US Tariff on India Live: अमेरिका ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ, ट्रंप बोले – भारत हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। US Tariff on India Live: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि भारत अमेरिका के साथ व्यापार में उचित व्यवहार नहीं कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 52 प्रतिशत तक टैरिफ लगाता है, जबकि अमेरिका अब केवल 26 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा है। ट्रंप ने कहा कि वे इसे और अधिक बढ़ा सकते थे, लेकिन कई देशों के साथ संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसा नहीं किया गया। किन देशों पर लगा टैरिफ ट्रंप सरकार ने भारत के अलावा कई अन्य देशों पर भी टैरिफ बढ़ाया है। प्रमुख देशों पर लगने वाला नया टैरिफ इस प्रकार है चीन 34 प्रतिशतवियतनाम 46 प्रतिशतताइवान 32 प्रतिशतयूरोपीय यूनियन 20 प्रतिशतसाउथ कोरिया 25 प्रतिशतजापान 24 प्रतिशत कुल मिलाकर, अमेरिका ने लगभग 60 देशों पर उनके द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ की तुलना में आधा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। 5 अप्रैल से लागू होगा न्यूनतम 10 प्रतिशत टैरिफ डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार देर रात एक और अहम फैसला लिया, जिसके तहत अब अमेरिका में दूसरे देशों से आने वाले सभी उत्पादों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। यह टैरिफ 5 अप्रैल से लागू होगा, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ नीति के तहत नए टैरिफ 9 अप्रैल से प्रभावी होंगे। भारत अमेरिका संबंधों पर असर अमेरिका के इस फैसले के बाद भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। भारत पहले ही कई अमेरिकी उत्पादों पर शुल्क लगाता है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है। क्या भारत इस टैरिफ के खिलाफ कोई कदम उठाएगा लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Ratlam News: रतलाम में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित बस मकान में घुसी, ड्राइवर समेत चार घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम-लेबड़ फोरलेन पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। हादसे में बस ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से सड़क पर गिरी बोरियां बताई जा रही हैं। कैसे हुआ हादसा? घटना रतलाम जिले के जावरा के परवलिया गांव में सुबह करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मंदसौर की ओर से जावरा होते हुए इंदौर जा रही थी। इस दौरान उसके आगे एक सीमेंट से भरा ट्राला चल रहा था। अचानक ट्राले से सीमेंट की बोरियां सड़क पर गिर गईं, जिससे तेज रफ्तार बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने माताजी के ओटले से टकराते हुए एक मकान में जा घुसी। चीख-पुकार मचने से दहशत का माहौल हादसे के वक्त बस में सवार यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर के कारण बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई। जिस मकान से बस टकराई, वहां रहने वाली सायरा नाम की महिला वॉशरूम में थीं, जो हादसे में घायल हो गईं। ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर गिरा हादसे के दौरान बस ड्राइवर अमजल (40) कांच तोड़कर बाहर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा, सहायक ड्राइवर बलवीर (35) पिता नारायण, क्लीनर जयकांत (25) पिता देवरा, सभी निवासी सायला, जोधपुर (राजस्थान) घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया सूचना मिलते ही ढोढर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद, गुरुवार सुबह टोल प्लाजा की क्रेन से बस को हटाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल इस हादसे ने एक बार फिर यात्री बसों की सुरक्षा और सड़क पर ट्रांसपोर्ट नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्राले से सामान गिरने जैसी घटनाएं यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Ratlam News: ई-बाइक ब्लास्ट से बच्ची की मौत, शो-रूम संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News:  रतलाम में तीन माह पूर्व चार्जिंग के दौरान ई-बाइक ब्लास्ट होने से 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ई-बाइक शो-रूम संचालक इब्राहिम पिता आबिद हुसैन पेटलावदवाला (निवासी चांदनी चौक, रतलाम) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। ई-बाइक चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, बच्ची की जान गई घटना 4 जनवरी 2025 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पीएंडटी कॉलोनी में हुई थी। भागवत मोरे के घर के पोर्च में चार्जिंग के लिए लगी इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-बाइक) अचानक ब्लास्ट हो गई, जिससे पूरे घर में आग लग गई। हादसे में भागवत मोरे और उनकी 11 साल की नातिन अंतरा पिता दीपक चौधरी (निवासी वड़ोदरा, गुजरात) बुरी तरह झुलस गए थे। अंतरा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरात लौटने से पहले हो गया हादसा परिजनों के मुताबिक, अंतरा अपनी मां के साथ गुजरात के वड़ोदरा से नाना के घर आई थी। हादसे के अगले दिन उसे वापस लौटना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। आग लगने के बाद धुएं के कारण अंतरा बेहोश हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसकी 12 वर्षीय कजिन लावण्या भी झुलस गई थी। दो दिन पहले सुधरवाई थी ई-बाइक परिजनों ने बताया कि हादसे से दो दिन पहले ही ई-बाइक को सुधारने के लिए शो-रूम पर ले जाया गया था। हादसे की रात जब बाइक चार्ज हो रही थी, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़े एक अन्य स्कूटर और घर के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया। शो-रूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज घटना के बाद पुलिस ने मित्र निवास रोड स्थित ई-बाइक शो-रूम संचालक व कंपनी को नोटिस जारी किया था। जांच के बाद शो-रूम संचालक इब्राहिम पेटलावदवाला के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और 125(a) के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Waqf Amendment Bill 2024: देर रात लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पारित; भारी हंगामे के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम…अब आगे क्या?

