बड़ी खबर : स्पाई कैमरा से उतारता था महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो, 80 फिट स्थित विजन कोचिंग संचालक की करतूत

जाल में फंसाने के बाद करता था ब्लैकमेलिंग, कोचिंग पर करीब 10-15 महिलाओं का हुआ शोषण! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। पुलिस ने एक ऐसे गंभीर मामले से पर्दा उठाया है जिसमें एक कोचिंग पढ़ाने वाला शिक्षक ही महिलाओं के लिए भक्षक बन गया। पिछले 10 – 15 सालों में आरोपी कोचिंग संचालक ने कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया और लाखों रुपए ऐंठे। मामला रतलाम के 80 फिट रोड क्षेत्र का है। यहां आरोपी संजय पिता मोहनलाल पोरवाल विजन इंग्लिश कोचिंग नामक सेंटर चलाता है। आरोपी संजय पोरवाल की उम्र 40 वर्ष है , जिसकी शादी होने के बाद उसकी 1 लड़की व 1 लड़का भी है। आरोपी संजय शहर के दीनदयाल नगर क्षेत्र का निवासी है। इस घटना के सामने आने के बाद हर मां-बाप व पति-भाई अपने घर की बच्चियों व महिलाओं को कोचिंग भेजने से पहले 10 बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। एक शिक्षक के रूप में इस घिनोनि करतूत ने महिला सुरक्षा से जुड़े के कई सवालों को हमारे सामने लाकर खड़ा कर दिया है। यहां आरोपी पहले प्रेम जाल में फंसाता है उसके बाद उनका यौन शोषण करता है। बुधवार को एसपी राहुल लोढा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। कांफ्रेंस में एएसपी राकेश खाखा, सीएसपी अभिनव बारंगे, टीआई थाना डीडी नगर अर्जुन सेमलिया भी मौजूद रहे। पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जब आरोपी संजय पोरवाल को पकड़ा व जांच की तो पुलिस भी हक्का बक्का रह गई। पुलिस ने आरोपी संजय पोरवाल के खिलाफ 376 (2N), 506, 294 जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। एसपी राहुल लोढा ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी संजय पोरवाल अपनी कोचिंग पर आने वाली महिलाओं व युवतियों से करीबी बढाता और उन्हें अपने जाल में फंसाता था। उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान उनकी वीडियो स्पाई (छुपे हुए) कैमरा से उतार कर रख लेता। वीडियो बनाने के बाद महिलाओं व युवतियों को ब्लैकमेल कर उनसे रुपयों की मांग की जाती। नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी आरोपी देता था। इस तरह से उसने करीब 10 से 12 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है या यह संख्या ज्यादा भी हो सकती है। शिकायतकर्ता पीड़ित महिला करीब 10 साल से आरोपी से परेशान है और उसे 4 से 5 लाख रुपए दे चुकी है। अब जाकर उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और भी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। कोचिंग को ही बनाया अय्याशी का अड्डापुलिस ने आरोपी के कोचिंग सेंटर की जब तलाशी ली तो उसके पीछे एक रूम मिला। जहां पहले से बिस्तर वगरह सब मौजूद थे। इसी रूम में आरोपी कोचिंग के बहाने महिलाओं व युवतियों का शोषण करता और उनकी अश्लील वीडियो बनाता। कोचिंग सेंटर से पुलिस ने उसका मोबाइल, लेपटॉप, 10 मेमोरी कार्ड, एक पैन ड्राइव, 4 यूएसबी डेटा ट्रांसफर कार्ड, शराब की बोतलें व महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स तथा 20 जोड़ी दूसरे कपड़े भी जप्त किए है। आरोपी के मोबाइल से पुलिस को करीब 450 अश्लीलता भरे वीडियो मिले है। जबकि उसकी पेनड्राइव, लेपटॉप व मेमोरी कार्ड में और भी डाटा मौजूद है। इस तरह और भी कितनी महिलाओं का शोषण इसने किया है पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है। इनकी रही सराहनीय भूमिकाआरोपी को गिरफ्तार करने में एसआई देवीलाल पाटीदार, कांस्टेबल अर्चना बाबरी, रोशन, संदीप, बिलर, पवन जाट, पुजा चौहान, नवीन जाट, संजय,  राजुलाल का सराहनीय योगदान रहा।

