Ratlam News: खाद्य सुरक्षा को लेकर रतलाम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, जंक फूड से होने वाले नुकसान पर विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: आयुक्त खाद्य सुरक्षा संदीप यादव के निर्देशानुसार प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा को लेकर एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम की प्रसिद्ध चौपाटी दो बत्ती पर खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जंक फूड, फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और विक्रेताओं को स्वच्छता तथा सुरक्षित खाद्य प्रथाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ: इस अवसर पर चौपाटी क्षेत्र में संचालित खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को प्रशिक्षण दिया गया।  प्रशिक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया— विशेषज्ञों की चेतावनी: जंक फूड और एडिटिव्स के खतरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जंक फूड और फूड एडिटिव्स के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को लेकर आगाह किया। उन्होंने बताया कि ऐसे खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त एमएसजी, ट्रांस फैट, कृत्रिम फ्लेवर और प्रिज़र्वेटिव्स के कारण कई स्वास्थ्य  समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे— संकल्प के साथ समापन कार्यक्रम के अंत में सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया। यह पहल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ शहर में गुणवत्तापूर्ण खाद्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

MP News: चिठ्ठी लिखकर 50 हजार तक का इनाम व विदेश जाने का मौका, उसके लिए लेना होगा डाकघर की इस प्रतियोगिता में भाग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय डाक विभाग द्वारा 09 से 15 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय है –   कल्पना करो कि तुम महासागर हो। किसी को यह पत्र लिखो, जिसमें यह समझाओ कि वे तुम्हारी अच्छी देखभाल क्यों और कैसे करें।   “Imagine you are the ocean. Write a letter to someone explaining why and how they should take good care of you.” प्रतियोगिता संभागीय स्तर पर रतलाम प्रधान डाकघर में 16 मार्च 2025 रविवार को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 मार्च 2025 तक अपना आवेदन अधीक्षक डाकघर, रतलाम संभाग, रतलाम 457001 के पते पर भेज सकते हैं।   प्रतिभागी अंग्रेजी अथवा हिंदी भाषा में पत्र लेखन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के विभिन्न स्तरों पर विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।   मध्यप्रदेश परिमंडल स्तर पर प्रथम पुरस्कार 25,000 रुपये और प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 10,000 रुपये और प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 5,000 रुपये और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।   राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये और प्रमाण पत्र, द्वितीय पुरस्कार 25,000 रुपये और प्रमाण पत्र तथा तृतीय पुरस्कार 10,000 रुपये और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।   अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन विजेता प्रविष्टियों का चयन करेगा और सर्वोत्तम तीन प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा प्रमाण पत्र प्रदान करेगा। इसके अलावा, स्वर्ण पदक विजेता को स्विट्जरलैंड के बर्न स्थित वैश्विक डाक संघ मुख्यालय की यात्रा करने का अवसर या एक वैकल्पिक पुरस्कार दिया जाएगा।   अधिक जानकारी के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं मोबाइल नंबर 9425972971 पर संपर्क कर सकते हैं या भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।   यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों की लेखन क्षमता को निखारने का अवसर देगी, बल्कि उन्हें पर्यावरण संरक्षण और महासागर की देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाने का मंच भी प्रदान करेगी। साथ ही, स्विट्जरलैंड यात्रा जीतने का सुनहरा मौका भी मिलेगा।   यदि आप 09 से 15 वर्ष की आयु के बीच हैं, तो इस शानदार प्रतियोगिता का हिस्सा बनें और अपनी लेखनी से दुनिया को जागरूक करें।

Mahakumbh 2025: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़: 18 की मौत, 25 से अधिक घायल  

