रतलाम में RSS का विशेष प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, ‘गुणवत्ता संचलन’ पर रहा फोकस

रतलाम में RSS द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशेष वर्ग में कार्यकर्ताओं को गुणवत्ता संचलन, दंड प्रकट और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया गया। जानें पूरी खबर। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जिला रतलाम द्वारा “गुणवत्ता संचलन” विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य संघ के कार्य विस्तार को गति देना और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। वीडियो देखे प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष वर्ग 11 अप्रैल (शनिवार) को आयोजित हुआ, जिसका समापन 12 अप्रैल (रविवार) को किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रतलाम के जैन कन्या स्कूल, काटजू नगर में किया गया, जहां चयनित कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में “गुणवत्ता संचलन” के साथ-साथ दंड प्रकट कार्यक्रम, प्रथम वर्ष अपेक्षित वर्ग, उपखंड स्तर की टोली संचालन गतिविधियां और जिला समता प्रतियोगिता जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण आयाम शामिल रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कौशल और शारीरिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया गया। संघ के अनुसार कार्यकर्ता निर्माण की प्रक्रिया में नियमित प्रशिक्षण और शारीरिक क्षमता का विशेष महत्व होता है। इसी उद्देश्य से इस प्रकार के वर्गों का आयोजन किया जाता है, जिससे संगठन की मजबूती और कार्यकुशलता में वृद्धि हो सके। आयोजन में अभ्यास वर्गों के संचालक, जिला, नगर एवं खंड स्तर की टोली के सदस्य तथा दंड विषय की तैयारी करने वाले कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों के लिए पूर्ण गणवेश में उपस्थित होना अनिवार्य रखा गया था।

Ratlam News: रतलाम में IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ratlam News: रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाते एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मोबाइल और सट्टा आईडी के स्क्रीनशॉट जब्त। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में आईपीएल मैचों के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का अवैध कारोबार लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला माणकचौक थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वीडियो देखे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अप.क्र. 175/26 में सट्टा अधिनियम की धारा 4(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 9:25 बजे चौमुखी पुल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसेरा बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास एक व्यक्ति मोबाइल के जरिए IPL मैच Chennai Super Kings vs Delhi Capitals पर ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पंचों के साथ मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय पिता सुनील सुराना (उम्र 31 वर्ष), निवासी तेलियों की सड़क, रतलाम बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सैमसंग कंपनी का काले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें जियो सिम लगी हुई थी। मोबाइल की जांच करने पर गूगल क्रोम ब्राउजर में “ZEE EXCH” नामक ऑनलाइन सट्टा आईडी के माध्यम से IPL मैच पर दांव लगाना पाया गया। पुलिस ने सट्टा आईडी से जुड़े तीन स्क्रीनशॉट भी जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल, सिम कार्ड और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। साथ ही धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी कर आरोपी को नियत तिथि पर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में आरक्षक अविनाश मिश्रा, विशाल सेन, गोविंद गेहलोत और चंदन सिंह मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन हादसा: चलती ट्रेन पकड़ने में फिसला युवक, दर्दनाक मौत

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक की दर्दनाक मौत। सीसीटीवी में कैद पूरी घटना, जीआरपी जांच में जुटी। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। प्लेटफॉर्म क्रमांक 4 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो देखे यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया। मृतक की पहचान और पृष्ठभूमि पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दाऊद अयाज बेग (40 वर्ष) निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह वर्तमान में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुंब्रा क्षेत्र में परिवार के साथ रहकर कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से लौटकर मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था। कैसे हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12904 गोल्डन टेंपल मेल के रवाना होते समय मृतक चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और स्टेशन स्टाफ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान युवक को ट्रेन से कटकर मृत अवस्था में पाया गया। मौके से क्या मिला घटना के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए रोका गया और तकनीकी जांच के बाद रवाना किया गया। वहीं, ट्रैक पर युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। मृतक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जबकि प्लेटफॉर्म से एक ट्रॉली बैग और अन्य बैग भी मिला। बैग की तलाशी में कपड़े, आधार कार्ड और करीब 4 लाख रुपये नकद मिले, लेकिन कोई यात्रा टिकट नहीं मिला। जीआरपी की जांच और बयान जीआरपी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसा लापरवाहीपूर्वक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के कारण हुआ। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सावधानी ही सुरक्षा यह हादसा एक बार फिर यह साबित करता है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। रेलवे प्रशासन द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

Ratlam News: रतलाम में पुलिस का बड़ा एक्शन: कॉम्बिंग गश्त में 85 वारंटी गिरफ्तार, गुंडे-बदमाशों पर कसा शिकंजा

