Ratlam News: रतलाम में लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, स्टेशन रोड थाने में चाकूबाजी से मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद उस समय गंभीर हो गया, जब मामला स्टेशन रोड थाना परिसर तक पहुंच गया। यहां दो पक्षों के बीच पहले से चल रहा विवाद फिर से भड़क उठा और थाने के भीतर ही चाकूबाजी की घटना हो गई, जिससे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। WATCH VIDEO घटना शनिवार देर रात करीब 2 से 2.30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शेरानीपुरा निवासी अरशद खान पिता अतर खान और नदीम खान पिता अनवर खान, दोनों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत दर्ज कराने स्टेशन रोड थाने पहुंचे। थाने में पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव कम नहीं हुआ और पुलिस के सामने ही दोबारा विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान अरशद खान ने दूसरे पक्ष पर हमला करने की नीयत से जेब से चाकू निकाल लिया। झूमाझटकी के दौरान बीच-बचाव करने आए अरशद के भाई आशीफ को चाकू लग गया। इस दौरान अरशद के हाथ में भी चोट आई, जिससे दोनों के हाथों से खून बहने लगा। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। थाना परिसर के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक खून के धब्बे फैल गए, जो रविवार दोपहर तक फर्श पर दिखाई देते रहे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। थाने के भीतर दो पक्षों के भिड़ने और चाकूबाजी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र जादौन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद था। रिपोर्ट दर्ज कराने के दौरान आपस में झूमाझटकी हो गई। एक पक्ष का अरशद अपनी जेब में सब्जी काटने का छोटा चाकू लेकर आया था। उसे रोकने के दौरान उसी के परिवार के सदस्य को चोट लगी। दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Ratlam News: सेमलिया रोड जमीन विवाद में हिंसा, पिता-पुत्र से मारपीट; जान से मारने की धमकी का आरोप

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेमलिया रोड क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोपितों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO सेमलिया रोड निवासी सत्यनारायण राठौड़ ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह कृषि कार्य करता है और उसकी करीब साढ़े सत्रह बीघा भूमि उसके पिता गणपतलाल के नाम पर दर्ज है। इसी भूमि से सटी बाबुलाल राठौड़ की जमीन है, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सत्यनारायण और उसके पिता गणपतलाल घर के सामने खड़े थे। तभी आरोपित राहुल राठौड़ और बाबुलाल राठौड़ वहां पहुंचे और जमीन विवाद को लेकर मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि राहुल राठौड़ ने सत्यनारायण के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई और खून निकलने लगा। वहीं बाबुलाल राठौड़ ने गणपतलाल के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के दौरान अशोक राठौड़ और अनिल कुमावत ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि आगे खेत पर दिखाई दिए तो उन्हें खत्म कर देंगे। घटना के बाद सत्यनारायण अपने पिता गणपतलाल को लेकर थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: कबाड़ गोडाउन में भीषण आग, 30 फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे में पाया काबू

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के हाट रोड स्थित वेद व्यास कॉलोनी के कॉर्नर पर मौजूद एक कबाड़ गोडाउन में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कबाड़ को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा और बीच-बीच में 5 से अधिक धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। WATCH VIDEO सूचना मिलते ही रतलाम व आसपास की 25 से 30 फायर ब्रिगेड लॉरी मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा को देखते हुए पूरे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। गोडाउन में प्लास्टिक, कागज व गैस सिलेंडर भी मिले गोडाउन में बड़ी मात्रा में कागज के पुस्टें, प्लास्टिक, कांच की बोतलें और गैस सिलेंडर रखे हुए थे। हालांकि सिलेंडरों को समय रहते सामने वाली बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। जानकारी मिली है कि गोडाउन में लोहा काटने के लिए गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता था। रहवासी क्षेत्र में वर्षों से संचालित हो रहा गोडाउन गोडाउन के इर्द-गिर्द दुकानें, कॉलोनी और सामने एक मल्टी मौजूद है। गोडाउन के बाहर कंचन इंटरप्राइजेस का बोर्ड लगा था और बताया गया कि यह किसी दिनेश व लच्छू कबाड़ी का गोडाउन है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यह गोडाउन कई वर्षों से रहवासी इलाके में अवैध रूप से संचालित हो रहा है। नोटिस भी दिए गए, लेकिन प्रशासन व निगम इसे हटाने में नाकाम रहा। स्थानीय लोग कैमरे पर बात करने से कतराते दिखे। मौके पर पुलिस मौजूद, बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे सबसे पहले हाट चौकी प्रभारी पंकज राजपूत और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पहुंचे लेकिन थोड़ी देर बाद वापस चले गए। बाद में जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय पहुंचे।हालांकि जिला प्रशासन, नगर निगम कमिश्नर या कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सुरक्षा हेतु विद्युत सप्लाई बंद गोडाउन के बाहर बिजली कंपनी की डीपी लगी हुई थी। आग फैलने के कारण हाट की चौकी, वेद व्यास कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों की बिजली काटना जरूरी हो गया।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की दुकानों की छत पर रखा फ्रीज, कूलर व अन्य सामान भी जल गया। आग का कारण स्पष्ट नहीं एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।सीएसपी घनघोरिया ने कहा कि मौके पर फायर लॉरी भेज दी गई थीं और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

