Ratlam News: रतलाम के कमेड गांव में दो पक्षों के बीच तनाव, चाकूबाजी और आगजनी से माहौल तनावपूर्ण, पुलिस बल तैनात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत कमेड गांव में सोमवार सुबह मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। देखते ही देखते यह विवाद दो समुदायों के बीच तनाव का कारण बन गया। विवाद के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी पहचान लाल सिंह के रूप में हुई है। हमले का आरोप वली मोहम्मद पर लगाया गया है, जिसे लेकर क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बन गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। दोनों पक्षों के बीच पथराव की भी खबर है। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी राकेश खाखा, एसडीओपी किशोर पटनवाला, एसपी अमित कुमार सहित जिला प्रशासन की टीम ADM डॉ शालिनी श्रीवास्तव, SDM ग्रामीण विवेक सोनकर और तहसीलदार पिंकी साठे भी पहुंचे। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है| रतलाम नगर निगम से बुलाई गई दमकल वाहन की मदद से दुकान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आरोपी की तलाश और उपद्रवियों की पहचान की प्रक्रिया भी जारी है।

Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर फिर पथराव, थांदला टोल के आगे कार पर हुआ हमला – बाल-बाल बचे सवार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों पर हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रविवार रात सामने आया जब झाबुआ जिले के थांदला टोल नाके को पार करते ही एक कार पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। घटना में कार के आगे के दोनों शीशे चकनाचूर हो गए। गनीमत रही कि कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन नहीं रोका और तेजी से कार को धामनोद टोल नाके तक ले गया। पत्नी को छोड़कर लौट रहे थे घर जानकारी के अनुसार, सैलाना निवासी अकील खान अपनी पत्नी अमरीन को मायके छोड़कर वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे थांदला टोल नाका पार कर रतलाम सीमा में दाखिल हुए, तभी अचानक कार पर दो बड़े पत्थर फेंके गए। इससे कार के आगे के दोनों शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े पूरे केबिन में बिखर गए। ड्राइवर ने दिखाई हिम्मत, बाल-बाल बचे कार चला रहे ड्राइवर सद्दाम शाह ने पूरी हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी नहीं रोकी और सीधे धामनोद टोल नाके तक पहुंच गए। वहां टोल कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी गई और फिर धामनोद पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बड़ा हादसा टल सकता था घटना के बारे में अकील खान ने बताया कि अगर उस समय ड्राइवर का संतुलन बिगड़ जाता या कोई पत्थर सिर पर लगता, तो जान का नुकसान भी हो सकता था। पत्थर इतनी तेजी से आए थे कि उनका असर जानलेवा हो सकता था। पुलिस जांच में जुटी धामनोद पुलिस चौकी प्रभारी आनंद बागवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना थांदला थाना क्षेत्र की लग रही है। मामले की जानकारी संबंधित थाना क्षेत्र को भेज दी गई है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। लगातार हो रहे हैं हमले, सुरक्षा पर सवाल गौरतलब है कि इससे पहले भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन को इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी होगी, ताकि यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

MP News: आतंकी फिरोज को रतलाम से भोपाल शिफ्ट किया गया, पनाह देने वालों से अब तक नहीं हुई पूछताछ

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जयपुर में हुए सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल एनआईए राष्ट्रीय जांच एजेंसी के मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज 48 को रतलाम जेल से भोपाल सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से गुरुवार रात ही पुलिस और जेल प्रशासन उसे कड़ी निगरानी में भोपाल ले गए। अब तक पनाह देने वालों से नहीं हुई पूछताछ आतंकी फिरोज रतलाम में अपनी बहन रेहाना के घर में छिपकर रह रहा था। हालांकि उसे पनाह देने वालों से अब तक रतलाम पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया है इसलिए जांच की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष के भाई के घर से पकड़ा गया था बता दें कि फिरोज को बुधवार तड़के 4:30 बजे पुलिस ने आनंद कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। उसे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार के घर से पकड़ा गया था। मसरूफ फिरोज का जीजा है और पुलिस का कहना है कि वह अपनी बहन रेहाना के घर पर छिपा था। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश की थी पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के समय फिरोज ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की। इस वजह से उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का भी केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया और रात में सुरक्षा कारणों से भोपाल शिफ्ट कर दिया गया। एनआईए ने तेज की जांच प्रोडक्शन वारंट लेकर ले जा सकती है अपने साथ तीन साल से फरार फिरोज राजस्थान के बांसवाड़ा और रतलाम जिले के आसपास छिपकर रह रहा था। इस दौरान वह बांसवाड़ा में मस्जिदों में नमाज भी पढ़ता रहा लेकिन पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब रतलाम पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद एनआईए की टीम भी रतलाम पहुंच चुकी है और वह जल्द ही प्रोडक्शन वारंट लेकर फिरोज को अपने साथ ले जा सकती है। घर में मिला बिखरा सामान पुलिस जुटा रही इनपुट आनंद कॉलोनी में जहां फिरोज छिपा था वह 18 कमरों का दो मंजिला आलीशान मकान है। पुलिस अधिकारियों की टीम जब वहां पहुंची तो कमरे में बिस्तर पलंग पेटी और अलमारी समेत पूरा सामान बिखरा मिला। एसपी अमित कुमार और एएसपी राकेश खाखा ने मौके का निरीक्षण किया और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया को निर्देश दिए कि घर के सभी सदस्यों की जानकारी जुटाई जाए। जीजा की आय और संपत्ति की होगी जांच एसपी अमित कुमार ने बताया कि घर में रहने वाले लोगों और फिरोज को पनाह देने वालों की भूमिका की जांच एनआईए करेगी। साथ ही पुलिस अपने स्तर पर भी जानकारी जुटा रही है। फिरोज के जीजा मसरूफ की आय के स्रोतों की जांच की जाएगी और अगर कोई अवैध संपत्ति मिली तो उसे नियमानुसार अटैच किया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें

Ratlam News: सड़क किनारे खड़ी एडवोकेट की कार में मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के फ्रीगंज इलाके में एक कार के अंदर युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। यह कार हिमालया होटल के पास सड़क किनारे तीन दिनों से खड़ी थी, जिसमें से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का दरवाजा खोला, तो पिछली सीट के नीचे युवक की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीसीटीवी फुटेज में सामने आई अहम जानकारी पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मृतक 1 अप्रैल की रात करीब 3 बजे नशे की हालत में कार में घुसा था। इसके बाद से वह कार से बाहर नहीं निकला। शुरुआती जांच में किसी तरह की हिंसक वारदात के संकेत नहीं मिले हैं। कार एडवोकेट के परिवार से जुड़ी पुलिस के अनुसार, यह सफेद रंग की महिंद्रा केयूवी कार क्रमांक एमपी 43 सीए 5573 रोशन कुमार वर्मा नामक व्यक्ति की है। उनकी कार की नंबर प्लेट पर एडवोकेट लिखा हुआ है, क्योंकि उनके परिवार में एक वकील हैं। एफएसएल टीम और पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

Ratlam News: बडावदा में अपंजीकृत अस्पताल पर कार्रवाई, दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के जावरा विकासखंड स्थित बडावदा क्षेत्र में अपंजीकृत अस्पताल संचालन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में चिकित्सकीय दल ने 2 अप्रैल की शाम हंस मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया, जहां बिना पंजीकरण के एलोपैथिक पद्धति से उपचार किया जा रहा था। बिना लाइसेंस चल रहा था अस्पताल जांच के दौरान सत्यनारायण पाटीदार और मुकेश लक्षकार से पूछताछ की गई, लेकिन वे चिकित्सकीय उपचार से संबंधित वैधानिक पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके अलावा, उनके पास मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अधिकृत अनुमति भी नहीं थी। सत्यनारायण पाटीदार ने खुद को जनस्वास्थ्य रक्षक बताया, जबकि मुकेश लक्षकार जीएनएम तृतीय वर्ष का छात्र है। एफआईआर दर्ज, चिकित्सा सामग्री जब्त प्रशासन ने मौके से उपचार सामग्री जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ बडावदा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। इस कार्रवाई में डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बर्डिया गोयल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती जारी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बिना पंजीकरण और योग्यताधारी चिकित्सकों के अस्पताल संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अवैध अस्पतालों और फर्जी चिकित्सकों पर लगातार नजर रखी जा रही है, और इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम में बड़ा सड़क हादसा: अनियंत्रित बस मकान में घुसी, ड्राइवर समेत चार घायल

