Ratlam News: विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में विरुपाक्ष महादेव प्रखंड, धराड़ में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की विस्तृत जानकारी साझा की गई।   धर्म रक्षा एवं समाज सुरक्षा का संकल्प   मुख्य वक्ता विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अधर्म का नाश करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल हिंदू समाज की सुरक्षा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।   सम्मेलन में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति   इस सम्मेलन में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला सहसंयोजक अंशु टांक, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान,  जिला धर्माचार्य हीरालाल सीरवी, जिला सह धर्म प्रसार प्रमुख दिलीप  मईड़ा, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश  पाटीदार, उपाध्यक्ष भेरुलाल  निनामा, प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर,प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखण्ड बल उपसना प्रमुख कान्हा भाभर, दीपक चौहान, संदीप  निनामा, राजू मुनिया, राजेश  राठौड़, दुर्गा शंकर राठौड़, कृषणपाल सिंह, करण सिंह आदि खण्ड प्रखण्ड व ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बजरंग दल के सशक्तिकरण पर जोर   विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने कहा, “बजरंग दल इस देश में विश्वास का प्रतीक है। जब कोई मां निश्चिंत होकर अपनी बेटी को स्कूल, कॉलेज या नौकरी पर भेज सके, यह भरोसा समाज में बना रहे, इसके लिए बजरंग दल का सशक्त होना जरूरी है।”  कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।  

Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज रतलाम: ऐतिहासिक चुनाव में झमक पडियार बने अध्यक्ष, 98% मतदान दर्ज  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री मारू भांबी समाज, रतलाम शहर अध्यक्ष पद के लिए बेलेट पेपर के माध्यम से ऐतिहासिक चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें झमक पडियार को समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। इस चुनाव में समाज के दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था।   मतदान की प्रक्रिया समाज के बाबा रामदेव जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जहां समाजजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रिकॉर्ड 98% मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व अध्यक्ष बद्रीलाल पुनवर और बगदीराम मदेल ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई।   नवनिर्वाचित अध्यक्ष झमक पडियार का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा, जिसमें वे समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। समाज में इस ऐतिहासिक चुनाव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।   समाज के इस ऐतिहासिक चुनाव से यह स्पष्ट है कि समाजजन अपनी एकजुटता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जागरूक हैं।

NEET 2025: अभ्यास इंस्टिट्यूट द्वारा क्रैश कोर्स: 21 मार्च से शुरू होगी डॉक्टर बनने की तैयारी, जल्दी करें आवेदन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। NEET 2025: मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET 2025 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर ने क्रैश कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। यह क्रैश कोर्स 21 मार्च और 26 मार्च 2025 से प्रारंभ होगा।    NEET की तैयारी के लिए सुनहरा मौका   संस्थान की डायरेक्टर नीलिमा कुमावत ने बताया कि MP बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, और CBSE बोर्ड की परीक्षाएं 25 मार्च तक पूरी हो जाएंगी। ऐसे में कई छात्र इस भ्रम में रहते हैं कि अब NEET की तैयारी कैसे करें।   इसी को ध्यान में रखते हुए अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट ने कम समय में प्रभावी रणनीति के साथ तैयारी कराने के लिए क्रैश कोर्स लॉन्च किया है। इसमें मुख्य विषयों पर विशेष फोकस किया जाएगा, ताकि छात्रों को NCERT आधारित 80-85% प्रश्नों पर अधिक पकड़ मिल सके।    क्रैश कोर्स की खासियतें   – संक्षिप्त एवं प्रभावी कोर्स   – NEET के मुख्य टॉपिक्स पर फोकस   – अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन   – NCERT आधारित पढ़ाई   डॉक्टर बनने का सपना होगा पूरा   नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह क्रैश कोर्स बेहतर अवसर साबित हो सकता है। इच्छुक विद्यार्थी अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट, शास्त्री नगर, रतलाम से संपर्क कर सकते हैं और अपने डॉक्टर बनने के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।  

Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर: जानलेवा हमला करने वाले आरोपी धारदार हथियार के साथ गिरफ्ता

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के ओसवाल नगर में एक आदतन अपराधी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।   घटना का संक्षिप्त विवरण   15-16 मार्च 2025 की मध्य रात्रि करीब 01:15 बजे ओसवाल नगर में समीर मार्बल नामक व्यक्ति अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान शंकर मईडा, रितेश मईडा और रोशन डगर ने चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल समीर मार्बल को उसका दोस्त नारायण मेडा सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा।   इस वारदात के बाद थाना दीनदयाल नगर में अपराध क्रमांक 189/25 के तहत धारा 109, 296, 3(5) BNS में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।   पुलिस कार्यवाही   घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के निर्देशन में टीम गठित कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।   आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है और प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई है।   गिरफ्तार आरोपी   1. रितेश पिता शंभू सिंह मेडा (उम्र 18 वर्ष) निवासी शांतिनिकेतन स्कूल के सामने, ओसवाल नगर।   2. रोशन पिता सतीश डागर (उम्र 18 वर्ष) निवासी रेलवे पटरी के पास, सुभाष नगर (हाल मुकाम: भोलेनाथ मंदिर के पास, ओसवाल नगर)।   3. शंकर पिता मांगीलाल मेडा (उम्र 19 वर्ष) निवासी ओसवाल नगर, मईडा।   सराहनीय भूमिका   इस कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार, सहायक उपनिरीक्षक मुरली मकवाना, आरक्षक धीरज यादव, बिलर सिंह, दीपक सिंह, अवधेश परमार, मकन, साइबर सेल से प्र.आर. हिम्मत सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।  