रंगपंचमी की तैयारी: हुड़दंगी व शराबियों की होगी चेकिंग, एएसपी ने किया गेर स्थल का निरीक्षण

आम जनता को ना हो कोई भी परेशानी – एएसपी राकेश खाखा पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। मालवा में लोग रंगपंचमी को बड़े उत्साह के साथ मनाते है। यह त्यौहार होलिका दहन के पांच दिन बाद पंचमी तिथी को मनाया जाता है। मध्यप्रदेश के रतलाम में रंग पंचमी बड़े ही भव्य आयोजन के साथ मनाई जाती है। इस साल भी रंगपंचमी को लेकर बड़ी धूम-  धाम से मनाए जाने को लेकर तैयारियां कर ली गई है। शहर के धानमंडी से भव्य गेर का आयोजन होगा। इसको लेकर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। कई ऐसे मामले सामने आए है जिनमें महिलाओं व अन्य लोगों के साथ हुड़दंगी अभद्रता करते नजर आ रहे है। ऐसी कोई घटना रतलाम जिले में ना हो इसको लेकर एसपी राहुल लोढा ने सख्त चेतावनी देते हुए वीडियो संदेश भी जारी किया है। शुक्रवार को एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी अभिनव बारंगे ने पुलिस जवानों व अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए। एएसपी राकेश खाखा ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बताया की सार्वजनिक रूप से शराब पीने वाले, अभद्रता करने वालों पर सख्त कार्रवाई करे। इसके अलावा यह भी ध्यान रखे की त्यौहार मनाने वाली आम जनता इससे परेशान ना हो। पुलिस का काम किसी को परेशान करना नहीं है लेकिन जो लोग तनाव की स्थिति पैदा करे और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करे उन पर तुरंत कार्रवाई करे। जिससे शांति व सौहाद्र के साथ जनता रंगपंचमी का त्यौहार मना सके। कंट्रोल रूम पर दिशा निर्देश देने के बाद एएसपी, सीएसपी व टीआईधानमंडी क्षेत्र पहुंचे। जहां पर अधिकारियों ने सुरक्षा संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की और गेर का रूट जाना। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय, डीएसपी महिला सेल अजय सारवान, स्टेशन रोड़ टीआई दिनेश भोजक, आईए टीआई राजेंद्र वर्मा, अजाक टीआई लिलियन मालवीय, सूबेदार एसआई मोनिका चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानीएएसपी राकेश खाखा ने पब्लिक वार्ता से चर्चा में बताया की अमूमन कुछ शरारती तत्व त्यौहार को बिगाड़ने में लगे रहते है। जिससे सौहाद्र व सांप्रदायिक सदभाव को ठेस पहुंचती है। ऐसी किसी भी अप्रिय स्थिति ना हो उसे पहले ही रोकने के लिए रतलाम पुलिस की तैयारी पूरी है। जिस प्रकार होली व धुलेटी का पर्व शांति से मनाया गया है उसी प्रकार रंगपंचमी भी मनाई जाएगी। पुलिस हर चौराहे पर ब्रीथ एनेलाइजर से चेकिंग करेगी। खुले में शराब पीने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। गेर के दौरान ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी पर हर मूवमेंट को देखा जाएगा। पुलिस की तैयारियां पूरी है। आमजन से भी अपील है की वे शांति व भाईचारे के साथ रंगपंचमी का पर्व मनाए। यह रहेगा रूट, ट्रैफिक होगा डायवर्टगेर रानी जी के मन्दिर धानमण्डी से शुरु होकर गणेश देवरी होते हुए न्यू क्लॉथ मार्केट जमनालाल स्वीट्स की दुकान से महालक्ष्मी जी मन्दिर के सामने होते हुए घांस बाजार चौराहा, चौमुखी पुल, चाँदनीचोक, तोपखाना, हरदेवलाला पिपली से आबकारी चोराहा होते हुए ब्राम्हणो के वास, रानीजी का मन्दिर होते हुए नाहरपुरा चौराहा से डालुमोदी बाजार पहुँचकर समाप्त होगी। गैर रंग पंचमी जूलुस के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्सन प्लॉन तैयार किया गया –

