Ratlam News: दसवीं में 90% से अधिक अंक लाने पर छात्रा पूर्णिमा गुर्जर का सम्मान, महिला शिक्षा को मिली नई प्रेरणा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दसवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल की मेरिट सूची में शामिल होने वाली छात्रा पूर्णिमा गुर्जर को गुर्जर समाज महिला इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह टाटानगर में आयोजित किया गया, जिसमें समाज की एकमात्र छात्रा को उच्च अंक प्राप्त करने पर सम्मान पत्र प्रदान कर उसकी मेहनत और लगन की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय पार्षद एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी राजू मनोहर सोनी ने पूर्णिमा को समस्त वार्ड की ओर से शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसी प्रतिभाएं समाज का गौरव बढ़ाती हैं। महिला इकाई प्रमुख दीपिका गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्णिमा गुर्जर ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गुर्जर समाज की बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि समाज की अन्य महिलाओं को अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। कार्यक्रम के अंत में मधुबाला गुर्जर ने सभी आगंतुकों एवं समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर समाज महिला इकाई एवं युवा इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में जीआरपी सब-इंस्पेक्टर सत्येशकुमार शर्मा, युवा इकाई अध्यक्ष मुरलीधर गुर्जर, भेरू सिंह गुर्जर, माधव गुर्जर, सोनीका गुर्जर सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं एवं युवा सदस्य उपस्थित रहे।

Ratlam News: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द का बोर्ड परीक्षा में 100% रिजल्ट, विद्यार्थियों और स्टाफ की मेहनत लाई रंग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासा खुर्द ने बोर्ड परीक्षाओं (हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि ने क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को दर्शाते हुए अन्य विद्यालयों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। विद्यालय के प्राचार्य आर.एन.के. रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र की शुरुआत से ही लक्ष्य था कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट शत-प्रतिशत हो। इसी उद्देश्य से शिक्षकों और स्टाफ ने अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से कक्षाएं संचालित कीं और विद्यार्थियों को हर संभव मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य रावत ने क्या कहा?उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प था कि कोई भी छात्र पीछे न रहे। नियमित अभ्यास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और अनुशासित दिनचर्या के कारण यह परिणाम संभव हो सका। हमारी पूरी टीम ने समर्पण भाव से कार्य किया और इसका सुखद परिणाम हम सबके सामने है।” जनप्रतिनिधियों ने दी बधाईविद्यालय की इस उपलब्धि पर जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, ग्राम सरपंच सुरेश परमार, उपसरपंच मांगीलाल पाटीदार तथा जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार ने विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

Ratlam News: रतलाम में रॉयल कॉलेज के इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भव्य उद्घाटन, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया लोकार्पण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल कॉलेज, रतलाम में आज विद्यार्थियों के लिए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ गई जब कॉलेज परिसर में अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर जिले की प्रमुख हस्तियाँ और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस उद्घाटन समारोह के विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा एवं समाजसेवी सुशील अजमेरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की। कॉम्प्लेक्स में इन खेलों की मिलेगी सुविधारॉयल कॉलेज के इस इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, स्नूकर जैसे अनेक खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। यह कॉम्प्लेक्स जिले के विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने में मदद करेगा। मुख्य अतिथि चेतन्य काश्यप ने क्या कहासमारोह को संबोधित करते हुए काश्यप ने कहा कि रॉयल कॉलेज संभवतः जिले का एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है जहाँ आउटडोर के साथ-साथ इंडोर खेलों की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। रॉयल ग्रुप की सराहनाकाश्यप ने चेयरमैन प्रमोद गुगालिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रॉयल ग्रुप न केवल शिक्षा बल्कि खेल, रोजगार, औद्योगिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण जैसी गतिविधियों में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहा है। चेयरमैन प्रमोद गुगालिया का उद्बोधनअपने स्वागत भाषण में प्रमोद गुगालिया ने कहा कि रॉयल कॉलेज वर्ष 1996 से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलों में भी अवसर प्रदान कर रहा है। अब इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकेंगे। अन्य अतिथियों के विचारभाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि रॉयल कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को सभी मूलभूत संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं जो किसी भी उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान की पहचान है। सम्मान और आभारसमारोह में फार्मेसी, नर्सिंग, मैनेजमेंट, शिक्षा और विज्ञान विभागों के प्राचार्यों एवं फैकल्टी सदस्यों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। अंत में रॉयल ग्रुप के डायरेक्टर उबेद अफज़ल ने आभार व्यक्त किया।