Ratlam News: रतलाम में टैंकर से हादसा, ग्रामीणों का चक्काजाम: सड़क चौड़ीकरण व स्पीड ब्रेकर की मांग, 15 दिन का अल्टीमेटम

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के बांगरोद में सोमवार सुबह इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बांगरोद–रतलाम रोड पर चक्काजाम कर दिया। भीड़ सुबह 10.30 बजे तक सड़क पर डटी रही। प्रदर्शन तब खत्म हुआ जब प्रशासन और इंडियन ऑयल प्रबंधन ने सुधार का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा है कि समाधान 15 दिन के भीतर होना चाहिए, अन्यथा दोबारा आंदोलन होगा। सड़क पर बढ़ रहे हादसों से नाराज ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि टैंकरों की ओवरस्पीड के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इंडियन ऑयल डिपो में रोजाना दर्जनों टैंकर आते-जाते हैं और सड़क की चौड़ाई बेहद कम है। इस बार भी तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी, इसके बाद ग्रामीण सड़क पर बैठ गए और रास्ता जाम कर दिया। ये मुख्य मांगें रखीं प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने सड़क सुरक्षा के लिए ये मांगें रखीं— ग्रामीणों ने कहा कि जब तक समाधान नहीं होगा, हादसे रुकने वाले नहीं हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद खत्म हुआ जाम सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप इवने, नामली थाना प्रभारी गायत्री सोनी और बांगरोद चौकी प्रभारी मुकेश यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। इंडियन ऑयल डिपो प्रबंधन भी मौके पर बुलाया गया। काफी समझाइश और भरोसा देने के बाद ग्रामीण सड़क से हटे। 15 दिन का अल्टीमेटम भाजपा मंडल महामंत्री शोनु समोत्रा ने कहा— “हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार सुबह भी टैंकर ने बाइक को टक्कर मारी। प्रशासन ने 15 दिन का आश्वासन दिया है। मांगें नहीं मानी गईं तो फिर आंदोलन करेंगे।” चौकी प्रभारी मुकेश यादव के अनुसार मामला स्थानीय सड़क समस्या का था, जिसे आश्वासन पर शांत कराया गया। प्रदर्शन में मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह शेखावत, जनपद सदस्य हरीश पटेल, आशीष धाकड़, संजय पाटीदार आदि मौजूद रहे।

Ratlam News: अवैध हथियार मामले में दीपू टांक व साथी को 3 साल की सजा, दो आरोपी बरी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: अवैध हथियार के साथ पकड़ाए दीपू उर्फ दीपक टांक और उसके साथी विनोद शर्मा को न्यायालय ने तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास और एक-एक हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं सह आरोपी बलवंतसिंह गोयल और अविनाश उर्फ चिंटू टांक को अदालत ने बरी कर दिया। यह कार्रवाई सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव की अदालत में की गई। मामला कैसे शुरू हुआ दिनांक 22 मार्च 2021 को मुकुल पंवार निवासी विनोबा नगर, रतलाम ने थाना दीनदयाल नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में आरोपी दीपू टांक, विनोद शर्मा सहित चार लोगों ने उन्हें आशापुरा होटल में बुलाकर दुश्मन पिंटू टांक को खत्म करने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कहा कि— फरियादी ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने लगातार धमकियां दीं और कहा कि काम नहीं किया तो उसे भी खत्म कर दिया जाएगा। फरियादी के पास सभी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग्स मौजूद थीं।  गिरफ्तारी और हथियार जब्ती 22 मार्च 2021 को पुलिस ने कार्रवाई की— दीपू टांक गिरफ्तार, उसके बताए स्थान से विनोद शर्मा गिरफ्तार, होटल पीछे से जप्ती के बाद आरोपियों पर अतिरिक्त धाराएँ लगाई गईं: पूरी जांच के बाद चालान अदालत में प्रस्तुत किया गया। फैसला अदालत ने सुनवाई पूर्ण कर निर्णय सुनाया— दीपू टांक — 3 वर्ष सजा + ₹1000 जुर्मानाविनोद शर्मा — 3 वर्ष सजा + ₹1000 जुर्मानाबलवंत सिंह और चिंटू टांक — बरी ध्यान देने योग्य बात यह रही कि फरियादी मुकुल पंवार ने 16 जून 2022 को न्यायालय में आरोपियों से लिखित समझौता कर लिया था।