“फोन” लेना है क्या? : कोड वर्ड में पिस्टल बेचने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, बड़ी वारदात टली

खाचरोद व जावरा के बदमाश गिरफ्तार, धार जिले का मुख्य सप्लायर फरार पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। पुलिस ने जिले के जावरा में अवैध हथियार मामले में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 4 अवैध पिस्टल व 11 जिंदा राउंड भी जप्त किए। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 81 हजार बताई जा रही है। मामले में 1 आरोपी फरार है जो की सिकलीगर कारीगर है। आरोपी पिस्टलों की खरीद फरोख्त के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल करते थे। बदमाशों ने पिस्टल का कोड फोन रखा हुआ था। पुलिस आरोपियों के द्वारा शहर या अन्य जिलों में बेची गई पिस्टल आदि की भी जानकारी जुटा रही है। जावरा सिटी थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन ने बताया की एसपी राहुल लोढा के निर्देशन व जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में अवैध हथियार के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने पर सूचना प्राप्त हुई की शहर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश पिस्टल के अवैध धंधे में लिप्त है। सूचना पर मच्छी भवन मैदान जावरा से आरोपी शोएब खान निवासी उदासी की बाडी तालनाका व शाजेब खान निवासी कमलीपुरा जावरा को पकडा तथा उनके कब्जे से कुल 03 पिस्टल 09 राऊण्ड जप्त किए। आरोपीगण जावरा शहर मे कोई बडी घटना मिलकर कारित करने वाले थे। पूछताछ के दौरान उन्होंने पिस्टल उज्जैन के खाचरोद से लाना बताया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने टीम बनाकर खाचरोद के सप्लायर्स की तलाश शुरू कर दी। टीम ने भुरा पिता छोटे खान पठान निवासी जमातखाने के सामने व शोएब मेव पिता रफिक मेव उर्फ मामा निवासी खाचरोद को दबिश देकर गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 1 पिस्टल व 2 जिंदा राउंड जप्त किए। खाचरोद के पकड़ाए इन आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो इनका कनेक्शन धार के सिकलीगर कारीगर से मिला। आरोपियों ने पुलिस को बताया की धार जिले के बारिया गंधवानी निवासी गुरुचरण पिता महेन्द्रसिह चांवला से वे पिस्टलों की अवैध खरीदी करते थे। पुलिस अब फरार आरोपी गुरुचरण की तलाश में जुटी है। सराहनीय भुमिका:मामले के खुलासे में टीआई जितेन्द्र सिह जादौन, एसआई जगदीशसिंह तोमर , एएसआई हीरालाल परमार, आर. अंतिम चौधरी, राधेश्याम चौहान, राजेश पवार, आरक्षक ललीत जगावत, आरक्षक रामप्रसाद मीणा एवं सायबर सेल रतलाम की भूमिका सराहनीय रही।

नशे का नया कारोबार: खुलेआम बिक रहा था लोकल एनैस्थिसिया इंजेक्शन, रंगे हाथ धराया मेडिकल संचालक