करीब 12 घंटे तक चली लंबी बहस के बाद इसे मंजूरी दी गई। विपक्षी दलों ने इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया, जबकि सरकार ने इसे वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी और निष्पक्ष प्रबंधन के लिए एक बड़ा सुधारात्मक कदम करार दिया नई दिल्ली – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Waqf Amendment Bill 2024:वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 बुधवार देर रात लोकसभा में बहुमत से पारित हो गया। इस विधेयक के समर्थन में 288 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया। करीब 12 घंटे तक चली लंबी बहस के बाद इसे मंजूरी दी गई। विपक्षी दलों ने इसे अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला बताया, जबकि सरकार ने इसे वक्फ संपत्तियों के पारदर्शी और निष्पक्ष प्रबंधन के लिए एक बड़ा सुधारात्मक कदम करार दिया।इस दौरान संसद में गहमागहमी का माहौल रहा। विपक्षी सांसदों ने विधेयक को लेकर भारी हंगामा किया और इसे संविधान विरोधी बताते हुए कई संशोधन पेश किए, जिन्हें सदन में ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। विधेयक के प्रमुख प्रावधान• वक्फ संपत्तियों की पारदर्शी निगरानी – अब सरकार वक्फ बोर्डों की संपत्तियों की अधिक सख्ती से निगरानी कर सकेगी और गैरकानूनी कब्जे को रोकने के लिए कड़े प्रावधान लागू होंगे।• गैर-मुस्लिम सदस्यों की भागीदारी – राज्य वक्फ बोर्डों में अब गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति अनिवार्य होगी, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी।• सरकार की सीधी भूमिका – विधेयक सरकार को यह अधिकार देता है कि वह वक्फ संपत्तियों के स्वामित्व को सत्यापित करे और विवादित मामलों की जांच कर सके।• संशोधन प्रस्ताव खारिज – विपक्ष द्वारा पेश किए गए अधिकांश संशोधन प्रस्तावों को ध्वनिमत से अस्वीकृत कर दिया गया, जिससे एनडीए सरकार की मजबूती साबित हुई।• विपक्ष का कड़ा विरोध – कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), समाजवादी पार्टी (SP) और AIMIM सहित कई विपक्षी दलों ने इसे धार्मिक आजादी के खिलाफ बताया और विधेयक को संविधान विरोधी करार दिया। लोकसभा में हंगामे के प्रमुख क्षण• गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “वक्फ संपत्तियों का भ्रष्टाचार से बचाव और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए यह कानून आवश्यक था।”• अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि7 “यूपीए सरकार के दौरान वक्फ कानूनों को अन्य कानूनों से ऊपर रख दिया गया था, जिसे संतुलित करने के लिए यह संशोधन आवश्यक था।”• कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर मुस्लिमों को हाशिए पर धकेलने का आरोप लगाया।• स्पीकर ओम बिड़ला को कई बार सदन को शांत करना पड़ा, क्योंकि विपक्षी दल लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। संशोधन प्रस्ताव जो खारिज हुए• TMC सांसद सौगत रॉय का संशोधन ध्वनिमत से अस्वीकृत।• कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और इमरान मसूद द्वारा पेश संशोधन बहुमत न मिलने के कारण खारिज।• एन.के. प्रेमचंद्रन के संशोधन प्रस्ताव को 231 सांसदों ने समर्थन दिया, लेकिन 288 के विरोध में होने के कारण यह भी गिर गया। भारत सरकार का पक्षसरकार का कहना है कि यह विधेयक वक्फ बोर्डों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि यह कानून किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे वक्फ संपत्तियों का उचित उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। ग्रह मंत्री अमित शाह का बयान• “यह विधेयक देश के कानूनी संतुलन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।”• “हम किसी भी धार्मिक समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि बेहतर प्रशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है।”• “विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह विधेयक देश के हित में लाया गया है।” विपक्ष का विरोध और आरोपविपक्ष ने इस विधेयक को अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर हमला करार दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,“यह कानून संविधान की भावना के खिलाफ है। सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।”AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी:“सरकार वक्फ संपत्तियों को हड़पने की कोशिश कर रही है। यह मुस्लिम समुदाय के धार्मिक मामलों में दखलंदाजी है।” अब आगे क्या होगा?• राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा होगी।• विपक्ष इसे राज्यसभा में रोकने के लिए रणनीति बना रहा है।• संभावना है कि सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी जा सकती है।वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के पारित होने के साथ ही राजनीतिक संग्राम तेज हो गया है। जहां सरकार इसे पारदर्शिता और निष्पक्षता का प्रतीक मान रही है, वहीं विपक्ष इसे संविधान विरोधी और मुस्लिम विरोधी करार दे रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह विधेयक राज्यसभा में भी इसी बहुमत से पारित हो पाता है या नहीं।

