Ratlam News: ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को लेकर रतलाम के बिबडोद में गुर्जर समाज की बड़ी बैठक, 30 जनवरी को भोपाल चलने का आह्वान

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: ओबीसी आरक्षण के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को लेकर 30 जनवरी को भोपाल में प्रस्तावित ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति द्वारा रतलाम जिले के ग्राम बिबडोद में एक महत्वपूर्ण बैठक एवं भव्य गुर्जर समाज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह बैठक राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के रतलाम जिला अध्यक्ष भरत गुर्जर के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम में रतलाम जिले के लगभग हर गांव से बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए, जिससे आयोजन को व्यापक समर्थन मिला। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन की विस्तृत जानकारी दी और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने का आह्वान किया। इस अवसर पर रतलाम गुर्जर समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र सिंह गुर्जर ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए समाज के युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन ओबीसी समाज के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह गुर्जर, शिवपुरी जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, झाबुआ जिला अध्यक्ष विपुल सिंह गुर्जर सहित राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में 30 जनवरी को भोपाल में होने वाले ओबीसी आरक्षण महा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

Ratlam News: रतलाम में अवैध नल कनेक्शन पर खूनी विवाद, ठेकेदार व चौकीदार के तीन बेटों पर चाकू से हमला

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम शहर के सुभाष नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अवैध नल कनेक्शन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आ गई। सेतु विभाग के ठेकेदार को पीटने से बचाने आए चौकीदार और उसके तीन बेटों पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। WATCH VIDEO जानकारी के अनुसार, हाट की चौकी क्षेत्र स्थित ब्रिज पुलिया के पास सेतु विभाग द्वारा सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसी रोड के बीच से पेयजल की पाइपलाइन गुजर रही है, जिससे क्षेत्र के निवासी मलंग पिता हुसैन शाह (26) ने अवैध रूप से नल कनेक्शन ले रखा था। शुक्रवार को सेतु विभाग के 70 वर्षीय ठेकेदार सुभाष ठक्कर ने इस अवैध कनेक्शन पर आपत्ति जताई। आपत्ति लेने पर आरोपी मलंग ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होता देख ठेकेदार को बचाने पहुंचे चौकीदार गनी पिता यासीन शाह (46) पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। पिता पर हमला होते देख उनके बेटे नवाज (21), साहिल (19) और शौकत (16) भी बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने किसी तरह आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में ठेकेदार सुभाष ठक्कर की हालत बेहद घबराई हुई थी। उनकी आंखों से आंसू बह रहे थे और वे बार-बार यही कहते रहे कि “आज तक मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ, वह चाकू लेकर आया था।” घटना की सूचना मिलते ही सेतु विभाग के एसडीओ रघुनाथ सूर्यवंशी और हाट की चौकी प्रभारी पंकज राजपूत जिला अस्पताल पहुंचे। एसडीओ सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ठेकेदार, चौकीदार और उसके बेटों पर जानलेवा हमला किया गया है। आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Ratlam News: आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के प्रखर राठौड़ का राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल टीम में चयन, मध्य प्रदेश का करेंगे प्रतिनिधित्व

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के होनहार खिलाड़ी प्रखर राठौड़ का चयन 38वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2026 के लिए मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 9 से 12 जनवरी 2026 तक जर्जर (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी, जिसमें देश के 28 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। अकादमी एवं सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर और संस्थापक-सचिव वीरेंद्र गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखर का चयन शाजापुर में आयोजित राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रखर पिछले लगभग 4 वर्षों से आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। प्रखर राठौड़ वर्तमान में कक्षा 8वीं के छात्र हैं और बोधि इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत हैं। इससे पहले भी वे जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय प्रखर ने अपने कोच वीरेंद्र गुर्जर, पिता चंदन राठौड़ (व्यापारी) और माता सरोज राठौड़ (शिक्षिका) को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी। प्रखर की इस उपलब्धि पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदीया, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र तिवारी, महेंद्र सिंह सोलंकी, निमिष व्यास, मयंक जाट, सोनू यादव, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और अकादमी सदस्यों ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी के लिए यह चयन न केवल गर्व का विषय है, बल्कि जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Ratlam News: रतलाम में कांग्रेस का ‘घंटा बजाओ आंदोलन’, मंत्री चैतन्य काश्यप के घर घेराव से पहले कार्यकर्ता हिरासत में