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 24 स्थाई वारंटी और 61 गिरफ्तारी वारंट तामील, गुंडे-बदमाशों पर सख्ती तेज। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रतलाम पुलिस ने बीती रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। वीडियो देखे दिनांक 04-05 अप्रैल की दरमियानी रात से सुबह तक जिले के सभी पुलिस अनुभागों में यह विशेष अभियान संचालित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु आईपीएस श्री वैभव प्रिय, सीएसपी रतलाम श्री सत्येंद्र घनघोरिया सहित जिले के सभी एसडीओपी और पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सघन गश्त की। इस दौरान पुलिस ने गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों और असामाजिक तत्वों की चेकिंग करते हुए धरपकड़ अभियान चलाया। शहर में नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुराने कंट्रोल रूम से बल को ब्रीफिंग देकर रवाना किया गया और मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर आमजन से संवाद भी स्थापित किया गया। अभियान की बड़ी उपलब्धि:कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार 24 स्थाई वारंटियों और 61 गिरफ्तारी वारंटों को तामील कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा जनसंवाद के माध्यम से लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने के लिए भी जागरूक किया गया। पुलिस का संदेश:रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Ratlam News: रतलाम में जीवन सिंह शेरपुर के समर्थन में ग्रामीणों का ज्ञापन, FIR निरस्त करने की मांग

Ratlam News: रतलाम के पिपलिया जोधा गांव में ग्रामीणों ने जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR को झूठा बताते हुए जावरा SDOP को ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम पिपलिया जोधा में करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामले में ग्रामीणों ने एकजुट होकर FIR को झूठा और निराधार बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। वीडियो देखे शनिवार को ग्रामीणों ने जावरा एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि बाछड़ा समुदाय के कुछ लोगों द्वारा SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कराई गई FIR पूरी तरह तथ्यहीन है और दुर्भावनापूर्ण तरीके से दर्ज की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, इस तरह के आरोपों के जरिए जीवन सिंह शेरपुर की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सच्चाई सामने लाकर झूठी FIR को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, ताकि एक निर्दोष व्यक्ति को न्याय मिल सके। आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्राम पिपलिया जोधा के लोग शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Ratlam News: रतलाम में फिल्मी स्टाइल चोरी, 4 मिनट में 4 बाइक गायब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कनेरी रोड स्थित एक टेंट हाउस के गोडाउन का है, जहां शुक्रवार तड़के महज 4 मिनट के भीतर तीन चोरों ने चार बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। घटना का वीडियो देखे जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 3:48 बजे नकाबपोश तीन चोर गोडाउन परिसर में दाखिल हुए और 3:51 बजे तक (सिर्फ 4 मिनट में) अलग-अलग खड़ी चार बाइकों के लॉक मास्टर चाबी से खोलकर उन्हें स्टार्ट कर ले गए। चोरी की बाइक से आए, दूसरी लेकर फरारचौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी जिस बाइक से मौके पर पहुंचे थे, उसे वहीं छोड़ गए और तीन अन्य बाइकें लेकर फरार हो गए। चौथी बाइक का पेट्रोल खत्म होने के कारण वे उसे गोडाउन से करीब 300 मीटर दूर छोड़कर भाग निकले। CCTV फुटेज में कैद पूरी वारदातगोडाउन में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि तीनों चोर मास्क पहने हुए हैं और बेहद शातिर तरीके से कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। चौकीदार और कर्मचारी सोते रहेगोडाउन में चौकीदार और कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन वे रात 3 बजे तक काम करने के बाद सो गए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालघटना के बाद पीड़ित निखिल पालीवाल जब शिकायत लेकर माणकचौक थाने पहुंचे, तो पुलिस ने इसे डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला बताकर टाल दिया। वहीं डीडी नगर थाने में भी सीमा विवाद को लेकर घंटों असमंजस की स्थिति बनी रही। काफी देर बाद स्पष्ट हुआ कि घटनास्थल डीडी नगर थाना क्षेत्र में आता है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में तलवार लहराकर हंगामा, फोटो खींचने पर युवक से मारपीट; वीडियो वायरल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के विनोबा नगर में हंगामा कर रहे युवकों की फोटो खींचना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और तलवार लेकर जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक तलवार और बेल्ट लेकर क्षेत्र में उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो देखे पुलिस ने मामले में विनय पिता उदयसिंह राठौर (25), मोहित पिता सत्यानारायण डोडियार (20), रितेश पिता प्रताप विश्वकर्मा (18), रोहित उर्फ यश पिता स्व. वीरेंद्रसिंह राठौर (19), करण पिता अम्बाराम भाभर (19) और हिमांशु पिता पुष्पेन्द्रसिंह चौहान (19) के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। प्रकरण में योगिता सिंह चौहान का नाम भी सामने आया है। फरियादी तुषार पिता कृष्णमोहन शर्मा के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले हिमांशु व उसके साथी अक्सर हल्ला-गुल करते थे। बुधवार रात करीब 10 बजे युवकों की फोटो खींचने पर विवाद हुआ और आरोपितों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि हिमांशु घर से तलवार लाकर हमला करने दौड़ा, जिससे तुषार के हाथ व पैरों में चोट आई। वहीं दूसरे पक्ष की योगिता सिंह ने भी तुषार पर मारपीट और विवाद करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Ratlam News: रतलाम में स्पा सेंटरों पर पुलिस की आकस्मिक रेड, संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी

