नोट बदला या नहीं ? : 2 हजार का नोट 1 अक्टूबर से हो जाएगा बंद, कितने नोट आये और कितने अब भी बाकी?

2 हजार रुपये का नोट बदलने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है, आप एक दिन में 20 हजार तक बदल सकेंगे। खास बात यह है की नोट बदलने के लिए कोई फॉर्म या स्लिप नहीं भरना होगा। पब्लिक वार्ता – नई दिल्ली,जयदीप गुर्जर। आज से 5 माह पूर्व यानी 19 मई 2023 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2 हजार रुपये के नोट को सर्कुलेशन यानी चलन से बाहर करने का एलान किया था। आरबीआई के अनुसार 2 हजार रुपये के नोट बैंक में जाकर बदलवाना या फिर खाते में जमा करवाने को कहा गया था। साथ ही नोट बदलने के लिए आरबीआई ने बैंकों को कहा कि वो कैश डिपॉजिट नियमों का पालन करें। इसके लिए आरबीआई ने 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक बैंकों में 2 हजार रुपये के नोटों को बदलने और जमा करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि पैनिक ना हो इसलिए ये नोट लीगल टेंडर में बने रहेंगे। नोट जमा करवाने के लिए अब लोगों के पास केवल 16 दिन और शेष बचे है। असुविधा और नुकसान से बचने के लिए तुरंत अपने नजदीकी बैंक में जाकर 2 हजार के नोट को बदलवाने का काम जरूर कर ले। देशभर में कितने नोट हुए जमा ? :भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक रिपोर्ट में बताया कि जितने भी 2 हजार रुपये के नोट चलन में थे, उनमें से 93 प्रतिशत नोट बदले जा चुके हैं या बैंकों में जमा करा दिए गए है। बैंक ने बताया कि 31 अगस्त तक केवल 24 हजार करोड़ रुपये के वैल्यू के 2 हजार रुपये के नोट ही सर्कुलेशन में थे। बैंक के आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त 2023 तक सर्कुलेशन से वापस आए 2 हजार रुपये के बैंक नोटों का कुल मूल्य 3.32 लाख करोड़ रुपये है। इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक प्रचलन में 2 हजार रुपये के 93 फीसदी बैंक नोट वापस आ गए हैं। प्रमुख बैंकों से कलेक्ट किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि सर्कुलेशन से वापस प्राप्त 2 हजार रुपये के कुल बैंक नोटों में से लगभग 87 प्रतिशत जमा किए गए है। बाकी को अन्य रुपये के बैंक नोटों से बदल दिया गया है। आंकड़ो पर गौर करें तो अभी भी लोगों के पास 0.24 लाख करोड़ रुपये यानी 24 हजार करोड़ रुपये के 2 हजार के नोट मौजूद है। ये आंकड़ा कुल नोटों का सात प्रतिशत है। (उक्त आंकड़ा एक रिपोर्ट के अनुसार) जानिए क्या है नियम! कैसे बदले नोट :लोग अपने बैंक खाते में 2 हजार के नोट जमा कर सकते हैं या किसी भी बैंक की शाखा में जाकर अपने नोट बदल सकते है। किसी भी बैंक में एक बार में 20 हजार रुपये तक यानी 2 हजार के 10 नोट बदले जा सकते है। नोट बदली के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क या फ़ीस नहीं ली जाएगी। इसके लिए आपको कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, ना ही कोई आईडी प्रूफ आपको देने की जरूरत है। हालांकि यदि 2 हजार का नोट आप अपने बैंक खाते में जमा कर रहे है तो इसकी कोई लिमिट नहीं है। यहां इंकम टैक्स का पैच जरूर बीच में आएगा। अगर आप दो हजार के नोट, जिसकी वैल्यू 50 हजार या उससे अधिक है। जमा करते हैं तो आपको पैन कार्ड (PAN Card) देना होगा।

संवरेगा भविष्य : शहर विधायक के प्रयास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहर, पीएम रखेंगे वर्चुअल आधारशिला