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: इंदौर में दूषित पेयजल से 15 से अधिक लोगों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को रतलाम में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस घटना को “जल त्रासदी” बताते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। WATCH VIDEO शहीद चौक से शुरू हुआ ‘घंटा बजाओ आंदोलन’ कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर में शहीद चौक पर एकत्रित हुए। हाथों में काले गुब्बारे, तख्तियां और घंटा लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के दौरान “साफ पानी दो”, “सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। इसके बाद दूषित पानी से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंत्री के घर घेराव से पहले पुलिस ने रोका श्रद्धांजलि के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मंत्री चैतन्य काश्यप के स्टेशन रोड स्थित निवास का घेराव करने के लिए पैदल रवाना हुए। शहीद चौक से शहर सराय होते हुए वे लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर पहुंचे, जहां पहले से पुलिस ने बेरिकेड्स लगा रखे थे।पुलिस ने आगे बढ़ने से रोकते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस से बचते हुए न्यू रोड तक पहुंच गए, लेकिन वहां भी पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस और कांग्रेसियों में झूमाझटकी घेराव की कोशिश के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कई कार्यकर्ता दौड़ लगाकर आगे बढ़े, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोक लिया।पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया और उन्हें बिलपांक की ओर ले जाया गया। महिला कार्यकर्ता हुई बेहोश हिरासत की कार्रवाई के दौरान एक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने उसे संभाला और पानी पिलाया, जिसके बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। कांग्रेस का आरोप – सरकार जिम्मेदारी से बच रही कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों के बावजूद प्रदेश सरकार जिम्मेदारी लेने से बच रही है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “सरकार सो रही है, इसलिए उसे जगाने के लिए घंटा बजाओ आंदोलन किया जा रहा है।”उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए और प्रदेशवासियों को शुद्ध व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए।

Ratlam News: रतलाम में वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो रॉयल एनफील्ड बुलेट बरामद

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना माणकचौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चोरी की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। WATCH VIDEO पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक पतिराम डावरे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस प्रकरण का सफल खुलासा किया। घर के बाहर से चोरी हुई थी बुलेट दिनांक 29 व 30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात फरियादी पियूष पावेचा, निवासी न्यू क्लॉथ मार्केट, रतलाम के घर के सामने खड़ी उनकी रॉयल एनफील्ड बुलेट (Gun Metal Grey) क्रमांक MP43 EA 9264 को अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना माणकचौक पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी से मिला सुराग, राजस्थान से पकड़ा आरोपी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आसपास एवं शहर में लगे शासकीय व निजी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर पुलिस टीम ने बांसवाड़ा (राजस्थान) जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बुलेट बरामद की गई। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जिस बुलेट से चोरी करने आया था, वह भी चोरी की थी। इस प्रकार पुलिस ने कुल दो चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। महंगी बाइक चलाने के शौक में करता था चोरी गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ अभिषेक पिता ईश्वरलाल त्रिवेदी (25 वर्ष) निवासी ग्राम पचलासी, थाना खाचरोद, जिला उज्जैन ने पूछताछ में बताया कि उसे महंगी मोटरसाइकिल चलाने का शौक है, इसी कारण वह रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी करता था। बांसवाड़ा क्षेत्र में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक पतिराम डावरे, उप निरीक्षक प्रवीण वास्कले, प्र.आर. 653 राजसिंह, आर. 319 गोविन्द गेहलोत, आर. 902 विशाल सेन, आर. 540 राजेन्द्रसिंह चौहान, आर. 19 अविनाश मिश्रा, आर. 68 चन्दरसिंह मार्को, आर. 738 मनोहरसिंह, आरक्षक 828 संदीप शर्मा एवं आरक्षक 267 महेन्द्रसिंह चुण्डावत की विशेष भूमिका रही।

