Ratlam News: रतलाम में MSME मंत्रालय द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन, डिजिटल मार्केटिंग पर मिलेगा प्रशिक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा प्रायोजित एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रतलामी सेव, नमकीन, फूड प्रोडक्ट, ज्वैलरी जैसी निर्माण इकाइयों के साथ-साथ सोने से संबंधित व्यापार पर विशेष चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम 28 फरवरी 2025 से 4 मार्च 2025 तक चलेगा और इसका आयोजन जैन कम्प्यूटर, 80 फीट रोड, अलकापुरी, रतलाम में किया जाएगा।   वेब पोर्टल प्रबंधन एवं डिजिटल मार्केटिंग पर विशेष फोकस   इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों और उद्यमियों को उनके प्रोडक्ट के वेब पोर्टल प्रबंधन एवं डिजिटल मार्केटिंग की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण से व्यापारियों को ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने व्यवसाय को प्रमोट करने और आधुनिक मार्केटिंग रणनीतियों को अपनाने में सहायता मिलेगी।    कार्यशाला में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य   जो भी इच्छुक व्यापारी और उद्यमी इस कार्यक्रम का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें 27 फरवरी 2025 से पहले अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:   संपर्क: विजय जी चौरे   जिला समन्वयक, सेडमैप   जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रतलाम   📞 98272 14711, 83192 67042   इस कार्यशाला के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों को डिजिटल युग में अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

MP News: किसान सम्मान निधि से रतलाम के 1.70 लाख से अधिक किसान लाभान्वित  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर रतलाम जिले के 1,70,515 किसानों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ।   रतलाम कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मान समारोह में प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभूलाल चंद्रवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर श्री राजेश बाथम, एसएलआर श्री अकलेश मालवीय तथा जिले के किसान शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे किसानों ने उत्साहपूर्वक सुना।    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ   प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा की जाती है। इस योजना का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।   किसानों के लिए राहत और समर्थन   रतलाम जिले के हजारों किसानों को इस योजना से सीधा आर्थिक लाभ मिला है, जिससे उन्हें खेती-किसानी के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और इसे कृषि क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।   कृषि से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें।

Ratlam News: अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ की सौगात, विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रयास रंग लाए  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: जावरा-सीतामऊ सड़क मार्ग पर तीन अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। आगामी एक सप्ताह में इनका कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ 9 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।   विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयास हुए सफल   जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के सतत प्रयासों के चलते यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। 56 किमी लंबे जावरा-सीतामऊ सड़क मार्ग पर ग्राम रोला में रुपनिया खाल, ग्राम भड़का में कमला नदी और ग्राम असावती में महादेव खाल पर ब्रिज निर्माण कार्य अधूरा पड़ा था। ठेकेदार द्वारा काम छोड़ दिए जाने के कारण ग्रामीणों को कई वर्षों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।   विधायक डॉ. पाण्डेय ने इस समस्या के समाधान हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और विभागीय अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। उन्होंने विधानसभा सत्रों में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिसका परिणाम अब सामने आया है।   आदेश जारी, अगले सप्ताह से होगा निर्माण कार्य प्रारंभ   लोक निर्माण विभाग ने तीनों ब्रिज के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए पुनः स्वीकृति जारी कर दी है। 40 फीट चौड़े इन ब्रिजों का निर्माण कार्य आगामी सप्ताह से प्रारंभ होगा और इसे 8 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।   क्षेत्रवासियों में हर्ष, विधायक व सरकार के प्रति आभार   जावरा-सीतामऊ सड़क मार्ग, जो रतलाम और मंदसौर जिलों को जोड़ता है, पर अधूरे ब्रिज निर्माण कार्य की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विधायक डॉ. पाण्डेय ने जनता को बधाई दी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का आभार व्यक्त किया।   बालाराम पाटीदार, डॉ. राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड़, विजय शर्मा, विनोद शर्मा, नाथूलाल शर्मा, बबलेश पाटीदार, प्रकाश जैन, नागुलाल धनगर, महिपाल सिंह सहित अनेक क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए सरकार और विधायक डॉ. पाण्डेय को धन्यवाद दिया।

