new zealand women vs india women: भारत को न्यूजीलैंड से मिली 58 रनों की करारी शिकस्त, सोफी डिवाइन का दमदार प्रदर्शन

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। new zealand women vs india women: भारतीय महिला टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप की बेहद निराशाजनक शुरुआत की। पहले गेंदबाजी और फील्डिंग, फिर बल्लेबाजी में फ्लॉप शो के कारण भारतीय गेंदबाजों ने 160 रन दिए। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने जबरदस्त अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और इसके बाद उनकी टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को 58 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला शुक्रवार को महिला टी20 विश्व कप (Women T20 World Cup) में खेला गया। दोनों टीमें 14वीं बार टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने थीं। पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। कप्तान सोफी डिवाइन ने 36 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके अलावा, ओपनर्स सूजी बेट्स (27) और जॉर्जिया प्लिमर (34) ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। भारत की ओर से अरुंधति रेड्डी ने 67 रन की साझेदारी को तोड़ते हुए भारत को पहली सफलता दिलाई। हालाँकि, भारतीय गेंदबाजों ने कुछ समय बाद वापसी की, लेकिन डिवाइन की लाजवाब पारी ने न्यूज़ीलैंड को फिनिशिंग टच दिया। 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और 19 ओवरों में मात्र 102 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान हरमनप्रीत कौर (15) (Harmanpreet Kaur) भारत की ओर से शीर्ष स्कोरर रहीं। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों में रोज़मेरी मैयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि ली ताहूहू ने भी 15 रन देकर 3 विकेट झटके। भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए आसानी से अपने विकेट गंवाए और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए, जिससे टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। 58 रनों से मिली इस हार के बाद अब भारतीय टीम के सामने सोमवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की चुनौती होगी, जिन्होंने अपना पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराया था। (india vs pakistan) स्कोर बोर्डन्यूजीलैंड: 160/4 (20 ओवर) – सोफी डिवाइन 57* (36), जॉर्जिया प्लिमर 34 (22); रेणुका सिंह 2/27 भारत: 102 ऑल आउट (19 ओवर) – हरमनप्रीत कौर 15; रोज़मेरी मैयर 4/19, ली ताहूहू 3/15

Ratlam News: रतलाम को मिला इंटरनेशनल शूटिंग कोच, मध्यप्रदेश में एकमात्र उमंग पोरवाल ने हासिल की उपलब्धि

शहर को 96 स्टेट और 4 नेशनल मेडलिस्ट देने वाला कोच, जर्मनी में हुई ट्रेनिंग, 16 में से 4 कोच भारत के चयनित, MP से अकेले उमंग रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: अगर आप राइफल या गन से शूटिंग का शौक रखते है और आपको एक बेहतर कोच की तलाश है, तो मिलिए शहर के पहले इंटरनेशनल शूटिंग कोच उमंग पोरवाल से। जिन्होंने हालही में यह उपलब्धि हासिल की है। आपको बता दे उमंग रतलाम डिस्ट्रिक्ट रायफल एसोसिएशन के सेक्रेटरी और नेशनल लेवल मेडलिस्ट हैं। जिन्होंने अब इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन (ISSF) द्वारा आयोजित कोचेस (D Level) लाइसेंस कोर्स उत्तीर्ण कर रतलाम को गौरवान्वित किया है। यह कोर्स जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित किया गया, जिसमें संपूर्ण विश्व से 16 कोचों का चयन किया गया था। उमंग पोरवाल मध्य प्रदेश से चयनित होने वाले एकमात्र प्रतिभागी थे, जबकि पूरे भारत से 4 लोग चयनित हुए, जिनमें से तीन भारतीय सुरक्षा बलों से थे। शूटर्स के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाला यह कोर्स जून से जुलाई 2024 तक चला, जिसमें उमंग ने अंतिम परीक्षा में उच्चतम अंक अर्जित कर यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र प्राप्त किया। ISSF एक विश्वस्तरीय संस्था है, जो ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करती है। उमंग को विश्व रिकॉर्ड होल्डर और ग्रीस की राष्ट्रीय कोच श्रीमती अगाथी कसूमी से प्रशिक्षण मिला, जो स्वयं 6 बार ओलंपिक में हिस्सेदारी कर चुकी हैं। 10 सप्ताह चला प्रशिक्षणISSF के अध्यक्ष लुशियानो रोसी (इटली) और ISSF अकादमी डायरेक्टर वैसा निसिनिन (फिनलैंड) ने उमंग को यह लाइसेंस और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस 10-सप्ताह लंबे प्रशिक्षण के दौरान उमंग ने एंटी डोपिंग एजुकेशन एंड लर्निंग के तहत कोचेस ऑफ हाई परफॉर्मेंस एजुकेशन प्रोग्राम से भी प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 96 स्टेट और 4 नेशनल मेडलिस्ट दे चुकेउमंग पोरवाल ने अब तक रतलाम को 96 स्टेट मेडल और 4 नेशनल मेडलिस्ट शूटर दिए हैं। 12 शूटर भारतीय शूटिंग टीम के ट्रायल्स में हिस्सा ले रहे हैं। उनकी इस उत्कृष्टता को देखते हुए मुंबई, हरियाणा, हिमाचल, मेरठ, बिहार और पुणे के शूटर भी उनसे ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब रतलाम के बच्चों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि दूसरे शहरों से शूटर रतलाम आकर उमंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उमंग पोरवाल की इस बड़ी उपलब्धि पर लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री चैतन्य कश्यप, एडिशनल कलेक्टर मंडलोई, CSP अभिनव बारंगे, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सेठिया और रतलाम पत्रकार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 7 दिवसीय “मिशन साहसी” अभियान का शुभारंभ