Ratlam News: रतलाम शहर सराय में मां-बेटे से मारपीट, घटना CCTV में कैद, बाइक छोड़कर फरार हुए आरोपित

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत शहर सराय इलाके में जूते की दुकान संचालित करने वाले युवक और उसकी मां के साथ अज्ञात आरोपितों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। WATCH VIDEO पीड़ित फरहानुद्दीन पिता शेख इरफानुद्दीन अंसारी, निवासी शहर सराय, ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब 6:15 बजे वह अपनी जूते की दुकान पर बैठा था। दुकान के सामने उसकी साइकिल खड़ी थी। इसी दौरान एक युवक बाइक से आया और लापरवाही से बाइक चलाते हुए साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे साइकिल गिर गई। जब फरहानुद्दीन ने बाइक सही तरीके से चलाने की बात कही, तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपित “अभी आता हूं” कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह दो-तीन अन्य साथियों के साथ वापस लौटा और फरहानुद्दीन के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख फरहानुद्दीन की मां मुन्नवर सुल्ताना बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद तीनों आरोपित अपनी बाइक (क्रमांक एमपी 43 जेडए 8074) मौके पर छोड़कर फरार हो गए। जाते-जाते आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के अनुसार, घटना का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट और धमकी का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Ratlam News: नववर्ष पर डीआईजी की ‘जनसंवाद’ पहल, जनता से सीधे संवाद कर जानी शहर की नब्ज