एसपी राहुल लोढा की सख्त चेतावनी, दर्जनों मेडिकल स्टोर्स रडार पर! पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। शहर में बढ़ रही नशाखोरी पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले 10 दिनों में पुलिस ने दर्जनभर नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे किया। इसी बीच पुलिस ने एक नए नशे के इजात होने की भी जानकारी जुटाई। यह नशा था लोकल एनैस्थिसिया इंजेक्शन का। जो की बाजार में खूलेआम बेचा जा रहा था। एसपी राहुल लोढा ने एमडी, स्मेक जैसी ड्रग के अलावा एक टीम को इसमें भी लगाया। जब पुलिस ने इसके बारे में जानकारी जुटाई तो पुलिस के आला अफसर भी हक्के बक्के रह गए। एनैस्थिसिया (बेहोश या सुन्न करना) जैसी प्रोसेस के लिए उपयोग में ली जाने वाली ड्रग्स के लिए उसकी मात्रा, समय व स्पेशलिस्ट का होना बहुत आवश्यक है, वरना यह ड्रग आपकी जान ले सकती है। इसके बावजूद कुछ नशेड़ी इसको नशे के लिए इस्तेमाल कर रहे थे। यहां सबसे बड़ा सवाल यही है की आखिर इनके पास इसको लेने की मात्रा का अनुमान कैसे मालूम हुआ और कहां से सीखा गया? रतलाम पुलिस इसी तफ्तीश में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर छापेमार कार्रवाई करते हुए इस मामले को उजागर किया है। पुलिस के पास ऐसे और भी मेडिकल स्टोर्स की सूची है जिन पर कार्रवाई होना बाकी है। रंगे हाथ धराया मेडिकल संचालकएसपी राहुल लोढा द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार रात को एक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी की महू रोड स्थित सांवरिया मेडिकल स्टोर से लोकल एनैस्थिसिया इंजेक्शन को नशे के उपयोग के लिए ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। पुलिस के साथ ड्रग विभाग की टीम भी कार्रवाई में शामिल थी। एसपी राहुल लोढा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एमडी और ब्राउन शुगर सहित अन्य मादक पदार्थ बेचने वाले 18 लोगों को पिछले कुछ दिनों में गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया इन लोगों से पूछताछ में जो जानकारी मिली उसमें यह बात भी सामने आई कि शहर के कुछ मेडिकल स्टोर से अलग-अलग तरह के इंजेक्शन लेकर नशे के आदि लोगों द्वारा उनमें एमडी और ब्राउन शुगर मिलाकर भी नशे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कुछ मेडिकल स्टोर्स पर बिना प्रिस्क्रिप्शन के प्रतिबंधित दवाओं को बेधड़क बेचा जा रहा है। जा सकता है, उसे कुछ मेडिकल संचालक नशे के आदि लोगों को ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। जबकी इस दवा का उपयोग क्लिनिक या हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के अलावा कोई नहीं करता है। पुलिस ने भेजा अपना ग्राहकपुलिस ने बुधवार रात को ड्रग विभाग की टीम को साथ में लेकर पुलिस ने महू रोड स्थित सांवरिया मेडिकल दुकान पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को पहचान युक्त नोट देखकर दुकान पर एनैस्थिसिया इंजेक्शन लेने भेजा। दुकान पर बैठे व्यक्ति भरत राठौड़ ने जब प्रिंट रेट से ज्यादा रुपए लेकर इंजेक्शन दिया तो पुलिस ने ड्रग विभाग के अधिकारियों के साथ दुकान पर कार्रवाई की। ड्रग विभाग के अधिकारियों ने दुकान का स्टॉक रजिस्टर भी जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसपी राहुल लोढा ने कहा कि पुलिस के पास और भी कई जानकारियां है, जिसके आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई के दौरान एएसपी राकेश खाखा, ड्रग इंस्पेक्टर अजय ठाकुर, थाना स्टेशन रोड टीआई दिनेश भोजक मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव 2024: चुनाव से पहले पुलिस की तैयारी, दो थाना क्षेत्रों से निकला फ्लैग मार्च

