Ratlam News: मासूम से यौन शोषण मामले में एबीवीपी के गंभीर आरोप, एसआईटी की जांच पर उठाए सवाल

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: रतलाम के 80 फीट रोड स्थित सांई श्री स्कूल में 5 वर्षीय मासूम से यौन उत्पीडऩ में जांच कर रही एसआईटी अब सवालों के घेरे में आ गई है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा  औद्योगिक क्षेत्र थाने में कलेक्टर व एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें एबीवीपी (ABVP) ने एसआईटी जांच में शामिल अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए है। आपको बता दे की पुलिस ने गुरुवार को स्कूल डायरेक्टर राकेश देसाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। स्कूल के अन्य छात्रों के परिजन ने मामले में जमकर प्रदर्शन किया था। परिजनों ने लिखित शिकायत कर डायरेक्टर देसाई और स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाए थे। नगर मंत्री सिद्धार्थ मराठा ने बताया की छात्रा वे साथ यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर के बाद एसआईटी जांच गठित की गई थी। स्कूल को 5 दिनों के लिए सील किया था। लेकिन उसके बावजूद स्कूल कर्मचारियों व अन्य लोगों का आना जाना लगा रहा है। जिससे सबूतों के साथ आसानी से छेड़छाड़ की जा सकती है। जांच अधिकारी ने पीड़िता की मां के साथ आरोपियों जैसा व्यवहार किया। जांच अधिकारी ने पीड़िता की मां के बयान को कांट छांट कर दर्ज किया। यही प्रक्रिया अन्य गवाहों व परिजनों के बयानों के लेते समय भी अपनाई गई। जिससे सभी असहज हो गए। इस प्रक्रिया से तो पीड़ित मासूम को न्याय मिलने की की कोई उम्मीद नहीं बचती है। एबीवीपी की मांग है की स्कूल संचालक, प्राचार्य, कक्षा प्राध्यापक व अन्य संबंधित से भी कड़ी पूछताछ की जाए। संलिप्तता एवं मोन स्वीकृत के आधार पर इन्हें भी उक्त प्रकरण में सह-आरोपी बनाया जाए। जांच अधिकारी को हटाने जैसी प्रमुख मांगे रखी है, अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इन बिंदुओ पर जांच की मांगएबीवीपी की प्रांत सहमंत्री रागिनी यादव ने बताया की घटनाक्रम को यदि गंभीरता से समझा जाए तो इसमें कई आयामों से जांच की आवश्यकता है। जैसे की बालिका का कक्षा मैं नहीं होना, कक्षा से जाने पर कक्षा अध्यापक व अन्य सहायक कर्मचारीयों की जिम्मेदारी, दुष्कर्म के समय बालिका की चिल्लाने की आवाज नहीं सुनाई देना। घटना के बाद विद्यालय में शिकायत किए जाने पर उनके द्वारा ध्यान ना देना व घटना को गलत व मनगढंत बताना। विद्यालय परिसर में उचित स्थान पर सीसीटीवी कैमरा का ना होना। क्या पूर्व में भी इसी परिसर में अन्य घटनाए हुई है, ऐसे अहम पहलुओं पर जांच किया जाना चाहिए। जिस पर गठित एसआईटी का कोई ध्यान नहीं है। क्या था पूरा मामला, खबर पढ़ेRatlam News: मामला रतलाम में स्कूली छात्रा से हैरेसमेंट का: सांईश्री स्कूल के संचालक राकेश देसाई के खिलाफ FIR, छिपाने का आरोप – PUBLIC वार्ताCLICK HEREhttps://publicvarta.com/ratlam-news-fir-against-sai-sri-school-director-rakesh-desai-for-harassment-of-schoolgirl-in-ratlam/ Ratlam News: बच्ची से दरिंदगी का मामला, सांईश्री स्कूल कांड में SIT करेगी जांच, अन्य परिजनों के बयान दर्ज – PUBLIC वार्ताCLICK HEREhttps://publicvarta.com/ratlam-news-case-of-cruelty-to-girl-sit-will-investigate-into-saishree-school-incident/?amp=1

Navratri 2024: मध्यप्रदेश के गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक, शहर काजी का फरमान – “मेले में जाना दीन-ए-इस्लाम के खिलाफ!”