Ratlam News: रतलाम पुलिस ने शहर के स्पा सेंटरों पर आकस्मिक जांच कर अवैध गतिविधियों पर सख्ती दिखाई। होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच अभियान लगातार जारी है। रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए रतलाम पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की आकस्मिक जांच अभियान चलाया जा रहा है। वीडियो देखे बीते दिन 31 मार्च 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने कस्तूरबा नगर स्थित सेवन मिरर स्पा सेंटर और क्रिस्टल स्पा सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर में कार्यरत स्टाफ से पूछताछ कर उनकी पहचान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। साथ ही, कमरों की बारीकी से तलाशी ली गई और मेंटेनेंस रजिस्टर, स्टाफ डिटेल्स व विजिटर रिकॉर्ड का भी परीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए, रजिस्टर का नियमित रूप से संधारण किया जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक अनिशा जैन, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। रतलाम पुलिस का कहना है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए होटल, लॉज और स्पा सेंटरों की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल, 3 महीने से स्टाइपेंड लंबित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, रतलाम के रेजिडेंट चिकित्सकों ने पिछले तीन महीनों से लंबित स्टाइपेंड के विरोध में आज से सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो देखे रेजिडेंट चिकित्सकों के अनुसार, स्टाइपेंड उनके जीवन-यापन का मुख्य साधन है और लगातार देरी के कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस मुद्दे को लेकर कई बार कॉलेज प्रशासन से चर्चा की गई, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवाएं, वार्ड ड्यूटी और अन्य नियमित कार्य प्रभावित रहेंगे, जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि गंभीर मरीजों की देखभाल में कोई बाधा न आए। रेजिडेंट चिकित्सकों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक लंबित स्टाइपेंड का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। यह हड़ताल स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल सकती है, ऐसे में प्रशासन के लिए जल्द समाधान निकालना जरूरी हो गया है।

रतलाम में श्री केशव भगवान महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव की तैयारियां तेज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। शहर के सागोद रोड स्थित श्री नित्यानंद आश्रम में परम पूज्य गुरुदेव श्री केशव भगवान के महानिर्वाण शताब्दी वर्ष को भव्य रूप से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आगामी 13 अप्रैल 2026 (एकादशी) को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं महाप्रसादी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में 24 मार्च से संत श्री नर्मदानंद जी बापजी के सानिध्य में अखंड ‘ॐ नमः शिवाय’ जाप का शुभारंभ किया गया है, जो पूरे आयोजन का आध्यात्मिक आधार बना हुआ है। समाज प्रमुखों की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय दिनांक 29 मार्च 2026 को आश्रम परिसर में प्रथम चरण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न समाजों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी समाजों ने सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया और कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। युवा समाजसेवी मदन सोनी ने सुझाव दिया कि आगामी चरण में अन्य समाजों और धार्मिक संस्थाओं को भी आमंत्रित कर आयोजन को और व्यापक बनाया जाए। इन समाजों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित बैठक में सनातन धर्मसभा, गुर्जर समाज, सारस्वत समाज, विभिन्न ब्राह्मण समाज, सिंधी समाज, पांचाल समाज, माहेश्वरी समाज, रविदास समाज, माली समाज, कायस्थ समाज सहित अनेक समाजों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनेगा और पूरे रतलाम शहर के लिए गौरव का विषय रहेगा। संचालन और आभार बैठक का संचालन राजेश सक्सेना ने किया, जबकि आभार बसंतीलाल धाकड़ ने व्यक्त किया। आयोजन से जुड़ी जानकारी भक्त मंडल के गोवर्धन लाल सिर्वी पटेल द्वारा दी गई। क्या खास रहेगा इस महोत्सव में?

0%