CAPF की टुकड़ी के साथ एसपी राहुल लोढा व कलेक्टर राजेश बाथम निकले पैदल पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अपनी – अपनी तैयारियां लगभग पुरी कर चुका है। सोमवार को सीएपीएफ की टुकड़ी (CAPF : Central Armed Police Force) व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कलेक्टर राजेश बाथम व एसपी राहुल लोढ़ा मार्च के साथ पैदल चले। फ्लैग मार्च थाना स्टेशन रोड व थाना औद्योगिक क्षेत्र में निकाला गया। एसपी व कलेक्टर के अलावा मार्च में अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, एएसपी राकेश खाखा, एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी अभिनव वारंगे भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए। फ्लैग मार्च में जिला पुलिस बल, होमगार्ड तथा अन्य बलों के जवान स्टेशन रोड थाना परिसर से निकले जो कॉन्वेन्ट तिराहा, आनंद कॉलोनी, मोचिपुरा, हाकिमवाड़ा, महलवाड़ा, मेहन्दीकुई बालाजी मंदिर होते हुए थाना परिसर में समाप्त हुआ। एसपी राहुल लोढा ने बताया की चुनाव के मद्देनजर शहर में पुलिस व जनता के बीच संवाद व विश्वास स्थापित हो इसलिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। चुनाव में सफल मतदान के लिए पुलिस की तैयारियां पूरी है। इस दौरान निगरानी शुदा बदमाशों व गुंडो पर जिलाबदर व अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी कार्रवाई : नशे के 10 सौदागर रतलाम पुलिस की गिरफ्त में, शहर में ड्रग्स व गांजा करते थे सप्लाई