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Navratri 2024: मध्यप्रदेश के रतलाम में इस वर्ष नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर सख्त रोक लगा दी गई है। इस निर्णय के तहत कई गरबा पंडालों के प्रवेश द्वारों पर बैनर लगाए गए हैं, जिनमें गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की सूचना दी गई है। यह कदम हिंदू संगठनों और आयोजन समितियों की सहमति से लिया गया है, जिसका उद्देश्य गरबा आयोजन को धार्मिक और सांस्कृतिक सीमाओं के भीतर सुरक्षित और मर्यादित रखना है। मेला और गरबा से दूर रहें मुस्लिम समुदायशहर काजी सैयद अहमद अली ने कथित तौर पर एक लेटर जारी करते हुए मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे नवरात्रि के दौरान मेला और गरबा देखने से बचें और अपने घरों में रहें। उन्होंने इसे दीन-ए-इस्लाम के खिलाफ बताया और कहा कि वर्तमान माहौल को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम नौजवान, महिलाएं और बच्चे गरबा या मेले में न जाएं। काजी ने कहा, “बाजार और मेलों में जाना इस्लाम में जायज नहीं है और इसलिए हम चाहते हैं कि हमारी मां-बहनें इन गैर-धार्मिक गतिविधियों से दूर रहें।” व्हाट्सअप के संदेश से लिया फैसलाकाजी सैयद अहमद अली ने स्पष्ट किया कि उनका यह कदम रतलाम शहर के माहौल को देखते हुए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर फैल रहे संदेशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, “रतलाम एक शांतिपूर्ण शहर है, लेकिन बाहर से आने वाले वॉट्सऐप संदेशों के चलते हमने यह निर्णय लिया है ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।” उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वे प्रशासन के साथ सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों से बचें। गरबा पंडालों में सुरक्षा और मर्यादित वेशभूषा पर जोरनगर व जिले के कई प्रमुख गरबा स्थलों, जैसे मां कालिका माता मंदिर और श्री राम नवयुवक मंडल आदि में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बैनरों के साथ-साथ मर्यादित वेशभूषा की भी अपील की गई है। पंडालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, और सभी संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का अलर्ट मोडरतलाम पुलिस भी नवरात्रि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट मोड पर है। एसपी अमित कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले में 735 स्थानों पर गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें से 28 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। पुलिस द्वारा इन स्थानों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि धार्मिक आयोजन बिना किसी विघ्न के संपन्न हो सके।

UP News: तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में डाली बकरियां, चोरों ने चुराई और कर ली मटन पार्टी

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क: UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेंदुए के हमलों से निपटने के लिए वन विभाग ने पिंजरे में बकरियां रखी, लेकिन अब इन बकरियों की चोरी और मटन पार्टी का मामला सामने आया है। तेंदुआ पकड़ने की वन विभाग की योजना चोरों की इस हरकत के कारण असफल हो रही है, जिससे तेंदुए का आतंक कम होने की बजाय बढ़ गया है। चोरों ने मचाई मटन पार्टीराम बाग कॉलोनी के निवासी रूपेश कुमार के अनुसार, वन विभाग ने उनके गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया था, जिसमें एक बकरी रखी गई थी। लेकिन कुछ ही दिनों में बकरी चोरी हो गई। गांव के लोगों ने मिलकर दूसरी बकरी खरीदी और फिर से पिंजरे में रखी, लेकिन वो बकरी भी चोरों के हाथ लग गई। चोर बकरियों को चुरा कर मटन बनाकर खा गए और तेंदुए को पकड़ने की योजना विफल हो गई। जिलेभर में हो रही बकरियों की चोरीयह सिर्फ एक मामला नहीं है। जिले के पिलाना, कोतवाली देहात, अफजलगढ़ और चांदपुर में भी वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरों से कई बकरियां चोरी हो चुकी हैं। सूत्रों की माने तो बकरियों की चोरी के बाद चोर उनका मटन बना कर खा रहे हैं या फिर बेच रहे हैं, जिससे तेंदुआ पकड़ने की योजना लगातार विफल हो रही है। वन विभाग के प्रयासों को मिली चुनौतीबिजनौर के प्रभागीय वन अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमलों से निपटने के लिए 50 से अधिक पिंजरे लगाए गए थे और बकरियों को चारे के रूप में रखा गया था। लेकिन अब इन बकरियों की चोरी ऑपरेशन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। वन विभाग ने चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। तेंदुए का आतंक जारी, चोरों ने बिगाड़ा ऑपरेशनतेंदुए का खतरा कम करने के लिए वन विभाग की यह योजना अब चोरों के कारण विफल हो रही है। तेंदुआ अब भी क्षेत्र में खुला घूम रहा है और ग्रामीण दहशत में हैं, जबकि बकरियों की चोरी से चोर मटन पार्टी का आनंद उठा रहे हैं। वन विभाग को अब नई योजना बनानी पड़ेगी ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके और बकरियों की चोरी को रोका जा सके।