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रतलाम नगर ने 7 दिवसीय “मिशन साहसी” अभियान का शुभारंभ किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करना है। इस अभियान का शुभारंभ 3 अक्टूबर को हुआ और यह 8 अक्टूबर तक चलेगा। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी श्रीमती लिलियन मालवीय और विशेष अतिथि के रूप में एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री ट्विंकल राठौर उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में श्रीमती लिलियन मालवीय ने कहा, “छात्राओं को न केवल शारीरिक आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित होना चाहिए, बल्कि साइबर क्राइम से भी सतर्क रहना चाहिए। ऐसे मामलों की तुरंत पुलिस को सूचना देना बेहद जरूरी है।” सुश्री ट्विंकल राठौर ने “मिशन साहसी” अभियान की सराहना करते हुए कहा, “यह अभियान छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस अभियान के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने का कार्य लगातार कर रहा है।” एबीवीपी रतलाम नगर अध्यक्ष शुभम तलोदिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह सात दिवसीय अभियान के अंतर्गत छात्राओं को आत्मरक्षा की निशुल्क ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन रतलाम नगर के कलीमी कॉलोनी स्थित कराते एकेडमी में किया जा रहा है, जिसमें शहर की युवतियां भाग लेकर आत्मरक्षा के गुर सिख सकती है। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन रतलाम नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने किया।

Ratlam News: मामला रतलाम में स्कूली छात्रा से हैरेसमेंट का: सांईश्री स्कूल के संचालक राकेश देसाई के खिलाफ FIR, छिपाने का आरोप

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: 80 फीट रोड स्थित सांईश्री एकेडमी स्कूल में 5 वर्षीय मासूम से यौन उत्पीडन के मामले में पुलिस ने गुरुवार को स्कूल संचालक राकेश देसाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दे बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर लगने के बाद परिजनों ने जमकर विरोध किया था। जिसके बाद मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। वहीं स्कूल के अन्य छात्रों के परिजन ने मामले में रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत कर डायरेक्टर देसाई और स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाए थे। आक्रोशित परिजनों की शिकायत और बयान के आधार पर जांच कर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जोशी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को 80 फीट रोड स्थित सांई श्री स्कूल में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों के परिजनों ने एक लिखित शिकायत थाने में प्रस्तुत की थी। परिजनों के बयान और जांच के दौरान साक्ष्यों में सामने आया कि स्कूल के डायरेक्टर देसाई को 24 सितंबर 2024 की घटना के बारे में जानकारी होते हुए भी उन्होंने घटना को छिपाया था। डायरेक्टर देसाई का यह कृत्य लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 21 की परिधि में आने पर कार्रवाई की है। बता दें कि मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का कृत्य सामने आने के बाद पुलिस ने 28 सितंबर-2024 को बाल अपचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। 30 सितंबर-2024 को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के आदेश पर स्कूल पांच दिन के लिए सील कर दिया था और पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया है, जिसकी जांच एसआईटी अलग से कर रही है। पूरा मामला जानने के लिए यह खबर पढ़ेRatlam News: 5 वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न मामला, सांईश्री एकेडमी के बाहर अभिभावकों का जमकर प्रदर्शन – PUBLIC वार्ता CLICK HERE:https://publicvarta.com/ratlam-news-sexual-harassment-case-with-5-year-old-innocent-parents-protest-outside-saishree-academy/