50 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे यानी 8 लेन से होगा जुड़ाव, 1848.86 करोड़ रुपये होंगे खर्च रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। अब इंदौर, पीथमपुर, धार, देवास, झाबुआ, उज्जैन, खण्डवा, बुरहानपुर, नीमच, मंदसौर के बाद रतलाम में भी 1800 हेक्टेयर में नया बड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने रतलाम प्रवास के दौरान रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क विकसित करने की घोषणा की थी। इस नए औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रियल पार्क , टेक्सटाइल्स पार्क के साथ लॉजिस्टिक हब बनाए जाएंगे। आपको बता दे कि शहर विधायक चेतन्य काश्यप लगातार शहर को उद्योगों से जोड़ने के प्रयास में थे। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान रतलाम इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखेंगे। रतलाम के पास प्रस्तावित बिबडौद निवेश क्षेत्र में बुनियादी कामों के लिए एमपीआइडीसी (MPIDC) ने 16 करोड़ रुपये का टेंडर जारी करने के बाद वर्क ऑर्डर भी दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीना में होने वाले कार्यक्रम से वर्चुअल रतलाम इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखेंगे। यह पार्क रतलाम के लिए बड़ी सौगात है। शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर बिबड़ौद-जुलवानिया विशेष निवेश क्षेत्र की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रखी जाएगी। खास बात यह है कि यहां किसी भी उद्योग की बाध्यता नहीं है, यानी हर प्रकार का उद्योग यहां लगाया जा सकेगा। इसके चलते लाजिस्टिक, टैक्सटाइल, रैनवियर, फार्मा, प्रोडक्शन, एजूकेशन, डीपी सहित सभी प्रकार के उद्योग लग सकेंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से बड़ा फायदा :मेगा पार्क में कपड़ा, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनाने की अवधारणा की गई है। यह पार्क दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (delhi – mumbai Xpress way) से बेहतर तरीके से जुड़ा होगा और पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। रतलाम का यह निवेश क्षेत्र लाजिस्टिक हब के रूप में विकसित होगा। प्रदेश शासन ने पहले चरण के लिए 462 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए है। इसके विकास के लिए एमपीआइडीसी (MPIDC) को नोडल एजेंसी बनाया गया है। मिलेगा रोजगार, 1 हजार से अधिक उद्योग :पार्क में छोटे-बड़े 1000 उद्योग आने की संभावना है, जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे के चालू होने के बाद निवेश क्षेत्र की मांग की असल तस्वीर सामने आने लगेगी। विभागीय स्तर पर भी इसका इंतजार किया जा रहा है। दरअसल रतलाम शहर दिल्ली व मुंबई के मध्य में स्थित है। जिस कारण दोनों महानगरों के औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी सामग्री की आपूर्ति को लेकर यहां डिपो स्थापित होने की संभावना बढ़ गई है। यहां समय की बचत होगी, जो दूरी सड़क के रास्ते 13 में तय की जाती आ रही है वो अब करीब 8 घण्टे में तय की जा सकेगी। निवेश क्षेत्र में एक नजर में :यह निवेश क्षेत्र 1482.53-हेक्टेयर शासकीय भूमि पर तैयार होगा। निवेश क्षेत्र की संपूर्ण भूमि शासकीय है। पार्क को मूर्त रूप देने के लिए1848.86 करोड़ रुपये विकास कार्य के लिए खर्च होंगे। 462 करोड़ रुपये का आवंटन पहले चरण में हो चुका है। 16 करोड़ के कामों का टेंडर शुरुआत में हो चुका है। इसमें बिबडौद 724.23हेक्टेयर, सरवनी खुर्द 28.660हेक्टेयर, जामथुन 2.15000हेक्टेयर, जुलवानिया 87.030हेक्टेयर, पलसोड़ी 634.523हेक्टेयर, रामपुरिया 5.940हेक्टेयर गांवो की भूमि का उपयोग होगा।

फिर धराया “सोना” : शहर सराय में पकड़ा 1 लाख से अधिक का अवैध सोना, उज्जैन के युवक को लिया हिरासत में

रतलाम – पब्लिक वार्ता,जयदीप गुर्जर। कुछ दिनों पहले रतलाम पुलिस ने स्टेशन रोड क्षेत्र में अवैध सोने को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने करीब 8 करोड़ रुपये का सोना अवैध परिवहन करते पकड़ा था। जिसकी जांच अभी तक चल ही रही है। बुधवार को दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र पुलिस ने करीब 1 लाख 6 हजार कीमत का अवैध सोना पकड़ा है। पुलिस ने बताया की सूचना मिली थी की स्टेशन रोड से एक व्यक्ति जिसने सफ़ेद रंग की टी शर्ट व नीले रंग का पेंट पहना हुआ है, उसके पास अवैध सोना है। सुचना पर एसपी राहुल कुमार लोढा के निर्देशन व एएसपी राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में एसआई अनुराग यादव ने जवानों के साथ शहर सराय चौराहे पर चेक करते व्यक्ति को रोका। पुछताछ में उसने अपना नाम सावन कसेरा पिता गोपाल कसेरा उम्र 38 वर्ष निवासी शांति पैलस के पीछे तिरुपति प्लैटिनम कालोनी 138, नाना खेडा उज्जैन का रहने वाला बताया। तलाशी के दौरान उसके पास बेग में ज्वेलरी मिली। जिसके ज्वेलर्स के संबंध मे कोई विधिवत दस्तावेज पुलिस को नहीं मिला। उक्त ज्वेलरी को लाने और ले कर जाने के सम्बन्ध में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुछताछ के बाद ज्वेलरी वजनी करीब 28.47 ग्राम के लगभग ज्वेलरी मिली। जिसकी किमती करीब 1 लाख 6 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने सोना जप्त करते हुए जांच के लिए अन्य संबंधित विभागों को भी सूचना कर दी है।