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम-लेबड़ फोरलेन पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। हादसे में बस ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जावरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की वजह आगे चल रहे सीमेंट के ट्राले से सड़क पर गिरी बोरियां बताई जा रही हैं। कैसे हुआ हादसा? घटना रतलाम जिले के जावरा के परवलिया गांव में सुबह करीब 5 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस मंदसौर की ओर से जावरा होते हुए इंदौर जा रही थी। इस दौरान उसके आगे एक सीमेंट से भरा ट्राला चल रहा था। अचानक ट्राले से सीमेंट की बोरियां सड़क पर गिर गईं, जिससे तेज रफ्तार बस असंतुलित हो गई और सड़क किनारे बने माताजी के ओटले से टकराते हुए एक मकान में जा घुसी। चीख-पुकार मचने से दहशत का माहौल हादसे के वक्त बस में सवार यात्री सो रहे थे। अचानक जोरदार टक्कर के कारण बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्री दहशत में आ गए और चीख-पुकार मच गई। जिस मकान से बस टकराई, वहां रहने वाली सायरा नाम की महिला वॉशरूम में थीं, जो हादसे में घायल हो गईं। ड्राइवर कांच तोड़कर बाहर गिरा हादसे के दौरान बस ड्राइवर अमजल (40) कांच तोड़कर बाहर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा, सहायक ड्राइवर बलवीर (35) पिता नारायण, क्लीनर जयकांत (25) पिता देवरा, सभी निवासी सायला, जोधपुर (राजस्थान) घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया सूचना मिलते ही ढोढर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद, गुरुवार सुबह टोल प्लाजा की क्रेन से बस को हटाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यात्रियों की सुरक्षा पर फिर उठा सवाल इस हादसे ने एक बार फिर यात्री बसों की सुरक्षा और सड़क पर ट्रांसपोर्ट नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर सीमेंट से भरे ट्राले से सामान गिरने जैसी घटनाएं यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

Ratlam News: ई-बाइक ब्लास्ट से बच्ची की मौत, शो-रूम संचालक पर गैर इरादतन हत्या का केस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News:  रतलाम में तीन माह पूर्व चार्जिंग के दौरान ई-बाइक ब्लास्ट होने से 11 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने ई-बाइक शो-रूम संचालक इब्राहिम पिता आबिद हुसैन पेटलावदवाला (निवासी चांदनी चौक, रतलाम) के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। ई-बाइक चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, बच्ची की जान गई घटना 4 जनवरी 2025 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पीएंडटी कॉलोनी में हुई थी। भागवत मोरे के घर के पोर्च में चार्जिंग के लिए लगी इलेक्ट्रिक स्कूटर (ई-बाइक) अचानक ब्लास्ट हो गई, जिससे पूरे घर में आग लग गई। हादसे में भागवत मोरे और उनकी 11 साल की नातिन अंतरा पिता दीपक चौधरी (निवासी वड़ोदरा, गुजरात) बुरी तरह झुलस गए थे। अंतरा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुजरात लौटने से पहले हो गया हादसा परिजनों के मुताबिक, अंतरा अपनी मां के साथ गुजरात के वड़ोदरा से नाना के घर आई थी। हादसे के अगले दिन उसे वापस लौटना था, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। आग लगने के बाद धुएं के कारण अंतरा बेहोश हो गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इस हादसे में उसकी 12 वर्षीय कजिन लावण्या भी झुलस गई थी। दो दिन पहले सुधरवाई थी ई-बाइक परिजनों ने बताया कि हादसे से दो दिन पहले ही ई-बाइक को सुधारने के लिए शो-रूम पर ले जाया गया था। हादसे की रात जब बाइक चार्ज हो रही थी, तभी अचानक ब्लास्ट हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़े एक अन्य स्कूटर और घर के अन्य हिस्सों को भी चपेट में ले लिया। शो-रूम संचालक के खिलाफ मामला दर्ज घटना के बाद पुलिस ने मित्र निवास रोड स्थित ई-बाइक शो-रूम संचालक व कंपनी को नोटिस जारी किया था। जांच के बाद शो-रूम संचालक इब्राहिम पेटलावदवाला के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) और 125(a) के तहत गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

MP News: रतलाम में बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था आतंकी: जयपुर सीरियल ब्लास्ट का आरोपी फिरोज गिरफ्तार, 5 लाख का इनामी था

