Ratlam News: आलोट में 16 माह पुरानी चोरी का खुलासा : राजेश उर्फ दीपक गिरफ्तार, चांदी की बट्टियां और कड़े बरामद

रतलाम – पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आलोट कस्बे में 16 माह पूर्व हुई बड़ी चोरी का आलोट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ग्राम कडिया सांसी, जिला राजगढ़ निवासी राजेश उर्फ दीपक पिता चंदुलाल (38) को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया है। घटना का विवरण : 7 मई 2024 को फरियादी बसंत सिंह पिता भंवर सिंह सोंधिया (55), निवासी ग्राम डाबडिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने गिरवी से छुड़ाई गई 600-600 ग्राम की दो चांदी की बट्टियां और दो पैर के कड़े अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखे थे। संजय चौक पर खरीददारी के दौरान अज्ञात बदमाश उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की से आभूषण चोरी कर ले गए। इस पर आलोट थाने में अपराध क्रमांक 250/2024 धारा 379 भादवि दर्ज किया गया था। CCTV से मिली अहम सुराग : पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिनमें चार संदिग्ध बदमाश नजर आए। जांच में आरोपियों की पहचान अनिकेत उर्फ कोका, राजेश उर्फ दीपक, निकील और शमशेर सांसी के रूप में हुई। गिरफ्तारी और बरामदगी : 11 सितंबर 2025 को पुलिस टीम ने ग्राम कडिया सांसी से राजेश उर्फ दीपक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी का जुर्म कबूलते हुए बताया कि पकड़े जाने के डर से चोरी का माल छिपाकर रखा था। उसकी निशानदेही पर दो चांदी की बट्टियां और दो पैर के कड़े बरामद किए गए। गिरफ्तार और फरार आरोपी : पुलिस टीम की भूमिका : इस कार्रवाई में निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, उनि मनोज पाटीदार, सउनि अशोक चौहान, सउनि कैलाश मीणा, आर. बाबुलाल, अजीत, सुनिल चुनारा, अंकित काला, रोनक पोरवाल और शुभम भाटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम-सैलाना में नापतौल विभाग की बड़ी कार्रवाई : 6 दुकानों पर अपराध प्रकरण दर्ज, अमानक कीटनाशक जब्त

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: किसानों और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए नापतौल विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर राजेश बाथम एवं नियंत्रक नापतौल मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देश पर निरीक्षक भारत भूषण ने तहसील सैलाना और शहर रतलाम की कृषि सेवा केन्द्रों एवं दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाटीदार ट्रेडर्स हार्डवेयर एंड खाद्य भंडार (सैलाना), श्री बालाजी कृषि सेवा केन्द्र (सैलाना), ईफ्को ई-बाजार (सैलाना), प्यारेनाथ एग्रो केयर (रतलाम), ऋषभ सीड्स एंड पेस्टीसाइड्स (रतलाम) और वेदान्त एग्रो टेक (रतलाम) पर अमानक कीटनाशक और कृषि दवाइयों के पैकेज बंद उत्पाद बिक्री हेतु पाए गए। विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 का उल्लंघन और दंडनीय अपराध मानते हुए विभाग ने इन 6 दुकानों पर अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं। साथ ही, जब्त उत्पादों के निर्माता, पैककर्ता और विपणनकर्ता के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू की गई है। निरीक्षक भारत भूषण ने कृषकों से अपील की है कि बीज, कीटनाशक और कृषि दवाइयाँ खरीदते समय हमेशा निर्माता/पैककर्ता का नाम-पता, वस्तु की शुद्ध मात्रा, एमआरपी (सभी कर सहित), यूनिट सेल प्राइस और शिकायत हेतु दिए गए नंबर व ई-मेल जरूर जांचें। यदि कोई दुकान एमआरपी काटकर, मिटाकर या स्टिकर लगाकर ज्यादा दाम वसूलती है, तो उपभोक्ता इसकी शिकायत नापतौल विभाग को कर सकते हैं।

MP News: रतलाम राइज कॉन्क्लेव 2025: 30,402 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 35 हजार रोजगार की सौगात; एमपी बना निवेशकों की पहली पसंद

