Ratlam News: गोमांस करमुक्त अधिसूचना के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: हाल ही में मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी अधिसूचना में गोमांस को करमुक्त घोषित किए जाने पर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ा विरोध जताया है। विहिप की ओर से गुरूवार दोपहर 01 बजे कलेक्टर कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें अधिसूचना को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर शालिनी श्रीवास्तव को सौंपा गया।  इस दौरान प्रांत गोरक्षा प्रमुख जगदीश धाकड़, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिलाध्यक्ष राधेश्याम रावल, धर्माचार्य सत्संग प्रमुख दीपक व्यास, बजरंग दल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक आशु टांक, जिसा कोषाध्यक्ष शंकरसिंह सोलंकी, जिला गोरक्षा प्रमुख योगेश चौहान, सह गोरक्षा प्रमुख लखन कछावा, दीपक प्रजापत, गोरक्षा सह प्रमुख गनी शक्तावत,  जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुनील राठौड़, सह साप्ताहिक मिलन प्रमुख नीरज सतवानी, जिला बल उपासना प्रमुख सोहम कटारिया, जिला सह सत्संग प्रमुख मुकेश पाटीदार, जिला सह सेवा प्रमुख हर्षित ठाकुर, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा सहित समस्त नगर व ग्रामीण प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी। माँगें निम्नलिखित हैं : 1. हाल ही में राजपत्र में प्रकाशित गौमांस करमुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। 2. मध्यप्रदेश गौ संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गौमांस एवं उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए। 3. छोटे जिलों एवं तहसीलों में चल रहे अवैध कसाइखाने, जो गौवध कर बड़े शहरों में मांस सप्लाई करते हैं, उन पर कठोर कार्यवाही की जाए। 4. राज्य एवं जिला स्तर पर कसाईखाना नियंत्रण समिति का गठन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। 5. विभिन्न मांस बाजारों में उपलब्ध मांस का रैंडम सैंपल परीक्षण कर गौमांस की मिलावट/विक्रय पर रोकज़ लगाई जाए। 6.गोमांस को खाद्य सामग्री की श्रेणी से मुक्त रखा जाय यह हिंदू समाज की आस्था है 7. गौमूत्र एवं गोबर से बने उत्पाद (जैसे दीपक, अगरबत्ती, जैविक खाद आदि) कोd करमुक्त कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Ratlam News: रतलाम नवरात्रि मेला : 6 स्थानों पर मिलेगी निःशुल्क पार्किंग, भजनों से सराबोर हुआ मेला, आज होगा राजस्थानी लोकगीत-लोकनृत्य का आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में नगर निगम ने नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा दी है। मेले में आने वाले आगंतुक अब अपने वाहन 6 स्थानों पर निःशुल्क पार्क कर सकेंगे। इनमें पुराना कलेक्टोरेट परिसर, कोर्ट चौराहा, मित्र निवास रोड, आनन्द कॉलोनी, लोकेन्द्र भवन रोड और रोटरी उद्यान शामिल हैं। निगम ने बताया कि सभी पार्किंग स्थल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे, फिर भी नागरिकों से वाहन सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की गई है। मेले के दूसरे दिन नगर निगम के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय भजन गायक दीपक बाथरा ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बना दिया। भजन संध्या की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद ‘चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है’, ‘वीर हनुमाना अति बलवाना’, ‘शिव तांडव स्तोत्र’ जैसे गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी कड़ी में आज 25 सितम्बर को रात 8 बजे से सुरेश गेहलोत राजस्थान ग्रुप के कलाकार मंच पर लोक गीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। महापौर प्रहलाद पटेल और निगम टीम ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Ratlam News: JSG संगिनी उमंग परिवार ने जन चेतना मुक बधिर स्कूल के 85 बच्चों को दिया स्नेह उपहार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम ने सोमवार को जन चेतना मुक बधिर स्कूल में विशेष सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूल के 85 बच्चों को नाश्ता, चॉकलेट और पैकेट वितरित किए गए। इस सेवा प्रोजेक्ट का लाभ मीना जी गादिया ने लिया, जिनकी सराहना पूरे ग्रुप परिवार द्वारा की गई। कार्यक्रम में ग्रुप अध्यक्ष रेनु लुनिया, निर्मला पटवा और अनिता कोठारी ने मीना जी गादिया का स्वागत किया। सेवा कार्यक्रम में झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता की विशेष उपस्थिति रही, जिनका अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर ग्रुप पूर्व अध्यक्ष संगीता जी कांठेड़ सहित बड़ी संख्या में संगिनी परिवार की सखियां और सदस्य उपस्थित रहे। संगिनी उमंग परिवार की ओर से सभी सखियों को धन्यवाद दिया गया जिन्होंने समय निकालकर इस सेवा प्रोजेक्ट में सहभागिता की और आगे भी इसी प्रकार सेवा भावना से जुड़े रहने का आग्रह किया गया।