खबर का बड़ा असर : पब्लिक वार्ता ने मुखरता से उठाया था मुद्दा, पुलिस अब सरगनाओं की तलाश में पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। पुलिस ने शहर के तीन थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले10 आरोपियों को पकड़ा है। यह आरोपी शहर के गली मोहल्लों में ब्राउन शुगर, एमडी और गांजा की तस्करी करते थे। शहर की फिजाओं में नशा घोलने वाले इन आरोपियों को पुलिस ने एक के बाद एक चेन बनाकर पकड़ा है। गौरतलब है की स्टेशन रोड पुलिस ने 10 मार्च को एमडी ड्रग के साथ आरोपी जाफर पिता अल्लाहबक्श खान को पकड़ा था। जिसके बाद एक के बाद एक पुलिस ने कड़ियां जोड़ी। एसपी राहुल कुमार लोढा खुद इस मामले को लीड कर रहे थे। सीएसपी अभिनव वारंगे के नेतृत्व में शहर के सभी थानों के टीआई नशे के सौदागरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गए। पुलिस ने जाफर की निशानदेही पर 6 दिन में 10 आरोपियों को गिरफ्तारी किया। पब्लिक वार्ता ने इस मुद्दे को मुखरता से “ABVP के विरोध के बाद जागी पुलिस, चॉकलेट – बिस्किट की तरह बिक रहा नशा” शीर्षक के साथ खबर प्रकाशित करते हुए पुलिस का ध्यान इस और आकर्षित किया था। 10 मार्च को प्रकाशित खबर : https://publicvarta.com/two-youths-arrested-with-drugs-smack-md-drugs-two-youths-arrested/ एसपी के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपी खुद पहले नशा करते है। फिर इन्हें बेचते थे। पकड़ाए गए आरोपियों में थाना अंतर्गत पहुंचाने वाले मादक पदार्थ के सरगना भी शामिल है जो कि मंदसौर जिले के दलौदा के है। पुलिस इन सबकी एक बड़ी चेन भी तलाश में जुटी है। शनिवार दोपहर रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कंट्रोल रुम में शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र, स्टेशन रोड व डीडी नगर थानों में अलग-अलग मामले में पकड़ाए 10 लोगों के बारे में खुलासा किया। एसपी के अनुसार यह लोग अलग-अलग एरिया फिक्स कर लेते थे। उसके बाद उस क्षेत्र के युवाओं के बीच जाकर उन्हें भी इसके आदि बना रहे थे। पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। एसपी के अनुसार मादक पदार्थ ब्राउन शुगर व एमडी का नशा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएसपी अभिनव वारंगे समेत तीनों थाना प्रभारी मौजूद रहे। दो से जप्त की ब्राउन शुगरब्राउन शुगर के साथ पकड़ाए रतलाम के दो तस्कर पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र ने 15 मार्च को मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को बस का इंतजार करते हिरासत में लिया था। पूछताछ में एक ने इमरान उर्फ भोला खान (35) पिता अब्दुल अबरार निवासी बंजली थाना औ. क्षेत्र रतलाम का होना बताया। एक अन्य ने अपना नाम चिराग (21) पिता महेंद्र लोधी निवासी साक्षी पेट्रोल पंप के पास निराला नगर (त्रिलोक नगर रतलाम) का होना बताया। इमरान उर्फ भोला खान के कब्जे से थैली में ब्राउन शुगर 15 ग्राम व एक मोबाइल एवं चिराग लोधी के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की। जप्ती में ली गई ब्राउन शुगर की कीमत करीब 75 हजार रुपए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर इमरान उर्फ भोला खान के खिलाफ पूर्व में मारपीट, सट्टा एवं आर्म्स एक्ट के कुल 08 केस दर्ज है। चिराग लोधी के खिलाफ चोरी, मारपीट एवम् आर्म्स एक्ट के कुल 06 केस दर्ज है। दलौदा का तस्कर धराया16 मार्च की मध्य रात्री में मुखबीर की सूचना पर डी मार्ट बाईपास रोड अहिंसा ग्राम कालोनी के गेट के पास मोईन मंसूरी (26) पिता साबीर मंसूरी निवासी दलौदा जिला मंदसौर, महेंद्र (25) पिता दिनेश कुमार आर्य निवासी शांति कालोनी दलौदा जिला मंदसौर को 25 ग्राम एमडी के साथ पकड़ा है। एमडी की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। इसके साथ ही एक एंड्रोयड मोबाइल एवं बाइक एमपी 14 जेडसी 5779 के साथ पकड़ा है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दलौदा से लाकर रतलाम निवासी एमडी का सेवन करने वाले रियाज एहमद पिता अतिक एहमद कुरैशी निवासी आनंद कालोनी, आदिल पिता बाबु शाह निवासी हाट की चौकी के सामने नयापुरा रतलाम, सोहेल पिता शाकीर हुसैन निवासी ऊंकाला रोड लालजी का बाग रतलाम, फरीद पिता नासिर हुसैन निवासी ऊंकाला रोड लालजी का बाग रतलाम को करीब 6-6 ग्राम एमडी इनके द्वारा रतलाम में लाकर देना बताई। साथ ही उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी बेचकर लाभ कमाना भी बताया। थाना स्टेशन रोड ने धा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 1 किलो गांजे में दो धराएगांजे के साथ दो तस्कर पकड़ाएं शहर के थाना दीनदयाल नगर पुलिस ने हरथली फंटा रतलाम पर रमेश पिता परसराम सिंधी निवासी गली न. 3 टाटानगर को अवैध मादक पदार्थ 1 किलो गांजे के साथ पकड़ा है। गांजे की कीमत 10 हजार रुपए है। पूछताछ में आरोपी रमेश सिंधी द्वारा मुजिम उर्फ छोटू खान (29) पिता रसीद खान निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम को गांजा बेचना बताया। मुजिम उर्फ छोटू खान द्वारा खरीदा गया गांजा जप्त होने पर आरोपी मुजिम को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया।

वायरल..राम आएंगेः महिला पुलिसकर्मी ने गाया दिल छू लेने वाला भजन, तेजी से वायरल हो रहा विडीयो