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम में आयोजित ‘एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव’ में मध्यप्रदेश को निवेश और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश को 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिससे 35,520 से अधिक रोजगार के नए अवसरसृजित होंगे। इस मेगा इवेंट के जरिए रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप्स का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब रतलाम सिर्फ सेव, साड़ी और सोने के लिए नहीं, बल्कि उन्नत औद्योगिक और नवाचार गतिविधियों के लिए जाना जाएगा। इस अवसर पर 94 औद्योगिक इकाइयों और क्लस्टर्स का भूमि पूजन व लोकार्पण किया गया, जिन पर 2012 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। मुख्य घोषणाएं और उपलब्धियां: एमएसएमई इकाइयों को नवकरणीय ऊर्जा संयंत्रों के लिए सब्सिडी288 एमएसएमई इकाइयों को ₹270 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित140 वृहद इकाइयों को ₹425 करोड़ की वित्तीय सहायता538 एमएसएमई इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र35 बड़ी इकाइयों को भूमि आवंटन के आशय पत्र4 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹3861 करोड़ का स्वरोजगार ऋण वितरणसूरत में 29 जून को रोड-शो की घोषणा …और अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ कुल 30402 करोड़ निवेश और 35520 रोजगार सृजन प्रस्ताव। मुख्यमंत्री की अन्य घोषणाएं: मुख्यमंत्री का विज़न: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, “हमारी नीति है कि जहां कॉन्क्लेव होता है, वहीं पर निवेश के साथ उद्योगों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी हो। यह आयोजन केवल शोपीस नहीं, बल्कि युवाओं और निवेशकों के लिए एक ठोस अवसर है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निवेश का अगला पावरहाउस बन चुका है।” एमपी का औद्योगिक परिदृश्य:

Ratlam News: रतलाम में एमपी राइज-2025: 27 जून को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, 2 लाख हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, 5450 रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्यप्रदेश में उद्योग, कौशल और रोजगार के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करने जा रहा है एमपी राइज-2025 कॉन्क्लेव, जिसका आयोजन 27 जून को रतलाम के नेहरू स्टेडियम में होगा। इस भव्य आयोजन का शुभारंभ स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। एमएसएमई दिवस पर खास आयोजन, रतलाम बना औद्योगिक केंद्र एमपी राइज कॉन्क्लेव इस बार और भी खास है क्योंकि इसका आयोजन 27 जून – अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हो रहा है। रतलाम को आयोजन स्थल के रूप में चुनना रणनीतिक दृष्टिकोण से अहम है, क्योंकि यह शहर अब मध्यप्रदेश के नए औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में तेजी से उभर रहा है। 2500+ प्रतिभागी, 858.57 करोड़ की 18 इकाइयों का लोकार्पण-भूमिपूजन इस आयोजन में देशभर से 2500 से अधिक प्रतिभागी, उद्योगपति, युवा उद्यमी, निवेशक, बैंक प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 858.57 करोड़ रुपये लागत की 18 औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे, जिससे 3 हजार से अधिक रोजगार सृजित होंगे। 2 लाख से ज्यादा हितग्राही होंगे लाभांवित कॉन्क्लेव में 2 लाख से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे पीएम स्वनिधि, स्टार्टअप इंडिया, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, स्टैंडअप इंडिया आदि के तहत ऋण और वित्तीय सहायता दी जाएगी। 2,419 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का ऋण वितरण प्रस्तावित है। 5450 से अधिक रोजगार, 2,850 करोड़ निवेश प्रस्ताव एमपी राइज 2025 के तहत 2,850 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के आशय पत्र जारी होंगे, जिससे 5450 से अधिक रोजगार के अवसर खुलेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में रोजगार ऑफर लेटर भी वितरित करेंगे। 5 ग्रामोद्योग इकाइयों का भूमि पूजन, 2.96 करोड़ की डीबीटी खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अंतर्गत 5 इकाइयों का भूमि पूजन होगा और 2.96 करोड़ रुपये की डीबीटी राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रदर्शनी में दिखेगा मालवा का हुनर, 100 से अधिक स्टॉल्स कॉन्क्लेव में मालवा अंचल के पारंपरिक उत्पादों, एमएसएमई इकाइयों, स्टार्टअप्स और विभागीय योजनाओं से संबंधित 100+ स्टॉल्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहां रतलाम, इंदौर, देवास, भोपाल, उज्जैन, धार, शिवपुरी जैसे जिलों की यूनिट्स अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनएसडीसी के साथ एमओयू कार्यक्रम में वॉलमार्ट, ओएनडीसी और एनएसडीसी के साथ महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को ग्लोबल स्किलिंग का अवसर मिलेगा। थीमैटिक सत्रों में मिलेगा औद्योगिक नीति और स्किल डेवलपमेंट का ज्ञान कॉन्क्लेव में तीन प्रमुख थीमैटिक सत्र आयोजित होंगे: मुख्यमंत्री का विशेष संबोधन और निवेशकों से संवाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष संबोधन देंगे, जिसमें वे राज्य सरकार की औद्योगिक नीति, महिला उद्यमिता, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास पर सरकार की प्रतिबद्धता साझा करेंगे। साथ ही वे प्रमुख निवेशकों से वन-टू-वन बैठकें भी करेंगे।