Ratlam News: मामला रतलाम में स्कूली छात्रा से हैरेसमेंट का: सांईश्री स्कूल के संचालक राकेश देसाई के खिलाफ FIR, छिपाने का आरोप

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। Ratlam News: 80 फीट रोड स्थित सांईश्री एकेडमी स्कूल में 5 वर्षीय मासूम से यौन उत्पीडन के मामले में पुलिस ने गुरुवार को स्कूल संचालक राकेश देसाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आपको बता दे बच्ची के साथ दरिंदगी की खबर लगने के बाद परिजनों ने जमकर विरोध किया था। जिसके बाद मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। वहीं स्कूल के अन्य छात्रों के परिजन ने मामले में रतलाम औद्योगिक थाना क्षेत्र में लिखित शिकायत कर डायरेक्टर देसाई और स्टॉफ के खिलाफ लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने के गंभीर आरोप लगाए थे। आक्रोशित परिजनों की शिकायत और बयान के आधार पर जांच कर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जोशी ने बताया कि 30 सितंबर 2024 को 80 फीट रोड स्थित सांई श्री स्कूल में अध्ययनरत अन्य विद्यार्थियों के परिजनों ने एक लिखित शिकायत थाने में प्रस्तुत की थी। परिजनों के बयान और जांच के दौरान साक्ष्यों में सामने आया कि स्कूल के डायरेक्टर देसाई को 24 सितंबर 2024 की घटना के बारे में जानकारी होते हुए भी उन्होंने घटना को छिपाया था। डायरेक्टर देसाई का यह कृत्य लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 21 की परिधि में आने पर कार्रवाई की है। बता दें कि मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण का कृत्य सामने आने के बाद पुलिस ने 28 सितंबर-2024 को बाल अपचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। 30 सितंबर-2024 को परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद जिला प्रशासन के आदेश पर स्कूल पांच दिन के लिए सील कर दिया था और पुलिस ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन भी किया है, जिसकी जांच एसआईटी अलग से कर रही है। पूरा मामला जानने के लिए यह खबर पढ़ेRatlam News: 5 वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न मामला, सांईश्री एकेडमी के बाहर अभिभावकों का जमकर प्रदर्शन – PUBLIC वार्ता CLICK HERE:https://publicvarta.com/ratlam-news-sexual-harassment-case-with-5-year-old-innocent-parents-protest-outside-saishree-academy/

Iran Vs Israel: मध्य-पूर्व में छिड़ी जंग: क्या ईरान-इजरायल के बीच बढ़ेगा टकराव?

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Iran Vs Israel: मंगलवार रात ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले ने पूरे मध्य-पूर्व में तनाव को बढ़ा दिया है। ईरान के हमले के बाद इजरायल की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा है, जिसमें उसने बदला लेने की बात कही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह संघर्ष व्यापक युद्ध का रूप ले सकता है, और जब तक कोई पक्ष हारता नहीं, तब तक यह युद्ध थमने की संभावना कम है। विश्लेषकों का मानना है कि यह युद्ध सिर्फ ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं रहेगा। अमेरिका भी इजरायल का समर्थन कर रहा है, जबकि ईरान ने अपनी प्रतिष्ठा और प्रभाव बनाए रखने के लिए यह हमला किया है। इजरायल की प्रतिक्रिया कैसे होगी, इस पर दुनिया की नजर टिकी है, क्योंकि यह युद्ध अब क्षेत्रीय सीमा से बाहर निकलने की कगार पर है। ईरान ने अपने प्रॉक्सी संगठनों के समर्थन के साथ इस युद्ध में कूदकर अपने लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है, जबकि इजरायल कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चिंता जताई है और युद्धविराम की अपील की है, लेकिन वर्तमान हालात में इसका कोई हल जल्दी निकलने की संभावना नहीं दिख रही। क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?विशेषज्ञों का मानना है कि यह टकराव राजनीतिक अस्तित्व और प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। ईरान-इजरायल के बीच अब हर एक कदम बेहद अहम साबित हो सकता है।

