Ratlam News: तीन मंदिरों में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी इंदौर से गिरफ्तार, चांदी के 28 बर्तन और नगदी सहित माल जब्त
रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले में 26 मई 2025 की रात तीन मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पंचेश्वर हनुमान मंदिर (थावरिया बाजार), शांतिनाथ मंदिर (विक्रम नगर) और माताजी मंदिर (रेलवे कॉलोनी) में दानपात्रों से नगदी और चांदी के बर्तन चुराए थे। साथ ही, सैलाना यार्ड से एक मोटरसाइकिल भी चोरी की गई थी। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी किया गया माल और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद कर लिए गए हैं। घटना का विवरण दिनांक 26 मई 2025 की मध्यरात्रि को रतलाम शहर के तीन प्रमुख मंदिरों में चोरों ने ताले तोड़कर दानपात्रों से नगदी और चांदी के बर्तन चोरीकिए। साथ ही, उसी रात सैलाना यार्ड से MP48MN2799 क्रमांक की होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल भी चोरी कर ली गई। इन घटनाओं पर थाना स्टेशन रोड और औद्योगिक क्षेत्र थाना में बीएनएस की धाराओं 331(4), 305(ए), एवं 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरियाके मार्गदर्शन में, निरीक्षक अय्यूब खान (थाना प्रभारी बिलपांक) और निरीक्षक स्वराज डाबी (थाना प्रभारी स्टेशन रोड) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने करीब 250 CCTV कैमरों के फुटेज खंगालकर दोनों आरोपियों का पीछा किया, जो इंदौर के द्वारिकापुरी क्षेत्र की मल्टी में जाकर छिपे हुए थे। सूचनाओं और फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी जब्त सामग्री टीम की सराहनीय भूमिका