Ratlam News: रतलाम में मुख्यमंत्री का आगमन: शहर के कई रास्ते बंद, यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था

रतलाम- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जून को रतलाम दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के तहत शहर के कई मार्गों पर नो व्हीकल जोन घोषित किया है और डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। साथ ही, पार्किंग व्यवस्था भी स्थान अनुसार तय की गई है। इन मार्गों पर रहेगा वाहन प्रतिबंध मुख्यमंत्री के आगमन और कार्यक्रम स्थल भ्रमण के दौरान निम्न स्थानों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा:  पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अलग-अलग वर्गों के लिए पार्किंग व्यवस्था तय की गई है: पुलिस की अपील पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों पर वाहनों को प्रवेश न दें और केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े करें। बिना अनुमति वाहनों को नो व्हीकल ज़ोन में खड़ा करने पर वाहन क्रेन से हटाए जा सकते हैं।

Ladli Behna Yojana: रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को सीएम मोहन यादव का तोहफा: 1500 रुपए की राशि का ऐलान

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार इस बार और भी खास होने जा रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को रक्षाबंधन पर 1500 रुपए देने का बड़ा ऐलान किया है। इस योजना के तहत अब हर पात्र बहन को 1250 रुपए के बजाय 1500 रुपए मिलेंगे। यानी रक्षाबंधन पर बहनों को अतिरिक्त 250 रुपए की सौगात दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने इस घोषणा को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि यह तोहफा प्रदेश की लाड़ली बहनों को समर्पित है, ताकि वे रक्षाबंधन का पर्व और भी उल्लास के साथ मना सकें। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना राज्य की महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से सरकार हर माह महिलाओं के खातों में सहायता राशि ट्रांसफर कर रही है। अब रक्षाबंधन जैसे खास अवसर पर अतिरिक्त राशि देकर सरकार ने बहनों को विशेष खुशी देने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री का संदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “मध्यप्रदेश को अगले पांच सालों में विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है। हमारी सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य की हर बहन आत्मनिर्भर बने और खुशहाल जीवन जिए। लाड़ली बहना योजना हमारी इसी सोच का हिस्सा है। रक्षाबंधन पर यह अतिरिक्त राशि हमारी बहनों के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक है।” सीएम का बरेली दौरा और तिरंगा यात्रा में जोश लाड़ली बहना योजना की यह घोषणा पचमढ़ी में बीजेपी के सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव रायसेन जिले के बरेली पहुंचे, जहां उन्होंने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा में जबरदस्त जनउत्साह देखने को मिला। रास्ते में लोगों ने फूलों की वर्षा की और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लाड़ली बहनों और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

MP News: अब पेपरलेस होगी एमपी विधानसभा: विधायक सीखेंगे ऑनलाइन सवाल पूछना, जल्द लागू होगा ई-विधान प्रोजेक्ट