Ratlam News: जनसुनवाई रतलाम : 105 आवेदनों पर हुई सुनवाई, पानी व पट्टे सहित कई मुद्दों का हुआ निराकरण

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:  कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर राजेश बाथम एवं एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आम नागरिकों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही निराकरण योग्य आवेदनों का विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में निपटारा किया गया, वहीं शेष आवेदनों को तय समयसीमा में निपटाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में डॉ. देवीसिंह कॉलोनी के रहवासियों ने पानी की समस्या उठाई। रहवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पहले सरकारी नल कनेक्शन से पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन झूठे आवेदन के आधार पर नल कनेक्शन काट दिए गए। नगर निगम ने आश्वासन दिया था कि जब तक नल नहीं लगेंगे, तब तक टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय दबाव में टैंकर सुविधा भी बंद कर दी गई। अब कॉलोनीवासियों को 5 किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इस मामले में अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। इसी तरह, ग्राम बड़ावदा के विनोद परमार ने कच्चे मकान के पट्टे की मांग को लेकर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मजदूरी से परिवार का पालन पोषण करने के बावजूद कई बार पट्टे के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक पट्टा जारी नहीं हुआ। कलेक्टर ने इस संबंध में सीएमओ बड़ावदा को निर्देशित किया। वहीं, ग्राम नोलक्खा निवासी अशोक नायक ने पत्नी की बीमारी से आकस्मिक मृत्यु के बाद आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से बच्चों का पालन-पोषण कठिन हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम जावरा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों पर भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

MP News: सेकंड राउंड MBBS काउंसलिंग में रतलाम के अभ्यास इंस्टिट्यूट के 20 से ज्यादा विद्यार्थियों का चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2025 के बाद चल रही MBBS Counselling 2025 में रतलाम का अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट लगातार सफलता का परचम लहरा रहा है।संस्थान के डायरेक्टर ने बताया कि पहले राउंड की MBBS Counselling में जहाँ 30 विद्यार्थियों को सीट मिली थी, वहीं 22 सितंबर को घोषित सेकंड राउंड काउंसलिंग रिजल्ट में भी 20 से अधिक छात्रों का चयन MBBS कोर्स में हुआ है। द्वितीय राउंड में चयनित विद्यार्थी एवं कॉलेज : संस्थान ने बताया कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

Ratlam News: ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को, 55 से अधिक प्रतिभाएं होंगी सम्मानित, डॉ. जयंत सूभेदार को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ब्राह्मण समाज छात्रवृत्ति एवं आर्थिक सहायता न्यास का 31वां प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर (रविवार) को शाम 4 बजे होटल नारायणी पैलेस, 80 फीट रोड पर आयोजित होगा। इस अवसर पर समाज की 55 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान और 40 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। न्यास अध्यक्ष डॉ. अमर सारस्वत ने बताया कि 10वीं, 12वीं बोर्ड एवं महाविद्यालयीन परीक्षाओं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 45 विद्यार्थियों को शुद्ध रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 40 जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तक क्रय हेतु छात्रवृत्ति दी जाएगी। विशेष सम्मान विशेष उपलब्धियों पर अभिनंदन मुख्य अतिथि कार्यक्रम में महाराजा सयाजी विश्वविद्यालय बड़ौदा के पूर्व रजिस्ट्रार नवीन ओझा, मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष पं. विष्णु राजोरिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अपील समारोह को सफल बनाने की अपील परामर्शदाता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, डॉ. अमर सारस्वत, अनुराग लोखंडे, सत्येंद्र जोशी, गिरीश सारस्वत, विनीता ओझा, लगन शर्मा एवं न्यास के अन्य पदाधिकारियों ने की है।

Ratlam News: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम चुनाव सम्पन्न, डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष और डॉ विनय शर्मा बने सचिव

