Ratlam News: घना कोहरा बना हादसे की वजह, धामनोद साई मंदिर के सामने ट्रक–कार की आमने-सामने टक्कर

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण धामनोद में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। साई मंदिर के सामने स्थित चौपाटी के पास एक फोर व्हीलर कार और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। WATCH VIDEO हादसे में कार सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी कारण वाहन चालकों को सामने से आ रहे वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाया और यह दुर्घटना हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और गति सीमित रखें।

Ratlam News: चार थानों के 26 आदतन अपराधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, स्टेशन रोड थाने में कराई गई गुंडा परेड

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शनिवार को बड़ी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। थाना स्टेशन रोड में शहर के विभिन्न थानों के 26 आदतन अपराधियों की गुंडा परेड कराई गई और उनके खिलाफ नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए। WATCH VIDEO इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड के 10, दीनदयाल नगर के 6, जबकि माणकचौक और औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के 5-5 आदतन अपराधीशामिल रहे। सभी आरोपितों को अलग-अलग थानों से लाकर स्टेशन रोड थाना परिसर में एक पंक्ति में खड़ा किया गया। एएसपी राकेश खाखा ने सभी अपराधियों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ की और उन्हें अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव, सालाखेड़ी चौकी प्रभारी जे.सी. यादव और एसआई विजय बामनिया उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा गुंडा परेड के बाद सभी आरोपितों को वाहन से एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अपराधियों पर सख्ती जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Ratlam News: रतलाम में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन, इस्तीफे की मांग

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई नागरिकों की दुखद मौत और इस मुद्दे पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के साथ किए गए कथित अमर्यादित व्यवहार के विरोध में रतलाम जिला युवा कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री एवं इंदौर विधायक कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन शहीद चौक चौराहे पर घंटा-घड़ियाल बजाकर किया गया। युवा कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की, साथ ही दूषित पानी की आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 निर्दोष नागरिकों की असमय मृत्यु अत्यंत दुखद और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर सवाल पूछने वाले पत्रकार के प्रति मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सरकार से पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस मौके पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैय्यद वुसद, रतलाम जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, राजीव रावत, हितेश पेमाल, इमरान मोयल, नदीम मिर्जा, कमरुद्दीन कछवाय, बसंत पडया, विजय खदेड़ा, कुसुम चाहर, फैयाज मंसूरी, सौरभ छिपानी, हिम्मत जेथवारसहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ratlam News: संयुक्त पुलिस कार्रवाई: राजस्थान के कंजर डेरों पर दबिश, दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार

रतलाम-पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आलोट एवं जावरा पुलिस अनुभाग की संयुक्त टीम ने राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटी कंजर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा कंजर गिरोह की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, एसडीओपी आलोट श्रीमती पल्लवी गौर एवं एसडीओपी जावरा श्री संदीप मालवीय के निर्देशन में एसडीपीओ कार्यालय, थाना आलोट, थाना ताल एवं जावरा डिविजन के पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से राजस्थान के कंजर डेरा लाखाखेड़ी, अरनिया एवं टोकड़ा (जिला झालावाड़) में दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने दो स्थाई वारंटी— को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने डेरों के आसपास चोरी के माल की तलाश की तथा कार्रवाई के दौरान कंजर डेरों में भारी मात्रा में मिली हाथ भट्टी की अवैध शराब एवं लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। इन मामलों में थे स्थाई वारंट जारी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस अनुभाग आलोट एवं जावरा की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता एवं समन्वय से यह सफलता मिली।