MP News: रतलाम में बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था आतंकी: जयपुर सीरियल ब्लास्ट का आरोपी फिरोज गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी था

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम पुलिस ने जयपुर सीरियल ब्लास्ट के फरार आतंकी फिरोज खान (48) को गिरफ्तार कर लिया है। वह आनंद कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर में छिपा था। यह घर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार का है। पुलिस के अनुसार, फिरोज किसी बड़ी आतंकी वारदात की योजना बना रहा था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। ईद मनाने बहन के घर आया था आतंकी फिरोज खान रतलाम में अपनी बहन के घर ईद मनाने के लिए आया था। पुलिस को उसकी लोकेशन का इनपुट मिला था, जिसके बाद बुधवार सुबह 4:30 बजे आनंद कॉलोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिरोज बीते तीन साल से फरार था और एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी था। उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 10 बार हुई थी सर्चिंग, अब हुआ गिरफ्तार रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एनआईए और एटीएस की टीमें 10 बार फिरोज की तलाश में रतलाम आईं, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाईं। अब पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आतंकी को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था फिरोज जिस मकान से आतंकी फिरोज को गिरफ्तार किया गया, वह मसरूफ जमादार का है, जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार का भाई है। मसरूफ की पत्नी रेहाना, फिरोज की बहन है। यह मकान काफी बड़ा है और इसमें तीन भाइयों के परिवार रहते हैं। मसरूफ मकान के पिछले हिस्से में रहता है, वहीं से फिरोज को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी नेता मंसूर जमादार ने कहा, “मैं मकान के आगे के हिस्से में रहता हूं और मेरे भाई मसरूफ पीछे रहते हैं। मुझे फिरोज के वहां होने की जानकारी नहीं थी।” जयपुर ब्लास्ट का 11वां आरोपी था फिरोज 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में 12 किलो आरडीएक्स के साथ जयपुर ब्लास्ट की साजिश में शामिल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने साजिश में शामिल 11 आतंकियों के नाम बताए थे, जिनमें से 10 जयपुर के थे और एक महाराष्ट्र का। एनआईए पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फिरोज फरार था। अब एनआईए की टीम जयपुर से रतलाम के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। स्लीपर सेल सूफा से जुड़ा था फिरोज एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को पुणे से आतंकी इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी को गिरफ्तार किया था। ये सभी आतंकी संगठन सूफा के स्लीपर सेल से जुड़े हुए थे। जयपुर ब्लास्ट की साजिश का मास्टरमाइंड माहन नगर का इमरान खान था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने शहर में लगाए थे पोस्टर फिरोज की गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने रतलाम में इनाम वाले पोस्टर तक लगवा दिए थे। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह इतनी आसानी से पुलिस की नजरों से कैसे बचता रहा और क्या वह किसी नई आतंकी साजिश में शामिल था।