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नववर्ष के अवसर पर पुलिस और आमजन के बीच विश्वास व बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में रतलाम रेंज के डीआईजी निमिष अग्रवाल ने एक सराहनीय पहल की। डीआईजी द्वारा शहर के नागरिकों और प्रबुद्धजनों के साथ ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और सामाजिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने शहर से जुड़ी ज्वलंत समस्याएं और व्यावहारिक सुझाव रखे, जिस पर डीआईजी ने गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसंवाद में सामने आए प्रमुख मुद्दे पार्किंग समस्या पर समाधान के सुझावबाजार क्षेत्र में बढ़ती पार्किंग समस्या को लेकर नागरिकों ने आजाद चौक की खामियों को दूर कर उसका बेहतर उपयोग करने और वैकल्पिक पार्किंग स्थल विकसित करने की मांग रखी। ई-रिक्शा संचालन पर नियंत्रणशहर में बढ़ती ई-रिक्शा संख्या पर चिंता जताते हुए उनके निर्धारित पॉइंट तय करने, चालकों के लाइसेंस व दस्तावेजों की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर रोकसार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक जमावड़े और खुलेआम सिगरेट स्मोकिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी, ताकि अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। गलियों में पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांगतंग गलियों में नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक के लिए ‘चीता पुलिस’ द्वारा बाइक पेट्रोलिंग बढ़ाने का सुझाव दिया गया। पुलिस जवाबदेही और पारदर्शिताअपराध के बाद जिम्मेदारी टालने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए मुख्य चौराहों पर बीट प्रभारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण सुझाव सामने आया। डीआईजी का संदेश डीआईजी निमिष अग्रवाल ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि आमजन को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बढ़ेगा तो अपराध नियंत्रण और बेहतर होगा। कार्यक्रम में रहे उपस्थित जनसंवाद कार्यक्रम में झमक भरगट, संजय छांजेड, ललित चोरडिया, प्रितेश गादीया, राज लुनिया, सुमित तलेरा, मयंक भटेवरा, संदीप छांजेड, कमलेश बम और बल्लु बरमेचा सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ratlam News: रतलाम पुलिस की सख्त कॉम्बिंग गश्त, 80 वारंट तामील, गुंडे-बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से रतलाम पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर तथा पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के नेतृत्व में की गई। WATCH VIDEO अभियान के दौरान रतलाम जिले के सभी अनुभागों में एक साथ पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखाएवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारियों की टीमों ने गुंडे-बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों, जिलाबदर अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चला सर्च अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा पुराने कंट्रोल रूम पर शहर अनुभाग के पुलिस बल को ब्रीफिंग दी गई, जिसके बाद टीमों को विभिन्न इलाकों में रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्वयं मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी। 20 स्थायी वारंट, 60 गिरफ्तारी वारंट तामील कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में पुलिस ने लंबे समय से फरार 20 स्थायी वारंटियों और 60 गिरफ्तारी वारंटों को तामील कराया। इसके साथ ही जिलाबदर, निगरानी बदमाशों और हिस्ट्रीशीटरों की भी गहन चेकिंग की गई। लगातार जारी रहेगी कार्रवाई रतलाम पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन पर सनसनी: शादी में आए नीमच के युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी में शामिल होने नीमच से रतलाम आए 24 वर्षीय युवक पर एक सिरफिरे बदमाश ने पीछे से ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। WATCH VIDEO घटना रात करीब 1:30 बजे की है। नीमच जिले के थाना बगाना अंतर्गत रामवतार कॉलोनी निवासी सादिक पुत्र जाकिर हुसैन शाह (24) बांद्रा टर्मिनस ट्रेन से रतलाम पहुंचा था। वह प्लेटफॉर्म नंबर 7 से प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर पुराने माल गोदाम वाले ब्रिज से उतरकर स्टेशन से बाहर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर उसकी बाईं जांघ पर वार कर दिया। पीछे से हमला, जान बचाकर भागा युवक चाकू लगते ही सादिक किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए दौड़ पड़ा और स्वजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन व आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। सादिक अपनी खाला सास की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए रतलाम आया था। ई-रिक्शा और कार पर भी किया हमला घटना के बाद भी आरोपित का आतंक खत्म नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने स्टेशन परिसर में खड़े एक ई-रिक्शा और एक कार पर भी चाकू से वार करने की कोशिश की और फिर बेखौफ होकर मौके से फरार हो गया। GRP थाने से 100 मीटर दूर वारदात, सुरक्षा पर सवाल यह पूरी घटना जीआरपी थाने से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई है। गौरतलब है कि चार दिन पहले 31 दिसंबर की रात भी इसी इलाके में चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें दो युवक घायल हुए थे। लगातार हो रही घटनाओं से रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। CCTV के आधार पर आरोपित की पहचान जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान अमन पुत्र प्रकाश बोरासी, निवासी जावरा फाटक के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिना किसी विवाद या कारण के हमला किया। प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Ratlam News: 12 घंटे में लूट का खुलासा: सरवन पुलिस ने चांदी का कंदौरा लूटने वाले दो आरोपियों को दबोचा

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना सरवन क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चांदी का कंदौरा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। WATCH VIDEO घटना का विवरण दिनांक 02 जनवरी 2026 को पीड़िता सरवन में सामान खरीदने आई थी। सामान खरीदने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। शाम करीब 4:15 बजे, जब वह सरवन में सुभाष सोनी की दुकान के सामने से गुजर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने पीड़िता की कमर में पहना हुआ 250 से 300 ग्राम वजनी चांदी का कंदौरा झपट लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना सरवन में लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में दो विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी सुनील पिता कालू खराड़ी (22 वर्ष), निवासी नेगड़ापाड़ा एवं एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया। जप्त मशरूका पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— कुल ₹80,000 का मशरूका बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक अर्जुन सेमलिया, उप निरीक्षक रजक, प्रधान आरक्षक 597 विजय शेखावत एवं आरक्षक 324 हिम्मत सिंहकी विशेष भूमिका रही। सरवन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।