Ratlam News: विरूपाक्ष महादेव मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन, चेतन्य काश्यप फाउंडेशन करेगा निर्माण  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा निर्मित होने वाले विरूपाक्ष महादेव मंदिर, बिलपांक के मुख्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन संपन्न हुआ। यह भव्य प्रवेश द्वार लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। इसका संकल्प कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कथावाचक जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में लिया था।   संत महात्माओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ भूमिपूजन   भूमिपूजन समारोह में अखंड ज्ञान आश्रम के स्वामी देवस्वरूपानंदजी और घटवास के नीलकंठ धाम के संस्कार ऋषि दिनेश व्यासजी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।   धार्मिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान   स्वामी देवस्वरूपानंदजी ने कहा कि चेतन्य काश्यप धर्म से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। संस्कार ऋषि दिनेश व्यास ने कहा कि विनम्रता और सेवा भाव से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है।   भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडे ने कहा कि चेतन्य काश्यप समाज और धर्म के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनका संकल्प और समर्पण रतलाम जिले को एक नई पहचान दिलाएगा। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने बिलपांक को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग रखते हुए सिंहस्थ महाकुंभ से पहले इस कार्य को पूर्ण करने पर जोर दिया।   विकास कार्यों में भी अग्रणी भूमिका   महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता विरूपाक्ष महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के लिए संकल्पित है। अशोक पाटीदार ने चेतन्य काश्यप द्वारा जिले में विशेष निवेश क्षेत्र के विकास को एक अभिनव पहल बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने से लेकर कुपोषण मुक्ति, शिक्षा और खेल के प्रोत्साहन तक, वे समाजहित में सतत कार्य कर रहे हैं।   विरूपाक्ष महादेव मंदिर बनेगा आस्था का केंद्र   विरूपाक्ष महादेव मंदिर के भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इसे क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और इसे जल्द पूर्ण करने का संकल्प लिया।   इस भूमिपूजन समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस पहल से रतलाम जिले को धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मिलने की उम्मीद है।

Ratlam News: विद्युत एवं यांत्रिकी समिति की बैठक में अहम निर्णय, अवैध केबल कनेक्शन पर कार्रवाई की सिफारिश

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार विद्युत एवं यांत्रिकी सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी अक्षय संघवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुशंसाएं की गईं।   बैठक में मोबाइल कंपनियों द्वारा अवैध रूप से विद्युत पोल और सेंटर लाइट पोल पर केबल डालने का मुद्दा उठाया गया, जिसे अनुचित मानते हुए कंपनियों को नोटिस जारी करने की सिफारिश की गई। साथ ही, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा नए विद्युत पोल लगाने की जानकारी तत्काल नगर निगम को देने का प्रस्ताव भी पारित हुआ।   समिति ने यह भी सिफारिश की कि लाइट चेकरों द्वारा लापरवाही के मामले में कितने नोटिस जारी किए गए हैं, इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती करने की अनुशंसा भी की गई।   बैठक में समिति प्रभारी अक्षय संघवी के साथ शक्तिसिंह राठौर, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती हीना मेहता, फकरूद्धीन मंसूरी, कार्यपालन यंत्री एवं समिति सचिव राहुल जाखड़, उपयंत्री बृजेश कुशवाह, मनीष तिवारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

MP News: अनियमितताओं के आरोपों में घिरे जामथून के सरपंच, गवानी पड़ गई सरपंची

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जनपद पंचायत रतलाम की ग्राम पंचायत जामथून के सरपंच कचरू डाबी को विभिन्न अनियमितताओं के चलते उनके पद से हटा दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शृंगार श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत यह कार्रवाई की है।   6 वर्ष तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध   इस आदेश के तहत, कचरू डाबी अब किसी भी पंचायत के सदस्य नहीं रहेंगे और अगले 6 वर्षों तक किसी भी पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।   शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई   आधिकारिक आदेश के अनुसार, सरपंच कचरू डाबी अपने पद के दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रहे थे। उन पर अनियमितताओं, लापरवाही, स्वच्छंदचारिता और उदासीनता का आरोप लगा था। इन मामलों को लेकर कई शिकायतें भी प्राप्त हुई थीं, जिनकी जांच के बाद यह निर्णय लिया गया।   सरपंच पद से हटाने का कानूनी आधार   मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के अनुसार, यदि कोई सरपंच या जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही करता है या अनियमितता बरतता है, तो उसे पद से हटाया जा सकता है।  

Ratlam News: थाना बाजना पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 4 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया दस्तयाब, परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशी  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना बाजना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमति नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व में गठित टीम ने अपहृत हुई चार नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों को सौंप दिया।   घटनाओं का संक्षिप्त विवरण   1. अपराध क्रमांक 25/2024   धारा 363 भादवि   रिपोर्ट दिनांक 29.01.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी दिलीप पिता गज्जा भाभर, निवासी ग्राम कण्जीया, थाना पाटन, जिला बांसवाड़ा, राजस्थान   2. अपराध क्रमांक 447/2024   धारा 137(2) बीएनएस   रिपोर्ट दिनांक 06.09.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी जितेन्द्र पिता पुना जी पारगी, निवासी ग्राम कुपडाछत्री, थाना बाजना   3. अपराध क्रमांक 660/2024   धारा 137(2) बीएनएस   रिपोर्ट दिनांक 14.02.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी जग्गु पिता धिरिया चारेल, निवासी ग्राम कुपडाछत्री   4. अपराध क्रमांक 663/2024   धारा 137(2) बीएनएस   रिपोर्ट दिनांक 17.12.2024   दस्तयाबी दिनांक 25.02.2025   आरोपी राकेश पिता रामा भगौरा, निवासी ग्राम राजाखोरा माताजी, थाना शिवगढ़   थाना बाजना पुलिस की सराहनीय भूमिका   बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने में निरीक्षक रणजीत सिंगार (थाना प्रभारी बाजना), निरीक्षक पार्वती गौड (रक्षित केंद्र), उनि देवालाल गुर्जर, उनि कान्तिलाल सोनार्थी, सउनि काशीराम अलावे, सउनि योगेश निनामा, आर 1165 दरबार जमरा, आर 1136 किशन मचार, आर 832 सन्नी मईडा, आर 954 प्रेमसिंह निनामा, आर 842 दीपक बैरावत, म आर 1023 सुनीता भूरिया, म आर 1077 सपना पारगी एवं सायबर सेल के प्रआर मनमोहन शर्मा, आर मयंक व्यास, आर तुषार सिसोदिया की अहम भूमिका रही।   पुलिस की इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। थाना बाजना पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता के चलते बालिकाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