Ratlam News: राजा टोडरमल जयंती पर जांगड़ा पोरवाल समाज ने किया 55 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जांगड़ा  पोरवाल समाज ट्रस्ट और अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में राजा टोडरमल जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 16 मार्च 2025, रविवार को मानव सेवा समिति, कॉलेज रोड, रतलाम पर आयोजित किया गया, जिसमें समाजजनों और अन्य रक्तदाताओं ने कुल 55 यूनिट रक्तदान किया।    रक्तदाताओं को मिला सम्मान   कार्यक्रम में रक्तदाताओं को समाज द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान करने वालों में निर्मला विजय धनोतिया, पूर्णिमा प्रवीण फरक्या, मनीषा तरुण पोरवाल, रिंकू अविनाश पोरवाल, पूजा प्रवीण पोरवाल ने जोड़े से रक्तदान किया। इसके अलावा कशिश, नेहल, प्रेरणा, ज्योति, माधुरी, ऋतिक, अंकित, संजय, राकेश, लोकेश, मोहित शर्मा, ऋतिक पालीवाल, श्रीकांत मेहता, राकेश बोरासी, संजय गिरी सहित कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।   समाजजनों की रही विशेष उपस्थिति   इस अवसर पर समाज ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. गोपाल मुजावदिया, सचिव अनिल पोरवाल, मनोहर पोरवाल, राकेश पोरवाल, अखिलेश गुप्ता, गोविंद काकाणी उपस्थित रहे। साथ ही पोरवाल युवा संगठन, रतलाम अध्यक्ष प्रवीण फरक्या, रक्तदान प्रभारी सुनील पोरवाल भगत जी, वैभव, ऋतिक, अर्पित, दीपांशु, आकाश, हर्ष, शैलेन्द्र, आयुष, अंकित पोरवाल आदि ने कार्यक्रम में विशेष योगदान दिया।   कार्यक्रम का सफल संचालन   कार्यक्रम का संचालन अविनाश पोरवाल ने किया, जबकि विकास पोरवाल भगत जी ने आभार व्यक्त किया। इस आयोजन की जानकारी अनिल पोरवाल ने दी।  

MP News: विश्व हिंदू परिषद गो विभाग ने गोवंश रक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: विश्व हिंदू परिषद गो विभाग के पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश में गोवंश रक्षण एवं संवर्धन को लेकर एडीएम शालिनी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में प्रदेश में गोवंश तस्करी रोकने, गोशालाओं को सरकारी सहायता देने और गोचर भूमि को सुरक्षित करने जैसी 30 प्रमुख मांगें रखी गईं।   ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश में गोवंश तस्करी लगातार जारी है और कई स्थानों पर गोमांस बरामद हुआ है। हाल ही में उज्जैन जिले के घटिया क्षेत्र में गोवंश की अवैध कटाई का मामला सामने आया, जिसमें 2000 से अधिक गोवंश का वध कर स्थानीय बाजार में मांस बेचे जाने की बात सामने आई है। इसी तरह मंदसौर, देवास, महू, आगर, उमरिया, इंदौर समेत कई स्थानों पर गोमांस बरामद किया गया है।   मुख्य मांगें   1. पशु बाजार और मेलों पर प्रतिबंध लगाया जाए या निगरानी समिति गठित की जाए।   2. गोवंश तस्करी में इस्तेमाल वाहनों को जब्त कर लिया जाए।   3. गोवंश तस्करी वाले थाना क्षेत्र के प्रभारी को निलंबित किया जाए।   4. बार-बार तस्करी में पकड़े गए आरोपियों पर रासुका लगाई जाए।   5. गोवंश की देखभाल के लिए गोशालाओं को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिले और भूमि आवंटन की प्रक्रिया आसान हो।   6. गोशालाओं द्वारा बनाए गए जैविक खाद और किटनाशकों को फर्टिलाइजर एक्ट से बाहर किया जाए।   7. गोवंश के लिए 1962 संजीवनी पशु एंबुलेंस की सेवाएं निःशुल्क की जाएं।   8. हर गोपालक को प्रति गाय 1200 रुपये गोवंदन राशि दी जाए।   9. गोचर भूमि को उद्योगों के लिए आवंटित न किया जाए और अतिक्रमण मुक्त किया जाए।   10. प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए।   ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय गो रक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा, बजरंग दल प्रांत गो रक्षा प्रमुख भेरूलाल माली, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग गो रक्षा प्रमुख नटवर, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह संयोजक मुन्नू कुशवाह और जिला गो रक्षा प्रमुख योगेश चौहान उपस्थित रहे।   जानकारी प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