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Mahakumbh 2025: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हुआ। घायलों को लोक नायक, कलावती सरण और लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।   कैसे हुई भगदड़   यह घटना प्लेटफार्म नंबर 14 और 15 पर हुई, जहां से रात 8:05 बजे शिवगंगा एक्सप्रेस को रवाना होना था। इसी दौरान, एक अन्य ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 15 पर पहुंच गई, जिससे पहले से मौजूद यात्रियों की भीड़ और बढ़ गई। धक्का-मुक्की के कारण अचानक भगदड़ मच गई।   – नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ से प्रवेश के लिए मुख्य रास्ता प्लेटफार्म नंबर 16 से होकर जाता है, जहां एस्केलेटर और सीढ़ियां हैं।   – शनिवार को छुट्टी के कारण प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक थी।   – जनरल टिकट काउंटर रात तक खुले रहे, जिससे भीड़ लगातार बढ़ती रही।   रातभर चला पोस्टमॉर्टम, पुलिस ने संभाला मोर्चा   मृतकों के परिजनों को जल्द शव सौंपने के लिए पुलिस ने रातभर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया करवाई।   – लोक नायक अस्पताल में 18 मौतों की पुष्टि हुई।   – कलावती सरण में दो और लेडी हार्डिंग में एक व्यक्ति की मौत हुई।   – रात में ही 12 से अधिक शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया।   सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल   हादसे के वक्त स्टेशन पर रेलवे पुलिस और आरपीएफ के कुछ ही कर्मचारी मौजूद थे, जो इतनी भारी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सके।   – स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी सहित कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं, जिससे भीड़ बढ़ती गई।   – भगदड़ के बाद पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन घायलों की संख्या इतनी अधिक थी कि एंबुलेंस की कमी हो गई।   प्रशासन की लापरवाही या अव्यवस्था   इस हादसे ने रेलवे स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन की खामियों को उजागर कर दिया है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या रेलवे प्रशासन ने महाकुंभ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे? इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

MP News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रतलाम का अनोखा लड़का; बालों से ढ़के चेहरे से कभी मचती थी चिढ़, आज दुनियाभर में छाया नाम

