Ratlam News: रतलाम में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस प्रकरण का सफल खुलासा किया। घर के बाहर से चोरी हुई थी बुलेट दिनांक 29 व 30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात फरियादी पियूष पावेचा, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम के घर के सामने खड़ी उनकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (Gun Metal Grey) क्रमांक MP43 EA 9264 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना माणकचौक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी से मिला सुराग, राजस्थान से पकड़ा आरोपी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास एवं शहर में लगे शासकीय व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम ने बांसवाड़ा (राजस्थान) जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट बरामद की गई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जिस बुलेट से चोरी करने आया था, वह भी चोरी की थी। इस प्रकार पुलिस ने कुल दो चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। महंगी बाइक चलाने के शौक में करता था चोरी गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक पिता ईश्वरलाल त्रिवेदी (25 वर्ष) निवासी ग्राम पचलासी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन ने पूछताछ में बताया कि उसे महंगी मोटरसाइकिल चलाने का शौक है, इसी कारण वह रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी करता था। बांसवाड़ा क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक पतिराम डावरे, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्र.आर. 653 राजसिंह, आर. 319 गोविन्द गेहलोत, आर. 902 विशाल सेन, आर. 540 राजेन्द्रसिंह चौहान, आर. 19 अविनाश मिश्रा, आर. 68 चन्दरसिंह मार्को, आर. 738 मनोहरसिंह, आरक्षक 828 संदीप शर्मा एवं आरक्षक 267 महेन्द्रसिंह चुण्डावत की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम शहर सराय में मां-बेटे से मारपीट, घटना CCTV में कैद, बाइक छोड़कर फरार हुए आरोपित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत शहर सराय इलाके में जूते की दुकान संचालित करने वाले युवक और उसकी मां के साथ अज्ञात आरोपितों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO पीड़ित फरहानुद्दीन पिता शेख इरफानुद्दीन अंसारी, निवासी शहर सराय, ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 6:15 बजे वह अपनी जूते की दुकान पर बैठा था। दुकान के सामने उसकी साइकिल खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और लापरवाही से बाइक चलाते हुए साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल गिर गई। जब फरहानुद्दीन ने बाइक सही तरीके से चलाने की बात कही, तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपित “अभी आता हूं” कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह दो-तीन अन्य साथियों के साथ वापस लौटा और फरहानुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख फरहानुद्दीन की मां मुन्नवर सुल्ताना बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तीनों आरोपित अपनी बाइक (क्रमांक एमपी 43 जेडए 8074) मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट और धमकी का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Ratlam News: नववर्ष पर डीआईजी की ‘जनसंवाद’ पहल, जनता से सीधे संवाद कर जानी शहर की नब्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नववर्ष के अवसर पर पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने एक सराहनीय पहल की। डीआईजी द्वारा शहर के नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और सामाजिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने शहर से जुड़ी ज्वलंत समस्याएं और व्यावहारिक सुझाव रखे, जिस पर डीआईजी ने गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसंवाद में सामने आए प्रमुख मुद्दे पार्किंग समस्या पर समाधान के सुझावबाजार क्षेत्र में बढ़ती पार्किंग समस्या को लेकर नागरिकों ने आजाद चौक की खामियों को दूर कर उसका बेहतर उपयोग करने और वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग रखी। ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रणशहर में बढ़ती ई-रिक्शा संख्या पर चिंता जताते हुए उनके निर्धारित पॉइंट तय करने, चालकों के लाइसेंस व दस्तावेजों की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर रोकसार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े और खुलेआम सिगरेट स्मोकिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी, ताकि अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। गलियों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांगतंग गलियों में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक के लिए ‘चीता पुलिस’ द्वारा बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाने का सुझाव दिया गया। पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिताअपराध के बाद जिम्मेदारी टालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए मुख्य चौराहों पर बीट प्रभारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया। डीआईजी का संदेश डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा तो अपराध नियंत्रण और बेहतर होगा। कार्यक्रम में रहे उपस्थित जनसंवाद कार्यक्रम में झमक भरगट, संजय छांजेड, ललित चोरडिया, प्रितेश गादीया, राज लुनिया, सुमित तलेरा, मयंक भटेवरा, संदीप छांजेड, कमलेश बम और बल्लु बरमेचा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की सख्त कॉम्बिंग गश्त, 80 वारंट तामील, गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। WATCH VIDEO अभियान के दौरान रतलाम जिले के सभी अनुभागों में एक साथ पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखाएवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चला सर्च अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई, जिसके बाद टीमों को विभिन्न इलाकों में रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी। 20 स्थायी वारंट, 60 गिरफ्तारी वारंट तामील कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस ने लंबे समय से फरार 20 स्थायी वारंटियों और 60 गिरफ्तारी वारंटों को तामील कराया। इसके साथ ही जिलाबदर, निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की भी गहन चेकिंग की गई। लगातार जारी रहेगी कार्रवाई रतलाम पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन पर सनसनी: शादी में आए नीमच के युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी में शामिल होने नीमच से रतलाम आए 24 वर्षीय युवक पर एक सिरफिरे बदमाश ने पीछे से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। WATCH VIDEO घटना रात करीब 1:30 बजे की है। नीमच जिले के थाना बगाना अंतर्गत रामवतार कॉलोनी निवासी सादिक पुत्र जाकिर हुसैन शाह (24) बांद्रा टर्मिनस ट्रेन से रतलाम पहुंचा था। वह प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर पुराने माल गोदाम वाले ब्रिज से उतरकर स्टेशन से बाहर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर उसकी बाईं जांघ पर वार कर दिया। पीछे से हमला, जान बचाकर भागा युवक चाकू लगते ही सादिक किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ा और स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन व आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सादिक अपनी खाला सास की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रतलाम आया था। ई-रिक्शा और कार पर भी किया हमला घटना के बाद भी आरोपित का आतंक खत्म नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने स्टेशन परिसर में खड़े एक ई-रिक्शा और एक कार पर भी चाकू से वार करने की कोशिश की और फिर बेखौफ होकर मौके से फरार हो गया। GRP थाने से 100 मीटर दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल यह पूरी घटना जीआरपी थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है। गौरतलब है कि चार दिन पहले 31 दिसंबर की रात भी इसी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं से रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। CCTV के आधार पर आरोपित की पहचान जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान अमन पुत्र प्रकाश बोरासी, निवासी जावरा फाटक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिना किसी विवाद या कारण के हमला किया। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Ratlam News: 12 घंटे में लूट का खुलासा: सरवन पुलिस ने चांदी का कंदौरा लूटने वाले दो आरोपियों को दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना सरवन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी का कंदौरा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। WATCH VIDEO घटना का विवरण दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़िता सरवन में सामान खरीदने आई थी। सामान खरीदने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। शाम करीब 4:15 बजे, जब वह सरवन में सुभाष सोनी की दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पीड़िता की कमर में पहना हुआ 250 से 300 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सरवन में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील पिता कालू खराड़ी (22 वर्ष), निवासी नेगड़ापाड़ा एवं एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। जप्त मशरूका पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— कुल ₹80,000 का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उप निरीक्षक रजक, प्रधान आरक्षक 597 विजय शेखावत एवं आरक्षक 324 हिम्मत सिंहकी विशेष भूमिका रही। सरवन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Ratlam News: चार थानों के 26 आदतन अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्टेशन रोड थाने में कराई गई गुंडा परेड