Ratlam News: चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या: रतलाम में पति ने चाकू से किया वार, आरोपी गिरफ्तार

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के रानीगांव में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार रात की है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया।   पति ने मायके में घुसकर की हत्या   मृतका की शादी मंदसौर जिले के खोड़ाना गांव निवासी बंशीलाल ऐरवाल से हुई थी। जानकारी के अनुसार, पिछले 5-6 महीनों से वह अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार रात आरोपी शराब के नशे में वहां पहुंचा और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद परिजनों ने तुरंत मावता चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जावरा अस्पताल भेजा।   दो बेटियों की मां थी, पुलिस कर रही जांच   मृतका की दो बेटियां हैं। पुलिस के अनुसार, पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिससे उनके बीच लगातार विवाद होता था। मावता चौकी प्रभारी अल्केश सिंगाड़ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।  

MP News: रतलाम पुलिस ने धूमधाम से मनाई होली: डीआईजी, एसपी और कलेक्टर ने किया जमकर डांस, फायर लॉरी से बरसाया पानी  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: जिले में शनिवार को पुलिस अधिकारियों और जवानों ने धूमधाम से होली का पर्व मनाया। एसपी बंगले पर आयोजित इस खास जश्न में डीआईजी मनोज सिंह, एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा, कलेक्टर राजेश बाथम समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने रंग-गुलाल उड़ाया और डीजे की धुन पर झूमकर डांस किया। डीआरएम अश्वनी कुमार भी इस उत्सव का हिस्सा बने और पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली।   एएसपी ने फायर लॉरी से बरसाया पानी   इस जश्न का सबसे अनोखा नजारा तब देखने को मिला जब एएसपी राकेश खाखा ने फायर लॉरी से पुलिसकर्मियों पर पानी बरसाया। रंग और पानी की मस्ती के बीच अधिकारी और जवान पूरे जोश में दिखाई दिए।   त्योहार के बाद पुलिस की होली   हर साल की तरह इस बार भी पुलिस विभाग में होली के बाद होली मनाने की परंपरा निभाई गई। होली और धुलेंडी के दौरान कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मी बाद में एक दिन अपने लिए होली का जश्न मनाते हैं। इस परंपरा के तहत जिलेभर के पुलिसकर्मियों ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया।   जिलेभर में पुलिसकर्मियों ने मनाया जश्न   पुलिस लाइन और जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। रंग और गुलाल के बीच पूरे माहौल में उत्साह, खुशी और भाईचारे की झलक दिखी। पुलिस अधिकारियों और जवानों के इस जश्न से साफ जाहिर हुआ कि वे न सिर्फ जनता की सुरक्षा में तत्पर रहते हैं, बल्कि त्योहारों का भी पूरा आनंद उठाते हैं।  

Ratlam News: श्री वैष्णव बैरागी समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न, गुढ़ी पड़वा पर होगा गोट आयोजन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: श्री वैष्णव बैरागी समाज द्वारा होली मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के सदस्यों ने परंपरागत रूप से होली के दिन सुबह 11 बजे भगत पुरी धर्मशाला से गैर निकालकर समाज के घर-घर जाकर ढूंढ का रंग डाला। इस उत्सव में समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।   शाम 7:30 बजे भगत पुरी श्री वैष्णव बैरागी समाज धर्मशाला में समाज हित में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के कोषाध्यक्ष ओम जी बैरागी ने समाज की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष पुरुषोत्तम दास बैरागी ने घोषणा की कि हिंदू नववर्ष गुढ़ी पड़वा के अवसर पर गोट का आयोजन किया जाएगा। समाज ने इस आयोजन की जिम्मेदारी नवीन बैरागी को सौंपी, जिन्हें गोट अध्यक्ष नियुक्त किया गया।   इस कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ व युवा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पुरुषोत्तम दास बैरागी, ओम दास बैरागी, नवीन बैरागी, अनंत दास बैरागी, नारायण दास बैरागी, सुखदेव बैरागी, विशाल बैरागी, सुनील बैरागी, शैलेन्द्र दास लश्करी सहित अन्य समाजजन शामिल थे।   श्री वैष्णव बैरागी समाज के इस आयोजन ने समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को और अधिक मजबूत किया। समाज के सदस्य अब गुढ़ी पड़वा पर होने वाले गोट आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं।

MP News: त्योहारों पर रतलाम पुलिस हाई अलर्ट मोड में, ड्रोन कैमरों से रखी जा रही कड़ी निगरानी  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: होली, धुलेंडी, रमजान और ईद उल फितर के मद्देनजर रतलाम पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है, वहीं एसपी अमित कुमार खुद फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं।   संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से नजर   एसपी अमित कुमार के निर्देशानुसार, जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है ताकि असामाजिक तत्वों और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं और ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित कर रहे हैं।   नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई   एसपी अमित कुमार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और किसी भी प्रकार के हुड़दंग से दूर रहें। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों, तेज गति से वाहन दौड़ाने वालों और दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी बैठाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर भड़काऊ व आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है, ऐसे लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।   पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अवैधानिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

↑
0%