Ratlam News: त्योहार पर विशेष चेकिंग: समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ, रेहान उर्फ बाल छुर्रा के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।   समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।   रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा   इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।   रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: त्योहार पर विशेष चेकिंग: समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ, रेहान उर्फ बाल छुर्रा के साथ गिरफ्तार

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बदमाशों को किया गिरफ्तार   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दो बदमाशों को अवैध धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।   समीर उर्फ मार्बल चाकू के साथ पकड़ा गया   थाना स्टेशन रोड पुलिस ने गुलाब चक्कर के पास सूचना के आधार पर बदमाश समीर उर्फ मार्बल पिता शैहजाद खान उम्र 20 वर्ष निवासी रामरहीम नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक हेमंत परमार और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर को अवैध धारदार खटकेदार चाकू के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 137/2025 दर्ज किया है।   रेहान उर्फ बाल छुर्रा लेकर घूम रहा था, पुलिस ने पकड़ा   इसी प्रकार, थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अंबेडकर ग्राउंड के पास सूचना के आधार पर बदमाश रेहान उर्फ बाल पिता जब्बार खान उम्र 20 वर्ष निवासी जुनी कलाल सेरी, रतलाम को गिरफ्तार किया। प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह चौहान और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे अवैध धारदार छुर्रा के साथ पकड़ा। पुलिस ने उसके कब्जे से छुर्रा जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया है।    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बढ़ी सख्ती   पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार पूरे शहर में सख्त निगरानी रखी जा रही है। थाना प्रभारी दो बत्ती क्षेत्र के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहा है। त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है, जिससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे।   रतलाम पुलिस का अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ratlam News: डॉल्फिन स्वीमिंग पूल और होटल प्रिंस प्लाजा को कोर्ट से झटका, स्टे हुआ खारिज

हॉस्टल की अनुमति पर बना होटल, बिना अनुमति संचालित हो रहा स्वीमिंग पूल, गार्डन और स्पॉ सेंटर   रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम नगर निगम के शासकीय बगीचे की जमीन पर डॉल्फिन स्वीमिंग पूल और होटल प्रिंस प्लाजा के अवैध कब्जे को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने होटल और स्वीमिंग पूल संचालकों द्वारा नगर निगम के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही इन पर लगे स्टे को भी कोर्ट ने हटा दिया है।   हॉस्टल की अनुमति लेकर बनाया होटल   नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार, होटल प्रिंस प्लाजा की मालिक स्नेहलता पति सुभाष सिंह ने भवन निर्माण के लिए हॉस्टल की अनुमति ली थी। लेकिन बाद में इस भवन को कमर्शियल रूप देकर होटल में बदल दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण वर्षों तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इतना ही नहीं, होटल के लिए बिजली की डीपी भी सरकारी जमीन पर नियमों के खिलाफ स्थापित कराई गई थी।   बिना अनुमति संचालित हो रहा डॉल्फिन स्वीमिंग पूल, गार्डन और स्पॉ सेंटर   नगर निगम के अधिवक्ता वीरेंद्र पाटीदार ने न्यायालय में दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि डॉल्फिन स्वीमिंग पूल वर्ष 2010 से संचालित है, लेकिन इसकी कोई वैधानिक अनुमति नहीं ली गई।   डॉल्फिन स्वीमिंग पूल में अब तक दो बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है, एक घटना 22 अप्रैल 2015 और दूसरी 19 मई 2024 को हुई थी। इसके बावजूद पूल का संचालन जारी रहा।   इसके अलावा, डॉल्फिन स्वीमिंग पूल के पास शुभ-लग्न गार्डन और एक स्पॉ सेंटर भी बिना अनुमति के संचालित किया जा रहा था।   नगर निगम की कार्रवाई पर कोर्ट की मुहर   नगर निगम ने जब सरकारी बगीचे की जमीन का अधिग्रहण कर वहां बगीचे का निर्माण शुरू किया, तब डॉल्फिन स्वीमिंग पूल संचालक विजयशंकर पांडे और होटल प्रिंस प्लाजा की मालिक स्नेहलता सिंह ने न्यायालय में याचिका दायर कर स्टे की मांग की थी।   हालांकि, न्यायालय ने सुनवाई के बाद स्टे को खारिज कर दिया और नगर निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। अब नगर निगम इस अवैध कब्जे पर आगे की कार्रवाई कर सकता है।  

0%