पब्लिक वार्ता-रतलाम,जयदीप गुर्जर। 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरा देश राममय माहौल में ढल चुका है। जगह-जगह आयोजन किए जा रहे है। इसी बीच मध्यप्रदेश के रतलाम का एक विडीयो सोशल मिडीया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी प्रभु श्रीराम के भजन की सुन्दर प्रस्तुती दे रही है। यह विडीयो 16 जनवरी का है। जो की रतलाम सर्किल जेल के अंदर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बनाया गया था। (देखिए भजन का वायरल विडीयो…) महिला पुलिसकर्मी का नाम पूजा सूर्यवंशी है। पूजा जिला जेल में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। 4 दिन बाद विडीयो के वायरल होने पर पूजा ने बताया की लोग भजन को पसंद कर रहे है, यह मेरे लिए खुशी की बात है। बगैर तैयारी के राम भजन अचानक गाया था। आपको बता दे की पूजा ने क्लासिकल गायन सिखा हुआ है। उनके गाए भजन राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी पर जेल में मौजूद हर शख्स मंत्रमुग्ध हो गया। डीआईजी मनोज सिंह ने पूजा को 500 रुपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया। दरअसल रतलाम के एक परिवार ने जेल में आरओ  वाटर सिस्टम लगवाया, जिसके शुभारंभ पर आयोजन रखा गया था। इस दौरान रतलाम रेंज डीआईजी मनोज सिंह, कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरीया मौजूद थे। कार्यक्रम में जेल के बंदियों ने भी अपनी प्रस्तुती दी।

गंभीर मामला : नाक के नीचे थाने से जीप उठा ले गए और होटल व्यापारी को धमकाया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब उनकी गैर जानकारी के वाहन थाने से बाहर पहुंच गया। वाहन बाहर पहुंचा मगर हद तो तब हो गई जब दो नशेड़ियों ने एक होटल व्यापारी को वसूली के लिए धमकाया। जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर घटनाक्रम बताया और वीडियो बताया तो सब हक्के बक्के रह गए। ऐसे में अब पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था पर कई गंभीर प्रश्न उठना शुरू हो गए है। एक बड़ा सवाल यह भी है की आखिर यह सब कैसे हुआ? पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं घटनाक्रम को लेकर एएसपी राकेश खाखा ने पुलिस की और से सफाई भी पेश की है। व्यापारी की शिकायत पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार फरियादी हरीश पिता नानकराम चौथयानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार उसकी स्टेशन रोड पर होटल है। 14- 15 जनवरी की रात करीब 1:00 बजे फरियादी अपनी होटल के काउंटर पर बैठा था, तभी स्टेशन रोड थाना पुलिस का मोबाइल वाहन (जीप) सायरन बजाते हुए स्टेशन की और गया। पुलिस वाहन वापस पलट कर फरियादी की होटल के सामने आकर रुका। फरियादी के अनुसार पुलिस वाहन चला रहे चालक ने सायरन बजाकर उसे वाहन के पास बुलाया और बोला कि तुम लोगों ने दुकान अभी तक क्यों खोल रखी है।इसके बाद चालक ने फरियादी से शराब पीने के लिए रुपए भी मांगे। फरियादी ने जब चालक से सवाल किया तो उसने कालर पकड़कर चाटा मार दिया। फरियादी के अनुसार चालक ने वाहन के पास की सीट पर बैठे व्यक्ति की और इशारा कर बोला की साहब साथ में बैठे हैं और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। चालक ने अभद्रता करते हुए गलियां भी दी। इस दौरान मौके पर और लोग भी आ गए थे। लोगों के विरोध के बाद आरोपी गाड़ी लेकर चला गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इमरान और उसके साथी के खिलाफ धारा 327, 323, 294,34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाने का वाहन अधिग्रहित किया हुआ है। आरोपी इमरान पूर्व में इस वाहन का चालक रह चुका है। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की जा रही है। आरोपी पुलिस वाहन थाने से कैसे लेकर गया इस संबंध में भी जांच शुरू कर दी है। – राकेश खाखा, एएसपी –  रतलाम पुलिस

गुंडा चेकिंग अभियान : लिस्टेड गुंडे – बदमाश रात में घर पर है या नहीं, जांचने निकली चारो थानों की पुलिस

