Ratlam News: 17 दिन बाद हिस्ट्रीशीटर गजनी गिरफ्तार, जुलूस में मुंह छुपाता रहा

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बोहरा समाज के किराना व्यापारी से रंगदारी वसूलने के आरोपित कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गजनी उर्फ दिनेश गुर्जर को 17 दिन बाद पुलिस ने रतलाम के अमृत सागर तालाब क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल दिलीप मार्ग ले जाकर गजनी का जुलूस निकाला। पैदल थाने ले जाते समय वह लगातार मुंह छुपाकर चलता रहा। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उसका साथी कमलेश जाट अभी फरार है। दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश एसडीओपी नीलम बघेल के मुताबिक, गजनी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई दिनों तक लगातार प्रयास किए। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि वह अमृत सागर क्षेत्र में घूम रहा है। थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में टीम रतलाम पहुँची और घेराबंदी की। भागने की कोशिश में जुटे गजनी को कुछ ही दूरी पर दबोच लिया गया।सैलाना लाते समय पुलिस वाहन में खराबी आने पर उसे पैदल ही थाने तक ले जाया गया।कार्रवाई में एसआई देवड़ा, प्रधान आरक्षक पप्पू वाघेला, आरक्षक फकीरचंद्र सोलंकी, तूफान भूरिया और अजित चौहान शामिल रहे। व्यापारी से मांगी थी 20 हजार की रंगदारी 17 नवंबर की शाम गजनी और उसका साथी कमलेश जाट दिलीप मार्ग स्थित किराना दुकान में घुसे थे। व्यापारी काईद बोहरा के मुताबिक आरोपितों ने 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। मना करने पर दुकान में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।इस दौरान हाथिम बोहरा और तैयब अली बोहरा के साथ भी गेंती के हत्थे और हाथ-मुक्कों से हमला किया गया, जिसमें उन्हें हाथ और गर्दन पर चोट आई। घटना के बाद बोहरा समाज थाने पर बड़ी संख्या में जुटा था और सैलाना बंद की चेतावनी दी गई थी। मामले में एसपी अमित कुमार ने दोनों बदमाशों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज गजनी थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है और उस पर कई संगीन मामले लंबित हैं— पुलिस का वर्जन “किसी अपराधी की दादागिरी नहीं चलने दी जाएगी। गजनी को मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उसका साथी भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”— नीलम बघेल, एसडीओपी सैलाना

Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन हादसा: स्पीड ब्रेकर पर स्लो ट्रक में घुसी वैन, एक की मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम-इंदौर फोरलेन पर बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सालाखेड़ी चौकी क्षेत्र के सनावदा फंटे के पास मारुति वैन एक तमिलनाडु पासिंग ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वैन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। WATCH VIDEO हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ जब एमपी 04 सीएफ 7303 नंबर की मारुति वैन, अपने आगे चल रहे टीएन 68 जे 3796 नंबर के ट्रक में अचानक जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण ट्रक की रफ्तार धीमी हुई, उसी दौरान तेज गति में पीछे आ रही वैन सीधे ट्रक में घुस गई। सूचना मिलने पर सालाखेड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। दोनों युवक रतलाम में मुर्गा-मुर्गी व्यापार के सिलसिले में ताल से आ रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। चौकी प्रभारी एएसआई बबलू डागा के अनुसार, “हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। परिजनों के आने के बाद पहचान की पुष्टि की जाएगी।”