MP Board Result 2025: मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब कल सुबह 10 बजे होगा घोषित, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक और लेटेस्ट अपडेट

भोपल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  MP Board Result 2025: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम अब 6 मई को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। पहले से तय समय में बदलाव करते हुए बोर्ड ने यह नई समय-सारणी घोषित की है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। MP Board Result 2025 कब आएगा (Date and Time)? MP Board Result 2025 कैसे चेक करें (How to Check Online)? जरूरी सलाह: लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें और MP Board Result 2025 की सभी जरूरी जानकारियों के लिए जुड़े रहें।

NEET 2025: 4 मई को आयोजित परीक्षा में फिजिक्स सबसे कठिन, बायोलॉजी रही आसान – रतलाम, मंदसौर, नीमच के 5000+ छात्रों ने दी परीक्षा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। NEET 2025: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2025 रविवार, 4 मई को पूरे भारत में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस वर्ष 23 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया, जिससे इसकी प्रतिस्पर्धा पहले से भी अधिक तीव्र रही। यह परीक्षा MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS जैसे चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है और AIIMS व JIPMER जैसे शीर्ष संस्थानों में भी यही एंट्रेंस एग्जाम मान्य है। रतलाम रेंज (रतलाम, मंदसौर, नीमच) के 14 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। इनमें रतलाम के केंद्रीय विद्यालय, रेलवे स्कूल, जवाहर गवर्नमेंट स्कूल, स्वामी विवेकानंद कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स PG कॉलेज, साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज, MLB स्कूल सहित अन्य संस्थान शामिल रहे। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। लगभग 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। पेपर एनालिसिस: NEET 2025 में फिजिक्स सबसे कठिन सेक्शन अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट, रतलाम के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत के अनुसार NEET 2025 का पेपर छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ: परीक्षा केंद्रों से बाहर आते हुए विद्यार्थियों के चेहरों पर तनाव और थकावट झलक रही थी, जो पेपर की जटिलता को दर्शाता है। NEET 2025 संभावित कटऑफ (अनुमान) डॉ. कुमावत ने संभावित कटऑफ को लेकर अनुमान लगाया कि इस बार परीक्षा की कठिनता के कारण कटऑफ में गिरावट संभव है: NEET 2025 के बाद छात्रों को क्या करना चाहिए?

MP News: अब दो बार मिलेगी परीक्षा देने की सुविधा: मध्यप्रदेश बोर्ड में “पूरक परीक्षा” का नाम बदला, नई व्यवस्था लागू

भोपाल- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश ने परीक्षा प्रणाली में एक बड़ा बदलाव करते हुए पूरक परीक्षा का नाम बदलकर अब “द्वितीय परीक्षा” कर दिया है। यह संशोधन मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1965 की धारा 28 की उप-धारा (1) और (2) के तहत लागू किया गया है, जिसकी अधिसूचना राज्य शासन द्वारा 21 मार्च 2025 को मध्यप्रदेश राजपत्र में प्रकाशित की गई थी। अब हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्रों के लिए हर वर्ष दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी—मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में और द्वितीय परीक्षा जुलाई-अगस्त में। क्या बदला है नियमों में: इस संशोधन के तहत अब ‘पूरक’ शब्द को हटाकर सभी जगह ‘द्वितीय परीक्षा’ शब्द का प्रयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के और अवसर देकर शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला और परिणामोन्मुख बनाना है।

NEET Exams: 4 मई को होगी नीट परीक्षा, स्टूडेंट्स इन बातों का जरूर रखे ध्यान वरना होगी परेशानी, जानिए एक्सपर्ट की राय 

