JSG संगिनी उमंग का सुख शक्ति धाम में ध्यान शिविर, जैन तीर्थ बीबड़ौद व जयंतसेन धाम में किए दर्शन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। JSG संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सुख शक्ति धाम ध्यान केंद्र का सामूहिक भ्रमण एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप की लगभग 60 सखियों ने सहभागिता की। ध्यान केंद्र पर योग गुरु द्वारा ध्यान के महत्व, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके पश्चात सभी सखियों को सामूहिक रूप से ध्यान भी करवाया गया, जिससे सभी ने आत्मिक शांति का अनुभव किया। ध्यान सत्र के बाद समूह जैन तीर्थ बीबड़ौद जी पहुंचा, जहां चाय-नाश्ते के उपरांत प्रभु दर्शन, चैत्यवंदन एवं प्रभु भक्ति की गई। इस दौरान सखियों ने मनोरंजक गेम्स भी खेले, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और आनंदमय बना रहा। बाद में सभी ने सामूहिक भोजन किया। इसके पश्चात समूह ने जैन तीर्थ जयंतसेन धाम पहुंचकर दर्शन-वंदन किए और धार्मिक वातावरण में समय व्यतीत किया। कार्यक्रम का संपूर्ण आयोजन ग्रुप की सखियों द्वारा सेल्फ कंट्रीब्यूशन से किया गया। सुख शक्ति धाम एवं बीबड़ौद आने-जाने के लिए 4 मैजिक वाहनों की व्यवस्था की गई, जिसका खर्च ग्रुप की सदस्य रश्मि जी जैन द्वारा वहन किया गया। इस अवसर पर रश्मि जी जैन का स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम में सहयोग देने वाली सभी सखियों का आभार ग्रुप सचिव अनीता कोठारी ने व्यक्त किया। यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता, सामूहिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने वाला रहा।

Ratlam News: शराब दुकान कर्मचारियों पर हमला, जीप के शीशे फोड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बस स्टैंड के पास शराब दुकान कर्मचारियों के साथ मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत आरोपितों ने जीप का रास्ता रोककर गालियां दीं और विरोध करने पर एक कर्मचारी के सिर पर शराब की बोतल मार दी। घटना के बाद पुलिस ने एक नामजद सहित तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भोनपुरा, जिला भिण्ड निवासी दीपसिंह पुत्र संजीवसिंह भदोरिया रावटी स्थित शराब दुकान पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर वह अपने साथी सोनू राजावत, किशन सिंह तोमर और आनंद पाल के साथ जीप वाहन से रानीसिंग बस स्टैंड से रावटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन युवक शराब के नशे में आए और जीप का रास्ता रोक लिया। इनमें से एक युवक को दीपसिंह ने पहचान लिया, जिसका नाम बबलु दामा निवासी कुंवरपाड़ा बताया गया है। आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बबलु दामा ने हाथ में पकड़ी शराब की बोतल से दीपसिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई। इसके बाद आरोपितों ने लकड़ी से जीप (बोलेरो) के चारों शीशे तोड़ दिए। वाहन में सवार अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर एक नामजद सहित तीन आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ratlam News: पिपलिया जोधा डेरे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाहरी 5 आरोपितों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत केस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पिपलिया जोधा डेरे में बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखते हुए कार्रवाई की है। इस दौरान बाहर से आए पांच संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस कार्रवाई के दौरान जब आरोपी मीडिया के सामने लाए गए, तो सभी अपने चेहरे छिपाते हुए नजर आए। इससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जिन आरोपितों को पकड़ा गया, उनके नाम इस प्रकार हैं— पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी ग्राम सिहावदा, थाना देपालपुर, जिला इंदौर के निवासी हैं और बिना किसी वैध कारण के डेरे क्षेत्र में मौजूद पाए गए थे। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को प्रतिबंधात्मक धाराओं में चालान किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी इस तरह की निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

EPFO Rules: तीन साल बाद बंद नहीं होता PF का ब्याज, 58 साल की उम्र तक मिलती रहेगी कमाई – EPFO ने दूर किया भ्रम

