Ratlam News: रतलाम में दो मकानों के ताले टूटे: नगदी व कपड़े चोरी, चोर CCTV में कैद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। थाना औद्योगिक क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर दूसरी बार चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। बुधवार देर रात 12:30 से 1:30 बजे के बीच गांधीनगर स्थित सेंट स्टीफन स्कूल के सामने गली नंबर 5 में दो मकानों के ताले तोड़कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना में चोर 3 हजार रुपए नकद और गर्म ऊनी कपड़े चुरा ले गए, जबकि पड़ोसी के सूने मकान में हुई चोरी का नुकसान अभी स्पष्ट नहीं है। WATCH VIDEO पीड़िता पुष्पा नाडर ने बताया कि उनके दो मकान हैं, जिनमें से एक बंद रहता है। रात में वे पास वाले मकान में सो रहे थे, तभी चोर बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर मेन गेट की जाली पर चढ़कर अंदर पहुंचे और दरवाजे का नकूचा तोड़कर कमरों में घुस गए। भीतर रखी दो अलमारियों को खोलकर पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। नाडर के अनुसार, उनके बेटे के बैंगलोर में रहने के कारण बंद मकान में ज्यादा सामान नहीं था। बावजूद इसके चोर अलमारी में रखे पर्स से 3 हजार रुपए नकद और ऊनी कपड़े ले उड़े। चोरों ने आगे वाले कमरे में लगी टीवी निकालने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे। सुबह उजागर हुई वारदातगुरुवार सुबह 7 बजे जब मकान मालिक बाहर निकले तो पास वाले मकान का दरवाजा खुला देख उन्हें शक हुआ। जांच करने पर चोरी का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसी का भी ताला टूटाबदमाशों ने नाडर के मकान के अलावा पड़ोसी के सूने मकान का भी ताला चटकाया। पड़ोसी का परिवार इंदौर में होने से चोरी की वस्तुओं का सही आकलन उनके लौटने के बाद ही हो सकेगा। CCTV में कैद हुआ संदिग्धसूचना मिलते ही थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची। गली में लगे कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया है। फुटेज में चोर मकानों की दीवार से सटकर चलता दिखा, जिससे वह कैमरे के सामने आने से बच सका। आसपास के CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चोर की तलाश शुरू कर दी है।

Ratlam News: रतलाम में ‘मुस्कान अभियान’ के तहत महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

— बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सेफ्टी और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेशभर में 1 से 30 नवम्बर तक चल रहे मुस्कान विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस द्वारा जिला स्तर पर लगातार जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य गुम हुई बालिकाओं की खोज, महिला–बालिका सुरक्षा, तथा स्कूली बच्चों में सुरक्षा संबंधी समझ विकसित करना है। रतलाम पब्लिक स्कूल में हुआ प्रमुख कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भापुसे) के निर्देशन में थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा रतलाम पब्लिक स्कूल में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया तथा डीएसपी (यातायात) आनंद स्वरूप सोनी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए उन्हें विभिन्न सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। आलोट व शिवगढ़ में भी चले जागरूकता सत्र इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दी गई ट्रेनिंग अधिकारियों द्वारा बच्चों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें सतर्क, जागरूक और आत्मविश्वासी रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसी भी समस्या में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी गई। पूरे जिले में जारी रहेंगे कार्यक्रम मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पूरे माह भर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों तक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुँच सके।

Ratlam News: खाना खाने की बात पर छोटे भाई ने बड़े को पीटा, मौत- दो दिन से साथ पी रहे थे शराब