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज डेस्क। NEET Exams: डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए नीट परीक्षा प्रथम पड़ाव होता है। नीट परीक्षा हजारों छात्रों का भविष्य तय करती है की वे डॉक्टर बनेंगे या नहीं! ऐसे में इस अहम परीक्षा में सावधानियां भी जरूरी है। नहीं तो आपकी छोटी सी भूल आपके भविष्य के लिए खतरा बन सकती है। आइए जानते है नीट एक्सपर्ट व अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ राकेश कुमावत से की किन बातों का ध्यान हमें रखने की जरूरत है।  डॉ राकेश के अनुसार NEET  एक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी परीक्षा है जिसके लिए व्यापक तैयारी की आवश्यकता होती है, जो छात्र चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उन्हें भारत के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए इस परीक्षा को पास करना होता है। NTA द्वारा आयोजित इस परीक्षा में कुल 23  लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिससे MBBS, BDS, BAMS, BUMS, BHMS में प्रवेश लिया जाता है व AIIMS, JIPMER में MBBS/BDS पाठ्यक्रम हेतु भी यही प्रवेश परीक्षा है| रतलाम में विभिन्न 8 सेंटर  केंद्रीय विद्यालय , उत्कृष्ट स्कूल, रैलवे स्कूल , जवाहर स्कूल,  MLB स्कूल, PG गर्ल्स कॉलेज ,साइंस एंड आर्ट्स कॉलेज , स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज  पर आयोजित होगी , NEET एग्जाम  हेतु  शहर के लगभग 3000 से अधिक विद्यार्थी  विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एग्ज़ाम देंगे| एग्जाम के दौरान छोटी-छोटी गलतियों से भी बिगड़ता है पेपर सावधानी जरूरी!   परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा वाले दिन क्या करना चाहिए? इस बारे में NEET एक्सपर्ट ने  कुछ सलाह दी जिस  पर छात्रों को ध्यान देना चाहिए।  1) एडमिट कार्ड – एडमिट कार्ड में दिए हुए स्थान पर एक पासपोर्ट फोटोग्राफ एवं एक पोस्टकार्ड फोटोग्राफ लगाए साथ ही बांये अंगूठे का थंब प्रिंट भी लगाए। 2)ड्रेस – एग्जाम में आप टी-शर्ट और लोवर पहन कर जा सकते हैं पर ध्यान रखें नाक और कान की बालियां एवं हाथ और गले में पहने हुए धागे  निकाल कर जाए। 3) एग्जाम टाइम – एग्जाम का समय 2pm से 5pm तक हैं | पर  एग्जाम सेंटर पर आपके एडमिट कार्ड में लिखे हुए निर्धारित समय पर उपस्थित हो जाएं ताकि समय पर एंट्री मिल सके और साथ में आधार कार्ड लेकर जाएं, यदि आधार कार्ड ना हो तो ID प्रूफ के रुप में 12 बोर्ड का एडमिट कार्ड लेकर जा सकते हैं। 4) अन्य उपकरण- एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जानी है एवं इसके अलावा अन्य किसी उपकरण को ले जाने की आवश्यकता नहीं है। पेन परीक्षा के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा एवं पानी की व्यवस्था भी की जाएगी 5) प्री–एग्जाम डिस्कशन से बचे– जैसे ही आप एग्जाम सेंटर पहुंचेंगे वहां ज्यादातर बच्चे आपको हाथ में किताबें लिए कुछ पढ़ते नजर आएंगे या फिर यह बात करते नजर आएंगे कि उन्होंने क्या-क्या पढ़ा है | यहां तक की एग्जाम हॉल में,पेपर मिलने से पहले तक भी डिस्कस करते रहते हैं| आपकी तैयारी   कैसी भी हो दूसरो की बाते सुनकर जरा भी घबराए नहीं, इससे पेपर बिगड़ सकता है आप शांत रहे और आत्मविश्वास बनाए रखें आपका पेपर अच्छा ही होगा| (6) बैठने से पहले सीट जांच ले – जो भी टेबल या कुर्सी एलॉट की गई है उसे अच्छी तरह से  जांच ले| देख ले वहां कोई पर्ची , च्यूइंग ,ब्लूटूथ ना हो , अगर कुछ मिले तो तुरंत एग्जामिनर को सूचना दे|  वही यह भी चेक करें कुर्सी या  टेबल हिल तो नहीं रही हैं या टूटी हुई तो नहीं है, ऐसा होने से OMR भरने में परेशानी आ सकती है|    (7)दवाई अपने साथ रख सकते हैं – यदि आप कोई दवा लेते हैं तो आप  प्रिस्क्रिप्शन के साथ टैबलेट लेकर जा सकते हैं (8)मुश्किल सवालों से डरे नहीं– यदि किसी सब्जेक्ट में लगातार सवाल मुश्किल आ रहे हैं तो घबराएं नहीं और संयम रखें| आगे के सवाल आसान हो  सकते हैं, अगर आप घबरा जाएंगे तो आसान सवालों में भी गलती कर बैठेंगे