बड़ी कार्रवाई : 8 करोड़ का 13 किलो गोल्ड चढ़ा रतलाम पुलिस के हत्थे, बैग से मिला जीपीएस ट्रेकर और विदेशी मुद्राएं, देखे वीडियो

बड़ी कार्रवाई : 8 करोड़ का 13 किलो गोल्ड चढ़ा रतलाम पुलिस के हत्थे, बैग से मिला जीपीएस ट्रेकर और विदेशी मुद्राएं, देखे वीडियो रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने 13 किलो से अधिक का सोना (GOLD) पकड़ा। दो युवकों के पास से जप्त इस सोने की कीमत 8 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह सोना मुंबई से रतलाम लाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद जप्त सोने के बारे में जांच के लिए जीएसटी (GST) व आयकर (INCOME TAX DEPARTMNET) के अधिकारी भी थाने पहुंचे व जांच में जुट गए है। इतनी बड़ी मात्रा में सोना जप्ती की खबर लगते ही रतलाम के सराफा व्यापारी भी पुलिस थाने पर पहुंच गए। देखे वीडियो : [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bnm_fBs3joE[/embedyt] कार्रवाई को अंजाम देने वाले प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने बताया की मुखबिर से सूचना मिलने पर शनिवार सुबह 5 बजे दो संदिग्ध युवकों को थाना स्टेशन रोड क्षेत्र से पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास बैग में 100 अलग-अलग पार्सल थे, जिनमे सोने के आभूषण रखे थे। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर, तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) भी मिली है। पूछताछ में पकड़ाए गए युवकों ने पुलिस को बताया कि यह सोना मुंबई से रतलाम लाए थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक सुभाष वर्मा पिता शैतानराम निवासी रामपुरा, तहसील श्रीमाधोपुर सीकर (राजस्थान) तथा दूसरा युवक प्रवीण पिता राम निवास सैनी, निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) है। यह दोनों कोरियर कंपनी के युवक बताए जा रहे है। जो कि मुंबई से रतलाम कोरियर बॉय के रूप में सोना लाने का काम करते है। फिलहाल पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। किसी का नहीं बैठा जुगाड़, जमा हुए व्यापारी : सोना पकड़ने की सूचना जैसे ही रतलाम के सराफा व्यापारियों को लगी तो सभी पुलिस थाने पहुंच गए। सूत्रों की माने तो जप्त किया गया सोना रतलाम के साथ ही उज्जैन जिले के खाचरौद, राजस्थान के प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा आदि क्षेत्रों के सराफा व्यापारियों का है जो कि आर्डर के बाद रतलाम में डिलिवर होना था। व्यापारी सुबह से ही थाने पर पहुंचकर बिल आदि दिखाने में जुट गए थे। मगर पूरा मामला आयकर से जुड़ा होने पर पुलिस ने सभी को कॉपरेट करने की बात कही। मामले में अब आयकर व जीएसटी के अधिकारी जांच में जुटे है।

वेतन का इंतजार : सफाई मित्रों को नहीं मिला समय पर वेतन, त्यौहार मनाने के लिए नहीं है रुपये! कैसे मनाएंगे गोगा नवमीं?