Railway Job’s: रेलवे में फर्जी नौकरी देने वालों का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड बास्केटबॉल कोच फरार! फर्जी जॉइनिंग लेटर भी जप्त

आरोपियों के पास से पश्चिम रेलवे के करीब 20 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। इन नियुक्ति पत्रों में गैंगमैन, खलासी, और टिकट निरीक्षक जैसे पद शामिल! रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Railway job’s:  पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से रेलवे भर्ती प्रक्रिया के ग्रुप डी और सी के फर्जी जॉइनिंग लेटर भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप भी जब्त किया है, जिसमें नियुक्ति पत्र तैयार किए जाते थे। गिरफ्तार युवक मध्य प्रदेश के पन्ना और शहडोल जिलों के निवासी हैं। वहीं इस पूरे जालसाजी रैकेट का मास्टर माइंड बास्केटबॉल कोच विक्रम बाथव है। शातिर सरगना बाथव की पुलिस को सरगर्मी से तलाश है। गिरफ्तार रैकेट के दो गुर्गों को आज पुलिस न्यायालय में पेश करेगी। शातिर ठगों के सरगना बाथव के खिलाफ भोपाल, मंदसौर में भी जालसाजी के प्रकरण दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारीस्टेशन रोड थाना के सब इंस्पेक्टर प्रेमसिंह हटिला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर डॉट की पुल के पास स्थित एक होटल से दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश लोधी (30), निवासी पन्ना, और विमलेंद्र कुमार मिश्रा (36), निवासी शहडोल, के रूप में हुई है। ये दोनों रतलाम में किसी स्थानीय व्यक्ति के लिए काम कर रहे थे, जो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का रैकेट चला रहा था। पुलिस से इनसे पूछताछ कर रही है। रतलाम के फरार साथी विक्रम बाथवा की तलाश की जा रही है। फर्जी दस्तावेज और नियुक्ति पत्र बरामदपुलिस ने बताया कि इन दोनों आरोपियों के पास से पश्चिम रेलवे के करीब 20 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद किए गए हैं। इन नियुक्ति पत्रों में गैंगमैन, खलासी, और टिकट निरीक्षक जैसे पदों के फर्जी पत्र शामिल हैं। आरोपियों ने ये नियुक्ति पत्र खुद तैयार किए थे। कोर्ट में पेशी और जांच जारीपुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4), 338, 336 (3), और 340 (2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है और इस मामले में रतलाम के अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Terrorist Threat : महाकाल मंदिर समेत MP-राजस्थान के स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र, लिखा- जिहादियों की मौत का बदला लेंगे!