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। EPFO Rules: कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) को लेकर लंबे समय से चल रही एक बड़ी गलतफहमी पर EPFO ने पूरी तरह से विराम लगा दिया है। कई लोगों को अब तक यह भ्रम था कि नौकरी छोड़ने के तीन साल बाद PF खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। EPFO के मौजूदा नियमों के अनुसार, नौकरी छोड़ने या बदलने के बाद भी EPF खाते में जमा राशि पर 58 वर्ष की आयु तक ब्याज मिलता रहता है, चाहे खाते में नया योगदान हो या न हो। यानी अगर किसी कर्मचारी ने नौकरी छोड़ दी है और PF की राशि नहीं निकाली है, तो वह पैसा खाली नहीं पड़ा रहता, बल्कि उस पर हर साल घोषित दर से ब्याज जुड़ता रहता है। उदाहरण से समझें नियम अगर कोई कर्मचारी 40 वर्ष की उम्र में नौकरी छोड़ देता है और अपना PF नहीं निकालता, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। उसका EPF खाता अगले 18 वर्षों तक यानी 58 साल की उम्र तक ब्याज कमाता रहेगा। यह नियम सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होता है। 58 साल के बाद क्या होता है? EPFO के नियमों के मुताबिक, जैसे ही PF धारक की उम्र 58 वर्ष पूरी होती है, उसका EPF खाता ‘इनऑपरेटिव अकाउंट’ की श्रेणी में चला जाता है। इसके बाद उस खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। इसलिए EPFO सलाह देता है कि 58 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद PF की राशि निकाल लेना ही बेहतर होता है। 58 साल तक नौकरी करने वालों के लिए अलग नियम जो कर्मचारी 58 वर्ष की आयु तक लगातार नौकरी में बने रहते हैं और रिटायर होते हैं, उनके लिए नियम थोड़ा अलग है। ऐसे कर्मचारियों के EPF खाते पर रिटायरमेंट के बाद अगले 3 साल यानी 61 वर्ष की आयु तक ब्याज मिलता रहता है। हालांकि 61 साल पूरे होते ही यह खाता भी इनऑपरेटिव हो जाता है। तीन साल वाला नियम क्यों बना भ्रम? पहले यह नियम था कि अगर EPF खाते में लगातार तीन साल तक कोई योगदान नहीं होता, तो उसे इनऑपरेटिव मान लिया जाता था। इसी वजह से यह गलतफहमी फैल गई कि तीन साल बाद ब्याज मिलना बंद हो जाता है। लेकिन EPFO ने इस नियम में बदलाव कर दिया है और अब इनऑपरेटिव खातों पर भी 58 साल की उम्र तक ब्याज दिया जाता है। क्या करना समझदारी है? अगर कोई कर्मचारी लंबे समय तक नौकरी में नहीं है और आगे योगदान की संभावना नहीं है, तो वह PF राशि को नए नियोक्ता के पास ट्रांसफर कर सकता है या नियमों के अनुसार निकाल सकता है। हालांकि, हड़बड़ी में PF निकालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि 58 साल तक उस पर ब्याज मिलता रहेगा।

MP News: माफिया को पकड़ने के लिए रखा गया 1 रु का इनाम शर्म से अपराधी ने खुद किया सरेंडर

नरसिंहपुर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने अनोखी रणनीति अपनाकर फरार शराब माफिया को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने फरार शराब तस्कर धनराज लोधी पर महज एक रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसने उसकी ‘हनक’ तोड़ दी और अंततः आरोपी को खुद पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा। एक रुपए का इनाम बना मानसिक दबाव का हथियार दरअसल, 8 जनवरी 2026 को करेली थाना पुलिस ने एक थार वाहन से 44 पेटी अवैध शराब जब्त की थी। मौके से शराब तस्कर सुरेंद्र लोधी और सलीम खान को गिरफ्तार किया गया था। जांच में शराब माफिया धनराज लोधी की संलिप्तता सामने आने के बाद तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। एफआईआर दर्ज होते ही धनराज लोधी फरार हो गया और लगातार पुलिस को चकमा देता रहा। गली-मोहल्लों में लगे पोस्टर, सोशल मीडिया पर भी हुआ वायरल फरार आरोपी पर दबाव बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देश पर धनराज लोधी पर ₹1 नगद इनाम घोषित किया गया। इसके साथ ही आरोपी के पोस्टर गांव, गली, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किए गए। सोशल मीडिया पर भी यह पोस्टर तेजी से वायरल हुआ। इज्जत पर आई बात, खुद पहुंचा थाने एक रुपए के इनाम और सार्वजनिक पोस्टरों के कारण आरोपी मानसिक रूप से टूट गया। समाज में हो रही चर्चा और बदनामी से घबराकर बुधवार देर रात धनराज लोधी ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस की नई टेक्निक की हो रही सराहना नरसिंहपुर पुलिस की इस अनोखी रणनीति की पूरे जिले में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि शराब माफिया चाहे जितना बड़ा क्यों न हो, कानून से कोई नहीं बचेगा। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस का सख्त संदेश पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि जिले में अवैध शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