Ratlam News: रॉयल कॉलेज, रतलाम द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला ऐतिहासिक रहा, 500 विद्यार्थियों को मिला रोजगार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, रतलाम द्वारा सालाखेड़ी स्थित परिसर में आयोजित मेगा रोजगार मेला 2025 ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर देशभर की 90 से अधिक औद्योगिक और व्यावसायिक कंपनियों ने भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए लगभग 500 विद्यार्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने रॉयल कॉलेज के इस प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया तथा एमएसएमई और स्टार्टअप इंडिया योजनाओं के लाभों की जानकारी दी। चेतन्य काश्यप ने रॉयल कॉलेज में स्टार्टअप के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित करने का सुझाव भी दिया, जिससे नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, समाजसेवी सुशील अजमेरा और उद्योगपति जयंत वोहरा भी शामिल हुए। प्रदीप उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि रतलाम जिले में 8 लेन पर 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में निवेश क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में लाखों रोजगार अवसर उपलब्ध होंगे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद गुगालिया ने कहा कि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी चुनौती है और रोजगार मेले जैसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को तत्काल नौकरी के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री से जिले में बड़े उद्योग की स्थापना के लिए आग्रह किया ताकि युवाओं को बाहर पलायन न करना पड़े। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविंद्र कौर अरोरा ने किया और आभार डॉ. उबेद अफज़ल ने व्यक्त किया। मेगा रोजगार मेले में इप्का लेबोरेटरीज, रिलायंस जियो, भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस, एयू बैंक, यूजीएस पावर वडोदरा, आईआईएफएल फाइनेंस, गेलड़ा वायर प्रा.लि., एलआईसी, श्री साईं इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानगंगा स्कूल सहित कई नामी कंपनियों ने भाग लिया। इस सफल आयोजन में टीपीओ प्रमुख डॉ. दिनेश राजपुरोहित, प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, नर्सिंग प्राचार्य प्रो. जगदीश डूके और अन्य विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मेगा रोजगार मेले ने रतलाम जिले में रोजगार सृजन की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Ratlam News: राॅयल कॉलेज में 27 अप्रैल को मेगा रोजगार मेला, कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप करेंगे शुभारंभ

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, सालाखेड़ी द्वारा 27 अप्रैल, रविवार को सुबह 9:30 बजे से मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य कश्यप जी के करकमलों से होगा। मेगा रोजगार मेले में मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के 90 से अधिक औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थान भाग लेंगे। ये संस्थान विभिन्न पदों के लिए प्रत्यक्ष साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का सीधा चयन करेंगे। 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। राॅयल कॉलेज के प्रशासक प्रो. प्रफुल्ल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष पहली बार जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भी इस अवसर में शामिल किया गया है। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, समाजसेवी श्री सुशील अजमेरा, पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा और उद्योगपति श्री जयंत वोहरा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राॅयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया जी करेंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अभ्यर्थियों को QR कोड उपलब्ध कराया गया है। उल्लेखनीय है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रतिभागियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। मेगा रोजगार मेले के प्रभारी प्रो. दिनेश राजपुरोहित व संयोजक डॉ. रविंद्रकौर अरोरा हैं। आयोजन के सुचारू संचालन के लिए राॅयल महाविद्यालय के 50 से अधिक प्राध्यापक नियुक्त किए गए हैं, जिनमें डॉ. प्रवीण मंत्री, डॉ. मनीष सोनी, प्रो. जगदीश डूके, डॉ. अमित शर्मा, प्रो. दीपिका कुमावत, प्रो. कपिल केरोल, डॉ. आनंद त्रिवेदी, प्रो. समीक्षा मेहरा, प्रो. गजराज सिंह राठौर, प्रो. अल्का उपाध्याय, प्रो. अपूर्वा जोशी, प्रो. स्नेहा चौरसिया, कशिश पोरवाल, गरिमा मिश्रा, आंचल नागर आदि प्रमुख हैं। इस मेगा रोजगार मेले से जिले के हजारों युवाओं को रोजगार के सुनहरे अवसर मिलने की उम्मीद है।

Ratlam News: जड़वासाखुर्द स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जड़वासाखुर्द में मंगलवार को इको क्लब द्वारा पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम (EEP) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग तथा अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, एप्को भोपाल और शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तपन) विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:जूनियर वर्ग सीनियर वर्ग सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा पेपर क्राफ्ट एवं वुड क्राफ्ट से बनाए गए सजावटी शोपीस सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यालय के प्राचार्य आर एन केरावत ने मृदा, जल, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण सहित सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी और उनके समाधान भी बताए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक नागेश्वर उपाध्याय, मुकेश पालीवाल, राजेश दग्दी, नवीन डामोर, रमेश प्रजापत, भंवरलाल धाकड़, शकील अहमद सिद्दीकी, सुस्मिता निगम, रजनी जोनवाल, प्रतीक्षा व्यास, सरस्वती धाकड़, भावना डेविड, रेखा पंवार, सीमा गुप्ता, निक्की पंवार, ममता कुशवाह, अभय मकवाना, सुनील माली सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन राजेश चौहान और भंवरलाल धाकड़ ने किया।

0%