पत्र मिलने के बाद खुफिया एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। राजस्थान के कई शहरों में सघन चेकिंग भी की जा रही है, राजस्थान, मध्य प्रदेश को खून से रंग देने की साजिश? उज्जैन – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Terrorist Threat: महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। अज्ञात व्यक्ति ने एक पत्र के माध्यम से राजस्थान के हुनमानगढ़ के रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी है। इसमें उज्जैन (Ujjain) रेलवे स्टेशन, हनुमानगढ़ जंक्शन सहित राज्य के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर रेलवे स्टेशन सहित राजस्थान के कुछ धार्मिक स्थल को आगामी 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पत्र मिलने के बाद खुफिया एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। राजस्थान के कई शहरों में सघन चेकिंग भी की जा रही है। हनुमानगढ़ के स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि पात्र हमारे यहां मिला था, जिसमें राजस्थान और मध्यप्रदेश को खून से रंगने की बात लिखी थी। साथ ही राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन और उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir Ujjain) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र जीआरपी को सौंप दिया है। पत्र में जम्मू कश्मीर में जेहादियों की हत्या का बदला लेने के लिए स्टेशनों और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी लिखी है। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला है पत्रराजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नागेंद्र सिंह को एक पत्र मिला है, जिसमें राजस्थान के कई शहर और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मंगलवार को मिले पत्र में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के जम्मू कश्मीर के एरिया कमांडर सलीम अंसारी के नाम से पत्र भेजा गया है। जेहादी की मौत का बदला लेंगेपत्र में लिखा है कि हे खुदा मुझे माफ करना जम्मू कश्मीर में मारे जा रहे हमारे जेहादी की मौत का बदला लेंगे। हम ठीक 30 अक्टूबर को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर, गंगानगर और हनुमानगढ़, बूंदी उदयपुर सिटी जयपुर मंडल राजस्थान और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। हम ठीक 2 नवंबर को महाकाल उज्जैन शिव मंदिर और जयपुर के कई धार्मिक स्थान, हवाई अड्डा, मिलिट्री कैंप को बम से उड़ा देंगे। एमपी राजस्थान को खून से रंग देंगेपत्र लिखने वाला ने लिखा है कि हम राजस्थान, मध्य प्रदेश को खून से रंग देंगे। इसके बाद लिखा कि खुदा आफिज, (Jaish E Mohmmad) आतंकवादी संगठन, जैश ए मोहम्मद एरिया कमांडर मो. सलीम अंसारी जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान जिंदाबाद। हालांकि उज्जैन पुलिस को इस बात की सूचना साझा नहीं की गई है। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मीडिया से सूचना हमको मिली है। जानकारी लगने के बाद हम सतर्कता बरत रहे है। राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) से संपर्क कर कार्रवाई करेंगे। 10 साल तक की सजा का प्रावधानतहत सजा हो सकती है। किसी भी तरह की बम की धमकी को, भले ही वह मजाक के रूप में दी गई हो, कानून गंभीर अपराध की श्रेणी में रखता है। ऐसी धमकी से अफरातफरी का माहौल बन सकता है। ऐसे में बम की धमकी देने वाले को 10 साल तक की अलग-अलग धाराओं के कई मायनों में ऐसा लगता है कि आतंकवादी गतिविधियों  से प्रेरित होकर या कोई आतंकी साहित्य पढ़कर ऐसा किया गया है तो पुलिस और दूसरी जांच एजेंसियां अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेशन एक्ट (UAPA) के तहत भी कार्रवाई कर सकती हैं।

MP News: महिला ने कही ज्वेलरी डबल करने की चुपड़ी – चुपड़ी बातें और दे दी गोल्ड चेन, मंगलसूत्र और टॉप्स! फिर पड़ा रोना…