वेतन का इंतजार : सफाई मित्रों को नहीं मिला समय पर वेतन, त्यौहार मनाने के लिए नहीं है रुपये! कैसे मनाएंगे गोगा नवमीं? सैलाना/रतलाम – पब्लिक वार्ता, (रिपोर्ट – जयदीप गुर्जर) वाल्मिकी समाज के आराध्य देव गोगा देवजी का जन्मोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा है। इस दिन को समाज गोगा नवमीं के रूप में मनाता है। तरह – तरह की मिठाईयां, नये कपड़े आदि की आवश्यकता त्यौहार मनाने के लिए होती है। मगर रतलाम की सैलाना नगर परिषद के सफाई मित्र इस बार अपने आराध्य का त्यौहार हर्षोल्लास से नही मना पाएंगे। मामला सैलाना नगर परिषद के सफाई कार्य में लगे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन से जुड़ा है। करीब 8 से 10 कर्मियों का पिछले माह के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जबकी हर माह की पहली तारीख को वेतन का भुगतान कर दिया जाता है। लेकिन इस बार परिषद के अधिकारियों की अनदेखी व लेटलतीफी के चलते सफाई मित्रों के आराध्य गोगा देवजी के जन्मोत्सव का हर्षोल्लास कई परिवार नहीं मना पाएंगे। पूरे मामले में सैलाना नगर परिषद के सीएमओ अनिल जोशी से पब्लिक वार्ता न्यूज ने संपर्क करना चाहा मगर संपर्क नहीं हो पाया। प्रभारी अकाउंटेंट नगर परिषद भीमसेन लहरी से जब संपर्क किया तो उनका कहना था की मेरे पास अतिरिक्त प्रभार है, ज्यादा जानकारी मैं नहीं दे पाऊंगा। जानकारी सीएमओ साहब ही दे पाएंगे। ना कपड़े ना मिठाई, कैसे मनाएं त्यौहार : सफाई कर्मियों ने पब्लिक वार्ता से बातचीत में बताया कि “सालभर में एक बार गोगादेवजी का त्यौहार आता है। लेकिन, इस बार अब तक वेतन ना मिलने से घर में त्योहार की कोई तैयारी नही कर पाए हैं। ना कोई नए कपड़े, ना घर में कोई सामान ला पाए हैं। ऐसे में कैसे त्योहार मना पाएंगे।” संज्ञान में नहीं था, तुरंत दिखवाता हूं : पिछले माह के वेतन का भुगतान सफाई मित्रों को अब तक नहीं होने का मामला संज्ञान में नहीं था। भुगतान संबंधित कार्य सीएमओ देखते है। तुरंत इसे दिखवाता हूं। – चेतन्य लक्की शुक्ला (नगर परिषद अध्यक्ष, सैलाना) 

नेता या बिचौलिया? : भाजपा के तथाकथित उम्मीदवार मुकेश पंचोला का ऑडियो – वीडियो वायरल, नोट की गड्डी लेते दिखे नेताजी

नेता या बिचौलिया? : भाजपा के तथाकथित उम्मीदवार मुकेश पंचोला का ऑडियो – वीडियो वायरल, नोट की गड्डी लेते दिखे नेताजी आलोट/रतलाम – पब्लिक वार्ता, विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेशभर में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। सत्ताधारी और विपक्षी दल के नेता टिकट के जुगाड़ में मन लगाकर जुट गए है। चुनावी माहौल में अब वायरल होने का ट्रेंड भी शुरू हो चुका है। रतलाम के आलोट विधानसभा क्षेत्र के तथाकथित भाजपा उम्मीदवार का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाजपा के इस नेता का नाम मुकेश पंचोला है। वायरल वीडियो में कुछ लोग किसी काम को करवाने की बात को लेकर रुपये देते नजर आ रहे है। वहीं मुकेश पंचोला भी उनका काम पहले ही किसी अधिकारी से करवा देने की बात करते नजर आ रहे है। वीडियो में एक व्यक्ति नोटों की गड्डी गिनकर मुकेश की और बढ़ाता है और मुकेश पंचोला उसे सोफे पर रखवाकर उसे ढक देते है। इस वीडियो में मुकेश यह भी कहते नजर आ रहे है कि में नेता नहीं हूं वरना यह सारा भृष्टाचार खत्म कर देता। इस बार मुझे जितवाओ सब भृष्टाचार खत्म कर दूंगा। जानकारी के अनुसार वर्तमान में मुकेश पंचोला के पास जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा का पद है। वहीं पंचोला पिछले विधनसभा चुनाव में निर्दलीय हाथ आजमा चुके है। इस बार नेताजी भाजपा से टिकट चाहने की पूरी चाह रख रहे है। सूत्रों की माने तो लेन देन का यह मामला राजस्व विभाग के किसी अधिकारी से जुड़ा है। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=G1vI1xjKk2M[/embedyt] वीडियो के अलावा एक कथित ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें मुकेश द्वारा वायरल वीडियो को रूकवाने की बात की जा रही है। पूरे मामले में भाजपा के नेता व तथाकथित उम्मीदवार मुकेश पंचोला ने पब्लिक वार्ता से बातचीत में बताया कि उक्त व्यक्ति ने मुझे किसी काम को करवाने के लिए बीच में रखकर लेन देन की थी, यह बातचीत करने के बाद मेरे पास आये थे। ऐसा कोई मामला नहीं है। हालांकि किस काम को लेकर और रुपये किसको देना थे आदि सवालों से पंचोला बचते नजर आए। बड़ा सवाल यही है कि क्या सत्ताधारी पार्टी के नेता सत्ता के दम खम पर अब बिचौलियों की भूमिका का निर्वहन कर रहे है? अगर ऐसा है तो पूरा घटनाक्रम भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात करने वाली सत्ताधारी पार्टी की परत को उजागर कर देने वाला है। उक्त मामले में रूपये देने वाले व्यक्ति की कोई जानकारी अब तक सामने निकल कर नहीं आई है। [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bNyeutqiYe4[/embedyt] (DISCLAIMER : पब्लिक वार्ता न्यूज वायरल वीडियो और ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है।)

0%