Ratlam News: रतलाम में स्कूल वैन खाई में गिरी, 6 बच्चे घायल, पेरेंट्स का हंगामा, जांच शुरू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बड़ावदा में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की मैजिक वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई, वैन में करीब 25 बच्चे सवार थे। हादसे में 6 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं। WATCH VIDEO दुर्घटना बड़ावदा से वीरपुरा के बीच सड़क मार्ग पर हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, बड़ावदा पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा गया घायल बच्चों को तुरंत डायल 112 की मदद से बड़ावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।कुछ बच्चों को स्थिति गंभीर होने पर जावरा सिविल अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर जेसीबी की मदद से मैजिक को खाई से निकाला गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे हादसे की खबर मिलते हीएएसपी विवेक कुमार,एसडीएम सुनील जायसवालऔर अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। एएसपी विवेक कुमार ने बताया —6 बच्चे और ड्राइवर भर्ती हैंहादसे के कारण की जांच जारी है घायल बच्चों की स्थिति घायल बच्चों के नाम और चोटें: छात्रा मनीषा का बयान छात्रा मनीषा ने बताया – “मैजिक में करीब 25 बच्चे थे।ड्राइवर सही चला रहे थे।अचानक क्या हुआ समझ नहीं आया।” पेरेंट्स ने किया स्कूल का घेराव हादसे के बाद घायल बच्चों के परिवार स्कूल पहुंचे और हंगामा कर दिया।लोगों का आरोप है कि: स्कूल वैन की सुरक्षा ठीक नहीं थीओवरलोडिंग के कारण हादसा हुआ स्कूल का नाम डेस्टिनेशन पब्लिक स्कूल बताया गया।

Ratlam News: रतलाम में संगिनी उमंग का रंगीला दीपोत्सव: राजस्थानी थीम पर हुआ धमाकेदार दीपावली मिलन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति को समर्पित “रंगीली रूपाली रानिया” थीम पर भव्य दीपावली मिलन समारोह एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की सभी सखियों ने पारंपरिक राजस्थानी परिधानों में सज–संवरकर उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। पूरे हॉल को राजस्थानी थीम में आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसने समारोह को और अधिक रंगीन बना दिया। समारोह की शुरुआत इंद्रधनुषी राजस्थानी वेलकम डांस की शानदार प्रस्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम संचालन के लिए बुलाए गए विशेष एंकर ने सभी सदस्यों को चार रोचक समूहों—रूपाली, मस्तानी, इठलाती और नखराली—में विभाजित कर मनोरंजक राजस्थानी अंदाज में गेम्स खिलाए और विभिन्न प्रस्तुतियों का आयोजन किया।इसके साथ ही पारंपरिक राजस्थानी घूमर की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसकी थीम ‘प्राकृतिक संपदा’ और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखी गई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं बेहतरीन राजस्थानी तैयारियों के साथ आने वाली सखियों और अन्य प्रस्तुति देने वाली सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। शुरुआत में सभी के लिए हेवी नाश्ता रखा गया, दोपहर में हाय-टी परोसी गई और शाम को सभी ने शाही अंदाज में राजस्थानी दाल–बाफले–लड्डू का आयोजनों का आनंद लिया। भोजन के लिए विशेष रूप से गादी, तकिया और बाजोट का पारंपरिक सेटअप तैयार किया गया। समारोह में ग्रुप की वरिष्ठ सदस्य रमीला जी सकलेचा, संगीता जी कांठेड़ सहित अनेक सखियां उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का संचालन सचिव निर्मला पटवा, दीपावली शुभकामनाएं अध्यक्ष रेनू लुनिया, तथा आभार अनिता कोठारी द्वारा व्यक्त किया गया। संगिनी उमंग की पूरी टीम, भोजन समिति और मनोरंजन समिति ने मिलकर इस कार्यक्रम को शानदार और यादगार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी सदस्यों ने पूरे दिल से कार्य करते हुए इस दीपावली मिलन को विशेष और सफल बनाया।