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शनिवार को बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। थाना स्टेशन रोड में शहर के विभिन्न थानों के 26 आदतन अपराधियों की गुंडा परेड कराई गई और उनके खिलाफ नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए। WATCH VIDEO इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड के 10, दीनदयाल नगर के 6, जबकि माणकचौक और औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के 5-5 आदतन अपराधीशामिल रहे। सभी आरोपितों को अलग-अलग थानों से लाकर स्टेशन रोड थाना परिसर में एक पंक्ति में खड़ा किया गया। एएसपी राकेश खाखा ने सभी अपराधियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जे.सी. यादव और एसआई विजय बामनिया उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा गुंडा परेड के बाद सभी आरोपितों को वाहन से एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Ratlam News: नए साल की रात रतलाम में चाकूबाजी, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए वर्ष के जश्न के कुछ ही देर बाद रतलाम में बाइक से कट लगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और वहां तस्दीगी कराई, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। WATCH VIDEO  बाइक से कट लगने पर भड़का विवाद 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे स्टेशन के पास बाइक से कट लगने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दिलबहार चौराहे पर पैदल जा रहे एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला किया। घटना के समय पुलिस गश्त जारी थी, बावजूद इसके वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़े: आरोपी को मौके पर ले जाकर कराई तस्दीग घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी बाबू डामोर (18) पिता श्याम डामोर, निवासी जावरा फाटक को रात में ही पकड़कर स्टेशन रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी को पैदल शर्मा रेस्टोरेंट के पास घटना स्थल तक लेकर गया। इसके बाद आरोपी को दिलबहार चौराहा घुमाया गया और फिर पुलिस वाहन से कोर्ट ले जाया गया। तीन युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर चाकूबाजी की घटना में घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कालू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपी पर दर्ज हुआ मामला स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चेतन रेशमिया की रिपोर्ट पर आरोपी बाबू डामोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 109(1), 351(3) और 25के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे।

