Railway News: उज्जैन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य का असर: रतलाम मंडल की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग (Ujjain Yard Remodelling) और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्रियों की रेल यात्रा अगले कुछ दिनों तक प्रभावित रहेगी। यह कार्य 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त, मार्ग परिवर्तित, या शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट किया गया है। पूरी तरह निरस्त ट्रेनें पश्चिम रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का परिचालन 11 से 16 अक्टूबर के बीच नहीं होगा —  आंशिक रूप से निरस्त / शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर तक कई ट्रेनों का संचालन सीमित स्टेशनों से होगा। इनमें शामिल हैं: मार्ग परिवर्तित ट्रेनें 11 से 15 अक्टूबर के बीच कई लंबी दूरी की ट्रेनें वैकल्पिक मार्गों से संचालित होंगी। इनमें शामिल हैं — रिशेड्यूल/डिले ट्रेनें कुछ ट्रेनों का प्रस्थान समय भी बदला गया है। उदाहरण के लिए — यात्रियों के लिए सुझाव रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट, या रेलवे हेल्पलाइन पर ट्रेनों की अपडेटेड स्थिति अवश्य जांचें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

Railway News:  अब नहीं करना पड़ेगा टिकट कैंसिल! रेलवे जल्द देगा कन्फर्म टिकट की तारीख बदलनेकी सुविधा

नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Railway News: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत देने जा रहा है। अब यात्रियों को यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल करने या नया टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे जनवरी 2026 से एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत कन्फर्म टिकट की यात्रा तिथि ऑनलाइन बदली जा सकेगी — वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। अब आसानी से बदल सकेंगे यात्रा की तारीख अक्सर अचानक यात्रा योजनाओं में बदलाव होने पर यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ता है और नई टिकट बुक करनी होती है। इसमें न केवल समय लगता है, बल्कि कैंसिलेशन चार्ज भी देना पड़ता है। लेकिन नए नियम लागू होने के बाद यात्री उसी टिकट की तारीख आगे या पीछे कर सकेंगे, जिससे असुविधा और अतिरिक्त खर्च दोनों से राहत मिलेगी। सीट उपलब्धता पर निर्भर होगी कन्फर्मेशन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तारीख बदलने पर कन्फर्म टिकट मिलने की गारंटी नहीं होगी, क्योंकि यह सीट की उपलब्धता पर निर्भरकरेगा। यदि नई तारीख के टिकट का किराया अधिक है, तो यात्री को केवल किराए का अंतर देना होगा। मौजूदा कैंसिलेशन पॉलिसी में है यह नियम फिलहाल रेलवे के नियमों के अनुसार— नई सुविधा से यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही यात्रा में लचीलापन भी बढ़ेगा।

Ratlam News: रतलाम का चमकता सितारा: JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी के वैदित्य सिंह देवड़ा का राष्ट्रीय चयन

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी वैदित्य सिंह देवड़ा ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वैदित्य का चयन U-14 मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम में हुआ है। वे 20 अप्रैल से 5 मई 2025 तक देहरादून में आयोजित होने वाली सेंट्रल ज़ोन राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वैदित्य एक होनहार ऑलराउंडर हैं — जहां एक ओर उनकी तेज़ गेंदबाज़ी विपक्षी टीम के लिए चुनौती बनती है, वहीं दूसरी ओर वह उपयोगी बल्लेबाज़ी से भी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। उनके चयन से यह स्पष्ट है कि रतलाम की JRI रेलवे क्रिकेट एकेडमी से निकलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की श्रृंखला जारी है। इससे पहले रणजी खिलाड़ी राकेश ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर शोएब खान (T-20 वर्ल्ड कप खिलाड़ी) और आशुतोष शर्मा जैसे सितारे इसी अकादमी से निकले हैं। वैदित्य ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया, माता-पिता के सहयोग, रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और अपनी सतत मेहनत को दिया है। उनके पिता रणजीत सिंह एक कपड़ा व्यवसायी हैं और न्यू ग्लोबस सिटी, रतलाम में निवास करते हैं। वैदित्य के चयन पर रतलाम जिला क्रिकेट संघ के कीर्ति शरण सिंह कालूखेड़ा, निमिष व्यास, प्रदीप उपाध्याय, जोस चाको, गौरव अजमेरा, भगत सिंह भदौरिया, अनुज शर्मा, कीर्ति जायसवाल, शैलेंद्र सिंह अठाना, दिनेश शर्मा, रविन्द्र प्रताप सिंह सहित JRI के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

