Ratlam News: रतलाम में बारात पर हमला: दूल्हे को घोड़ी से गिराया, तलवार से मां घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के ग्राम मथुरी में एक शादी समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। बारात के दौरान गांव के कुछ युवकों ने दूल्हे को घोड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और बारातियों पर हमला कर दिया। इस हमले में दूल्हे की मां समेत कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो देखिए डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के अनुसार फरियादी राधाबाई पत्नी स्वर्गीय गिरधारीलाल पारगी ने बताया कि बुधवार को उनकी पुत्री रानू की बारात धराड़ के पास स्थित भैरूपाड़ा से आई थी। दोपहर करीब 1:30 बजे वर निकासी के दौरान गांव के आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी और ध्रुव वहां पहुंचे और डीजे नहीं लगाने को लेकर विवाद करने लगे। उन्होंने बारातियों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। दूल्हे की मां पर तलवार से वार विवाद के दौरान आरोपितों ने बारातियों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा भी वहां आ गए और हंगामा करने लगे। जब दूल्हे की मां संतोषबाई बीच-बचाव करने पहुंचीं तो अंकित ने तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट आई। कई बाराती घायल, थाने पहुंची बारात हमले में दूल्हे के भाई अमृत, सिताराम और अन्य बाराती भी घायल हुए। घटना के बाद दूल्हे कन्हैयालाल सहित बाराती सीधे थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना के दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपितों को लिया हिरासत में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मामले में आशिष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव, राहुल मईड़ा, संजय मईड़ा और अंकित मईड़ा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने राहुल और अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।

Ratlam News: सहेली की बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पाउडर खिलाया, आपत्तिजनक फोटो खींचकर दी धमकी; पुलिस ने निकाला जुलूस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 12वीं कक्षा की एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ अश्लील हरकत करने और फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी सैफ अली उर्फ ‘मुन्नालाला’ को गिरफ्तार कर लिया है और गुरुवार को उसे कान पकड़वाकर पैदल कोर्ट तक ले गई। वीडियो देखे क्या है पूरा मामला? घटना करीब ढाई महीने पुरानी यानी 30 नवंबर 2025 की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी एक सहेली के जन्मदिन की पार्टी में गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुन्नालाला (सैफ अली) से हुई। आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर सफेद नशीला पाउडर खिला दिया। डर के कारण 5 दिन पहले दर्ज कराई रिपोर्ट आरोपी ने छात्रा को जान से मारने और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इस डर और सामाजिक दबाव के कारण छात्रा काफी समय तक चुप रही, लेकिन आरोपी की बढ़ती प्रताड़ना के बाद उसने 18 जनवरी को थाना औद्योगिक क्षेत्र में हिम्मत जुटाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस की कार्रवाई: निकाला पैदल जुलूस शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपी सैफ अली को दबोच लिया। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी (Molestation), जान से मारने की धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विशेष दृश्य: गुरुवार दोपहर जब पुलिस आरोपी को कोर्ट ले जा रही थी, तब पुलिस वाहन में खराबी आने के कारण आरोपी को पैदल ले जाया गया। इस दौरान आरोपी सरेराह कान पकड़कर चलता नजर आया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी की पृष्ठभूमि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सैफ अली मोचीपुरा क्षेत्र का निवासी है और नगर निगम के सामने चश्मे की दुकान लगाता है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई लड़कियों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है।

Ratlam News: आलोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पिस्टल व 8 जिंदा राउंड के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आलोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस मामले में फरार हथियार सप्लायर की तलाश कर रही है। वीडियो देखिए नाकाबंदी में पकड़ाए आरोपी पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल तथा एसडीओपी पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना आलोट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जीवनगढ़ रोड स्थित महादेव मंदिर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान जावरा की ओर से आ रही टीवीएस अपाचे बाइक (MP 43 ZL 2994) को रोककर तलाशी ली गई। कमर से मिली अवैध पिस्टल तलाशी के दौरान आरोपी शादाब (25) की कमर से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई। जब पिस्टल के मैगजीन की जांच की गई तो उसमें से 8 जिंदा राउंड भी मिले। दूसरे आरोपी जगदीश (26) के साथ मिलकर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। उज्जैन से हथियार खरीदने का खुलासा प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शादाब ने बताया कि उसने यह अवैध पिस्टल और कारतूस उज्जैन निवासी एजाज से खरीदे थे। पुलिस ने आरोपी एजाज को फरार घोषित कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आर्म्स एक्ट में केस दर्ज दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आलोट में अपराध क्रमांक 78/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। जप्त सामग्री पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उप निरीक्षक प्रमोद राठौर सहित पुलिस टीम के कई जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