भोपाल- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश विधानसभा अब डिजिटल युग में कदम रखने जा रही है। जल्द ही विधानसभा की पूरी कार्रवाई ऑनलाइन होने वाली है। इसके लिए ई-विधानसभा प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। योजना पूरी होने के बाद मप्र भी उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा जहां विधानसभा की कार्यवाही पेपरलेस और डिजिटल हो चुकी है। विधायक होंगे टेक्नोलॉजी में दक्ष, मिलेंगे ऑनलाइन ट्रेनिंग कैंप विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को ऑनलाइन प्रणाली में दक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही ट्रेनिंग कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें विधायकों को सिखाया जाएगा कि वे कैसे ऑनलाइन प्रश्न भेज सकते हैं, बिल देख सकते हैं और सदन की कार्रवाई से जुड़ी सभी जानकारी तक पहुंच बना सकते हैं। मानसून सत्र से पहले होगा ट्रायल जुलाई के दूसरे या अंतिम सप्ताह में संभावित मानसून सत्र से पहले विधायकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है। सचिवालय द्वारा इसके लिए आवश्यक कंप्यूटर, टैबलेट और डिजिटल उपकरणों की खरीदारी भी जारी है। जल्द ही हर विधायक की सीट पर डिजिटल स्क्रीन भी लगाई जाएगी। क्या होंगे ई-विधान के फायदे? विपक्ष ने भी की थी डिजिटल विधानसभा की मांग विधानसभा को डिजिटल करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। विपक्ष द्वारा बार-बार उठाए गए पारदर्शिता के सवालों के चलते सरकार ने इस दिशा में तेज़ी दिखाई है। सरकार और विपक्ष, दोनों के विधायकों की बैठक भी इस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए हो चुकी है। जल्द घोषित होगी मानसून सत्र की तारीख विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की चर्चा के बाद ही मानसून सत्र की तारीख तय की जाएगी। माना जा रहा है कि यह सत्र मप्र की पहली डिजिटल विधानसभा कार्यवाही का गवाह बनेगा।

MP News: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत, पूरे देश में मिलेगा अनलिमिटेड कैशलेस इलाज, पेंशनर्स पर फैसला 13 जून को

भोपाल- पब्लिक वार्ता,न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने सीएम केयर कैशलेस योजना (CM Care Cashless Yojana) की अंतिम रूपरेखा तैयार कर ली है। यह योजना राज्य के 10 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों को देशभर के अस्पतालों में अनलिमिटेड कैशलेस इलाज की सुविधा देगी। अब सबकी निगाहें 13 जून को होने वाली मुख्यमंत्री की बैठक पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि पेंशनर्स को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा या नहीं। क्या है सीएम केयर कैशलेस योजना? मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा घोषित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब सरकारी कर्मचारी देश के किसी भी अस्पताल में बिना पैसे दिए इलाज करवा सकेंगे।पहले इलाज की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपए तय थी, लेकिन अब इसे अनलिमिटेड करने की तैयारी है। इलाज के लिए मिलनी वाली राशि का निर्धारण आयुष्मान कार्ड की गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा। यानी जिस बीमारी के लिए आयुष्मान योजना में 50 हजार मिलते हैं, उतनी ही राशि इस योजना में भी तय होगी। कर्मचारियों से लिया जाएगा मासिक प्रीमियम यह बीमा योजना अंशदायी आधार पर संचालित की जाएगी। कर्मचारियों को 250 रुपए से 1200 रुपए तक मासिक प्रीमियम देना होगा। यह राशि उनके पद और वेतनमान के अनुसार तय की जाएगी। क्या पेंशनर्स को मिलेगा लाभ? इस योजना में पेंशनर्स को शामिल किया जाए या नहीं, इस पर फैसला 13 जून, शुक्रवार को होने वाली मुख्यमंत्री की बैठक में होगा।यदि पेंशनर्स को शामिल किया जाता है, तो ये सवाल उठेंगे: वित्त विभाग पहले ही पेंशनर्स को योजना में शामिल करने पर आपत्ति जता चुका है, लेकिन अब अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। क्यों जरूरी है कैशलेस सुविधा? फिलहाल राज्य में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम 2022 लागू हैं, जिनमें कर्मचारी इलाज के बाद रिम्बर्समेंट के लिए आवेदन करते हैं। रिम्बर्समेंट की खामियां