रतलाम – पब्लिक वार्ता, जयदीप गुर्जर। MP News: मध्य प्रदेश के छोटे से गांव का एक लड़का एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। देशभर की मीडिया में छाने के बाद अब इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड मिलने का कारण इस लड़के के चेहरे और शरीर पर लंबे-लंबे बालों का होना है। कभी बालों से ढके चेहरे के कारण लोग डरते थे, चिढ़ाते थे। लेकिन आज पूरे गांव की पहचान बनाने के बाद सभी प्यार से पेश आते है।  दरअसल, इस लड़के को ऐसी बीमारी है, जिसकी वजह से उसके चेहरे के बाल 5 सेंटीमीटर तक बढ़ जाते हैं। मध्य प्रदेश में रतलाम जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर नंदलेटा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय ललित पाटीदार वरवोल्फ सिंड्रोम (werewolf syndrome) नाम की बीमारी है। इस दुर्लभ बीमारी के कारण उसके चेहरे पर असामान्य बाल उग आए हैं। पूरा चेहरा सुनहरे बालों से ढ़का रहता है, मानों कोई फिल्मी किरदार हो। इस कारण ललित वोल्फ मेन (Wolf Man) के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है। अब इन बालों ने ललित को वर्ल्ड फेमस बना दिया और उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करवा लिया है। इटली में मिला सम्मान ललित पाटीदार ने पब्लिक वार्ता को बताया की 2 साल पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने उनसे संपर्क किया था।  8 फरवरी को ललित ने अपने परिचित जितेंद्र कुमार पाटीदार के साथ इटली के लिए उड़ान भरी। ललित इटली के मिलान शहर में 6 दिनों तक रहा। इसी दौरान वहां के विशेषज्ञों ने उसकी जांच की। जिसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के एक खास कार्यक्रम में उसे सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किया गया। गिनीज की टीम के अनुसार किसी व्यक्ति (पुरुष) के चेहरे पर सबसे अधिक बाल 201.72/सेमी² हैं। और इसे भारत के ललित पाटीदार ने हासिल किया। 13 फरवरी को मिलान, इटली में लो शो देई रिकॉर्ड के सेट पर सत्यापित किया गया। ऐसी रही ललित की कहानी जन्मजात बीमारी की वजह से ललित के पूरे शरीर पर भूरे बाल उग आए है। ललित के जन्म से ही ऐसे बाल है। नतीजतन, उनका पूरा शरीर बालों से ढका रहता है। आलम यह है कि वे बाकी बच्चों से बिलकुल अलग दिखते हैं। ललित की यह बीमारी दुनिया के सामने सबसे पहले 2019 में आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि ललित पर अब कई ब्लॉग्स बन चुके हैं। भारत के कई राज्यों व शहरों के अलावा विदेशों से भी लोग ललित से मिलने उनके गांव नंदलेटा पहुंच रहे हैं। ललित को शुरुआत में समस्या आई लेकिन अब वे सामान्य जीवन जीते है। ललित को कभी अपने इस रूप से चिढ़ आती थी और इसी इलाज के लिए प्रयास करते थे। लेकिन अब ललित का कहना है की वे इसी तरह रहना चाहते है।  डर जाते थे लोग, लेकिन अब बना पहचान ललित बताते हैं कि, “मेरे मम्मी-पापा कहते हैं कि मेरा जब जन्म हुआ था तो डॉक्टर ने मेरी शेविंग की थी, क्योंकि मेरे पूरे शरीर पर लंबे-लंबे बाल थे, लेकिन जब तक मैं लगभग 6 या 7 साल का नहीं हुआ, तब तक मुझे कुछ भी अलग नहीं लगा. हालांकि जब मैं बड़ा होने लगा तो मैंने पहली बार नोटिस किया कि मेरे पूरे शरीर पर ऐसे बाल हैं, जैसे किसी को नहीं होते और वे लगातार बढ़ रहे थे. थोड़े समय बाद जब मैं घर से बाहर निकलता तो लोग मुझ पर पत्थर फेंकते, बच्चे डर जाते कि कहीं मैं उन्हें बंदर या भालू की तरह काटने के लिए ना चला आऊं. इसके बाद मम्मी-पापा मुझे डॉक्टर के पास ले कर गए, जहां डॉक्टरों ने देखा कि 6 साल की उम्र में मेरे शरीर के लगभग हर हिस्से पर असामान्य बाल बढ़ रहे हैं. डॉक्टरों ने इसे हाइपरट्रिचोसिस बताया, डॉक्टरों का कहना था कि दुनिया में केवल 50 लोग ही होते हैं, जो इस बीमारी से पीड़ित होते हैं, क्योंकि यह बहुत ही असामान्य बीमारी है.”

Maggie Smith Died: मशहूर एक्ट्रेस मैगी स्मिथ का 89 साल की उम्र में निधन, Harry Potter में निभाया था प्रोफेसर मैकगोनागल का रोल

पब्लिक वार्ता,न्यूज डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैगी स्मिथ (Maggie Smith), जिन्हें ‘हैरी पॉटर’ में प्रोफेसर मैकगोनागल (Minerva McGonagall) के किरदार के लिए भारतीय दर्शक विशेष रूप से पहचानते हैं, का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटों, क्रिस लार्किन और टोबी स्टीफंस ने एक बयान में जानकारी दी कि लंदन के एक अस्पताल में शुक्रवार सुबह मैगी ने अपनी आखिरी सांस ली। वे अपने पीछे दो बेटे और पांच पोते-पोतियां छोड़ गई हैं, जो इस अपूरणीय क्षति से गहरे सदमे में हैं। मैगी स्मिथ को उनके करियर में कई पुरस्कारों से नवाजा गया, जिनमें दो ऑस्कर और चार एम्मी अवॉर्ड्स शामिल हैं। उनका करियर लगभग 70 साल तक फैला रहा, जिसमें उन्होंने ‘डाउनटन एबे’ और ‘हैरी पॉटर’ जैसी हिट फिल्मों और शोज में यादगार भूमिकाएं निभाईं। 1969 में ‘द प्राइम ऑफ मिस जीन ब्रॉडी’ के लिए उन्हें पहला ऑस्कर मिला और 1978 में ‘कैलिफोर्निया सूट’ के लिए दूसरा ऑस्कर अवॉर्ड मिला। उनकी अद्वितीय अभिनय प्रतिभा और फिल्मों में उनकी शानदार भूमिकाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। साल 1952 से लेकर 2023 तक डैम मैगी स्मिथ एक्ट्रेस सिनेमा जगत में एक्टिव रहीं। इस दौरान कई शानदार मूवीज के जरिए उन्होंने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। लेकिन हैरी पॉटर की वजह से उनको काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इसके अलावा वह दो बार ऑस्कर अवॉर्ड को भी अपने नाम कर चुकी थीं।