Ratlam News: कर्नाटक राज्यपाल के पोते पर दहेज उत्पीड़न का आरोप: रतलाम SP को बहू ने दी शिकायत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के पोते देवेंद्र गहलोत एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी दिव्या गहलोत ने रतलाम एसपी अमित कुमार को शिकायत सौंपकर 50 लाख रुपये दहेज मांगने, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, छत से धक्का देकर गिराने और बेटी को जबरन दूर रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दिव्या ने पति देवेंद्र गहलोत, ससुर और आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत, देवर विशाल गहलोत और दादी सास अनिता गहलोत को आरोपी बनाया है। दिव्या का मायका रतलाम जबकि ससुराल नागदा में है। इसलिए उन्होंने पूरी घटना की शिकायत रतलाम पुलिस अधीक्षक को दी है।  ‘शादी के बाद सामने आया सच’ – दिव्या का आरोप दिव्या के अनुसार, उनकी शादी 29 अप्रैल 2018 को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रतलाम में हुई थी। शादी के बाद पता चला कि पति शराब और नशे का आदी है और बाहरी महिलाओं से संबंध भी रखता है। इसके बाद 50 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना शुरू हुई। दिव्या ने आरोप लगाया कि ससुराल में उन्हें बार-बार ताने दिए जाते थे और कई बार खाना तक नहीं दिया गया।  ‘26 जनवरी की रात छत से धक्का दिया’ दिव्या ने बताया कि 26 जनवरी 2025 की रात पति ने नशे की हालत में बेरहमी से मारपीट की और छत से धक्का देकर गिरा दिया, जिससे रीढ़, कमर और कंधे में गंभीर चोट आई। रातभर उन्हें अस्पताल भी नहीं ले जाया गया। अगले दिन नागदा से इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज का खर्च भी पिता से देने का दबाव बनाया गया। इसके बाद उन्हें मायके भेज दिया गया।  ‘बेटी को भी छीन लिया’ — बेटी से मिलने नहीं दिया गया शिकायत में दिव्या ने कहा कि उनकी 4 साल की बेटी को भी ससुराल वालों ने अपने पास ही रखा है। जब दिव्या नवंबर में स्कूल में बेटी से मिलने पहुंचीं, तो पति ने मिलने से रोक दिया। आरोप है कि कहा गया: “जब तक मायके से पैसे नहीं लाओगी, बेटी से नहीं मिलने देंगे।” पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत का बयान आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा: “कोई भी आरोप लगा सकता है। मैं सही समय पर सारे तथ्यों के साथ मीडिया के सामने आऊंगा।” पुलिस ने शुरू की जांच रतलाम SP कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। मे