Ratlam News: रतलाम में दलित दुल्हन की बिंदोली पर रोक: पुलिस सुरक्षा में पूरी हुई रस्म, 5 राजपूत आरोपी पर SC-ST एक्ट में केस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के लखमाखेड़ी गांव में सोमवार रात दलित समुदाय की दुल्हन की बिंदोली को रोकने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ राजपूत समाज के लोगों ने जुलूस के रास्ते में आकर बिंदोली रोक दी और परिवार के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था में बिंदोली की रस्म पूरी कराई। WATCH VIDEO क्या हुआ था? लखमाखेड़ी निवासी सुरेश कटारिया, जो सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, अपनी बड़ी बेटी की 26 नवंबर को होने वाली शादी से पहले बिंदोली निकाल रहे थे। रात करीब 9:30 बजे जुलूस जैसे ही गांव के बापूसिंह सोंधिया राजपूत के घर के सामने पहुंचा, बापूसिंह और बद्रीसिंह बाहर आकर बिंदोली रोकने लगे। इसके बाद गांव के ही कुशाल सिंह, कुलदीप सिंह, गोविंद सिंह भाणेज भी वहां पहुंच गए और परिवार के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द बोले। पुलिस कार्रवाई सूचना मिलने पर बड़ावदा थाना प्रभारी स्वराज डाबी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस सुरक्षा में दुल्हन की पूरी बिंदोली गांव में निकाली गई। थाना प्रभारी के मुताबिक,इन 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है— सभी निवासी लखमाखेड़ी।आरोपियों पर बीएनएस धारा 176 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का विरोध घटना के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील अस्तेय और जिलाध्यक्ष गोपाल वाघेला ने कहा कि यह दलित समाज का सीधा अपमान है और राज्य सरकार को इस पर सख्त कदम उठाना चाहिए।

Ratlam News: रतलाम में डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही NCB टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, दोनों गाड़ियों के कांच टूटे; तस्कर फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। दरअसल, टीम डोडाचूरा तस्करों का पीछा कर रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें अपराधी समझ लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। WATCH VIDEO सूत्रों के अनुसार, नीमच NCB को सूचना मिली थी कि ब्रेजा कार (MP 09 CU 7684) में कुछ तस्कर डोडाचूरा की खेप लेकर जा रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर टीम ने स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से उनका पीछा शुरू किया। तस्करों की कार नीमच से रतलाम की ओर तेज गति से भागी और रोला गांव के पास आकर फंस गई। ग्रामीणों ने NCB टीम को तस्कर समझकर किया हमला जब गाड़ियां रुपनिया नदी पर निर्माणाधीन ब्रिज के पास पहुंचीं, तब ग्रामीणों का ध्यान इस ओर गया। उसी दौरान किसी ने फायरिंग की आवाज सुनने की बात कही, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने यह मान लिया कि ये गाड़ियां अपराधियों की हैं और देखते ही देखते पथराव शुरू कर दिया। पथराव में NCB की दोनों गाड़ियों के शीशे टूट गए। टीम ने जोर-जोर से चिल्लाकर बताया कि वे नारकोटिक्स विभाग से हैं, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। कार से मिला डोडाचूरा, तस्कर फरार घटनास्थल पर फंसी ब्रेजा कार की डिक्की से NCB टीम ने डोडाचूरा जब्त किया है। हालांकि, अभी बरामद सामग्री की सटीक मात्रा का खुलासा नहीं किया गया है। तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस और NCB की संयुक्त टीम जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों के बयान रिंगनोद थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद ने बताया कि ग्रामीणों के बयान लिए गए हैं, लेकिन किसी ने भी फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं की है। वहीं, NCB इंस्पेक्टर दीपांशु मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गाड़ी और डोडाचूरा जब्त कर लिया गया है।जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने कहा कि वीडियो में किसी की ओर से फायरिंग का जिक्र सुना गया है, लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। क्या है डोडाचूरा? डोडाचूरा अफीम पौधे के सूखे फलों का चूर्ण होता है, जिसे मादक पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके व्यापार पर कानूनन रोक है, फिर भी मालवा और नीमच-रतलाम क्षेत्र में तस्कर इसे अवैध रूप से बेचते हैं।