Ratlam News: जयपुर-बांदा स्पेशल में शराब तस्करी, जीआरपी ने 1.37 लाख की शराब के साथ दो आरोपी पकड़े

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जीआरपी थाना रतलाम पुलिस ने ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित जयपुर-बांदा स्पेशल ट्रेन से तीन ट्रॉली बैग और दो बड़े बैग में भरकर अंग्रेजी शराब और बीयर गुजरात की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने कुल 442 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और 138 केन बीयर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 37 हजार रुपये बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को सवारी गाड़ी संख्या 09723 जयपुर-बांदा स्पेशल के सामान्य कोच में चेकिंग के दौरान रतलाम-मोरवानी रेलवे स्टेशनों के बीच दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारी बैग के साथ पकड़ा गया। ट्रेन का दाहोद स्टेशन पर ठहराव नहीं होने के कारण कंट्रोल रूम को सूचना देकर ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद आरपीएफ दाहोद पोस्ट की टीम ने दोनों आरोपितों को बैग सहित ट्रेन से उतारकर जांच की। बैगों में भारी मात्रा में शराब पाए जाने पर दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना रतलाम को सुपुर्द किया गया। जीआरपी थाना रतलाम में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बैग में शराब होने की पुष्टि की, लेकिन किसी भी प्रकार का लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी में कुल 442 क्वार्टर अंग्रेजी शराब (करीब 79.56 लीटर) और 138 केन बीयर (लगभग 69 लीटर) बरामद की गई। नियमानुसार सैंपल निकालकर शेष शराब जब्त की गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरफ्तार आरोपितों में सचिन कडिया पिता हसमुख भाई कडिया उम्र 40 वर्ष निवासी वडोदरा (गुजरात) और राकेश पिता ज्वाला सिंह चौरसिया उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मधुवन जिला मऊ (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम वडोदरा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Budget 2026 Sasta-Mehnga: कपड़े, जूते से दवाओं तक सस्ताई, जानिए क्या होगा महंगा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Budget 2026 Sasta-Mehnga: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में आम बजट 2026 (Union Budget 2026) पेश किया। यह उनके कार्यकाल का लगातार 9वां बजट रहा। बजट भाषण में उन्होंने कई बड़े ऐलान किए, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। सरकार ने कई वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाने की घोषणा की है, जिससे रोजमर्रा की कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ सेक्टर्स में महंगाई भी बढ़ सकती है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उन वस्तुओं पर ड्यूटी कम कर रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं या जिनका देश में उत्पादन बढ़ाया जाना है। खासतौर पर लेदर, टेक्सटाइल, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है। Budget 2026 में ये सामान होंगे सस्ते बजट के ऐलान के बाद निम्नलिखित वस्तुओं की कीमतों में राहत मिलने की संभावना है— सरकार ने व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात होने वाली वस्तुओं पर टैरिफ दर 20% से घटाकर 10% कर दी है, जिससे कई आयातित सामान सस्ते होंगे। मोबाइल, जूते और पढ़ाई पर मिलेगी राहत कच्चे चमड़े और इससे जुड़े उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटने से जूते, बेल्ट और बैग सस्ते हो सकते हैं। वहीं मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियों के सस्ते होने से मोबाइल फोन की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है। बजट में विदेश में पढ़ाई करने वालों को भी बड़ी राहत दी गई है। टीसीएस (TCS) की दर 5% से घटाकर 2% कर दी गई है, जिससे विदेश में पढ़ाई करना सस्ता होगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स से जुड़े उपकरणों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इन सेक्टर्स में बढ़ सकती है महंगाई जहां एक ओर कई चीजें सस्ती होंगी, वहीं कुछ वस्तुएं महंगी भी हो सकती हैं। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से इन सेक्टर्स में असर दिखेगा— इन उत्पादों की कीमतों में आने वाले समय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर क्या कहता है बजट 2026? बजट 2026 में सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, ग्रीन एनर्जी और एजुकेशन को प्राथमिकता दी है। आम लोगों के लिए कई जरूरी चीजों को सस्ता करने का प्रयास किया गया है, जबकि कुछ सेक्टर्स में टैक्स बढ़ाकर राजस्व बढ़ाने की रणनीति अपनाई गई है।