पटाखों पर बैन नहीं : सोशल मीडिया के ज्ञान ने मचाया रतलाम के व्यवसायियों में हड़कंप, जानिए पूरी खबर

केवल बच्चे नहीं बड़े भी जलाते है क्रेकर्स! – सुप्रीम कोर्ट पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। भारत में पटाखों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर बेन यानी प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। इसी बीच रतलाम में पटाखा व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। जब एक सोशल मिडिया इंस्टाग्राम पेज ने भ्रामक जानकारी प्रसारित कर दी। सोशल मीडिया के अधूरे ज्ञान और अपुष्ट खबरे अब कई लोगों की मुश्किलें बन चुकी है। कई व्यापारियों ने इस भ्रामक खबर के बाद ऑर्डर भी केंसल करवा दिए। पब्लिक वार्ता ने जब इस खबर की पड़ताल की तो मालूम हुआ की सुप्रीम कोर्ट ने कुछ और ही कहा।पटाखा जलाने पर बैन को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पर्यावरण की चिंता करना केवल कोर्ट का काम नहीं हैं। यह गलत धारणा है कि पर्यावरण की चिन्ता केवल कोर्ट को होनी चाहिए। वहीं, जस्टिस सुंदरेश ने कहा कि आजकल केवल बच्चे ही क्रैकर्स नहीं जलाते, आजकल तो बड़े लोग भी पटाखा जलाते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से दिवाली पर पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के लिए कोई भी आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि पटाखों के उपयोग पर पूर्व में जारी आदेश को लागू किया जाए। आपको बता दे सुप्रीम कोर्ट ने पहले त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान पटाखे फोड़ने के लिए एक विशेष समय और प्रकार के दिशानिर्देश दिए थे। यह निर्देश दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को लेकर थे। कोर्ट के अनुसार यह निर्देश केवल दिल्ली एनसीआर के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए थे जो अब भी लागू रहेंगे। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण राजस्थान के उदयपुर में दिवाली त्योहार के दौरान पटाखे फोड़ने पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने आज कोई भी निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया और कहा कि राजस्थान सहित सभी राज्यों को वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए पटाखे फोड़ने पर पहले के आदेश को लागू करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध केवल त्योहारों के दौरान ही नहीं बल्कि पूरे साल भर लगाया जाना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम राज्यों को उचित कदम उठाने का निर्देश दे सकते हैं।

गणेश चतुर्थी मुहूर्त : कब विराजमान होंगे घर में बप्पा ?, गजकेसरी व बुधादित्य का अदभुत योग