Ratlam News: पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा यह मैसेज उनके सार्वजनिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, जिसमें लिखा था, कोठारी जी, घर से बाहर मत निकलिए, वरना जीवन समाप्त कर दिया जाएगा। परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत धमकी भरा मैसेज मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी गई। पूर्व मंत्री के बेटे संजय कोठारी और निजी सचिव जयेश राठौर ने इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक के जरिए भेजा गया धमकी भरा मैसेज पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के नाम से फेसबुक पेज बना हुआ है। बुधवार शाम 5:29 बजे उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया। इसमें साफ तौर पर बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई थी। हिम्मत कोठारी बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं इस मामले पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। धमकी देने वाले ने खुद को किसी सोनी नाम से बताया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है, अब जांच जारी है। भाजपा नेताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

MP News: 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में रतलाम मंडल के हिमाल गुसेन ने जीता कांस्य पदक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: अहमदाबाद में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता 2025 में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के स्टोर विभाग में कार्यरत हिमाल गुसेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व किया। अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय देते हुए उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। हिमाल गुसेन की इस उपलब्धि से रतलाम मंडल और पश्चिम रेलवे को गौरव की अनुभूति हुई है। उनकी सफलता पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मान समारोह में रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आलोक चतुर्वेदी और मुख्य कल्याण निरीक्षक खेलकूद हरीश चांदवानी उपस्थित रहे। हिमाल गुसेन की उपलब्धि पर गर्व शतरंज प्रतियोगिता में उनकी यह सफलता न केवल रेलवे खेल जगत के लिए बल्कि रतलाम मंडल के लिए भी प्रेरणादायक है। उनका यह पदक आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Ratlam News: गुलाब चक्कर में दो ओपन एयर रेस्टोरेंट खुलेंगे, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी मिलेगा मंच

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम की ऐतिहासिक धरोहर गुलाब चक्कर परिसर का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा हो चुका है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा इसे पर्यटन और मनोरंजन का नया केंद्र बनाने की दिशा में विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, गुलाब चक्कर परिसर में दो ओपन एयर रेस्टोरेंट खोले जाएंगे, जहां पर्यटक एवं स्थानीय नागरिक शुद्ध शाकाहारी भारतीय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। रेस्टोरेंट संचालन के लिए टेंडर आमंत्रित कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जानकारी दी कि इन रेस्टोरेंट्स के संचालन के लिए दो पृथक ऑनलाइन वित्तीय प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक आवेदक 16 अप्रैल 2025 दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी http://mptenders.gov.inhttp://mptenders.gov.in और https://ratlam.nic.inhttp://mptenders.gov.in पर उपलब्ध है। प्रत्येक रेस्टोरेंट के लिए 1400 वर्गफीट स्थान आवंटित किया जाएगा। गुलाब चक्कर में होगा सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन गुलाब चक्कर परिसर में सार्वजनिक जनहित के कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर भी नीति निर्धारित की गई है। इसमें ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति होगी, जिनमें सभी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। किसी भी धर्म, समाज या वर्ग विशेष के व्यक्तिगत आयोजनों की अनुमति नहीं होगी। इन आयोजनों की मिलेगी अनुमति गुलाब चक्कर के गुम्बदाकार परिसर में योग, शारीरिक स्वास्थ्य, खेल कक्षाएं, साहित्यिक गोष्ठियां, खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी, पेंटिंग प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, शिल्प मेला, फूड मेला, लाफ्टर शो, कवि सम्मेलन, बच्चों के लिए हॉबी क्लासेस एवं समर कैंप जैसे आयोजनों की अनुमति दी जाएगी। पहले तीन माह निःशुल्क आयोजन की सुविधा प्रथम तीन माह तक इन आयोजनों के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, केवल परिसर की सफाई व्यवस्था के लिए न्यूनतम राशि जमा करनी होगी। तीन माह बाद जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा निर्धारित शुल्क लागू किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय, कक्ष क्रमांक 204 एवं 205 में संपर्क किया जा सकता है।