Rules Change: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे कई बड़े नियम: आधार, यूपीआई, LPG, पेंशन और इनकम टैक्स—जानें क्या होगा आपके लिए ज़रूरी 

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। New Rules: देश में 1 दिसंबर 2025 से कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और दैनिक जीवन पर पड़ेगा। इनमें आधार कार्ड, यूपीआई, पेंशन, बैंकिंग सर्विस, आयकर नियम और LPG सिलेंडर की कीमतें शामिल हैं। नवंबर समाप्त होने से पहले इन बदलावों को जानना बहुत ज़रूरी है, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके। आधार कार्ड के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव यूआईडीएआई आधार कार्ड का नया सिक्योर फॉर्मेट लाने की तैयारी कर रहा है। यूपीआई नियमों में बड़ा अपडेट 31 दिसंबर 2025 से नए यूपीआई नियम लागू होंगे। SBI ग्राहकों के लिए अहम बदलाव – MCash सर्विस बंद 1 दिसंबर 2025 से SBI की M-Cash सुविधा बंद हो जाएगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आखिरी तारीख यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) चुनने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 है। पेंशनर्स के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी मौका 30 नवंबर 2025 के बाद पेंशनभोगी लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाएंगे। आयकर नियमों में बड़े बदलाव 30 नवंबर 2025 तक इन कामों को पूरा करना ज़रूरी है— LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हर महीने की तरह 1 दिसंबर 2025 को भी LPG की नई कीमतें जारी होंगी। विमान ईंधन (ATF) की कीमतों की समीक्ष 1 दिसंबर 2025 को ATF की नई कीमतें भी जारी होंगी।

Ratlam News: रतलाम में दो मकानों के ताले टूटे: नगदी व कपड़े चोरी, चोर CCTV में कैद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। थाना औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात 12:30 से 1:30 बजे के बीच गांधीनगर स्थित सेंट स्टीफन स्कूल के सामने गली नंबर 5 में दो मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में चोर 3 हजार रुपए नकद और गर्म ऊनी कपड़े चुरा ले गए, जबकि पड़ोसी के सूने मकान में हुई चोरी का नुकसान अभी स्पष्ट नहीं है। WATCH VIDEO पीड़िता पुष्पा नाडर ने बताया कि उनके दो मकान हैं, जिनमें से एक बंद रहता है। रात में वे पास वाले मकान में सो रहे थे, तभी चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर मेन गेट की जाली पर चढ़कर अंदर पहुंचे और दरवाजे का नकूचा तोड़कर कमरों में घुस गए। भीतर रखी दो अलमारियों को खोलकर पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। नाडर के अनुसार, उनके बेटे के बैंगलोर में रहने के कारण बंद मकान में ज्यादा सामान नहीं था। बावजूद इसके चोर अलमारी में रखे पर्स से 3 हजार रुपए नकद और ऊनी कपड़े ले उड़े। चोरों ने आगे वाले कमरे में लगी टीवी निकालने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे। सुबह उजागर हुई वारदातगुरुवार सुबह 7 बजे जब मकान मालिक बाहर निकले तो पास वाले मकान का दरवाजा खुला देख उन्हें शक हुआ। जांच करने पर चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसी का भी ताला टूटाबदमाशों ने नाडर के मकान के अलावा पड़ोसी के सूने मकान का भी ताला चटकाया। पड़ोसी का परिवार इंदौर में होने से चोरी की वस्तुओं का सही आकलन उनके लौटने के बाद ही हो सकेगा। CCTV में कैद हुआ संदिग्धसूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। गली में लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फुटेज में चोर मकानों की दीवार से सटकर चलता दिखा, जिससे वह कैमरे के सामने आने से बच सका। आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Ratlam News: 13 दिसंबर को रतलाम में नेशनल लोक अदालत, फीस में मिलेगी बड़ी छूट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 13 दिसंबर (शनिवार) को रतलाम जिला न्यायालय सहित जावरा, सैलाना और आलोट तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की निगरानी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा की जाएगी। इस नेशनल लोक अदालत में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य प्रकरणों के साथ-साथ वाद पूर्व (Pre-Litigation) मामलों का निपटारा किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट) के केस, पारिवारिक विवाद, सिविल मामले और समझौता योग्य आपराधिक प्रकरणों का त्वरित एवं किफायती समाधान संभव है। इसके अतिरिक्त एमपीईबी, नगर निगम, विभिन्न बैंकों सहित अन्य विभागों के मामलों में भी शुल्कों में विशेष छूट प्रदान की जाएगी। आमजन इन छूटों की जानकारी संबंधित विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में अपने मामलों का समझौते के माध्यम से समाधान कराकर समय और धन दोनों की बचत करें।