MP News: राजगढ़ के गांव भादाहेड़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी

राजगढ़- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: खिलचीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भादाहेड़ी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। WATCH VIDEO मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम गांव से गुजर रहे ग्रामीणों ने प्रतिमा के चेहरे और आंखों पर निशान देखे। प्रतिमा का चश्मा भी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला, वहीं आसपास दो-तीन पत्थर पड़े हुए पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खिलचीपुर थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का पुलिस बल गांव भादाहेड़ी पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा और चश्मे की मरम्मत करवाई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए देर रात तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका था। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी का बयान खिलचीपुर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि ग्राम भादाहेड़ी में प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत गांव पहुंचा और प्रतिमा को ठीक करवा दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रेल के साथ खेल नहीं अभियान: आरपीएफ ने स्कूलों में नुक्कड़ नाटक से बच्चों और ग्रामीणों को किया जागरूक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रेलवे संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की जान-माल की हिफाजत और रेल संचालन में बाधा बनने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रतलाम मंडल द्वारा “रेल के साथ खेल नहीं” नामक विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल रतलाम, पश्चिम रेलवे श्री रामराज मीना के दिशा-निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत मंडल स्तर पर आरपीएफ बल सदस्यों की विशेष टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 30 जनवरी 2026 को रेसुब पोस्ट मेघनगर के क्षेत्राधिकार में उप निरीक्षक अंकित चौधरी, उप निरीक्षक मायाराम गुर्जर एवं अन्य आरपीएफ स्टाफ द्वारा विभिन्न स्कूलों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीम द्वारा झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुरा, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नौगांव, पीएम श्री कन्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों सहित कुल लगभग 3000 से अधिक लोग उपस्थित रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सवारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी न करने, रेलवे ट्रैक पार न करने, पटरी पर पत्थर या अन्य वस्तुएं न रखने, रेलवे लाइन पर वीडियो या रील न बनाने, ट्रैक के पास लगे उपकरणों से छेड़छाड़ न करने और रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने के प्रति जागरूक किया गया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं, जिनमें जुर्माना एवं कारावास तक का प्रावधान है। साथ ही यह भी समझाया गया कि रेलवे एक राष्ट्रीय संपत्ति है और इसमें यात्रा करने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। आरपीएफ द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान आने वाले दिनों में मंडल के अन्य क्षेत्रों में भी जारी रहेगा।

Ratlam News: जादू-टोना के नाम पर दोहरी हत्या: तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावास की सजा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर तीन वर्षीय मासूम बालक और उसके पिता की नृशंस हत्या के बहुचर्चित मामले में रतलाम न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश रतलाम राजेश नामदेव की अदालत ने तीन आरोपियों को दोहरे आजीवन कारावाससहित कठोर सजा सुनाई है। क्या है पूरा मामला यह सनसनीखेज घटना 20 फरवरी 2021 को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ठिकरिया में सामने आई थी। जादू-टोना और तांत्रिक क्रिया के दौरान परिवार के ही सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें राजाराम खराड़ी और उसके तीन वर्षीय पुत्र आदर्श की मौत हो गई थी। इन आरोपियों को मिली सजा न्यायालय ने को भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 342, 450, 323 और 302 के तहत दोषी मानते हुए घटना स्थल का भयावह मंजर तत्कालीन थाना प्रभारी आर.एस. भाबोर के अनुसार, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे के अंदर से चीख-पुकार की आवाजें आ रही थीं। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर तांत्रिक सामग्री, खून से सना सामान, तलवार, मुसली, नींबू, सिंदूर और अगरबत्ती बिखरी मिली। मासूम आदर्श अर्धमूर्छित अवस्था में था, जिसे बाद में मृत घोषित किया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य बने मजबूत आधार शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने न्यायालय में एफएसएल रिपोर्ट में आरोपी माया से जब्त तलवार और आरोपी राहुल के कपड़ों पर मृतक आदर्श का खून पाया गया, जिससे अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत हुआ। पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा न्यायालय ने जुर्माने की राशि में से दो आरोपी दोषमुक्त प्रकरण में साक्ष्य के अभाव में को न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय का सख्त संदेश यह फैसला अंधविश्वास, जादू-टोना और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर की जाने वाली हिंसा के खिलाफ एक कड़ा संदेश है कि ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।