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम पुलिस ने जयपुर सीरियल ब्लास्ट के फरार आतंकी फिरोज खान (48) को गिरफ्तार कर लिया है। वह आनंद कॉलोनी स्थित अपने रिश्तेदार के घर में छिपा था। यह घर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार के भाई मसरूफ जमादार का है। पुलिस के अनुसार, फिरोज किसी बड़ी आतंकी वारदात की योजना बना रहा था, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। ईद मनाने बहन के घर आया था आतंकी फिरोज खान रतलाम में अपनी बहन के घर ईद मनाने के लिए आया था। पुलिस को उसकी लोकेशन का इनपुट मिला था, जिसके बाद बुधवार सुबह 4:30 बजे आनंद कॉलोनी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिरोज बीते तीन साल से फरार था और एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी था। उस पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 10 बार हुई थी सर्चिंग, अब हुआ गिरफ्तार रतलाम एसपी अमित कुमार के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एनआईए और एटीएस की टीमें 10 बार फिरोज की तलाश में रतलाम आईं, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाईं। अब पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आतंकी को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी नेता के भाई के घर छिपा था फिरोज जिस मकान से आतंकी फिरोज को गिरफ्तार किया गया, वह मसरूफ जमादार का है, जो बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार का भाई है। मसरूफ की पत्नी रेहाना, फिरोज की बहन है। यह मकान काफी बड़ा है और इसमें तीन भाइयों के परिवार रहते हैं। मसरूफ मकान के पिछले हिस्से में रहता है, वहीं से फिरोज को गिरफ्तार किया गया। बीजेपी नेता मंसूर जमादार ने कहा, “मैं मकान के आगे के हिस्से में रहता हूं और मेरे भाई मसरूफ पीछे रहते हैं। मुझे फिरोज के वहां होने की जानकारी नहीं थी।” जयपुर ब्लास्ट का 11वां आरोपी था फिरोज 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में 12 किलो आरडीएक्स के साथ जयपुर ब्लास्ट की साजिश में शामिल तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने साजिश में शामिल 11 आतंकियों के नाम बताए थे, जिनमें से 10 जयपुर के थे और एक महाराष्ट्र का। एनआईए पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि फिरोज फरार था। अब एनआईए की टीम जयपुर से रतलाम के लिए रवाना हो चुकी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। स्लीपर सेल सूफा से जुड़ा था फिरोज एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को पुणे से आतंकी इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी को गिरफ्तार किया था। ये सभी आतंकी संगठन सूफा के स्लीपर सेल से जुड़े हुए थे। जयपुर ब्लास्ट की साजिश का मास्टरमाइंड माहन नगर का इमरान खान था, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने शहर में लगाए थे पोस्टर फिरोज की गिरफ्तारी के लिए एनआईए ने रतलाम में इनाम वाले पोस्टर तक लगवा दिए थे। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि वह इतनी आसानी से पुलिस की नजरों से कैसे बचता रहा और क्या वह किसी नई आतंकी साजिश में शामिल था।

Ratlam News: पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा मैसेज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरा यह मैसेज उनके सार्वजनिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया, जिसमें लिखा था, कोठारी जी, घर से बाहर मत निकलिए, वरना जीवन समाप्त कर दिया जाएगा। परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत धमकी भरा मैसेज मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस को सूचना दी गई। पूर्व मंत्री के बेटे संजय कोठारी और निजी सचिव जयेश राठौर ने इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक के जरिए भेजा गया धमकी भरा मैसेज पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के नाम से फेसबुक पेज बना हुआ है। बुधवार शाम 5:29 बजे उनके फेसबुक अकाउंट से जुड़े व्हाट्सएप नंबर पर यह धमकी भरा मैसेज आया। इसमें साफ तौर पर बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई थी। हिम्मत कोठारी बोले- मेरी किसी से दुश्मनी नहीं इस मामले पर पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी ने कहा, मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। धमकी देने वाले ने खुद को किसी सोनी नाम से बताया है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है, अब जांच जारी है। भाजपा नेताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साइबर सेल जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल धमकी भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है।

MP News: मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार: जयपुर में धमाके की साजिश रचने वाला 5 लाख का इनामी रतलाम से पकड़ा गया

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मोस्ट वांटेड आतंकी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी को उसकी लंबे समय से तलाश थी। फिरोज पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। स्पेशल ऑपरेशन के तहत उसे रतलाम में उसकी बहन के घर से पकड़ा गया। कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। बीती रात 2 बजे पुलिस टीम ने आतंकी फिरोज को उसके ठिकाने से धर दबोचा। जयपुर को दहलाने की थी साजिश यह मामला राजस्थान के निंबाहेड़ा के पास से पकड़े गए विस्फोटकों से जुड़ा है। पुलिस को चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि फिरोज इस साजिश में शामिल था और जयपुर को दहलाने की फिराक में था। NIA को लंबे समय से थी तलाश जयपुर ब्लास्ट की साजिश के बाद से फिरोज फरार था। NIA की टीम ने उसकी तलाश में कई जगह पोस्टर और फोटो जारी किए थे। आतंकी को पकड़वाने वाले के लिए 5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। अब आगे क्या फिरोज की गिरफ्तारी के बाद अब NIA और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि उसके और भी साथियों के नाम सामने आ सकते हैं। लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़े रहें

0%