से लिया जाए और दीपू दास के साथ हुई अमानवीय घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में लगातार हिंदू समाज को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। इस तरह की घटनाएं न केवल चिंताजनक हैं बल्कि पूरे विश्व समुदाय का ध्यान आकर्षित करती हैं। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने भारत सरकार से मांग की कि वह कूटनीतिक माध्यमों से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करे और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मानवता के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की। हूँ।

Ratlam News: जावरा को जिला और ढोढर को तहसील बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जावरा को जिला एवं ढोढर को तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। जन चेतना मंच जावरा (गैर राजनीतिक संगठन) के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के आम नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जावरा को जिला तथा ढोढर को तहसील घोषित करने की मांग की गई है। पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत ढोढर एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ममता राकेश चौहान ने बताया कि जावरा को जिला बनाने की मांग कोई नई नहीं है। वर्ष 1998 से इस दिशा में प्रयास लगातार जारी हैं। इसी क्रम में 13 अगस्त 2013 को लगभग 50 हजार नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापनतत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रतलाम जिले की आलोट तहसील जावरा से लगभग 65 किलोमीटर तथा ताल तहसील 75 किलोमीटर दूर है। वहीं उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 78 किलोमीटर दूर स्थित है। इससे नागरिकों को जिला मुख्यालय आने-जाने में आर्थिक, समय और अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि जावरा को जिला बनाया जाता है तो इसमें जावरा, पिपलोदा, ताल, आलोट तथा उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील को शामिल किया जा सकता है। इससे आलोट की दूरी घटकर 45 किलोमीटर और खाचरोद की दूरी मात्र 35 किलोमीटर रह जाएगी, जिससे लाखों नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। जन चेतना मंच से जुड़े रणजीत सिंह पवार (पूर्व सरपंच), संजय पोरवाल (पूर्व उपसरपंच), नरेंद्र सिंह चंद्रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बद्रीलाल माली, जगदीश परमार, उपसरपंच नारायण सिंह चंद्रावत, जगदीश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जावरा में पहले से ही कई जिला स्तरीय कार्यालय मौजूद हैं। इनमें एशिया की ए-ग्रेड अरनिया पीथा मंडी, नवोदय विद्यालय, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बीटीआई कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र, मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे, 24वीं बटालियन मुख्यालय, नारकोटिक्स विभाग के तीन कार्यालय, जिला स्तरीय महिला प्रसूति गृह एवं सिविल अस्पताल भवन शामिल हैं। इसके अलावा जावरा में विश्व प्रसिद्ध हुसैन टेकरी शरीफ एवं 500 वर्ष प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर स्थित हैं, जो सर्वधर्म आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। साथ ही अनेक दर्शनीय स्थल भी जावरा की पहचान को मजबूत बनाते हैं। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि महू-नीमच फोरलेन मार्ग पर स्थित ढोढर, जो जावरा तहसील का सबसे बड़ा आबादी वाला क्षेत्र है, को तहसील मुख्यालय घोषित किया जाए तथा जावरा को जिला बनाकर क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जाए।

Ratlam News: रतलाम की शिक्षिका श्वेता नागर को मिला प्रदेश स्तरीय रमाकांत नागर स्मृति शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेश नागर ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विशिष्ट उपलब्धियों के लिए विगत 20 वर्षों से दिया जा रहा प्रदेश स्तरीय स्व. रमाकांत नागर स्मृति शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान इस वर्ष रतलाम जिले की शिक्षिका सुश्री श्वेता नागर को प्रदान किया गया। सुश्री श्वेता नागर वर्तमान में शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सैलाना (जिला रतलाम) में उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें यह सम्मान 25 दिसंबर को कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण प्रतिभा प्रोत्साहन समिति के राज्यस्तरीय वार्षिक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान श्रीमती संगीता विनोद नागर द्वारा प्रदान किया गया। सुश्री श्वेता नागर शिक्षा के साथ-साथ लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं तथा वे आकाशवाणी केंद्र इंदौर में आकस्मिक उद्घोषिका के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके बहुआयामी योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों मेंमध्यप्रदेश ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष केदार रावल,समाजसेवी संजय राजानी, विजय प्रकाश मेहता,शिक्षाविद एवं मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण समाज छात्र प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष रमेश मेहता प्रतीक एवं सचिव अशोक व्यास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम मेंदूरदर्शन एवं आकाशवाणी (समाचार) केंद्र इंदौर के पूर्व निदेशक विनोद नागर,वरिष्ठ पत्रकार संदीप मेहता,उज्जैन के समाजसेवी लव मेहता,पूर्व बैंक अधिकारी दिनेश चंद्र मेहता,प्रो. डॉ. तेज प्रकाश व्यास,एवं मध्यप्रदेश नागर ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष सोनिया मंडलोई सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दूरदर्शन के एंकर मयंक शुक्ल द्वारा किया गया।समारोह में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