बीती रात हुए घटनाक्रम के बाद से पुलिस सतर्क, अब रात में जमावड़ा करना व घूमना पड़ेगा भारी पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। बीती रात शहर में एक के बाद एक तीन घटनाक्रम होने के बाद पुलिस विशेष सतर्कता बरते हुए है। पहला मामला थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र के गोशाला रोड पर नमकीन की दुकान लगाने वाले विपिन वाघेला के साथ मारपीट का हुआ जिसमें आरोपी भोला उर्फ जीवन ने अवैध रुपयों की मांग की व दुकानदार की बुढ़ी मां व नोकर को भी पीटा। दूसरा मामला माणक चौक थाना अंतर्गत मालिकुआ व अशोक नगर में हुआ। जहां गंदगी फेंकने को लेकर दो युवकों की झड़प ने सामुदायिक रूप ले लिया। हालांकि बाद में पुलिस ने मामला शांत कर दोनों और से कायमी की। तीसरा एक मामला थाना स्टेशन रोड क्षेत्र का है जहां महू रोड स्थित पेट्रोल पंप पर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के साथ ही बदमाशों ने मारपीट कर दी। लगातार हुई इन तीनों वारदातों के बाद शहर में पुलिस ने विशेष गुंडा चेकिंग अभियान कि शुरुआत कर दी। शनिवार देर रात सीएसपी अभिनव बारंगे स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में गुंडा लिस्ट थामे नजर आए। इसके अलावा चारों थानों के टीआई भी अपने – अपने थाना क्षेत्र में लिस्टेड गुंडों के घर पहुंचे। पुलिस ने आपराधिक प्रवत्ति में लिप्त बदमाशों के घर पहुंचकर उनको समझाईश दी। कई बदमाश अपने घर नहीं मिले तो उनके परिजनों को हिदायत दी गई। इसके अलावा नए साल को देखते हुए भी पुलिस की हुड़दंगियों पर अभी से निगाहें है। रात में कई संदिग्धों व वाहनों को रोक कर पुलिस ने तलाशी भी ली। शहर सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया की अधिकांश घटनाएं रात के समय में हो रही है। जिसमें क्षेत्र के पुराने गुंडे ही शामिल होते है। एसपी राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी थानों पर गुंडा चेकिंग अभियान के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तरह का रात्रि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। जिससे आमजन में सुरक्षा का माहौल बना रहे व अपराधियों में भी पुलिस का ख़ौफ रहे।

औचक निरीक्षण : देर रात अचानक मुस्तेदी जांचने निकले एसपी, दो को मिली शाबासी और एक को मिला नोटिस

पब्लिक वार्ता – रतलाम,जयदीप गुर्जर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के बाद रतलाम पुलिस कप्तान बुधवार देर रात अचानक मुस्तेदी जांचने निकल पड़े। पुलिस कप्तान के अचानक आने से पूरा महकमा आश्चर्य में पड़ गया। पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा ने थाना बिलपांक व थाना नामली का औचक निरीक्षण किया। एसपी राहुल कुमार ने बताया की डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को अपने अपने क्षैत्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में दिनांक 27.12.23 को रतलाम ग्रामीण अनुभाग के थाना नामली एवं थाना बिलपांक का औचक निरीक्षण किया।एसपी रात में  बिलपांक थाना पहुंचे जहा थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार गौतम अपने स्टाफ के साथ उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा  हवालात चेक कर, बंदी सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया। इसके अलावा रात्रि ड्यूटी ऑफिसर, चिता पार्टी एवं रात्रि गश्त अधिकारियो को चेक किया। इस दौरान रात्रि गश्त अधिकारी एएसआई सतीश ठाकुर को ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ को रात्री गश्त, हवालात में बंदी सुरक्षा इंतजाम आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।          इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना नामली पहुंचकर रात्रि गश्त अधिकारी को चेक किया। रात्रि गस्त अधिकारी एसआई सचिन डाबर ड्यूटी पर मुस्तैद मिले। सचिन डाबर के साथ हवालात एवम बंदी सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को रात्री गश्त, हवालात में बंदी सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।