Ratlam News: रतलाम में युवक का शव स्कूल की रेलिंग पर लटका मिला, मोबाइल स्विच ऑफ; सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच में जुटी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मंगलवार सुबह रतलाम जिले के रावटी में बंद पड़े सीएम राइज स्कूल की बाउंड्रीवॉल की रेलिंग पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान 28 वर्षीय भानूप्रताप सिंह राठौर (निवासी इंद्रा कॉलोनी) के रूप में हुई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। WATCH VIDEO मोबाइल स्विच ऑफ मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस की प्राथमिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई गई है। शव पूरी तरह अकड़ चुका था, जिससे अनुमान है कि युवक ने देर रात फांसी लगाई होगी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, उसका मोबाइल फोन मिला है, पर वह स्विच ऑफअवस्था में था। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जाएगी। तीन भाइयों में सबसे छोटा था भानूप्रताप परिजनों के अनुसार, भानूप्रताप अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाइयों के नाम अमित और लक्की हैं। घर में मां रहती हैं, पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार घटना से सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच रावटी थाने के सब इंस्पेक्टर एम.आई. खान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घटना स्थल से कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर सकती है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवगढ़ में किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: थाना शिवगढ़ पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किराना दुकान से 72.6 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देश पर की गई, जिनके निर्देशों के बाद जिले में अवैध शराब विक्रय एवं परिवहन पर लगातार सख्ती की जा रही है। घटनाक्रम के अनुसार, 30 नवंबर 2025 को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश पिता रायसिंह कटारा (35), निवासी राजापुरामाताजी अपनी किराना दुकान में अवैध शराब स्टॉक कर विक्रय कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन के नेतृत्व में टीम ने त्वरित दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी दुकान पर ही मिला। दुकान में छुपाकर रखे गए शराब कार्टन की तलाशी ली गई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा पाई गई। आरोपी शराब विक्रय के लिए कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके पर पंचों की मौजूदगी में संपूर्ण अवैध माल जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को धारा 35 BNS में नोटिस देते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। जप्त शराब का विवरण कुल मात्रा: 72.6 लीटरकुल अनुमानित कीमत: ₹28,350 सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में प्रशिक्षु डीएसपी/थाना प्रभारी सुश्री अनीषा जैन, आरक्षक बिल्लरसिंह (519) तथा सैनिक शंकरलाल (400) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम में बोधि इंटरनेशनल स्कूल का तीन घंटे घेराव: प्रिंसिपल-टीचर पर केस की मांग, छात्र अहमदाबाद रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र के कूदने की घटना शनिवार को बड़ा विवाद बन गई। आदिवासी छात्र संगठनों और परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक स्कूल का घेराव किया। प्रदर्शनकारी स्कूल की प्रिंसिपल और एक टीचर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करने समेत स्कूल की मान्यता निरस्त करने की मांग कर रहे थे। WATCH VIDEO प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर लगाया जाम दोपहर 12 बजे शुरू हुआ विरोध लगभग 3 बजे तक चला।परिजन व भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के पदाधिकारी छात्र के स्केटिंग में मिले मेडल लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। मामले की गंभीरता बढ़ी जब प्रदर्शनकारियों ने स्कूल गेट पर ताला लगाने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और भीड़ को समझाया। परिजनों का आरोप: मानसिक दबाव बनाकर बच्चे को डराया गया परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि प्रिंसिपल और टीचर छात्र को धमकाते हुए नजर आए।परिजनों के अनुसार – दादी ने कहा कि “अगर मैडम का बच्चा गिरता तो उन्हें समझ आता कि दर्द क्या होता है। बच्चा कई मेडल जीतकर लाया, पर स्कूल से कभी सराहना नहीं मिली।” डीईओ ने जांच समिति गठित की; परिजन FIR की मांग पर अड़े जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि— लेकिन विरोध कर रहे लोग तत्काल FIR दर्ज कराने की मांग पर डटे रहे। पुलिस का आश्वासन: होगी वैधानिक कार्रवाई सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और थाना प्रभारी स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।पुलिस ने कहा –“पूरा मामला जिला प्रशासन की जानकारी में है। जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी।” पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित हुआ। हालांकि संगठन ने चेतावनी दी कि अगर FIR नहीं हुई, तो सोमवार को स्कूल खोलने नहीं दिया जाएगा। छात्र को गंभीर स्थिति में अहमदाबाद रेफर घटना के बाद परिजन छात्र को बेहतर इलाज के लिए शनिवार सुबह अहमदाबाद ले गए।परिजनों ने कहा कि बच्चा मानसिक रूप से परेशान था और स्कूल स्टाफ ने उसे डरा-धमकाकर तनाव में डाल दिया।

Ratlam News: संपत्ति विवाद में मामा ने भांजे को पत्थर से मारा, मौके पर मौत

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के धतरावदा गांव में संपत्ति विवाद ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया। मामा-भांजे के बीच जमीन को लेकर हुए झगड़े में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार शाम करीब 7 बजे की है, जब 30 वर्षीय अमृतराम पुत्र कालूराम पाटीदार अपने मामा समरथलाल पुत्र बालाराम पाटीदार से खेत से लौटते समय भिड़ गया। शुरुआती जांच के अनुसार अमृतराम ने पीछे से मामा पर पत्थर से हमला किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई बढ़ गई। झगड़ा इतना बढ़ा कि समरथलाल ने पत्थर से अमृतराम के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल समरथलाल को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच जमीन का विवाद चल रहा था, जो अदालत में विचाराधीन था। कुछ दिन पहले समरथलाल के पक्ष में फैसला आया था, जिसके बाद से तनाव बढ़ा हुआ था। थाना प्रभारी आनंदसिंह आज़ाद के अनुसार, मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