Ratlam News: कालिका माता प्रखंड में निकला शौर्य संचलन, शहर में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल, कालिका माता प्रखंड के तत्वावधान में रविवार को शौर्य संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शहर के प्रमुख मार्गों पर अनुशासित तरीके से भ्रमण किया। WATCH VIDEO शौर्य संचलन की शुरुआत महलवाड़ा से हुई, जो थावरिया बाजार, जुनी कलालसैरी, हरमाला, फूल मंडी, माली कुआँ, मोहन टॉकीज और शीतला माता होते हुए पुनः महलवाड़ा में समापन के साथ संपन्न हुई। मार्ग के दौरान नगरवासियों ने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया, जिससे पूरे नगर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मंच संचालन प्रखंड मंत्री विजय प्रजापत ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में जिला मंत्री गौरव जी शर्मा उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया तथा समाज में समरसता बनाए रखने और राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने शौर्य संचलन को युवाओं में साहस, अनुशासन और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित करने का माध्यम बताया। आयोजकों के अनुसार, शौर्य संचलन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, संस्कार, शिक्षा एवं धर्म के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राधेश्याम जी रावल उपस्थित रहे। कालिका माता प्रखंड से अध्यक्ष रवि जी शर्मा, उपाध्यक्ष लालसिंह जी गौड, संयोजक नरेन्द्र सिंह जी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बजरंग दल की ओर से जिला संयोजक मुकेश जी व्यास, जिला कार्यकर्ता, प्रखंड कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। शौर्य संचलन के सफल आयोजन से नगर में सामाजिक सहभागिता और अनुशासन का संदेश प्रसारित हुआ। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: गुर्जर समाज जावरा तहसील की नई कार्यकारिणी गठित, बलवंतसिंह गुर्जर बने तहसील अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले की जावरा तहसील में गुर्जर समाज को संगठित करने एवं सामाजिक उत्थान को गति देने के उद्देश्य से तहसील स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस अवसर पर समाज के नव नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। गुर्जर समाज जिला रतलाम की जावरा तहसील कार्यकारिणी में  बलवंतसिंह गुर्जर (रिछा गुर्जर) को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में समाज को एकजुट कर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नव गठित तहसील कार्यकारिणी इस प्रकार है— तहसील अध्यक्ष:बलवंतसिंह गुर्जर (रिछा गुर्जर) तहसील महामंत्री:मानसिंह गुर्जर (मोरिया)गोविंद सिंह गुर्जर (आख्या परवल) तहसील संगठन मंत्री:उमरावसिंह गुर्जर (दायखेड़ा) तहसील उपाध्यक्ष:दशरथ सिंह गुर्जर (गोंदी धर्मसी)गुलाबसिंह गुर्जर (मोरिया) सचिव:रघुनंदन गुर्जर कोषाध्यक्ष:निर्मल गुर्जर मीडिया प्रभारी:मांगुसिंह गुर्जर (रणायरा गुर्जर) प्रचारक मंत्री एवं सदस्य:नागेश्वर गुर्जरबलवंतसिंह गुर्जर (कृषि वैज्ञानिक)लाखन गुर्जर (एचआर)कु. दशरथ सिंह गुर्जरबद्री गुर्जरलखन गुर्जर (लक्की)विशाल गुर्जरराजवीर गुर्जरईश्वर गुर्जरराधेश्याम गुर्जरकारूसिंह गुर्जरजितेंद्र सिंह गुर्जर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के सर्वांगीण विकास, संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने का भरोसा दिलाया। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के गठन से गुर्जर समाज को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक एकता को मजबूती मिलेगी।

0%