Ratlam News: रतलाम में ‘मुस्कान अभियान’ के तहत महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

— बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सेफ्टी और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेशभर में 1 से 30 नवम्बर तक चल रहे मुस्कान विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा जिला स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुई बालिकाओं की खोज, महिला–बालिका सुरक्षा, तथा स्कूली बच्चों में सुरक्षा संबंधी समझ विकसित करना है। रतलाम पब्लिक स्कूल में हुआ प्रमुख कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा रतलाम पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया तथा डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। आलोट व शिवगढ़ में भी चले जागरूकता सत्र इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दी गई ट्रेनिंग अधिकारियों द्वारा बच्चों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें सतर्क, जागरूक और आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी समस्या में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई। पूरे जिले में जारी रहेंगे कार्यक्रम मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह भर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुँच सके।

Ratlam News: नमली थाना पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, कुख्यात चोर संतोष कंजर गिरफ़्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना नामली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर संतोष कंजर निवासी राजाखेड़ी और उसके साथी प्रभूलाल चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की चार भैंसें, एक फोर्स तूफान वाहन और घटना में उपयोग की गई मारुति सुजुकी सुपर कैरी (MP43L4320) बरामद की है। कैसे हुई चोरी? जानकारी के अनुसार 9 नवंबर 2025 की रात, फरियादी के डेयरी फार्म पर नवरत्न होटल के पास हाईवे स्थित धौसवास में 11 भैंसें बंधी थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने फार्म से दो भैंसें चोरी कर ले गए।फरियादी की शिकायत पर अपराध क्रमांक 478/2025 धारा 303(2) BNS दर्ज किया गया। सीसीटीवी ने खोला राज घटना के बाद एसआईटी ने आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि चोर मारुति सुजुकी सुपर कैरी में भैंसों को लादकर जावरा की ओर भागे।वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक प्रभूलाल चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी संतोष कंजर का नाम उगल दिया। 30 से अधिक मामले और पूर्व में सजा पुलिस जांच में सामने आया कि संतोष कंजर पर करीब 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह खूंखार अपराधी है।इंगोरिया थाना, उज्जैन के मामले (धारा 457, 380) में उसे तीन वर्ष की सजा हो चुकी थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा पूछताछ में आरोपी ने नामली क्षेत्र के ग्राम उसरगार से दो भैंसें और ग्राम सेमलिया से एक तूफान वाहन चोरी करना भी कबूल किया।पुलिस ने इन सभी चोरी की गई संपत्तियों को बरामद कर लिया है। बरामद मशरूका टीम की महत्वपूर्ण भूमिका मुख्य नेतृत्व: सराहनीय योगदान:प्र.आर. गोपाल खराड़ी, प्र.आर. कांतिलाल औहरिया, आर. कुनाल रावत, आर. शांतिलाल राठौर, आर. सोनिया हिरवे, आर. हरिओम अकोदिया, आर. सादिक मंसूरी तथा सायबर सेल के प्र.आर. हिम्मत सिंह और आर. राहुल पाटीदार।