Train Reschedule: लूप लाइन कार्य के कारण दो ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रा से पहले इस वेबसाईट पर चेक जरूर करे

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कछपुरा रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन डालने के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह परिवर्तन 06, 08 और 09 अक्टूबर को प्रभावी रहेगा। जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस 06, 08 और 09 अक्टूबर को जबलपुर से वाया कटनी मुड़वारा-बीना-भोपाल मार्ग से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 11463 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस 06 और 08 अक्टूबर को वेरावल से वाया भोपाल-बीना-कटनी मुड़वारा होते हुए अपने गंतव्य जबलपुर तक जाएगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें और अपनी यात्रा की योजना के अनुसार मार्ग परिवर्तनों का ध्यान रखें।

MP News: रतलाम में डीजल से भरी मालगाड़ी के टैंकर हुए बेपटरी, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग, ट्रेन सेवाएं प्रभावित

रतलाम -पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: गुरुवार रात रतलाम-नागदा रेल मार्ग पर एक डीजल से भरी मालगाड़ी के दो टैंकर बेपटरी हो गए, जिससे एक टैंकर आधा पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही रतलाम रेल मंडल (Ratlam Rail Division) के अधिकारी और दुर्घटना रिलीफ ट्रेन तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना स्थल पर माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया, कि कोई भी व्यक्ति आसपास बीड़ी-सिगरेट न पिए और मालगाड़ी से दूर रहे, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि रतलाम डीआरएम रजनीश कुमार ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उज्जैन और कोटा जाने वाली ट्रेनों के लिए डाउन लाइन पर यातायात बहाल कर दिया गया है। यह दुर्घटना रतलाम के घटला ब्रिज के पास रात लगभग 10 बजे हुई, जब मालगाड़ी रतलाम से नागदा की ओर जा रही थी। घटनास्थल रतलाम रेलवे स्टेशन (Ratlam Junction) से मात्र 1 किमी की दूरी पर स्थित है। हादसे के बाद मालगाड़ी के टैंकर को पटरी पर लाने की कोशिश जारी रही, जिससे रेलवे लाइन पर यातायात को सामान्य किया जा सके। अगले दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे ट्रेक को सही करते हुए गाड़ियों का परिचालन शुरू किया गया। डीजल रिसाव से हड़कंप, बाल्टियों में भर ले गए डीजलदुर्घटना के बाद एक टैंकर से रात भर डीजल रिसता रहा, डीजल ट्रेक के पास नालियों में बहता रहा। जिसका लोगों ने फायदा उठाया। सुबह होते ही आसपास के लोग बाल्टियां और बर्तन लेकर पहुंचे और नालियों में बह रहे डीजल को इकट्ठा कर अपने साथ ले गए। जिसके हाथ में जो आया चाहे बाल्टी हो, टंकी हो या पानी भरने का कैंपर लेकर नाली के पास पहुंच गए। यह सब रेल अधिकारियों व पुलिस के सामने होता रहा। रेलवे को हुए इस आर्थिक नुकसान का भी आंकलन किया जाएगा। रेल सेवाएं प्रभावित, कई ट्रेनें रि-शेड्यूल करना पड़ीहादसे के कारण दिल्ली-मुंबई डाउन लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं, जिससे कई ट्रेनें रतलाम और आसपास के स्टेशनों पर रोकी गईं। रात 12 बजे के बाद अप लाइन से ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, जिसमें मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों को निकालने में सफलता मिली। हालांकि, डाउन लाइन बाधित रही लेकिन अगले दिन सुबह 10 बजे तक स्थिति सामान्य कर दी गई। इससे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-मुंबई मार्ग पर मालगाड़ियां पटरी से उतरने पर डीआरएम रजनीश कुमार ने कहा कि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरी हैं एक तो डिब्बे को उठा लिया गया है दूसरा वाले में थोड़ा दिक्कत है और तीसरा वाला भी माइनर है वो भी जल्द उठा लिया जाएगा। सारे सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। हम कोई ट्रेनें रद्द नहीं कर रहे हैं बस थोड़ी ट्रेनों में देरी हो सकती है। ये ट्रेन राजकोट से आ रही थी और भोपाल के पास बकनिया जा रही थी। पेट्रोलियम पदार्थ रिसाव हो रहा है लेकिन हम लोग सावधानी बरत रहे हैं। जांच की टीम काम कर रही है। पांच ट्रेनों को रि-शेड्यूल किया गया:– गाड़ी संख्या 09546 नागदा-रतलाम स्पेशल (01 घंटा देरी से)– गाड़ी संख्या 09545 रतलाम-नागदा (1.30 घंटा देरी से)– गाड़ी संख्या 19341 नागदा-बिना (1.30 घंटा देरी से)– गाड़ी संख्या 09382 रतलाम-दाहोद (02 घंटा देरी से)– गाड़ी संख्या 09350 दाहोद-आनंद (02 घंटा देरी से) प्रशासन की तत्परता और कार्रवाईरात 1 बजे कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। बांगरोद इंडियन ऑयल डिपो से भी अधिकारियों को बुलाया गया, और सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया। वैगन को हटाने के लिए जेसीबी, क्रेन और पाइप की व्यवस्था की गई। साथ ही, रेत की बोरियां भी मंगवाई गईं ताकि किसी अन्य हादसे से बचा जा सके।