पब्लिक वार्ता – नई दिल्ली, जयदीप गुर्जर। हर शुभ कार्य के पूजन में सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा की मान्यता है। उनके बाद अन्य देवताओं की पूजा की जाती हैं। किसी भी कर्मकांड में श्री गणेश की पूजा-आराधना सबसे पहले की जाती है क्योंकि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं, और आने वाले सभी विघ्नों को दूर कर देते हैं। भगवान गणेश जी ऋद्धि-सिद्धि के स्वामी हैं। इसलिए उनकी कृपा से संपदा और समृद्धि में कमी नहीं रहती। श्री गणेश जी को दूर्वा और मोदक अत्यंत प्रिय है। भारत में हिंदू पंचांग के अनुसार 19 सितंबर मंगलवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। रतलाम के ज्योतिषाचार्य पं. धीरज शर्मा के अनुसार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर 2023 पर मंगलवार को प्रातः से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक स्थापना का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद हिन्दू कैलेंडर के अनुसार पंचमी तिथि लग जाएगी। इस बार चंद्रमा व गुरु के दृष्टि संबंध में गजकेसरी योग में श्री गणेश चतुर्थी का महापर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा गणेश चतुर्थी में इस बार वैधृति और स्वाति नक्षत्र का योग बन रहा है। यह एक अद्वितीय मुहूर्त है। साथ ही सूर्य और बुध के आपसी राशि परिवर्तन से बुधादित्य योग पूरे 10 दिन गणेश उत्सव में बना रहेगा। इस योग में पूजन अर्चन करने से बुद्धि का बल बढ़ता है। बुद्धि का विकास होने के साथ ही वह सही दिशा में कार्य करती है। शुभ मुहूर्त चौघड़िया अनुसार सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक लाभ व उसके बाद 1 बजकर 30 मिनट तक अमृत योग रहेगा। भक्त कि तुलसी के पत्ते (तुलसी पत्र) गणेश पूजा में इस्तेमाल नहीं करे। तुलसी को छोड़कर बाकी सब पत्र-पुष्प गणेश जी को प्रिय हैं। इसकी सावधानी जरूर रखे।

रेल यात्री ध्यान दे! : तेज बारिश ने थामे रेलवे के पहिये, कई ट्रेन के टाइम टेबल में बदलाव, यात्रा से पहले जरूर जान ले

  पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश व गुजरात में जारी भारी बारिश ने रतलाम रेल मंडल में रेल यातायात को प्रभावित कर दिया है। कई यात्री ट्रेन अलग-अलग स्टेशन पर खड़ी की गई है। कई यात्री ट्रेन रेलवे ने निरस्त कर दी है। इसके अलावा कुछ के टाइम टेबल व फेरों में बदलाव कर उन्हें दूसरे रेल रास्ते से चलाया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेन को रेलवे बदले मार्ग से चला रहा है। इसके पीछेकारण रतलाम से मुंबई रेल मार्ग के रतलाम – गोधरा सेक्शन में लगातार तेज जारी बारिश है। इस रेल मार्ग पर चट्टान व मुरम के पहाड़ है, जिसके बाद यहां बारिश से चट्टान व मुरम पत्थर पटरियों पर या ट्रेन पर गिर रहे है। आपको बता दे कि शनिवार सुबह रतलाम दाहोद रेल खंड पर अमरगढ़ और पंच पिपलिया के बीच ट्रेन नंबर 12494 हज़रत निज़ामुद्दीन मिराज दर्शन एक्सप्रेस का इंजिन और ब्रेकवान पटरी से उतर गया था। बारिश के चलते एक चट्टान पटरी पर गिर गई थी, जीस कारण इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े थे। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद रेलवे ने ट्रेक क्लियर किया। फिलहाल जानिए किन ट्रेन में क्या हुआ बदलाव – इनका किया मार्ग परिवर्तित : 1. 15 सितम्‍बर को वाराणसी सिटी से चली गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 2. 16 सितम्‍बर को जबलपुर से चली गाड़ी संख्‍या 11464 जबलपुर वेरावल एक्‍सप्रेस वाया वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 3. 15 सितम्‍बर को गोरखपुर से चली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-बेरछ-उदयपुरसिटी-असारवा 4. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12918 निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 5. 15 सितम्‍बर को पटना से चली गाड़ी संख्‍या 09448 पटना अहमदाबाद स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 6. 16 सितम्‍बर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या 22901 बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-अहमदाबाद-हिम्‍मतनगर 7. 16 सितम्‍बर को बीकानेर से चली गाड़ी संख्‍या 04711 बीकानेर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुरसिटी-अहमदाबाद 8. 16 सितम्‍बर को जयपुर से चली गाड़ी संख्‍या 82654 जयपुर यशवंतपुर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-उदयपुर सिटी-अहमदाबाद- वडोदरा 9. 16 सितम्‍बर को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद वाराणसी सिटी एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना 10. 17 सितम्‍बर को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना 11. 16 सितम्‍बर को गांधीधाम से चली गाड़ी संख्‍या 12937 गांधीधाम हावड़ा एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-सूरत-जलगांव-भुसावल-खंडवा-इटारसी-भोपाल-बीना 12. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12284 निजामुद्दीन एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-पनवेल 13. 16 सितम्‍बर को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12926 अमृतसर मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल 14. 16 सितम्‍बर को श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटडा़ से चली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमातावैष्‍णोदेवी कटड़ा बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल 15. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12954 निजामुद्दीन मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-मुम्‍बई सेंट्रल 16. 16 सितम्‍बर को इंदौर से चली गाड़ी संख्‍या 19310 इंदौर गांधीनगर एक्‍सप्रेस वाया रतलाम-चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद 17. 16 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12248 निजामुद्दीन बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-सूरत-बान्‍द्रा टर्मिनस 18. 16 सितम्‍बर को ग्‍वालियर से चली गाड़ी संख्‍या 22194 ग्‍वालियर दौंड एक्‍सप्रेस वाया भोपाल-इटारसी-खंडवा 19. 16 सितम्‍बर को बरौनी से चली गाड़ी संख्‍या 19038 बरौनी-बान्‍द्रा टर्मिनस वाया चित्‍तौड़गढ़-अजमेर-पालनपुर-अहमदाबाद- वडोदरा-सूरत 20. 16 सितम्‍बर को हरिद्वार से चली गाड़ी संख्‍या 19020 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान 21. 16 सितम्‍बर को नई दिल्‍ली से चली गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान 22. 17 सितम्‍बर को निजामुद्दीन से चली गाड़ी संख्‍या 12432 निजामुद्दीन त्रिवेन्‍द्रम राजधानी एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-कल्‍याण-पनवेल 23. 17 सितम्‍बर को अमृतसर से चली गाड़ी संख्‍या 12904 अमृतसर सेंट्रल एक्‍सप्रेस वाया नागदा-उज्‍जैन-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-भेस्‍तान 24. 17 सितम्‍बर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चली गाड़ी संख्‍या 22921 बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस वाया वडोदरा-गेरतपुर-अहमदाबाद-पालनपुर-बांदीकुई-भरतपुर शॉर्ट टर्मिनेट की गई ट्रेन : 1. 16 सितम्‍बर को अजमेर से चली गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस को मंदसौर स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया । 2. 17 सितम्‍बर को वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19819 वडोदरा कोटा एक्‍सप्रेस रतलाम से चलेगी तथा वडोदरा से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 3. 17 सितम्‍बर को भोपाल से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19340 भोपाल दाहोद एक्‍सप्रेस नागदा स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा नागदा से दाहोद के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। 4. 18 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19339 दाहोद भोपाल नागदा से चलेगी तथा दाहोद से नागदा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी। यह ट्रेन रहेगी केंसल : 17 सितम्‍बर को बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस 17 सितम्‍बर को रतलाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09382 रतलाम दाहोद स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09350 दाहोद आनंद स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को रतलम से चलने वाली 09358 रतलाम दाहोद स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को रतलम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09383 रतलाम उज्‍जैन स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09381 दाहोद रतलाम स्‍पेशल 17 सितम्‍बर को दाहोद से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09357 दाहोद रतलाम स्‍पेशल

