Ratlam News: भीषण गर्मी के चलते रतलाम जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी और तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। रतलाम जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं अन्य सभी बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों के लिए नया समय तय कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों को गर्मी से राहत देने एवं स्वास्थ्यगत जोखिमों को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न स्तरों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है। प्रशासन ने जनसंपर्क अधिकारी को आदेशित किया है कि इस निर्णय की जानकारी जिले के समस्त समाचार पत्रों के माध्यम से आमजन तक पहुँचाई जाए। साथ ही, सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे समय पर इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

Ratlam News: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और छोटे बच्चों के अवकाश की मांग तेज, भाजयुमो अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा पत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अप्रैल की शुरुआत से ही रतलाम में तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन और छोटे बच्चों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने रतलाम कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव की मांग की है। विप्लव जैन ने अपने पत्र में लिखा है कि अप्रैल माह में नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो चुका है और कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे विद्यार्थियों विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। भाजयुमो अध्यक्ष ने पत्र में आग्रह किया है कि जिले के सभी स्कूलों का संचालन समय दोपहर 12:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया जाए, ताकि बच्चों को तेज धूप और लू से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने छोटे बच्चों के लिए गर्मी को देखते हुए विशेष अवकाश घोषित करने की भी मांग की है। बढ़ती गर्मी और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को ध्यान में रखते हुए जैन ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

MP News: बीमार थीं प्रोफेसर, चपरासी ने जांची यूनिवर्सिटी एग्जाम की कॉपियां, वायरल वीडियो से मचा बवाल

नर्मदापुरम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी यूनिवर्सिटी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां परीक्षा की कॉपियों की जांच किसी योग्य प्रोफेसर ने नहीं, बल्कि एक चपरासी ने कर दी। बताया जा रहा है कि संबंधित प्रोफेसर बीमार थीं, ऐसे में उन्होंने यह जिम्मेदारी गैरशैक्षणिक कर्मचारी यानी एक चपरासी को सौंप दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में चपरासी को कॉपियों की जांच करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसके बदले चपरासी को 5000 रुपये का भुगतान भी किया गया। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के इस मामले ने उच्च शिक्षा विभाग को भी चौकन्ना कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और छात्रों के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालसोशल मीडिया पर लोग शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा?

Ratlam News: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट रतलाम ने नीट चयनित विद्यार्थियों का मनाया विजयोत्सव, 2019 से 2024 तक चयनित छात्रों का हुआ सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शास्त्री नगर स्थित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा रविवार, 6 अप्रैल को जानकी मंडप, बड़बड़ (रतलाम) में नीट परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन शाम 6 बजे प्रारंभ हुआ और रात 9 बजे तक चला, जिसमें वर्ष 2019 से 2024 तक चयनित 40 से अधिक मेडिकल विद्यार्थियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सादाब अहमद सिद्दीकी (असिस्टेंट कमिश्नर, आबकारी विभाग, रतलाम) उपस्थित रहे। उनके साथ डॉ. गोपाल यादव (अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रतलाम), श्री वैभव उपाध्याय (DCMI, रेलवे मंडल, रतलाम), डॉ. सोनी यादव (नेत्र रोग विशेषज्ञ) और संस्था प्रमुख डॉ. राकेश कुमावत एवं नीलिमा कुमावत मंचासीन रहे। भावनात्मक दृश्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में चयनित छात्र-छात्राएं जब अपने अभिभावकों के साथ मंच पर पहुंचे, तो वहां का नजारा बेहद भावुक और गर्व से भरा था। ग्रामीण परिवेश से आए माता-पिता की पारंपरिक वेशभूषा और आंखों में खुशी के आँसू सबका ध्यान खींच रहे थे। संस्था द्वारा विद्यार्थियों को पारंपरिक अंदाज में सम्मानित किया गया, जिसमें गुरुओं और अभिभावकों की उपस्थिति ने पल को और भी खास बना दिया। मुख्य वक्ता के विचार डॉ. सादाब सिद्दीकी ने कहा, “नीट जैसी कठिन परीक्षा में सफल होना निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन जो छात्र इस बार सफल नहीं हो सके, उन्हें भी हार नहीं माननी चाहिए। प्रयास ही सफलता की पहली सीढ़ी है।” उन्होंने कहा कि अभ्यास इंस्टीट्यूट छोटे शहरों में बड़े सपनों को साकार कर रहा है, और यहां की गुणवत्ता 24 कैरेट सोने जैसी है। उन्होंने अपने उद्बोधन में अपने विभागीय अनुभव साझा करते हुए छात्रों को व्यसनमुक्त जीवन अपनाने की सलाह दी, जिस पर दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए। डॉ. गोपाल यादव ने विद्यार्थियों को मेहनत, आशीर्वाद और मार्गदर्शन की महत्ता बताते हुए जीवन में लक्ष्य निर्धारण पर बल दिया। श्री वैभव उपाध्याय ने अभ्यास संस्था को एक वटवृक्ष बताते हुए कहा कि “जो बीज कभी बोया गया था, वह अब फल देने लगा है।” संस्था प्रमुख ने साझा की सफलता की कहानियांसंस्था के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने संस्था की स्थापना, उद्देश्य और सफलता की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों की संघर्ष की कहानियां सुनाकर वर्तमान में अध्ययनरत छात्रों को प्रेरित किया। स्वागत भाषण संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने दिया। संचालन डॉ. विकास जैन और डॉ. आदर्श द्विवेदी ने किया। आकर्षक प्रस्तुतियों से सजा मंच कार्यक्रम में मेघा मल्लिक, भूमिका परमार और मुस्कान राठौर ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मोनिका मालवीय ने मधुर संगीत प्रस्तुति दी। सम्मानित हुए ये विद्यार्थी कार्यक्रम में चयनित 40+ विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिनमें दिव्यांशी परिहार, रिया भूरिया, चेतना डिंडोर, प्रतिभा पाटीदार, दिव्या पोरवाल, प्रियंका भाटी, रितिका बाबेरिया, जया पाटीदार, नंदनी चौहान, नीलम मुनिया, पायल डामोर, संदीप राठौड़, प्रद्युम्न कुमावत, निखिल वर्मा, समकित जैन, पीयूष धाकड़, भूमि सिलावट, खुशबू मईडा, शिवांगी पडियार, रूमेज़ा कुरैशी, महेश गणावा सहित अन्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में हुआ सामूहिक भोज और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का समापन अनिमेष कुमावत द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, चयनित विद्यार्थियों और संस्था की पूरी टीम ने एक साथ भोजन ग्रहण किया। संस्था के फैकल्टी एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ एक समान गणवेश में उपस्थित रहे, जिससे अनुशासन और एकता की मिसाल देखने को मिली।

MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द, यहां जानें तारीख, वेबसाइट और चेक करने का तरीका

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।  MP Board  Result 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने MP Board Result 2025 का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, MPBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 से 22 अप्रैल 2025 के बीच जारी किया जा सकता है। MP Board Result 2025 कब आएगा:एमपी बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को चार चरणों में बांटा है, जिससे कॉपी जांच का कार्य 14 अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद रिजल्ट को अंतिम रूप देकर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 कब हुई थीMP Board 10th Exam 2025: 27 फरवरी से 19 मार्च तकMP Board 12th Exam 2025: 25 फरवरी से 25 मार्च तक MP Board Result 2025 Official Websitesछात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:mpbse.nic.inmpbse.mponline.gov.inmpresults.nic.in MP Board Result 2025 कैसे चेक करें SMS के जरिए MP Board Result 2025 ऐसे देखें अगर वेबसाइट स्लो हो या न खुले, तो छात्र एसएमएस के माध्यम से भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 10वीं के लिएMPBSE12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप कर 56263 पर भेजें – 12वीं के लिए मोबाइल ऐप से रिजल्ट कैसे देखें MP Board Result 2025 – Highlights विवरण – जानकारीबोर्ड का नाम – मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)परीक्षा का नाम – एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025परीक्षा तिथियां – 10वीं: 27 फरवरी से 19 मार्च, 12वीं: 25 फरवरी से 25 मार्चरिजल्ट तिथि – 20 से 22 अप्रैल 2025 (संभावित)रिजल्ट मोड – ऑनलाइनऑफिशियल वेबसाइट – mpbse.nic.in, mpresults.nic.in रिवैल्यूएशन और सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका जिन छात्रों को अपने प्राप्त अंकों पर संदेह है, वे री-चेकिंग या री-इवेल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जो छात्र किसी विषय में फेल हो जाते हैं, वे MP Board Supplementary Exam 2025 के जरिए दोबारा पास होने का अवसर पा सकते हैं।

MP Board Result 2025: समय पर आएं 10वीं और 12वीं के नतीजे, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश

शिक्षा, पोषण और चिकित्सा को प्राथमिकता, तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ा बजट भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Board Result 2025: रिजल्ट को समय पर घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पोषण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार ने शिक्षा बजट में इस साल 3000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। अन्य राज्यों के शिक्षा मॉडल का अध्ययन कर कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही प्राथमिक स्तर से ही बच्चों को नैतिक शिक्षा और पारिवारिक मूल्य सिखाने पर जोर दिया गया है। इसके लिए विद्या भारती, गायत्री परिवार और आर्ट ऑफ लिविंग जैसी संस्थाओं को स्कूलों से जोड़ा जाएगा। दो बार होगी बोर्ड परीक्षा, मिलेगा दूसरा मौका NEP के तहत अब बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इससे असफल छात्रों को साल खराब किए बिना दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। साल के अंत में अंतिम परीक्षा की अंकसूची दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी इस वर्ष 266 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल जैमर लगाए गए हैं ताकि नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोका जा सके। परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बढ़ाई गई है। स्कूलों की अधोसंरचना और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान सीएम ने कहा कि जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी संगठनों, CSR फंड और पूर्व छात्रों से सहयोग लिया जाए। विधानसभावार सूची बनाकर अधोसंरचना विकास किया जाएगा। शिक्षा से जुड़े सभी विभागों की एक संयुक्त समिति बनाकर शैक्षिक सुधार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सांदीपनि स्कूल बनें राष्ट्रीय आदर्श मॉडल सीएम मोहन यादव ने कहा कि सांदीपनि स्कूल को ऐसा आदर्श मॉडल बनाया जाए जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, कला-संस्कृति और व्यक्तित्व विकास का समुचित प्रशिक्षण मिले। स्कूल बस संचालन में सुरक्षा नियमों का पालन हो और ड्राइवर-कंडक्टर के व्यवहार पर विशेष निगरानी रखी जाए। सरकारी स्कूलों में भी शुरू हो नर्सरी मुख्यमंत्री ने सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश कम होने का कारण पूछा, जिस पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि नर्सरी की सुविधा न होने से बच्चे प्राइवेट स्कूलों में शिफ्ट हो जाते हैं। इस पर सीएम ने सरकारी स्कूलों में भी नर्सरी कक्षा शुरू करने के निर्देश दिए। शिक्षकों के तबादलों में पारदर्शिता जरूरी सीएम ने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति और तबादलों में पारदर्शिता रखी जाए। लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उज्जैन में संयुक्त संचालक का पद शीघ्र भरने के आदेश भी दिए गए।

Ratlam News: 6 अप्रैल को होगा भावी डॉक्टर्स का विजयोत्सव, NEET-2024 में चयनित विद्यार्थियों का होगा सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के शास्त्री नगर में संचालित अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट द्वारा 6 अप्रैल को विजयोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर NEET-2024 में चयनित 50 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनका देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन हुआ है। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के समर्पण को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शादाब अहमद सिद्दीकी (कमिश्नर, आबकारी विभाग, रतलाम) और डॉक्टर गोपाल यादव (अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, रतलाम) उपस्थित रहेंगे।इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में वैभव उपाध्याय (डीसीएमआई, रेलवे मंडल, रतलाम) कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। भावी डॉक्टरों को मिलेगा सम्मान इंस्टीट्यूट की एमडी नीलिमा कुमावत ने बताया कि इस वर्ष NEET-2024 में चयनित विद्यार्थी, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है, उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के माता-पिता को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में सफलता दिलाने के लिए अथक परिश्रम किया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थी इस कार्यक्रम में दिव्यांशी परिहार (रतलाम), रिया भूरिया (थांदला), चेतना डिंडोर (सैलाना), प्रतिभा पाटीदार (कारोदा-रतलाम), दिव्या पोरवाल (निम्बोद), प्रियंका भाटी (रतलाम), रितिका बाबेरिया (झाबुआ), जया पाटीदार (उज्जैन), नंदनी चौहान (नीमच), नीलम मुनिया (झाबुआ), सलोनी मालवीय (कंचनखेड़ी), पायल डामोर (शिवगढ़), प्राची यादव (आमला-बदनावर), पलक यादव (धमनियां), श्रेया चौरसिया (रतलाम), रिद्धि मूलेवा (पेटलावद), अंजलि कोठारी (मेघनगर), संदीप राठौड़ (रतलाम), प्रद्युम्न कुमावत (रतलाम), निखिल वर्मा (रतलाम), नीरज खराड़ी (झाबुआ), समकित जैन (प्रतापगढ़), प्रधान सिंह (उज्जैन), सुजल रायकवर (रतलाम), पीयूष धाकड़ (पिपलौदा), दक्ष पाटीदार (रतलाम), लाखन परमार (राघवी-उज्जैन), भूमि सिलावट (रतलाम), अदिति सिंह (महू), खुशबू मईडा (थांदला), सलोमी भूरिया (झाबुआ), शिवांगी पडियार (बडावदा), रूमेजा कुरेशी (रतलाम), महेश गणावा (थांदला), धुम्मा खड़िया (थांदला), अक्षा कुरेशी (रतलाम) सहित कई होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होगा कार्यक्रम इस कार्यक्रम के माध्यम से भावी डॉक्टरों का उत्साहवर्धन किया जाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में अधिक विद्यार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित हो सकें।

CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा इंतजार, इस तारीख को आ सकता है रिजल्ट

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। CBSE Board Result 2025 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSE द्वारा वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई मई 2025 के दूसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। CBSE Class 10th 12th Result 2025 कब होगा जारी पिछले वर्षों के परिणाम जारी करने के पैटर्न को देखते हुए संभावना है कि CBSE Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी हो सकता है। 2024 में रिजल्ट 13 मई को आया था।2023 में रिजल्ट 12 मई को घोषित हुआ था।2025 में भी रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। कैसे चेक करें CBSE 10वीं 12वीं का रिजल्ट छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट ऐसे चेक करें Digilocker और UMANG App से भी मिलेगा रिजल्ट CBSE छात्रों के लिए Digilocker और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट उपलब्ध कराएगा। सीबीएसई छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट्स बनाएगा और लॉगिन डिटेल्स पहले ही साझा कर देगा।छात्र मार्कशीट और प्रमाण पत्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं। CBSE Result 2025: 44 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार इस साल सीबीएसई की परीक्षाओं में कुल 44 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें कक्षा 10वीं के 24.12 लाख छात्रकक्षा 12वीं के 17.88 लाख छात्र ताजा अपडेट के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

MP News: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चले हम’ अभियान 2025 का शुभारंभ, सीएम राइज स्कूल अब कहलाएंगे सांदीपनि विद्यालय

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्यस्तरीय स्कूल चले हम अभियान 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर सांदीपनि विद्यालय करने की घोषणा की। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल प्रभारी मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, विधायक भगवानदास सबनानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम राइज स्कूल का नया नाम सांदीपनि  विद्यालय क्यों मुख्यमंत्री ने कहा कि सांदीपनि ऋषि शिक्षा और संस्कार के प्रतीक हैं, इसलिए सीएम राइज स्कूल का नाम बदलकर उनके नाम पर किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है। स्कूल चले हम अभियान का उद्देश्य हर साल की तरह इस बार भी स्कूल चले हम अभियान का उद्देश्य बच्चों के स्कूल नामांकन को बढ़ाना, ड्रॉपआउट दर कम करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसके तहत राज्यभर में कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े बदलाव करने जा रही है। स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग, उन्नत शिक्षण पद्धति और शिक्षकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

MP Board 10th 12th Result 2025: किस दिन आएगा रिजल्ट? नए तरीके से ऐसे करें चेक, SMS से मिनटों में जानें अपना स्कोर

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP Board Class 10th 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड MPBSE जल्द ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने वाला है। लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। एमपी बोर्ड पहले ही 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम जारी कर चुका है, ऐसे में अब 10वीं और 12वीं के नतीजे भी जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है।   MP Board 10th 12th Result 2025 कब आएगा   मध्य प्रदेश बोर्ड ने अभी तक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो बोर्ड आमतौर पर मई महीने में नतीजे जारी करता है। लेकिन इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पहले ही पूरी कर ली गई है, जिससे रिजल्ट पहले घोषित किया जा सकता है। 5वीं और 8वीं के परिणाम जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर 10वीं और 12वीं के नतीजे आने की संभावना जताई जा रही है।   MP Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कहां और कैसे चेक करें   स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकते हैं।   ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट देखने का तरीका   1. एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं   2. होमपेज पर MP Board 10th 12th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें   3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें   4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा   5. रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें   SMS से ऐसे देखें MP Board Result 2025   यदि इंटरनेट की सुविधा न हो तो स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं   10वीं के रिजल्ट के लिए अपने मोबाइल से MPBSE10<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें   12वीं के रिजल्ट के लिए अपने मोबाइल से MPBSE12<स्पेस>रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेजें   MP Board 10वीं 12वीं परीक्षा 2025 में कितने स्टूडेंट्स हुए शामिल   इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में लगभग 17 लाख छात्र शामिल हुए थे।   MP Board Result 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें   रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र mpbse.nic.in, mpresults.nic.in और ndtv.in पर भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं   रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड संभालकर रखना चाहिए   परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि ओरिजनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से प्राप्त होगी   MP Board 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच तेजी से पूरी कर ली है, जिससे नतीजे अपेक्षा से पहले आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें।

0%