Ratlam News: रात भर की घेराबंदी में रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता, 200 पेटी अवैध शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी ढोढर थाना रिंगनोद क्षेत्र में 200 पेटी अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत ₹12,24,000 आँकी गई है। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु जारी सख्त निर्देशों के बाद यह कार्रवाई की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री विवेक कुमार और एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में चौकी ढोढर से निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।  रात में मिली मुखबिर सूचना, बरखेड़ी फंटा पर घेराबंदी दिनांक 28 नवंबर 2025 की देर रात टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बरखेड़ी फंटा, ढोढर के पास एक वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन हो रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर देवेन्द्र रघुवीर सिंह नरुका और नदीम शकील अहमद अंसारीको गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान वाहन से200 पेटी पावर 10000 बीयर (2400 BL) — बाजार मूल्य लगभग ₹6,24,000महिंद्रा बोलेरो पिकअप MP-09-GH-8292 — कीमत ₹6,00,000जप्त की गई। तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाने में जुटी पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रिंगनोद में अपराध क्रमांक 455/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपियों से अवैध शराब के स्त्रोत, सप्लाई चेन और नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ कर रही है। जप्त मशरूका गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका निरीक्षक आनंद सिंह आज़ाद, उनि. रघुवीर जोशी, सउनि. गजेन्द्र सिंह शक्तावत, प्र.आर. 914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास, आर. 279 मुकेश गेहलोत, आर. 291 कृष्णपाल सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Ratlam News: जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावरा शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मोबाइल फोन समेत कुल ₹1,35,000 का मशरूका जप्त किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक / पुलिस महा निरीक्षक उज्जैन जोन श्री उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री निमिष अग्रवाल, तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई। सभी थाना प्रभारीयों को नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराजसिंह चौहान, एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक चन्द्रशेखर डिगा ने टीम के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की। कैसे हुई कार्रवाई 27 नवंबर 2025 को पुलिस ने वेयरहाउस के सामने भुतेड़ा रोड, जावरा पर दबिश देकर वसीम पिता मकबूल खां (उम्र 35 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से 11.61 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग ₹1,15,000) और Vivo कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल (कीमत ₹20,000) बरामद किया गया। मामले में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 364/2025, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी में शामिल दूसरे आरोपी साजिद उर्फ कल्लू पिता समरोज (उम्र 30 वर्ष), निवासी मेवातीपुरा जावरा को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रही है। प्राप्त पीआर पर उनसे एमडी ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ जारी है। गिरफ्तार आरोपी जप्त मशरूका सराहनीय भूमिका जावरा शहर थाना पुलिस टीम की कार्रवाई सराहनीय रही जिसने एक बार फिर नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है।

Ratlam News: स्कूल में मोबाइल ले जाने पर कार्रवाई, छात्र ने लगाई तीसरी मंजिल से छलांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डोंगरे नगर स्थित बोधि इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आठवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र रिशान ने स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसे ICU में उपचार दिया जा रहा है। WATCH VIDEO कैसे हुई पूरी घटना? जानकारी के अनुसार छात्र रिशान गुरुवार को चोरी-छिपे मोबाइल फोन स्कूल लेकर आया था। उसने क्लासरूम में ही रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। मामला सामने आने पर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को शुक्रवार को स्कूल बुलाया था। जब छात्र के पिता प्रीतम स्कूल पहुंचे, तो रिशान अचानक ग्राउंड फ्लोर से भागते हुए ऊपर दूसरी–तीसरी मंजिल तक पहुंच गया और ऊपर से नीचे छलांग लगा दी। घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। स्कूल स्टाफ ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल छलांग लगते ही स्कूल स्टाफ ने बिना देरी किए छात्र को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे 80 फीट रोड स्थित बड़े निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसकी एमआरआई व अन्य जांच की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे और परिजनों से विस्तृत जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। अभिभावकों का बयान छात्र के पिता प्रीतम ने बताया— “मुझे नहीं बताया गया था कि किस कारण स्कूल बुलाया गया है। बेटा नेशनल गेम के लिए जाने वाला था, मैंने सोचा शायद उसी को लेकर चर्चा होगी। जैसे ही मैं वहां पहुंचा, घटना हो चुकी थी।” वहीं छात्र की मां ने बताया कि वह ड्यूटी जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी पति प्रीतम का फोन आया कि तुरंत अस्पताल पहुंचना है। स्कूल प्रबंधन का पक्ष स्कूल संचालक राजेंद्र पितलिया ने बताया— “रिशान मोबाइल लेकर आया था और क्लास की रील बनाकर अपलोड कर दी थी। इसी कारण प्राचार्य ने अभिभावकों को बुलाया था। घटना के समय पिता स्कूल परिसर में ही थे। प्रबंधन लगातार परिवार के संपर्क में है और उपचार में पूरा सहयोग किया जा रहा है।”