MP Police Recruitment 2025: 500 पदों पर निकली भर्ती, 10 नवंबर तक करें आवेदन, मिलेगी ₹1 लाख तक सैलरी

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क| MP Police Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector) और सूबेदार (Subedar) के कुल 500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। MPESB Police Recruitment 2025 – मुख्य जानकारी पदों का विवरण (Vacancy Details) पद का नाम- सूबेदार पदों की संख्या- 28 सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, विशेष सशस्त्र बल) 95 सब इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी, अन्य सशस्त्र बल) 377 कुल पद 500 शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट (Graduate) होना चाहिए। संबंधित विषयों और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें। आयु सीमा (Age Limit) आवेदन शुल्क (Application Fee) वेतनमान (Salary Details) चयनित उम्मीदवारों को लेवल-9 वेतनमान के तहत ₹36,200 से ₹1,14,800 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। परीक्षा तिथि (Exam Date) MPESB पुलिस भर्ती परीक्षा 9 जनवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी — परीक्षा प्रवेश पत्र (Admit Card) और परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले MPESB की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।  आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Ratlam News: धामनोद फूड पॉइजनिंग मामला: पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी सील, खराब मावा नष्ट, जांच रिपोर्ट भोपाल लैब भेजी गई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क | Ratlam News: रतलाम जिले के ग्राम धामनोद में आयोजित एक गोद भराई कार्यक्रम में भोजन और नाश्ता खाने के बाद कई मेहमानों को फूड पॉइजनिंग के लक्षण — उल्टी और दस्त — की शिकायत हुई। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा और तहसीलदार संदीप इवने ने जांच के दौरान पाया कि पूरणदास बैरागी की मावा भट्टी बिना खाद्य पंजीयन के संचालित की जा रही थी। निरीक्षण के समय भट्टी पर रखा खराब मावा नष्ट करवाया गया और आगामी आदेश तक मावा भट्टी को सील कर दिया गया। कार्यक्रम में बने खाद्य पदार्थों के सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और मिलावट नियंत्रण को लेकर प्रशासन की सख्ती चर्चा का विषय बनी हुई है।

Ratlam News: जैन पब्लिक स्कूल रावटी के प्राचार्य पर SLC न देने और अभद्र व्यवहार का आरोप, थाना प्रभारी को दी शिकायत

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के रावटी थाना क्षेत्र से बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ जैन पब्लिक स्कूल रावटी के प्राचार्य एवं डायरेक्टर पर छात्र की एस.एल.सी. (School Leaving Certificate) न देने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रावटी निवासी ईश्वरलाल गुर्जर ने थाना प्रभारी रावटी एवं संकुल प्राचार्य को शिकायती आवेदन दिया है। शिकायत में बताया गया कि वह अपने भतीजे गुरमीत पिता मेहरबान गुर्जर की एस.एल.सी. लेने के लिए दोपहर करीब 12 बजे स्कूल पहुँचे थे। आरोप है कि स्कूल प्राचार्य एवं डायरेक्टर ने एस.एल.सी. देने से साफ इंकार कर दिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए चांटा मारा, जिससे उनका मोबाइल गिर गया। इतना ही नहीं, उन्हें ऑफिस से बाहर निकालते हुए धमकी दी गई कि, “मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, मेरा पति कमिश्नर है, एक फोन पर यहाँ आ जाएँगे।” पीड़ित ने मामले में स्कूल की मान्यता निरस्त करने और प्राचार्य एवं डायरेक्टर के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

0%