Ratlam News: धार के बदनावर में सड़क हादसा: रतलाम के हिस्ट्रीशीटर की मौत, मोड़ पर बाइक पेड़ से टकराई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: धार जिले के बदनावर तहसील अंतर्गत कोद-बिड़वाल मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रतलाम के पीपल चौक निवासी 21 वर्षीय हर्ष उर्फ कटोरा पुत्र संतोष पंवार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव इंदौर के देपालपुर ले गए। मोड़ पर बिगड़ा संतुलन, पेड़ से टकराई बाइक जानकारी के अनुसार हर्ष अपनी नानी के यहां बिड़वाल में रह रहा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह बाइक से कोद-बिड़वाल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सुबह राहगीरों ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना रविवार सुबह मार्ग से गुजर रहे लोगों ने सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक देखी। पास की झाड़ियों में हर्ष को मृत अवस्था में पड़ा देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर चोटों के कारण हुई मौत पुलिस के मुताबिक हर्ष के जबड़े सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। कई मामलों में दर्ज था हिस्ट्रीशीटर बताया गया है कि हर्ष रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास के 2, अवैध वसूली के 4, एट्रोसिटी एक्ट का 1 और आम लोगों से मारपीट के 9 से अधिक प्रकरण दर्ज थे।

Ratlam News: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़, ‘मुन्ना लाला’ ने अश्लील फोटो खींचकर दी धमकी

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम में लव जिहाद और महिला सुरक्षा से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर (मुन्ना लाला बनकर) 12वीं की हिंदू छात्रा को बर्थडे पार्टी के दौरान नशीला पाउडर खिलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पूरी घटना: दोस्ती के नाम पर दिया नशीला पदार्थ घटना 30 नवंबर 2025 की है। पीड़िता, जो 12वीं की छात्रा है, अपनी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शिवनगर गई थी। वहां उसकी मुलाकात मुन्ना लाला नाम के युवक से हुई। आरोपी ने छात्रा को सफेद रंग का नशीला पाउडर खाने के लिए दिया। छात्रा के मना करने पर उसने इसे ‘स्वाद में अच्छा’ बताकर उसे खिला दिया। पॉउडर खाते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे चक्कर आने लगे। जब वह बाहर गई, तो आरोपी मुन्ना लाला ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसी दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल से छात्रा की अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। असली नाम सैफ अली, पहले से दर्ज हैं कई मामले जब छात्रा ने विरोध किया और पुलिस में शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जांच में पता चला कि ‘मुन्ना लाला’ का असली नाम सैफ अली (पिता मुश्ताक अली) है, जो मोचीपुरा का निवासी है। आरोपी नगर निगम के पास चश्मे की दुकान लगाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सैफ अली एक शातिर अपराधी है, जिस पर पहले भी शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। डेढ़ महीने बाद पीड़िता ने जुटाई हिम्मत आरोपी लगातार छात्रा को फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था, जिससे वह डरी हुई थी। लेकिन जब उसे पता चला कि सैफ अली पहले भी कई अन्य लड़कियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकतें कर चुका है, तो उसने हिम्मत जुटाई। पीड़िता ने अपनी नानी के साथ थाना औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि: * आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। * फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। * वह नशीला पदार्थ क्या था, इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद ही हो पाएगा।

Ratlam News: बच्चा चोर की अफवाह में ग्रामीणों का हमला, मंदिर से लौट रहे युवकों की पिटाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बिलपांक थाना क्षेत्र के सिमलावदा के पास बुधवार दोपहर बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों ने कार सवार छह युवकों को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। घटना इंदौर फोरलेन स्थित झालरापाड़ा गांव के पास की है। सभी युवक इंदौर के घाटाबिल्लौद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलियाजी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। WATCH VIDEO कैसे फैली अफवाह और हुआ हमला जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे युवकों की कार ढाबे पर रुकी। इसी दौरान आसपास से गुजर रहे बच्चों को देखकर कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ और देखते ही देखते बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कार सवारों को घेर लिया। भीड़ में शामिल महिलाओं समेत कई लोगों ने लात-घूंसे और डंडों से युवकों की पिटाई शुरू कर दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार के शीशे और कांच भी तोड़ दिए। कार में मिले ‘मनोरंजन वाले’ नोट घटना के दौरान कार की डिक्की से 10 और 20 रुपये के मनोरंजन के लिए बनाए गए नकली नोट भी मिले, जिससे ग्रामीणों का शक और गहरा गया। हालांकि पुलिस ने इन नोटों को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चार युवक छुड़ाए गए, दो मौके से भागे मारपीट के दौरान कार में सवार छह में से दो युवक मौके से भाग निकले, जबकि चार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही सातरुंडा चौकी प्रभारी लोकेन्द्रसिंह डावर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर बिलपांक थाने ले गए, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। युवकों का दावा—दर्शन कर लौट रहे थे युवकों ने पुलिस को बताया कि वे सुबह रतलाम के चिकलिया टोल नाके से गुजरने की रसीद भी दिखा चुके हैं और ढाबे पर भोजन व टॉयलेट के लिए रुके थे। इसी दौरान उन्हें बच्चा चोर समझ लिया गया। पुलिस जांच जारी, कोई शिकायत नहीं पुलिस के अनुसार, अब तक बच्चा चोरी की कोई आधिकारिक शिकायत सामने नहीं आई है। युवकों के बताए पते और पहचान की पुष्टि की जा रही है। वायरल रीलों से बढ़ रहा डर और भ्रम हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गिरोह से जुड़े कई वीडियो बिना पुष्टि के वायरल हो रहे हैं। इन्हीं अफवाहों के कारण लोग डर और भ्रम में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को संदिग्ध मान रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अफवाहों के आधार पर कानून हाथ में लेना न सिर्फ निर्दोष लोगों के लिए खतरनाक है, बल्कि यह स्वयं एक अपराध भी है।