MP News: रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में दो बड़े सम्मान, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को मिला रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित 154वीं राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में रतलाम मंडल को आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार के लिए दिया गया।   रेलवे बोर्ड ने रतलाम मंडल को किया सम्मानित   रेल भवन में आयोजित इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश कुमार ने राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों और अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान रतलाम मंडल को आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार दिया गया, जिसे अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद ने प्राप्त किया।   अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक   अशफाक अहमद को रतलाम मंडल में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक प्रदान किया गया। इस सम्मान के तहत उन्हें रजत पदक, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार दिया गया।   पश्चिम रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि   रेलवे बोर्ड स्तर पर रतलाम मंडल को एक साथ दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होना, न केवल मंडल बल्कि पूरे पश्चिम रेलवे के लिए एक विशिष्ट उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने हर्ष व्यक्त किया और मंडल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।   राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में रतलाम मंडल की अहम भूमिका   रतलाम मंडल लगातार राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में हिंदी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सम्मान मंडल के समर्पित प्रयासों का प्रमाण है।  

Indian Railway: गुजरात में रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

अहमदाबाद- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Indian Railway: रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के अहमदाबाद, आणंद और दाहोद रेलवे स्टेशनों का दौरा कर विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चरल परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पुनर्विकास, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और दाहोद में नए 9000 HP लोकोमोटिव निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया।   अहमदाबाद स्टेशन पुनर्विकास कार्य तेज़ी से जारी   रेल मंत्री अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां चल रहे पुनर्विकास कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद स्टेशन को स्थानीय विरासत और आधुनिक संरचना के संयोजन से विकसित किया जा रहा है। रेलवे ट्रैक के ऊपर कॉनकोर्स रूफ प्लाजा बनाया जाएगा, जिसमें यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं होंगी।   स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है, जिसमें बुलेट ट्रेन टर्मिनल, मेट्रो और बस रैपिड ट्रांसपोर्ट (BRT) का एकीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कालूपुर आरओबी और सारंगपुर आरओबी को जोड़ने के लिए एक एलिवेटेड रोड नेटवर्क भी तैयार किया जा रहा है, जिससे मौजूदा सड़क नेटवर्क का सतही क्षेत्र दोगुना हो जाएगा।   वैष्णव ने कहा कि गुजरात में रेलवे के लिए इस वर्ष 17,155 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जो 2009-14 की तुलना में 29 गुना अधिक है।    आणंद में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट और रेलवे विकास कार्यों का निरीक्षण   रेल मंत्री आणंद रेलवे स्टेशन भी पहुंचे, जहां उन्होंने वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (OSOP) स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गुजरात में 2014 के बाद से 1000 से अधिक रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज बनाए गए हैं, जबकि 3,144 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया गया है।   उन्होंने बुलेट ट्रेन परियोजना के ट्रैक निर्माण बेस का भी दौरा किया और श्रमिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की। वैष्णव ने कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का कार्य पूरा हो चुका है, जिससे पोर्ट कनेक्टिविटी में वृद्धि हुई है।    दाहोद में देश के सबसे शक्तिशाली लोकोमोटिव का निरीक्षण   रेल मंत्री दाहोद स्थित लोकोमोटिव रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप पहुंचे, जहां उन्होंने 9000 HP डब्ल्यूएजी लोकोमोटिव के नवविकसित प्रोटोटाइप का निरीक्षण किया। यह लोकोमोटिव मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित किया गया है और इसमें कवच तकनीक सहित कई उन्नत सुविधाएं मौजूद हैं।   उन्होंने कहा कि जल्द ही 9000 HP लोकोमोटिव का निर्यात शुरू होगा, जिससे दाहोद एक वैश्विक पहचान बनाएगा। वर्कशॉप ने स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर दिए हैं, और इसका उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।    गुजरात में रेलवे के ऐतिहासिक विकास कार्य जारी   रेल मंत्री ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गुजरात के 87 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे विकास कार्यों की गति बढ़ाई जा रही है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और परिवहन प्रणाली अधिक कुशल बने।   इस दौरे में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा स्थानीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।  