Ratlam News: मालवा मीडिया फेस्ट 2025: तीसरे संस्करण का पोस्टर लॉन्च, 9 जनवरी को पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया की प्रस्तुति

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सक्षम संचार फाउंडेशन एवं स्थानीय आयोजन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे मालवा मीडिया फेस्ट (MMF) के तीसरे संस्करण के पोस्टर का विधिवत विमोचन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रतलाम के उजाला पैलेस में आगामी 9 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन अवसर पर समाजसेवी, लेखक और वरिष्ठ रंगकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैलाश व्यास, ललित चौरड़िया, नरेंद्र सिंह पंवार, विकास श्रीवाल, मीनाक्षी मलिक, वैदेही कोठारी, तुषार कोठारी, प्रवीणा दवेसर, अदिति दवेसर एवं अर्चना शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। मालवा मीडिया फेस्ट 2025 की खास बात यह है कि इसमें पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया अपनी विशेष प्रस्तुति देंगे, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगी। इसके साथ ही संविधान पर आधारित प्रदर्शनी और काकोरी कांड पर आधारित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन भी किया जाएगा। फेस्ट में सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों की भी भरमार रहेगी। कार्यक्रम के तहत भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अबक्का पर लाइव थिएटर, आदि शंकराचार्य पर संगीतमय कथा, तथा नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के अधिकारियों द्वारा पुस्तकों के ई-डिजिटलीकरणपर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा युवाओं को आकर्षित करने के लिए रील मेकिंग प्रतियोगिता और पारंपरिक फैशन शो जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं भी रखी गई हैं। आयोजकों के अनुसार, मालवा मीडिया फेस्ट का उद्देश्य मीडिया, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक सरोकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है। यह आयोजन रतलाम ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक उत्सव साबित होगा।

Ratlam News: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: रतलाम पुलिस ने 1.34 करोड़ की अंतरराज्यीय ठगी का किया पर्दाफाश

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर की जा रही साइबर ठगी के एक बड़े और संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में आरोपियों ने फरियादी को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर डरा-धमकाकर 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। WATCH VIDEO कैसे दिया गया डिजिटल अरेस्ट ठगी को अंजाम दिनांक 15 नवंबर 2025 को फरियादी के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि फरियादी के नाम से जारी सिम का उपयोग एक बड़े फ्रॉड में हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि मुंबई स्थित केनरा बैंक में 247 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की गई है, जिसमें फरियादी के आधार कार्ड और दस्तावेज लगे हुए हैं। आरोपियों ने गिरफ्तारी वारंट और तत्काल गिरफ्तारी का भय दिखाकर फरियादी को मानसिक दबाव में लिया। व्हाट्सएप और वीडियो कॉल के जरिए न्यायालय जैसा सेटअप दिखाया गया, जिसमें जज, वकील और गवाह नजर आए। फरियादी को तथाकथित रूप से “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर उससे आधार कार्ड और अन्य निजी दस्तावेज हासिल किए गए तथा मोबाइल में Signal App इंस्टॉल करवाया गया। 1.34 करोड़ की ठगी डर और ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपियों ने 15 नवंबर 2025 से 12 दिसंबर 2025 के बीच फरियादी से कुल 1 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपयेविभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की सूचना मिलते ही रतलाम पुलिस ने धारा 318(4), 319(2), 308, 111 BNS तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में SIT का गठन किया गया। सायबर सेल की त्वरित कार्रवाई से 11 लाख 40 हजार रुपये की राशि फ्रीज करवाई गई। अंतरराज्यीय गिरफ्तारियां अन्य राज्यों में तलाश जारी बिहार और गुजरात में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सराहनीय भूमिका इस जटिल साइबर अपराध के खुलासे में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह बड़ा नेटवर्क उजागर हो सका। पुलिस की अपील रतलाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति यदि खुद को पुलिस, CBI, ED या क्राइम ब्रांच बताकर फोन पर डराए, तो तुरंत सतर्क रहें और नजदीकी पुलिस थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।