Ratlam News: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ की एम.डी ड्रग्स बरामद, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: जिले की पुलिस ने ड्रग माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 3 करोड़ रुपए की एम.डी ड्रग्स बरामद की है। आरोपियों की गिरफ्तारी ताल थाना क्षेत्र के निपानियालीला गांव से की गई है। यह प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी एम.डी ड्रग्स बरामदगी मानी जा रही है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि मुंबई के चार आरोपी, रतलाम आकर ड्रग लेकर भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समय रहते दबोच लिया। इन आरोपियों के तार नशे के बड़े रैकेट से जुड़े होने की संभावना है।  पुलिस को मिली बड़ी सफलताएसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने शुक्रवार दोपहर एक पत्रकार वार्ता में पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई के चार आरोपी ट्रेन से नागदा पहुंचे थे और जावरा से माल लेकर वापस नागदा से ट्रेन पकड़ने की योजना बना रहे थे। ये आरोपी परिवार को साथ लेकर आए थे ताकि शक न हो। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निपानियालीला गांव और दूध तलाई चौराहे के पास यात्री प्रतिक्षालय पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 करोड़ रुपये की एम.डी ड्रग्स बरामद की। गिरफ्तार आरोपी में महिला भीपकड़े गए आरोपियों में सबा उर्फ फकरून्निशा पति नदीम शेख, मोहम्मद नदीम पिता मो. आरीफ शेख, सुल्तान अहमद पिता अलीजरार पाशा और सलमान मोहम्मद पिता इकबाल खाँन शामिल हैं, जो सभी मुंबई के निवासी हैं। उनके कब्जे से 3 किलो एम.डी ड्रग्स और 1 किलो 898 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 3 करोड़ 5 हजार रुपये है। आगे की जांच में हो सकते हैं बड़े खुलासेएसपी अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यवाही के बाद पुलिस ने 5 दिन का रिमांड लिया है ताकि मामले में और भी खुलासे हो सकें। पुलिस रतलाम के सप्लायर की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि ड्रग्स की सप्लाई किस-किस को की गई थी। मुंबई के अलावा, आरोपियों के तार राजस्थान और मंदसौर से भी जुड़े हो सकते हैं। कैरियर और सप्लायर पर होगा फोकसएसपी ने यह भी बताया कि जांच का मुख्य फोकस रतलाम और मुंबई के कैरियर्स और सप्लायर्स पर है। यह भी देखा जा रहा है कि एम.डी ड्रग्स रतलाम में बन रही है या किसी और जगह से लाकर यहां से मुंबई भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Best Farmer Award : आप किसान है? तो आपके पास है 25 हजार जीतने का मौका, यह खबर जरूर जान ले