चिंता की बारिश : रेड जोन में आने के बाद रतलाम जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, भारी बारिश का दौर अब तक नहीं थमा, इमरजेंसी नंबर जारी

बवंडर से फसले हुई चौपट, कई कच्चे मकान भी धराशायी, जिले के सभी तालाब लबालब, पढ़िये पूरे जिले की स्थिति – पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। जिले में बीती रात से हो रही लगातार तेज बारिश शनिवार शाम तक भी नहीं थमती नजर आ रही हव। वहीं मौसम विभाग ने रतलाम को रेड जोन में रख कर भारी बारिश की चेतावनी पहले ही जारी कर दी है। इसके बाद से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अधिकारियों के साथ मिलकर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कलेक्टर ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कोटवार, होमगार्ड के जवान, पुलिस जवान तथा अन्य विभागों की टीम को प्रो एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश जारी कर दिए है। गठित टीम सक्रियता से मूवमेंट करते हुए तालाबों, जल संरचनाओं, पुलियाओं व नदियों पर मूवमेंट करते हुए नजर रख रही है। फिलहाल जिले में किसी भी स्थान से अब तक कोई अप्रिय स्थिति या सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किया है। इसके इमरजेंसी नंबर 07412 270 416 है। कंट्रोल रूम 24 घंटे नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की जानकारी व सहायता इन नंबर पर उपलब्ध रहेगी। जिले में जिन स्थानों पर पर पुलिया या रपट ओवरफ्लो हो रही है, वहां मौके पर नायाब तहसीलदारों को भेजा गया है। पुलिस एवं होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए है। बहाव वाले स्थानों पर वाहनों व लोगों को पार करने से सख्ती से रोका जा रहा है। 122 स्थानों पर निगरानी, ढोलावाड़ डेम के 4 गेट खोले : जिले में जल संसाधन विभाग के समस्त 122 छोटे-बड़े तालाबों पर कर्मचारी तैनात किए गए है। जो तालाबों में जल बहाव की स्थिति पर नजर रख रहे है। विभाग के 98 छोटे तालाब तथा 22 बड़े बैराज है, जहां पर निगरानी दल तैनात है। शाम तक की स्थिति में विभाग के लगभग 70 छोटे तालाबों के वेस्ट वेयर चालू थे। सभी तालाब अपनी पूर्ण क्षमता में भर चुके हैं। वहीं शाम 4 बजे तक धोलावाड़ सरोज सरोवर डेम के चार गेट खोले जा चुके है। जिले के बाजना में प्रशासन द्वारा करण नदी और तेलनी नदी पर होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। सैलाना एसडीएम ने बताया कि ग्राम गोवर्धनपुरा में तेज हवा के बवंडर के कारण 7 किसानो की फसलों में नुकसानी हुई है। जिनका सर्वे करके आरबीसी 6 _4 के तहत सहायता दी जाएगी। सैलाना नगरीय क्षेत्र के शिवगढ़ मार्ग पर पानी के कारण जाम की स्थिति का जायजा लेने के बाद प्रशासन से जेसीबी की मदद से पानी की निकासी कराई। निचली बस्तियों में निगरानी, पूरा अमला अलर्ट : रतलाम ग्रामीण एसडीएम ने बताया कि भदवासा से सिखेड़ी मार्ग पर गंगायता नदी पुल के ऊपर बहने के कारण आवागमन रोक दिया गया। मऊ – बिरमावल मार्ग तथा बिरमावल – जबड़ा मार्ग पर पुल के ऊपर पानी बहने के चलते चौकीदारों की तैनाती की है। छतरी – जबड़ा मार्ग पर पुलिस जवान एवं चौकीदार तैनात किए गए। रतलाम शहर में राजस्व, पुलिस तथा नगर निगम की टीम समन्वय बनाकर निचली बस्तियों में सतत निगरानी रख रही है। करमदी, कनेरी, मथुरी गांव में रपट पर जल बहाव के कारण होमगार्ड जवानों तथा कोटवार को तैनात किया गया है। मौके पर नायब तहसीलदारों को भी भेजा गया है। जावरा एसडीएम ने बताया कि जावरा अनुभाग में कहीं किसी मार्ग पर वर्षा के कारण यातायात अवरुद्ध नहीं है। आलोट एसडीएम ने बताया कि अनुभाग में विगत रात से जारी बारिश के कारण ग्राम जोयन,थूरिया, किशनगढ़, धतुरिया, ददियाखेड़ी, भोजाखेड़ी, भूतिया आदि में शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से पुल, रपटो व पुलियाओ पर लगातार पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। मौके पर संबंधित ग्रामों के कोटवार को लगाया है। ग्रामीणों को पुल से गुजरने से रोका जा रहा है। ग्राम अवलिया सोलंकी तथा कस्बा आलोट के राम सिंह दरबार क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा के कारण एक कच्चे मकान के गिरने की शिकायत तथा कुछ मकानों में बारिश का पानी घरों में घुसने से सामान के नुकसान की संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई है। मौके पर संबंधित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को भेजकर प्रभावित व्यक्तियों के रुकने व भोजन के लिए ग्राम पंचायत और नगर परिषद के माध्यम से ग्राम पंचायत अरवलिया सोलंकी में पंचायत भवन तथा कस्बा क्षेत्र में रैन बसेरा भवन में व्यवस्था की गई है। अतिवृष्टि से मकान गिरने व पानी भरने से नुकसान की रिपोर्ट बनाकर आर्थिक सहायता हेतु प्रकरण स्वीकृत किए गए। क्षेत्र में अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि पशु हानि नहीं हुई छह।