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में भाईचारे को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उमर गांव के दर्जनपाड़ा में मंगलवार देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई को सिर्फ खाना खाने की बात पर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मंगलसिंह पिता हिमा वसुनिया (निवासी दर्जनपाड़ा) है, जबकि आरोपी छोटा भाई जितेंद्र उर्फ जीतू वसुनिया है। दोनों पिछले दो दिन से लगातार शराब पी रहे थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे खाना खाने की बात पर दोनों में विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घर के बाहर मौजूद सतुरी बाई (मृतक के छोटे भाई रमेश की पत्नी) ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र ने मंगलसिंह से खाना खाने को कहा, लेकिन जब मंगलसिंह ने “बाद में खा लूंगा” कहा तो जितेंद्र भड़क गया और गाली-गलौज कर मुक्कों-थप्पड़ों से हमला कर दिया। झूमाझटकी में मंगलसिंह गिर गया और सिर में चोट लग गई। रात में वह डर के मारे घर के आंगन में जाकर सो गया, लेकिन सुबह 6 बजे वह मृत अवस्था में मिला। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया, एसआई एम.आई. खान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  पारिवारिक पृष्ठभूमि मृतक के छोटे भाई रमेश वसुनिया ने बताया कि चार भाई-बहनों में मंगल दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई कैलाश सूरत में मजदूरी करता है, तीसरा भाई जितेंद्र (आरोपी) और सबसे छोटा वह खुद है। मंगल और जितेंद्र साथ रहते थे और मजदूरी भी साथ करते थे। घटना से एक दिन पहले दोनों अस्पताल भी गए थे, लेकिन इलाज कराए बिना ही लौट आए थे। पुलिस का बयान राकेश खाखा, एएसपी, रतलाम ने बताया —“खाना खाने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। सुबह मंगल की मौत हो गई। सिर पर अंदरुनी चोट के चलते मृत्यु की आशंका है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच जारी है।”

Ratlam News:  रतलाम रेलवे स्टेशन पर लोको पायलट से लूट: चाकू अड़ाकर करवाई थी ₹3000 की ऑनलाइन ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान लोको पायलट के साथ हुई लूटपाट की वारदात का खुलासा करते हुए जीआरपी रतलाम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चाकू की नोक पर लोको पायलट से मारपीट करते हुए जबरन ₹3 हजार फोन पे के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए थे। दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि घटना 4 से 5 नवंबर की दरमियानी रात रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर हुई थी। लोको पायलट (शंटर) आदित्य अमर्त्य वर्मा ट्रेन नंबर 19316 को रिवर्स करने के लिए इंतजार कर रहे थे, तभी चार अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे। एक ने चाकू अड़ाकर उनसे ₹10 हजार की मांग की। जब उन्होंने बताया कि उनके पास नकद नहीं है, तो आरोपियों ने उनकी तलाशी ली और बैग से ईयरबर्ड्स भी छीन लिए। इसके बाद धमकाकर उनसे ₹3000 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस जांच में पता चला कि ट्रांजैक्शन आरोपी भुवनेश्वर पाटीदार निवासी टैंकर रोड नया गांव के खाते में हुआ था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे और उसके साथी विजय उर्फ बाबू वर्मा निवासी मीराकूटी गांधी नगर को गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य दो आरोपी लक्की और नीलू, जो रतलाम के ही निवासी हैं, फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। जांच टीम में एएसआई शिवसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक मोहम्मद रईस, आरक्षक ऋषभ, अंकित शेखावत, संजय डाबी, आरपीएफ एसआई गवेन्द्र सिंह, एएसआई संतोष सिंह और प्रधान आरक्षक राजभान सिंह शामिल थे।

Ratlam News: दूध व्यवसायी पर चाकू हमला, एक आरोपी गिरफ्तार,पैदल जुलूस निकालकर पहुंचाया घटनास्थल