MP News: महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे ने सांसदों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, रेल परियोजनाओं पर हुई चर्चा  

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क।MP News: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने 28 फरवरी 2025 को रतलाम मंडल कार्यालय के समिति कक्ष में सांसदों के साथ बैठक की। बैठक में रतलाम मंडल में चल रही विभिन्न रेलवे परियोजनाओं, यात्री सुविधाओं, संरक्षा व सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।    बैठक की मुख्य बातें   – बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने की।   – मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से रतलाम मंडल की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी दी।   – सांसदों ने नीमच-रतलाम दोहरीकरण, इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन, महू-सनावद आमान परिवर्तन, उज्जैन एवं इंदौर स्टेशन पुनर्विकास जैसे मुद्दों को शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।   – रतलाम-इंदौर (वाया फतेहाबाद) और उज्जैन-फतेहाबाद खंड के दोहरीकरण, ट्रेनों के स्टॉपेज, विस्तार और नई ट्रेनों के संचालन पर भी चर्चा हुई।   – 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेले के लिए विशेष तैयारियों पर अलग से बैठक करने का सुझाव दिया गया।   महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने सभी सांसदों को आश्वस्त किया कि उनके सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लिए जाएंगे।    बैठक में शामिल सांसद   – सावित्री ठाकुर (राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास)   – सुधीर गुप्ता (सांसद, मंदसौर)   – शंकर लालवानी (सांसद, इंदौर)   – जसवंत सिंह भाभोर (सांसद, दाहोद)   – ज्ञानेश्वर पाटिल (सांसद, खंडवा)   – आलोक शर्मा (सांसद, भोपाल)   – कविता पाटीदार (राज्यसभा सांसद)   – बंशीलाल गुर्जर (राज्यसभा सांसद)   – उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।   रेलवे अधिकारियों की उपस्थिति   बैठक में महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र, मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार, वाणिज्य, सुरक्षा, सिग्नल, दूरसंचार, बिजली, यांत्रिक और परिचालन से जुड़े वरिष्ठ रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।   यह बैठक रेलवे परियोजनाओं में तेजी लाने और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।   – खेमराज मीना, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल

Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर गौरव अजमेरा की महाप्रबंधक से मुलाकात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले विभिन्न रेल मंडलों की समस्याओं और यात्री सुविधाओं को लेकर क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं उद्योगपति गौरव अजमेरा ने मुंबई में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा से मुलाकात की।   अजमेरा ने रतलाम रेल मंडल की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रतिदिन सुबह एक ही समय में दो ट्रेनों के खड़े रहने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि रतलाम-अंबेडकर नगर एक्सप्रेस और रतलाम-कोटा ट्रेन एक ही समय पर प्लेटफार्म पर खड़ी रहती हैं, जिससे यात्री अक्सर भ्रमित होकर गलत ट्रेन में चढ़ जाते हैं और उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि एक समय में एक प्लेटफार्म पर केवल एक ही ट्रेन खड़ी की जाए, जिससे यात्रियों की परेशानी दूर हो सके।   इसके अलावा, अजमेरा ने रतलाम रेल मंडल से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल और शासकीय रेलवे पुलिस की पर्याप्त तैनाती की मांग की। साथ ही, उन्होंने पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाले सभी रेल मंडलों में रेलवे कर्मचारियों के आवासों में बेहतर मूलभूत सुविधाएं विकसित करने का आग्रह किया।   महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा ने अजमेरा की मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुनकर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस बैठक को लेकर रेलवे यात्रियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा।

MP News: रतलाम से नीमच के बीच पटरियों के पास जाने से पहले सोच ले!; दोहरीकरण कार्य का 19 फरवरी को होगा निरीक्षण व गति परीक्षण