MP News: रतलाम के छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स पर 86.74 लाख की ठगी का आरोप: इंदौर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इंदौर/रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रतलाम के प्रतिष्ठित ज्वेलर्स छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स (CKJ) पर 86.74 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप सामने आया है। गुजरात के राजकोट स्थित आभूषण निर्माता यश वाढेर की कंपनी ने इंदौर के एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे हुई ठगी की शुरुआत राजकोट की आरके सिल्वर कंपनी का आरोप है कि 22 मार्च को मोबाइल पर हुई डील के तहत छाजेड़ कुंदन ज्वेलर्स को 86.74 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भेजे गए थे। यह डिलिवरी बीवीसी लॉजिस्टिक कंपनी के माध्यम से की गई थी। डील के बाद आरके सिल्वर को जानकारी मिली कि रतलाम के CKJ की बाजार में छवि संदिग्ध है, इस पर उन्होंने लॉजिस्टिक कंपनी को पार्सल होल्ड करने के निर्देश दिए। कंपनी ने ईमेल के माध्यम से पुष्टि भी कर दी कि पार्सल रतलाम में डिलीवर नहीं किया जाएगा। लॉजिस्टिक कंपनी की मिलीभगत से हुआ नुकसान इसके बावजूद, लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से पार्सल इंदौर में डिलीवर कर दिया गया। जब इस बारे में फरियादी को पता चला तो उन्होंने CKJ से संपर्क कर भुगतान की मांग की। बाउंस हुए चेक और फिर से टालमटोल आरोप है कि CKJ ने दो चेक दिए, लेकिन दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कई बार संपर्क और भुगतान की मांग के बावजूद न तो पैसा लौटाया गया और न ही आभूषण वापस किए गए। किन पर हुआ केस दर्ज पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 318(4), 316(5), और 3(5) के तहत CKJ संचालक सुधीर छाजेड़, तनिष छाजेड़ सहित लॉजिस्टिक कंपनी बीवीसी के कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई एरोड्रम पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए 5 और 6 जून की दरमियानी रात आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

MP News: धर्म स्थापना हेतु पंच परिवर्तन आवश्यक : विनीत नवाथेराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत का संघ शिक्षा वर्ग संपन्न, 227 शिक्षार्थियों ने लिया सहभाग

पेटलावद- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मालवा प्रांत द्वारा आयोजित संघ शिक्षा वर्ग (व्यवसायी) का समापन समारोह रविवार को पेटलावद में बड़े उत्साह और जनसमुदाय की उपस्थिति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 227 शिक्षार्थियों ने सहभाग लिया। समारोह के दौरान आयोजित प्रकट कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने समता, योग, घोष व दंड संचालन जैसी शारीरिक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से हजारों की संख्या में समाजजन पहुंचे और स्वयंसेवकों के अनुशासित प्रदर्शन को देखा। आयोजन स्थल पर भगवान बिरसा मुंडा, श्रीकृष्ण, गौशाला तथा वेस्ट से बेस्ट की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्य वक्ता विनीत नवाथे, मालवा प्रांत कार्यवाह ने अपने बौद्धिक में कहा कि “डॉ. हेडगेवार ने हिंदू गौरव की पुनः स्थापना हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की नींव रखी। संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगे, लेकिन हर बार संघ और अधिक शक्ति के साथ उभरा। आज समाज व राष्ट्र जीवन के हर क्षेत्र में धर्मयुक्त संरचना का निर्माण आवश्यक है।” उन्होंने आगे कहा कि “वामपंथी विचारधारा, जिहादी शक्तियां और धर्मांतरण में लिप्त मिशनरियां राष्ट्र के लिए खतरा हैं। इनकी गतिविधियों को निस्तेज करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे वेद हमें प्रकृति की पूजा सिखाते हैं और जनजातीय समाज आज भी इन परंपराओं को जीवित रखे हुए है।” विनीत नवाथे ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष को ध्यान में रखते हुए पांच विषयों पर विशेष कार्य हो रहा है— उन्होंने कहा कि “इन्हीं पंच परिवर्तनों से राष्ट्र में धर्म व्यवस्था की स्थापना संभव है।” समारोह में मंचासीन रहे: संघ शिक्षा वर्ग की जानकारी:संघ शिक्षा वर्ग कुल चार प्रकार के होते हैं: ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान जब लोग आमतौर पर पर्यटन स्थलों की ओर रुख करते हैं, तब इन स्वयंसेवकों ने कठोर अभ्यास, अनुशासन व राष्ट्र चिंतन के साथ वर्ग में सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण स्थल एक गुरुकुल जैसा वातावरण प्रस्तुत कर रहा था, जहां स्वयंसेवक आत्मिक, मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनकर निकले। संघ का मूल उद्देश्य “वसुधैव कुटुंबकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे व्यापक वैचारिक मूल्यों को व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में स्थापित करना है — और यही इस वर्ग का सबसे बड़ा योगदान भी रहा।

↑
0%