Ratlam News: नए साल की रात रतलाम में चाकूबाजी, आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए वर्ष के जश्न के कुछ ही देर बाद रतलाम में बाइक से कट लगने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का शुक्रवार दोपहर पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची और वहां तस्दीगी कराई, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। WATCH VIDEO  बाइक से कट लगने पर भड़का विवाद 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे स्टेशन के पास बाइक से कट लगने की बात पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने दिलबहार चौराहे पर पैदल जा रहे एक अन्य युवक पर भी चाकू से हमला किया। घटना के समय पुलिस गश्त जारी थी, बावजूद इसके वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। यह भी पढ़े: आरोपी को मौके पर ले जाकर कराई तस्दीग घटना के बाद जीआरपी ने आरोपी बाबू डामोर (18) पिता श्याम डामोर, निवासी जावरा फाटक को रात में ही पकड़कर स्टेशन रोड थाना पुलिस के हवाले कर दिया।शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में पुलिस बल आरोपी को पैदल शर्मा रेस्टोरेंट के पास घटना स्थल तक लेकर गया। इसके बाद आरोपी को दिलबहार चौराहा घुमाया गया और फिर पुलिस वाहन से कोर्ट ले जाया गया। तीन युवक हुए घायल, एक की हालत गंभीर चाकूबाजी की घटना में घायल हुए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कालू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। आरोपी पर दर्ज हुआ मामला स्टेशन रोड थाना पुलिस ने चेतन रेशमिया की रिपोर्ट पर आरोपी बाबू डामोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 109(1), 351(3) और 25के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।घटना की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार भी रात में जिला अस्पताल पहुंचे थे।

Ratlam News: एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी से दहशत, कार का शीशा टूटा; बड़ा हादसा टला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगरा रोड पर पशु आहार खली की दुकान संचालित करने वाले सरफराज खान के साथ एक्सप्रेस-वे पर एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। सरफराज खान ने बताया कि वे परिवार के एक सदस्य का इलाज करवाने बड़ौदा गए थे और लौटते समय रात करीब 9.30 बजे थांदला क्रॉस करने के बाद रावटी आने से पहले अचानक उनकी कार के आगे वाले शीशे पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंका गया। WATCH VIDEO पत्थर लगते ही कार का अगला कांच चकनाचूर हो गया, जिसके टुकड़े सरफराज खान के चेहरे तक जा पहुंचे। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। सरफराज ने बताया कि यदि पत्थर लगने से वाहन का संतुलन बिगड़ जाता, तो एक बड़ा सड़क हादसा हो सकता था। घटना के बाद सरफराज खान ने टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी तथा पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर इस तरह की पत्थरबाजी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि एक्सप्रेस-वे पर गश्त बढ़ाई जाए और पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Ratlam News: रतलाम में साल के आख़िरी दिन चाकूबाजी से सनसनी, स्टेशन रोड पर 4 घायल; थाने से 100 मीटर दूर वारदात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नए साल से ठीक पहले रतलाम शहर की कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार–गुरुवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र स्टेशन रोड पर सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने अलग–अलग स्थानों पर चाकू से हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से जीआरपी थाना महज 100 मीटर की दूरी पर है, फिर भी आरोपी ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। WATCH VIDEO घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरा फाटक निवासी 18 वर्षीय बाबू पिता श्याम डामोर ने पहले रेलवे स्टेशन स्थित शर्मा रेस्टोरेंट के सामने चाकूबाजी की और इसके बाद जावरा फाटक क्षेत्र में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। हमले में कालू पिता नानूराम निनामा (35), निवासी पाटली शिवगढ़, हनीसिंह पिता रूपसिंह सिंघाड़ (19), निवासी बोराली पेटलावद, चेतन रेशमिया (21), निवासी डोसीगांव मल्टी और मनीष पिता रतनलाल परमार (26), निवासी बांगरोद घायल हुए हैं। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कालू की हालत गंभीरबताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने पूरे स्टेशन रोड क्षेत्र की दुकानें बंद करवाईं और मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। आरोपी के पास से खटकेदार चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस अब चाकूबाजी के पीछे के कारणों और आरोपी की पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। नए साल से पहले सख्ती के दावे, फिर भी बड़ी वारदातगौरतलब है कि नए साल से पहले सोमवार को आईजी उमेश जोगा ने पुलिस समीक्षा बैठक में गंभीर अपराध रोकने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। डीआईजी निमिष अग्रवाल और एसपी अमित कुमार को विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए थे। इसके तहत शहर में विशेष चेकिंग अभियान, रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बातें कही गई थीं। इन तमाम दावों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद स्टेशन रोड जैसे अति संवेदनशील इलाके में चाकूबाजी की घटना ने पुलिस व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नए साल से पहले हुई इस वारदात से शहरवासियों में दहशत और असुरक्षा का माहौल बन गया है।