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम शाखा के वर्ष 2025-26 हेतु 73वें वार्षिक चुनाव शनिवार, 20 सितंबर 2025 को IMA Hall पर सम्पन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ चैतन्य खण्डेलवाल अध्यक्ष, मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ विनय शर्मा सचिव एवं डॉ मनीष गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी में डॉ भरत कुमरावत एवं डॉ देवेंद्र शाह उपाध्यक्ष, डॉ कार्तिक नामदेव एवं डॉ ध्रुवेंद्र पांडेय सहसचिव, जबकि डॉ के.एस. लिखार क्लिनिकल सचिव चुने गए।साथ ही, डॉ पदम घाटे, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभि मेहरा, डॉ विपिन माहेश्वरी, डॉ अभय चोपड़ा को सेंट्रल रिप्रेजेंटेटिव और डॉ योगेंद्र चाहर, डॉ गोपाल यादव, डॉ पी.एन. श्रीवास्तव, डॉ सोनी यादव, डॉ अभिषेक अरोड़ा को स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मनोनीत किया गया। चुनाव प्रक्रिया डॉ कैप्टन एन.के. शाह, डॉ जयंत सूभेदार, डॉ अरुण पुरोहित, डॉ अभय चोपड़ा, डॉ विपिन माहेश्वरी एवं डॉ अभि मेहरा की देखरेख में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में CMHO डॉ संध्या बेलसरे ने उपस्थित होकर नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।पिछले वर्ष संस्था के अध्यक्ष डॉ गोपाल यादव और सचिव डॉ अभिषेक अरोड़ा ने दायित्वों का सफल निर्वहन किया था। इस अवसर पर डॉ एन.के. शाह द्वारा IMA रतलाम को ₹2.5 लाख का दान दिया गया। चुनाव उपरांत डॉ अक्षय लाहोटी (हेमैटोलॉजिस्ट, CHL हॉस्पिटल, इंदौर) ने “Approach to Thrombocytopenia” विषय पर CME व्याख्यान प्रस्तुत किया।

Ratlam News: सेवा पखवाड़ा: रॉयल कॉलेज रतलाम में उद्योग विभाग ने दिया युवाओं को स्वरोजगार व स्टार्टअप का मंत्र

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रॉयल इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, सालाखेड़ी कैंपस में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र रतलाम द्वारा कौशल विकास और उद्यमिता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंधक सौरभ पांडे एवं आयुषी बैरागी ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर, सरकारी योजनाओं और उद्योग विभाग की नीतियों की जानकारी दी। प्राचार्य डाॅ. प्रवीण मंत्री ने बताया कि यह कार्यक्रम युवा वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रबंधक सौरभ पांडे ने अपने उद्बोधन में बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 18 से 45 वर्ष की आयु के 8वीं उत्तीर्ण युवाओं को स्वरोजगार हेतु विनिर्माण गतिविधियों में अधिकतम 50 लाख रुपए और सेवा व व्यापारिक गतिविधियों के लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। सरकार इसके साथ 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी और सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क का लाभ भी देती है। साथ ही MPMSME पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रबंधक आयुषी बैरागी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर केंद्रित है और लाभार्थियों को परियोजना लागत पर 15 से 35 प्रतिशत तक मार्जिन मनी सब्सिडी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में कॉमर्स विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा, प्राध्यापक मृदुला उपाध्याय, प्रियंका दवे, कहकशा चिश्ती, स्नेहा चौरसिया, मीनाक्षी गोयल, संजय धाकड़, यक्षेन्द्र हरोड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Ratlam News: रतलाम के शूटर हर्षवर्धन सिंह राठौर ने नेशनल शूटिंग रैंकिंग में टॉप 30 में बनाई जगह

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: खेलों की दुनिया में रतलाम का नाम लगातार रोशन हो रहा है। शहर के युवा शूटर हर्षवर्धन सिंह राठौर ने भोपाल में आयोजित भारतीय शूटिंग टीम सिलेक्शन ट्रायल 5 और 6 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अर्जित करते हुए यूथ कैटेगरी की टॉप-30 रैंकिंग में जगह बनाई है। हर्षवर्धन ने यह उपलब्धि 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर एमर्स शूटिंग एकेडमी, रतलाम के डायरेक्टर एवं एनआईएस प्रमाणित कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हर्षवर्धन के अलावा एकेडमी के ही 14 वर्षीय वैदिक टांक ने भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया। एकेडमी के अध्यक्ष और भारतीय सेना से रिटायर मानद सूबेदार मेजर भारत सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Ratlam News:  रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : धराड़ चौकी ने 50 पेटी अवैध शराब व बोलेरो पिकअप जप्त, आरोपी फरार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की। दिनांक 15 सितंबर 2025 की शाम को पुलिस सहायता केंद्र धराड़ पर ड्यूटी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद बोलेरो पिकअप (वाहन क्रमांक MP-43 JZ-0483) में अवैध शराब व बियर लेकर नलकुई–भाटीबड़ौदिया रोड पर दो युवक खड़े हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसका साथी भाग निकले। पीछा करने पर बोलेरो को नलकुई गांव पार कच्चे रास्ते पर रोका गया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वाहन की तलाशी लेने पर कुल 50 पेटी (464 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब का विवरण – कुल कीमत – लगभग ₹2,53,200/-बोलेरो पिकअप वाहन भी जप्त किया गया। थाना बिलपांक में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। सराहनीय भूमिका – इस कार्रवाई में निरीक्षक अय्यूब खान, उप निरीक्षक दीपक डामोर, उनि. सुनिल सिंह राघव, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार व आर धीरज की सराहनीय भूमिका रही। केश खाखा (रा.पु.से.), विवेक कुमार लाल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी बिलपांक अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस चौकी धराड़ और साइबर सेल टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की|