Ratlam News: रतलाम में मोमो सेंटर पर बवाल: छात्रा को घूरने पर भड़का विवाद, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 80 फीट रोड स्थित एक मोमो सेंटर के सामने छात्रा को घूरकर देखने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद लात-घूंसे से बढ़कर लाठी-डंडों तक पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। WATCH VIDEO छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप, विवाद ने पकड़ा तूल मिली जानकारी के अनुसार, बंजली स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज की एक छात्रा अपने सहपाठी के साथ फास्ट फूड दुकान पर मोमोज खा रही थी। इसी दौरान वहां खड़े कुछ युवकों पर छात्रा को घूरने का आरोप लगा। छात्रा के साथी ने इसका विरोध किया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। 15-20 युवक पहुंचे, लाठी-डंडों से हमला बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर कॉलेज के 15-20 युवक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और हाथ में आई वस्तुओं से मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवकों के हाथ में लाठियां भी देखी गईं, जिससे सड़क पर हड़कंप मच गया और राहगीरों में दहशत फैल गई। पुलिस ने पहुंचकर संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर थाने ले जाया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी आरोपियों की पहचान कर रही है।

Ratlam News: बाजना के सदला माल में भीषण आग: मकान में लगी आग से 3 बेल, 4 बकरियां और 15 मुर्गे जिंदा जले

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बाजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सदला माल में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव निवासी गौतम पिता जीवणाके मकान में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पशुओं को बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। WATCH VIDEO इस हादसे में तीन बेल, चार बकरियां और करीब 15 मुर्गे जिंदा जल गए, जबकि दो बेल और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई हैं। आगजनी से पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण अज्ञात प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन को सूचना घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित परिवार ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों में सक्रिय चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम पुलिस ने अंतरजिला स्तर पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह रतलाम जिले के जावरा और ताल क्षेत्र सहित आगर-मालवा व राजगढ़ जिलों में सक्रिय था। WATCH VIDEO लगातार वारदातों से दहशत पुलिस के अनुसार 5 फरवरी को जावरा, 6 फरवरी को ताल, आलोट व बड़ोद (जिला आगर) और 7 फरवरी को सुसनेर (जिला आगर) व जीरापुर (जिला राजगढ़) में महिलाओं से मंगलसूत्र, पर्स और मोबाइल छीनने की घटनाएं सामने आई थीं। आरोपी काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार होकर वारदातों को अंजाम देते थे। इन मामलों में ताल थाने पर अपराध क्रमांक 75/26 और जावरा शहर थाने पर अपराध क्रमांक 42/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देशन में बनी विशेष टीम घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी, साइबर सेल और सीसीटीवी विशेषज्ञ शामिल किए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, संदिग्धों की फोटो सोशल मीडिया पर जारी की और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने भोपाल निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है— आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर पुलिस के अनुसार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है— इनके खिलाफ जमानत निरस्तीकरण के लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बरामदगी आरोपियों से पुलिस ने पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान पूरे मामले के खुलासे में ताल, जावरा, बड़ावदा, आलोट थानों की टीम, साइबर सेल और कई पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Ratlam News: रतलाम में युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका में थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के नामली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय शिवम राठौड़ के रूप में हुई है, जो लहसुन का व्यापारी था और एक दिन पहले से घर से लापता था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए नामली थाने के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे रेलवे ब्रिज के पास शिवम का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव जब नामली लाया गया तो बड़ी संख्या में स्वजन और समाजजन थाने के बाहर एकत्रित हो गए और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़ गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के दौरान एसडीओपी किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी गायत्री सोनी ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार पुलिस ने स्वजनों की शिकायत पर पांच आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पैसों के लेन-देन का विवाद आया सामने मृतक के छोटे भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि शिवम ने दो दिन पहले लहसुन का सौदा किया था, जिसकी कुल राशि 4.80 लाख रुपये थी। इसमें से वह करीब 2 लाख रुपये का भुगतान कर चुका था, जबकि शेष रकम को लेकर कुछ लोग लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। प्रदीप के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे चंदन शर्मा नामक युवक उनके घर आया और शिवम को पैसों की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद शिवम वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शाम को वही पांचों आरोपित उनके घर पहुंचे और पैसों की मांग करते हुए घर के बाहर बैठ गए। शव के पास नहीं मिली बाइक और मोबाइल परिजनों का कहना है कि घटनास्थल से शिवम की बाइक और मोबाइल फोन भी गायब थे। शिवम के सिर पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। पुलिस ने दर्ज किया मामला पुलिस ने नामली निवासी अनुराग अग्रवाल, अभिजीत अग्रवाल, रतलाम निवासी चंदन शर्मा, पराग शर्मा और उनके पिता महेश शर्मा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सभी आरोपित आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। इस मामले में एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि परिजनों की शिकायत और संदेह के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।