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बाइक टकराने के मामूली विवाद ने रतलाम में एक जानलेवा हमले का रूप ले लिया। दूध व्यवसायी पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों में से मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल तक पैदल जुलूस के रूप में ले जाकर तस्दीक कराई। क्या है पूरा मामला? तीन बार चाकू से किया वार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैदल जुलूस निकालकर पहुंचाया घटनास्थल थाना माणकचौक प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ratlam News: एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस का हार्ट अटैक से निधन, पुलिस विभाग ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस का गत रात दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग और शहर में शोक की लहर फैल गई। बीती रात तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिविल हॉस्पिटल रतलाम में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार देर रात हॉस्पिटल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा आज सुबह मेडिकल कॉलेज रतलाम परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे: मंदसौर में होगा अंतिम संस्कार श्रद्धांजलि के बाद एएसआई लोकेंद्र सिंह बैस के पार्थिव शरीर को उनके गृह नगर मंदसौर के लिए ससम्मान रवाना किया गया। वहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।रतलाम पुलिस परिवार ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ratlam News: दूध वाहन टकराने पर युवक पर चाकू हमला, घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना माणकचौक क्षेत्र के शांतिनगर पानी टंकी के पास दूध वितरण कर रहे युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दूध वाहन टकराने को लेकर हुए विवाद में दो आरोपितों ने युवक का पीछा करके हमला किया। घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, धबाई जी का वास निवासी 24 वर्षीय प्रदीप पुत्र मुकेश गुर्जर रविवार शाम करीब 7 बजे बाइक से दूध बांटने जा रहा था। इसी दौरान हरमाला रोड पर मोहित उर्फ मयूर पुत्र गेंदालाल माली और उसके साथी से बाइक टकराने की बात पर विवाद हो गया। प्रदीप दूध वितरण कर आगे बढ़ गया, लेकिन आरोपितों ने बाइक से उसका पीछा किया और शांतिनगर पानी की टंकी के पास रोककर पसली और पीठ पर चाकू से कई वार किए। आसपास मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी मौके से भाग निकले। घायल प्रदीप ने अपने भाई विक्रम को फोन से सूचना दी। स्वजन ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालात गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपित मोहित और उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है। शराब के रुपए नहीं देने पर नाबालिग पर जानलेवा हमला, एक गिरफ्तार थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में 26 अक्टूबर की रात शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नाबालिग युवक पर चाकू से हमला किया गया था। फरियादी युवराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी नेपाली उर्फ जफर अपने साथी गुट्टू समेत मौके पर आया और पैसे मांगने पर इनकार करने पर नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित समीर उर्फ मार्बल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि नेपाली उर्फ जफर और गुट्टू की तलाश जारी है।

Ratlam News: 12 घंटे में रतलाम महिला हत्याकांड सुलझा, दो आरोपी गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस की बड़ी सफलता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: माणकचौक थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज महिला हत्या कांड का खुलासा पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर कर दिया। पुलिस ने तकनीकी और साक्ष्य आधारित त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जिलेभर में सराहना की जा रही है।  क्या है पूरा मामला?30 अक्टूबर 2025 को ग्राम करमदी, मांगरोल रोड किनारे स्थित एक कुएं में अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही थाना माणकचौक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई, जिससे मामला हत्या का निकला। अपराध पंजीबद्ध:थाना माणकचौक पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 551/2025 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस का ऑपरेशन – 12 घंटे में खुलासापुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। आरोपियों दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (25 वर्ष) और नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (27 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम मांगरोल ने अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी:दिनेश पिता गोवर्धनलाल गामड (उम्र 25 वर्ष)नानालाल पिता गोवर्धनलाल भाभर (उम्र 27 वर्ष) बरामद सामान: किन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका?निरीक्षक पतिराम डावरे, उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्रआर सुधीरसिंह राठौर, दीपक बौरासी, राजेश मईडा, विजय मेडा, अविनाश मिश्रा, राजेन्द्र चौहान, अशरफ खान सहित सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Ratlam News: रतलाम में चौंकाने वाली वारदात: शराब के पैसे मांगने पर नाबालिग पर चाकू से हमला, ICU में भर्ती