रूकसाना ने अपने साथियों से अंजान बनने की एक्टिंग करते हुए, पीड़िता को चुपड़ी बातों में उलझाया और उसे ज्वेलरी डबल करने का लालच देकर उससे चेन, मंगलसूत्र व अन्य उतरवा लिए. रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। MP News: रतलाम के राम मंदिर क्षेत्र में एक महिला से ठगी के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठगी की यह घटना एक माह पूर्व यानी 31 अगस्त 2024 को हुई थी, जब शक्ति नगर निवासी मंजु राठोर को एक अज्ञात महिला और दो पुरुषों ने ठग लिया था। ठगों ने महिला से चापलूसी कर उसके कान की टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र और अंगूठी उतरवाकर ठगी की थी। घटना के बाद मंजु ने थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 615/2024 धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया की मामले में आरोपी महिला रूकसाना उर्फ सुरैया पति रशीद मुसलमान, निवासी मीरदाता दरगाह के पास जावरा फाटक को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथी नौशाद और फिरोज के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम देने की बात कबूली है। दोनों उत्तरप्रदेश के रहने वाले है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। स्पेशल टीम बनाकर यूपी भेजी गई है , जल्द ही फरार आरोपियों नोशाद और फिरोज को गिरफ्तार किया जाएगा। 165 सीसीटीवी खंगाले, जब मिली सफलतापुलिस ने सबसे पहले राम मंदिर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की। करीब 165 कैमरों की जांच के बाद पुलिस को एक संदिग्ध महिला के जावरा फाटक क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पिछले 15 दिनों से संदिग्ध महिला की तलाश की और आखिरकार 29 सितंबर 2024 को सूचना मिली कि ठगी करने वाली महिला राम मंदिर क्षेत्र में फिर से देखी गई है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी रूकसाना के कब्जे से एक सोने का बड़ा मंगलसूत्र बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.20 लाख रुपये बताई गई है। गेर पर भरोसा करना पड़ा भारीमामले की जांच कर रहे एएसआई सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया की ठगी करने वाले महिला रूकसाना पीड़ित महिला मंजु के पास जाकर किराए के रुपए मांगे। इस दौरान आरोपी रूकसाना के दो अन्य साथी नोशाद और फिरोज वहां पहुंचे। आरोपी रूकसाना ने नोशाद और फिरोज को नहीं जानने की एक्टिंग पीड़िता मंजु के सामने की। रूकसाना ने जो पैसे मांगे उसे नोशाद और फिरोज को दे दिए। जिसके बाद रूकसाना को नोट की गड्डी दोनों शातिर आरोपियों ने थमा दी। यह देखकर मंजु भी हैरान हो गई। रूकसाना ने अपने साथियों से अंजान बनने की एक्टिंग करते हुए, पीड़िता को चुपड़ी बातों में उलझाया और उसे ज्वेलरी डबल करने का लालच देकर उससे चेन, मंगलसूत्र व अन्य उतरवा लिए। ज्वेलरी उतरवाकर उसे एक लाल कपड़े में बांधा और पोटली चालाकी से पीछे करते हुए उसे एक अन्य भारी भरकम लाल पोटली से बदल लिया। महिला जब पोटली खोलने लगी तब आरोपियों ने उसे 5 मिनट बाद खोलने का हवाला दिया। शातिर ठग महिला को पास के मंदिर जाकर वापस आने की बात कहकर रवाना हो गए। जब बहुत देर तक नहीं आए तब महिला ने पोटली खोली तो उसमें से पत्थर निकले। तब महिला ने रोते हुए शोर मचाया और उसके साथ ठगी की जानकारी लोगों को दी। इनकी रही सराहनीय भूमिकाइस पूरे मामले की जांच और गिरफ्तारी में थाना औद्योगिक क्षेत्र के उपनिरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, आरक्षक संजय खिंची, दुर्गालाल गुजराती, दिनेश मईड़ा, महिला आरक्षक सरिता ग्रेवाल, रीना मकवाना, और सुरक्षा समिति सदस्य सुनिता सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Maharashtra News: नरभक्षी बेटे ने खाया मां का दिल, दिमाग और लिवर!, हाईकोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जघन्य अपराध का मामला, आरोपी ने मां के अंगों को काटकर पकाया, खून से सने उसके मुंह देखकर दंग रह गई पुलिस! पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Maharashtra News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर का माकडवाला वसाहत इलाके (Kolhapur) में 35 साल का एक आदमी अपनी 63 वर्षीय मां से शराब पीने के रुपए मांगे। हर मां की तरह वो बुजुर्ग महिला भी उसे शराब पीने से मना कर रही थी। ये बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस बेरहम नरभक्षी बेटे ने यहीं तक अपनी दरिंदगी नहीं दिखाई। उसका मन नहीं भरा तो उसने धारदार हथियार से अपनी मां के टुकड़े करने शुरू कर दिए। उसके शरीर के अंदरूनी अंग खींच कर बाहर निकाले। यह मामला 2017 का है, जिसमें 7 साल बाद बॉम्बे हाइकोर्ट (Bombay Highcourt) ने आरोपी सुनील कुचकोरवी को मौत की सजा सुनाई है। हाईकोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस’ करार दिया, यह मानते हुए कि आरोपी के सुधारने की कोई संभावना नहीं है। न्यायाधीशों की खंडपीठ ने कहा कि यह नरभक्षण का मामला है, क्योंकि आरोपी ने अपनी मां के शरीर के अंगों जैसे दिल, दिमाग, किडनी और लिवर को निकालकर तवे पर पकाकर खाया। इस मामले में 12 लोगों ने गवाही दी, जिसमें रिश्तेदार और पड़ोसी शामिल थे। घटना ने समाज की चेतना को झकझोर दिया है। 28 अगस्त 2017 को, आरोपी सुनील कुचकोरवी ने अपनी 63 वर्षीय मां यल्लामा रामा कुचकोरवी से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब उसने मना किया, तो बेटे ने निर्ममता से उसकी हत्या कर दी और फिर उसके शरीर को नृशंसता से काट डाला। पहले दिमाग, फिर निकाला दिल निकालाआरोपी ने पहले मां का दिमाग निकाला, फिर चाकू से दिल निकाला। इसके बाद एक-एक कर उसका लिवर, किडनी और आंत बाहर कर दी। इसके बाद उसने जो किया, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है।  उसने अपनी मां के दिल, दिमाग, लिवर, किडनी को तवे पर गरम करके नमक-मिर्च के साथ खाना शुरू कर दिया। ये विभत्स दृश्य देख पड़ोसियों का दिल दहल उठा। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस पहुंची तो खून से सने उसके मुंह देखकर दंग रह गई। अब तक का सबसे क्रूर कांडजघन्य हत्याकांड की जांच करने वाले पुलिस इंस्पेक्टर एसएस मोरे ने कहा था, “मैंने मुंबई और महाराष्ट्र के नक्सली इलाकों में अपने करियर में कई हत्याएं और शव देखे। लेकिन ये मामला अब तक का सबसे क्रूर था। हमने मृतक महिला के शव और उसके अंगों के सैंपल डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए भेजे थे सभी मृतक से मेल खाते थे। हमारे पास 12 गवाह थे। इसके साथ ही क्राइम सीन और महिला के शरीर की स्थिति आरोपी की क्रूरता को साबित करने के लिए पर्याप्त थी।” मौत की सजा देने की वजहबॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि अपराधी सुनील कुचकोरवी के सुधार की कोई संभावना नहीं है, क्योंकि उसमें नरभक्षण की प्रवृत्ति है। यदी  उसे आजीवन कारावास दिया जाता है, तो वो जेल में भी इस तरह का अपराध कर सकता है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, सुनील ने 28 अगस्त, 2017 को कोल्हापुर शहर में अपने आवास पर अपनी 63 वर्षीय मां की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद में उसने अपनी मां के शव को हथियार से काटा और उसके कई अंगों को तवे पर तलकर खा लिया।