भ्रष्टाचार का खुला खेल : निगम के इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर कमीशनखोरी का आरोप, ठेकेदार पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास

पब्लिक वार्ता – रतलाम, जयदीप गुर्जर। नगर निगम में भ्रष्टाचार होने की बाते तो हम सुनते आ रहे है। मगर आज शुक्रवार को निगम के भ्रष्ट व कमीशनखोर अधिकारी पूरी तरह बेनकाब हो गए। जब निगम कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने वाले लगभग 10 से 20 ठेकेदार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के पास शिकायत करने पहुंचे। ठेकेदारों ने निगम के सब इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर कमीशनखोरी व मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। यह ज्ञापन ठेकेदार यूनियन की और से दिया गया। देखिए वीडियो – [embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZMqsKxrE5DM[/embedyt] शिकायतकर्ता ठेकेदार चंदन बसेर ने बताया की निगम के कुछ अधिकारी ठेकेदारों को आए दिन परेशान करते रहते है। उनसे कमीशन की मांग की जाती है। कमीशन देने के बाद भी उनसे एडवांस में और तय से अधिक कमीशन मांगा जाता है। निगम के सब इंजीनियर ब्रजेश कुशवाह पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि कुशवाह द्वारा कमीशन ना देने पर फ़ाइल आगे नहीं बढाने जैसी धमकियां दी जाती है। इसके अलावा कार्य का बिल पास नहीं करना, कार्य को रुकवाना आदि हथकंडे अपनाए जाते है। बकौल इंजीनियर कुशवाह का कहना है कि शिकायत कर दो कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा। मेरी सेटिंग ऊपर तक है। कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को शिकायतकर्ताओं ने वीडियो व कुछ फोटो भी पैसे देते हुए आवेदन के साथ संलग्न किए है। आपको बता दे कि कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के कार्यालय में नहीं मिलने पर ठेकेदारों ने उनसे फोन पर चर्चा कर समस्या सुनाई। जिसके बाद व्हाटसएप से उन तक आवेदन व अन्य दस्तावेज भेजे गए। कलेक्टर ने ठेकेदारों को कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है।

0%