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Best Farmer Award : कृषि विस्तार योजना ( ATMA/आत्मा योजना) के अंतर्गत जिले के सर्वोत्तम कृषक (Best Farmer) और कृषक समूहों (Best Farmer Groups) को पुरस्कृत करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2024 है।  परियोजना संचालक निर्भयसिंह नर्गेश के अनुसार, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में कार्यरत जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को 25 हजार रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक को 10 हजार रुपए और जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह को 20 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह राशि डीबीटी ( DBT Account/डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधा उनके खातों में जमा होगी। कौन होंगे पात्रपुरस्कार के लिए उन्हीं उन्नतिशील कृषकों को पात्र माना जाएगा, जिन्होंने वैज्ञानिक तरीकों से नई कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और कृषि अभियांत्रिकी में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त किया हो। कार्यालय से ले फॉर्मआवेदन पत्र का प्रारूप विकासखंड स्तर के संबंधित कार्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है। वे कृषक या कृषक समूह जो पूर्व में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें इस बार पुरस्कार के लिए शामिल नहीं किया जाएगा। पुरस्कार का चयन कलेक्टर की अध्यक्षता में आत्मा गर्वनिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा और उनका निर्णय अंतिम होगा। 10 अक्टूबर अंतिम तिथीकृषक अपने आवेदन पत्र को निर्धारित प्रारूप में पूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 10 अक्टूबर 2024 तक विकासखंड स्तर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी या आत्मा परियोजना के बीटीएम और एटीएम कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Railway Bonus: लाखों रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस की हुई घोषणा

नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Railway Bonus: दिवाली से पहले ही भारतीय रेलवे (Indian Railways) के कर्मचारियों की दिवाली मन गई है।  केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन को सम्मानित करते हुए 2023-24 के लिए 11,72,240 रेल कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रुपये के उत्पादकता संबद्ध बोनस (पीएलबी) के भुगतान की घोषणा की है। प्रत्येक कर्मचारी को 78 दिनों के बोनस के रूप में यह राशि दी जाएगी, जिससे लाखों रेलकर्मियों को बड़ा फायदा होगा। बेहतर प्रदर्शन के लिए पुरस्कारवित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय रेलवे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रिकॉर्ड कार्गो लदान किया, और लगभग 6.7 बिलियन यात्रियों ने रेलवे के माध्यम से यात्रा की। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा रेलवे में किए गए रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय, बुनियादी ढांचे में सुधार, परिचालन दक्षता और बेहतर तकनीकी नवाचारों का परिणाम है। इन श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगा लाभइस बोनस का भुगतान रेल पथ अनुरक्षक, लोको पायलट, रेलगाड़ी प्रबंधक (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘C’ कर्मचारियों को किया जाएगा। इससे कर्मचारियों में कार्यक्षमता और प्रदर्शन में सुधार के लिए प्रेरणा बढ़ेगी। प्रोत्साहन से होगा कार्य में सुधाररेल कर्मचारियों को यह बोनस न केवल उनके शानदार कार्य के लिए मान्यता है, बल्कि यह उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पीएलबी का यह भुगतान रेलवे के विकास और उसकी उत्कृष्ट सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस बोनस घोषणा से 11 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को आर्थिक रूप से लाभ होगा और यह उनके परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत साबित होगी।

Ratlam News: स्व. सूरजमल जैन की स्मृति में 6 अक्टूबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: स्वर्गीय सूरजमल जैन, पूर्व भाजपा ग्रामीण विधायक की स्मृति में आगामी 6 अक्टूबर को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर काटजू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित होगा, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और निर्धन व्यक्तियों के नेत्र परीक्षण के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी दी जाएगी। अशोक कुमार जैन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस शिविर का लाभ उठाएं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इस नेक कार्य में शामिल हों। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में शुभारंभश्री सूरजमल जैन स्मृति न्यास के संयोजक अशोक कुमार जैन ने बताया कि नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ प्रातः 10 बजे एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी करेंगे। लायंस नेत्रालय के विशेषज्ञ देंगे सेवाएंलायंस नेत्रालय, जावरा के अनुभवी नेत्र विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इस शिविर में नेत्र परीक्षण और आवश्यकतानुसार निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ उठाएं। शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्यशिविर का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जो 5 अक्टूबर तक निम्नलिखित संपर्क सूत्रों पर किया जा सकता है:– प्रकाश ऑप्टिकल, डालूमोदी बाजार, रतलाम (मो. 7804877635)– मेडिकेयर डायग्नोस्टिक सेंटर, सरकारी अस्पताल के पास, जैल रोड, रतलाम (मो. 9827236030)– गौरव फूड, सब्जी मंडी, माणक चौक, रतलाम (मो. 9131325163)– सिद्धार्थ मूणत, अरिहंत ज्वैलर्स, चौमुखीपुल रोड, चांदनी चौक, रतलाम (मो. 8103529225)