Ratlam News: ड्रोन से पुलिस रखेगी चप्पे – चप्पे पर नजर, नवरात्रि से पहले दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित

रतलाम – पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। Ratlam News: आगामी नवरात्रि और अन्य प्रमुख त्योहारों के दौरान शहर में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए रतलाम पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (Ips Amit Kumar) के नेतृत्व में जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। दुर्गा प्रतिमा स्थापना स्थलों और गरबा पंडालों का में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। शहर के गरबा स्थल, पांडालों व संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। गरबा आयोजकों को पुरुषों के साथ महिला वोलेंटियर रखने के निर्देश दिए गए। गरबा समापन होने के बाद महिलाओं व बालिकाओं के घर पहुंचने तक पुलिस की गश्त जारी रहेगी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद कर जनता की समस्याएं सुन रहे है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आयोजकों से भी मुलाकात की। उनसे आगामी नवरात्रि और अन्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा की त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे कृत्य करने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान पुलिस की मुस्तैदीनवरात्रि और आगामी त्योहारों के लिए रतलाम पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की है। संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों के साथ पुलिसकर्मी भी हर महत्वपूर्ण स्थल पर मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस बरत रही विशेष सतर्कतापिछले कुछ वर्षों में नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इस बार रतलाम पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती है। जिले व आसपास के क्षेत्रों में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए पुलिस बल ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पंडालों और गरबा स्थलों पर जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजकों से बातचीत की। उन्होंने आयोजकों को सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रवेश और निकास द्वार पर सुरक्षा की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए। गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईनवरात्रि और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशानुसार रतलाम जिले में कॉम्बिंग गश्त की गई। इस अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडों, बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी और उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने कुल 81 से ज्यादा वारंटों की तामील कराई, जिनमें 7 स्थाई वारंट और 74 गिरफ्तारी वारंट शामिल थे। इसके अलावा, जिले के 29 जिलाबदर बदमाशों को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में रतलाम जिले के सभी अनुभागों में इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। बलवा ड्रिल का आयोजनशहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष तैयारियों के तहत बलवा ड्रिल का भी आयोजन किया। 29 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड पर इस ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें रतलाम और जावरा अनुभाग के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। बलवा मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस ने दंगाइयों को नियंत्रित करने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास किया। लाठी पार्टी, टियर गैस पार्टी, राइफल पार्टी और मेडिकल पार्टी जैसी टीमों ने मिलकर अभ्यास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को सिखाया गया कि वे पथराव और हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान किस प्रकार खुद को सुरक्षित रखते हुए कानून व्यवस्था को कायम रख सकते हैं। जनसंवाद और सुरक्षा में जनता की भागीदारी पर जोरपुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस अवसर पर जनसंवाद के माध्यम से लोगों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

0%