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना औद्योगिक क्षेत्र के जवाहर नगर में रविवार देर रात शराब के रुपये नहीं देने पर आरोपितों ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, घायल युवराजसिंह राठौर (17), निवासी जवाहर नगर सी कॉलोनी, रविवार रात करीब 11 बजे अपने मुंहबोले चाचा के लड़के रवि रेहनीवाल की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पीएनटी कॉलोनी निवासी नेपाली उर्फ जफर बदमाश, विनोबा नगर निवासी गट्टू और उनके साथी पहुंचे और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। मना करने पर आरोपितों ने गालियां दीं और विवाद के दौरान गट्टू ने चाकू से दोनों जांघों पर हमला किया, जबकि नेपाली उर्फ जफर ने पीठ के दाहिनी ओर वार किया, जिससे पसली में गंभीर चोट आई। घायल को फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में पानी भर गया है, और सर्जरी के बाद उसे ICU में रखा गया है। घटना के दौरान दुकान संचालक रवि और उसके पिता हृदयाल ने बीचबचाव किया, लेकिन हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।पुलिस ने जफर, गट्टू और अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ratlam News: दीपावली पर शांति व्यवस्था हेतु रतलाम पुलिस का अभियान, 25 बदमाशों पर कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आगामी दीपावली पर्व पर शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर शहर के चारों थाना क्षेत्रों में 25 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। WATCH VIDEO यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में की गई।  चार थानों की संयुक्त कार्रवाई रतलाम शहर के चार थाना क्षेत्रों — स्टेशन रोड, माणक चौक, डीडी नगर और औद्योगिक क्षेत्र थाने — में पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में सक्रिय आदतन बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई की। 1. मुन्ना उर्फ सेफ अली पिता मुस्ताक खान उम्र 22 साल नि. 101 हकीमवाडा रतलाम 2. शकील पिता अब्दुल रसीद शेख उम्र 50 साल नि. घटला काँलोनी जावरा 3. पंकज पिता सुरेश मिश्रा उम्र 35 साल नि. विनोबा नगर 4. रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 19 साल नि. जुनी कलाल सेरी हरमाला रोड रतलाम 5. मंगल सिंह पिता कालु सिंह उम्र 28 साल नि. नौगावां जिला प्रतापगढ 6. सचिन पिता अमृतराम जी गहलोत उम्र 24 साल नि. गुडरखेडा 7. पारस पिता रामचंद्र जी राव  उम्र 25 साल नि. डेलनपुर 8. मुबारिक खान पठान पिता मकसुद खान पठान उम्र 38 वर्ष नि. क्लासिक काँलोनी आँनर्स एकेडमी के सामने रतलाम 1. दिनेश पिता देवा हटीला उम्र 45 साल निवासी बोराला थाना पेटलावद 2. जगदीश पिता रमेश कुमावत 54 साल निवासी सिलावटो का वास 3. पियुष उर्फ चेतन पिता जगदीश कुमावत 22  निवासी सदर 4. किशन पिता प्यार चंद धाकड 23 साल निवासी इदगाह रोड 5. राजेश पिता अंबाराम सिंगाड 32 साल निवासी इश्वर नगर रतलाम 1. राजा बाबू पिता कैलाश बाली उम्र 30 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम 2. उमेश पिता जगदीश परमार उम्र 28 साल निवासी मोती नगर रतलाम 3. अजय पिता प्रभु मईड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी ईश्वर नगर रतलाम 4. राजू पिता प्रभु गामड़ उम्र 42 वर्ष निवास ईश्वर नगर रतलाम 5. ईश्वर पिता पुना निनामा उम्र 25 वर्ष निवासी रतलाम 6. दीपक पिता शंभू लाल भाटी उम्र 52 वर्ष निवासी धीरज शाह नगर रतलाम 7. बलराम पिता नटवरलाल पवार उम्र 30 वर्ष निवासी टाटानगर रतलाम 8. विनोद पिता नगुलाल जी नायक उम्र 30 वर्ष निवासी मोती नगर रतलाम 9. निरंजन पिता कालूराम जी यादव उम्र 42 वर्ष निवासी सुभाष नगर रतलाम 1. नवदीप पिता अमर सिंह कुशवाह 32 वर्ष नि-सज्जन मिल की चाल रतलाम 2. श्यामु पिता विशाल उर्फ विश्राम चन्द्रवंशी उम्र 42 वर्ष निवासी विधायक सभागृह के पीछे सुदामा नगर बडबड रतलाम 3. संदीप पिता मंशाराम  उर्फ महेन्द्रसिंह सोलंकी 28 साल निवासी विरियाखेडी इस दौरान बदमाशों को थाने बुलाकर बाउंड ओवर कार्रवाई की गई और उन्हें सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी अवैधानिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सख्त निगरानी जारी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए रतलाम पुलिस सतत गश्त, चेकिंग और निगरानी कर रही है।उन्होंने कहा कि— “कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। रतलाम पुलिस का लक्ष्य है कि आम नागरिक भयमुक्त होकर पर्व का आनंद ले सकें।” त्योहारों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम शहरभर में पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग, होटल और ढाबों की निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही पुलिस टीमों को लगातार रात्रि गश्त और सीसीटीवी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।

0%