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: नीमच-रतलाम रेल मार्ग पर दोहरीकरण कार्य तेजी से जारी है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत हर्कियाखाल से मल्हारगढ़ के बीच लगभग 13 किलोमीटर लंबे रेल खंड (किमी 254.869 से 267.852) का दोहरीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।    19 फरवरी को होगा गति परीक्षण   इस नवीन दोहरीकृत रेल खंड का निरीक्षण एवं गति परीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिम परिमंडल)  मनोज अरोड़ा द्वारा 19 फरवरी 2025 को किया जाएगा। गति परीक्षण के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन चलाई जाएगी ताकि ट्रैक की मजबूती और सुरक्षा का मूल्यांकन किया जा सके।    सुरक्षा को लेकर रेलवे ने की अपील   रेलवे प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से 19 फरवरी को इस रेल खंड के पास न जाने एवं अपने पशुओं को भी दूर रखने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर लोगों को रेलवे समपार फाटकों, अंडरपास या ओवरब्रिज का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।    रेल दोहरीकरण से यात्रियों को होगा लाभ   हर्कियाखाल-मल्हारगढ़ खंड पर दोहरीकरण पूरा होने से रेल यातायात सुगम होगा, ट्रेनों की गति बढ़ेगी और अधिक गाड़ियों का संचालन संभव होगा। यह यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी।   लेटेस्ट रेलवे अपडेट्स और महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे पोर्टल से जुड़े रहें।

MP News: राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में रतलाम मंडल के मोहम्मद हुसैन खान ने जीता कांस्य पदक

इंदौर- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित यशवंत क्लब में 4 से 10 फरवरी 2025 तक आयोजित 91वीं राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मोहम्मद हुसैन खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।   रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत मोहम्मद हुसैन खान ने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में पदक जीतकर न केवल रतलाम मंडल बल्कि पश्चिम रेलवे और भारतीय रेलवे का भी गौरव बढ़ाया है।   उनकी इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रतलाम मंडल खेलकूद संघ के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर कर्षण परिचालन महेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।   मोहम्मद हुसैन खान की इस सफलता पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के अन्य अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।    मोहम्मद हुसैन खान की खेल उपलब्धियां   – लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर चैंपियनशिप में पदक जीता   – भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया   – पश्चिम रेलवे और रतलाम मंडल के लिए गर्व का विषय बने   (खेल अपडेट्स और रेलवे से जुड़ी खबरों के लिए हमें फॉलो करें)

MP News: भारतीय रेलवे में विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे, रतलाम मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। MP News: भारतीय रेलवे ने अपने विद्युतीकरण के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के बिजली विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और आम जनता को रेलवे विद्युतीकरण के महत्व और लाभों के प्रति जागरूक करना था।   विद्युतीकरण की यात्रा: 100 वर्षों का सफर भारत में पहली ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को चली थी, लेकिन देश में पहली बार 3 फरवरी 1925 को बॉम्बे वीटी (अब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) से कुर्ला हार्बर तक बिजली के इंजन से ट्रेन का संचालन हुआ। इसके बाद रेलवे विद्युतीकरण की प्रक्रिया निरंतर आगे बढ़ती रही और वर्तमान में भारतीय रेलवे ने 97% ब्रॉडगेज लाइनों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है। जल्द ही भारतीय रेलवे 100% विद्युतीकरण के लक्ष्य को हासिल कर लेगा।   रतलाम मंडल में जागरूकता कार्यक्रम रेलवे विद्युतीकरण के 100वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए रतलाम मंडल के बिजली टीआरडी (कर्षण वितरण) विभाग ने मॉर्निंग स्टार स्कूल, रतलाम में एक संगोष्ठी आयोजित की। इस संगोष्ठी में 350 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रेलवे विद्युतीकरण के विकास, उसकी उपयोगिता और इसके फायदे जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।   प्रतियोगिताओं का आयोजन और विजेताओं का सम्मान बिजली टीआरओ (कर्षण परिचालन) विभाग द्वारा रतलाम मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर, डॉ. अंबेडकर नगर और चित्तौड़गढ़ लॉबी में बच्चों के लिए निबंध और ड्राइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।   भारतीय रेलवे का यह ऐतिहासिक सफर दर्शाता है कि कैसे तकनीकी विकास के माध्यम से परिवहन व्यवस्था को अधिक उन्नत और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। रेलवे विद्युतीकरण से न केवल ऊर्जा की बचत होती है बल्कि यह प्रदूषण कम करने और यात्रा को सुगम बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

0%