MP News: मध्यप्रदेश में 19 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री बंद, नई आबकारी नीति लागू

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। एक अप्रैल 2025 से लागू हुई नई आबकारी नीति के तहत प्रदेश के 19 धार्मिक क्षेत्रों में शराब की 47 दुकानें बंद कर दी गई हैं। इन क्षेत्रों में अब बार भी संचालित नहीं किए जा सकेंगे, और भविष्य में यहां शराब के नए लाइसेंस भी जारी नहीं होंगे। किन क्षेत्रों में बंद हुई शराब की दुकानें राज्य सरकार द्वारा जिन 19 धार्मिक स्थलों को चिन्हित किया गया है, वे इस प्रकार हैं इन क्षेत्रों में स्थित सभी शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। उज्जैन के काल भैरव मंदिर में भी बंद हुई शराब की दुकान उज्जैन स्थित काल भैरव मंदिर में श्रद्धालु भगवान को शराब का भोग लगाते हैं। इसी परंपरा को देखते हुए मंदिर के भीतर ही एक शराब की दुकान संचालित की जा रही थी। लेकिन अब सरकार के नए फैसले के तहत यह दुकान भी बंद कर दी गई है। श्रद्धालुओं को अब बाहर से शराब लानी होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई आबकारी नीति 2025 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई आबकारी नीति 2025 को लागू कर दिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखना है। आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि इन 19 धार्मिक क्षेत्रों में भविष्य में भी किसी प्रकार की शराब दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शराब दुकानदारों को नहीं मिलेगा पुनर्वास विकल्प सरकार के इस फैसले से शराब कारोबारियों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उन्हें अपनी दुकानें किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की अनुमति भी नहीं दी गई है। इससे प्रभावित दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। नई नीति का असर

MP News: मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार: जयपुर में धमाके की साजिश रचने वाला 5 लाख का इनामी रतलाम से पकड़ा गया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उसकी लंबे समय से तलाश थी। फिरोज पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। स्पेशल ऑपरेशन के तहत उसे रतलाम में उसकी बहन के घर से पकड़ा गया। कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। बीती रात 2 बजे पुलिस टीम ने आतंकी फिरोज को उसके ठिकाने से धर दबोचा। जयपुर को दहलाने की थी साजिश यह मामला राजस्थान के निंबाहेड़ा के पास से पकड़े गए विस्फोटकों से जुड़ा है। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि फिरोज इस साजिश में शामिल था और जयपुर को दहलाने की फिराक में था। NIA को लंबे समय से थी तलाश जयपुर ब्लास्ट की साजिश के बाद से फिरोज फरार था। NIA की टीम ने उसकी तलाश में कई जगह पोस्टर और फोटो जारी किए थे। आतंकी को पकड़वाने वाले के लिए 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। अब आगे क्या फिरोज की गिरफ्तारी के बाद अब NIA और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उसके और भी साथियों के नाम सामने आ सकते हैं। लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें